crop residue - Sach Kahoon Hindi

एक तरफ गुठलियों के भी दाम, दूसरी तरफ जेब से चट्टी
Crop Residue | 270 किसानों के खातों में 1.72 लाख

जमा तो 39 पर लगा 1.05 लाख का दंड

फसल अवशेषों को लेकर एक तरफ दिया जा रहा इनाम तो दूसरी तरफ लगाया जा रहा दंड

सच कहूँ, देवीलाल बारना

कुरुक्षेत्र। एक तरफ किसान फाने न जलाकर गुठलियों के भी दाम ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ किसान अपने खेतों में खडे धान के फानों में आग लगाकर दंड भुगत रहे हैं। जागरूक किसान या तो अपने खेतों में (crop residue) फसल अवशेषों को मिला रहे हैं ताकि खेतों की उर्वरा शक्ति बनी रहे। वहीं काफी किसान अवशेषों को फसल अवशेषों को खेतों से उठवाकर एक हजार रूपए कमा रहे हैं। कुरुक्षेत्र जिला में फसल अवशेषों का प्रबंधन करने पर सरकार ने 270 किसानों के खाते में 1 लाख 72 हजार 501 रुपए की राशि जमा करवाई है।

इन किसानों ने 1725.1 एकड़ जमीन के फसल अवशेषों के बेलर बनाए। इन किसानों को बेलर बनाने पर सरकार के नियमानुसार 1 हजार रुपए प्रति एकड़ मुहैया करवाए गए है। इस डाटा को पोर्टल पर भी अपडेट किया गया है। इस योजना को अपनाने वाले किसान को न तो केवल 1 हजार रुपए प्रति एकड़ का लाभ मिलेगा, अपितु फसल अवशेषों में आग लगाने और जुर्माना आदि से भी छुटकारा मिलेगा

ये भी पढ़ें:-जानें कैसे हुआ हरियाणा के रत्नावली उत्सव का नामकरण

जन आंदोलन का दिया जा रहा रूप : उपायुक्त

उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर कृषि विभाग की प्रगति रिपोर्ट पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य सरकार के आदेशानुसार कुरुक्षेत्र के किसानों को लगातार फसल अवशेष प्रबंधन करके सरकार की योजना का लाभ लेने तथा फसल अवशेषों में आग न लगाने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। इस विषय को जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है और इस विशेष जागरुकता अभियान के तहत 192 से ज्यादा गांवों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा चुका है।

इतना ही नहीं हजारों लोगों को इन कार्यक्रमों के साथ जोड़ा जा चुका है। सरकार और प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति फसल अवशेषों में आग न लगाए अपितु फसल अवशेषों का प्रबंधन करके लाभ कमाए। इन प्रयासों के बावजूद जिन लोगों ने सरकार के आदेशों की अवहेलना की है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई गई है।

एक तरफ गुठलियों के भी दाम, दूसरी तरफ जेब से चट्टी

हरसेक के माध्यम से 29 और अन्य 21 माध्यमों से 50 जगहों पर फसल अवशेषों में आग लगाने की सूचनाएं प्राप्त हुई। इन सूचनाओं के आधार पर कृषि विभाग की टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया तो 39 जगहों पर फसल अवशेषों में आग लगाने की पुष्टि हुई और 9 जगहों का पता नहीं लग पाया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए न केवल किसानों को सरकार की योजना के प्रति जागरूक किया और साथ में ही 39 लोगों का चालान भी किया। इन लोगों पर 1 लाख पांच हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

46120 बनाए गए बेलर

जिला कुरुक्षेत्र में 14 अक्टूबर 2022 तक मशीनों के माध्यम से व्यक्तिगत और सीएचसी स्तर पर 46120 बेलर बनाए गए है और 1585 सुपर एसएमएस बनाए गए है। इस जिले में 270 किसानों ने 1725.1 एकड़ जमीन पर फसल अवशेष का प्रबंधन करने पर किसानों को 1 लाख 72 हजार 501 रुपए का लाभ भी दिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।