RPSC - Sach Kahoon Hindi

RPSC Ras 2021 Result: ब्राह्मणवासी के धोलूराम की लंबी छलांग
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। RPSC Ras 2021 Result: आरपीएससी की ओर से शुक्रवार को जारी सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा 2021 के व्यवसायिक प्रशासन विषय के अंतिम परिणाम में नोहर के नजदीकी गांव ब्रह्मणवासी के धोलूराम स्वामी ने 53वीं रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। धोलूराम ने अपनी सफलता का श्रेय माता कमला देवी, पिता जगदीश स्वामी, बड़े भाई वरिष्ठ अध्यापक संदीप स्वामी तथा पत्नी को दिया है। उन्होंने बताया कि इस सफलता में सबसे बड़ा योगदान उनके गुरुजन भाटिया आश्रम के संचालक प्रवीण भाटिया का रहा। Hanumangarh News

पहले ही प्रयास में बने सहायक आचार्य | Hanumangarh News

उन्होंने अपने साक्षात्कार की तैयारी गुरुजी के सानिध्य में ही की। विदित रहे कि धोलूराम कॉमर्स से बीकॉम करने के बाद 2017 में ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा उत्तीर्ण कर सरदारशहर में पद स्थापित हैं। सरकारी सेवा में रहते हुए व्यवसायिक प्रशासन से एम.कॉम के साथ ही यूजीसी की ओर से आयोजित जेआरएफ की परीक्षा अपने पहले प्रयास में ही जेआरएफ रैंक के साथ उत्तीर्ण की। उन्होंने बताया कि सफलता में समय लग सकता है, लेकिन मेहनत का परिणाम अवश्य मिलता है। गांव में जश्न का माहोल है तथा बधाई देने वालों का घर पर तांता लगा हुआ है। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– Amit Shah: अजमेर रोड शो में अमित शाह का बड़ा ब्यान!

RPSC: वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2022, सामान्य ज्ञान परीक्षा 30 जुलाई को
ग्रुप-ए एवं ग्रुप-बी की सामान्य ज्ञान परीक्षा का पुनः आयोजन

परीक्षा से 3 दिवस पूर्व अपलोड होंगे प्रवेश-पत्र

आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी एसएसओ पोर्टल पर उपलब्ध

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के ग्रुप-ए एवं ग्रुप-बी की सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन 30 जुलाई 2023 को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी एसएसओ पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग के संयुक्त सचिव श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया कि ग्रुप-ए की परीक्षा प्रातः 10 से 12 बजे तक एवं ग्रुप-बी की परीक्षा दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा के प्रवेश-पत्र परीक्षा दिनांक से 3 दिवस पूर्व आयोग वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। इस अनुसार अभ्यर्थी यथाशीघ्र समयान्तर्गत प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर लें। आयोग द्वारा जारी निर्देशानुसार परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के नियत समय से 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके पश्चात किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जा सकेगा। अभ्यर्थियों को सुरक्षा जांच एवं पहचान के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को पर्याप्त समय पूर्व ही परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होना होगा। RPSC

श्री गुप्ता ने कहा कि आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में आयोग को सूचित करें। इस बारे में निकटतम पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है।

पहचान के लिए परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड (रंगीन) अनिवार्य | RPSC

अभ्यर्थियों को पहचान के लिए परीक्षा केंद्र पर प्राथमिकता से मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर उपस्थित होना होगा। मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) नहीं होने की स्थिति में विशेष परिस्थितियों में ही अन्य मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र यथा मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि के आधार पर प्रवेश की अनुमति दी जा सकती है। मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन की पूर्णतः पालना करनी होगी।

आयोग द्वारा कोरोना संक्रमित अभ्यर्थियों की परीक्षा हेतु पृथक से व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए कोरोना संक्रमित अभ्यर्थी को परीक्षा दिनांक से एक दिन पूर्व सायं 04:00 बजे तक कोरोना संक्रमण संबंधी रिपोर्ट मय अन्य दस्तावेज examplanning.rpsc@rajasthan.gov.in पर ईमेल एवं दूरभाष नंबर 0145-2635255 पर सूचित करना आवश्यक होगा।

यह भी पढ़ें:– RPSC: गणित, उर्दू, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य विषय के अभ्यर्थियों को पात्रता जांच का अंतिम अवसर!

RPSC: गणित, उर्दू, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य विषय के अभ्यर्थियों को पात्रता जांच का अंतिम अवसर!
प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा | RPSC

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा (Professor (School Education) Competitive Examination) के विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच का कार्य काउंसलिंग के माध्यम से किया जा रहा है। आयोग के संयुक्त सचिव श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया कि इस परीक्षा के तहत गणित, उर्दू, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य विषय की विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए उपस्थित होने का अंतिम अवसर दिया जा रहा है। RPSC

इसमें गणित, उर्दू एवं अंग्रेजी विषय की पात्रता जांच के लिए प्रदत्त दो अवसरों में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को 26 जुलाई 2023 तथा अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य विषय के अभ्यर्थियों को 27 जुलाई 2023 को पात्रता जांच हेतु उपस्थित होना होगा। इसके साथ ही राजनीति विज्ञान एवं रसायन विज्ञान विषय के कुछ अभ्यर्थियों को पात्रता जांच दौरान वांछित दस्तावेजों के संबंध में व्यक्तिशः प्रोविजनल पत्र जारी किए गए थे।

ऐसे अभ्यर्थियों को उक्त पत्र में उल्लेखित दस्तावेजों को 26 जुलाई 2023 तक आवश्यक रूप से प्रस्तुत करना होगा। उपरोक्त अनुपस्थित एवं प्रोविजनल अभ्यर्थियों को पृथक से जरिये एसएमएस एवं पत्र के भी सूचित किया जा रहा है। इस संबंध में अन्य कोई अवसर देय नहीं हेगा तथा उक्तानुसार उपस्थित एवं दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने वाले अभ्यर्थियों चयन प्रक्रिया में सम्मिलित नहीं किया जाएगा। इसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी।

यह भी पढ़ें:– Recruitment: खोज एवं उत्खनन अधिकारी तथा संग्रहाध्यक्ष के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी

Recruitment: खोज एवं उत्खनन अधिकारी तथा संग्रहाध्यक्ष के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी
अभ्यर्थी 26 जुलाई से 25 अगस्त तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन | Recruitment

जयपुर। Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा शुक्रवार को पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग में खोज एवं उत्खनन अधिकारी के 1 तथा संग्रहाध्यक्ष के 9 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। शैक्षणिक योग्यता, विषयवार पदों की संख्या, वर्गवार वर्गीकरण एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। संयुक्त सचिव श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया कि उक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 जुलाई से 25 अगस्त 2023 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा का आयोजन माह नवंबर 2023 में किया जाना संभावित है। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथासमय सूचित कर दिया जाएगा। Jaipur News

’आवेदन प्रक्रिया’ | RPSC

अभ्यर्थियों को आयोग के ऑनलाइन पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in  पर उपलब्ध एप्लाई ऑनलाइन लिंक अथवा एसएसओ पोर्टल के सिटीजन ऐप्स  में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। प्रथम बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के लिए अभ्यर्थी के नाम, पिता के नाम, जन्म तिथि, लिंग, सैकण्डरी/समकक्ष परीक्षा एवं आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस आईडी में से किसी एक आईडी प्रूफ के विवरणों का इन्द्राज एवं डॉक्यूमेंट अपलोड करना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों द्वारा पूर्व में वन टाइम रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है, वे अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल के माध्यम से वन टाइम रजिस्ट्रेशन संख्या के आधार पर ऑनलाइन आवेदन करें।

अभ्यर्थी द्वारा वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात ओटीआर प्रोफाइल में स्वयं के नाम, पिता के नाम, जन्म तिथि, लिंग, सैकण्डरी/समकक्ष परीक्षा का विवरण एवं आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आईडी विवरण में किसी भी प्रकार का संशोधन किया जाना संभव नहीं होगा। अतः वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने से पूर्व जनाधार/आधार कार्ड/एसएसओ प्रोफाइल में अंकित विवरण का शैक्षणिक दस्तावेजों में अंकित प्रविष्टियों से सावधानी पूर्वक मिलान सुनिश्चित कर लेवें।

इनमें कोई अंतर होने पर आवश्यक संशोधन कराने के बाद के बाद ही वन टाइम रजिस्ट्रेशन व आवेदन फार्म भरने की कार्यवाही करें। एकबारीय परीक्षा शुल्क, आवेदन प्रक्रिया, प्रमाण-पत्रों से संबंधित एवं अन्य सूचनाओं के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध सामान्य दिशा निर्देश तथा संबंधित सेवा नियमों का अध्ययन आवश्यक रूप से कर लेवें। किसी भी प्रकार के मार्गनिर्देशन, सूचना तथा स्पष्टीकरण के लिए आयोग के स्वागत कक्ष पर व्यक्तिगत रूप से अथवा दूरभाष संख्या 0145-2635212, 2635200 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:– जिला कलक्टर ने घग्घर तटबंधों का दौरा कर अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश

14 मई को होगी ई.ओ., आर.ओ. भर्ती परीक्षा, 10 मई को जारी होंगे प्रवेश पत्र
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा स्वायत्त शासन विभाग (RPSC Admit Card) के राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय तथा अधिशाषी अधिकारी ग्रेड-चतुर्थ पदों के लिए होने वाली परीक्षा 14 मई को दो पारियों में होगी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक राज्य के 11 जिलों अजमेर, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जयपुर, जोधपुर, कोटा, श्रीगंगानगर, टोंक, उदयपुर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित को जाएगी। आयोग द्वारा जारी निदेर्शों के अनुसार परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा कोरोना के संबंध में जारी गाईडलाईन की पूर्ण पालना करना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें:– दो सांपों की लड़ाई लड़कियों के बाथरूम तक पहुंची ! ऐसे किये गये रेस्क्यू

परीक्षा केंद्र जिले की सूचना पोर्टल पर | RPSC Admit Card

स्वायत्त शासन विभाग की भर्ती परीक्षा के लिए आवंटित परीक्षा केंद्र वाले जिले की जानकारी आयोग द्वारा 7 मई को पोर्टल पर जारी कर दी जाएगी। जिसे अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। 7 दिन पूर्व भी है सूचना जारी होने से बाहर से आने जाने वाले विद्यार्थी यात्रा संबंधी व्यवस्था कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि परीक्षा के प्रवेश पत्र 3 दिन पूर्व ही आयोग की वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।

प्रवेश हेतु मूल पहचान पत्र जरूरी

परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को केन्द्र पर पहचान हेतु मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर उपस्थित होना होगा। मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) नहीं होने की स्थिति में विशेष परिस्थितियों में ही अन्य मूल फोटो पहचान पत्र यथा मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि के आधार पर प्रवेश अनुमत किया जा सकता है। मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र के अभाव में अभ्यर्थी को केन्द्र पर प्रवेश नहीं दिया जावेगा।

फैक्ट फाइल

परीक्षा तिथि=14, मई

पहली पारी का समय=10 बजे से 12 बजे तक

दूसरी पारी का समय= 2 बजे से 4 बजे तक

“आयोग के निदेर्शानुसार परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा पहली पारी में सुबह 9 बजे तथा दूसरी पारी में दोपहर 1 बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जावेगा। असुविधा से बचने के लिए अभ्यर्थियों को एंट्री बंद होने के समय से पर्याप्त समय पूर्व परीक्षा केन्द्रों पर उपस्थित होना चाहिए। जिससे सुरक्षा जांच, पहचान व तलाशी आदि कार्य समय पर पूर्ण हो सके।

भूपेश शर्मा, परीक्षा विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग, श्रीगंगानगर

RPSC: आयोग केरल की तर्ज पर ऑनलाइन परीक्षाएं आयोजित करेगा राजस्थान
आयोग केरल की तर्ज पर ऑनलाइन परीक्षाएं आयोजित करेगा

अजमेर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान लोकसेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) केरल की तर्ज पर आने वाले समय में आॅनलाइन परीक्षाएं आयोजित करेगा ताकि पेपर लीक जैसे झंझटों से मुक्ति मिले। आयोग ने भर्ती परीक्षाओं को ‘ लीक प्रूफ ‘ बनाने के (RPSC) प्रयास शुरू कर दिए है। राज्य सरकार की अनुशंसा पर अजमेर विकास प्राधिकरण ने आयोग को अजमेर-जयपुर हाईवे स्थित घूघरा में दस हजार वर्ग मीटर जमीन का निशुल्क आवंटन किया है। इस जमीन पर आयोग परीक्षा केंद्र, गोपनीय शाखा आदि विकसित करेगा।

क्या है मामला | RPSC

पुष्ट जानकारी के मुताबिक पेपर लीक रोकने के लिए सरकार की पहल पर आयोग को जमीन का आवंटन किया गया है जहां आॅनलाइन परीक्षाएं कराकर पेपर लीक जैसे मामलों से मुक्ति मिलेगी। आयोग प्रारंभ में कम परीक्षार्थियों वाली परीक्षाओं को ही आयोजित करेगा और धीरे धीरे इसका विस्तार करेगा।

पुष्ट जानकारी के मुताबिक आयोग के वरिष्ठ सदस्य जसवंत सिंह राठी ने केरल लोकसेवा आयोग के आॅनलाइन परीक्षा सेट अप का जायजा लिया है जिसमें पूरा परीक्षा संचालन एक छत के नीचे संचालित किया जा रहा है। अजमेर लोकसेवा आयोग भी इस व्यवस्था को अपनाकर भविष्य में परीक्षाएं आयोजित करेगा जिससे समय की बचत के साथ साथ सफलतापूर्वक परीक्षा संचालन तो होगा ही परिणाम भी जल्दी आ सकेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पेपर लीक के बाद सुरक्षा इंतजाम और कड़े, गुजरना पड़ा चैकिंग की कड़ी परीक्षा से
पहली पारी में संस्कृत व दूसरी में गणित विषय की हुई परीक्षा

हनुमानगढ़। राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की ओर से आयोजित करवाई गई वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) भर्ती परीक्षा-2022 में सोमवार को सुबह की पारी में 9 बजे से 11.30 बजे तक संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। दूसरी पारी में दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक गणित का पेपर हुआ। पहली पारी में 5 केन्द्रों व दूसरी पारी में 13 केन्द्रों पर परीक्षा हुई। पहली पारी में 77.72 प्रतिशत उपस्थित रही। कुल नामांकित 1787 में से 1389 परीक्षार्थियों की उपस्थिति रही।

398 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केन्द्र पर सघन जांच के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। जीके का पेपर लीक होने के बाद आरपीएससी ने सुरक्षा बढ़ा दी है। इस संबंध में विशेष दिशा-निर्देश संबंधित जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों को जारी किए गए हैं। प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। सोमवार को पहली पारी का पेपर देने के लिए कड़ाके की सर्दी में सुबह आठ बजे ही परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थी पहुंच गए। परीक्षा केन्द्रों पर नकल रोकने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम नजर आए।

क्या है मामला

परीक्षा से पहले परीक्षार्थियों को चैकिंग की कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ा। हालत यह थे कि सर्दी के बीच परीक्षार्थियों के शॉल भी उतरवा लिए गए। केवल स्वेटर पहनने की इजाजत दी गई। हालांकि कुछ केन्द्रों पर स्वेटर में बटन होने पर आपत्ति जताई गई। साथ ही महिला परीक्षार्थियों से चूडिय़ां, आभूषण, हाथ में बंधा रक्षासूत्र भी उतरवाए गए। यहां तक कि उन्हें दुप्पटा भी नहीं लगाने दिया गया।

वहीं, पुरुष परीक्षार्थियों के बेल्ट, पर्स आदि भी बाहर ही रखवाए गए। परीक्षा केन्द्र में प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। सभी परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस तैनात रही। पुलिसकर्मियों ने पूरी चैकिंग के बाद ही प्रवेश दिया। प्रवेश के समय और उसके बाद परीक्षा कक्ष में बैठने पर परीक्षार्थियों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। 21 दिसम्बर से चल रही वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा का मंगलवार को अंतिम दिन है।

फ्री यात्रा की सुविधा यानि 28 दिसम्बर तक

मंगलवार को सुबह 9 से 11.30 बजे तक पंजाबी विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। हनुमानगढ़ में महज 4 केन्द्रों पर यह परीक्षा होगी। 29 जनवरी 2023 को सुबह 9 से 11 बजे तक ग्रुप-सी में सम्मिलित विषयों के सभी अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान एवं शिक्षा मनोविज्ञान होगी, जो पेपर लीक होने के कारण स्थगित हुई थी। राजस्थान रोडवेज की ओर से परीक्षार्थियों को मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत फ्री यात्रा की सुविधा दी जा रही है। ऐसे में प्रदेश के विभिन्न जिलों में छात्र परीक्षा देने के लिए एक जिले से दूसरे जिले में पहुंच रहे हैं। परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले से शुरू हुई फ्री यात्रा की सुविधा परीक्षा समाप्ति के एक दिन बाद यानि 28 दिसम्बर तक मिलेगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

RPSC : द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में नकल गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड सहित 55 गिरफ्तार
उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर पुलिस ने सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा में नकल गिरोह का पर्दाफाश कर मास्टरमाइंड समेत 55 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इनके विरुद्ध दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। हाल में आयोजित हो रही द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा के सम्बन्ध में शुक्रवार को उदयपुर पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा को सूचना मिली कि परीक्षा में नकल गिरोह द्वारा अवैध तरीके से परीक्षा के पेपर प्राप्त कर परीक्षार्थियों से लाखों रूपये प्राप्त कर उनको परीक्षा से कुछ समय पूर्व उपलब्ध करवा हाथों हाथ पेपर को हल करवा कर परीक्षा दिलवाई जा रही है।

सूचना विश्वसनीय होने से उन्होंने अपने पर्यवेक्षण में इन अपराधियो को रंगे हाथो पकडने के लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह को निर्देश दिए। इस पर शहर के थानाधिकारियों व डीएसटी द्वारा खुफिया जानकारी प्राप्त की गई तो सामने आया कि नकल गिरोह परीक्षा से पहले परीक्षार्थियों को एक बस में लेकर जायेगा व बस में ही पेपर प्राप्त होने पर परीक्षार्थियो को हल करवायेगा एवं उसके बाद परीक्षार्थियों को उदयपुर में छोड दिया जाएगा। सूचना पर एएसपी मनजीत सिंह के नेतृत्व में सीओ अभिषेक शिवहरे, एसएचओ संजय शर्मा, रामसुमेर मीणा, दलपत सिंह, हनुवन्त सिह सोढा, योगेन्द्र व्यास, एएसआई राजेश मेहता व डीएसटी टीम के द्वारा शहर एवं जिले में निगरानी शुरू की गई। डीएसटी टीम को इसी दौरान सूचना मिली कि एक बस में सुखेर क्षेत्र में युवकों को बिठाकर पेट्रोल पम्प पर डीजल भरवाया गया, वहां से कुछ अन्य युवा लोगों को बिठाकर गोगुन्दा हाईवे की तरफ रवाना हुए है।

संदिग्ध बस का गोगुन्दा हाईवे पर पीछा करने के लिए तीन अलग-अलग टीमों का गठन कर रवाना किया। एएसपी मनजीत सिंह द्वारा शहर के थानाधिकारियों को भी गोगुन्दा हाईवे पर विभिन्न स्थानो पर छुपाव लेकर नाकाबन्दी के निर्देश दिये। इस सूचना के सम्बंध में आगे सीओ राजेश कसाना व एसएचओ बेकरिया मुकेश को भी सूचित किया गया। इस पर उनके द्वारा भी निगरानी शुरू की गई। निगरानी कर रही टीम द्वारा सूचना दी गई कि बस सिरोही जिले में प्रवेश कर गई है ओर उदयपुर की तरफ आ रही है। सूचना पर एएसपी मनजीत सिंह मय टीम द्वारा अलसुबह पिण्डवाडा से उदयपुर की तरफ आई संदिग्ध बस को बेकरीया थाने के बाहर रुकवाया गया। बस को चैक किया गया तो बस के अंदर की लाईट चालू थी, बाहरी शीशों के परदे लगे हुए थे।बस में तत्समय हेड मास्टर राजस्थान प्रवेशिका, संस्कृत विद्यालय ठेलीया, चितलवाना, जालोर सुरेश कुमार (31) निवासी रिढीया धोरा पोस्ट गुढा हेमा तहसील चितलवाना थाना झाय जिला जालोर मिला।

जिनके द्वारा बस में बैठे परीक्षार्थियों को एक-एक पेपर की फोटो प्रति उपलब्ध करा रखी थी व उन प्रश्न पत्रो में अंकित सवालो को हल करवा रहा था। इस कार्य में भजन लाल पुत्र मोहन लाल विश्नोई (22) निवासी पुर तहसील सांचोर थाना सांचोर जिला जालोर हाल एमबीबीएस तृतीय वर्ष बीआईएमएस बैलगांय कर्नाटक व रायता राम (28) निवासी हरियाली थाना सांचोर जिला जालोर तत्समय सैकण्ड ग्रेड अध्यापक राजकीय माध्यमिक विद्यालय थाना जसवन्त पुरा जिला जालोर उसकी मदद कर रहे थे। बस में सभी परीक्षार्थियों के पास पेपर थे। सभी से मिले दस्तावेजों को जब्त किया। वाहन के चालक नरेश व मालिक पीराराम द्वारा भी उक्त कृत्य में संलिप्त पाये गये। इस घटना पर प्रकरण संख्या 227/22 थाना बेकरिया में दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार इस मुकदमे में इन पांचों समेत 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें डमी केंडिडेट गणेश सीयोल (22) पेशा एमबीबीएस प्रथम वर्ष राजकिय चिकित्सा महाविद्यालय कोटा में अध्ययनरत निवासी माण्डीया खुर्द थाना मथानिया जिला जोधपुर, जो प्रदीप खींचड की जगह डमी केंडिडेट था। इसी तरह अशोक कुमार (22) निवासी राजीव नगर, पुर, थाना सांचोर जिला जालोर, जो लुणाराम (38) निवासी सुरजाणियों की ढाणी पुर थाना सांचोर जिला जालोर की जगह डमी केंडिडेट था।

इनके अलावा बस में सवार परीक्षार्थियों में मेनका विश्नोई (23) निवासी डेडवा थाना सांचोर जिला जालोर। सरोज खोखर (23) निवासी सांचोर जिला जालोर, निवेदिता (22) निवासी रमेश कोलोनी सांचोर थाना सांचोर जिला जालोर, जय श्री (24) निवासी बी ढाणी , जालोर,संतोष (34) निवासी सार्दुलगंज बीकानेर हाल सांचोर थाना सांचोर जिला जालोर, सोवनी कुमारी (25) निवासी सेवाडा थाना करडा जिला जालोर, सुनिल कुमार (24) निवासी रताणीयो की ढाणी, हरियाली थाना सांचोर जिला जालोर एवं जगदीश कुमार (26) निवासी मीर पुरा थाना करडा जिला जालोर शामिल है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

RPSC Paper Leak : 78.58 प्रतिशत पहुंचे थे, लेकिन पेपर हुआ स्थगित तो निकले आंसू
जीके का पेपर हुआ लीक, आरपीएससी ने किया स्थगित

चौथे दिन पहली पारी में होना था पेपर, वितरण के कुछ समय बाद ही अभ्यर्थियों से वापस लिया पेपर

उदयपुर जिला क्षेत्र में बस सवार अभ्यर्थियों से वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के हुबहू पेपर मिलने के बाद स्थगित किया पेपर

हनुमानगढ़। राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की ओर से आयोजित करवाई गई वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) भर्ती परीक्षा-2022 में शनिवार को होने वाला ग्रुप सी का सामान्य ज्ञान एवं शिक्षा मनोविज्ञान का पेपर लीक हो गया। लीक होने पर आरपीएससी ने जीके का पेपर स्थगित कर दिया। यह पेपर शनिवार सुबह पहली पारी में 9 बजे से 11.30 बजे तक होना था। उदयपुर जिला क्षेत्र में शनिवार सुबह बस सवार तीन दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों से वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा का हुबहू पेपर मिलने के बाद आयोग की ओर से जीके का पेपर स्थगित कर दिया। जब तक आयोग के निर्देश आए तब तक यह पेपर शुरू हो चुका था और परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों को पेपर का वितरण भी किया जा चुका था।

हनुमानगढ़ में भी शनिवार को चौथे दिन पहली पारी में कुल 38 केन्द्रों पर सामान्य ज्ञान एवं शिक्षा मनोविज्ञान का पेपर शुरू हो गया था। जीके पेपर के लिए कुल 12334 परीक्षार्थी नामांकित थे। इनमें से उपस्थित 9693 अभ्यर्थियों ने पेपर सॉल्व करना शुरू कर दिया था। नामांकित में से 2641 अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थियों की उपस्थिति का प्रतिशत 78.58 रहा। पेपर शुरू होने के कुछ देर बाद जैसे ही आरपीएससी के आदेश पहुंचे तो कुछ परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों से पेपर वापस लेकर उन्हें केन्द्र से रवाना कर दिया गया। हालांकि आदेश आने के करीब एक घंटे बाद भी कुछ केन्द्रों पर परीक्षा जारी रही। यद्यपि आरपीएससी के आदेश आने का पता चलने पर उन केन्द्रों पर भी अभ्यर्थियों से पेपर वापस ले लिया गया।

वहीं दूसरी पारी में दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक हुए विज्ञान विषय की परीक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया। यह परीक्षा 14 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हुई। एडीएम प्रतिभा देवठिया ने बताया कि वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा में शनिवार को चौथे दिन पहली पारी में होने वाला सामान्य ज्ञान एवं शिक्षा मनोविज्ञान का पेपर राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर के आदेशानुसार अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। आयोग के निर्देशानुसार अभ्यर्थियों से पेपर वापस ले लिए गए। पेपरों को दोबारा पैक कर आरपीएससी में जमा करवाया जा रहा है।

अभ्यर्थियों ने जताई नाराजगी

पेपर निरस्त होने के बाद परीक्षा केन्द्रों से बाहर आए अभ्यर्थी मायूस नजर आए। कई महिला अभ्यर्थी की आंखों से आंसू निकल आए। उनमें हर सरकारी परीक्षा के लीक होने पर नाराजगी भी दिखी। उनका कहना था कि विद्यार्थियों के साथ बहुत बड़ा धोखा हो रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का विद्यार्थी अपने घर से दूर रहकर तैयारी करता है।

लेकिन जब परीक्षा देता है तो अगले दिन पता चलता है कि पेपर लीक हो गया। यह सुनकर उनकी व उनके परिवार की उम्मीदें मिट्टी में मिल जाती हैं। वहीं प्राचार्य डॉ. संतोष राजपुरोहित ने कहा कि प्रत्येक परीक्षा में किसी न किसी रूप में पेपर लीक होता आ रहा है। यह वर्षांे तैयारी करने वाले बेरोजगारों युवाओं के भविष्य पर कुठाराघात है। इससे परीक्षा करवाने वाली सरकारी एजेंसी पर भी प्रश्न चिह्न लगता है। इस व्यवस्था में सुधार होना आवश्यक है।

27 दिसम्बर तक आयोजित होगी परीक्षा

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 27 दिसम्बर तक होगी। 25 दिसम्बर को परीक्षा नहीं होगी। परीक्षा के लिए जंक्शन में 21, टाउन में 14, सदर थाना क्षेत्र में 6 एवं संगरिया में 6 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। 26 दिसम्बर को सुबह 9 से 11.30 बजे तक 5 केन्द्रों पर संस्कृत विषय व दोपहर 2 से शाम 4.30 बजे तक 13 केन्द्रों पर गणित विषय की परीक्षा होगी। पंजाबी विषय की परीक्षा का आयोजन 27 दिसम्बर को सुबह पहली पारी में 9 बजे से 11.30 बजे तक महज 4 केन्द्रों पर होगा।

इसलिए स्थगित किया पेपर

जानकारी के अनुसार उदयपुर जिले के बेकरिया थाना की पुलिस ने शनिवार सुबह उदयपुर एसपी के निर्देश पर गोगुंदा-पिंडवाडा हाइवे पर थाना के बाहर अलसुबह राजस्थान लोक परिवहन सेवा की एक बस को पकड़ा। नाकाबंदी कर पुलिस ने बस में चैकिंग की तो उसमें बैठे कई युवाओं के पास पेपर का कंटेंट मिला। इस पर पुलिस को शक हुआ और असली पेपर से चैक करवाया तो पेपर से कई सवाल मैच हो गए। पुलिस ने बस सवारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इसके बाद गड़बड़ी की आशंका के चलते आरपीएससी ने जीके का पेपर स्थगित करने के आदेश दिए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

राजस्थान: पेपर आउट होने के विरोध में छात्रों ने किया रास्ता जाम
अलवर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सेकंड ग्रेड भर्ती परीक्षा का आज सामान्य ज्ञान का पेपर आउट होने से छात्रों में भारी आक्रोश है और इसके विरोध में आज अलवर के बस स्टैंड के समीप एक स्कूल केंद्र के सामने आक्रोशित परीक्षार्थियों ने जाम लगा दिया। छात्रों का आरोप है कि एक तरफ राजस्थान सरकार 4 साल का जश्न मना रही है दूसरी तरफ बेरोजगारों के साथ छलावा किया जा रहा है । परीक्षार्थियों को जैसे ही इस बात का पता लगा कि पेपर आउट हो गया है तो कुछ परीक्षार्थियों की आंखों में आंसू भी आ गए और सेंटर से बाहर निकल कर उन्होंने जाम लगा दिया। जाम की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और जाम को खुलवाने का प्रयास किया जाम करीब 1 घंटे तक लगा रहा।

क्या है मामला

बानसूर के छात्र ने बताया कि वह आज सुबह चार बजे परीक्षा देने को से निकला था और सेंटर पर प्रवेश करने के बाद जैसे ही हमने पेपर खोला तो हमसे पेपर वापस ले लिया गया और यह बताया गया कि यह पेपर आउट हो गया है। उन्होंने बताया कि वह विगत 2 साल से जयपुर में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं लेकिन आज हमारे सपनों पर पानी फेर दिया। उन्होंने राजस्थान सरकार से इन पेपरों की सुरक्षा करने की मांग की है जिससे बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो।

अलवर के खैरथल से सेकंड ग्रेड का पेपर देने आई परीक्षार्थी पूजा शर्मा ने बताया कि उनके साथ छलावा हुआ है और इतनी ठंड में हुए इस उसमें पेपर देने आए हैं उसके बावजूद भी पेपर आउट कर दिया गया। उन्होंने पेपर आउट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार ऐसे प्रयास करें जैसे बेरोजगारों के साथ छलावा नहीं हो। उन्होंने बताया कि जैसे पिछली बार रीट का एग्जाम पेपर भी आउट हुआ था उसी तरह इस पेपर को भी आउट कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि गत 21 दिसंबर से लगातार दो पारियों में पेपर चल रहे हैं कड़ाके की ठंड के बीच परीक्षार्थी दूर-दूर से पेपर देने आ रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

राजस्थान में 2nd ग्रेड टीचर परीक्षा का पेपर लीक, एग्जाम रद्द
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में एग्जाम में गड़बड़ी होने के कारण राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सेकेंड ग्रेड टीचर का होने वाला आज पेपर रद्द कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार पेपर का आयोजन रविवार सुबह नौ बजे किया जाना था। आज होने वाला पेपर सामान्य विज्ञान विषय का था। गौरतलब हैं कि राजस्थान के उदयपुर शहर में होने वाले एग्जाम को लेकर आई कि वहां सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती एग्जाम का पेपर लीक हो गया है। इसके बाद प्रशासन ने आनन-फानन में एग्जाम को रद्द करने का फैसला किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

तीसरे दिन पहली पारी में 74.01 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
पहली पारी में दस व दूसरी पारी में एक केन्द्र पर हुई परीक्षा

दूसरी पारी में 95 में से 63 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

हनुमानगढ़। राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की ओर से आयोजित वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा में शुक्रवार को तीसरे दिन पहली पारी की परीक्षा में 74.01 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि 25.99 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पारी की परीक्षा में कुल 4068 अभ्यर्थी पंजीकृत थे लेकिन इनमें से 3011 ने परीक्षा दी और 1057 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पारी की परीक्षा के लिए कुल 95 परीक्षार्थी नामांकित थे। इनमें से 63 ने परीक्षा दी जबकि 32 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। पहली पारी में 10 और दूसरी पारी में 1 परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा हुई। पहली पारी में अंग्रेजी और दूसरी पारी में उर्दू की परीक्षा हुई। इस बार सर्दी के मौसम को देखते हुए अभ्यर्थियों को स्वेटर व मोजे के साथ परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस जाप्ते की पर्याप्त व्यवस्था रही।

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन अभ्यर्थी एक घंटा पहले ही अपने-अपने परीक्षा केन्द्र पर पहुंच गए। परीक्षा केन्द्रों के बाहर अभ्यर्थियों की जांच की गई। इसके बाद ही उन्हें परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया गया। कई परीक्षार्थी मोबाइल फोन लेकर परीक्षा केन्द्र पर पहुंच गए, लेकिन मोबाइल फोन बाहर ही रखवा दिए गए। परीक्षा केन्द्रों के बाहर पुलिस चौकस रही। परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए। किसी भी केन्द्र पर नकल या कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। लेकिन उडऩदस्ता ने परीक्षा केन्द्र पर पहुंच कर अभ्यर्थियों की जांच की। परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों की रोडवेज बस स्टैंड पर भीड़ देखने को मिली। सुबह परीक्षा देने पहुंचने से लेकर परीक्षा देकर लौटने तक बसों में अभ्यर्थियों की अच्छी-खासी भीड़ लगी रही।

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से अतिरिक्त बसों का संचालन कर अभ्यर्थियों को गन्तव्य स्थान पर पहुंचाया गया। 21 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा निगम की ओर से उपलब्ध करवाई गई है। गौरतलब है कि वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 27 दिसम्बर तक होगी। 25 दिसम्बर को परीक्षा नहीं होगी। परीक्षा के लिए जंक्शन में 21, टाउन में 14, सदर थाना क्षेत्र में 6 एवं संगरिया में 6 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। चौथे दिन 24 दिसम्बर को सुबह की पारी में 38 और शाम को 14 केन्द्रों एवं 26 दिसम्बर को सुबह 5 व शाम को 13 केन्द्रों पर परीक्षा होगी। 27 दिसम्बर को एक ही पारी में सुबह महज 4 केन्द्रों पर परीक्षा होगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।