36th National Games - Sach Kahoon Hindi

राष्ट्रीय खेलों में मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों का भव्य स्वागत
रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर खिलाड़ियों को पलकों पर बिठाय

गुजरात में 36वें राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में जीतकर लौटे खिलाड़ी

गुरुग्राम। गुजरात में आयोजित 36वें नेशनल गेम्स (36th National Games) में (योगासन प्रतियोगिता) में मेडल जीतकर लौटे गुरुग्राम के खिलाड़ियों का गुरुवार को भव्य स्वागत किया गया। रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्य डा. डीपी गोयल के नेतृत्व में गुरुग्राम के खेल प्रेमियों, समाजसेवियों ने इन खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया। हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए गुरुग्राम से सात प्रतिभाशाली खिलाड़ियों राहुल, ऋषभ, कमल, करण, प्रियंका, अर्जुन व प्रियंका ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था।

अपने-अपने वर्ग में पांचों खिलाड़ियों ने गोल्ड, सिल्वर व ब्रांउज मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में जीतने के बाद गुरुवार को सभी खिलाड़ी गृह नगर गुरुगाम पहुंचे। उनके आने की सूचना पर पहले ही रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य डा. डीपी गोयल साथियों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे। खिलाड़ियों के ट्रेन से उतरते ही उनका फूलमालाओं से डा. डीपी गोयल ने राहुल, ऋषभ, कमल, करण, प्रियंका, अर्जुन, प्रियंका और उनके कोच का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत करते हुए उन्हें गुरुग्राम की शान बताया।

डा. डीपी गोयल ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। इन सभी बच्चों ने अपने योग कौशल से पदक जीतकर गुरुग्राम व प्रदेश को गौरवान्वित किया है। इसके लिए सभी विजेताओं को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम व हरियाणा में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यहां के युवाओं में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। हमें शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी जगदीश यादव, डीवाईएस अध्यक्ष मुकेश, महिला पतंजलि योग समिति की प्रभारी मंजू शर्मा, कोषाध्यक्ष कैलाश शर्मा, कोच देविंद्र शर्मा, अजीत सोलंकी, सीमा यादव, भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पारस बक्शी, संदीप शर्मा, गगन बंसल, अनिल बंसल, हर्ष वर्मा, रजनीश राठी, सुरिंदर आदि मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

36th National Games: योगासना में हरियाणा का पहला स्वर्ण पदक
-राहुल और रिशभ ने दिलाया स्वर्ण पदक

-जुडो में गोल्ड, सिल्वर और ब्रोन्ज तीनों पदक हरियाणा के नाम

-हरियाणा लड़कियों की हॉकी टीम फाइनल में पहुंची

-हरियाणा के खाते में 31 स्वर्ण सहित कुल 94 पदक

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेल (36th National Games) में योगासना में हरियाणा ने पहला स्वर्ण पदक जीता है। गुरुग्राम के राहुल और रिशभ ने अपनी प्रतिभा का उल्लेखनीय प्रदर्शन कर यह स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इसके अलावा, योगासना में आर्टिस्टिक सिंगल इवेंट में हरियाणा के प्रवीन पाठक ने कांस्य पदक जीता। हरियाणा के खिलाड़ी इन खेलों में लगातार उम्दा प्रदर्शन कर राज्य के नाम नई-नई उपलब्धियां जोड़ रहे हैं। तीरंदाजी और नेट बॉल खेल में हरियाणा चैंपियन बन चुका है।

ये भी पढ़ें:-radio frequency identification से रहेगी अब डाक-पार्सलों पर नजर

जुडो में तीनों पदक हरियाणा के नाम

हरियाणा के खिलाड़ी हर खेल में अपना दमदार प्रदर्शन कर राज्य को गौरवान्वित कर रहे हैं। इससे बेहतर प्रदर्शन क्या होगा जब गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज एक ही प्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते हों। जुडो खेल में प्रदेश के खिलाड़ियों ने तीनों पदक हासिल कर हरियाणा के नाम बड़ी उपलब्धि कायम की है।

73 किलोग्राम भार वर्ग में विशाल ने स्वर्ण पदक

गुजरात में चल रहे नेशनल गेम्स में हरियाणा की बेटियों ने अपने हुनर का जबरदस्त प्रदर्शन कर के गोल्फ में भी हरियाणा को पदक दिलाने का काम किया। टीम इवेंट में हरियाणा की वानी कपूर और लावन्या जडोन ने रजत पदक जीतकर राज्य की झोली में एक ओर मेडल जोड़ दिया। गोल्फ टूर्नामेंट में पदक जीतने में बेटे भी पीछे नहीं रहे। लड़कों के इंडिविजुअल इवेंट में हरियाणा के अभिनव लोहान और सुन्हित बिशनोई ने कांस्य पदक जीता।

हॉकी लड़कियों की टीम ने फाइनल में बनाई जगह

रविवार को हुए हॉकी के सेमीफाइनल मैच में हरियाणा की बेटियों ने जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंचने के साथ ही स्वर्ण पदक पर अपनी दावेदारी मजबूत की है। सेमीफाइनल मैच हरियाणा और झारखंड के बीच खेला गया। दर्शक भी पूरे रोमांच के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे। इस रोमांचक मैच में हरियाणा की बेटियों ने 5-2 से झारखंड को मात देकर स्वर्ण पदक के लिए अपनी दावेदारी पेश की। फाइनल मैच 11 अक्तूबर को खेला जाएगा।

36th National Games:| हरियाणा के खाते में 31 स्वर्ण सहित कुल 94 पदक

राज्य के खिलाड़ियों का नेशनल गेम्स में पदक जीतने का सिलसिला लगातार जारी है। 9 अक्तूबर शाम 6 बजे तक हरियाणा के खाते में 31 स्वर्ण पदक 29 रजत और 34 कांस्य पदक हैं। अभी तक हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक्युएटिक्स में 1 रजत और 1 कांस्य पदक, तीरंदाजी में 5 स्वर्ण पदक, एथलेटिक्स में 3 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदक, साइकिलिंग में 2 स्वर्ण और 3 रजत पदक, फेंसिंग में 1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक, गोल्फ में 2 रजत और 3 कांस्य पदक,

जुडो में 1 स्वर्ण, 3 रजत और 9 कांस्य पदक, कबड्डी में 2 कांस्य पदक, नेट बॉल में 2 स्वर्ण, रोइंग में 3 रजत और 1 कांस्य पदक, रग्बी में 1 स्वर्ण पदक, शूटिंग में 2 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक, सोफ्ट टेनिस में 1 कांस्य पदक, टेबल टेनिस में 1 रजत पदक, टेनिस में 1 कांस्य पदक, वेटलिफ्टिंग में 1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक, कुश्ती में 12 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य पदक तथा योगासना में 1 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीते हैं

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।