terrorist - Sach Kahoon Hindi
Shahid Latif Dead: पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ को पाकिस्तान में गोलियों से भूना, मौत
Shahid Latif Dead: पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पठानकोट हमला का मास्टरमाइंड व भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी शाहिद लतीफ की पाकिस्तान में हत्या कर दी गई है। आपको बता दें कि 2016 में पंजाब के पठानकोट के एयरबेस पर आतंकी हमला हुआ था। यह हमला आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने किया था। इसमें भारतीय सेना के 7 जवान शहीद हुए थे। एनआईए की जांच से पता चला था कि इस का मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने आतंकी को एक मस्जिद में उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई। इसको पाकिस्तान के प्रांत पंजाब के शहर सियालकोट में हमालवरों ने उसे मारा है।
पीएमएल-एन 21 अक्टूबर को प्रदर्शन के लिए कार्यकताओं में भर रही है जोश
वहीं पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने लाहौर में तीन रैलियों को रद्द करने का फैसला किया है, जो पार्टी सुप्रीमो नवाज शरीफ के 21 अक्टूबर को घर वापसी से पहले कार्यकतार्ओं में इस बड़े कार्यक्रम से पहले जोश भर रही है। पंजाब में पीएमएल-एन के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक यह निर्णय खुद शरीफ के निर्देश पर लिया गया था, जो इस महीने के अंत में लाहौर पहुंचेंगे और मीनार-ए-पाकिस्तान में एक सभा को संबोधित करेंगे। पीएमएल-एन नेता ने समाचार पत्र डॉन को बताया, ‘नवाज शरीफ ने पार्टी अध्यक्ष शहबाज शरीफ को निर्देश दिया कि वह अपनी वापसी से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को थकने ने दें। पार्टी नेताओं को उनकी घर वापसी को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर जगह बैठकें करते रहना चाहिए और कार्यकतार्ओं के साथ अच्छा समन्वय स्थापित करना चाहिए।
पार्टी के भीतर मतभेदों की खबरों के बीच पीएमएल-एन के शीर्ष नेता ने जूनियर शरीफ से 21 अक्टूबर के रैली को सफल बनाने के लिए पंजाब, खासकर लाहौर के कुछ नेताओं के बीच पनपे मतभेदों को तुरंत सुलझाने के लिए भी कहा है। नवाज शरीफ की घर वापसी के लिए कार्यकतार्ओं में उत्साह बढ़ाने के लिए लाहौर में ख्वाजा साद रफीक, राणा मशहूद और रियाज मलिक के निर्वाचन क्षेत्रों में तीन रैलियों की योजना बनाई गई थी। मुख्य आयोजक मरियम नवाज को लाहौर में इन रैलियों को संबोधित करना था। पीएमएल-एन को लाहौर में सात रैलियां करनी थीं, लेकिन उसने इस महीने की शुरूआत में दो रैलियां रद्द कर दीं और अब बाकी तीन सभाएं भी रद्द कर दी गईं।
नवाज ‘चिकित्सा आधार’ पर लाहौर उच्च न्यायालय से चार सप्ताह की जमानत हासिल करने के बाद नवंबर 2019 में लंदन के लिए रवाना हुए। अपने प्रस्थान से पहले वह अल-अजीजिÞया मिल्स भ्रष्टाचार मामले में लाहौर में सात साल की जेल की सजा काट रहे थे। इस महीने की शुरूआत में पीएमएल-एन नेता राणा सनाउल्लाह ने कहा था कि नवाज को स्वदेश लौटने से पहले सुरक्षात्मक जमानत मिल जाएगी और रैली को संबोधित करने के बाद अल-अजीजिया भ्रष्टाचार मामले में अदालत में आत्मसमर्पण किया जाएगा। पीएमएल-एन सूचना सचिव मरियम औरंगजेब ने हालांकि स्पष्ट किया है कि रैली के बाद श्री नवाज शरीफ रायविंड के जाति उमरा स्थित अपने घर जाएंगे।
Grenade Attack: पुंछ आतंकवादी हमले में पंजाब के 4 जवान शहीद
जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को सेना के वाहन पर (Grenade Attack) अज्ञात आतंकवादियों के हमले में सेना के पांच जवान शहीद हो गये हैं। उत्तरी कमान के रक्षा सूत्रों ने आज यहां बताया कि दोपहर करीब तीन बजे राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच चल रहे सेना के एक वाहन पर भारी बारिश और कम दृश्यता का फायदा उठाते हुए अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की।
उन्होंने बताया कि संभवत: आतंकवादियों द्वारा फेंके गये ग्रेनेड से वाहन में आग लग गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में क्षेत्र में आतंकवादी विरोध अभियान के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स इकाई के पांच जवान शहीद हो गये हैं। उन्होंने बताया कि हमले में गंभीर रूप से घायल हुए एक सैनिक को तुरंत राजपुरी के सेना अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
सूत्रों ने बताया कि अपराधियों का पता लगाने के लिए अभियान जारी है। आपको (Grenade Attack) बता दें कि पंजाब के 4 शहीद जवानों में जिला गुरदासपुर की तहसील बटाला के गांव तलवंडी भरथ का सिपाही हरकृष्ण सिंह, लुधियाना की तहसील पायल के गांव चनकोइयां कैकन का हवलदार मनदीप सिंह, मोगा के गांव चारिक का लांस नायक कुलवंत सिंह और बठिंडा के गांव बाघा का सिपाही सेवक सिंह शामिल है। वहीं पांचवां जवान देबाशीष बसवाल उड़ीसा के जिला पुरी की तहसील सत्याबादी के गांव अलगम सामिल खंडयात से है।
खडगे-राहुल ने आतंकवादी हमले में जवानों की शहादत पर जताया दुख
कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आज हुए आतंकवादी हमले में पांच जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। कांग्रेस नेताओं ने सेना के वाहन को निशाना बनाकर कर किये हए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। खडगे ने कहा, ह्वजम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के वाहन पर हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं 5 राष्ट्रीय राइफल के बहादुर जवानों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और हमले में घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। आतंकवाद के खिलाफ हम एकजुट हैं। गांधी ने कहा, ह्वजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में हुए आतंकवादी हमले में हमारे 5 जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है। उन वीरों को मैं अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
अमेरिका ने अल कायदा और तालिबान के चार नेताओं को वैश्विक आतंकवादी किया घोषित
वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका में बाइडेन प्रशासन ने भारतीय उपमहाद्वीप (एक्यूआईएस) में अल-कायदा के दो नेताओं और अफगानिस्तान में तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) आंदोलन के दो नेताओं को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है। यह जानकारी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।
क्या है मामला
ब्लिंकन ने गुरुवार को अपने बयान में कहा कि “कल विदेश मंत्रालय ने एक्यूआईएस के दो और टीटीपी के दो नेताओं को उनसे संबंधित समूहों में नेतृत्व की भूमिका के लिए वैश्विक आतंकवादी के रूप में घोषित किया गया। बयान में कहा गया है कि ये चार व्यक्ति ओसामा महमूद, आतिफ याह्या गौरी, मुहम्मद मारूफ और कारी अमजद हैं। उन्होंने कहा कि अमेरीकी सरकार अलकायदा और अफगानिस्तान में सक्रिय तालिबान आतंकवादी समूहों से मुकाबला करने के लिए अपने आतंकवाद निरोधी उपकरणों का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्व है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू कश्मीर के उप जिले सोपोर में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार देर रात लश्कर-ए-तैयबा के दो ‘हाइब्रिड’ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों में से एक गैर स्थानीय लोगों, अल्पसंख्यकों और सुरक्षा बलों पर हमले करने के मौके की तलाश में था। पुलिस ने कहा कि शुक्रवार की शाम सोपोर पुलिस द्वारा शाह फैसल मार्केट में सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स के साथ एक घेरा और एक तलाशी अभियान शुरू किया गया था।
क्या है मामला:
इस दौरान एक व्यक्ति के हाथ में बैग और संदिग्ध गतिविधि देखी गई और उसे रुकने के लिए कहा गया, लेकिन उसने मौके से भागने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षा बलों ने उसे पकड़ लिया। बैग की तलाशी लेने पर, एक पिस्तौल एक पिस्टल मैगजीन, कुछ राउंड और एक विस्फोटक उपकरण बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रिजवान और निवासी बारामूला बताया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि वह प्रतिबंधित संगठन लश्कर ए तैयबा का सदस्य है और गैर स्थानीय नागरिक , अल्पसंख्यक और सुरक्षा बलों पर हमला करने की फिराक में था। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में उसके एक साथी जमील पारा का नाम सामने आया। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
संयुक्त राष्ट्र में लश्कर आंतकी के बचाव में फिर खड़ा हुआ चीन
न्यूयाॅर्क। दुनिया भर में आतंक का पर्याय बन चुका पाकिस्तान समर्थित लश्कर ए तैयबा के सदस्य शाहिद महमूद के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के प्रस्ताव पर चीन ने एक फिर अड़ंगा लगा दिया है। भारत और अमेरिका चाहते हैं कि लश्कर सदस्य महमूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया जाये और दुनिया के विभिन्न देशों में उसकी यात्रा पर रोक लगाने के साथ आतंकवादी की संपत्ति को जब्त किया जाये मगर संयुक्त राष्ट्र में इस प्रस्ताव पर सभी 15 सदस्य देशों की रजामंदी जरूरी है। महमूद लश्कर के एक फ्रंट फलाह इ इंसानियत का उप प्रमुख है।
उसे भारत ने अक्टूबर 2020 में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत आतंकवादी की सूची में शामिल किया है। फलाह इ इंसानियत को 2012 मे संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवादी इकाई माना है। यह पहली बार नहीं है जब चीन ने 1267 प्रतिबंध समिति में आतंकवादियों की सूची में बाधा डाली है। वास्तव में इस साल यह चौथी मौका है जब चीन पाकिस्तान स्थित खूंखार आतंकवादियों के बचाव में सामने आया और संयुक्त राष्ट्र में उन्हें ब्लैकलिस्ट करने के भारत के प्रयासों पर दीवार बन कर खड़ा हुआ है।
इससे पहले इस साल अगस्त में चीन जैश ए मोहम्मद के उप प्रमुख अब्दूल राउफ असगर के बचाव में खड़ा हो गया था जब उसने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में असगर को आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध करने के भारत के प्रयास को विफल कर दिया था। उसने असगर को आंतकी के रूप में सूचीबद्ध करने के प्रस्ताव पर अध्य्यन के लिये समय मांगा था जबकि सुरक्षा परिषद के अन्य सभी 14 सदस्य मसूद अजहर के छोटे भाई असगर पर प्रतिबंध लगाने के भारत के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त कर चुके थे। असगर 1999 में इंडियन एयरलाइंस के विमान आईसी 814 का अगवा किये जाने, 2001 में संसद भवन पर हमला करने और 2016 में पठानकोट में भारतीय वायु सेना के अड्डे पर हमले समेत कई आतंकी हमलों की योजना और उनके क्रियान्वयन में शामिल रहा है।
इसी साल जून में चीन ने प्रतिबंध सूची में लश्कर ए तैयबा के उप प्रमुख अब्दुल रहमान मक्की को सूचीबद्ध करने के लिए भारत और अमेरिका के संयुक्त प्रस्ताव को रोक दिया था। मक्की 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों समेत भारत में आतंकवादी वारदातों की योजना बनाने के लिए धन जुटाने, युवाओं को भर्ती करने और उन्हे कट्टरपंथी बनाने में शामिल रहा है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि जब आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समुदाय की साझा लड़ाई की बात आती है तो चीन की कार्रवाइयां उसके दोहरे चरित्र और दोहरे मानकों को उजागर करती हैं। चीन के इस फैसले से नई दिल्ली और बीजिंग के बीच संबंधों में और तनाव आने की संभावना है।
दोनों देशों के बीच अप्रैल 2020 से पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सैन्य गतिरोध कायम हैं। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने चीन द्वारा आतंकवादियो के बचाव में संयुक्त राष्ट्र में खड़ा होने के सवाल पर पिछले महीने कहा था कि अगर कोई देश आतंकवादियो को सूचीबद्ध करने के प्रस्ताव में बाधा उत्पन्न करता है तो उसे समझना चाहिये कि वह अपने हित और अपनी प्रतिष्ठा को खतरे में डाल कर खुलकर ऐसा करता है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू कश्मीर में दो गैर स्थानीय प्रवासी मजदूरों पर ग्रनेड फेंक हत्या किये जाने के मामले में गिरफ्तार लश्कर-ए-तैयबा का एक ‘हाइब्रिड’ आतंकवादी शोपियां जिले में छापेमारी के दौरान मारा गया। पुलिस ने बताया कि इमरान बशीर गनी एक ‘हाइब्रिड’ (यह शब्द पुलिस ने उन आतंकवादियों के लिए बनाया जो आतंकी घटनाओं में शामिल होने के बाद वापस सामान्य जीवन में लौट आते है जिससे उनका पुलिस रिकार्ड नहीं बन पाता) आतंकवादी था। पूछताछ में उसके खुलासे के आधार पर मारे गये एक छापे के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान वह मारा गया।
पुलिस ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, ‘गिरफ्तार हाइब्रिड आतंकवादी के खुलासे के आधार पर और पुलिस और सुरक्षा बलों ने लगातार छापेमारी की , शोपियां के नौगाम में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एक और मुठभेड़ हो गयी, जिसमें हाइब्रिड आतंकवादी इमरान बशीर गनी एक अन्य आतंकवादी की गोली लगने से मारा गया। पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। पुलिस ने कहा, ह्लतलाशी अभियान अभी भी जारी है।
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के हरमैन में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को हुए ग्रेनेड हमले में उत्तर प्रदेश के कनौज निवासी दो गैर स्थानीय प्रवासी मजदूर मनीष कुमार और राम सागर की मौत हो गई। पुलिस की जांच से पता चला है कि मजदूरों के आवास पर ग्रेनेड लश्कर-ए-तैयबा के हर्मेन शोपियां के हाइब्रिड आतंकवादी इमरान गनी ने फेंका था। पुलिस ने कहा कि इमरान को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसके सहयोगी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
लश्कर-ए-तैयबा का हाईब्रिड आतंकवादी सहित दो गिरफ्तार
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के उपजिला सोपोर में सुरक्षा बलों ने बुधवार को लश्कर ए तैयबा के हाईबिड आतंकवादी (Terrorist) और एक ओवरग्राउंड कार्यकर्ता (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि इन दोनों को तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया था। सोपोर पुलिस ने सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स, 179 बटालियन सीआरपीएफ और मार्कोस के साथ बोटिंगू गांव में लश्कर के आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विश्वसनीय जानकारी के आधार पर सोपोर में तलाशी अभियान शुरू किया था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान दो व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में घूमते पाए गए। पूछताछ में इन्होंने अपना नाम इम्तियाज अहमद गनई और वसीम अहमद लोन और बोटिंगू निवासी बताया। तलाशी लेने पर इम्तियाज गनई के कब्जे से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, आठ पिस्टल राउंड और वसीम लोन के कब्जे से एक चीनी हथगोला बरामद किया गया। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान दोनों ने खुलासा किया कि वे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर के लिए हाइब्रिड आतंकवादी और ओजीडब्ल्यू के रूप में काम कर रहे थे और सोपोर क्षेत्र और उसके आसपास सुरक्षा बलों और नागरिकों पर हमला करने की योजना बना रहे थे। पुलिस स्टेशन सोपोर में इस बारे में मामला दर्ज किया गया है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
तुर्की में 10 आईएस संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार
अंकारा (एजेंसी)। तुर्की में पुलिस ने एक आत्मघाती हमलावर सहित आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 10 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। तुर्की पुलिस ने चार प्रांतों में चलाए गए सुरक्षा अभियानों में आईएस के इन संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार सेना ने बताया कि ये आईएस आतंकवादी सीरिया की सीमा पर स्थित गाजियांटेप प्रांत से गिरफ्तार किए गए। ये लोग अवैध रूप से तुर्की में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इनमें से सात संदिग्ध अंकारा के मध्य प्रांतों में रहने वाले जबकि तीन अन्य संदिग्ध कोन्या, कायसेरी और गाजियांटेप प्रांतों में रहने वाले हैं।
ये सभी विदेशी नागरिक हैं जिन्हें पुलिस अभियान में एक साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए आईएस संदिग्धों की पहचान उनके पास से मिले डिजिटल सामग्रियों और कुछ तस्वीरों के माध्यम से की है। पुलिस ने कहा कि संदिग्धों ने सशस्त्र गतिविधियों को अंजाम दिया था। पुलिस की छापेमारी के दौरान उनके पास से बड़ी मात्रा में डिजिटल सामग्री और संगठनात्मक दस्तावेज जब्त किए गए हैं। तुर्की सरकार द्वारा 2013 में आईएस को आतंकवादी संगठन घोषित किया गया था और आईएस को 2015 से तुर्की में हो रहे घातक हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
सोपोर में लश्कर का हाइब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार
श्रीनगर। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के सोपोर उप-जिला में लश्कर-ए-तैयबा के एक ‘हाइब्रिड’ आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया की गिरफ्तारी शुक्रवार की रात शंगरगुंड सोपोर में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ द्वारा स्थापित एक संयुक्त चौकी पर की गई। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “तलाशी के दौरान रात लगभग 9.40 बजे गाँव चेक ब्राठ लिंक रोड से आने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध हरकत देखी गई और बाद में उसे रुकने के लिए कहा गया, लेकिन उसने मौके से भागने की कोशिश की। सुरक्षा बलों के जवानों ने हालांकि बड़ी चतुराई से उसे पकड़ लिया उसकी निजी तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन और पिस्तौल की आठ बरामद की गईं।”
पुलिस ने उसकी पहचान मुमकक बटपोरा निवासी साकिब शकील डार के रूप में की और वर्तमान में चेकी ब्रथ सोपोर में रह रहा था। उन्होंने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार व्यक्ति प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हाइब्रिड आतंकवादी के रूप में काम कर रहा था और सुरक्षा बलों तथा नागरिकों पर हमले करने के लिए लगातार मौके की तलाश में था।” पुलिस ने कहा कि इस संबंध में सोपोर थाने में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
बारामूला में लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी गिरफ्तार
श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक स्थानीय आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक आतंकवादी की पहचान तिलगाम पाईन निवासी मोहम्मद इकबाल भट के रूप में की गई है। सुरक्षाबल और पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे बारामूला के क्रीरी इलाके में एक चौकी पर गिरफ्तार किया। उसके पास से एक पिस्तौल, मैगजीन और कुछ गोला-बारूद बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि भट आतंकवादी गतिविधियों के लिए रसद सहायता प्रदान करने में सक्रिय रूप से शामिल रहा है और पाकिस्तानी आतंकवादी सैफुल्ला और अबू जर्र के संपर्क में था।
कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम , सैनिक शहीद , आतंकवादी ढेर
जम्मू कश्मीर में के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ के दौरान सेना की कार्रवाई में एक आतंकवादी ढेर हो गया तथा एक जवान शहीद हो गया। आधिकारिक तौर पर हालांकि अभी हताहतों के बारे में पुष्टि नहीं हुई है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा के करीब कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियां को देखकर उन्हें ललकारा , तभी घुसपैठियों ने गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी। दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया , वहीं एक सैनिक शहीद हो गया। उन्होंने बताया कि अन्य घुसपैठियों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तलाश अभियान छेड़ा गया है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
कुलगाम में 2 आतंकवादियों ने किया आत्मसमर्पण: पुलिस
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में अब तक दो आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुलगाम के हादीगाम गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान शुरू हुई मुठभेड़ में शामिल दो आतंकवादी अपने घरवालों की अपील और पुलिस के कहे जाने पर आत्मसमर्पण किया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘मुठभेड़ के दौरान दो स्थानीय आतंकवादियों ने अपने माता-पिता और पुलिस की अपील पर आत्मसमर्पण कर दिया है। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।’
आत्मसमर्पण करने वाले आतंकवादियों की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है और न ही यह पता लगाया जा सका है कि वे किस समूह से संबंधित हैं। पुलिस ने कहा है कि इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है। मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षा बलों की एक टीम ने आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर आधी रात के करीब कुलगाम के हादीगाम गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान की शुरुआत की। एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा, ‘तलाशी अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों की टीम पर गोलीबारी कर दी, जिस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।’
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
शोपियां मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर
श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रात भर चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने बैंक मैनेजर के हत्यारे समेत आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को मार गिराया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि शोपियां के कांजीुलर इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि शोपियां में मारे गए दो आतंकवादियों में से एक जन मोहम्मद लोन राजस्थान के रहने वाले बैंक प्रबंधक की दो जून को की गई हत्या में शामिल था। एलाकाई देहाती बैंक के प्रबंधक विजय कुमार की कुलगाम के आरेह में एक बंदूकधारी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान शोपियां के जान मोहम्मद लोन के रूप में हुई है। वह अन्य आतंकवादी अपराधों के अलावा, हाल ही में बैंक प्रबंधक विजय कुमार की हत्या में शामिल था। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जैसे ही सुरक्षा बलों ने अभियान के दौरान संदिग्ध स्थान की घेराबंदी की तो वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसके के बाद शुरू हुई मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए। उल्लेखनीय है कि कश्मीर में पिछले 30 घंटे में यह तीसरी मुठभेड़ है। अमरनाथ यात्रा पर कथित तौर पर हमले की योजना बना रहे लश्कर का एक पाकिस्तानी आतंकवादी सहित दो आतंकवादी सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात श्रीनगर में मारे गए।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।