warn - Sach Kahoon Hindi

गांवों को नहरी पानी न मिलने से भड़के किसान
किसानों ने माईनर का निर्माण करवाने तक तीखे संघर्ष की दी चेतावनी

बठिंडा (अशोक वर्मा)। भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के नेतृत्व में आज गांव यात्री, जोधपुर, माईसरखाना, भाई बखतौर, कोटफत्ता, भून्दड़ और कोटभाई आदि गांवों के किसान नेता ने अपने गांव में टेलों के कारण नहरी पानी न मिलने का सख़्त नोटिस लेते इस मामला पर संघर्ष की चेतावनी दी है यूनियन नेता रेशम सिंह व अमरजीत सिंह ने बताया कि कोटला ब्रांच में से जिस नए माईनर इन गांवों के लिए निर्माण किया जाना था, उसे नहरी विभाग ने ठंडे बस्ता में डाल रखा है। उन्होंने कहा कि यह सात गांव राजनैतिक नेता, मंत्री व अधिकारियों के पास अपनी फरियाद लेकर जा चुके हैं परंतु किसी ने बात नहीं पूछी है। उल्लेखनीय है कि नहरी पानी की कमी से परेशाान गांव के लोगों ने वर्ष 2012 की विधान सभा चुनावों के बायकाट का ऐलान कर दिया था इससे पहले गांव के लोगों ने शिरोमणी समिति चुनाव का बायकाट किया था फिर भी सरकार ने इस गांव के लोगों का नहरी पानी का मसला हल करन की जरूरत नहीं समझी।

किसानों ने बताया कि जब यह नेता गांव में वोट लेने के लिए आते हैं तो भोले -भाले गांववासियों को झूठे वायदे कर वोट वटोर ली जाती हैं व चुनाव जीत कर बाद में किसी भी अधिकारी द्वारा सुध भी नहीं ली जाती। किसानों ने बताया कि नहरी पानी की कमी के कारण उनको फसलों की सिंचाई के लिए भूमिगत पानी का प्रयोग करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जोकि जहां फसलों के झाड़ को प्रभावित करता, वहीं जमीन की उपजाऊ शक्ति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

किसानों ने कहा कि पानी की कमी कारण के फसलों का झाड़ कम हो रहा है वहीं दूसरी तरफ महंगाई ने लोगों को पूूरी तरह से परेशान कर रखा है। किसान नेता ने कहा कि वह जल्द ही आखिरी बार डिप्टी कमिशनर को ज्ञापन देंगे। इस मौके कैप्टन बलबीरर सिंह, लखवीर सिंह, दर्शन सिंह, नायब सिंह कोटफत्ता, सरपंच भगवंत सिंह व दर्शन सिंह कोटभारा ने चेतावनी दी कि यदि उसके बाद में भी मसला हल न हुआ तो भारी जनसमूह सजिह आगामी तीखे संघर्ष का फैसला लिया जाएगा, जिसे वह माईनर का निर्माण कार्य पूरा होने पर खत्म करेंगे।

हमारे एटमी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक किया तो चुप नहीं बैठेंगे: पाक
वॉशिंगटन। पाकिस्तान के फॉरेन मिनिस्टर ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने भारत को वॉर्निंग दी है। आसिफ ने कहा है, अगर हमारे न्यूक्लियर ठिकानों पर भारत ने हमला किया तो किसी को इस्लामाबाद से चुप बैठने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। बता दें कि इंडियन एयरचीफ मार्शल बीएस धनोआ ने गुरुवार को कहा था कि एयरफोर्स सर्जिकल स्ट्राइक के जरिये पाकिस्तान के एटमी ठिकानों को तबाह करने की ताकत रखती है।

भारत दो मोर्चों पर जंग के लिए तैयार : धनोआ

इंडियन एयर चीफ मार्शल बीएस. धनोआ ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा था, अगर जंग दो मोर्चों पर भी होती है, तो हम उसका मुकाबला कर सकते हैं। एयरफोर्स की एनुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में एयर चीफ मार्शल से पूछा गया- दुनिया में पाकिस्तान के एटमी हथियारों की सेफ्टी को लेकर चिंता है। क्या हमारी एयरफोर्स के पास वो काबिलियत है कि वो जरूरत पड़ने पर पाकिस्तान के एटमी हथियारों को खत्म कर सके? इस पर धनोआ ने कहा- हमारे पास न्युक्लियर हथियारों को लेकर सिद्धांत (doctrine) है। इसका जवाब उसमें है। एयर चीफ मार्शल ने कहा, जहां तक इंडियन एयरफोर्स का सवाल है तो उसके पास वो क्षमता और काबिलियत है कि वक्त आने पर वो पाकिस्तान के एटमी हथियारों के ठिकानों का पता लगाकर उन पर निशाना साध सकती है। यही काम हम उसके दूसरे ठिकानों पर भी कर सकते हैं।

हमारे पास प्लान बी भी तैयार

एयर चीफ मार्शल ने कहा, हमारे पास चीन से निपटने के लिए प्लान बी भी मौजूद है। अगर दो मोर्चों पर जंग के हालात बनते हैं तो स्ट्रैंथ की कमी पूरी करने के लिए हमारे पास प्लान बी भी तैयार है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि आज के हालात को देखते हुए इस बात की आशंका कम ही है कि दो मोर्चों पर जंग होगी, लेकिन अगर ऐसा हुआ भी तो हमारी तैयारी पूरी है। धनोआ ने कहा कि चुम्बी वैली में चीन की फौज अब भी मौजूद है, लेकिन हमें उम्मीद है कि जब उनकी एक्सरसाइज खत्म हो जाएगी तो वो वापस चले जाएंगे।

चीन की धमकी पर भारत ने दी चेतावनी
भारत अब 1962 जैसा कमजोर नहीं

विवादित क्षेत्र में सड़क निर्माण से प्रभावित होगी भारत की सुरक्षा

नई दिल्ली/बीजिंग। भारत सरकार ने सिक्किम के समीप विवादित दोकलम क्षेत्र में चीन द्वारा सड़क का निर्माण किए जाने पर शुक्रवार को गहरी चिंता जताई और चीन को यह बता दिया है कि ऐसी कार्रवाई से मौजूदा स्थिति में पर्याप्त बदलाव आएगा जिसका भारत की सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ सकता है। विदेश मंत्रालय के जवाब के बीच वित्त और रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने भी चीन को कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि चीन दूसरे देश की जमीन पर कब्जा कर रहा है।

भारत और भूटान के बीच सुरक्षा का समझौता है, इसलिए भारत का चिंतित होना स्वभाविक है। चीन द्वारा भारत को 1962 का युद्ध याद दिलाए जाने पर जेटली ने दो टूक कहा कि 1962 और 2017 में काफी फर्क है। भारत की यह प्रतिक्रिया इलाके में भारतीय और चीनी बलों के बीच उत्पन्न गतिरोध के बाद आया है। चीन ने सार्थक बातचीत करने से पहले सिक्किम क्षेत्र से भारतीय जवानों को वापस बुलाने की शर्त रखी है।

चीन की दलीलों पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय ने जवाब में कहा कि यह जरूरी है कि संबंधित सभी पक्ष अत्यंत संयम बरतें और यथास्थिति में एक तरफा तौर पर बदलाव नहीं करने की द्विपक्षीय सहमति का पालन करें। मंत्रालय ने कहा कि यह भी महत्वपूर्ण है कि विशेष प्रतिनिधि प्रक्रिया के जरिये भारत और चीन के बीच बनी सहमति का दोनों पक्ष ईमानदारी से पालन करें। विदेश मंत्रालय ने 16 जून से क्रमबद्ध तरीके से उन घटनाक्रमों का भी जिक्र किया है, जब पीएलए का निर्माण दल दोकलम क्षेत्र में घुसा और उसने सड़क बनाने की कोशिश की।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
नहीं मिला किसानों को अतिरिक्त पानी

भाजपा नेत्री बैलाण ने सुनी किसानों की पीड़ा

अनूपगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। शाखा की पी वितरिका क्षतिग्रस्त होने के कारण पतरोड़ा क्षेत्र के किसानों के लिए चिंता के साथ-साथ परेशानी का कारण बनी हुई है। गत दिनों पानी के तेज बहाव के कारण इस नहर के पटड़े में दो स्थानों पर कटाव आया था, जिसे किसानों ने अथक प्रयास करके बांध दिया था, लेकिन इस वितरिका की स्थिति कमजोर पटड़ों के कारण दयनीय बनी हुई है।

नहर के 2 बार टूटने के कारण प्रशासन व सिंचाई विभाग द्वारा उक्त वितरिका के किसानों को पानी की बारियां पिटने के कारण 2 बारियां पानी अतिरिक्त दिलवाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक किसानों को नुकसान की भरपाई का पानी नहीं दिया गया। इस वितरिका में वरीयताक्रम का आगामी पानी वीरवार को इस नहर में छोड़ दिया जाएगा। ऐसे में पिछली बारियों के पिटने का नुकसान की भरपाई किसानों को नहीं मिल पाएगी।

उक्त नहर की दयनीय स्थिति पर सिंचाई विभाग का ध्यान आकर्षित करने के लिए पी माईनर क्षेत्र के किसानों ने पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि इस नहर की मरम्मत लम्बे समय से नहीं की गई है, जिससे नहर के पटड़े, बैड तथा लाईनिंग आदि काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो चुकी है। विडम्बना का विषय है कि इस समस्या को लेकर पी वितरिका क्षेत्र के किसानों ने विधायक शिमला बावरी को भी अवगत करवाया था, लेकिन उन्होंने भी किसानों की पुकार को नहीं सुना और किसान अभी भी परेशानी झेलने को मजबूर हैं। इसलिए जर्जर हालत के कारण यह नहर बार-बार टूटती है।

क्या बोले किसान

परेशान किसान नरेन्द्र सिंह, शमशेर सिंह, गुरसेवक सिंह, मंजीत सिंह, दलजीत सिंह, हरजीत सिंह, बलविन्द्र सिंह, गुरशरण मान सहित अन्य किसानों ने भाजपा युवा की प्रदेश मंत्री प्रियंका बैलाण नागपाल को आज मौके पर बुलाया और नहर की स्थिति दिखाई। पीड़ित किसानों ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा एच व पी वितरिका कि सुध बार-बार अवगत करवाए जाने के बावजूद भी नहीं ली जा रही।

अधिकारियों ने दिया आश्वासन

समस्या को गंभीरता से लेते हुए भाजपा नेत्री बैलाण ने मौके से ही सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता से दूरभाष पर किसानों कि समस्या से अवगत करवाया और समस्या के समाधान हेतु कहा, जिस पर मुख्य अभियंता ने अतिशीघ्र पी वितरिका क्षेत्र का निरीक्षण करके समाधान करवाने का आश्वासन दिया। वहीं बैलाण ने किसानों को आश्वासन दिया कि वे अपने स्तर पर इस समस्या को राज्य सरकार के समक्ष उठाकर समाधान करवाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर पीड़ित किसानों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।