Maharishi Valmiki Jayanti - Sach Kahoon Hindi

राजकीय महाविद्यालय छछरौली में महर्षि वाल्मिकी जयंती मनाई गई
छछरौली (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Chhachhrauli News: महर्षि वाल्मीकि जैसे संत-महापुरुषों के जीवन से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और मर्यादा के धर्म का ज्ञान होता है। इस प्रकार के आयोजन हमारी भावी पीढ़ी को नई दिशा देने में अहम हैं। यह बात पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कही। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय छछरौली में उपमंडल प्रशासन, सूचना, जनसंपर्क, भाषा विभाग हरियाणा द्वारा आयोजित किए गए महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता छछरौली के एसडीएम रोहित कुमार ने की। Chhachhrauli News

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार द्वारा संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना चलाई जा रही है। इस परंपरा के शुरू होने से सामाजिक समरसता और महान संतों की गौरव गाथा को जन-जन तक पहुंचाने का सफल प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने समाज के महापुरुषों को याद नहीं करेंगे तो हमारी सभ्यता के महत्वपूर्ण पहलू इतिहास के पन्नों में सिमट कर रह जाएंगे। इसलिए सरकार की ओर से धन्ना भगत, कबीरदास जी, महात्मा ज्योतिबा फुले, संत रविदास आदि महापुरुषों की याद में उनकी जयंती पर राज्य व जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करवाया जा रहा है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि आर्यव्रत देश के आदि कवि माने जाते हैं। उनके जीवन से वर्तमान पीढ़ी को कड़ी मेहनत और शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। हजारों साल पहले उन्होंने संस्कृत भाषा में रामायण को सबसे पहले लिखा, जिसका आज भी श्रद्धा भाव से मनन किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमें जीवन में महान विभूतियों के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरणा देते हैं। रामायण की रचना कर महर्षि वाल्मीकि ने ही सीता के पतिव्रता धर्म, भगवान राम के मर्यादित आचरण, लक्ष्मण की सेवा आदि गुणों का सुंदर बखान किया।

उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति के महान ऋषि, दार्शनिक, कवि और समाज सुधारक थे। वाल्मीकि जी ने न केवल रामायण की रचना की, बल्कि मानवता, धर्म, सत्य और करुणा का अद्भुत संदेश दिया। समाज में समानता, मानवता और सत्य की भावना को बढ़ावा दिया। उनकी प्रसिद्ध पंक्तियां इस प्रकार से है- कोई भी व्यक्ति जन्म से महान नहीं होता, कर्म और चरित्र से महान बनता है। सत्य, धर्म और अहिंसा ही मानव जीवन के आधार हैं। ज्ञान और भक्ति से व्यक्ति का अंधकार मिट सकता है। कर्म ही मनुष्य का सच्चा धर्म है। महर्षि वाल्मीकि जी की स्मृति में वाल्मीकि जयंती हर वर्ष आश्विन पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। उनका जीवन आज भी इस बात का प्रतीक है कि सुधार, समर्पण और साधना से मनुष्य दिव्यता प्राप्त कर सकता है। Chhachhrauli News

राजकीय महाविद्यालय आहड़वाला व्यासपुर के प्रोफेसर डॉ. रमेश धारीवाल ने महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन के समग्र पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को नई दिशा देने का काम किया और उन्होंने खगोल, विज्ञान, साहित्य, संस्कृति, दर्शन, इतिहास सभी का समावेश महान ग्रंथ रामायण में किया। रामायण वह ग्रंथ है जो सदियों से हमारा मार्गदर्शन कर रहा है। इस प्रकार के ग्रंथ कालातीत होते हैं। महर्षि वाल्मीकि द्वारा श्रीराम जी के चरित्र को इतनी खूबसूरती के साथ उकेरा है कि वह अद्भुत है। इसी को आधार बनाकर संत तुलसीदास ने रामचरित मानस की रचना की और अनेक साहित्य लिखा गया।

सरस्वती सीनियर सैकेण्डरी स्कूल छछरौली की छात्राओं ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन अनामिका वालिया व अनिल कुमार ने किया।

इस अवसर पर बीडीपीओ छछरौली कार्तिक चौहान, बीडीपीओ प्रतापनगर अभिषेक आनंद, राजकीय महाविद्यालय छछरौली के प्रिंसिपल डॉ. संजीव कुमार, सचिव मार्केट कमेटी छछरौली ऋषि राज, भाजपा मंडल अध्यक्ष छछरौली गौरव गोयल, जगदीश धीमान, सुनीता शर्मा, गुलशन अरोड़ा, विनोद शास्त्री सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:– Valmiki Jayanti: कांग्रेसियों ने मनाई वाल्मीकि जयंती, अर्पित किए श्रद्धासुमन

CM Nayab Singh Saini: जींद पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, कहा अब महापुरुषों की जयंती राज्य स्तर पर मनाई जाती है
20 प्रतिशत कोटे में से 10 प्रतिशत कोटा अनुसूचित जातियों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित: नायब सैनी

जींद (सच कहूं न्यूज)। Maharishi Valmiki Jayanti: जींद में स्थित एकलव्य स्टेडियम में महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में सीएम नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले सीएम ने डीएवी स्कूल में पीएम की मन की बात को भी सुना। डीएवी स्कूल में मन की बात के लिए लाइव आयोजन किया जा रहा था। Jind News

सीएम ने कहा कि महा पुरुषों के जन्म दिवस को भाजपा ने प्रदेश स्तर पर मनाना शुरू किया। आचार संहिता के चलते भगवान वाल्मीकि जन्म दिवस आया। मन में पीड़ा थी कि इसे राज्य स्तर पर नहीं बना पाए। फिर खुशी हुई कि जिस दिन शपथ ग्रहण समारोह था तो उस दिन भगवान वाल्मीकि आशीर्वाद मिल रहा था। उसी समय संकल्प लिया था कि भगवान वाल्मीकि के प्रकाश पर्व को भव्य तरीके से मनाएंगे। आज उस संकल्प को वो पूरा कर रहे हैं।

समारोह में मंत्री बेदी और विधायक कपूर सिंह ने सीएम नायब सैनी को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि सरकारी सेवाओं, सीधी भर्ती में आरक्षित 20 प्रतिशत कोटे में से 10 प्रतिशत कोटा अनुसूचित जातियों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किया गया है। यदि वंचित अनुसूचित जातियों के उपयुक्त उम्मीदवार नहीं हैं, तो शेष रिक्त पदों को अन्य अनुसूचित जातियों के उम्मीदवारों से भरा जाएगा। यदि उनमें भी उपयुक्त नही हैं तो शेष फिर वंचित जातियों के उम्मीदवारों में ही विचार किया जाएगा। इससे पहले अनुसूचित जातियों को प्रथम व द्वितीय श्रेणी में डेढ़ प्रतिशत आरक्षण दिया है।

सीएम ने डीएवी स्कूल में सुनी पीएम मोदी के मन की बात | Jind News

महर्षि वाल्मीकि जयंती के आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश भर से रोडवेज की बसों में भरकर लोग पहुंचे हैं। कार्यक्रम से पहले सीएम नायब सैनी ने डीएवी स्कूल में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए यहां बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने कहा कि सफाई कर्मियों का वेतन 16 से बढ़ाकर 26 से 27 हजार करने का संकल्प सरकार ने लिया है। यह भी निर्णय लिया है कि सफाई कर्मियों की ड्यूटी पर मृत्यु होने पर 5 लाख, सीवरेज में काम करते हुए दुर्घटना होने पर 10 लाख बीमे का प्रावधान किया है। 5 हजार से अधिक एजेंसी कर्मियों को संबंधित पालिका के रोल पर लिया है। देश के किसी भी कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वालों अनुसूचित जाति के छात्रों को छात्रवृति सरकार देगी। सरकार हर गरीब के उत्थान के लिए काम कर रही है। बीपीएल परिवारों को 500 रुपए का गैस सिलेंडर मिल रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि एक लाख से कम इनकम वाले 23 लाख परिवारों को एक हजार किलोमीटर एक साल में हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर रहे हैं। Jind News

जींद में धरने प्रदर्शन के चलते नहीं लग रहे उद्योग: मिड्ढा

डॉ. मिड्डा ने मुख्यमंत्री से कहा कि जींद में बड़ा उद्योग लगाया जाए। जींद 9 नेशनल हाईवे से जुड़ा हुआ है। यहां उद्योग लगाए जाएं। लेकिन एक बात सामने आती है कि जींद में धरने, प्रदर्शन ज्यादा होते हैं, तो उद्योग ज्यादा दिन नही चल पाएंगे। ऐसे में बच्चों के भविष्य के लिए यह सब बंद करना होगा। क्योंकि यह बच्चों के भविष्य की बात है। इसलिए कोई भी बात हो तो सीधे मुख्यमंत्री से बात करें। यहां बाहर से लोग आते हैं और अपनी रोटियां सेक कर चले जाते हैं। हरियाणा प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री ने अपना खजाना खोल दिया है। यहां बड़े-बड़े उद्योग आएंगे। जिनमें बच्चों को नौकरी मिलेगी।

2047 तक प्रदेश की सत्ता पर काबिज रहेगी भाजपा: कृष्ण बेदी

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा जैसे कमजोर आदमी ने डीएससी को आरक्षण नहीं दिया बल्कि उन्होंने तो आरक्षण छीनने का काम किया। भूपेंद्र हुड्डा सरकार ने डीएससी समाज का आरक्षण पर रोक लगा दी। पंजाब मुख्यमंत्री ने तो डीएससी समाज के लोगों को हनन नहीं होने दिया। मंत्री बेदी ने कहा कि यह काम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने कर दिखाया है। Jind News

उन्होंने आरक्षण दिलाने का वादा किया था। इस वादे को उन्होंने पूरा किया। अब हुड्डा ईवीएम को ठीकरा फोड़ रहे हैं। वो डीएएसी समाज की एकता को नहीं समझ पाए। अब उन्हें पता लग गया है कि डीएएसी समाज की एकता में दम है। आपने जिन्हें वोट दिया उन्हें भी पता लग गया है। जिन्हें वोट नही दिया उन्हें भी पता लग गया है। 2047 तक भाजपा ही प्रदेश की सत्ता पर काबिज रहेगी।

यह भी पढ़ें:– School Holiday: सोमवार को भी बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल

महर्षि वाल्मीकि जयंती: गोहाना में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल की बड़ी घोषणा
-शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए हरियाणा सरकार लाएगी जीरो ड्रॉप आउट पॉलिसी

-महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचे सीएम

गोहाना (सच कहूँ न्यूज)। गोहाना के चौधरी देवी लाल स्टेडियम में महर्षि वाल्मीकि जयंती (Maharishi Valmiki Jayanti) के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश के जिन स्कूलों, कॉलेजों में छात्रावास हैं, उनमें अनुसूचित जाति या अन्य वंचित वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षण होगा। मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा सरकार जीरो ड्रॉप आउट पॉलिसी लाएगी, जिससे कोई भी बच्चा स्कूल से वंचित नहीं होगा। वहीं इस माके पर सीएम ने दो नए बनने वाले छात्रावासों का नामकरण महर्षि वाल्मीकि के नाम पर किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के चलते प्रदेश के कुछ हिस्सों में आचार संहिता लागू है, इसलिए जो घोषणाएं की गई हैं वे आचार संहिता से बाहर वाले क्षेत्र के लिए हैं।

Breaking News: सोनाली हत्या मामले में बड़ा खुलासा

विश्वभर में करना होगा संत-महापुरुपों के विचारों का प्रसार: मनोहर लाल

समारोह को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने में कहा कि आज आवश्यकता है कि भारत के संत-महापुरुषों के विचारों का प्रचार विश्वभर किया जाए। सीएम ने कहा कि समाज को भी महापुरुषों की शिक्षा का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संतों की शिक्षाएं संपूर्ण समाज के लिए होती है ना कि किसी विशेष वर्ग के लिए। महर्षि वाल्मीकि जी वेदों के ज्ञाता थे। रामायण के माध्यम से दी गई उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महापुरुषों का विचार है कि समाज में समानता, समता और समरसता आनी चाहिए। प्रदेश सरकार ने भी इस दिशा में काम किया है।

हरियाणा प्रदेश में नौकरियों में ठेकेदारी प्रथा पूर्णत होगी खत्म

कार्यकम में सीएम ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में नौकरियों में ठेकेदारी प्रथा को पूर्णत समाप्त की जाएगी। इसके लिए सरकार ने कौशल रोजगार निगम बनाया है। बजाए ठेकेदारों के अब रोजगार निगम के माध्यम से नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज के लोग समितियां बनाकर सफाई व्यवस्था के ठेके लेंगे तो उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी और 50 फीसदी ठेके उन्हें दिए जाएंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।