fazilka news - Sach Kahoon Hindi

फाजिल्का में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 30 हजार की ठगी
फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। Fazilka News: शहर के सिटी थाना पुलिस ने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी पर डाकघर में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार फाजिल्का के सीमावर्ती गांव वल्लेशाह हिठाड़ निवासी पोहला सिंह पुत्र फुम्मन सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि काशीराम कॉलोनी, फाजिल्का निवासी सुखजिंदर सिंह उर्फ सुखजिंदर सिंह सहोता पुत्र मंगल सिंह ने उसे डाकघर में सरकारी नौकरी लगवाने का लालच देकर 30 हजार रुपए की ठगी की। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी सुखजिंदर सिंह उर्फ सुखजिंदर सिंह सहोता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सिटी थाना पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी के नेतृत्व में चुनाव शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में हुआ सम्पन्न
जलालाबाद (सच कहूँ/रजनीश रवि)। Jalalabad News: नगर कौंसिल जलालाबाद के प्रधान, सीनियर वाइस प्रधान और वाइस प्रधान का चुनाव सोमवार को पूरी तरह अमन-चैन और सर्वसम्मति से हुआ। पिछले दिन से कई तरह की पोस्टें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी पर आज चुनाव से पहले कौंसिलर एडवोकेट राजीव बजाज और वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर मैनी द्वारा स्पष्ट कर दिया गया था कि जो फैसला विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी करेंगे वह सभी को मान्य होगा, हम चुनाव सर्वसम्मति से कराएंगे।

चुनाव के दौरान समस्त कौंसिलरों ने हाजिरी भरी और आपसी सहमति से नए पदाधिकारियों का चुनाव किया। चुनाव प्रक्रिया में अंकुश मुटनेजा को नगर कौंसिल जलालाबाद का प्रधान, एडवोकेट राजीव बजाज को सीनियर वाइस प्रधान और सुरिंदर घोगा को वाइस प्रधान चुना गया। यह चुनाव विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी के नेतृत्व में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में हुआ। चुनाव के बाद विधायक ने नए चुने गए पदाधिकारियों को मुंह मीठा करवाकर बधाई दी। इसके उपरांत समर्थकों ने नए पदाधिकारियों के घर पहुंचकर फूलों के हार पहनाए और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया।

विकास की राजनीति पर भरोसा जताया: विधायक

इस मौके पर विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने कहा कि जलालाबाद के लोगों ने विकास की राजनीति पर भरोसा जताया है और अब इस भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और अब नगर कौंसिल की कमान भी आम आदमी पार्टी के हाथों में आ गई है। इससे शहर के विकास कार्यों को और तेजी मिलेगी और हर वर्ग की लंबे समय से लटकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जलालाबाद को विकास के मामले में एक नई पहचान दी जाएगी। शहर में सड़कें, सीवरेज, पीने का पानी, सफाई, स्ट्रीट लाइटें, पार्क और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा।

शहरवासियों व समस्त कौंसिलरों का धन्यवाद: प्रधान

नए चुने गए नगर कौंसिल प्रधान अंकुश मुटनेजा ने शहरवासियों और समस्त कौंसिलरों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें दी गई जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल का हर फैसला लोक हित को ध्यान में रखकर लिया जाएगा और शहर के हर वार्ड का बिना किसी भेदभाव के समान विकास करवाया जाएगा। अंकुश मुटनेजा ने कहा कि शहर में सफाई प्रबंध को और बेहतर बनाने, टूटी सड़कों की मरम्मत, नई विकास योजनाओं को लागू करने, पीने के पानी की सप्लाई सुचारु बनाने और लोगों की रोजाना समस्याओं का तुरंत समाधान करने को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल के दरवाजे हर नागरिक के लिए हमेशा खुले रहेंगे और शहरवासियों के सहयोग से जलालाबाद को एक साफ-सुथरा, सुंदर और विकसित शहर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

3 पिस्टल, 760 ग्राम हेरोइन व ढाई लाख की ड्रग मनी बरामद, 6 आरोपी किए गिरफ्तार
फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। Fazilka News: जिले में अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी गगन अजीत सिंह ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस कार्रवाई का खुलासा करते हुए बताया कि थाना सिटी जलालाबाद पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन अवैध पिस्टल, छह मैगजीन, चार जिंदा कारतूस, एक खाली खोल, दो धारदार हथियार, 760 ग्राम हेरोइन तथा 2.50 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।

एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बताया कि 17 जुलाई 2026 को इंस्पेक्टर सचिन के नेतृत्व में थाना सिटी जलालाबाद पुलिस की टीम गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि गांव टिवाना कलां के पास बंद पड़े शेलर के ग्राउंड में कुछ युवक अवैध हथियारों के साथ इकट्ठा होकर लूट अथवा अन्य गंभीर अपराध की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान एक अन्य आरोपी को भी नामजद कर गिरफ्तार किया गया।

एसएसपी ने बताया कि बरामदगी में 3 अवैध पिस्टल, 6 मैगजीन, 4 जिंदा कारतूस, 1 खाली खोल, 2 धारदार हथियार, 760 ग्राम हेरोइन और 2.50 लाख रुपए की ड्रग मनी शामिल है।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अमन कुमार उर्फ अमना के खिलाफ पहले से छह आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मामले भी शामिल हैं। वहीं नामजद आरोपी साजन सिंह के खिलाफ चोरी, डकैती, लूट और आर्म्स एक्ट सहित सात मामले दर्ज हैं तथा वह फिलहाल फरीदकोट जेल में बंद है। उन्होंने बताया कि इस मामले में परमजीत सिंह को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

नशा तस्करी के खिलाफ फाजिल्का पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी
फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। Fazilka News: अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से होने वाली देश विरोधी गतिविधियों, नशा तस्करी और अन्य गैर कानूनी गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से गगन अजीत सिंह पी.पी.एस, एस.एस.पी फाजिल्का द्वारा गुरसेवक सिंह डी.एस.पी सब डिवीजन जलालाबाद और डी.एस.पी फाजिल्का समेत रात के समय सीमावर्ती क्षेत्रों का विशेष दौरा किया गया। दौरे के दौरान एस.एस.पी फाजिल्का ने सीमावर्ती इलाकों में तैनात पुलिस जवानों से मुलाकात कर उन्हें पूरी चौकसी, सावधानी और जिम्मेदारी से ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उनके द्वारा सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया गया और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी और मजबूत करने संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए।

इस दौरान एस.एस.पी फाजिल्का न सीमा सुरक्षा बल के सीनियर अधिकारियों के साथ भी बैठक करके सीमा की सुरक्षा, साझा रणनीति और आपसी तालमेल को और प्रभावशाली बनाने संबंधी विचार-विमर्श किया। दोनों सुरक्षा बलों द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में साझा पेट्रोलिंग, नाकाबंदी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजदीकी निगरानी लगातार जारी है। फाजिल्का पुलिस और सीमा सुरक्षा बल द्वारा आपसी सहयोग से सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा घेरा और मजबूत किया गया है ताकि सीमा पार से किसी भी तरह की गैर कानूनी कोशिश को समय रहते नाकाम बनाया जा सके।

Fazilka News: रात के समय सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों जायजा लेते हुए एसएसपी।

चोरी हुआ सरकारी हथियार बरामद, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल होकर गिरफ्तार
फाजिल्का (एजेंसी)। Fazilka News: पंजाब के फाजिल्का में पुलिस ने पुराने हरिके हेड ब्रिज पर संतरी ड्यूटी के दौरान चोरी हुआ सरकारी हथियार बरामद कर लिया है। पुलिस इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में भी कामयाब रही। ऑपरेशन के दौरान आरोपी ने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई, जिसके जवाब में हुई गोलीबारी में वह घायल हो गया और बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ आरोपी, लूटा गया सरकारी हथियार बरामद

जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों पुराने हरिके हेड ब्रिज पर तैनात पीएचजी जवान पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला किया था और उसका सरकारी हथियार छीनकर अपराधी मौके से फरार हो गए थे। इस गंभीर मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने विशेष टीमें गठित की थीं और लगातार जांच कर रही थी।

इसी क्रम में फाजिल्का पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति लाधुका सेम नाले के पास हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापा मारा। इस दौरान, संदिग्ध ने पुलिस दल पर गोली चलाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एनकाउंटर के बाद एसएसपी गगनजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मखू निवासी शमशेर सिंह के रूप में हुई है। उसके पास से सरकारी हथियार एसएलआर 7.62 मिमी बरामद हुआ है, जो पीएचजी जवान से छीना गया था। वह उस हथियार के जरिए एक और वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

उन्होंने कहा कि सरकारी हथियार में मैग्जीन भरी हुई थी। इससे अपराधी एक बड़ी घटना को अंजाम दे सकता था। एसएसपी गगनजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घायल आरोपी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है।

Fazilka Road Accident: फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर दुर्भाग्यपूर्ण हादसा, 8 लोगों की दर्दनाक मौत
फाजिल्का (सच कहूँ न्यूज)। फिरोजपुर-फाजिल्का रोड से दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। जहां गांव जंगा वाला मोड़ के पास एक महिंद्रा पिकअप ट्रक और घोड़ा ट्रेलर के बीच भयानक टक्कर हो गई। इस हादसे में दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि जलालाबाद से ब्यास जा रहे महिंद्रा पिकअप ट्रक में सवार करीब 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से 22 लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। Fazilka News

इस हादसे में घायल हुए कई लोगों को सिविल अस्पताल फिरोजपुर, प्राइवेट अस्पताल फिरोजपुर, फरीदकोट मेडिकल कॉलेज और अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही SSP फिरोजपुर सरदार भूपिंदर सिंह सिद्धू और उनकी पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गईं। SSP फिरोजपुर ने अस्पतालों का दौरा किया और घायलों का हाल जाना और डॉक्टरों से मरीजों की जान बचाने की हर मुमकिन कोशिश करने की अपील की।

पता चला है कि आज सुबह एक परिवार अपने रिश्तेदारों के साथ महिंद्रा पिकअप ट्रक में जलालाबाद से ब्यास जा रहा था। अचानक जंगा वाला मोड़ के पास एक तेज़ रफ़्तार घोड़ागाड़ी उनके महिंद्रा पिकअप ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ घायलों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घायलों की हालत बिगड़ती जा रही है और उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया है। Fazilka News

फाजिल्का पुलिस और सीमा सुरक्षा बल को मिली बड़ी कामयाबी; अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से 10 किलो 950 ग्राम हेरोइन बरामद
जलालाबाद/फाजिल्का (सच कहूँ न्यूज़)। Fazilka News: नशे के खिलाफ चलाई गई विशेष मुहिम के तहत फाजिल्का पुलिस और  सीमा सुरक्षा बल के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान उस समय बड़ी सफलता मिली, जब भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने सीमा पर तार पार से बीस पैकेट (कुल वजन 10 किलो 950 ग्राम) हेरोइन जब्त करने में सफलता हासिल की है।

इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विस्तार से जानकारी देते हुए एसएसपी फाजिल्का श्री गगनअजीत सिंह ने बताया कि थाना सदर जलालाबाद के मुख्य अफसर सब इंस्पेक्टर गुरबाज सिंह सहित पुलिस पार्टी इलाके में संदिग्ध लोगों की चेकिंग और गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान उन्हें सीमा सुरक्षा बल की 'गट्टी बीसो की' चौकी के AC एसी मुकेश कुमार की तरफ से फोन पर सूचना मिली कि गांव प्रभात सिंह वाला हिठाड़ के इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे खेतों में एक संदिग्ध गठरी पड़ी हुई है।

संयुक्त ऑपरेशन के दौरान हुई बरामदगी

सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी सब डिवीजन जलालाबाद श्री गुरसेवक सिंह को तुरंत मौके पर बुलाया गया। पुलिस और सीमा सुरक्षा बल की संयुक्त टीमों ने जब मौके पर पहुंचकर उस संदिग्ध गठरी की बारीकी से तलाशी ली, तो उसमें से सफेद रंग के पारदर्शी लिफाफों में लिपटे हुए हेरोइन के 20 पैकेट बरामद हुए। तोलने पर इस हेरोइन का कुल वजन 10 किलो 950 ग्राम पाया गया।

पुलिस ने इस बरामदगी के संबंध में थाना सदर जलालाबाद में मुकदमा नंबर 112 तारीख 24-05-2026, जुर्म 21(सी), 23/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह बरामदगी सीमावर्ती तार से पार पाकिस्तान वाली साइड पर पड़ते खेतों से हुई है।

किसान की सतर्कता ने फेरा तस्करों के मंसूबों पर पानी

एसएसपीने बताया कि भारत-पाक सीमा पर लगी कंटीली तार के पार खेती करने गए किसान हरपाल सिंह पुत्र तेजा सिंह ने सतर्कता की मिसाल पेश की। खेतों में काम के दौरान उसने देखा कि साथ लगते महावीर सिंह (निवासी प्रभात सिंह वाला) के खेत में कोई संदिग्ध गठरी पड़ी हुई है। उसने बिना देरी किए अपने साथ तैनात गार्ड को इसकी जानकारी दी। गार्ड ने तुरंत यह सूचना चौकी बीसो के ए सी मुकेश कुमार को दी, जिन्होंने पंजाब पुलिस को सूचित करके मौके पर संयुक्त कार्रवाई की।

सूचना देने वाले किसान का किया जाएगा विशेष सम्मान: एसएस पी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसएसपी  गगनअजीत सिंह ने किसान हरपाल सिंह के इस कदम की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि किसान द्वारा सही समय पर सूचना देकर देश विरोधी तत्वों और नशा तस्करों के मंसूबों को नाकाम करके बहुत ही सराहनीय काम किया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा देश हित में निभाई गई इस भूमिका के लिए उक्त किसान को विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा। अधिकारियों ने अपील की कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोग इसी तरह जागरूक रहें ताकि नशा तस्करी का पूरी तरह से सफाया किया जा सके।

जलालाबाद के लिए बड़ी सौगात: आधुनिक वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट मंजूर
जलालाबाद/फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। Fazilka News: पंजाब सरकार ने जलालाबाद हलके के लोगों के लिए 40 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से आधुनिक वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट मंजूर कर बड़ा तोहफा दिया है। यह ऐतिहासिक प्रॉजैक्ट इलाके में लंबे समय से चली आ रही साफ और सुरक्षित पीने के पानी की समस्या का स्थायी समाधान साबित होगा। उपरोक्त जानकारी जलालाबाद के विधायक जगदीप कम्बोज गोल्डी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान साझा की। विधायक ने बताया कि वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए टेंडर हो गया है और यह 15 दिन के भीतर खुल जाएगा।

इसके बाद 1 माह के अंदर इस प्रॉजैक्ट का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले पंजाब सरकार द्वारा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए जमीन खरीदी गई थी, जिसकी लागत लगभग 5 करोड़ 40 लाख रुपये थी, और अब इस प्लांट के लिए 35 करोड़ 42 लाख रुपये और जारी किए गए हैं। कुल मिलाकर इस प्रॉजैक्ट पर 40 करोड़ 82 लाख रुपये खर्च होंगे। यह वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट नवीनतम तकनीक से लैस होगा, जिससे पानी में मौजूद हानिकारक तत्व पूरी तरह दूर किए जाएंगे।

विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा 223 गाँवों को साफ पीने योग्य पानी देने के लिए बनाए जा रहे प्रॉजैक्ट भी लगभग 2 माह में पूरा हो जाएंगे। इसी तरह, अरनीवाला वॉटर वर्क्स प्लांट भी स्थापित किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में जो विकास हुआ है, वह किसी अन्य सरकार के समय नहीं हुआ। उन्होंने जलालाबाद हलके में चल रहे विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

फिरोजपुर में ओलावृष्टि, आसमान में दिखीं दो सतरंगी इंद्रधनुष
फिरोजपुर (सच कहूँ/जगदीप सिंह)। Firozpur News: पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले दिनों से मौसम में आए बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेहूं की फसल पककर कटाई के लिए तैयार है, लेकिन अचानक बदलते मौसम ने किसानों को परेशान कर दिया है। मंगलवार शाम फिरोजपुर-फाजिल्का क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। हालांकि ओलावृष्टि थोड़ी देर बाद थम गई, लेकिन बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला करीब 1-2 घंटे तक जारी रहा।

ओलावृष्टि से अधिक नुकसान की आशंका नहीं जताई जा रही है, लेकिन कई जगहों पर बारिश और हवाओं के कारण फसलें धरती पर बिछ गईं। बारिश के बाद मौसम साफ होते ही पश्चिम दिशा में निकली तेज धूप और पूर्व दिशा में दिखाई दीं दो सतरंगी इंद्रधनुष ने बच्चों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं किसान बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए खेतों में निकल पड़े। Firozpur News

यह भी पढ़ें:– गाय बेचने के नाम पर पलंबर से 1.11 लाख रुपये ठगे

नशा तस्करों के घरों और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी
नशा तस्करी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: एसएसपी

जलालाबाद (सच कहूँ/रजनीश रवि)। Jalalabad News: फाजिल्का पुलिस ने गैंगस्टरों, नशा तस्करों और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन प्रहार चलाया। इस दौरान नशा तस्करों के घरों और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की गई। एसएसपी फाजिल्का गुरमीत सिंह ने बताया कि टिवाणा, बाहमणीवाला और बल्लुआणा जैसे नशे के हॉटस्पॉट इलाकों में लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के आदी युवाओं को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है ताकि वे सामान्य जीवन की ओर लौट सकें। Fazilka News

एसएसपी गुरमीत सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नशा तस्करी करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस अभियान के दौरान वे स्वयं मौके पर पहुंचे और शहीद ऊधम सिंह पार्क सहित अन्य हॉटस्पॉट इलाकों में चेकिंग की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि पुलिस का यह अभियान अपराध और नशे के खिलाफ लगातार जारी है। इस मौके पर उनके साथ उप-विभागीय डीएसपी जलालाबाद, थाना सिटी जलालाबाद के एसएचओ अंगरेज कुमार, एसएचओ वैरोका परमजीत सिंह दरोगा और भारी पुलिस बल मौजूद था। Fazilka News

यह भी पढ़ें:– Depot Holder News: लापरवाह व भ्रष्ट डिपो होल्डर्स के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई – राजेश नागर

लूटपाट की योजना बना रहे गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार
तेजधार हथियारों के साथ बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे थे आरोपी

अबोहर/फाजिल्का (सच कहूँ न्यूज)। Fazilka News: फाजिल्का जिले के अबोहर शहर में थाना नंबर एक की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पंजपीर नगर की गली नंबर 7 में दबिश दी। यहां पांच युवकों को घातक हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया, जो कथित तौर पर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अजीत नगर निवासी आकाशदीप, मंगा सिंह, वीरु सिंह, रफी और डंगरखेड़ा निवासी सूरज के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक कापा, तलवार, खंडा, लोहे की पाइप से बंधी संगली, गंडासी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। Abohar News

गिरोह का मुख्य सरगना जसलीन मसीह उर्फ बिन्नी फरार है और उसकी तलाश जारी है। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह भीटी और एएसआई मोहन लाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों का मेडिकल करवाकर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता चल सके कि वे कितनी लूटपाट की घटनाओं को पहले अंजाम दे चुके हैं और आगे क्या योजना बना रहे थे। पुलिस ने दावा किया है कि मुख्य सरगना बिन्नी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है और गिरोह के नेटवर्क की गहनता से पड़ताल की जा रही है। Abohar News

यह भी पढ़ें:– गंगा एक्रोवूल्स लिमिटेड देगी 1500 नए रोजगार अवसर: संजीव अरोड़ा

हल्का विधायक ने सड़क के नवनिर्माण के कार्य की शुरुआत
फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। Fazilka News: हल्का विधायक नरेंद्रपाल सवना ने फाजिल्का के भारत-पाकिस्तान सरहदी गांवों को जाने वाली सड़क के नवनिर्माण के कार्य की शुरुआत करवाई है। विधायक का कहना है कि 3 करोड़ 85 लाख रुपए की लागत से सड़क को चौड़ा कर नया बनाया जाएगा। जिससे इलाके के लोगों को आ रही समस्या का समाधान होगा। क्योंकि लगातार शिकायत की जा रही थी कि सड़क छोटी होने के चलते हादसे हो रहे हैं। इसके बाद इस सड़क को बनाने का फैसला लिया गया। Fazilka News

सरकार ने इस सड़क को बनाने के लिए 3 करोड़ 85 लाख रुपये की ग्रांट जारी की है। जिसके काम की शुरुआत कर दी गई है। विधायक ने बताया कि डेढ़ महीने में ये सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। विधायक ने बताया कि न सिर्फ सड़क का नवनिर्माण होगा बल्कि सड़क को चौड़ा भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फाजिल्का के मलकाने मोहल्ले से लेकर गांव आलमशाह, अमरपुरा से होते हुए मोहम्मद अमीरा तक ये सारी नई सड़क बना दी जाएगी। जिस पर लोगों की बरसो पुरानी मांग पूरी हुई है। विधायक ने दावा किया आने वाले समय में बाकी रहते विकास कार्य भी मुक्कमल किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:– Verka Milk Booth: कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मलोट में वेरका मिल्क बूथ का किया उद्घाटन