Rajasthan Public Service Commission - Sach Kahoon Hindi

RPSC Exam Dates 2024: इस दिन से शुरू हो रही है सहायक आचार्य प्रतियोगी परीक्षा-2024
RPSC Assistant Professor Exam Date 2024 Out: जयपुर (सच कहूं न्यूज)। राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) द्वारा सहायक आचार्य (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 8 से 19 सितंबर तक किया जाएगा। इस परीक्षा से सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत करते हुए परीक्षा के लिए निर्धारित स्थान पर बैठे हुए प्रत्येक अभ्यर्थी की वीडियोग्राफी करवाने का निर्णय आयोग द्वारा लिया गया है। RPSC Exam Dates 2024

केंद्र में प्रवेश के 10 मिनट के भीतर करना होगा अभ्यर्थियों को स्थान ग्रहण

आयोग सचिव ने बताया कि अब अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए निर्धारित किए गए समय के पश्चात् 10 मिनट के भीतर ही परीक्षा कक्ष में अपने स्थान को ग्रहण करना होगा। 10 मिनट के बाद पूरे परीक्षा केंद्र में प्रत्येक कक्ष में आवंटित स्थान पर बैठे हुए प्रत्येक अभ्यर्थी एवं अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों के रिक्त स्थानों की रोल नंबर के क्रमानुसार वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। यह रिकॉर्डिंग बाद में मूल अभ्यर्थी की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उपयोग में ली जाएगी। आयोग इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल का भी इस्तेमाल करेगा।

अब यह रहेगी व्यवस्था | RPSC Exam Dates 2024

आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि सामान्य ज्ञान प्रश्न पत्र-तृतीय की परीक्षा का आयोजन 8 सितंबर को प्रातः 11 से 1 बजे तक अजमेर एवं जयपुर जिला मुख्यालय पर किया जाएगा। इस अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के 60 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। प्रातः 10 बजे प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 10 बजकर 10 मिनट तक अभ्यर्थी को रोल नंबर अनुसार निर्धारित किए गए स्थान पर बैठना होगा।

ऐच्छिक विषयों के प्रश्न पत्र | RPSC Exam Dates 2024

प्रथम एवं द्वितीय की परीक्षाओं का आयोजन प्रातः 9 से 12 तथा दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक किया जाएगा। इनमें हिन्दी विषय की परीक्षा का आयोजन अजमेर एवं जयपुर जिला मुख्यालय पर किया जाएगा। शेष विषयों की परीक्षाएं अजमेर जिला मुख्यालय पर ही आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं में भी अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के नियत समय से 60 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। इस अनुसार प्रथम प्रश्न-पत्र की परीक्षा के लिए प्रातः 8 बजे तक आवश्यक रूप से उपस्थित होना होगा एवं 8 बजकर 10 मिनट पर निर्धारित स्थान पर बैठना होगा। द्वितीय प्रश्न-पत्र की परीक्षा के लिए 1.30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित एवं 1 बजकर 40 मिनट तक निर्धारित स्थान ग्रहण करना होगा।

उक्तानुसार निर्धारित समय तक स्थान ग्रहण न करने वाले अभ्यर्थी की वीडियोग्राफी में अनुपस्थिति दर्ज होने के कारण आयोग द्वारा संबंधित परीक्षा के संबंध में पुलिस अनुसंधान में ऐसे अभ्यर्थी के संबंध में अनुपस्थिति की अवधारणा की जाएगी।

ये रहेगा कार्यक्रम | RPSC Exam Dates 2024

हिन्दी तथा सामान्य दर्शन – 9 सितंबर

साहित्य, ज्योतिष एवं ऋग्वेद – 10 सितंबर

राजनीति विज्ञान – 11 सितंबर

इतिहास तथा धर्मशास्त्र – 12 सितंबर

इंग्लिश तथा ज्योतिष फलित – 14 सितंबर

सामान्य संस्कृत – 15 सितंबर

व्याकरण – 17 सितंबर

भाषा विज्ञान – 18 सितंबर

योग विज्ञान तथा यजुर्वेद – 19 सितंबर

Gold Price Today: सोना गिरा, जानें आज की सोने की कीमतें!

RPSC: वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2022, सामान्य ज्ञान परीक्षा 30 जुलाई को
ग्रुप-ए एवं ग्रुप-बी की सामान्य ज्ञान परीक्षा का पुनः आयोजन

परीक्षा से 3 दिवस पूर्व अपलोड होंगे प्रवेश-पत्र

आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी एसएसओ पोर्टल पर उपलब्ध

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के ग्रुप-ए एवं ग्रुप-बी की सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन 30 जुलाई 2023 को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी एसएसओ पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग के संयुक्त सचिव श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया कि ग्रुप-ए की परीक्षा प्रातः 10 से 12 बजे तक एवं ग्रुप-बी की परीक्षा दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा के प्रवेश-पत्र परीक्षा दिनांक से 3 दिवस पूर्व आयोग वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। इस अनुसार अभ्यर्थी यथाशीघ्र समयान्तर्गत प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर लें। आयोग द्वारा जारी निर्देशानुसार परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के नियत समय से 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके पश्चात किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जा सकेगा। अभ्यर्थियों को सुरक्षा जांच एवं पहचान के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को पर्याप्त समय पूर्व ही परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होना होगा। RPSC

श्री गुप्ता ने कहा कि आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में आयोग को सूचित करें। इस बारे में निकटतम पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है।

पहचान के लिए परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड (रंगीन) अनिवार्य | RPSC

अभ्यर्थियों को पहचान के लिए परीक्षा केंद्र पर प्राथमिकता से मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर उपस्थित होना होगा। मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) नहीं होने की स्थिति में विशेष परिस्थितियों में ही अन्य मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र यथा मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि के आधार पर प्रवेश की अनुमति दी जा सकती है। मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन की पूर्णतः पालना करनी होगी।

आयोग द्वारा कोरोना संक्रमित अभ्यर्थियों की परीक्षा हेतु पृथक से व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए कोरोना संक्रमित अभ्यर्थी को परीक्षा दिनांक से एक दिन पूर्व सायं 04:00 बजे तक कोरोना संक्रमण संबंधी रिपोर्ट मय अन्य दस्तावेज examplanning.rpsc@rajasthan.gov.in पर ईमेल एवं दूरभाष नंबर 0145-2635255 पर सूचित करना आवश्यक होगा।

यह भी पढ़ें:– RPSC: गणित, उर्दू, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य विषय के अभ्यर्थियों को पात्रता जांच का अंतिम अवसर!

Recruitment : जरुरी सूचना: सहायक आचार्य भर्ती-2023, पदनाम में परिवर्तन!
आरपीएससीःम्यूजिक इंस्ट्रूमेंट के स्थान पर म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट (सितार) होगा पदनाम

जयपुर। Recruitment : राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 22 जून 2023 को जारी सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती 2023 के विज्ञापन में पद क्रम संख्या 34 पर अंकित पदनाम म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट के स्थान पर म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट (सितार) होगा।

आयोग के संयुक्त सचिव श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया कि उपरोक्त पद क्रम के 4 पद आयोग द्वारा पूर्व में विज्ञापित किए गए थे। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के पत्र दिनांक 16 एवं 19 जुलाई द्वारा उक्त पदनाम का परिवर्तन किया है। इसके फलस्वरूप इस भर्ती परीक्षा के तहत ऑनलाइन आवेदन की अवधि को बढ़ाया गया है। अब अभ्यर्थी 31 जुलाई 2023 की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इन पदों के नवीनतम वर्गवार वर्गीकरण व अन्य शर्तों के संबंध में शुद्धि पत्र संख्या 01/2023-24 जारी कर दिया है। अभ्यर्थी इसका अवलोकन आयोग की वेबसाइट पर कर सकते हैं। विज्ञापन में उल्लेखित शेष शर्तें यथावत रहेगी। ecruitment

यह भी पढ़ें:– Recruitment: खोज एवं उत्खनन अधिकारी तथा संग्रहाध्यक्ष के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी

RPSC: परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राजस्थान से बड़ी खबर
-राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जारी की प्राध्यापक पदों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तिथि

-11 से 21 अक्तूबर तक आयोजित होंगी परीक्षाएं

-परीक्षा के लिए 6 लाख 19 हजार अभ्यर्थी हैं पंजीकृत

-प्राध्यापक परीक्षा के दौरान रहेंगे सुरक्षा के व्यापक इंतजाम-

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्राध्यापक पदों के लिए प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 11 से 21 अक्तूबर तक किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर विशेष सतर्कता व जांच व्यवस्था तथा पुलिस निगरानी के संबंध में वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) सचिव एचएल अटल ने बताया कि परीक्षा के लिए लगभग 6 लाख 19 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए हैं। समुचित समन्वय तथा पूर्ण मॉनिटरिंग के लिए इस बार 6 केंद्रों पर एक उप समन्वयक के स्थान पर प्रत्येक 3 केंद्रों पर 1 उप समन्वयक नियुक्त किया जाएगा। इस दौरान अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अलवर एवं श्रीगंगानगर के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ परीक्षा सामग्री की सुरक्षा, केंद्रों पर निगरानी तथा अन्य विभिन्न सुरक्षा इंतजामों को लेकर चर्चा की गई।

Gyanvapi Masjid case : हिंदू प्रतीक चिह्नों की कार्बन डेटिंग कराने की मांग पर कोर्ट का फैसला टला

RPSC: मूल आधार कार्ड देख वीडियोग्राफी के बाद मिलेगा केंद्र पर प्रवेश

अटल ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर प्राथमिकता से मूल आधार कार्ड से पहचान सुनिश्चित की जाएगी। आधार कार्ड नहीं होने की स्थिति में अन्य मूल फोटो पहचान-पत्र यथा मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट ड्राइविंग लाइसेंस आदि से पहचान सुनिश्चित की जाएगी। मूल पहचान-पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

वीडियोग्राफी व मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही केंद्र में मिलेगा प्रवेश

परीक्षा की निष्पक्षता, गोपनीयता व सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से पूर्णतया जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।  इस कार्य के लिए फ्रिस्किंग दक्ष व प्रशिक्षित पुलिस कार्मिकों को नियुक्त किया जाएगा। परीक्षा आयोजन से जुडे कार्मिकों को भी केंद्र में मोबाइल या अन्य कोई इलैक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। सम्पूर्ण परीक्षा आयोजन की वीड़ियोग्राफी के लिए प्रति परीक्षा केंद्र 2 वीडियोग्राफरों की नियुक्ति पुलिस वेरीफिकेशन के बाद की जाएगी।

सतर्कता दलों में प्रशासन व पुलिस अधिकारी-

अटल ने बताया कि प्रत्येक 6 परीक्षा केंद्रों के लिए एक सतर्कता दल का गठन जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलक्टर द्वारा किया जाएगा। इन 3 सदस्यों के दल में राजस्थान प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा के अधिकारी तथा एक जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के शिक्षाविद को नियुक्त किया जाएगा। संबंधित जिले में परीक्षा केंद्रों की सम्पूर्ण पुलिस व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को नोडल अधिकारी नियुक्त जाएगा। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के थानाधिकारी एवं वृताधिकारी द्वारा भी परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बलों के साथ पूर्ण निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सामग्री तथा परीक्षा के बाद जिला मुख्यालय से आयोग कार्यालय तक परीक्षा सामग्री का परिवहन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में किया जाएगा। परीक्षा दौरान पुलिस बल द्वारा आस-पास के क्षेत्र की निगरानी तथा आवश्यकता पडने पर कंप्यूटर, लैपटॉप व संचार उपकरणों की जांच भी की जाएगी।

केंद्राधीक्षक लाटरी सिस्टम से नियुक्त करेंगे कक्षों में वीक्षक

परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक 24 अभ्यर्थियों पर 2 अभिजागरों को नियुक्त किया जाएगा। राजकीय परीक्षा केंद्रों पर 50 प्रतिशत अभिजागर अन्य राजकीय संस्थाओं से एवं निजी परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक परीक्षा कक्ष में एक 1 राजकीय अभिजागर की अनिवार्यता के साथ 75 प्रतिशत तक राजकीय अभिजागर जिला कलक्टर व समन्वयक के स्तर पर नियुक्त किए जाएंगे। इसके लिए शिक्षकों का कम्प्यूटरीकृत रेंडमाइजेशन करते हुए परीक्षा तिथि से 3 दिन पूर्व परीक्षा केंद्रों का आवंटन कर नियुक्त किया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।