Gita Mahotsav - Sach Kahoon Hindi

जापान में गूंजा श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश, पिहोवा के श्रद्धालुओं ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में बढ़ाई धर्मध्वजा
पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: गीता की पावन स्थली पिहोवा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जापान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में भाग लेने पहुंचे हैं। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस भव्य महोत्सव में श्रद्धालुओं ने श्रीमद्भगवद्गीता के सार्वभौमिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जापान में भव्य गीता जयंती शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विश्व शांति, मानव कल्याण तथा भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार का संदेश दिया।

पिहोवा से नरेश शर्मा, तेजेंद्र वालिया, राजकुमार गोस्वामी, राजेंद्र चौपड़ा, राजीव थरेजा, कुलजीत कौर, सालु, बेबी वालिया सहित भारी संख्या में श्रद्धालु इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने जापान की धरती पर गीता के संदेश का प्रचार करते हुए भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं का गौरव बढ़ाया।समाजसेवी अजय कालड़ा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव भारत की आध्यात्मिक विरासत को विश्व मंच पर स्थापित करने का सशक्त माध्यम बन रहा है। गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि सम्पूर्ण मानवता को जीवन जीने की कला सिखाने वाला मार्गदर्शक ग्रंथ है। जापान जैसे विकसित देश में गीता के संदेश का प्रसार होना भारत के लिए गर्व का विषय है।

भाजपा नेता डॉ. अवनीत वड़ैच ने कहा कि गीता का ज्ञान विश्व शांति, नैतिक मूल्यों और मानव कल्याण का आधार है। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के माध्यम से विश्व के विभिन्न देशों में भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पिहोवा के श्रद्धालुओं की इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि गीता का संदेश सीमाओं से परे सम्पूर्ण मानव जाति के लिए प्रेरणास्रोत है और ऐसे आयोजन विश्व बंधुत्व एवं सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Geeta Jayanti Mahotsav: पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दिया गीता का संदेश
जिले भर से भारी संख्या में स्कूली बच्चों व लोगों ने लिया सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग

राष्ट्रीय व सामाजिक मुद्दों को लेकर प्रसिद्घ हरियाणवी लोक गायिका एवं मोटिवेशनल स्पीकर रोनी रमन की प्रस्तुति ने किया भाव विभोर

बच्चों को पैसा नहीं संस्कार दें, बाकि सब कुछ अपने आप मिल जाएगा-विधायक सतपाल जांबा

कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Geeta Jayanti Mahotsav: जिला स्तरीय गीता महोत्सव में शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीता का संदेश दिया गया। गीता संदेश सहित धार्मिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर प्रस्तुतियों ने भाव विभोर कर दिया। राष्ट्रीय एवं सामाजिक मुद्दों लेकर प्रसिद्घ हरियाणवी लोक गायिका एवं मोटिवेशनल स्पीकर रोनी रमन की प्रस्तुति ने सभी को प्रभावित किया और उनकी प्रस्तुति से कई लोगों की आंखों में आंसू थे। कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले स्कूली बच्चों को सम्मानित भी किया गया।

शनिवार दोपहर बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ विधायक सतपाल जांबा ने दीप प्रज्जवलित करके किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जिसमें सबसे पहले सुपार्श्व जैन स्कूल के बच्चों प्रस्तुति दी। इसके बाद राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने हरियाणवी संस्कृति से ओत-प्रोत प्रस्तुति दी। तीसरी प्रस्तुति शैमरॉक स्कूल के बच्चों की रहीं। जिन्होंने हरियाणवी संस्कृति में गीता के महत्व का प्रदर्शन किया। विधायक सतपाल जांबा ने जिला प्रशासन की ओर से प्रस्तुति देने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर एसडीएम अजय सिंह ने विधायक सतपाल जांबा को स्मृति चिन्ह के तौर पर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। वहीं हरियाणवी कलाकार रोनी रमन को भी डीआईपीआरओ नसीब सैनी एवं एआईपीआरओ अमित कौशिक ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। Kaithal News

इस अवसर पर एसडीएम अजय कुमार, डीएचओ हीरा लाल, रेडक्रॉस सचिव रामजीलाल, जिला कृषि उपनिदेशक डा. सुरेंद्र यादव, भाजपा नेत्री निधि मोहन, नगर परिषद कैथल की वाइस चेयरपर्सन सीमा, प्रिंसिपल रविंद्र शर्मा, कुशलपाल, अधीक्षक रमेश कुमार, नगर परिषद सचिव पवन शर्मा, लखविंदर सिंह, रिंकू सैनी सहित शहर भर से गणमान्य लोग मौजूद थे।

हरियाणवी लोक गायिका रोनी रमन ने अपनी प्रस्तुती से सभी को किया भाव विभोर

कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचीं मोटीवेशनल स्पीकर, हरियाणवी लोक गायिका रोनी रमन ने सबसे पहले बेटियों को मोटिवेट करता हुआ लाडो बेटी गीत प्रस्तुत किया तो सभी भाव विभोर हो गए। बेटियों को सही रास्ते पर चलने का आह्वान करने वाले इस गीत को सुनकर कई लोग भावुक हो गए। इसके बाद रोनी रमन ने शहीद भगत सिंह पर अपने गीत से जमकर वाहवाही लूटी।

बच्चों को पैसा नहीं संस्कार दें-विधायक जांबा

अपने संदेश में विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि सरकार का यह अनूठा प्रयास है कि गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों का आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को संस्कार सीखाएं। संस्कारित बच्चा जरूर सफल होगा और पैसा व अन्य चीजें अपने आप मिल जाएंगी। उन्होंने कहा कि गीता जयंती समारोह से गीता के संदेश को लेकर जाएं। उसे आत्मसात करें। उन्होंने नशे की समस्या को लेकर कहा कि नशा बेचने वाले का कोई धर्म नहीं होता है। हमें अपने बच्चों को नशे से दूर रखना है और समाज से नशे को जड़ मूल समाप्त करना है। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– सामूहिक दुष्कर्म मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार, चौथा फरार, दो बाईक बरामद

हरियाणा के साथ-साथ पंजाब के कलाकारों ने खूब बांधा समां
हरियाणवी गीतों व रागनियों की हुई शानदार प्रस्तुतियां

हरियाणवी शैली के मुरीद बन पारंपरिक गीतों पर झूमे बुजुर्ग पर्यटक

कुरुक्षेत्र। (सच कहूँ, देवीलाल बारना) अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में बनाए गए हरियाणा मंडप के सांस्कृतिक मंच पर वीरवार को हरियाणवी शैली से ओतप्रोत गीतों व रागनियों की प्रस्तुतियां रही। पारंपरिक शैली के मुरीद बनकर दर्शक विशेषकर बुजुर्ग पर्यटक खूब झूमते नजर आए। इसके साथ-साथ पंजाब से आए कलाकारों ने भी अपनी लोक शैली की प्रस्तुति देकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। हरियाणा कला परिषद व कला एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा करवाए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ यूके की डिप्टी हाई कमीश्नर कैरलीन रोवेट, हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन, रघुविन्द्र मलिक, सौरभ चौधरी, कला एवं सांस्कृतिक अधिकारी दीपिका, हेमा, तान्या चौहान, रेणू हुड्डा आदि ने दीपशिखा प्रज्वलित किया। कार्यक्रम की शुरूआत में दिलावर एंड पार्टी ने गीता ज्ञान की प्रस्तुति दी और अपने गीत के बोल में श्री कृष्ण ने दिया अर्जुन को ज्ञान गीता का, राम नाम सबसे बड़ा, इसतै बड़ा न कोई आदि के माध्यम से सभी को परमेश्वर के चरणों में ध्यान लगवाया।

यह भी पढ़ें:– कब तक धर्म विशेष के कानून से शोषण होता रहेगा

सांस्कृतिक मंच पर इन्द्र लाम्बा एंड पार्टी ने मांगे राम की प्रसिद्ध रचनाएं सुनाई। उन्होंने आगे भाई कृष्ण भगवान, धरलो ध्यान, सुथरी शान, पीताम्बर बाणा सै हरियाणवी प्रस्तुतियों से पंडाल में बैठे विशेषकर बुजुर्गों को झूमने पर मजबूर किया। इसके बाद राजकुमार व उनके गु्रप ने हरियाणवी समूह नृत्य पेश करके सभी को अपने साथ नचाया। कार्यक्रम में बल्ले रोमिया के ग्रुप की लड़कियों ने लोक गीत हरि भरी धरती, प्रदेश म्हारा हरियाणा, गऊ धन भण्डार भरे, यहां दूध-दही का खाना गाकर हरियाणा की समृद्घ संस्कृति से सबको रूबरू करवाया। इसी प्रकार पंजाब के मोहाली से सुखदर्शन व उनके कलाकार साथियों ने पंजाब की संस्कृति को परिभाषित करती हुइ प्रस्तुतियां दी। उनकी प्रस्तुतियों में भंगड़े का स्वरूप समाहित था, जिस पर सभी दर्शकों ने झूमकर व तालियां बजाकर कलाकारों का हौंसला बढ़ाया।

नजर आया ग्रामीण परिवेश का संजीव दृश्य

हरियाणा मंडप में दर्शकों को ग्रामीण परिवेश के संजीव दृश्य देखने को मिल रहे हैं, जहां एक ओर दर्शक हरियाणा की पारंपरिक वेशभूषा व विरासत के दर्शन कर रहे हैं, वहीं हरियाणवी व्यंजनों का लुत्फ भी उठा रहे हैं। मंडप में पहुंचने वाले पर्यटक हरियाणवी शान के प्रतीक पगड़ी बंधवाकर बड़े चाव से अपने मोबाइल में फोटो खींच रहे हैं। पंडाल में बनाए गए सैल्फी प्वाइंट तथा ताऊ-ताई के कटआउट पर भी फोटो ले रहे हैं। इस मंडप में मचान, विरासत, सांझी, मणके, खाट-पीडडा, लोहार, बाडा आदि स्थापित किए गए है जिनको मंडप में पहुंचने वाले सभी दर्शक बड़ी उत्सुकता से देखकर उनके बारे में जानकारी ले रहे हैं। इस मंडप के माध्यम से युवा वर्ग को पौराणिक हरियाणवी संस्कृति को जानने का अवसर मिल रहा है।

यूके की डिप्टी हाई कमीश्नर झूृमी हरियाणवी नृत्यों पर

हरियाणा मंडप में पहुंची यूके की डिप्टी हाई कमीश्नर कैरलीन रोवेट ने मंडप का दौरा करते हुए हरियाणवी संस्कृति को जाना और अपने भ्रमण के दौरान जैसे ही डिप्टी हाई कमीश्नर मंडप में मौजूद हरियाणवी परिधान से सजी महिलाओं के पास पहुंची जो कि हरियाणवी नृत्य कर रही थी, तो उन्होंने ने भी गंठी, पगड़ी धारण करके खूब नृत्य किया और उन्हें ऐसा करते देखकर सभी आश्चर्यचकित हुए और सभी ने तालियां बजाकर उनका साथ दिया। इस मौके पर उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया, कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से उन्हें अंग्रेजी भाषा में अनुवादित गीता भी भेंट की। कार्यक्रम में केडीबी के सदस्य सौरभ चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

ब्रह्मसरोवर पर पहली बार देखने को मिलेगा 23 प्रदेशों की शिल्पकला का संगम
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 में 23 राज्यों के पहुंचे 230 शिल्पकार

कुरुक्षेत्र। (सच कहूँ/देवीलाल बारना) ऐतिहासिक ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर पहली बार देश के कोने-कोने से आने वाले पर्यटकों को 23 राज्यों की शिल्पकला का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। इस महोत्सव में 23 राज्यों के 230 शिल्पकार पहुंच चुके है। इन शिल्पकारों में 9 राष्ट्रीय अवार्डी, 17 स्टेट अवार्डी, 5 राष्ट्रीय व 9 राज्य प्रमाण पत्र से सम्मानित है। इसके अलावा 1 शिल्पगुरू कलानिधि अवार्डी, 2 संत कबीर अवार्डी शामिल है। इन शिल्पकारों के लिए राज्य सरकार, प्रशासन और केडीबी की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए गए है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 में पर्यटकों के लिए देशभर से शिल्पकारों को निमंत्रण भेजा गया था। इसके लिए उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केन्द्र पटियाला (एनजेडसीसी) को शिल्पकारों को आमंत्रित करने की जिम्मेवारी सौंपी गई। इस संस्थान के माध्यम से देश के सभी राज्यों को पत्र लिखकर शिल्पकारों को कुरुक्षेत्र में भेजने के लिए निवेदन किया गया।

किस प्रदेश से कितने कलाकार

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में 23 राज्यों के 230 शिल्पकार पहुंच चुके है। इनमें उत्तर प्रदेश से 63, जम्मू कश्मीर से 25, हरियाणा से 15, गुजरात से 4, पंजाब से 19, पश्चिम बंगाल से 12, राजस्थान से 10, दिल्ली से 21, कर्नाटक से 1, तेलंगाना से 10, उत्तराखंड से 4, आंध्रप्रदेश से 1, असम से 5, महाराष्ट्र से 5, बिहार से 3, मध्यप्रदेश से 7, हिमाचल से 5, छत्तीसगढ़ से 2, पांडिचेरी से 2, झारखंड से 2, गोवा से 1, चंडीगढ़ से 10 व तमिलनाडु से 4 शिल्पकार पहुंचे है।

9 शिल्पकार हैं राष्ट्रीय अवार्डी

इन शिल्पकारों में 9 शिल्पकार राष्ट्रीय अवार्डी, 5 राष्ट्रीय प्रमाण पत्र से सम्मानित, 17 स्टेट अवार्डी, 2 संत कबीर अवार्डी, 1 कलानिधि, 1 शिल्पगुरू, 1 हैंडीक्राफ्ट, 9 राज्य स्टेट प्रमाण पत्र, 1 एमएसएमई मंत्रालय से शामिल है। इस वर्ष अकेले जम्मू कश्मीर से 6 राष्ट्रीय अवार्डी, 3 स्टेट अवार्डी और 1 शिल्प गुरु अवार्डी शिल्पकार है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से 5 राष्ट्रीय अवार्डी, 8 स्टेट अवार्डी, 2 संत कबीर अवार्डी, 2 राज्य प्रमाण पत्र आवार्ड से सम्मानित है। मेजबान हरियाणा से भी एक कला निधि अवार्डी, 1 स्टेट अवार्डी, 1 हैंडीक्राफ्ट अवार्डी और 3 मेरिट प्रमाण पत्र अवार्डी शामिल है। इन अवार्ड विजेताओं के साथ-साथ कई ऐसे शिल्पकार है, जिन्होंने अपनी-अपनी शिल्पकला में एक नया मुकाम हासिल किया है।

पर्यटकों को देखने को मिलेगा ये खास

शिल्पकारों की हैंडलूम, टेक्सटाईल, लैदर, कांस्य मैटल ज्वैलरी, कैन एंड बम्बू, लक्त साड़ी है सिल्क ड्रेस मेट, कलमकारी ड्रेस मेट, हैंड प्रिंटिड टेक्सटाईल, जैकेट-कोट, शॉल, बैड शीट, बेड कवर, फ्लोर कवरिंग, पैच वर्क, वूडन कारविंग, लैदर आर्ट, ज्वैलरी, टेराकॉट पॉट, डोल एंड टवायज, वूडन टवायज, वूडन एंड जरी, पेंटिंग्स, जयपुरी रजाई, नामदा, स्टोन कारविंग, मीनाकारी ज्वैलरी सहित अन्य क्राफ्ट ब्रहमसरोवर तट पर सज चुकी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

19 नवंबर से होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज
सरस और शिल्प मेला 6 दिसंबर तक रहेगा जारी

महोत्सव को लेकर 48 कोस के 75 तीर्थों पर भी कार्यक्रम होंगे आयोजित

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 का आयोजन 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर के तट पर किया जाएगा। इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक रहेंगे और 4 दिसंबर को दीपदान के साथ मुख्य कार्यक्रमों का समापन होगा। हालांकि सरस और शिल्प मेला 6 दिसंबर तक जारी रहेगा। इस महोत्सव को लेकर 48 कोस के 75 तीर्थों पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अहम पहलू यह है कि 19 नवंबर से पहले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रमों का आगाज गीता रन के साथ होगा। इस गीता रन में हजारों खिलाड़ी दौड़ लगाएंगे और आकर्षक इनाम प्रशासन की तरफ से प्रदान किए जाएंगे। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा। इस महोत्सव में 19 नवंबर से लेकर 6 दिसंबर तक सरस और शिल्प मेले का आयोजन होगा। इस शिल्प मेले में देश और प्रदेश के शिल्पकार पहुंचेंगे। इन शिल्पकारों की सूची एनजेडसीसी और डीआरडीए की तरफ से तैयार की जा रही है ताकि अच्छे से अच्छे शिल्पकारों को महोत्सव में आमंत्रित किया जा सके। इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक होंगे।

यह भी पढ़ें:– पंचकूला में पिटबुल व रोटविलर डॉग्स की नो एंट्री

13 नवंबर को होगा गीता रन का आयोजन

प्रदेश के विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास को लेकर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य प्रदर्शनी का आयोजन पुरुषोत्तमपुरा बाग में किया जाएगा। प्रदर्शनी के साथ ही कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से 48 कोस के तीर्थों पर आधारित प्रदर्शनी, हरियाणा पैवेलियन का मंच भी सजाया जाएगा। इस हरियाणा पैवेलियन में हरियाणा की संस्कृति को सहजता से देखा जा सकेगा और इसके मंच पर हरियाणा के लोक कलाकार अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देंगे। उन्होंने कहा कि इन तमाम कार्यक्रमों से पहले संभावित 13 नवंबर को गीता रन का आयोजन होगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।