KUK University - Sach Kahoon Hindi

250 छात्र एवं छात्राएं संभालेंगे रत्नावली की कमान
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए कार्यशाला बनेगी रत्नावली

कुरुक्षेत्र(सच कहूं ब्यूरो)। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा रत्नावली राज्य स्तरीय सांस्कृतिक समारोह (Ratnavali Ceremony) का आयोजन 28 से 31 अक्टूबर 2022 तक किया जा रहा है। रत्नावली टीम के रूप में 250 छात्र एवं छात्राएं रत्नावली समारोह की कमान संभालेंगे। यह जानकारी विश्वविद्यालय प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि रत्नावली समारोह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ही नहीं अपितु पूरे हरियाणा के लिए हरियाणवी संस्कृति का समागम बन चुका है। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तैयारियां चल रही हैं।

ये भी पढ़ें:-हरियाणा : वित्त वर्ष 2022-24 के लिए 2455.39 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत

विश्वविद्यालय के अलग-अलग मंचों पर 3 हजार से अधिक कलाकार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। रत्नावली के माध्यम से हरियाणा की लोककला एवं संस्कृति का उत्कृष्ट स्वरूप देखने को मिलेगा। इस विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि रत्नावली समारोह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए किसी कार्यशाला से कम नहीं है।

250 छात्र-छात्राओं के आवेदन आमंत्रित हुए

इस समारोह के संचालन हेतु विश्वविद्यालय के सभी विभागों से रत्नावली टीम के रूप में आवेदन मांगे गए थे। रत्नावली टीम के लिए 250 छात्र-छात्राओं के आवेदन आमंत्रित हुए हैं। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। 250 छात्रों को 8 कमेटियों में विभाजित किया गया है। मंच संचालन की टीम में 30 से अधिक छात्र एवं छात्राएं सभी मंचों पर मंच संचालन की व्यवस्था देखेंगे। प्रबंधन टीम में 30 से अधिक छात्र एवं छात्राएं रत्नावली टीमों की व्यवस्था में विश्वविद्यालय के अधिकारियों की सहायता करेंगे।

इसके अतिरिक्त हेल्प डेस्क पर भी 10 छात्र एवं छात्राएं बाहर से आने वाली टीमों की सहायता हेतु रत्नावली से संबंधित संपूर्ण जानकारी देंगे। बैक स्टेज टीम के रूप में 30 से अधिक छात्र एवं छात्राएं टीमों की तैयारी एवं प्रस्तुति में सहायता प्रदान करेंगे। इसके साथ ही रत्नावली में बाहर जो स्टॉल लगाए जाएंगे उनके लिए भी 10 से अधिक छात्र एवं छात्राएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अनुशासन कमेटी में 20 से अधिक छात्र एवं छात्राओं को जिम्मेवारी सौंपी गई है। बाहर से आने वाली टीमों के पंजीकरण के लिए भी 10 से अधिक छात्र एवं छात्राएं व्यवस्था को देखेंगे। इसके अतिरिक्त हॉस्टिपटेलीटी कमेटी में 15 से अधिक छात्र एवं छात्राएं आंगुतक मेहमानों एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों के लिए हॉस्पिटैलिटी का कार्य संभालेगें। इसके अतिरिक्त पर्यटन विभाग, गृह विज्ञान विभाग के दक्ष छात्र भी हॉस्पिटैलिटी के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्र मंच संचालन के क्षेत्र में अपनी भूमिका अदा करेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

रत्नावली उत्सव में रैंप पर उतरेंगे हरियाणा के आधुनिक परिधान
Ratnavali festival | रत्नावली में हरियाणवी फैशन

शो का आयोजन 29 अक्टूबर को आडिटोरियम में

सच कहूँ, देवीलाल बारना

कुरुक्षेत्र। अबकि बार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित रत्नावली उत्सव (Ratnavali festival) में हरियाणा की अलग ही झलक देखने को मिलेगी। इतना ही नही हरियाणा के लोक परिधानों को नवीन स्वरूप में प्रस्तुत कर विश्वविद्यालय के छात्र एवं छात्राएं रैंप पर चलते दिखाई देंगें। केयू के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा रत्नावली राज्य स्तरीय सांस्कृतिक समारोह का आयोजन 28 से 31 अक्टूबर तक किया जा रहा है। रत्नावली में हरियाणवी फैशन शो का आयोजन 29 अक्टूबर को आडिटोरियम में किया जाएगा।

कोरोना काल के बाद पहली बार हो रहा रत्नावली उत्सव

सालों से हरियाणवी की धूम मचाने वाले रत्नावली उत्सव पर कोरोना ने ब्रेक लगा दिया था। अबकि बार रत्नावली का आयोजन 2 साल के अंतराल के बाद हो रहा है। रत्नावली समारोह में जहां एक ओर 31 विधाओं में लोक कलाकार अलग-अलग मंचों पर अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत करेंगे वहीं दूसरी ओर हरियाणा के लोक परिधानों को युवाओं से जोडने के लिए हरियाणवी फैशन शो का आयोजन किया जाएगा।

हरियाणवी फैशन शो में भाग लेंगें छात्र छात्राएँ

युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि हरियाणवी फैशन शो में विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों के छात्र एवं छात्राएं भाग लेंगी। इसके लिए विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों से निवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढऩे वाले विदेशी छात्रों को भी हरियाणवी लोक परिधानों के साथ रैंप पर चलने का मौका दिया जाएगा।

डॉ. पूनिया ने बताया कि हरियाणा का लोक पारंपरिक परिधान फॉक कॉस्ट्यूम मेल एवं फीमेल प्रतियोगिता का आयोजन भी 29 अक्टूबर को ही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं में हरियाणा के लोक परिधानों को लोकप्रिय बनाने के लिए हरियाणवी फैशन शो का आयोजन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:-जितना खुबसूरत चेहरा, उतनी खुबसूरत है Saint dr. MSG की आवाज…

घाघरा, धोती-कुर्ता पहन रैंप पर उतरेंगें युवक युवतियां

फैशन शो में हरियाणा की गात्ती, कमरी, धोती, खारा, घाघरा, घाघरी, चूदंड़ी, वॉयल, सौंपली, लहरिया, पगड़ी, गरखी आदि परिधानों को नवीन स्वरूप में रैंप पर उतारा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि रत्नावली कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का ही नहीं अपितु पूरे हरियाणा का एक ऐसा उत्सव बन चुका है जिसकी पहुंच विदेशों तक हो चुकी है। ऐसे में हरियाणवी संस्कृति को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए तथा युवाओं को अपनी परंपराओं से जोडऩे के लिए हरियाणवी फैशन शो का आयोजन किया जा रहा है।

आईआईएचएस विरासत कोर्स के छात्र बनाएंगे फैशन शो पर रिपोर्ट

इंस्टीट्यूट आफ इन्टीग्रेटिड एण्ड आॅनर्स स्टड़ीज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में हरियाणा की लोक सांस्कृतिक विरासत गतिविधि के माध्यम से पाठ्यक्रम लागू किया गया है। इस पाठ्यक्रम को पढऩे वाले प्रथम वर्ष के छात्र एवं छात्राएं रत्नावली में आयोजित होने वाले हरियाणवी फैशन शो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही वे हरियाणा के लोक परिधानों का डॉक्यूमेंटेशन कर उसको युवाओं से जोडकऱ प्रस्तुत करेंगे।

पाठ्यक्रम के प्रभारी डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि हरियाणा की लोक सांस्कृतिक विरासत को पढऩे वाले छात्रों को लोक संस्कृति में रोजगार की संभावनाओं से जोडकऱ नए रोजगार पैदा करने के उद्देश्य से पाठ्यक्रम लागू किया गया है। इस तरह की गतिविधियां छात्रों के कैरिकुलम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें