Bus fire - Sach Kahoon Hindi

यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला
मथुरा (एजेंसी)। Mathura Bus Fire News: यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब राया थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 110 के पास एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी बस धू-धू कर जलने लगी। Mathura News

जानकारी के अनुसार, संस्कार ट्रैवल्स की राज कल्पना बस बांदा से आगरा होते हुए दिल्ली-नोएडा जा रही थी। सुबह करीब 5:15 बजे चलती बस से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके तुरंत बाद आग भड़क गई। उस समय बस में महिलाओं और बच्चों सहित करीब 10 से 15 यात्री सवार थे। Mathura News

आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को एक्सप्रेसवे किनारे रोक दिया। इससे पहले कि आग विकराल रूप लेती, यात्री दरवाजों और खिड़कियों के रास्ते बाहर निकल आए। कुछ यात्रियों को जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदना पड़ा, लेकिन सभी सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना की सूचना मिलते ही राया पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे की राहत टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

बस में आग लगने के कारण एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से जली हुई बस को हटवाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य कराया गया।

बस में सवार यात्रियों में बांदा के एजाज, श्याम सिंह, सरोज, उमा, अजय सोनी, शिवानी, आरती और दयाराम, नोएडा के अतुल तथा कानपुर के सोनू शामिल बताए गए हैं।

प्रशासन का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। Mathura News

Bus Fire Incident: यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, सामान जलकर हुआ खाक
…और जब आगरा – लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मौत से हुआ यात्रियों का सामना

सभी यात्री अजमेर शरीफ से लौटकर जा रहे थे नेपाल

फिरोजाबाद (सच कहूँ/विकास पालीवाल)। Bus Fire Incident: जनपद फिरोजाबाद में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां करीब चार दर्जन यात्री मौत के मुंह से बाल बाल बचे। थाना सिरसागंज क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के 76.300 किमी माइल स्टोन पर अजमेर से नेपाल जा रही बस के टायर में रगड़ लगने से आग लग गई। बस में भीषण आग को देखकर यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान तो बचा ली लेकिन यात्रियों का सामान जलकर पूरी तरह से खाक हो गया। आग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड के कर्मियों को मौके पर बुलाकर आग बुझवाई। गनीमत रही कि हादसे में किसी यात्री की जान नहीं गई। Firozabad News

मंगलवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे एक लग्जरी बस अजमेर से करीब 48 यात्रियों को लेकर नेपाल जा रही थी। जब आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे होकर जा रही थी कि तभी बस के पिछले पहिए में वैरिंग की रगड़ लगने के कारण बस के पिछले टायर में आग लग गई। आग को देखकर बस चालक चुन्नू मिश्रा पुत्र गंगा मिश्रा निवासी ग्राम गिरगाज थाना बीरगंज जिला परसा नेपाल ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को साइड में लगाकर रोक लिया। आग से यात्रियों में चीख पुकार मच गई तथा यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई सूचना पर नगला खंगर , थाना सिरसागंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। Firozabad News

सही टाइम पर लोग ना निकलते तो हो सकती थी मथुरा जैसी पुनरावृति –

अभी लोग कुछ दिन पहले यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा क्षेत्र में हुए 11 वाहनों में हुए अग्निकांड में 18 जानें चली गई थी, जिसे लोग भूले भी नहीं थे कि फ़िरोज़ाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर यात्रियों से भरी बस में भीषण आग लग गई। अगर यात्री थोड़ी देर कर देते तो मथुरा जैसी भीषण घटना यहां भी हो सकती थी।

यह भी पढ़ें:– गांव चुहड़ माजरा अब ब्रह्मानंद माजरा के नाम से जाना जायेगा, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Bus Fire News: चंडीगढ़ जा रही बस में लगी आग, बाल-बाल बचे दर्जनों यात्री
संगरूर (सच कहूँ न्यूज)। Chandigarh Bus Fire: चंडीगढ़ से बठिंडा जा रही ऑर्बिट कंपनी की एक बस में गांव चन्नों से पहले अचानक आग लग गई। उस समय बस में लगभग 40 यात्री सवार थे, जिनकी जान बस चालक की समझदारी से बच गई। आग लगते ही सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस चालक ने गांव चन्नों के पास चलते वाहन से अचानक धुआं और जलने की बदबू महसूस की। Sangrur News

कुछ ही देर में आग ने बस के पिछले हिस्से इंजन व ए.सी. केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। स्थिति को भांपते हुए चालक दल ने बस को हाईवे किनारे खुले स्थान पर रोका और यात्रियों को तुरंत बाहर निकलने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों का सामान भी बाहर निकाल लिया गया। कुछ ही मिनटों में आग भड़ककर पूरी बस में फैल गई। सभी यात्री समय रहते बाहर निकल आए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। शुरूआती अनुमान है कि बस के ए.सी. सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण आग लगी। सूचना मिलते ही संगरूर से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। Sangrur News

यह भी पढ़ें:– जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन संगरूर में नेताओं और दावेदारों की भीड़

Bus Fire: धमाके के साथ निजी बस में लगी आग
यात्री समय रहते नीचे उतरे, टला बड़ा हादसा, जयपुर अग्निकांड की याद हुई ताजा

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Bus Fire: भादरा क्षेत्र में चलती बस में अचानक एक धमाके की आवाज के साथ आग लग गई। बस में अचानक आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। चालक ने बस को रोककर सभी यात्रियों को नीचे उतारा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल को सूचना दी। आग लगने से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गनिमत रही कि जान-माल का नुकसान होने से बच गया। Hanumangarh News

भादरा पुलिस थाना प्रभारी भूप सिंह सहारण ने बताया कि रविवार तड़के करीब साढ़े 3 बजे थाना में सूचना मिली कि निजी बस में अचानक आग लग गई है। इस पर रात्रिकालीन ड्यूटी आॅफिसर पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। वहां जाकर देखा तो बस के पिछले टायर की साइड में आग लगी हुई थी। यात्रियों को सुरक्षित बाहर उतार लिया गया था। मौके पर पहुंच पुलिस टीम ने दमकल को सूचना दी। Hanumangarh News

सहारण ने बताया कि आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि पिछली साइड अचानक तेज धमाका होने की सूचना जरूर सामने आई है, लेकिन वो धमाका किस चीज का था वो अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। आग से बस जलकर खाक हो गई। उधर, इस घटना ने 20 दिसम्बर को राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुए अजमेर हाइवे भांकरोटा अग्निकांड की याद ताजा कर दी। जिसमें हाइवे पर एलपीजी का टैंकर फटने से दर्जनों गाड़ियां आग की चपेट में आ गई थीं और एक दर्जन से अधिक लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई थी।

देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी | Hanumangarh News

बस में सवार एक यात्री ने बताया कि विजय ट्रैवल्स नामक कंपनी की बस यूपी के आगरा से श्रीगंगानगर जा रही थी। भादरा बस स्टैंड से थोड़ा पीछे वरदान हॉस्पिटल के पास बस में आग लग गई। यात्री तो सभी सुरक्षित उतर गए, लेकिन बस में आग लगने से डिग्गी में रखा यात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया। यात्री के अनुसार उन्होंने आसपास के व्यक्तियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। यात्री का कहना था कि दमकल करीब 50 मिनट बाद पहुंची। इसके चलते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

यह भी पढ़ें:– ट्यूब्वैल के लिए कुआं खोदते वक्त अचानक जमीन से लावे के तरह निकलने लगा पानी

चिमनपुरा में पट्रोल छिड़क कर बस को लगाई आग, मची अफरा-तफरी!
सादुलपुर, (ओमप्रकाश)। राजगढ़ थानान्तर्गत गांव चिमनपुरा में रूट पर जा रही बस में पट्रोल छिड़कर आग लगाने तथा कन्डेक्टर की जेब से रुपए निकाल कर ले जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार थानाधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह झाझड़ियां ने बताया कि त्रिभुवन पुत्र महेन्द्र सिंह राजपुत उम्र 42 साल निवासी भुवाड़ी तहसील राजगढ़ जिला चुरू ने हाजिर थाना होकर इस आरोप का मामला दर्ज करवाया है कि 08 मई 2024 को वह बस लेकर राजगढ़ से वापिस 5.15 बजे पर रवाना हुआ था। Sadulpur News

Heatwave Alert: इस बार खूब होगा गर्मी का तांडव, बरसेगी आग, जलेगी दुनिया! जानें महत्वपूर्ण कारण!

आगे 6.15 बजे वह चिमनपुरा पहुंचा तो रोड़ पर पत्थर व लकड़ डाल रखे थे। आरोप है कि वहां पर जयसिंह पुत्र ओमप्रकाश जाट निवासी चिमनपुरा खड़ा था, जिसने एक हाथ में लठ व दूसरे हाथ में तेल की बोतल ले रखी थी तथा वह गाली निकालकर बोला कि मैं तुमको व बस को जला दूंगा। आरोप है कि उसने पट्रोल छिड़क कर बस में आग लगा दी, जिससे बस में बैठी सवारियों में अफरा तफरी मच गई और बस की आग बुझाने में बस कन्डेक्टर हनुमान तथा चालक ने मिटटी व पानी डालकर उनकी मदद से आग पर काबू पाया।

साथ में बस में 15-20 सवारिया थी जिन्होंने आग बुझाने एवं उन्हें छुड़वाने में मदद की। इसी बीच मौका देखकर आरोपी ने कंडेक्टर हनुमान की जेब से 45 सौ रुपए निकाल लिये, जिस पर त्रिभुवन ने पुलिस थाना में फोन किया तो पुलिस ने घटना का मौका देखा। आरोप है कि जयवीर ने जाते हुए धमकी दी कि कोई कानुनी कायार्वाही की तो जान से मार दूंगा। राजगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Sadulpur News

Viral Video, Gulab Jamun Dosa Recipe: समोसे के बाद अब डोसे पर ‘अत्याचार’ !

बस में लगी आग, 8 बच्चे, 9 महिलाएं समेत 18 लोगों की मौत
सिंध (एजेंसी)। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जमशोरो जिले में नूरीबाद के पास यात्री बस में आग लगने से आठ बच्चों, नौ महिलाएं समेत 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हुए हैं। डॉन न्यूज ने पुलिस के हवाले से इस घटना की जानकारी दी है। डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार नूरीबाद के उपाधीक्षक (डीएसपी) वाजिद थाहीम ने बुधवार को हुई इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना में आठ बच्चों, नौ महिलाएं और दो पुरूषों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि बस में 80 से अधिक लोग सवार थे तथा ये लोग मुगैरी समुदाय से है और कराची से खैरपुर नाथन शाह लौट रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि आग कोच की वातानुकूलित प्रणाली में खराबी के कारण लगी। उन्होंने कहा कि शवों और घायल लोगों को लियाकत यूनिवर्सिटी अस्पताल जमशोरो ले जाया गया है। इस बीच स्वयंसेवक भी बचाव और राहत कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने जमशोरो के उपायुक्त को तुरंत एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचने तथा घायलों को हर संभव सहायता मुहैया कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने घटना की जांच रिपोर्ट तलब की हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।