Vande Bharat Train - Sach Kahoon Hindi

Vande Bharat Train: हरियाणा के तीन स्टेशनों पर हुआ वंदे भारत ट्रेन का ठहराव
अंबाला, कुरुक्षेत्र व पानीपत में वंदे भारत का जोरदार स्वागत

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। Vande Bharat Train; वंदे भारत ट्रेन का अब हरियाणा के तीन स्टेशनों पर ठहराव होगा। इसमें अंबाला, कुरुक्षेत्र व पानीपत शामिल है। इससे पहले दिल्ली के बाद सीधे अंबाला में वंदे भारत का ठहराव था। इससे हरियाणा के लोगों को बड़ी सौगात मिली है। यह वंदे भारत ट्रेन पंजाब के फिरोजपुर कैंट से दिल्ली जंक्शन के बीच चलेगी। यह ट्रेन हरियाणा के 3 प्रमुख रेलवे स्टेशनों अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र और पानीपत पर रुकेगी। बता दें कि इस ट्रेन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में हुए कार्यक्रम में उद्घाटन किया गया है। उद्घाटन के बाद पंजाब के फिरोजपुर कैंट से रवाना की गई ट्रेन हरियाणा के अंबाला कैंट स्टेशन पर 1 घंटा देरी से पहुंची। Kurukshetra News

वहीं कुरुक्षेत्र में एक घंटा 36 मिनट देरी से पहुंची। अंबाला में हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने ट्रेन का स्वागत किया। इसके बाद ट्रेन कुरुक्षेत्र पहुंची जहां पूर्व मंत्री सुभाष सुधा के नेतृत्व में लोगों ने स्वागत किया व पानीपत में सूबे के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने वंदे भारत का स्वागत किया।

गीता स्थली पर ठहराव से मिलेगा पर्यटन को बढावा | Kurukshetra News

अब से पहले वंदे भारत का दिल्ली के बाद सीधे अंबाला ही ठहराव था। लेकिन अब गीता स्थली कुरुक्षेत्र में वंदे भारत का ठहराव होने से गीता स्थली में पर्यटन को भी बढावा मिलेगा। रेलवे ने यह निर्णय यात्रियों की बढ़ती मांग और इन स्टेशनों से भारी ट्रैफिक को देखते हुए लिया है।

इससे न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि दिल्ली-हरियाणा-पंजाब रूट पर कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा। यह ट्रेन क्षेत्रीय व्यापारिक, शैक्षणिक और औद्योगिक यात्राओं के लिए भी अहम साबित हो सकती है। इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस एक मिनी वंदे भारत के रूप में शुरू की गई है। इसमें कुल 8 कोच होंगे। हालांकि, बाद में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इसे पूर्ण 16 कोच वाली ट्रेन में परिवर्तित किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:– यूनिवर्सिटी कॉलेज बेनड़ा में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Vande Bharat Train Inauguration: नागपुर-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा का शुभारंभ, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
Vande Bharat Train Inauguration: नागपुर (महाराष्ट्र)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को नागपुर (अजनी) से पुणे के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रेलवे की ओर से विशेष तैयारियां की गई थीं। शुभारंभ से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में यात्रियों और बच्चों से भेंट की। उन्होंने ट्रेन में उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं और आधुनिक तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। Vande Bharat Train News

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नई वंदे भारत एक्सप्रेस से नागपुर और पुणे के बीच यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी। यह हाई-स्पीड ट्रेन आधुनिक डिजाइन, बेहतर सुरक्षा और उन्नत तकनीक से लैस है, जो यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। इसके शुरू होने से दोनों शहरों के बीच व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को नई गति मिलने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु से तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन से तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इनमें बेंगलुरु से बेलगावी, अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नागपुर (अजनी) से पुणे की ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करेंगी, यात्रा समय घटाएंगी और यात्रियों को विश्वस्तरीय सेवाएं प्रदान करेंगी।

पीएम मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि 10 अगस्त को बेंगलुरु में कई शहरी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इनमें बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन, मेट्रो फेज-3 की आधारशिला और अन्य परियोजनाएं शामिल हैं। येलो लाइन आरवी रोड (रागीगुड्डा) से बोम्मासंद्रा तक लगभग 19 किलोमीटर लंबी है, जिसमें 16 स्टेशन होंगे और इस पर 7,160 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसके शुरू होने से बेंगलुरु मेट्रो का नेटवर्क 96 किलोमीटर से अधिक हो जाएगा। साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी ने 15,610 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली बेंगलुरु मेट्रो फेज-3 परियोजना की भी आधारशिला रखी, जिससे शहर के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को और मजबूती मिलेगी। Vande Bharat Train News

Delhi Yamuna News: सावधान दिल्ली! यमुना का जलस्तर चेतावनी रेखा के पार, प्रशासन अलर्ट

Vande Bharat Train: आगरा कैंट-वाराणसी वंदेभारत ट्रेन का शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
अब फिरोजाबाद के लोग भी जल्दी पहुंच सकेंगे बाबा विश्वनाथ के दर्शन को | Agra News

फिरोजाबाद/आगरा (सच कहूं/विकास पालीवाल)। Agra Cantt to Varanasi Train: आगरा कैंट स्टेशन से वाराणसी तक वंदेभारत ट्रेन का शुभारंभ सोमवार को हो गया। आगरा में इसका शुभारंभ रेल राज्य मंत्री रवनीश सिंह बिट्टू ने हरी झंडी दिखाकर किया, तो वहीं फीरोजाबाद जिले के टूंडला स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया। ताजनगरी से इलाहाबाद हाईकोर्ट और बाबा विश्वनाथ धाम वाराणसी जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी । महज सात घंटे में यह आगरा से वाराणसी की यात्रा को पूरा करेगी । रेलवे बोर्ड ने एक वर्ष पूर्व आगरा-वाराणसी वंदे भारत सेमी बुलेट ट्रेन को चलाए जाने की घोषणा की थी। Agra News

सोमवार को आगरा में रेल राज्य मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर इसका विधिवत शुभारंभ कर दिया। ट्रेन संचालन के लिए तीन सितंबर को जारी नोटिफिकेशन में आठ कोच वाली इस ट्रेन के बारे में जानकारी दी गई थी। इधर अब रेलवे ने इसके नियमित संचालन का टाइम टेबल जारी कर दिया है। लोगों को 160 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से दौड़ने वाली एवं हवाई यात्रा का अहसास कराने वाली इस ट्रेन के चलने का लंबे समय से इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है। इस ट्रेन का ठहराव टूंडला, कानपुर और प्रयागराज स्टेशनों पर होगा। यह ट्रेन आगरा से सुबह 6 बजे पकड़नी होगी। इसके बाद टुंडला में स्टॉपेज होगा। लोग दोपहर 1 बजे तक वह वाराणसी पहुंच जाएंगे। वाराणसी से यह ट्रेन दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से चलकर रात 10 बजकर 20 मिनट पर आगरा पहुंच जाएगी। अब इससे लोगों को जल्दी तथा आराम से पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं होगी। Agra News

यह भी पढ़ें:– पुलिस ने बरामद की 2.19 लाख की नकदी

Vande Bharat Express Train: चंडीगढ़ के लोगों के लिए खुशखबरी, अब चंडीगढ़ तक चलेगी अजमेर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। रेलवे विभाग (Indian Railways) ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि अजमेर से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को अब चंडीगढ़ तक चलाया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने वंदे भारत एक्सप्रेस के दिल्ली से चंडीगढ़ तक विस्तार को मंजूरी दे दी है। अब ट्रेन अजमेर से जयपुर होते हुए चंडीगढ़ तक चलेगी। रेलवे ने बताया कि जयपुर-दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार चंडीगढ़ तक हो चुका है लेकिन अभी ट्रेन का संचालन चुनाव परिणाम आने के बाद होगा। अभी अजमेर से दिल्ली तक ट्रेन का संचालन हो रहा है। चंडीगढ़ तक विस्तार होने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

सुबह 6:55 बजे अजमेर से रवाना होगी | Indian Railways

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन प्रात: 6:55 बजे अजमेर से रवाना होगी और दोपहर 2:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। यह लोगों के लिए अजमेर, जयपुर और चंडीगढ़ के बीच यात्रा के लिए एक तेज और ज्यादा आरामदायक विकल्प होगा। भारतीय रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट अजमेर से चंडीगढ़ तक बढ़ा दिया है, जिससे अजमेर, जयपुर और दिल्ली से पंजाब जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। चंडीगढ़ से सीधी कनेक्टिविटी अब पिछले मार्गों की तुलना में ज्यादा सुविधाजनक यात्रा का विकल्प देगी।

यह भी पढ़ें:– Uttarkashi Tunnel Rescue: आखिर इंसान ही इंसान की सहारा, काम आए रैट माइनर्स

देश की सबसे छोटी वंदे भारत ट्रेन जोधपुर से शुरू
पीएम नरेंद्र मोदी ने झंडी दिखाकर किया रवाना | Vande Bharat Train

कल से जोधपुर-अहमदाबाद के बीच नियमित रूप से चलेगी

जोधपुर (सच कहूं न्यूज)। राजस्थान से दूसरी वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) की शुरुआत शुक्रवार से शुरू हो गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को शाम 4.46 बजे जोधपुर जंक्शन से साबरमती के लिए रवाना किया। इस ट्रेन की खास बात ये है कि ये देश की सबसे छोटी वंदे भारत ट्रेन में शामिल है। यानी जयपुर समेत दूसरे राज्यों में दौड़ने वाली वंदे भारत में 16 कोच हैं, लेकिन इस ट्रेन में 8 कोच ही होंगे।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा- वंदे भारत ट्रेन ने देश के मध्यम वर्ग को सुविधाओं के लिए नई उड़ान दी है। एक समय था नेता लोग चिट्‌ठी लिखा करते थे हमारे यहां ट्रेन का हॉल्ट करवा दीजिए। आज चिट्‌ठी लिखते हैं हमारे क्षेत्र से भी वंदे भारत चलाइए। वंदे भारत का क्रेज है। इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे।

दिसंबर तक जोधपुर में बंद हो जाएंगे डीजल इंजन

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- जोधपुर रूट पर सभी लाइन इलेक्ट्रिक हो रही हैं। दिसंबर 2023 तक जोधपुर में डीजल इंजन बंद हो जाएंगे। इलेक्ट्रिक इंजन ही चलेंगे। ट्रेन के रवाना होने से पहले क्रू मेंबर का स्वागत किया गया। भगत की कोठी से ट्रेन को करीब 109 की स्पीड से दौड़ाया गया।

ट्रेन को देखने स्टेशन पर पहुंची भीड़ | Vande Bharat Train

प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर खड़ी वंदे भारत को देखने के लिए स्टेशन पर लोगों की भीड़ लगी रही।

बच्चों से लेकर बुजुर्ग ट्रेन के साथ सेल्फी नजर आए। एक नंबर प्लेटफॉर्म पर ही कार्यक्रम के लिए स्टेज बनाया गया था। वहीं 3 बड़ी लाइव स्क्रीन लगाई थी। ट्रेन के लाइव रनिंग के लिए 5 कैमरे लगाए गए थे।

राज्यपाल व सीएम भी हुए शामिल

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व राज्यपाल कलराज मिश्र भी वर्चुअली शामिल हुए। इस दौरान विजय शर्मा महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे ने अतिथियों का स्वागत किया तथा बताया कि जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन से क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार 9 जुलाई को जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती)-जोधपुर वंदे भारत रेलसेवा का नियमित संचालन प्रारंभ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:– पन्‍द्रहवीं विधान सभा के अष्‍टम सत्र की पुन: बैठक के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबन्‍ध

अलवर में वंदे भारत ट्रेन हुई हादसाग्रस्त बुजुर्ग व गाय की मौत
अलवर। (सच कहूँ न्यूज) मंगलवार रात सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Train) से गाय टकराने के कारण एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े आठ बजे अलवर शहर में काली मोरी फाटक के पास दिल्ली से अजमेर जा रही ट्रेन के सामने अचानक गाय आ गई जिससे टकराने के बाद गाय उछलकर दूर जा गिरी। इस दौरान वहां पास में खड़ा एक बुजुर्ग गाय की चपेट में आ गया और उनकी मौत हो गई। गाय ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें:– पंचकूला में स्कूल बस पलटी, 30 बच्चे थे सवार, 3 घायल, दो अस्पताल में भर्ती

ट्रेन की टक्कर से 30 मीटर दूर तक उछली गाय

वंदे भारत ट्रेन अलवर शहर में काली मोरी फाटक के पास से गुजर रही थी। तभी गाय की टक्कर हो गई। गाय उछलकर करीब 30 मीटर दूर जाकर गिरी। इस दौरान वहां पास में खड़े हीरा बास निवासी शिवदयाल शर्मा (83) बुजुर्ग गाय की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

खुले में शौच करने निकले थे बुजुर्ग

परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवदयाल शर्मा रात को बाहर टॉयलेट करने के लिए निकले थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रेन से गाय टकरा गई। (Vande Bharat Train) टक्कर के बाद गाय उछलकर दूर जा गिरी। इस दौरान गाय की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार सुबह मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

23 साल पहले रेलवे से हुए थे रिटायर्ड

बुजुर्ग शिवदयाल शर्मा रेलवे में इलेक्ट्रिशियन के पद से करीब 23 साल पहले ही रिटायर्ड हो चुके थे। उनके दो बेटे हैं, जो खुद का काम करते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अब 4 घंटे में वंदेमातरम पहुंचेगी जयपुर से दिल्ली
राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल जारी

जयपुर। (सच कहूँ न्यूज) राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) का शेड्यूल जारी हो गया है । 13 अप्रैल से इस ट्रेन में आम लोग सफर कर पाएंगे। अजमेर से जयपुर होते हुए दिल्ली कैंट तक जाने वाली यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। अजमेर से दिल्ली 5 घंटे और जयपुर से दिल्ली के लिए 4 घंटे का समय लगेगा। 12 अप्रैल को इसका वर्चुअल उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) नई दिल्ली से करेंगे उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण ने बताया-13 अप्रैल से गाड़ी 20977 अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस अजमेर से सुबह 6.20 बजे रवाना होकर दिल्ली कैंट 11.35 बजे पहुंचेगी। बीच में जयपुर, अलवर और गुड़गांव (गुरुग्राम) में ठहराव दिया गया है।

यह भी पढ़ें:– सांप-सीढ़ी का नहीं खेल, ये था मौत से मेल

जयपुर में 5 मिनट, अजमेर-गुड़गांव में क्रमश: दो-दो मिनट का ठहराव दिया गया है। (Vande Bharat Express) यह ट्रेन अजमेर से चलकर जयपुर सुबह 7.50 बजे पहुंचेगी। 5 मिनट रुकने के बाद 7.55 बजे रवाना होकर अलवर 9.35 बजे पहुंचेगी। यहां 2 मिनट का ठहराव दिया गया है। 9.37 बजे यहां से चलकर गुड़गांव (गुरुग्राम)11.15 बजे पहुंचेगी। यहां भी 2 मिनट का ठहराव दिया गया है। 11.17 बजे गुड़गांव से रवाना होकर दिल्ली कैंट 11.35 बजे पहुंचेगी।

गाड़ी सं. 20978 दिल्ली कैंट- अजमेर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस शाम 6.40 बजे अजमेर के लिए रवाना होगी । गुड़गांव, अलवर होते हुए रात 10.5 बजे जयपुर पहुंचेगी। रात 10.10 बजे जयपुर से रवाना होकर रात 11.55 बजे यह ट्रेन अजमेर पहुंचेगी।

बुधवार को नहीं चलेगी – वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में 6दिन ही चलेगी। हर बुधवार को इस ट्रेन का संचालन नहीं होगा। इस दिन ट्रेन का मेंटेनेंस होगा। गाड़ी में 12 एसी चेयरकार, 2 एसी एग्जीक्यूटिव चेयरकार और 2 ड्राइविंग कार समेत कुल 16 डिब्बे होंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मोदी करेंगे मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भोपाल के रानी कमलापत स्टेशन से मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Train) का शुभारंभ करेंगे जो नयी दिल्ली तक चलेगी। मोदी (Narendra Modi) इससे पहले भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2023 में भी सम्मिलित होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री मोदी देश के पहले निजी डेवलपर द्वारा विकसित एवं परिचालित रेलवे स्टेशन रानी कमलापत स्टेशन पर अपराह्न सवा तीन बजे आयोजित एक कार्यक्रम में भोपाल दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उसका शुभारंभ करेंगे।

यह भी पढ़ें:– IPL 2023 Full Schedule: 10 टीमें 56 दिनों में खेलेंगी 74 मुकाबले, जानें पूरा शैडयूल

130 किलोमीटर प्रतिघंटा

यह गाड़ी शनिवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन चलेगी। सुबह करीब साढ़े पांच बजे रवाना हो कर सवा/डेढ़ बजे दिल्ली पहुंचेगी और वापसी में ढाई अथवा पोने तीन बजे चल कर रात में करीब सवा दस बजे रानी कमलापत स्टेशन पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, ग्वालियर और आगरा स्टेशनों पर ठहरेगी। पश्चिम मध्य रेल को इस ट्रेन के परिचालन और रखरखाव का जिम्मा सौंपा गया है। जानकारों के मुताबिक यह देश की यह 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ऐसी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) होगी जो दिल्ली से आगरा सेक्शन पर 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से दौड़ सकेगी। इससे पहले 10 वंदे भारत एक्सप्रेस गाड़ियों की अधिकतम गति 130 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

स्वदेशी स्तर पर वंदे भारत एक्सप्रेस को डिजाइन किया गया

वंदे भारत एक्सप्रेस ने देश में यात्रियों के यात्रा-अनुभव को पुनर्भाषित कर दिया है। यह देश की ग्यारहवीं वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। स्वदेशी स्तर पर वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Train) को डिजाइन किया गया है, जो उत्कृष्ट यात्रा सुविधाओं से लैस हैं। इस रेलगाड़ी से सभी यात्रियों को तेज, आरामदेह और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव होगा, क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा और आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 16 कोच हैं। इनमें 14 कोच एसी चेयरकार और दो एग्जीक्यूटिव क्लास कोच है। इसमें 1128 सीटें यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी।

सैन्य कमांडरों का तीन दिवसीय सम्मेलन 30 मार्च से एक अप्रैल, 2023 तक आयोजित किया जायेगा। सम्मेलन की विषयवस्तु ‘रेडी, रीसर्जन्ट, रेलेवेंट’ है। सम्मेलन के दौरान सशस्त्र बलों की युद्धभूमि की संयुक्त तैयारियों के मद्देनजर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जायेगी। सशस्त्र बलों की तैयारी और ‘आत्मनिर्भरता’ प्राप्त करने की दिशा में रक्षा इकोसिस्टम की प्रगति की भी समीक्षा की जायेगी। सम्मेलन में तीनों सशस्त्र बलों के कमांडर और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे। थलसैनिकों, नौसैनिकों और वायुसैनिकों के साथ समावेशी और अनौपचारिक बातचीत भी होगी। ये सभी चचार्ओं में योगदान करेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

वंदे भारत ट्रेन सिख समुदाय के लिए बड़ी सौगात: सरचांद सिंह
अमृतसर (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज श्री आनंदपुर साहिब के लिए चलाई गई वंदे भारत ट्रेन को सिख समुदाय के लिए बड़ी सौगात बताते हुए भाजपा नेता प्रो सरचांद सिंह ख्याला ने कहा कि इस ट्रेन के चलने से उत्तर भारत के धार्मिक स्थलों का दौरा करने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटन उद्योग का विस्तार होगा। प्रो सरचंद सिंह ख्याला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अतीत की चुनौतियों से सफलतापूर्वक पार करते हुए मजबूत और तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

वंदे भारत ट्रेन से लोगों का सफर आसान होगा

उन्होंने कहा कि भारत द्वारा उच्च स्तर पर परिवहन के बुनियादी ढांचे को विकसित करके बनाई गई आधुनिक परिवहन प्रणाली ने दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन से लोगों का सफर आसान होगा। दिल्ली और श्री वैष्णो देवी माता, कटरा के बीच आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं और सुपर-फास्ट सेवाओं के साथ एक सेमी-हाई स्पीड आरामदायक वंदे भारत ट्रेन पहले ही शुरू की जा चुकी है। अब दिल्ली और ऊना के बीच चलने से हिमाचल प्रदेश की माता ज्वालाजी और माता चिंतापूर्णी के भक्तों को भी इसका लाभ मिलेगा।

भाजपा नेता ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन सिखों के बड़े धार्मिक स्थल तख्त श्री केसगढ़ साहिब, श्री आनंदपुर साहिब में रुकेगी, जिससे विभिन्न देशों के तीर्थयात्री, व्यापारी वर्ग और पर्यटक इस ट्रेन से गुरु नगर पहुंच सकेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री से वंदे भारत ट्रेन के दायरे को सिखों के पांच तख्तों श्री अकाल तख्त श्री अमृतसर, तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो, तख्त श्री पटना साहिब बिहार और तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ तक बढ़ाने की अपील की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।