Narinder Kaur Bharaj - Sach Kahoon Hindi
विधायक भराज ने गांव फतेहगढ़ छन्ना में आधुनिक लाइब्रेरी का नींव पत्थर रखा
भवानीगढ़ (सच कहूँ/विजय सिंगला)। Bhawanigarh News: हलका संगरूर की विधायक नरिंदर कौर भराज द्वारा गांव फतेहगढ़ छन्ना में लगभग 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली आधुनिक लाइब्रेरी का शिलान्यास किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया और गांव के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नरिंदर कौर भराज ने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और गांव स्तर पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के विस्तार और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से इस प्रकार की परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी गांव के विद्यार्थियों, युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगी। यहां विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकों, समाचार पत्रों और पत्रिकाओं की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
निर्धारित समय में निर्माण पूरा करने के निर्देश: इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाइब्रेरी निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि गांववासियों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। समारोह में गांव के गणमान्य व्यक्ति, पंचायत सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
डिजिटल अध्ययन की भी होंगी सुविधाएं
विधायक ने बताया कि लाइब्रेरी में डिजिटल अध्ययन की आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी, ताकि विद्यार्थी तकनीकी माध्यमों से भी अपनी पढ़ाई को बेहतर बना सकें। साथ ही विद्यार्थियों के लिए शांत और अनुकूल अध्ययन वातावरण तैयार किया जाएगा, जिससे वे अपने लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर सकें।
विधायक नरिंदर भराज ने दो पार्कों का किया उद्घाटन
गांव बालद कलां में 20 लाख की लागत से हुए तैयार
भवानीगढ़ (सच कहूँ/विजय सिंगला)। क्षेत्रीय विधायक नरिंदर कौर भराज (Narinder Kaur Bharaj) ने गांव बालद कलां में विकास कार्यों को और मजबूती देते हुए लगभग 20 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए दो सुंदर पार्कों का उद्घाटन कर उन्हें आम जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार गांवों में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ मनोरंजन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि ये पार्क ग्रामीणों के लिए सुबह-शाम की सैर, व्यायाम और बच्चों के खेलने के लिए उपयुक्त स्थान साबित होंगे। Bhawanigarh News
विधायक भराज ने आगे कहा कि गांवों के आधुनिक विकास और सुंदरता बढ़ाने के लिए इस तरह के प्रोजेक्ट बेहद जरूरी हैं। इससे न केवल पर्यावरण सुधरेगा बल्कि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन पार्कों की देखभाल अपनी जिम्मेदारी समझें और इन्हें साफ-सुथरा व सुरक्षित बनाए रखने में योगदान दें। विधायक ने बताया कि हलके के अन्य गांवों में भी इसी तरह के विकास कार्य लगातार जारी हैं और आने वाले समय में नए प्रोजेक्ट लागू किए जाएंगे। इस मौके पर पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। Bhawanigarh News
यह भी पढ़ें:– New PRTC Bus: पीआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 100 नई बसें
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने संगरूर से भाजपा की टिकट देने का दिया लालच, कहा- कोई भी मांग हो, पूरी की जाएगी: भराज
सैनी साहिब, पंजाब की चिंता छोड़ हरियाणा संभालो, आम आदमी पार्टी के विधायक बिकाऊ नहीं हैं: भराज
मैं किसान की बेटी हूं, केजरीवाल और मान साहब की सच्ची सिपाही हूं: भराज
नायब सैनी अपना फ्लॉप ‘हरियाणा मॉडल’ अपने पास रखें, पंजाब में सिर्फ केजरीवाल मॉडल चलेगा: बलतेज पन्नू
पंजाब में ‘ऑपरेशन लोटस’ फिर फेल; आप विधायक बिकाऊ नहीं हैं: बलतेज पन्नू
बलतेज पन्नू की भाजपा को चेतावनी: ‘बिकाऊ’ का बैनर दूसरे राज्य में लगाओ, पंजाब में नहीं,
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Chandigarh News: संगरूर से आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भराज ने एक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राजनीतिक धमारे करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। भराज ने खुलासा किया कि भाजपा के ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनसे संपर्क साधा और बंद कमरे में मीटिंग करने सहित भाजपा की टिकट दिलाने और मनमानी शर्तें पूरी करने का बड़ा ऑफर दिया।
गुरुवार को पार्टी ऑफिस में स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में नरिंदर कौर भराज ने कहा कि भाजपा देश भर में चुनी हुई सरकारों को गिराने के लिए ‘ऑपरेशन लोटस’ चला रही है। हाल ही में हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की। उन्होंने मुझे संगरूर से भाजपा की टिकट देने का लालच दिया और कहा कि मेरी जो भी मांग है, वह पूरी की जाएगी। Chandigarh News
भराज ने आगे कहा कि वह 2014 में सिर्फ 19 साल की उम्र में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई थीं। उन्होंने कहा कि मैं वो कार्यकर्ता हूं जिसने पार्टी के लिए पोस्टर लगाए हैं। एक छोटे किसान की बेटी को 27 साल की उम्र में विधायक बनाने का सम्मान सिर्फ़ आम आदमी पार्टी ही दे सकती है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री पर सीधा हमला करते हुए भराज ने कहा कि सैनी साहब आजकल जिस तरह पंजाब की गलियों में घूम रहे हैं, उससे लगता है कि भाजपा ने उन्हें डेपुटेशन पर पंजाब भेजा है। मेरी उन्हें सलाह है कि मेरी चिंता करना छोड़ दें और अपने हरियाणा की चिंता करें। पंजाब की जनता और आप विधायक चट्टान की तरह मान साहब और केजरीवाल जी के साथ खड़े हैं।
विधायक ने साफ़ किया कि आम आदमी पार्टी का हर वर्कर, विधायक और मंत्री एकजुट है। हम सिस्टम बदलने, स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाएँ देने के लिए राजनीति में आए हैं, ना कि सौदेबाजी करने के लिए। हम 2027 के चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार हैं और भाजपा की ऐसी गंदी चालें हमें गिरा नहीं सकतीं।
आप पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा एक बार फिर ‘ऑपरेशन लोटस’ के ज़रिए पंजाब में लोकतंत्र को कमज़ोर करने की नाकाम कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब भाजपा ने हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश की है, लेकिन वे भूल जाते हैं कि पंजाबी अपनी शान के लिए जाने जाते हैं, बिकने के लिए नहीं।
पन्नू ने नायब सैनी पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि सैनी साहब को अपना ‘हरियाणा मॉडल’ रखना चाहिए, जहां जनता महंगी बिजली से परेशान है। पंजाब में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का मॉडल चल रहा है, जहां फ्री बिजली और एसएसएफ जैसी सुविधाएं हैं, जो आपके फ्लॉप हरियाणा मॉडल में कहीं नहीं दिखतीं।
उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार के चार साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन भाजपा के चकाचौंध और अरबों रुपये के ऑफर हमारे एक भी विधायक को हिला नहीं पाए। आम आदमी पार्टी के विधायक आम परिवारों के वो बेटे-बेटियां हैं जिन्हें पुरानी पार्टियां कभी ‘मटीरियल’ तो कभी ‘बैंड-वाजे वाले’ कहकर बदनाम करती रही हैं। उन्होंने भाजपा को चेतावनी दी कि वे किसी और राज्य में जाकर यह ‘बिकाऊ’ का साइन लगाएं, क्योंकि पंजाब का न तो कोई विधायक बिकाऊ है और न ही कोई वर्कर। बलतेज पन्नू ने नायब सैनी को सलाह देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पद की एक गरिमा होती है, जिसे समझना और लागू करना बहुत ज़रूरी है।
सैनी साहब को दूसरी पार्टियों को तोड़ने की साज़िशें करने के बजाय आप मॉडल से सीखना चाहिए कि ईमानदारी से लोगों की सेवा कैसे की जाती है। उन्होंने साफ़ किया कि भाजपा पंजाब में अपनी सक्रियता जितनी चाहे बढ़ाए, लेकिन यह गलतफहमी निकाल दे कि कोई विधायक डर जाएगा या टूट जाएगा। जो दिल्ली में नहीं हो सका, वह पंजाब की धरती पर कभी नहीं होगा। Chandigarh News
यह भी पढ़ें:– एक करोड़ 58 लाख 60 हजार रुपये का धोखाधड़ी से लोन करवाने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विधायक भराज ने 5 गांवों के खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने के प्रोजैक्ट का किया उद्घाटन
किसानों की सुविधा के लिए 7.04 किलोमीटर रजबाहे को कंक्रीट से किया पक्का, 2.30 करोड़ रुपये आई लागत: भराज
भिंडरां/संगरूर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) के हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने के सपने को विधानसभा हलका संगरूर में जल्द ही साकार किया जाएगा। उपरोक्त शब्द विधायक नरेन्द्र कौर भराज ने शनिवार को गांव भिंडरां में कंक्रीट से बनाए गए संगरूर रजबाहे के माईनर नम्बर 5 का उद्घाटन करते हुए कहे। विधायक ने कहा कि इस रजबाहे की हालत काफी खस्ता थी। Sangrur News
जिस कारण इसे कंक्रीट से नए सिरे से पक्का किया गया है ताकि नाईवाला, कंमोमाजरा मंगवाल, सोहियां व भिंडरां के किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए पानी निर्विघ्न मिल सके। विधायक ने बताया कि इस काम का अनुमान 2.62 करोड़ का था परंतु इसे 2.30 करोड़ में ही पूरा कर सरकार को 32 लाख रुपये का फायदा किया गया है। इस मौके जल सिंचाई विभाग के कार्यकारी इंजीनियर अतिन्दरपाल सिंह सिद्धू, एसडीओ करन बांसल, जूनियर इंजीनियर आदित्या कट्यार व बड़ी संख्या में पार्टी वर्कर व गांवों के लोग मौजूद थे। Sangrur News
भूमिगत पानी को बचाने के लिए पंजाब सरकार निरंतर कर रही प्रयास
विधायक ने कहा कि भूमिगत पानी को बचाने के लिए पंजाब सरकार निरंतर प्रयास कर रही है और इस उद्देश्य की पूर्ति हित्त विधानसभा हलका संगरूर में हर रजबाहे, सूए, कस्सियोंं को पक्का करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि अगले 6 महीनों में हलके अधीन आते सभी खालों को पक्का किया जाएगा, जिसके लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि 2.30 करोड़ रुपये की लागत से 7.04 किलोमीटर लम्बे रजबाहे को कंक्रीट लाईनिंग किया गया है, जिस अधीन 10 मोघे आते हैं। उन्होंने बताया कि कंक्रीट लाईनिंग के साथ ही गांव मंगवाल वाले पुल को चौड़ा व ऊंचा कर इसका पुन निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही किसानों की सुविधा के लिए जहां पहलें पाईपें डालकर कच्चा रास्ता बना हुआ था, वहां नए छोटे पुल बनाए गए हैं। Sangrur News
यह भी पढ़ें:– मोगा पुलिस ने ड्रग होटस्पोट व संदिग्ध स्थानों पर चलाया सर्च ऑपरेशन
सीवरेज व मेनहॉल की सफाई के लिए सौंपी 67 मशीनें
विधायक भराज ने सीएम मान का किया विशेष धन्यवाद
7 जिलों को सौंपी गई है मशीनरी
संगरूर (सच कहूँ/नरेश कुमार)। विधानसभा हलका संगरूर से विधायक नरेन्द्र कौर भराज (Narinder Kaur Bharaj) ने सीएम भगवंत मान का विशेष तौर पर धन्यवाद करते कहा कि पंजाब सरकार ने संगरूर शहर सहित अन्य 7 जिलों में पहले पड़ाव के तौर पर 14.13 करोड़ रुपये की सीवरेज सफाई मशीनरी उपलब्ध करवाकर लोक हित्त में एक और अहम प्रयास किया है। Sangrur News
विधायक भराज ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान ने न केवल हलका संगरूर बल्कि राज्य के हर हलके में रहते नागरिकों को सर्वोत्तम प्रशासनिक सेवाएं व सुविधाएं मुहैया करवाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। भराज ने कहा कि सीएम मान ने संगरूर शहर को 4 गरैब बकट मशीनें, 13 ई-रिक्शा माऊंटड डीसिलटिंग मशीनें, 12 माऊस जैटर मशीनें, 4 जैटिंग कम सैक्शन मशीनें, 17 रोडिंग सैट्ट, 6 सीवर इंस्पैक्शन कैमरे, 10 पम्पिंग सैट व एक सुपर सैक्शन मशीन सौंपी है, जिससे संगरूर में सीवरेज व मैनहोल की सफाई की समस्या 100 फीसदी खत्म हो जाएगी। Sangrur News
यह भी पढ़ें:–  Punjab: सरकार ने किए नकल रोकने के पुख्ता प्रबंध, 278 उड़न दस्ते रखेंगे ‘पैनी नजर’
कल विवाह बंधन में बंधेगी आप विधायक नरिंदर कौर भराज
सीएम मान भी होंगे शामिल
संगरुर। (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह) विधानसभा हलका संगरुर की आप विधायक नरिंदर कौर भराज आज शुक्रवार विवाह के बंधन में बंधने जा रही हैं। सबसे कम आयु की विधायिका व अपने माता-पिता की इकलौती पुत्री नरिंदर कौर भराज संगरुर इलाके से संबंंधित परिवार के पुत्र से विवाह रचाएंगी। विवाह की रस्में पटियाला के गुरुद्वारा साहिब में होगी। जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे। विवाह समारोह में परिवार वालों सहित चुनिंदा रिश्तेदार व मेहमान ही शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि विधायक नरिंदर कौर भराज के परिवार द्वारा चुना गया उनका जीवनसाथी उनकी भांति ही एक आम परिवार से संबंधित हैं व संगरुर इलाके के रहने वाले हैं। युवक आम आदमी पार्टी के वलंटियर के तौर पर सरगर्म रहा है और वह निकटवर्ती गांव लखेवाल का रहने वाला है। उक्त रिश्ता उनके माता-पिता द्वारा ही तय किया गया है। विधायक नरिंदर कौर भराज संगरुर के ब्लॉक भवानीगढ़ के गांव भराज की रहने वाली हैं व पहली बार विधायक बनी हैं।
यह भी पढ़ें:– अगले सप्ताह से गौवंश के गले में डाली जाएगी रेडियम बैल्ट
वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव दौरान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भगवंत मान के समर्थन में अपने गांव में इकलौता पोलिंग बूथ लगाकर वह चर्चा में आई थी व उसके बाद उन्होंने भगवंत मान के जरिए की राजनीति में कदम रखा तथा आम आदमी पार्टी की वालंटियर के तौर पर काम शुरु किया, जिसके बाद बेशक गांव में सरपंच का चुनाव हार गई थी, लेकिन वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिंगला, भाजपा के अरविंद खन्ना जैसे धुरंधरों को हराकर विधायक बनी। विधायक भराज ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से एलएलबी की हुई है। खबर का पता चलने के बाद लोगों द्वारा बीबी भराज को बधाईयों देने वालों तांता लगा हुआ है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।