Weather Department - Sach Kahoon Hindi

Weather Update: राजस्थान में मौसम का नया सिस्टम हो रहा सक्रिय
फिर से शुरू हो सकती है आंधी और तूफानी बारिश

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में बुधवार को मौसम (Weather) के नए सिस्टम के सक्रिय होने से फिर से आंधी-बरसात का दौर शुरू होगा, जो 2 से 3 दिनों तक रह सकता है। इसी के चलते बुधवार को भरतपुर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ सहित राज्य के कई जिलों में तेज अंधड़ के साथ बारिश और कई जगह पर ओले भी गिरे हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें:– भाषा विज्ञान के क्षेत्र में रोजगार के अवसर

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार कल फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। फिर से मौसम शुष्क होता दिखेगा और 21 मई तक राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में तापमान 2 डिग्री से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। राजस्थान के ज्यादातर पश्चिमी क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप बढ़ सकता है।

मौसम विभाग के निदेशक की मानें तो 22 मई से प्रदेश में फिर से मौसम का एक नया सिस्टम सक्रिय होने का अनुमान है, जिसके कारण प्रदेश में फिर से आंधी और तूफानी बारिश आने की संभावना जताई जा रही है। विभाग के अनुसार इस नए सिस्टम के दो से तीन दिनों तक बने रहने की उम्मीद है। इस सिस्टम के अनुसार पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।

गत देर रात राजस्थान के अधिकतर जिलों गंगानगर, हनुमानगढ़, दौसा, जयपुर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, झुंझुनूं, अलवर (Alwar) आदि में तूफानी बारिश का तांडव देखने को मिला। इस तूफानी बारिश ने प्रदेश में जमकर तबाही मचाई। बहुत से स्थानों पर बारिश के साथ ओले गिरे और कई स्थानों पर तो बहुत से पेड़ टूट-टूट कर गिरने से सड़कों पर आवाजाही बिल्कुल बंद हो गई। रेलवे ट्रैक पर भी पेड़ टूटकर गिरने से रेलवे ट्रक बंद हो गई, जिससे बहुत सी गाड़ियां रद्द करनी पड़ी और कुछेक ट्रेनों के मार्ग स्थानांतरित करने पड़े। ऐसे में बहुत से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

storm pic.twitter.com/KDG5aag3BF

— Sach Kahoon (@Sachkahoon) May 18, 2023

उत्तरी भारत में चल रही आंधी से दूषित हुई हवा
आंधी से बचने के लिए लोगों को घरों में ही रहने की

दी जा रही सलाह | Air Polluted

पटियाला(खुशवीर सिंह तूर/सच कहूँ न्यूज)। बीते दो दिनों से धूल के उठे बड़े गुब्बार ने उत्तरी भारत को बेहाल (Air Polluted) कर कर रख दिया है। आलम यह है कि आसमान में उड़ रही धूल मिट्टी मानवीय जिंदगीयों के लिए खतरा बन रही है। इधर पंजाब की आबो-हवा की गुणवत्ता लगातार दूषित होती जा रही है व पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा लोगों को इस धूल मिट्टी से बचने के लिए घरों में ही रहने की सलाह दी गई।

जानकारी अनुसार गर्मी के कारण हवा के दबाव में आई कमी कारण राजस्थान व नजदीक के मारथूलों से धूल भरी तेज हवाओं का पंजाब सहित उत्तरी भारत की तरफ आना लगातार जारी है। इन धूल भरी हवाओं कारण पंजाब की आबो-हवा बुरी तरह दूषित हो चुकी है व गुणवत्ता में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। हवा गुणवत्ता मानक सूचक अंक लुधियाना 443, अमृतसर 454, मंडी गोबिन्दगढ़ 440, खन्ना 389, पटियाला 403 व रूपनगर 417 तक पहुंच गया है।

एक – दो दिनों में बरसात होने कर पूरी संभावना | Air Polluted

वैसे पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड अनुसार आम तौर पर हवा का स्तर सूचक अंक कम से कम 50 व 100 के बीच होने चाहिए। इधर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड का कहना है कि इस धूल मिट्टी कारण निर्माण कार्य व इससे संबंधित सभी गतिविधियों तुरंत बंद की जाने पर मिट्टी व रेत आदि खुले ट्रकों, ट्रालियों में न ले जाया जाये।

इसके अलावा खिलाड़ियों, सैर करने वालों व बुजुर्गों को कोई कसरत और सैर आदि करने से अभी पक्ष बदल लेना चाहिए। इसके साथ ही सांस, दमा, दिल, आंखें व पर छाती के रोगों के मरीजों सहित छोटे बच्चों को बाहर खेलने की बजाय घर में ही रहना चाहिए।

आम लोग खुले ट्रकों, ट्रालियां आदि में लंबे सफर करने से गुरेज करें। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के एक अधिकारी का कहना है कि मौसम विभाग अनुसार पश्चिमी हवाएं तेजी से उत्तरी भारत पहुंच रही हैं व एक -दो दिनों में बरसात होने कर पूरी संभावना है। बरसात के बिना इस गर्द -गुब्बार पर काबू पाना मुश्किल है।

लोगों के घरों में जमा हुई धूल-मिट्टी | Air Polluted

इस धूल मिट्टी ने गर्द गुब्बार के साथ ही लोगों के घरों में भी धूल भर दी है। बंद कमरों में भी साफ सफाई करने के बाद यह धूल घरों में जमा हो रही है, जिस कारण महिलाआें को सफाई के लिए जद्दोजहद्द् करनी पड़ रही है। आसमान से यह धूल धुंध की तरह गिर रही है व मोटरसाईकलों द्वारा सफर करने वाले लोगों के चेहरों व कपड़ों को भर रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मानसून मचा रहा तबाही, मौसम विभाग बेखबर
पिछले पांच दिनों से बंद डॉप्लर रडार

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में आधा दर्जन जिलों में मानसून तबाही मचा चुका है और अब तक प्रभावित जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। वहीं दूसरी ओर प्रदेश का मौसम विभाग प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज से बेखबर बना हुआ है। दिल्ली स्थित मौसम केंद्र ने भले ही मौसम में बड़े बदलाव को लेकर अलर्ट जारी किए हैं, लेकिन जयपुर में मौसम केंद्र में लगे डॉप्लर रडार पिछले पांच दिनों से तकनीकी खराबी के चलते बंद पड़ा है। वहीं विभाग के अधिकारी भी रडार कब शुरू होगा इस बारे में अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं।

तकनीकी रखरखाव में बरती जा रही लापरवाही

मालूम हो गत वर्ष 2012 में करीब दस करोड़ रुपए लागत से जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र में जर्मनी निर्मित डॉप्लर रडार लगाया गया था। राडार से जयपुर केंद्र से दो सौ किलोमीटर परिधि में मौसम के मिजाज में होने वाले बदलावों की सटीक जानकारियां प्रशासन समेत आमजन को उपलब्ध कराना मुख्य उद्देश्य था, लेकिन तकनीकी रखरखाव में बरती जा रही लापरवाही राडार लगाए जाने के साथ ही शुरू हो गई।

गत वर्ष 2013 में तत्कालीन निदेशक एसएस सिंह ने राडार की कूलिंग के लिए मंगवाए एसी मनमर्जी से राडार की बजाय विभाग के भवन में लगवा दिए। इसके चलते करीब दस लाख रुपए लागत वाली रडार की बैट्री फुंक गई और करीब तीन महीने तक रडार बंद रहा। वहीं पिछले पांच दिनों से प्रदेश में मानसून ने जमकर तबाही मचाई हो, लेकिन मानों मौसम विभाग के अफसरों को इससे कोई सरोकार ही नहीं रहा। पिछले पांच दिनों से विभाग की ओर से जिला प्रशासन को मौसम संबंधी अलर्ट की सूचना भी समय पर नहीं जारी नहीं की जा रही है।

डॉप्लर राडार में बैटरी बैकअप की समस्या आने से पिछले पांच दिनों से राडार काम नहीं कर रहा है। मामले में आलाधिकारियों को अवगत करवाया गया है उम्मीद है अगले एक दो दिनों में रडार दुरुस्त होने के बाद मौसम अपडेट उपलब्ध हो सकेगा।

-जीसी नगराले, केंद्र निदेशक, जयपुर।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

तीन जिलों में बनी बाढ़ की स्थिति
पानी से उदयपुर-पाली में एक-एक व्यक्ति की मौत

रेल एवं सड़क यातायात भी हुआ प्रभावित

माउंट आबू में तेज बारिश के कारण दो मंजिला जर्जर मकान गिरा

जयपुर । राजस्थान में बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण गत तीन दिनों से हो रही वर्षा से प्रदेश के तीन जिलों में बाढ़ के हालात बन गये है। प्रदेश में हो रही बारिश के कारण उदयपुर पाली में एक-एक व्यक्तियों के मरने की तथा कुछ जगह कच्चे मकानों के गिरने और वाहनों के बहने की भी जानकारी मिली है।

मानसून का सर्वाधिक असर राजस्थान के पाली, जालौर,जोधपुर और सिरोही जिले में पड़ा है जहां अधिकांश नदी नालों और बांधों के भरने से जलमग्न की स्थिति बन गयी है। बारिश के कारण रेल एवं सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है। वहीं माउंट आबू में रात तेज बारिश से एक दो मंजिला जर्जर मकान ढहढहा कर गिर गया हालांकि इससे कोई जनहानि का समाचार नहीं है। बाढ़ का सर्वाधिक प्रभाव पाली जिले में देखने को मिला जहां कई गांव जलमग्न हो गये है। इसके कारण पाली शहर के ओर आसपास के क्षेत्रों में पानी भर गया है। जिले में लगातार हो रही बरसात के कारण बाढ़ के हालात हो गए है।

ढोला गांव में पहुंचा पानी

ढोला गांव के पास दो तालाब फूटने से गांव में पानी भर गया है। गांव में जाने का कोई मार्ग नहीं है। जिला प्रशासन ने स्थिति को देखते हुये बचाव व राहत कार्य शुरू कर दिये है और वहां फंसे लोगों को गांव से बाहर निकाला जा रहा है। ढोला में तालाब फूटने के बाद पानी भरने की सूचना पर जिला कलक्टर सुधीर कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव बचाव दल के साथ गांव पहुंचे और हालात का जायजा लिया। गांव में भरे पानी को फोरलेन तोड़कर निकालने की कवायद की जा रही है। बाढ़ के कारण ढोला गांव में ही अनसी देवी पत्नी चुनाराम मीणा का मकान गिर गया। इसके मलबे में दबने से अनसी देवी की मौत हो गई। गांव में अभी कम से कम पांच से छह फीट पानी भरा हुआ है।

कई बांध ओवरफ्लो

बरसात के कारण जिले के कई बांध ओवरफ्लो हो गए है। जिले का सबसे बड़ा जवाई बांध सुबह दस बजे तक 52 फीट भर गया है। इस बांध की क्षमता 62 फीट की है। बांड़ी नेहड़ा बांध भी झलक गया है। सुकड़ी नदी में तेज प्रवाह आने के कारण जालोर-रोहट मार्ग अवरुद्ध हो गया है। राजस्थान के जालोर और सिरोही जिले में भी लगातार बारिश होने से वहां बाढ़ के हालात बन गये है। इन जिलों में लागातार हो रही बारिश के मद्देनजर जिला प्रशासन ने आज स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। उदयपुर जिले के खैरवाडा तहसील के छाणी गांव में पुलिया के तेज बहाव में सोमवार सवेरे एक वैन के बहने से उसमें सवार दो महिलाओं के बहने की सूचना है। हालांकि इस वैन में सवार दो अन्य व्यक्ति किसी तरह से बाहर निकलने में सफल रहे।

क्या बोला मौसम विभाग

राज्य बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार प्रदेश में हो रही बारिश के कारण पाली जिले के जवाई बांध ओवर फ्लो हो गया है जिसके गेट खोले जा रहे है और इसके अलावा कई नदी नाले उफान पर है। वहीं सिचायी विभाग के अनुसार भारी बारिश के कारण प्रदेश के छोटे-बड़े लगभग तीन सौ से अधिक नदी नालों में पानी आया है और इनमें से कई ओवरफ्लों हो चुके है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में आगामी 24 घंटो में तेज गर्जन के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

प्रदेश में बारिश का रेड अलर्ट जारी
पाली में सड़कों पर आया पानी

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। मौसम विभाग ने राजस्थान लिए अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसा अनुमान है कि राजस्थान के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वैसे प्रदेश में अगले 24 घंटे में कई जगहों पर 12 सेंटीमीटर या इससे ज्यादा बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने 27 जुलाई तक की वैदर फोरकॉस्ट जारी की है। इस फोरकॉस्ट में मौसम विभाग ने 23 जुलाई को प्रदेश के पूर्व और पश्चिम भाग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक पूरे राजस्थान के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह राजस्थान में अगले 24 घंटे तक बहुत भारी बारिश की आशंका बनी हुई है। फिर इस वेदर सिस्टम में कमजोरी आएगी, जिसके बाद बारिश में थोड़ी कमी आएगी। राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, कोटा और बीकानेर संभागों के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई।

प्रदेश में यहां हुई इतनी बारिश

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान अजमेर में 13.3 सेंटीमीटर, जयपुर में 8.2, पिलानी 3, डबोक में 10, बाड़मेर में 7 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

पाली जिले में तेज बारिश, संपर्क कटा

राजस्थान के पाली जिले में पिछले 12 घंटों से हो रही तेज बारिश से जवाई बांध का जल स्तर 3 फीट बढ़कर 40.50 फीट हो गया। तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर होने से खिंवाड़ा सहित कई गांवों का संपर्क कट गया है। जवाई बांध की सहायक नाना नदी भी उफान पर है। देसूरी के सेली की नाल बांध में सुबह 7 बजे तक 8.90 फीट पानी आया। गुड़ा जाटान का एनिकट हुआ ओवरफ्लो। घाणेराव नदी भी तेज वेग से बह रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बिहार-उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी
कई नदिया खतरे के निशान से ऊपर

नई दिल्ली ।  भारतीय मौसम विभाग ने बिहार और उत्तराखंड सहित  कई राज्यों में भरी बारिस का अलर्ट जारी किया है । दोनों राज्यों में  कई नदिया खतरे के निशान से ऊपर है । मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक उत्तराखंड में छिटपुट स्थानों पर आंधी, ओलावृष्टि तथा गरज के साथ बारिश होने की भविष्यवाणी जारी करते हुए अगले 3 दिनों में प्रदेश में कई जिलों विशेषकर चार धाम यात्रा वाले जिलों में कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है।

अगले 3 दिनों तक कहीं-कहीं ओला वृष्टि और 70-80 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति वाली तेज हवा चलने की संभावना भी व्यक्त की गई है। इसके अलावा, दो हजार मीटर तथा उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में ओलावृष्टि की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।

प्रदेश भर में राशन, ईंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित रखने के निर्देश देते हुए सभी जिलाधिकारियों को आमजन की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखने को कहा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जयपुर: 10 साल में पहली बार मानसून की सबसे सूखी शुरुआत
जयपुर: इस बार मानसून की एंट्री हो गई, मानसून ने बाड़मेर जयपुर, जोधपुर, अजमेर, सीकर सहित पूर्वी राजस्थान को कवर भी कर लिया और दो दिन बाद सावन भी शुरू होने वाला है, लेकिन जयपुर के लिए अभी तक यह मौसम खुशनुमा नहीं हो सका।

पिछले 10 साल में पहली बार ऐसा हुआ है, जब मानसून की एंट्री के एक हफ्ते बाद तक एक मिलीमीटर भी बारिश जयपुर के हिस्से में नहीं आई। हालांकि 2009 ऐसा भी गुजरा है,

जब मानसून अपनी दस्तक के काफी दिन बाद सक्रिय हुआ, लेकिन उस समय भी मानसून की एंट्री के दूसरे दिन दो मिलीमीटर बारिश कुछ हद तक मानसून का अहसास कराया।

जिस कारण बारिश नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर से आने वाली दक्षिण-पश्चिमी हवाएं थम गई हैं, साथ ही बंगाल की खाड़ी में भारी प्रेशर बना है। हवाओं ने दक्षिण-पश्चिम के बजाय पश्चिम से पूरब का रुख किया है, जिससे सूखी हवाएं प्रवेश कर रही हैं।

उधर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मध्य पाक में चक्रवात बने हुए हैं, लेकिन वे इतने प्रबल नहीं हैं, जिनका असर प्रदेश तक पड़े।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दिल्ली में मौसम हुआ सुहाना
तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 32.4 डिग्री सेल्सियस

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्की बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया और पिछले कुछ दिनों से उमस झेल लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य है। दिल्ली के रिज इलाके में सुबह साढ़े आठ बजे तक 19.2 मिमी वर्षा दर्ज की गयी।

दिल्लीवासियों की रविवार सुहाने मौसम के साथ शुरू हुई, क्योंकि शनिवार रात की बारिश के बाद पारा सामान्य स्तर से कम पर बना रहा। मौसम विभाग ने सोमवार को भी इसी तरह के मौसम होने का पूर्वानुमान करते हुए कहा है कि एक या दो चक्र में बारिश हो सकती है।

रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यनूतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को दिन में बारिश नहीं हुई, लेकिन शनिवार रात भारी बारिश हुई थी। शनिवार को 24 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं आर्द्रता का स्तर 70 से 98 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

28 तक कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून
भटिंडा में अगले दो दिन तक वातावरण शुष्क रहने की संभावना

भटिंडा (सच कहूँ न्यूज)। अगले दो दिनों तक वातावरण शुष्क रहने और फिर मानसून की दस्तक की संभावना है। इससे अगले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। हवा में नमी सुबह 66 प्रतिशत और शाम को 48 प्रतिशत थी। मौसम विभाग का पूवार्नुमान है कि अगले 24 घंटों में आंशिक बादलवाही रह सकती है लेकिन बरसात होने के आसार बहुत कम है। मौसम विभाग के स्थानीय कार्यालय के प्रभारी डॉ. राजकुमार पाल ने बताया कि अगले दो दिनों यानि 27 से 28 जून के बीच मानसून द्वारा दस्तक दिए जाने की संभावना है। इससे बरसात होने पर तापमान में गिरावट संभव है।

फिर धूप का असर दिखा

शनिवार को आसमान साफ होने की वजह से दिन की शुरूआत के साथ ही धूप असर दिखाने लगी। दोपहर में तेज गर्मी और इसके साथ वातावरण में नमी बढ़ने की वजह से उमस के प्रभाव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दोपहर बाद भी गर्मी और उमस की प्रभाव रहा। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार इस बार प्री मानसून बरसात होने की वजह से पिछले वर्ष की इस अवधि की अपेक्षा कम गर्मी है।

पिछले वर्ष 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था तापमान

पिछले वर्ष प्री मानसून कमजोर था। इसी वजह से इन दिनों में गर्मी ज्यादा थी। गत वर्ष 24 जून को शहर में अधिकतम तापमान इस वर्ष के इस दिन से 5.0 डिग्री सेल्सियस ज्यादा 41.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस था।

पारा पहुंचा 39 डिग्री सेल्सियस

मानसा के तापमान का पारा फिर से बढ़ने लगा है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वातावरण में नमी की मात्रा पहले के मुकाबले बढ़ गई है। शनिवार को सुबह के समय नमी की अधिकतम मात्रा 80 फीसदी रही जबकि शाम के समय नमी की मात्रा 56 फीसदी रिर्काड की गई। वातावरण में नमी अधिक होने से उमस भरा माहौल हो रखा है। जिसने गर्मी को और बढ़ा दिया है।

मौसम विभाग ने शनिवार को भटिंडा शहर में अधिकतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस इजाफे के साथ 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस इजाफे के साथ 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

प्री-मानसून ने दी हरियाणा में दस्तक
मानसून की वर्षा का दीर्धावधि औसत 98 प्रतिशत रहने का अनुमान

करनाल: हरियाणा में बुधवार को प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है। पूरे प्रदेश में आज बूंदाबांदी हुई, वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक बारिश और बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना भी है। मौसम विभाग इस बारिश को प्री-मानसून बता रहा है, इससे भीषण गर्मी से भी राहत मिली है।

मानसून में अच्छी होगी बारिश

मौसम विभाग के डीजी केजी रमेश ने बताया कि मानसून की वर्षा का दीर्धावधि औसत 98 प्रतिशत रहने का अनुमान है। जून से सितंबर के बीच मध्य भारत में इसका औसत 100 प्रतिशत पर पहुंचने की संभावना है। बुधवार को जून के भीतर देश के लगभग सभी स्थानों पर अच्छी बरसात होने लगेगी। मानसून के दूसरे चरण में अल नीनो का प्रभाव भी देखने को मिल सकता है, पर इसके कमजोर रहने की संभावना है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

देश में झमाझम होगी बरसात
मानसून से औसतन 98 फीसदी वर्षा का अनुमान

15 जून तक देशभर में बारिश के आसार

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल देश में मानसून के दौरान झमाझम वर्षा होने का अनुमान है। मौसम विभाग के महानिदेशक जनरल के जी रमेश ने बताया कि इस बार देश में मानसून की वर्षा का दीर्घावधि औसत 98 फीसदी रहने का अनुमान है, जबकि जून से सितबर के बीच मध्य भारत में इसका औसत 100 फीसदी पर पहुंचने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि बुधवार से 15 जून के भीतर देश के लगभग सभी स्थानों पर अच्छी बरसात होने लगेगी। हालांकि मानसून के दूसरे चरण में अल नीनो का प्रभाव भी देखने को भी मिल सकता है पर इसके कमजोर रहने की संभावना है। मौसम में अचानक होने वाले उग्र बदलाव को अल नीनो कहा जाता है। इसकी वजह से कहीं अनियमित बारिश हो जाती है तो कहीं भीषण गर्मी, तो कहीं सूखा, तो कहीं बाढ़ या चक्रवाती तूफान का प्रकोप हो जाता है। इन सभी आपदाओं की बड़ी वजह ‘अल नीनो’ को बताया जाता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।