JP Dalal - Sach Kahoon Hindi

हरियाणा में यूपी से आ रहे हैं चले हुए कारतूस, सावधान रहना: बालियान
बरवाला में हुई ‘गौरवशाली भारत रैली’, केंद्रीय मंत्री ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

बोले, आंदोलन के नाम पर भड़काने का काम कर रहे कुछ तथाकथित किसान नेता | BJP Rally

हिसार/बरवाला (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। शुक्रवार को हिसार के बरवाला क्षेत्र में भाजपा ने ‘गौरवशाली भारत रैली’ (Glorious India Rally) की। इस दौरान मुख्यतिथि केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ साल के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में तरक्की की है। इस दौरान भारत व भारतीयों का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 तक कोई घर ऐसा नहीं बचेगा, जहां नल से जल न मिलता हो। BJP Rally

वहीं इस दौरान केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने उन तथाकथित किसान नेताओं को आड़े हाथों लिया, जो आए दिन किसान आंदोलन या अन्य किसी आंदोलन के नाम पर भड़काते रहते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से हरियाणा आ रहे ऐसे कुछ लोग चले हुए कारतूस हैं, हरियाणा वालो इनके कारतूस में बारूद मत भर देना, अन्यथा ऐसे लोग आपका भाईचारा खराब कर देंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा भाईचारा बनाए रखने के लिए जाना जाता है और ऐसे कुछ तथाकथित लोग इस भाईचारे को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, जिनसे हमें सावधान रहना है। बालियान ने जनता से आह्वान किया कि वे आगामी वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा का साथ दें और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त करें। रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने जनता से नरेंद्र मोदी को तीसरी पारी देने की अपील की। BJP Rally

रैली के संयोजक एवं हिसार के सांसद बृजेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को लोगों तक सीधे पहुंचाना हमारा लक्ष्य है और इस कार्यक्रम के जरिए हमने इस लक्ष्य को पूरा करने में सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि हिसार की धरती पर यह समापन कार्यक्रम भी बेहद शानदार है भव्य है। भारत एक मजबूत देश के तौर पर उभरा है और यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीतिक इच्छाशक्ति से संभव हुआ है।

जिस पार्टी ने गर्वनर बनाया, उसी का नहीं हुआ | BJP Rally

रैली के दौरान केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि जिस तीसरे की आप बात कर रहे हैं जब तक यह राज्यपाल रहा, तब तो एक शब्द नहीं बोला। यह चला हुआ कारतूस है। ये हमारा कमांडर नहीं रहा, जिस पार्टी ने बनाया, उसी का ना हुआ, ये तुम्हारा क्यों होगा। अपने मन से वहम निकाल देना, ये आग लगाएंगे और चले जाएंगे।

दलाल बोले, हमारा भाईचारा खराब न करें

रैली को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि हरियाणा के तीन किसानों को पद्मश्री मिला है। केंद्रीय मंत्री से कहा कि हमारी एक समस्या है। दूसरे प्रदेशों के स्वयंभू किसान नेता हमारी भूमि को रणभूमि बनाते हैं। एक साल तक दिल्ली के बॉर्डर घेरे रखे। हमारी प्रगति में बाधा डाली। उन्होंने कहा कि बालयान साहिब आप हमारे हरियाणा के बटेऊ हैं। आपका हमारे साथ रिश्ता है। पहले यशपाल मलिक, फिर सत्यपाल मलिक और टिकैत भेज दिया। उन्होंने कहा कि हमें यूपी की मदद की जरूरत होगी तो आपको बता देंगे। कभी हरियाणा के किसी टोल पर बैठ जाते हैं। इनकी खातिरदारी करवानी है वहीं पर ही भेज दिया करेंगे। इसलिए आपसे अनुरोध है कि मुजफ्फरनगर में रोका करें।

यह भी पढ़ें:– पुलिस ने 677 वाहन किए चेक, 106 के काटे चालान

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के तहत किया तैयारियों का निरीक्षण
सोनीपत, (अजीत राम बंसल)। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 11 जून को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय बागवानी मार्केट में प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण तथा पशुपालन मंत्री जय प्रकाश दलाल ने शनिवार को आईआईएचएम का दौरा करते हुए तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि गन्नौर की बागवानी मार्केट उत्तर भारत की सबसे बड़ी मंडी बनेगी, जिससे समस्त प्रदेश के किसानों को विशेष लाभ मिलेगा। (Sonipat News)

यह भी पढ़ें:– Post Office Scheme: ये सरकारी स्कीम है कमाल, कर देगी आपको मालामाल

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री दलाल ने कहा कि आईआईएचएम पिछले लंबे समय की परियोजना है, जिसे अब सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा। इसके लिए 2600 करोड़ रुपये का टेंडर किया गया है, जिसके तहत विभिन्न कार्य किये जायेंगे। इन कार्यों का शुभारंभ करने के लिए स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाल आयेंगे। इन कार्यों को पूर्ण करने की समयावधि दो वर्ष की रखी गई है। उन्होंने कहा कि मंडी शुरू होने पर यहां 30-40 हजार करोड़ रुपये का कारोबार होगा। साथ में हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा। (Sonipat News)

अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल ने कहा कि गन्नौर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की मंडी तैयार की जा रही है, जिसका विशेष लाभ हमारे किसानों को मिलेगा। इस दौरान उन्होंने कार्यों के शुभारंभ कार्यक्रम के दृष्टिगत हर प्रकार की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विस्तृत चर्चा भी की । साथ ही उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। (Sonipat News)

इस मौके पर गन्नौर की विधायक निर्मल चौधरी ने कहा कि आईआईएचएम विशेष रूप से गन्नौर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। किसानों को भी मार्केट का विशेष लाभ मिलेगा। इस अवसर पर एसडीएम अनुपमा मलिक, डीडीपीओ राजपाल सिंह, एसई राजेश कक्कड़, नगर पालिका गन्नौर के चेयरमैन अरूण त्यागी, रामकुमार धनखड़, मनिंद्र सन्नी आदि गणमान्य व्यक्ति तथा अधिकारीगण मौजूद थे।

हरियाणवियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी, 11 जून का दिन होगा खास
चंडीगढ़। हरियाणा के लोगों के लिए हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल (JP Dalal) ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय से मीडिया से बातचीत करते हुए एक बड़ी खुशखबरी दी है। इस दौरान उन्होंने किसानों के मुआवजे, खाद की स्थिति आदि मुद्दों पर भी अपनी जानकारी देते हुए कहा कि इस बार सीजन में किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी क्योंकि हमारे पास फिलहाल चार लाख मीट्रिक टन स्टॉक पड़ा है जोकि पूरे सीजन में जरूरत का आधा है।

यह भी पढ़ें:– Kisan news: क्या होगा अगर खत्म हो जाएंगे खेत…

कृषि मंत्री ने बताया कि सोनीपत स्थित गन्नौर (Ganaur) में दुनिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी बनने वाली है। ये मंडी करीब 550 एकड़ भूमि पर बनेगी और इस पर लगभग 12 हजार करोड़ रुपए की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि 11 जून को सीएम मनोहर लाल इस मंडी का शिलान्यास करेंगे। इस मंडी में हर साल 40 हजार करोड़ की खरीद-फरोख्त की जाएगी। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि इस मंडी में सभी तरह की सुविधाएं होंगी। कोल्ड स्टोरेज इत्यादि भी होंगे। इस मंडी के बनने से हरियाणा के किसानों को काफी फायदा होगा।

उम्मीद जताई जा रही है कि इस मंडी में हर साल 40 हजार करोड़ की खरीद-फरोख्त की जाएगी। किसानों को मुआवजा ना मिलने के सवाल पर कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि जिन किसानों को मुआवजा नहीं मिल पाया है। उनमें कपास की फसल का मुआवजा पेंडिंग है। तीन कंपनियां किसानों को मुआवजा देने वाली थी, जिनमें से एक सरकारी कंपनी है और दो निजी कंपनियां हैं। निजी कंपनियों में रिलायंस और बजाज ने किसानों को मुआवजा दे दिया है, जबकि सरकारी कंपनी के डाटा में कुछ समस्या आने की वजह से मुआवजे में देरी हो रही है। यह मुआवजा करीब 1000 करोड़ रुपए का है।

कृषि मंत्री ने भिवानी जिला के विभिन्न गांवों का दौरा कर सुनी जनसमस्याएं
कृषि मंत्री ने गांव पहाड़ी की गौशाला में 11 लाख रुपए की ग्रांट देने की घोषणा की

भाजपा सरकार ने किसानों के हितों के लिए सुविधाओं को पहले से अधिक बढ़ाया : कृषि मंत्री

सेम ग्रस्त, जलभराव व बंजर भूमि को कृषि योग्य बनाने के लिए 1200 करोड़ रुपए किए मंजूर : दलाल

परंपरागत खेती की बजाय सब्जी, बागवानी उत्पादन जैसे व्यवसाय को अपनाएं किसान : कृषि मंत्री

भिवानी (इन्द्रवेश)। प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि लोहारू क्षेत्र का जो पहाड़ी गांव का इलाका है इसमें नेहरू का पानी नहीं आता तो आज जमीन बंजर हो जाती यहा के किसान सरकार की नीतियों से खुश है और लाभ उठा रहे हैं। सरकार ने कृषि के साथ साथ बागवानी और पशुपालन व्यवसाय को जोखिम फ्री करके किसानों की आय बढ़ाने और खुशहाली के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। कृषि मंत्री भिवानी जिला के गांव पहाड़ी की गोशाला प्रांगण में बाबा बालकनाथ की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कृषि मंत्री ने गांव पहाड़ी की गौशाला में 11 लाख रुपए की ग्रांट देने की घोषणा की। इसके उपरांत कृषि मंत्री ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत ढिगावा मंडी, बुढ़ेड़ा, बिठन, गोठड़ा तथा गिगनाऊ आदि गांवों का दौरा करके लोगों को समस्याएं सुनी और समाधान के निर्देश दिए।

डायल 112 की तर्ज पर जल्द ही पशु उपचार एंबुलेंस सेवा की जाएगी आरंभ : कृषि मंत्री

कृषि जेपी दलाल ने कहा कि बीबीसी कार्यालय पर आईटी की जांच करना एजेंसियों का काम है। विपक्ष जान-बूझकर विदेशी अखबारों में तरह-तरह की खबरें छपवा कर मोदी के खिलाफ भ्रामक प्रचार कर रहे है। यह जब जब चुनाव आता है, ऐसे ही होता है। उन्होंने कहा कि अगर भी बीबीसी कार्यालय में कुछ गलत नहीं है तो डरने की जरूरत नहीं है। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि सरकार किसान हितेषी है। सरकार ने किसानों के हितों के लिए बिजली और नहरी पानी जैसी सुविधाओं को पहले से अधिक बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि सेम ग्रस्त, जलभराव और बंजर भूमि को कृषि योग्य बनाने के लिए 1200 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है। मौजूदा वित्त वर्ष में 50,000 एकड़ भूमि को कृषि योग्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होने कहा कि जिला भिवानी के लिए 50 करोड की राशि दी गई है, जिससे जहां भी खेतों में जलभराव व सेम की समस्या बनती है, उसको दूर करके उस भूमि को खेती योग्य बनाया जाएगा। सरकार ने गन्ने, धान, कपास, गेहूं व सरसों की रेट बताएं हैं और किसानों को एमएसपी से भी अधिक भाव मिल रहे हैं।

जेपी दलाल ने कहा कि प्रदेश की डायल 112 योजना की तर्ज पर जल्द ही पशु उपचार एंबुलेंस सेवा आरंभ की जाएगी। मंत्री ने कहा कि पशु उपचार एंबुलेंस सेवा के लिए शुरूआत में 200 एंबुलेंस तैनात की जाएगी, जिनमें पशु चिक्तिसक व स्टॉफ के साथ-साथ जरूरी दवाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि पशुपालक द्वारा हेल्पलाइन पर उपचार एंबुलेंस सेवा की मांग करने पर उसके नजदीकी स्थान की एंबुलेंस को मैसेज भेजा जाएगा। इस योजना के तहत पशुपालक तक एंबुलेंस के पहुंचने में लगने वाले समय, उपचार गुणवत्ता तथा पशुपालक की फीडबैक आदि की मॉनिटरिंग भी की जाएगी। कृषि मंत्री ने किसानों से आह्वान किया कि वे परंपरागत खेती की बजाय सब्जी, फल, फूल, बागवानी उत्पादन जैसे व्यवसाय को अपनाएं, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सकें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

लोकसभा के साथ हरियाणा के विधानसभा चुनाव करवाने के संकेत पर बोले कृषि मंत्री
बीबीसी कार्यालय में आईटभ् की जांच को लेकर बोले कृषि मंत्री

कहा : बीबीसी ने टैक्स चोरी नहीं की तो उन्हे चिंता करने की जरूरत नहीं

वेस्टर्न इनट्रेस्ट के चलते इसके पीछे विदेशी ताकतों का हाथ : कृषि मंत्री जेपी

हरियाणा के आने वाले बजट को लेकर बोले : इस बार भी किसान के हित में होगा बजट : दलाल

भिवानी (इन्द्रवेश)। भिवानी पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकेत पर सहमति जताते हुए कहा है कि हरियाणा भाजपा चुनाव के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने बीबीसी कार्यालय पर आईटी की जांच को लेकर अपनी राय रखी और कहा कि हरियाणा का बजट इस बार भी किसान हित में आएगा। बता दें कि कृषि मंत्री जेपी भिवानी में अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक घनश्याम सर्राफ भी मौजूद रहे। जनता दरबार के बाद कृषि मंत्री जेपी दलाल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए देश व प्रदेश के मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी।

चुनाव करवाना चुनाव आयोग का काम: कृषि मंत्री

सबसे पहले केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा हरियाणा दौरे के दौरान लोकसभा के साथ ही हरियाणा के विधानसभा चुनाव करवाने के संकेत देने पर कहा कि हरियाणा भाजपा का संगठन बहुत मज़बूत है। चुनाव करवाना चुनाव आयोग का काम है, लेकिन भाजपा चुनाव के लिए हमेशा तैयार है। वहीं बीबीसी के कार्यालय पर आईटी की जांच पर कहा कि जांच एजेंसी एक दिन में कोई कार्यवाही नहीं करती। कई साल के इनपुट के बाद फाइल तैयार होती है और उसके बाद जांच शुरू होती है। जेपी दलाल ने कहा कि बीबीसी ने टैक्स चोरी नहीं कि है तो उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है।

वहीं बीबीसी की जांच को विपक्ष द्वारा बदले की भावना बताने पर जेपी दलाल ने कहा कि ये डॉक्यूमेंट्री सरासर झूठ है और वेस्टर्न इंट्रेस्ट के चलते इसके पीछे विदेशी ताकतों का हाथ है। उन्होंने कहा कि गुजरात मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित एसआईटी मोदी को निर्दोष बता चुकी है। वहीं कुछ दिनों बाद आने वाले हरियाणा के बजट को लेकर जेपी दलाल ने कहा कि हरियाणा कृषि प्रधान प्रदेश है। हर बार बजट किसान हित में आता है और बार भी कृषि, पशुपालन, मछली पालन, सिंचाई आदी को लेकर बजट किसान हितैषी होगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

हरियाणा में रोजगार की नहीं कमी, यहां पंजाब व राजस्थान से हजारों लोग आते है मजदूरी के लिए :जेपी दलाल्
बेरोजगार लोग नहीं, कांग्रेसी हुए हैं, जो लोगों का हक छीनते है : कृषि मंत्री जेपी दलाल

सीएम ने ऐसी नीतियां बनाई कि लोगों को नेताओं व बिचौलियों के पीछे भागने की जरूरत नहीं

मुख्यमंत्री पूरे हरियाणा का बिना भेदभाव व क्षेत्रवाद के विकास कर रहे हैं : कृषि मंत्री

मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने प्रदेश को दी 10 हजार 468 करोड़ की 945 परियोजनाओं की सौगात

भिवानी जिला को 31.45 करोड़ की 4 परियोजनाओं की मिली सौगात

भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने आज भिवानी को साढ़े 31 करोड़ रुपये की सौगात दी। भिवानी जिला को मिली इन चार परियोजनाओं का कृषि मंत्री जेपी दलाल ने उद्घाटन व शिलान्यास कर सरकार व मुख्यमंत्री मनोहरलाल की सराहना कर कर्ज व बेरोजगारी को लेकर विपक्ष पर पलटवार किये। बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने शुक्रवार को गुरुग्राम के धनवापुर गांव से प्रदेश को 10 हजार 468 करोड़ रुपये की 945 परियोजनाओं की वर्चुअल माध्यम से सौगात दी, जिसमें भिवानी जिला को 31.45 करोड़ रुपये की चार परियोजनाएं मिली। इनमें तोशाम बाइपास पर 22.74 करोड़ रुपए की लागत से बने रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन, कैरू गांव में 1.48 करोड़ रुपये, बहल में 4.09 करोड़ रुपये तथा बापोड़ा गांव में 3.12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्कूलों के नए भवनों  का शिलान्यास किया गया।

मुख्यमंत्री पूरे हरियाणा का बिना भेदभाव व क्षेत्रवाद के विकास कर रहे हैं : कृषि मंत्री

इस दौरान भिवानी के पंचायत भवन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसके बाद मीडिया से मुखातिब होते कृषि मंत्री जेपी दलाल व विधायक  घनश्याम सर्राफ ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल बिना किसी भेदभाव व क्षेत्रवाद के प्रदेश का समान विकास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम ने ऐसी नीतियां बनाई हैं कि लोगों को अब काम के लिए नेताओं व बिचौलिये के पीछे भागने की जरूरत नहीं। वहीं पीपीपी को लेकर हो रही परेशानी पर कहा कि किसी भी जरूरतमंद को सरकार की योजनाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा और गलत तरीके से किसी को फायदा नहीं उठाने दिया जाएगा।

भिवानी जिला को 31.45 करोड़ की 4 परियोजनाओं की मिली सौगात

वहीं विपक्ष द्वारा हरियाणा में बढ़ती बेरोजगारी व कर्ज में डूबती सरकार के आरोपों पर कहा कि जो भी देश, प्रदेश या व्यक्ति विकसित है उस पर कर्ज है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार विकास करने में लगी है और विकास के लिए जरूरत पड़ी तो और कर्ज लिया जाएगा। साथ ही कहा कि हरियाणा की जनता नहीं, बल्कि लोगों का हक खाने वाले कांग्रेसी बेरोजगार हुए है। जेपी दलाल ने कहा कि लोहारू पिछड़ा क्षेत्र, पर यहां भी हर साल पंजाब व राजस्थान से हजारों लोग मजदूरी के लिए आते है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

राहुल बताए उन्हें चीन की हर तैयारी की जानकारी कैसे रहती है : कृषि मंत्री
राहुल को सोच समझ कर बयान देना चाहिए, कम से कम सेना पर सियासत नहीं होनी चाहिए : दलाल

राहुल देश में जीतना घुमेंगे उतनी जानकारी बढ़ेगी : कृषि मंत्री

नेताओं की रिटायरमेंट पर बोले कृषि मंत्री : भाजपा में उम्र की सीमा 75 साल तय, अन्य पार्टी करे विचार

भिवानी (इन्द्रवेश)। भिवानी पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से लेकर उनके विवादित बयानों पर निशाना साधा और उन्हें ये यात्रा 4-5 साल तक निकालने की बात कहकर सेना पर सियासत ना करने की सलाह दी। साथ ही विधायक व सांसद का चुनाव लड़ने की उम्र कम करने पर अपनी सहमती जताई। बता दें कि शनिवार को हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने बिजली, पानी व गांवों के विकास की मांग को लेकर आए ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को फोन कर तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही मीडिया से मुखातिब होते हुए विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर विपक्षी कटाक्ष किए।

राहुल द्वारा कांग्रेस को लोकतांत्रिक पार्टी कहने पर हंसे जेपी दलाल

सबसे पहले कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि राहुल गांधी की यात्रा व चीनी सेना को लेकर दिए बयान पर कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि राहुल ने यात्रा निकालकर अच्छा काम किया है। उनकी यात्रा को नंबर मैं नहीं, बल्कि जनता देगी, पर इससे उन्हें देश की जानकारी होगी, इसलिए उन्हें ये यात्रा 4-5 साल निकालनी चाहिए। साथ ही राहुल गांधी को नसीहत दी कि वो सेना को लेकर सोच-समझसत्र बयानबाजी करें। ऐसी बयानबाजी से सेना का मनोबल गिरता है। जेपी दलाल ने कहा कि राहुल गांधी बताए कि उन्हे कैसे पता चलता है कि चीन कब और क्या तैयारी करता है। बता दें कि राहुल गांधी ने कल अपनी यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर हमारी सेना व चीन द्वारा युद्ध की तैयारी करने की बात कही थी।

जेपी दलाल यहीं नहीं रूके। राहुल गांधी द्वारा अपनी पार्टी में गुटबाजी को लोकतांत्रिक पार्टी करार देने पर जेपी दलाल हंसे और कहा कि सब जानते हैं कि कांग्रेस कैसी पार्टी है। कांग्रेस में एक परिवार का कब्जा रहा है और अब जो राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए हैं, वो डम्मी हैं। साथ ही विधायक व सांसद के लिए चुनाव लड़ने की उम्र कम करने की चर्चा का उन्होंने स्वागत किया और नेताओं की रिटायरमेंट पर कहा कि भाजपा में ये तय है। इस पर दूसरी पार्टियों को विचार करना चाहिए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

तरनतारन के थाने पर रॉकेट हमले से पंजाब को दहलाने पर बोले कृषि मंत्री
दुर्भाग्य से पंजाब में बनी आप सरकार अपनी जिम्मेवारी ठीक से नहीं निभा रही : कृषि मंत्री

राजनीति से पहले देश की सोचते हुए हालात पर काबू पाए पंजाब सरकार : कृषि मंत्री जेपी दलाल

किसान संगठनों के फिर सक्रिय होने पर बोले : ये चिंता का विषय, किसान इसकी तरफ दे ध्यान

भिवानी (इन्द्रवेश)। भिवानी पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने तरनतारन में हुए हमले को लेकर पंजाब सरकार का फेलियर बताया है। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली व फ्री कल्चर को 95 फीसदी आबादी का हक मारना बताया। वहीं किसान संगठनों की सक्रियता पर भी अपनी राय रखी। बता दें कि हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल सोमवार को भिवानी अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए देश व प्रदेश के ताजा राजनीतिक हालातों व मुद्दों पर अपनी राय रखी।

सबसे पहले कृषि मंत्री जेपी दलाल ने पंजाब के तरनतारन में हुए आतंकी हमले पर पंजाब सरकार को घेरा। उन्होंने कहा सालों से देश विरोधी ताकतें पंजाब को दहलाने में लगी है, पर दुर्भाग्य से पंजाब में बनी आप सरकार अपनी जिम्मेवारी नहीं निभा रही। केंद्र सरकार देश विरोधी ताकतों की घटनाओं से चिंतित है सतर्क है।

कांग्रेस हो रही खत्म, आप को देश में फैलने में वक्त लगेगा : जेपी दलाल

उन्होंने पंजाब के सीएम भगवंत मान से राजनीति से पहले देश की सोच रखने की अपील करते हुए देश विरोधी ताकतों को कुचलने को कहा। वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने और कांग्रेस की जगह लेकर भाजपा को टक्कर देने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस को खत्म हो चुकी है। कोई ना कोई पार्टी उसकी जगह लेगी। उन्होंने कहा हर स्टेट में अलग-अलग क्षेत्रीय दल है।

अब आप को क्षेत्रीय माने या राष्ट्रीय, पर अभी आप को देश में फैलाव के लिए बहुत समय लगेगा। देश भर में उठ रहे पूरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर जेपी दलाल ने जवाब देते हुये कहा कि ये फ्री का कल्चर और पेंशन देश की 95 फीसदी आबादी का हक मारती है और विकास के बजट में कमी लाती है। उन्होंने कहा कि अकेली पेंशन से देश नहीं चलता। इसके साथ ही एक साल बाद फिर से किसान संगठनों के सक्रिय होने पर कहा कि पंजाब में चुनाव हारने वाले संगठन हरियाणा में फिर से अवस्था फैलाना चाहते हैं। जेपी दलाल ने हरियाणा के किसानों को इनसे सावधान रहने की अपील की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कृषि मंत्री JP Dalal ने फ्रांस में रूंगिस मार्केट का किया दौरा
अंतर्राष्ट्रीय बागवानी मार्केट के रूप में विकसित होगी गन्नौर मार्केट

चंडीगढ़(सच कहूँ न्यूज)। किसानों के लिए खुदरा और थोक मार्केट में आधुनिक स्तर का बुनियादी ढांचा प्रणाली, परिचालन, तौर-तरीके और सहयोग तंत्र को समझने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल

(JP Dalal) एसीएस डॉ सुमिता मिश्रा और प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों ने पेरिस की इंटरनेशनल रूंगिस हॉलसेल मार्केट का दौरा किया। दलाल आजकल एक प्रतिनिधि मंडल के साथ फ्रांस के दौरे पर हैं।

आदमपुर के चुनावी रंग में उतरे भव्य बिश्नोई, भाजपा ने अपना उम्मीदवार किया घोषित

रूंगिस इंटरनेशनल मार्केट के निदेशक के साथ प्रतिनिधि मंडल ने की बैठक

प्रतिनिधि मंडल ने सेमारिस इंटरनेशनल के अध्यक्ष एवं सीईओ स्टीफन लियानी, रूंगिस इंटरनेशनल मार्केट के निदेशक एवं प्रभारी एम्ब्रोइज के साथ हरियाणा के गन्नौर में अंतर्राष्ट्रीय बाजार विकसित करने के संबंधों पर बैठक की। इन कम्पनियों का सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में बड़ा स्वामित्व है और 40 से अधिक देशों के थोक एवम खुदरा बाजारों के विकास में भरपूर सहयोग प्रदान करती हैं ।

थोक एवं खुदरा बाजार विकसित करने के लिए अनुभव हुए सांझा

कृषि मंत्री ने इंटरनेशनल मार्केट के पदाधिकारियों से हरियाणा में किसान सहयोग प्रणाली विकसित करने और बाजार के सफल संचालन के बारे में अपनी इच्छा व्यक्त की। रूंगिस इंटरनेशनल के अध्यक्ष ने हरियाणा की गनौर बागवानी मार्केट को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का थोक एवं खुदरा बाजार विकसित करने के लिए अपने अनुभव सांझा किए।

खाद्य सम्मेलन में भाग लेने का अनुरोध

कृषि मंत्री ने कहा कि फल, सब्जी, डेयरी उत्पाद आदि विभिन्न खाद्य वस्तुओं के वितरण के लिए गन्नौर मार्केट को ग्रीन ट्रांजिट हब के रूप में विकसित करने और इसे थोक बाजार से जोड़कर व्यापारियों के खुदरा संचालन पर शुरूआत करने पर बल दिया। उन्होंने कर्मचारियों को प्रोत्साहन प्रदान करने, उनके प्रबंधन के लिए नियम तथा उनके विकास पर ध्यान केंद्रित करने का सुझाव दिया। वर्ल्ड यूनियन आॅफ होलसेल मार्केट्स के अध्यक्ष लियानी ने कृषि मंत्री से अबूधाबी खाद्य वितरण हब का दौरा करने और अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित खाद्य सम्मेलन में भाग लेने का अनुरोध किया

रुंगिस इंटरनेशनल मार्केट 700 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला

कृषि मंत्री ने वर्ल्ड यूनियन आफ होलसेल मार्केट्स के अध्यक्ष को हरियाणा की गन्नौर मार्केट का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया और आईआईएचएम, गनौर मार्केट की सफलता और भविष्य में सहयोग के तौर-तरीकों पर विस्तार से चर्चा की।कृषि मंत्री ने कहा कि रुंगिस इंटरनेशनल मार्केट 700 एकड़ से अधिक के क्षेत्र में फैला हुआ है जिसे वर्ष 1969 में स्थापित किया गया था। हरियाणा राज्य भी रूंगिस मार्केट की तर्ज पर 540 एकड़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निकट गन्नौर में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय बागवानी बाजार (आईआईएचएम) विकसित कर रहा है। उन्होंने बताया कि आईआईएचएम गन्नौर भारतीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कुछ आवश्यकताओं एवं सुविधाओं पर आधारित रूंगिस बाजार की तर्ज पर होगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।