Rajasthan Politics - Sach Kahoon Hindi

Rajasthan Politics: क्या है लाल किताब में राज, राजस्थान सरकार ने क्यों किया अपना मंत्री बर्खास्त?
कांग्रेस के ताबूत में अंतिम कील साबित होगी लाल किताब | Rajasthan Politics

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Rajasthan Politics: राजस्थान सरकार से हाल ही में बर्खास्त हुए मंत्री राजेंद्र गुढ़ा (Rajendra Gudha) की लाल किताब को लेकर सियासत गर्माई हुई है। इस मुद्दे पर पीलीबंगा विधायक धर्मेंद्र मोची का कहना है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लगातार होटलों पर राज कर खरीद-फरोख्त की और अपनी सरकार बचाने के लिए धन-बल का प्रयोग किया, यह लाल किताब इस बात का सबूत है। इस लाल किताब में राज्य सरकार के काले कारनामों का हिसाब-किताब है। जिस दिन लाल किताब बाजार में आएगी उस दिन यह कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी।

यह बात उन्होंने बुधवार को जिला मुख्यालय पर भाजपा जिला कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता में कही। पीलीबंगा विधायक मोची ने कहा कि जिले में पैदा हुए बाढ़ के हालातों के बावजूद राज्य सरकार की ओर से कोई मदद नहीं की गई। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण अपने स्तर पर बचाव कार्य कर रहे हैं। लोग तेल के लिए भटक रहे हैं। इसका जवाब हनुमानगढ़ की जनता 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को देगी। जिले की सभी पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा होगा। इससे पहले प्रेस वार्ता में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। आज सरकार की विफलता के कारण जनता त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है।

हालात ‘अब नहीं सहेगा राजस्थान’ के हो गए हैं। इसी थीम पर भाजपा लगातार आंदोलन कर जनता की आवाज उठा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विकास के बड़े-बड़े दावे करते हैं। गरीब के कल्याण की बात करते हैं लेकिन राजस्थान की सरकार ने अशोक गहलोत के नेतृत्व में अगर कुछ किया है तो वह राजस्थान को भ्रष्टाचार, पेपर लीक, दुष्कर्म, दलितों पर अत्याचार, साइबर क्राइम के मामलों में नम्बर एक पर लाने का काम किया है। पांच साल में दस लाख अपराध इस सरकार के कार्यकाल में हो चुके हैं जो अपने आप में इस सरकार के लिए शर्मनाक आंकड़ा है। 7500 निर्दाेष नागरिकों की हत्या कर दी गई। पांच साल में 1 लाख 90 हजार अपराध महिलाओं के खिलाफ हुए हैं। राजस्थान में साम्प्रदायिक दंगे 10 गुणा बढ़ गए हैं।

राजस्थान भ्रष्टाचार के मामले में इसलिए पहले नम्बर पर आया है क्योंकि सरकार के योजना भवन में करोड़ों रुपए और सोना बरामद हुआ। आज अशोक गहलोत और कांग्रेस सरकार से भाजपा प्रदेश भर में इस बात का जवाब मांग रही है कि जनता के साथ वे अन्याय कर रहे हैं। गद्दी खाली करो कि जनता आती है, के आह्वान के साथ एक अगस्त को प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में सचिवालय का घेराव किया जाएगा। उसमें बड़ी तादाद में जिले से कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए एक अगस्त को जयपुर चलो का आह्वान किया जा रहा है। पार्टी का हर कार्यकर्ता सरकार को घेरने के लिए जयपुर पहुंचेगा और सरकार से जवाब मांगेगा। Hanumangarh News

पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप के प्रेस वार्ता में न पहुंचने के सवाल के जवाब में जिलाध्यक्ष पारीक ने बताया कि पूर्व मंत्री अपने निजी कारणों से शहर से बाहर गए हुए हैं। साथ ही कहा कि कार्यकर्ताओं की श्रेणी तय की जाती है। अपेक्षित कार्यकर्ता ही बैठकों में पहुंचते हैं। हर मीटिंग में पूर्व मंत्री नहीं आएंगे। पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप जिले ही नहीं पूरे प्रदेश के वरिष्ठ नेता हैं। प्रेस वार्ता में संगरिया विधायक गुरदीप सिंह शाहपीनी, जयपुर चलो अभियान के जिला संयोजक विकास गुप्ता, जिला महामंत्री महावीर महला, जिला उपाध्यक्ष धर्मपाल सिहाग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:– BJP Mahila Morcha : यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के आवास के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

CM Ashok Gehlot: गहलोत खुद ले रहे महंगाई राहत शिविरों का फीडबैक
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) की पहल पर सरकार की दस कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए चल रहे महंगाई राहत शिविरों के प्रति प्रदेश के लोगों ने काफी उत्साह दिखाया है और अब तक एक करोड़ 70 लाख से अधिक परिवार लाभ उठा चुके हैं और 7.35 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड वितरित हुए वहीं मुख्यमंत्री खुद इन शिविरों में पहुंचकर बराबर फीडबैक ले रहे हैं।

प्रदेश में गत 24 अप्रैल से शुरू हुए इन शिविरों के प्रारंभ होने के बाद से गहलोत (CM Ashok Gehlot) राज्य के विभिन्न जिलों में लगातार जाकर शिविरों का निरीक्षण कर रहे हैं, इनमें आने वाले लोगों से संवाद कर उनसे फीडबैक ले रहे हैं। इसके बाद लोगों को आ रही समस्या के निदान के निर्देश भी दे रहे हैं । इससे शिविरों में काम कर रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लोगों के काम के प्रति लापरवाही भी सामने नहीं आ रही है और उन्हें योजनाओं के बारे सही जानकारी मिलने लगी और लोगों का इस शिविर के प्रति उत्साह बढ़ता जा रहा है।

मौके पर जाकर लगातार शिविरों का निरीक्षण कर रहे गहलोत का कहना है कि इन शिविरों में सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी जिस उत्साह के साथ काम कर रहे, वह पहले कभी नहीं देखा गया और सब मिलकर गरीबों के कल्याण का काम कर रहे हैं जो एक जूनून भरा काम है। इस जूनून एवं चुनौती को स्वीकार करते हुए काम चल रहा है और इन शिविरों में कितने लोगों को फायदा मिल रहा है, यह देख कर आंखू में आंसू छलक जाते हैं। CM Ashok Gehlot

उन्होंने कहा कि जयपुर के भानपुर कलां महंगाई राहत शिविर के निरीक्षण के दौरान दिव्यांगों, बुजुर्गों, बेटियों एवं हर वर्ग ने अपेक्षा के अनुरूप मिल रही राहत के प्रति संतुष्टि प्रदान की है हैऔर सरकार की मेहनत रंग लाई है।

शनिवार शाम तक इन कैम्पों के माध्यम से 1.70 करोड़ परिवारों को लाभान्वित किया जा चुका है जबकि 7.35 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। CM Ashok Gehlot

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इनमें सर्वाधिक मुख्यमंत्री (CM Ashok Gehlot) चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.27 करोड़ लोगों ने अपना पंजीयन कराया है। इसी तरह मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 1.02 करोड़, मुख्यमंत्री नि:शुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 1.01 करोड़, मुख्यमंत्री नि:शुल्क घरेलू बिजली योजना में 90.82 लाख, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 54.05 लाख एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 50.28 लाख लोगों ने योजना वह लेने के लिए पंजीयन कराया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 65.39 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 4.31 लाख से अधिक एवं मुख्यमंत्री नि:शुल्क कृषि बिजली योजना में 11.02 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

Monsoon Update: मौसम विभाग ने दी खुशखबरी, झमाझम बारिश के लिए हो जाएं तैयार! इस दिन मॉनसून देगा दस्तक

राजस्थान की गर्माती राजनीति
आजकल राजस्थान चुनावी मोड में है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आए दिन सरकारी खजाने का मुंह जनता के लिए खोल रहे हैं। नित नई घोषणाएं हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने बुधवार देर रात 100 यूनिट बिजली प्रत्येक उपभोक्ता के लिए मुफ्त कर विरोधियों को भी सकते में डाल दिया। अशोक गहलोत को भाजपा की बजाए अपनी ही पार्टी के नेता सचिन पायलट के विरोध का अधिक सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री गहलोत और पायलट की आपसी खींचतान चर्म पर है।

बेशक कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने पायलट के बगावती तेवरों पर कुछ रोक लगाई है और सुलह के बाद केंद्रीय नेतृत्व के साथ दोनों नेता मीडिया के सामने भी फोटो खिंचवाने के लिए आए लेकिन केंद्रीय नेतृत्व के बिना दोनों नेता अभी भी किसी एक फ्रेम में दिखाई नहीं दिए। चुनावों तक दोनों नेताओं में सीजफायर बना रहेगा यह कहना बड़ा ही मुश्किल है। दोनों धड़ों का यह विवाद कांग्रेस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। दूसरी तरफ भाजपा भी राजस्थान में कई खेमों में बंटी हुई है। हालांकि अजमेर की रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश भाजपा के नेतृत्व में संतुलन साधने का प्रयास किया है और प्रमुख नेताओं को मंच पर स्थान दिया।

सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और भाजपा के तेजतर्रार एवम् विपक्ष के नेता राजेन्द्र सिंह राठौड़ की फोटो भी मंच के पीछे प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ पोस्टर पर लगी हुई थी। इससे प्रधानमंत्री ने इन नेताओं के बीच शक्ति संतुलन का संकेत दिया। भाजपा किसी भी सूरत में वसुंधरा राजे की अनदेखी करने का जोखिम नहीं लेना चाहती। प्रधानमंत्री के संबोधन में वसुंधरा राजे का जिक्र होना इस बात का प्रमाण है। प्रधानमंत्री के भाषण से एक बात स्पष्ट है कि भाजपा राजस्थान में मुख्यमंत्री के चेहरे की बजाए प्रधानमंत्री के विकास मॉडल पर चुनाव लड़ना चाहती है।

कर्नाटक में हार के बाद भाजपा राजस्थान में फूंक-फूंककर कदम रख रही है। भाजपा अशोक गहलोत और सचिन पायलट के टकराव का फायदा उठाने की रणनीति बना रही है। चूंकि गहलोत की कांग्रेस संगठन में मजबूत पकड़ है इसलिए भाजपा सचिन पायलट को चक्रव्यूह में फंसाना चाहती है और पूर्वी राजस्थान जहां पर पायलट का प्रभाव है उन सीटों पर भाजपा नजर गडाए हुए है जो कांग्रेस के इन दो दिग्गजों की कलह की वजह से भाजपा की झोली में जा सकती हैं। कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर से राजस्थान की राजनीति गरमाई हुई है।

यह भी पढ़ें:– LPG price cut: मई बदला, आया जून… एलपीजी सिलेंडर में किसको-कितना सुकून, जानें आपके शहर के एलपीज…

राजस्थान विवाद के बाद, अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से बाहर!
विधायकों को आशंका थी कि पीठ में छूरा घोंपने वालो को मुख्यमंत्री बना दिया जायेगा-धारीवाल

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने कहा है कि कांग्रेस विधायकों को यह आशंका थी कि कांग्रेस की पीठ में छूरा घोंपने वाले लोगों को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा दिया जायेगा। धारीवाल ने राज्य में नये मुख्यमंत्री पर चले घटनाक्रम पर आज यहां मीडिया से यह बात कही। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान विवाद के कारण अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हो गए हैं। उधर धारीवाल ने कहा कि रविवार को होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में केवल एक लाइन का प्रस्ताव पास होने एवं उनकी बात नहीं सुनी जाने की आशंका के चलते विधायक उनके निवास पर उनसे मिलने आये और बात सुनते सुनते रात की आठ बज गई। उन्होंने कहा कि बैठक में जाने के लिए किसी ने मना नहीं किया लेकिन उनकी बात तो सुननी चाहिए। जब बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव पास होना है तो इसका मतलब हैं कि किसी की बात नहीं सुनना चाहते। उन्होंने कहा कि एक लाइन का प्रस्ताव किस लिए मांगा जा रहा है। हमारी बात सुनी जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें:– मारूति सुजुकी की नई ग्रैंड विटारा लॉन्च, जानें, इसकी कीमत

क्या है मामला

धारीवाल ने कहा कि जिस प्रकार घटनाक्रम हुआ, निष्ठावान कांग्रेस के 102 विधायकों ने एक महीने तक अलग रहकर कांग्रेस को बचाने का काम किया और राज्य की कांग्रेस सरकार बचाई। इन विधायकों को आशंका थी कि कहीं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर उन लोगों को न बैठा दिया जाए, जिन्होंने कांग्रेस की पीठ में छूरा घोंपा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रविवार रात को 92 विधायकों ने इस्तीफा दिया हैं और सभी ने अलग अलग अपने इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी के घर जाकर उन्हें सौंपे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के पास जाकर अपने इस्तीफे स्वीकार करने के लिए कहा जायेगा। कांग्रेस पर्यवेक्षक एवं प्रदेश प्रभारी अजय माकन के श्री धारीवाल के घर बैठक करने को अनुशासनहीनता मानने पर श्री धारीवाल ने कहा कि अगर इसे अनुशासनहीनता मानते हैं तो मानते है। लेकिन कल रात जब वह उनसे मिले तो उन्होंने उनसे एक बार भी नहीं कहा कि आपने अनुशासन तोड़ा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।