Panchayat Election Haryana - Sach Kahoon Hindi

गुरुग्राम: रिठौज में टूटी 45 साल पुरानी परम्परा
इस बार होगा पंचायत चुनाव, हर बार सर्वसम्मति से चुनी जाती थी पंचायत

आजादी के बाद सिर्फ वर्ष 1977 में हुआ था चुनाव

संजय कुमार मेहरा

गुरुग्राम। सोहना खंड के गुर्जर बिरादरी के खटानपुरी गोत्र के सबसे बड़े गांव रिठौज में आजादी के बाद सिर्फ एक बार (वर्ष 1977 में) पंचायत चुनाव (Panchayat Election haryana) भले ही हुआ हो, लेकिन इसके बाद कभी भी चुनाव नहीं हुआ। ग्रामीणों द्वारा आपसी पे्रमभाव से बैठकर छोटी सरकार को चुन लिया जाता था। इस बार 45 साल पुरानी यह परम्परा धराशायी हो गई और उम्मीदवारों ने चुनाव के लिए ताल ठोंक दी। अब 17 उम्मीदवार सरपंच पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। आगामी 12 नवंबर को मतदान होगा।

ये भी पढ़ें:-रोहतक में ट्रिपल मर्डर: पति ने पत्नी व दो बेटियों की हत्या की

हरियाणा के साथ-साथ दूसरे राज्यों के लिए रिठोज गांव की पंचायत मिसाल थी। इस गांव में वर्ष 1952 से सर्वसम्मति से ही सरपंच चुने जाते रहे हैं। इस गांव में तीन दादा का परिवार है। उनमें से बारी-बारी से सरपंच और पंच चुन लिए जाते हैं। कभी भी यहां पर ना तो मतदान के लिए ढोल रखे गए और ना ही कभी ईवीएम की जरूरत पड़ी। बुजुर्गों ने गांव की इस परम्परा को सदा जिवित रखा।

गांव के भाईचारे को मजबूत बनाने के लिए हर बार के पंचायत चुनावों में बुजुर्गों द्वारा कभी चुनाव में जाने की नौबत नहीं आने दी गई। हालांकि वर्ष 1977 में यह परम्परा कुछ लोगों की जिद के आगे टिकी नहीं रह सकी। आखिरकार चुनाव के जरिये ही पंचायत चुनी गई। इसके बाद के चुनावों में फिर से बुजुर्गों की ही चली और उन्होंने तब से लेकर अब तक गांव को चुनावों का मुंह नहीं देखना पड़ा था। सर्वसम्मति से पंचायत चुनीं जाती रही।

युवाओं की जिद के आगे हारे बुजुर्ग |

रिठौज गांव में इस बार यानी 2022 के पंचायत चुनाव में भी सर्वसम्मति बनाने के खूब प्रयास किए गए। युवाओं को मनाने का प्रयास किया गया। गांव में कई मुद्दे ऐसे हावी हो गए कि पंचायत गठित करने के लिए सर्वसम्मति के रास्ते निकल ही नहीं पाए। आखिर बुजुर्गों ने भी हार मान ली और पंचायत चुनाव लड़ने का बिगुल बज गया। गांव के 17 लोगों ने सरपंच पद के लिए नामांकन किया है। आगामी 12 नवम्बर को ईवीएम के माध्यम से इनकी किस्मत का फैसला होगा।

आदर्श माने जाते हैं दादा भूमिया

रिठोज गांव में तीन दादाओं की संतान रहती हैं। सबसे बड़े दादा गुर्जर, दादा भूरा ओर दादा सैंया थे। दादा गुर्जर के परिवार से सदस्य को निर्विरोध सरपंच चुना गया। उसके बाद दूसरे दादा के परिवार से और अगली बार और तीसरे सबसे छोटे दादा के परिवार से निर्विरोध सरपंच चुने जाते थे। तीनों दादा के वंशज बारी-बारी अपने-अपने परिवार से सरपंच चुनते थे। पूरा गांव यह निर्णय दादा भूमिया को साक्षी मानकर लेता था।

वर्ष 1977 में गांव में आपसी मनमुटाव हो गया और सहमति नहीं बनने से चुनाव कराना पड़ा। गांव के गणमान्य लोगों में पूर्व चेयरमैन शेलेश खटाना, प्रताप खटाना, हेमराम खटाना, पूर्व सरपंच प्रदीप खटाना, पूर्व सरपंच राजवीर रोहतास खटाना, रामसिंह, महाराज सिंह, सरपंच धर्मपाल आदि ने सरपंच चुनने के लिए सर्वसम्मति बनाने के काफी प्रयत्न किए, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

70 साल के बाद हरियाणा के इस गांव में सर्वसम्मति बनेगा सरंपच
पंचायत चुनाव में सर्वसम्मति की मुहिम लाने लगी रंग

जींद (सच कहूँ न्यूज)। पंचायत चुनाव (panchayat election haryana) में मतदान से पहले ही सर्वसम्मति से पंचायत चुने जाने को लेकर गांव आगे आने लगे हैं। गांव रूपगढ़ से चली सर्वसम्मति की मुहिम अब रंग लाने लगी है। जिले में रुपगढ़ के बाद सफाखेड़ी में भी सर्वसम्मति से सरपंच पद को लेकर प्रत्याशी पर मोहर लग चुकी है। वहीं हसनपुर में सर्वसम्मति से महिला सरपंच चुनने के लिए नाम तय कर लिया गया है तो सभी पंचों के पदों पर भी सर्वसम्मति बन चुकी है।

इसी तरह उचाना खंड के गांव दरोली में पहली बार सर्वसम्मति से सरपंच बनाने को लेकर पंचायत में सहमति हुई है। आरक्षित सरपंच पद को लेकर सुमन के नाम पर सहमति बनी। वहीं गांव हैबतपुर ने भी सरपंच के तौर पर रिषिपाल व पंचों को चुन लिया है। अब उचाना खुर्द गांव के ग्रामीणों ने 70 साल के बाद सरपंच के नाम पर सर्वसम्मति से सहमति बनाई। 1952 गांव में बूंटा सिंह सर्वसम्मति से सरपंच चुना गया था।

गोसाई खेड़ा में भी सरपंच पद को लेकर बनी सहमति

गोसाई खेड़ा गांव में सर्वसम्मति से सरपंच का फैसला हो गया। ग्रामीणों ने कहा कि नेहर परिवार व पंडित परिवार के लोग कभी सरपंच नहीं बने। इसलिए इन परिवारों को इस बार सरपंच का पद देना है। बाद में दोनों परिवार के नाम लिखकर पर्ची डाली गई। इसमें नेहरा परिवार का भाग्य पंडित परिवार के भाग्य से तेज निकला। नेहरा परिवार से अमित कुमार का नाम फाइनल किया गया। अब सरपंच के लिए गांव में केवल अमित कुमार ही नामांकन करेगा।

कौलेखां गांव ने पांचवीं बार सर्वसम्मति से सरपंच चुुना

कैथल जिले के कलायत क्षेत्र के गांव कौलेखां ने पांचवीं बार सर्वसम्मति से सरपंच चुना है। ग्रामीणों ने बैठक कर सर्वसम्मति से डा. सज्जन कुमार को सरपंच चुन लिया है। इससे पूर्व भी ग्रामीण लगातार चार चुनावों से सर्वसम्मति से सरपंच चुनते आ रहे हैं। इसके साथ ही ग्रामीण गांव के पंचों को भी सर्वसम्मति से बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही ग्रामीणों ने जिला परिषद के चुनाव में पूर्व कलायत अनाज मंडी प्रधान बिजेंद्र सहारण को गांव की तरफ से प्रत्याशी घोषित किया है। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि गांव में आपसी भाईचारा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2000 में विजय नंबरदार, 2004 में रामचंद्र, 2009 में चंद्रहंस, 2014 में कर्मबीर को सर्वसम्मति से सरपंच का ताज सौंप था। इसके बाद चार योजनाओं से गांव में पंचायत कर सर्वसम्मति से सरपंच चुन रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।