trapped - Sach Kahoon Hindi

थाईलैंड की गुफा में फंसे बच्चों को बचाने के लिए बचा ‘सीमित समय’
बचाव अभियान के प्रमुख ने यह जानकारी दी

चियांग राई (Varta):

थाईलैंड के उत्तरी प्रांत चियांग राई की गुफा में पिछले दो सप्ताह से फंसे 12 बच्चों और उनके कोच को निकालने के लिए बचाव दल के पास भारी बारिश आने से पहले ‘सीमित समय’ बचा है। बचाव अभियान के प्रमुख ने शनिवार को यह जानकारी दी। बचाव अभियान के प्रमुख चियांग राई के पूर्व गर्वनर नारोंगसक ओसातानाकोर्न ने मध्यरात्रि मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “सबसे महत्वपूर्ण बिंदु यह है बारिश न जान कब फिर से शुरू हो जाए। इसलिए हमारे पास सीमित समय है।”

चेतावनी जारी

उन्होंने कहा कि वह वह खतरे को कम करना चाहते हैं। गुफा के अंदर आक्सीजन का गिरता स्तर भी ‘बड़ी चिंता’ का विषय है। शुक्रवार को बचाव अभियान के दौरान थाईलैंड के गोताखोर की मौत के बाद अभियान दल के प्रमुख ने यह चेतावनी जारी की है। बचाव अभियान में थाईलैंड की नौसेना, सेना, पुलिस और स्वयंसेवक दिन-रात बारिश के बाद गुफा में भरा पानी निकालने में जुटे हुए हैं। गुफा में फंसे फुटबॉल टीम के सदस्य बच्चों की आयु 11 से 16 बीच है। ये सभी तैरना नहीं जानते, इसलिए इन्हें गुफा के तंग, गहरे और कीचड़ भरे रास्ते में तैरना सीखाया जा रहा है।

बचाव दल के पास गुफा में फंसे बच्चों को सुरक्षित निकालने के लिए सीमित विकल्प हैं या तो बचाव दल बच्चों का आक्सीजन की आपूर्ति जारी रखते हुए चार महीने तक मानसून खत्म होने का इंतजार करे या फिर पहाड़ को सैंकड़ों मीटर तक काटकर उसमें सुराग बनाकर बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास करे। बच्चे 23 जून को फुटबॉल का मैच खेलने के बाद कोच के साथ गुफा देखने गये थे और बारिश के बाद गुफा में पानी भरने और प्रवेश द्वार बंद होने के बाद बच्चे गुफा में फंस गये थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

चहल- कुलदीप की फिरकी में फंसा आयरलैंड
रोहित शतक से चूके

डबलिन  (वार्ता)

ओपनर रोहित शर्मा की 97 रन की शानदार पारी और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल तथा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी से भारत ने आयरलैंड को पहले ट्वंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में बुधवार को 76 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।भारत ने अपने 100 वें ट्वंटी 20 मैच में पांच विकेट पर 208 रन का विशाल स्कोर बनाया और मेजबान टीम को 20 ओवर में नौ विकेट पर 132 रन पर थाम लिया। भारत की 100 मैचों में यह 62 वीं जीत है। आयरलैंड की टीम दो विकेट पर 72 रन की अच्छी शुरुआत के बाद कुलदीप और चहल की फिरकी का सामना नहीं कर सकी। कुलदीप ने चार ओवर में 21 रन पर चार विकेट झटके जबकि चहल ने चार ओवर में 38 रन पर तीन विकेट लिए। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 19 रन पर दो विकेट लिए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

साम्प्रदायिकता व बेरोजगारी के कुचक्र में फंसा कश्मीर
जम्मू-कश्मीर में पीडीपी व भाजपा का गठबंधन टूट

जम्मू-कश्मीर में पीडीपी व भाजपा का गठबंधन टूट गया है। पीडीपी जो सरकार चला रही थी से भाजपा ने अपना सर्मथन हटा लिया। जब सरकार बनी थी तभी से पूरा देश पीडीपी व भाजपा के इस गठबंधन को हैरत से देख रहा था। पीडीपी के बारे में कश्मीर में आम राय है कि वह कश्मीरी अलगाववादियों से ज्यादा हमदर्दी रखती है।

भाजपा पीडीपी विचारधारा के एकदम विपरीत भारतीय राष्टवाद की बड़ी झंडाबरदार है अत: गठबंधन पहले दिन से ही बेमेल था।हाल के दिनों में कश्मीर में आंतकी घटनाआें, सीमामार से पाकिस्तानी गोलीबारी व घाटी में पत्थरबाज भीड़ के कारण हालात बुरी तरह से बिगड़े हुए हैं। केन्द्र में सरकार चला रही व जम्मू-कश्मीर में सत्ता में भागीदार रही भाजपा का आरोप है कि पीडीपी राज्य में विकास को वह रफ्तार नहीं दे सकी जिसकी भाजपा कोशिश कर रही थी।

इतना ही नहीं आतंक से निपटने के मामले में भी केन्द्र को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था चूंकि पीडीपी प्रशासनिक तौर पर केन्द्र सरकार का सहयोग करने में विफल रही।हाल ही में कश्मीर में मारे गए वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की घटना से सरकार की बहुत किरकिरी हो रही थी। सबसे विवादपूर्ण स्थिति वह रही जब पीडीपी की सिफारिश पर केन्द्र सरकार ने आतंक के विरुद्ध एकतरफा सीजफायर कर दिया।

भाजपा ने खुशी खुशी सीजफायर का सर्मथन कर दिया

यहां पीडीपी पर आज भले ही भाजपा आरोप लगा रही है लेकिन गलती भाजपा की भी है, जिसने खुशी-खुशी सीजफायर का सर्मथन कर दिया। आतंकियों का कोई धर्म नहीं होता ऐसे में धर्म के नाम पर आतंकियों के विरुद्ध दिखाई रहम-दिली आम कश्मीरियों व अपनी ड्यूटी कर रहे जवानों को बहुत मंहगी पड़ी। अब भाजपा भी समझ चुकी है कि उससे गलती हुई है, तभी वह पीडीपी के साथ बने गठबंधन से बाहर आ गई।

गठबंधन टूटने पर भाजपा-पीडीपी कोई भले नहीं के जा सकते, दोनों ने ही पूरे तीन साल तक स्वार्थी गठबंधन चलाने के लिए कश्मीरियों को धोखे में रखा। भाजपा गठबंधन टूटने का ठीकरा भले ही पीडीपी पर फोड़ रही है, लेकिन खुद भी कौनसा कश्मीर का भला कर रही थी।बकरवाल समाज की मासूम बच्ची जो दुष्कर्म के बाद मार दी गई, उस पर हाय तौबा कर कानून व्यवस्था को कार्रवाई से रोकने वाली भाजपा ही थी, वह तो मीडिया व सोशल एक्टीविस्ट डटे रहे और कार्रवाई आगे बढ़ सकी।

कश्मीर घोर साम्प्रदायिक राजनीति में फंस चुका है जिसका भला न पीडीपी से हो पाया न भाजपा से, अंत में दोनों का स्वार्थी गठबंधन टूट गया। कश्मीरियों की समस्या है साम्प्रदायिक, राजनीति व बेरोजगारी। जब तक आम कश्मीरी का इनसे पीछा नहीं छूटता, कश्मीर जलता रहेगा।

HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।

अमेरिका व चीन के शिकंजे में घिरा पाक
चीन के बाद अमेरिका ने भी पाकिस्तान से आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकंजा कस दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने सीधा पाकिस्तान सैना प्रमुख के साथ फोन पर बात करते आतंकवादियों के खिलाफ निष्पक्षता से कार्रवाई करने पर जोर दिया है। इससे पहले चीन ने पाकिस्तान को हाफिज मोहम्मद सईद को देश से बाहर निकालने के लिए कह दिया था।

पाकिस्तान के पुराने साथी रहे अमेरिका व चीन दोनोें देश ही अब पाकिस्तान को नसीहत देने के साथ-साथ चेतावनी भरे लहजे में समझाने लगे हैं। दरअसल आतंकवाद का प्रभाव सिर्फ एशिया तक ही सीमित नहीं रहा। अमेरिका से लेकर यूरोप के ताकतवर देश भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। आतंकवाद की जड़ें अरब देशों से लेकर अफ्गानिस्तान से लेकर पाकिस्तान तक जुड़ती हैं। पाकिस्तान को चीन का साथ खुराक दे रहा था लेकिन अंतरराष्टÑीय स्तर पर आतंकवाद एक बड़ी बुराई के तौर पर उभर रहा है। दूसरी तरफ ताकतवर देशों ने अपना साम्राज्य चेहरा बदलकर इसको आर्थिक साम्राज्यवाद का रूप दे दिया है।

आतंकवाद के प्रयोग से रणनीति कमजोर पड़ रही है। आतंकवाद के खात्मे को अंतरराष्टÑीय स्तर पर सहमति मिल चुकी है। सीरिया में आईएसआईएस के खात्मे के लिए युद्ध जैसी कार्रवाई की गई। अमेरिका, चीन व रूस के बीच हितों का टकराव होने के बावजूद आतंकवाद को मानवता का दुश्मन माना गया है। ऐसे हालातों में पाकिस्तान पांच दशक पुराने विश्व के भ्रम में रह रहा है। इस लिए नए हालात पाकिस्तान के लिए हैरानीजनक होंगे लेकिन यह हकीकत है जिससे इन्कार नहीं किया जा सकता। खास कर चीन की ओर से घूरना पाकिस्तान को काफी मुश्किल लग रहा है। मौजूदा घटनाकर्म भारत की जीत है।

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान सेना व आतंकवादियों का गठबंधन हिंसा फैला रहा है। भारत सरकार ने आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने के साथ-साथ शांति के प्रयासों का भी पल्ला नहीं छोड़ा। जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी सीमा पर पाकिस्तान की हार देखकर पत्थरबाजों को भड़का रहे हैं। पाकिस्तान को यह बात समझ लेनी चाहिए कि आतंकवाद अंतरराष्टÑीय स्तर पर हार रहा है। जम्मू-कश्मीर मामले का हल सिर्फ आपसी बातचीत से ही संभव है। गोली व बातचीत एक समय नहीं हो सकती। यह बात अब अमेरिका व चीन के इशारे भी पाकिस्तान को समझा रहे हैं। कश्मीर बारे अड़ियल रवैया अपनाने की बजाए पाकिस्तान को अमन व खुशहाली का रास्ता चुनना चाहिए।

दो ट्रेन इंजन की शंटिंग के दौरान बीच में फंसने से कर्मचारी की मौत
5 रेलवे कर्मचारियों पर मामला दर्ज

अम्बाला। अम्बाला कैंट स्टेशन के रेलवे यार्ड में एक कर्मचारी की दो ट्रेन इंजन की शंटिंग के दौरान बीच में आने से मौत हो गई। यह हादसा दो ट्रेन को जोड़ते समय हुआ मृतक कर्मचारी की पहचान शंकर (28) के रूप में हुई है। मौत के बाद परिजनों ने  हत्या का आरोप लगाया।

शंकर के पिता ने बताया कि उसका बेटा गुरुवार को रेलवे यार्ड में ड्यूटी पर था। देररात उन्हें मौत की सूचना मिली। शंकर के पिता का आरोप है कि उसके बेटे की मौत कर्मचारियों की लापरवाही के कारण हुई है।

परिजनों ने किया हंगामा

परिजनों ने रेलवे यार्ड में जमकर हंगामा किया तो जीआरपी मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

लंदन: 27 मंजिला टावर में आग, कई लोग फंसे
लंदन: ब्रिटेन की राजधानी लंदन में 27 मंजिला टावर में बुधवार रात भीषण आग लगी। इस पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 40 गाड़ियां और 200 दमकलकर्मी लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि आग सेकंड फ्लोर के फ्लैट से भड़की, जो तेजी से बढ़ती गई और पूरे ग्रेनफेल टावर को चपेट में ले लिया। पुलिस ने लोगों को रेस्क्यू किया है, लेकिन कुछ अभी फंसे हैं। अंदर फंसे लोग बेडशीट्स बांधकर निकलने की कोशिश कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह एक रिहायशी इमारत है  और दूसरी मंजिल के फ्लैट से आग भड़की है। बुधवार सुबह अचानक आग लगने से लोगों को अपार्टमेंट से बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। इमारत से आग की लपटे उठ रही हैं। इमारत में करीब 120 फ्लैट हैं यानी इसमें करीब 120 परिवार रहते हैं। फिलहाल इसमें हताहत लोगों की जानकारी नहीं मिल पाई है। लंदन फायर ब्रिगेड के असिस्टेंट कमिश्नर डैन डैली ने बताया कि राहत एवं बचाव चलाया जा रहा है। घटनास्थल पर एंबुलेंस भी भेजे गए हैं। आग की लपटे इमारत के 100 मीटर दायरे तक फैली हुई हैं।

ग्रेनफेल टावर पश्चिमी लंदन के नोट्टिंग हिल के नजदीक लातिमेर रोड पर स्थित

अभी तक आग लगने की वजह भी साफ नहीं हो पाई है। ग्रेनफेल टावर पश्चिमी लंदन के नोट्टिंग हिल के नजदीक लातिमेर रोड पर स्थित है। आग बुझाने के लिए 40 दमकल गाड़ियों और 200 दमकलकर्मियों को लगाया गया है। इसके अलावा घटनास्थल पर कई एंबुलेंस भी पहुंच चुकी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इमारत में फंसे लोग मदद के लिए चीख-चिल्ला रहे हैं, जबकि कुछ लोग किसी तरह इमारत से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जीएसटी के संकट में फंसा मंडी बोर्ड
जीएसटी लागू होते ही खत्म होगी मार्केट फीस

फसल पर दो प्रतिशत फीस वसूल रहा है मंडी बोर्ड

हर साल मंडी बोर्ड इक्ट्ठे करता है 700 करोड़ रुपए

मंडी बोर्ड के अधिकारी मंथन करने जुटे

चंडीगढ़ (अश्वनी चावला)। देश के टैक्सचक्र को एक सूत्र में बांधने जा रहा जीएसटी पंजाब के मंडीकरन बोर्ड को बड़े संकट में डाल देगा। यदि मंडीकरन बोर्ड के हक में पंजाब सरकार ने एक जुलाई को जीएसटी के लागू होने से पहले पहले कोई समाधान न निकाला तो पंजाब में भी जीएसटी लागू हो जाएगा जिससे बोर्ड को भारी नुकसान होने की संभावना है।

हालांकि जीएसटी लागू होने के बाद होने वाले बड़े नुक्सान से किस तरीके साथ बचा जाए, इस संबंधी मंडी बोर्ड के अधिकारी मंथन में जुट गए हैं लेकिन उनका मंथन उस वक्त तक कारगर साबित नहीं हो सकता है, जब तक वित्त विभाग के अधिकारी उस मंथन के तरीके को जीएसटी अनुसार पास नहीं कर देते हैं।

विस में मिलेगी मंजूरी

जानकारी अनुसार केंद्र सरकार द्वारा देश भर में जीएसटी लागू करने संबंधी आखिरी तारीख 30 जून तय की है। केंद्र सरकार के बाद लगातार एक के बाद एक राज्य सरकारों को जीएसटी को विधान सभा में पास करते हुए लागू करना होगा। जीएसटी को पंजाब विधान सभा में जून के दूसरे सप्ताह से शुरू होने वाले विधान सभा में बजट सैशन में पास कर दिया जाएगा, जिसके बाद पंजाब में भी 1 जुलाई से जीएसटी लागू हो जाएगी।

700 करोड़ पर चलेगी कैंची

जीएसटी लागू होने से मंडी बोर्ड बर्बादी की कगार पर पहुंच जाएगा। यही नहीं मार्केट फीस वसूलकर अपना रोटी फुलका चलाने वाले बोर्ड को 700 करोड़ रुपए से ज्यादा वार्षिक नुक्सान झेलना पड़ सकता है।

नहीं लगेगा कोई टैक्स

जीएसटी में हर प्रकार की फसल व सब्जी सहित फल फ्रूट को टैक्स स्लैब से बाहर रखा गया है। इसके लागू होने से फसल सहित फल फ्रूट व सब्जी पर न ही कोई टैक्स ले सकेगा और न ही कोई फीस लगेगी। पंजाब में मंडीकरन बोर्ड हर साल किसानी फसलों के साथ ही सब्जी व फल फ्रूट की बिक्री पर 2 प्रतिशत मंडी फीस वसूल रहा है, जिसके कुल 700 करोड़ रुपए बनते हैं।

खुद टैक्स नहीं वसूल  सकेगी सरकार

नियमों के अनुसार यदि पंजाब सरकार मंडी करन बोर्ड को बचाने के लिए कोई अपनी निजी टैक्स या फिर फीस लगाना चाहती है तो उन्हें जीएसटी बिल लागू होने से पहले तैयार करते हुए पास करना होगा। नहीं तो जीएसटी लागू होने के बाद सरकार किसी भी तरह का खुद टैक्स नहीं वसूल सकेगी, इसीलिए सरकार के पास मंडी बोर्ड को बचाने के लिए ज्यादा समय तक नहीं है।

बंद होगा ग्रामीण विकास फंड

पंजाब राज मंडीकरन बोर्ड द्वारा 2 प्रतिशत मार्केट फीस के साथ 2 प्रतिशत ग्रामीण विकास फंड भी इकट्ठा किया जाता है। इससे गांवों की नुहार बदलने व गांवों को जाती लिंक सड़कों के विकास पर ही खर्चा जाता है। यदि जीएसटी लागू होने से पूर्व कोई नियम लागू करते हुए इसका हल नहीं निकाला तो ग्रामीण विकास फंड ही बंद होगा। इससे गांवों की लिंक सड़कों का कैसे विकास होगा, इस सम्बन्धित किसी के पास जवाब नहीं है।

जुटे हुए हैं हम, जल्द निकालेंगे हल: लाल सिंह

मंडीकरन बोर्ड के अध्यक्ष लाल सिंह ने कहा कि उन्हें भी जीएसटी लागू होने से नुक्सान का अंदाजा है, इसीलिए वह हल निकालने के लिए जुटे हुए हैं। अधिकारी भी अपने तरफ से हर संभव कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जीएसटी के लागू होने से पूर्व इसका हल निकाल लिया जाएगा ताकि मंडी बोर्ड किसी भी संकट में न आए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।