Ratnavali festival - Sach Kahoon Hindi

अभिनेता राजेन्द्र गुप्ता ने चखा हरियाणवी चूरमे एवं लस्सी का स्वाद
अभिनेता राजेन्द्र गुप्ता ने चित्रकला प्रदर्शनी में प्रदर्शित एवं चित्रित हरियाणा की लोक संस्कृति का किया अवलोकन

कुवि के प्रताप भवन छात्रावास पहुंचकर पुरानी यादें की ताजा

सच कहूं, देवीलाल बारना

कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय रत्नावली समारोह में रविवार को प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता राजेन्द्र गुप्ता (Bollywood actor Rajendra Gupta) ने चित्रकला एवं प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि ललित कला विभाग द्वारा प्रदर्शित कला प्रदर्शनी की सराहना की। अभिनेता राजेन्द्र गुप्ता रत्नावली को देख अभिभूत एवं रोमांचित हुए। ललित कला विभाग द्वारा आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में हरियाणा के पारम्परिक और लोक संस्कृति को चित्रित किया गया है। अभिनेता राजेन्द्र सिंह ने रत्नावली में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्र, मूर्तियां, पोट्रेट, क्राफ्ट वर्क और हस्तशिल्प आभूषणों को देखा एवं सराहना करते हुए कहा कि ललित कला विभाग के विद्यार्थियों ने अपनी चित्रकला की प्रस्तुति में हरियाणा की परम्परा और संस्कृति से सम्बन्धित कार्य किया है।

ये भी पढ़ें: Sadi Nit Diwali भजन अब इन प्लेटफॉर्मों पर भी मचाएगा धमाल, रूहानी दीदी हनीप्रीत इन्सां ने ट्विटर पर दी जानकारी

कलाकार वीएस गुलिया हरियाणवी लोकनृत्य की छवि को चित्रित करते दिखाई दिए

इस कार्यशाला में रणधीर सिंह पठानिया, प्रो. राम विरंजन सिंह, पवन जुलाना, प्रो. पीएस गुलिया, डॉ. कविता सिंह, डॉ. राजेश, गिरजा शंकर, शैलेंद्र सिंह और आदेश खेरीवाल आदि कलाकार प्रतिभागी रहे जिसमें उन्होंने हरियाणा के पारम्परिक और लोक संस्कृति को चित्रित किया। प्रो. राम विरंजन ने अपनी पेंटिंग के द्वारा हरियाणा के ग्रामीण सौन्दर्य व हरियाणवी ग्रामीण नारी चित्रण को अलौकिक रूप प्रदान किया। कलाकार आरएस पठानिया ने हरियाणा के लोक जीवन को मौलिकता प्रदान करते हुए चित्रण किया। कलाकार वीएस गुलिया ने हरियाणवी लोकनृत्य की आकर्षक छवि को चित्रित करते दिखाई दिए। ऐसे ही विभिन्न कलाकारों ने हरियाणवी लोक संगीत, नृत्य कला, लोक दृश्य ग्रामीण जन जीवन आदि को अपनी-अपनी हस्ताक्षरित शैली में चित्रित किया।

ललित कला विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पवन कुमार द्वारा एकल प्रदर्शनी की गई जिसका शीर्षक रिफ्लेक्शंस आॅफ शेपस एंड टाईम है। यह प्रदर्शनी 28 से 31 अक्टूबर तक चलेगी। इसमें लगभग 17 फोटोग्राफी को प्रदर्शित किया गया जिन्हें हरियाणा राज्य के दर्शक देखने आए। इसमें छाया और प्रकाश का अद्भुत संतुलन देखने को मिलता है। रंगीन एवं ब्लैक एंड व्हाइट चित्र दिखाए गए। यहां सभी चित्र सौंदर्य की दृष्टि से मन को मोहने वाली है।

अभिनेता राजेन्द्र गुप्ता ने चखा हरियाणवी चूरमे एवं लस्सी का स्वाद

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित रत्नावली राज्य स्तरीय सांस्कृतिक समारोह के तीसरे दिन बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता राजेन्द्र गुप्ता ने टूरिज्म विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर हरियाणवी चूरमे का स्वाद चखा एवं लस्सी भी पी। उन्होंने कहा कि हरियाणा का देशी खान-पान स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए बहुत लाभदायक है।

बॉलीवुड अभिनेता राजेन्द्र गुप्ता पहुंचे कुवि के प्रताप छात्रावास भवन में

कुवि के एलुमनाई एवं बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता राजेन्द्र गुप्ता रविवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्रावास प्रताप भवन में अपने बिताए समय की यादें ताजा करते हुए छात्रावास भवन पहुंचे। उन्होंने बताया कि 1963 में यूनिवर्सिटी कॉलेज में बीएससी कैमिस्ट्री में दाखिला लिया था। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित नाटकों में भी भाग लिया था। उन्होंने बताया कि कमल भारद्वाज एवं डॉ. सुदर्शन कौशल ने उन्हें अभिनय के लिए प्रेरित किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

धोती, पगड़ी, घाघरा, घाघरी, कुर्ता-कुर्ती के साथ मंच पर उतरे कलाकार
फैशन शो में रत्नावली के मंच पर दिखा हरियाणा के आधुनिक लोक परिधानों का जलवा

सच कहूं, देवीलाल बारना

कुरुक्षेत्र। रत्नावली उत्सव के दूसरे दिन जैसे ही कलाकार धोती, कुर्ता, पगड़ी,घागरा, लहंगा और गरखी में

(Folk Dresses of Haryana) फैशन शो के लिए मंच पर उतरे तो लोग दांतो तले उंगली दबा गए। इस दौरान हरियाणवी आधुनिक लोक परिधानों का जलवा देखने को मिला। हरियाणवी फैशन शो में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर हरियाणा के लोक परिधानों को रत्नावली के रैंप पर नवीन स्वरूप में प्रस्तुत किया। रत्नावली समारोह में हरियाणा के लोक पारंपरिक परिधानों की प्रतियोगिता का आयोजन तो किया ही गया, इसके साथ आधुनिक परिधानों को भी मंच प्रदान किया गया।

हरियाणा के लोक परिधानों के विषय में

करवाया अवगत| Folk Dresses of Haryana

विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, डॉ. ममता सचदेवा लोकल आडिट हरियाणा के निदेशक राजेश गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी, कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, सुमिता शर्मा, कुवि के लोकल ऑडिट के संयुक्त निदेशक डॉ. चांद राम भुक्कल का स्वागत किया और उनको हरियाणा के लोक परिधानों के विषय में अवगत करवाया।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणवी संस्कृति के लिए ब्रांड बन चुका: डॉ. ममता

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. ममता सचदेवा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणवी संस्कृति के लिए ब्रांड बन चुका है। इस दृष्टि से रत्नावली मंच के माध्यम से विश्वविद्यालय के कलाकारों ने जिस स्वरूप में हरियाणा के परिधानों को मंच पर प्रस्तुत किया है वह अपने आप में अद्भुत एवं अनूठा प्रयास है, इसके लिए मैं विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग को बधाई देती हूं। कार्यक्रम के मुख्यातिथि लोकल ऑडिट हरियाणा के निदेशक राजेश गुप्ता ने कहा कि रत्नावली महोत्सव को अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जाए ताकि रत्नावली भी वर्ल्ड मैप पर दिखे जिस प्रकार गुड़गांव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बना रहा है: डॉ. महासिंह

युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बना रहा है। इसके साथ ही हरियाणा के लोक परिधानों को नये स्वरूप में रत्नावली के मंच पर प्रस्तुत कर युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग ने हरियाणा की संस्कृति को एक कदम और आगे बढ़ाया है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा के लोक परिधानों को पहनने की परंपरा धीरे-धीरे कम हो रही है। इस परंपरा को जीवंत रखने के लिए हरियाणवी लोक परिधानों के लिए फैशन शो का आयोजन किया गया है।

हरियाणवी फैशन शो में 25 से अधिक कलाकार रैंप पर उतरे

उन्होंने बताया कि इस फैशन शो में अलग-अलग तरह की धोतियां, पगड़ी के अलग-अलग स्वरूप, घाघरा, घाघरी, कुर्ता-कुर्ती, लहंगा, गात्ती, गरखी आदि लोक परिधानों को मंच पर प्रस्तुत किया गया है। हरियाणवी फैशन शो में 25 से अधिक कलाकारों ने रैंप पर देशी परिधानों को आधुनिक स्वरूप में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, लोकल आडिट के संयुक्त निदेशक डॉ. चांद राम भुक्कल, केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी, प्रो. शुचिस्मिता, प्रोफेसर अनिल गुप्ता, उप-निदेशक डॉ. गुरचरण सिंह, डॉ. जितेन्द्र जांगडा, हरिकेश पपोसा सहित शिक्षक, प्रतिभागी व कर्मचारी मौजूद थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

रत्नावली उत्सव में रैंप पर उतरेंगे हरियाणा के आधुनिक परिधान
Ratnavali festival | रत्नावली में हरियाणवी फैशन

शो का आयोजन 29 अक्टूबर को आडिटोरियम में

सच कहूँ, देवीलाल बारना

कुरुक्षेत्र। अबकि बार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित रत्नावली उत्सव (Ratnavali festival) में हरियाणा की अलग ही झलक देखने को मिलेगी। इतना ही नही हरियाणा के लोक परिधानों को नवीन स्वरूप में प्रस्तुत कर विश्वविद्यालय के छात्र एवं छात्राएं रैंप पर चलते दिखाई देंगें। केयू के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा रत्नावली राज्य स्तरीय सांस्कृतिक समारोह का आयोजन 28 से 31 अक्टूबर तक किया जा रहा है। रत्नावली में हरियाणवी फैशन शो का आयोजन 29 अक्टूबर को आडिटोरियम में किया जाएगा।

कोरोना काल के बाद पहली बार हो रहा रत्नावली उत्सव

सालों से हरियाणवी की धूम मचाने वाले रत्नावली उत्सव पर कोरोना ने ब्रेक लगा दिया था। अबकि बार रत्नावली का आयोजन 2 साल के अंतराल के बाद हो रहा है। रत्नावली समारोह में जहां एक ओर 31 विधाओं में लोक कलाकार अलग-अलग मंचों पर अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत करेंगे वहीं दूसरी ओर हरियाणा के लोक परिधानों को युवाओं से जोडने के लिए हरियाणवी फैशन शो का आयोजन किया जाएगा।

हरियाणवी फैशन शो में भाग लेंगें छात्र छात्राएँ

युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि हरियाणवी फैशन शो में विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों के छात्र एवं छात्राएं भाग लेंगी। इसके लिए विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों से निवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढऩे वाले विदेशी छात्रों को भी हरियाणवी लोक परिधानों के साथ रैंप पर चलने का मौका दिया जाएगा।

डॉ. पूनिया ने बताया कि हरियाणा का लोक पारंपरिक परिधान फॉक कॉस्ट्यूम मेल एवं फीमेल प्रतियोगिता का आयोजन भी 29 अक्टूबर को ही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं में हरियाणा के लोक परिधानों को लोकप्रिय बनाने के लिए हरियाणवी फैशन शो का आयोजन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:-जितना खुबसूरत चेहरा, उतनी खुबसूरत है Saint dr. MSG की आवाज…

घाघरा, धोती-कुर्ता पहन रैंप पर उतरेंगें युवक युवतियां

फैशन शो में हरियाणा की गात्ती, कमरी, धोती, खारा, घाघरा, घाघरी, चूदंड़ी, वॉयल, सौंपली, लहरिया, पगड़ी, गरखी आदि परिधानों को नवीन स्वरूप में रैंप पर उतारा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि रत्नावली कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का ही नहीं अपितु पूरे हरियाणा का एक ऐसा उत्सव बन चुका है जिसकी पहुंच विदेशों तक हो चुकी है। ऐसे में हरियाणवी संस्कृति को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए तथा युवाओं को अपनी परंपराओं से जोडऩे के लिए हरियाणवी फैशन शो का आयोजन किया जा रहा है।

आईआईएचएस विरासत कोर्स के छात्र बनाएंगे फैशन शो पर रिपोर्ट

इंस्टीट्यूट आफ इन्टीग्रेटिड एण्ड आॅनर्स स्टड़ीज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में हरियाणा की लोक सांस्कृतिक विरासत गतिविधि के माध्यम से पाठ्यक्रम लागू किया गया है। इस पाठ्यक्रम को पढऩे वाले प्रथम वर्ष के छात्र एवं छात्राएं रत्नावली में आयोजित होने वाले हरियाणवी फैशन शो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही वे हरियाणा के लोक परिधानों का डॉक्यूमेंटेशन कर उसको युवाओं से जोडकऱ प्रस्तुत करेंगे।

पाठ्यक्रम के प्रभारी डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि हरियाणा की लोक सांस्कृतिक विरासत को पढऩे वाले छात्रों को लोक संस्कृति में रोजगार की संभावनाओं से जोडकऱ नए रोजगार पैदा करने के उद्देश्य से पाठ्यक्रम लागू किया गया है। इस तरह की गतिविधियां छात्रों के कैरिकुलम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें