keithal - Sach Kahoon Hindi

Crime: कैथल में गायब बच्ची का जंगल में मिला अधजला शव
पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया

कैथल (सच कहूँ न्यूज)। कुराड़ गांव से शनिवार को दोपहर 2-3 बजे के बीच दोपहर का खाना खाने से पहले खेलते हुए अचानक गायब (Crime) हुई सात वर्षीय बच्ची का आखिरकार रविवार को बाद दोपहर गांव के निकट स्थित घने जंगल से अधजली अवस्था में शव बरामद हुआ है। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिंक टीम को बुलाया तथा एक 18 वर्षीय युवा को हिरासत में लिया। उक्त आरोपित युवा सीसीटीवी फुटेज में शनिवार को अपने साथ बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाते हुए नजर आ रहा है।

radio frequency identification से रहेगी अब डाक-पार्सलों पर नजर

दूसरी कक्षा में पढ़ती थी, सात वर्षी बेटी

दिहाड़ी मजदूरी का काम करने वाले युवक की दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली करीब सात वर्षीय बेटी उस वक्त गायब हो गई थी जब वह घर से कुछ कदम दूसरी पर शौच आदि के लिए गई थी। बच्ची के परिजनों व ग्रामीणों ने शनिवार सायं को पूरे गांव में तलाश किया लेकिन इसका कोई पता नहीं चला था। रविवार सुबह ही एसपी मकसूद अहमद, डीएसपी सज्जन कुमार, थाना कलायत के कार्यकारी एसएचओ महावीर सिंह, सीआइए वन व रिजर्व टीम गांव कुराड़ पहुंची। पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ मीटिंग की तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग टीमों का गठन कर पूरे गांव व आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। दोपहर के समय गांव के निकट स्थित जंगल में गई टीम को बच्ची का अधजली अवस्था में शव बरामद हुआ।

विसरा जांच के लिए मधुबन भेजा जाएगा

डीएसपी सज्जन कुमार ने बताया कि बच्ची का पोस्टमार्टम करवाते हुए उसका विसरा जांच के लिए मधुबन भेजा जाएगा। जो भी रिपोर्ट आएगी उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से गांव में शांति बनाए रखने की अपील की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।