Jalpaiguri - Sach Kahoon Hindi

जलपाईगुड़ी में बस-ट्रेलर भीषण टक्कर, 4 की मौत, 57 यात्री घायल
कोलकाता (एजेंसी)। Kolkata News: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 57 यात्री घायल हो गए। इनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर मयनागुड़ी क्षेत्र के उल्लाडाबाड़ी इलाके में हुआ, जहां यात्रियों से भरी नॉर्थ बंगाल स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनबीएसटीसी) की बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर के पीछे जा टकराई।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल 10 यात्रियों का इलाज चल रहा है। चार लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

मृतकों में एक की पहचान साजल सरकार के रूप में हुई है, जबकि अन्य तीन की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

जलपाईगुड़ी की पुलिस अधीक्षक सुजाता कुमारी वीणापानी ने हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि की है।

पुलिस के मुताबिक, 37 घायलों का इलाज जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में चल रहा है, जबकि 20 अन्य घायलों को मयनागुड़ी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सिलिगुड़ी से कूचबिहार जा रही एनबीएसटीसी की बस तीस्ता पुल पार करने के बाद उल्लाडाबाड़ी इलाके में पहुंची थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बस राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़े एक ट्रेलर के पिछले हिस्से से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा ट्रेलर के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गया। बस की आगे की सीटों पर बैठे कई यात्री वाहन के क्षतिग्रस्त हिस्से में फंस गए।

हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस, दमकल विभाग और एंबुलेंस की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं।

कई घंटों तक चले बचाव अभियान के दौरान राहतकर्मियों ने बस के क्षतिग्रस्त हिस्सों को काटकर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, कई यात्रियों के सिर, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

मयनागुड़ी थाने के प्रभारी सुबल चंद्र घोष ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बस पीछे से खड़े ट्रेलर से टकराई। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य किया गया।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही, तेज रफ्तार या किसी अन्य कारण से हुई।

मूर्ति विसर्जन के दौरान अचानक आई बाढ़, 7 लोगों की मौत, 30 से 40 लोग लापता
कोलकाता (एजेंसी)। जलपाईगुड़ी में बुधवार की रात को बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां पर माल नदी में दुर्गा विसर्जन के दौरान अचानक आई बाढ़ से 7 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान लोगों को पानी में बहता देख कुछ युवक तेजी से सैलाब के बीच छलांग लगाते दिखे। उन्होंने जान पर खेलकर लोगों को बचाने की कोशिशकी परंतु सैलाब के आगे उनकी सारी कोशिश नाकाम रही। उधर प्रशासन की टीम भी जेसीबी की मदद से रेस्क्यू आॅप्रेशन जुटी थी, चारों ओर चीख पुकार होने लगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी भी 30 से 40 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर हुई बारिश

तमिलनाडु और केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में बुधवार को बहुत हल्की वर्षा हुई जबकि कराईकल क्षेत्र में मौसम शुष्क रहा। आज सुबह से मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के सिनकोना और सलेम जिले के यरकौड में तीन-तीन सेमी तक वर्षा हुई। तिरुवरुर जिले के मन्नारगुडी, नीलगिरी जिले के देवला, बारवुड में दो-दो सेमी और नीलगिरी जिले के नादुवट्टम, गुडलुर बाजार, तंजावुर जिले के ग्रांड अनाईकट, नमक्कल जिले के रासीपुरम में एक-एक सेमी तक की वर्षा हुई। मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल क्षेत्र में कुछ स्थानों पर अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा और गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

इसी दौरान तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल के अरियालुर, कुड्डालोर, कांचीपुरम, पेरम्बलुर, तिरुवल्लूर, तिरुवन्नामलाई, वेल्लोर, विल्लुपुरम, चेन्नई, कल्लाकुरिची, चेंगलपट्टू, तिरुपत्तूर, रानीपेट और मयिलादुथुराई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने के आसार हैं। आईएमडी ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान आमतौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं। राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29°C और 25-26°C के आसपास रहने के अनुमान हैं।

यह भी पढ़ें – रावण के पुतले में 7 बार आग लगाने पर भी नहीं जला, पुतला नीचे गिरा और लोगों ने पटाखे लूटे

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।