Traffic Challan - Sach Kahoon Hindi

ग्रामीणों ने लगाया धरना, बेवजह चालान और अभद्र व्यवहार के लगाए आरोप
ओढ़ां (सच कहूँ/राजू)। Odhan News: मंडी कालांवाली में ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में नागरिकों, व्यापारियों, दुकानदारों और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पंजाब बस स्टैंड पर धरना देकर ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि ट्रैफिक पुलिस चालान के नाम पर आम लोगों को बेवजह परेशान कर रही है और कई मामलों में अभद्र व्यवहार भी किया जा रहा है।

करीब डेढ़ घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि मामूली कारणों पर भारी-भरकम चालान काटे जा रहे हैं, जिससे आमजन में भय का माहौल बन गया है। सूचना मिलने पर डीएसपी ललित कुमार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। डीएसपी द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद लोगों ने धरना समाप्त कर दिया।

स्थायी पुलिस नाके को लेकर जताई नाराजगी

प्रदर्शनकारियों ने शहर में लगाए गए स्थायी ट्रैफिक पुलिस नाके पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि इस नाके के कारण रोजाना लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी, किसान, कर्मचारी और व्यापारी भी कई बार अनावश्यक जांच के कारण देर का शिकार होते हैं। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस का रवैया नहीं बदला गया तो भविष्य में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

डीएसपी बोले, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

धरने की सूचना मिलने पर पहुंचे डीएसपी ललित कुमार ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि किसी भी नागरिक को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केवल यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ही कार्रवाई की जाएगी और किसी का भी नाजायज चालान नहीं काटा जाएगा। डीएसपी ने यह भी आश्वासन दिया कि लोगों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए शहर में लगाया गया स्थायी पुलिस नाका हटाया जाएगा। साथ ही पुलिस कर्मियों को जनता के साथ शालीन और सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए जाएंगे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

Traffic Challan: चौकी प्रभारी ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे चालान
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी प्रभारी एसआई बिजेंद्र सिंह ने अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 वाहनों के चालान किए हैं। पुलिस की कार्यवाही से नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा नजर आया।

एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी एसआई बिजेन्द्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों को रोककर दस्तावेज आदि की जांच-पड़ताल की तथा संदिग्ध दिखने वाले चालकों की तलाशी भी ली गई। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 11 वाहनों के चालान करके 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं, चौकी प्रभारी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस दौरान वाहनों के दस्तावेज जांच किये गए। साथ ही, ट्रिपल राइडिंग तथा बिना हेलमेट चल रहे 11 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई है।

गुरुग्राम में स्टंटबाजी करते थार चालक का साढ़े 26 हजार रुपये का चालान कटा
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: सड़क पर चलती थार गाड़ी में स्टंटबाजी करने वाले युवक पर कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस ने साढ़े 26 हजार रुपये का चालान काट दिया। युवक ने काले रंग की थार कार में स्टंटबाजी की वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। ट्रैफिक पुलिस प्रवक्ता विकास कुमार ने मंगलवार को बताया कि जब वीडियो वायरल होकर पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने कार्रवाई की।

वायरल वीडियो के आधार पर वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर की पहचान की गई। जांच में सामने आया कि यह घटना सेक्टर-60 स्थित लेमन ट्री होटल के सामने की है। वीडियो में युवक काले रंग की थार को तेज रफ्तार में चलाते हुए दिखाई दे रहा है। उसके पीछे चल रही एक अन्य गाड़ी से पूरे स्टंट का वीडियो रिकॉर्ड किया गया। करीब 15 सेकेंड के वीडियो में युवक पहले हाईस्पीड में थार को सडक पर दौड़ाता नजर आता है। इसके बाद वह ड्राइविंग साइड की खिड़की खोलकर बाहर की ओर झुकते हुए स्टंट करता दिखाई देता है। कुछ ही समय बाद वह वाहन को तेजी से लेफ्ट और राइट दिशा में मोड़ते हुए लेन बदलता है। वीडियो के बैकग्राउंड में एक हरियाणवी गीत भी बज रहा है। पुलिस के अनुसार युवक ने न तो सीट बेल्ट लगाई हुई थी और न ही यातायात नियमों का पालन किया।

Gurugram News: गुरुग्राम में बीच सड़क चलती थार कार में स्टंटबाजी करता युवक।

पंजाब के इस जिले में अगर आपको सड़क पर जाना है तो ये खबर पढ़ लो, नहीं तो पछताना पड़ेगा
जालंधर (सच कहूँ न्यूज़)। Jalandhar के लोगों के लिए एक बेहद जरूरी खबर सामने आई है। अब शहर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर और ज्यादा सख्ती की जाएगी। प्रशासन ने फैसला लिया है कि 1 जून से शहर के 9 और प्रमुख चौराहों पर ई-चालान सिस्टम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों का चालान सीधे ऑनलाइन कट जाएगा और इसकी सूचना मोबाइल फोन पर मैसेज के जरिए भेजी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक जिन 9 चौराहों पर ई-चालान व्यवस्था लागू की जा रही है, उनमें मॉडल टाउन चौक, फुटबाल चौक, श्री गुरु रविदास चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, चुनमुन चौक, डॉ. बी.आर. अंबेडकर चौक, गुरु अमरदास चौक, वर्कशॉप चौक और कपूरथला चौक शामिल हैं। गौरतलब है कि इससे पहले शहर के 4 मुख्य चौराहों पर पहले से ही ई-चालान सिस्टम लागू किया जा चुका है। इनमें बी.एस.एफ. चौक, गुरु नानक मिशन चौक, पी.ए.पी. चौक और बी.एम.सी. चौक शामिल हैं। अब नए चौराहों को जोड़ने के बाद शहर में ट्रैफिक नियमों की निगरानी और सख्त हो जाएगी।पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल जरूर करें तथा रेड लाइट जंप करने जैसी गलतियों से बचें। नियमों की अनदेखी करने पर अब तुरंत ई-चालान कट सकता है।

यूनिफॉर्म नहीं पहनने पर गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने 687 ऑटो-टैक्सी चालकों के काटे चालान
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram Traffic Police: यातायात पुलिस गुरुग्राम ने यूनिफॉर्म नहीं पहनकर वाहन चलाने वाले ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। 11 मई से 18 मई 2026 तक चले विशेष चालान अभियान में पुलिस ने कुल 687 चालकों के चालान काटे और पांच लाख 18 हजार 500 रुपये का जुमार्ना लगाया।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर ऑटो, टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों को यूनिफॉर्म पहनने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में चालक बिना ग्रे रंग की निर्धारित वर्दी के वाहन चलाते पाए गए। नियमों की अनदेखी करने पर यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए मौके पर ही चालान किए।

यातायात पुलिस गुरुग्राम ने बताया कि 11 मई 2026 से 18 मई 2026 तक चले अभियान में कुल 687 यूनिफॉर्म के चालान किए गए। इन चालानों से कुल 5,18,500 रुपये की जुमार्ना राशि वसूली जाएगी। पुलिस का कहना है कि यूनिफॉर्म न केवल चालक की पहचान सुनिश्चित करती है, बल्कि यात्रियों में सुरक्षा का भाव भी पैदा करती है। बिना वर्दी के चालक अक्सर यात्रियों से बदसलूकी और मनमाना किराया वसूलने की शिकायतों में शामिल पाए जाते हैं। चालान अभियान के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस ऑटो-रिक्शा, ई-रिक्शा और टैक्सी चालकों को जागरूक भी कर रही है।

उन्हें यात्रियों से मधुर व्यवहार करने, वाहन निर्धारित गति सीमा में चलाने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल न करने और किसी भी प्रकार का नशा न करने की हिदायत दी जा रही है। साथ ही डायल-112 और ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 1095 की जानकारी भी दी जा रही है, ताकि आपात स्थिति में मदद ली जा सके। यातायात पुलिस ने सभी आॅटो-रिक्शा, ई-रिक्शा और टैक्सी चालकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय निर्धारित ग्रे रंग की वर्दी अवश्य पहनें। यूनिफॉर्म आपकी प्रोफेशनल पहचान है। इसे पहनकर चलने से न केवल चालान से बचेंगे, बल्कि यात्रियों का भरोसा भी जीतेंगे।

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने साफ किया है कि यूनिफॉर्म, लाइसेंस, परमिट और अन्य दस्तावेजों की जांच के लिए इस तरह के विशेष अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। और किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत 112 या 1095 पर शिकायत दर्ज कराएं।

सांकेतिक फोटो

हिसार में सीएम फ्लाइंग का शिकंजा, ओवरलोड वाहनों पर लाखों का जुर्माना
हिसार (सच कहूँ/मुकेश)। Hisar News: सीएम फ्लाइंग की टीम ने हिसार में ओवरलोड वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान चार वाहनों के चालान किए गए, जबकि दो वाहनों को जब्त कर लिया गया। टीम ने कुल 2 लाख 86 हजार रुपए का जुमार्ना लगाया। यह अभियान सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज की इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में चलाया गया। टीम में आरटीए कार्यालय के यातायात निरीक्षक हरविंदर सिंह, एसआई कृष्ण कुमार, एएसआई सुरेंद्र और एचसी जितेंद्र भी शामिल रहे। जांच के दौरान टीम ने वाहनों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, टैक्स भुगतान रसीद तथा लोड किए गए माल की चौड़ाई व वजन की जांच की। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चार वाहनों के चालान किए गए।

जिन वाहन मालिकों ने मौके पर ऑनलाइन चालान राशि जमा कर दी, उन्हें छोड़ दिया गया, जबकि राशि जमा न कराने वाले दो वाहनों को जब्त कर लिया गया। अभियान के दौरान निजी बसों पर भी कार्रवाई की गई। सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना ने कहा कि ओवरलोड वाहन सड़क हादसों का बड़ा कारण बनते हैं। उन्होंने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और समय पर टैक्स जमा कराने की अपील की।

Hisar News: वाहनों की जांच करते हुए सीएम फ्लाइंग

Traffic Challan: गलत ट्रैफिक चालान से परेशान? घर बैठे इन आसान तरीकों से मिनटों में करवाएं कैंसिल
Traffic Challan: आज के डिजिटल दौर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ई-चालान सीधे मोबाइल पर पहुंच जाता है। लेकिन कई बार लोग नियमों का पालन करने के बावजूद गलत ट्रैफिक चालान का शिकार हो जाते हैं। कभी कैमरे की तकनीकी गड़बड़ी, कभी गलत नंबर प्लेट की पहचान तो कभी मानवीय भूल के कारण निर्दोष वाहन मालिकों को भी जुर्माना भरने का नोटिस मिल जाता है।

अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब सरकार ने ऐसे मामलों के समाधान के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं, जिनकी मदद से आप घर बैठे गलत चालान को चुनौती देकर उसे रद्द करवा सकते हैं।

क्यों कट जाता है गलत चालान?

गलत चालान कटने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। सबसे आम कारण CCTV कैमरे की गलत रीडिंग होती है, जिसमें नंबर प्लेट सही तरीके से कैप्चर नहीं हो पाती। इसके अलावा कई बार दूसरे वाहन का नंबर गलती से आपके वाहन पर दर्ज हो जाता है। कुछ मामलों में ट्रैफिक पुलिस की मानवीय त्रुटि भी वजह बन जाती है। ऐसे में सही जानकारी और दस्तावेज होने पर आप आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

eChallan पोर्टल से करें ऑनलाइन शिकायत

सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए eChallan पोर्टल शुरू किया है, जहां घर बैठे गलत चालान के खिलाफ शिकायत दर्ज की जा सकती है।

ऑनलाइन शिकायत करने के लिए सबसे पहले eChallan Parivahan Portal पर जाएं। इसके बाद Complaint सेक्शन में जाकर चालान नंबर, वाहन नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें। फिर वाहन की फोटो, RC की कॉपी और अन्य जरूरी सबूत अपलोड करके शिकायत सबमिट करें। यदि जांच में आपकी बात सही पाई जाती है, तो ट्रैफिक विभाग चालान को रद्द कर सकता है।

शिकायत का स्टेटस भी ऑनलाइन देखें

शिकायत दर्ज करने के बाद उसकी स्थिति भी ऑनलाइन चेक की जा सकती है। इसके लिए उसी पोर्टल पर जाकर Complaint Status या Ticket Status सेक्शन में चालान नंबर डालना होगा। सही दस्तावेज जमा होने पर आमतौर पर 5 से 10 कार्यदिवस के भीतर अपडेट मिल जाता है।

ऑफलाइन शिकायत का भी विकल्प

यदि ऑनलाइन प्रक्रिया में दिक्कत आ रही है, तो आप नजदीकी ट्रैफिक पुलिस स्टेशन जाकर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए चालान की कॉपी, RC, पहचान पत्र और घटना से जुड़े सबूत साथ ले जाने होंगे।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन और संपर्क जानकारी के लिए Delhi Traffic Police Official Website देखा जा सकता है।

ईमेल के जरिए भी दर्ज कर सकते हैं शिकायत

कई राज्यों में ट्रैफिक पुलिस ईमेल के जरिए भी शिकायत स्वीकार करती है। शिकायत करते समय चालान की जानकारी, RC की स्कैन कॉपी और उपलब्ध फोटो या वीडियो सबूत भेजने होते हैं।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से जुड़ी जानकारी और ईमेल सहायता के लिए Delhi Traffic Police Contact Page पर विजिट किया जा सकता है।

कोर्ट और लोक अदालत भी हैं विकल्प

अगर ऑनलाइन या ऑफलाइन शिकायत से समाधान नहीं निकलता, तो वाहन मालिक कोर्ट में अपील कर सकते हैं। इसके अलावा लोक अदालत भी एक आसान और तेज विकल्प माना जाता है, जहां बिना वकील के भी अपनी बात रखी जा सकती है।  यदि आपके पास मजबूत सबूत हैं, तो चालान माफ होने या जुर्माना कम होने की संभावना रहती है।

60 दिन के भीतर जरूर करें कार्रवाई

विशेषज्ञों के अनुसार, चालान जारी होने के 60 दिनों के भीतर कार्रवाई करना बेहद जरूरी है। समय पर शिकायत न करने पर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित होने, RC ब्लैकलिस्ट होने या कोर्ट नोटिस जैसी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।

डिजिटल सिस्टम से बढ़ी पारदर्शिता

सरकार अब ट्रैफिक मॉनिटरिंग के लिए हाईटेक कैमरे, GPS और लाइव ट्रैकिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर रही है। इससे गलत चालान की घटनाएं कम हुई हैं, लेकिन यदि गलती हो जाए तो नागरिकों के पास उसे सुधारने के कई कानूनी विकल्प मौजूद हैं। सही जानकारी, जरूरी दस्तावेज और समय पर कार्रवाई करके आप आसानी से गलत ट्रैफिक चालान से राहत पा सकते हैं।

चालान के ढाई लाख रुपये नहीं भर रहा था पिकअप चालक, गाड़ी जब्त
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज़)। Gurugram News: यातायात पुलिस ने शुक्रवार को एक ऐसे डंपर को जब्त किया, जिसके अलग-अलग यातायात नियमों के उल्लंघन पर ढाई लाख रुपये चालान कटे हुए थे। एक भी चालान का भुगतान पिकअप चालक ने नहीं किया था। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शुक्रवार को बताया कि चालानों की जुमार्ना राशि का भुगतान न करने पर पिकअप वाहन को इंपाउंड किया गया है। यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

चैकिंग के दौरान जिन वाहनों पर 90 दिनों से अधिक समय से चालान लंबित पाए जाते हैं तथा जिनकी जुमार्ना राशि का भुगतान नहीं होता है, ऐसे वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। ऐसे ही एक मामले में शुक्रवार को यातायात निरीक्षक कृष्ण द्वारा अपनी टीम के साथ वाहनों की चैकिंग के दौरान एक पिकअप गाड़ी को रुकवाकर चेङ्क्षकग की गई। उसके दस्तावेजों एवं चालानों की जांच की गई। जांच के दौरान पता चला कि पिकअप वाहन पर विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन के 14 चालान लंबित हैं। चालानों की जुमार्ना राशि करीब ढाई लाख रुपये बकाया थी।

पिकअप चालक ने बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना और नो एंट्री में वाहन को लेकर जाने का अपराध किया हुआ था। जिस पर यातायात पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वाहन चालक के खिलाफ तो कार्रवाई की ही गई। साथ ही 90 दिनों से अधिक समय से चालान लंबित होने एवं बकाया जुमार्ना राशि का भुगतान न करने पर पिकअप वाहन को इंपाउंड कर लिया गया। गाड़ी को राजीव चौक पार्किंग में खड़ा किया गया है।

सुनाम में जिला टास्क फोर्स ने की विशेष चेकिंग, 10 स्कूल बसों के काटे चालान
सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच कहूँँ/कर्म थिंद)। Sunam Udham Singh Wala News: जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों और जिला प्रोग्राम अधिकारी प्रदीप सिंह गिल की हिदायतों के तहत, सुनाम ब्लॉक में स्कूल बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला टास्क फोर्स ने विभिन्न स्कूलों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान स्कूल बसों, ड्राइवरों के जरूरी दस्तावेजों और स्कूल प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं की विस्तृत जांच की। कुल 10 स्कूल बसों के चालान काटे। यह चालान रजिस्ट्रेशन की कमी, फिटनेस और इंश्योरेंस सर्टिफिकेट की अनुपलब्धता, ड्राइवरों की हाजिरी रिकार्ड में कमियां, नियमों के अनुसार यूनिफॉर्म की अनुपालन न होना, फायर सिलिंडर, फर्स्ट एड बॉक्स, महिला कंडक्टर का न होना और अन्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के कारण जारी किए गए। इस चेकिंग मुहिम को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए टास्क फोर्स के सदस्य पुलिस से निर्भय सिंह और दान सिंह, शिक्षा विभाग से गुरजिन्द्र सिंह, डीसीपीयू निर्मल कौर और रूपिंदर सिंह ने साझे तौर पर कार्रवाई की। Sunam News

यह भी पढ़ें:– Education News: किताबों से कमाई खत्म! मान सरकार ने तोड़ा एकाधिकार, अब सीधा बच्चोें तक पहुंचेंगी किताबें

Bullet Bike Challan: बुलेट साइलेंसर से दहशत फैलाना पड़ा महंगा, 20 हजार का कटा चालान
ट्रिपल राइडिंग व बिना हेल्मेट 126 वाहनों पर भी कार्रवाई

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Bullet Bike Challan: सड़कों पर बुलेट बाइक से पटाखों जैसी आवाज निकालकर स्टंट दिखाना अब भारी पड़ने लगा है। ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे ही एक युवक पर सख्त कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये का चालान ठोक दिया। शहर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह के नेतृत्व में नाकाबंदी के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल के साइलेंसर में अवैध संशोधन कर पटाखे जैसी आवाज निकालने के मामले में एक युवक का 20 हजार रुपये का चालान किया गया। Sirsa News

इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि साइलेंसर से पटाखे बजाना मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है और इससे आमजन की सुरक्षा को खतरा पैदा होता है। तेज धमाकों से बुजुर्गों, बच्चों और हृदय रोगियों को परेशानी हो सकती है, वहीं कई बार इससे दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। अभियान के दौरान ट्रिपल राइडिंग, तेज गति और बिना हेल्मेट वाहन चलाने वाले 126 वाहनों के भी चालान किए गए। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की टीमें लगातार नाकाबंदी कर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई कर रही हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहनों में किसी प्रकार का अवैध संशोधन न करवाएं। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– प्रॉपर्टी डीलर का चार दिन बाद जेएलएन कैनाल में मिला शव, दो गिरफ्तार

Traffic Challan: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के किए चालान
भिवानी (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Bhiwani News: भिवानी ट्रैफिक पुलिस ने वीरवार को स्थानीय हुड्डा पार्क के पीछे अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों की उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए तथा उनके खिलाफ सख्त दिखाई दी। साथ ही पुलिस की दरियादिली भी दिखाई दी। पुलिस ने वाहन चालकों को समझाया तथा नियमों के बारे अवगत भी करवाया। ट्रैफिक एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देश अनुसार नियमों की उलंघ्ना करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जा रहा। साथ ही उन्हें नियमों की अनुपालना करने बारे समझाया भी जा रहा है।ताकि खुद भी सेफ रहें तथा दूसरे भी सुरक्षित रहे। उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि शराब पीकर वाहन न चलाए, हेलमेट का प्रयोग करें,तथा सीट बेल्ट लगाए व लेन में चले यानी ट्रैफिक नियमों का पालन करें। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– Haryana Roadways: घरौंडा में नहीं रुकी रोडवेज बस, पानीपत टोल पर उतारे कॉलेज स्टुडेंट

Bullet Bike Challan: ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने पर बुलेट बाइक का किया 34 हजार का चालान
तोशाम (सच कहूँ/विरेंद्र सिंह)। Traffic Challan: तोशाम शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। सुरेंद्र चौक पर चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ऩे पर एक बुलेट बाइक सवार पर 34 हजार रुपये का चालान काटते हुए बाइक को जब्त कर लिया। चेकिंग के दौरान एक बुलेट बाइक को रोका गया, जिससे तेज धमाके जैसी आवाजें निकल रही थीं। Tosham News

जांच में सामने आया कि बाइक में अवैध रूप से पटाखेनुमा साइलेंसर लगाए गए थे, जिससे अत्यधिक शोर फैल रहा था और आमजन को परेशानी हो रही थी। इसके अलावा चालक कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए बाइक को इंपाउंड कर दिया। इसी अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस ने दो स्कूल बसों की भी जांच की। एक बस में चालक द्वारा वर्दी न पहनने, सीट बेल्ट न लगाने सहित कई खामियां पाई गईं, जिस पर 7,500 रुपये का चालान किया गया।

वहीं दूसरी बस में चालक के पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस था और न ही जरूरी कागजात, जिस पर 24 हजार रुपये का चालान काटा गया। ट्रैफिक इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि सुरेंद्र चौक सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में नियमित रूप से वाहनों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि बुलेट से पटाखे छोडऩे, काली फिल्म लगाकर वाहन चलाने और बिना दस्तावेज वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। Tosham News

यह भी पढ़ें:– Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगीं 125 नई बसें, एचआरईसी को मिला ऑर्डर