rice mill - Sach Kahoon Hindi

Fire in Rice Mill: राइस मील में लगी आग, 8 फायर ब्रिगेड की गाडियों ने पाया काबू, 5 करोड़ के नुकसान की आशंका
तीन जेसीबी, ट्रैक्टर और एम्बुलेंस बुलाई गयी

कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Fire in Rice Mill: कैथल के बरोट गांव में शुक्रवार रात क़रीब 11 बजे जीविशा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड (राइस मील) में बिजली के शार्ट सर्किट के कारण गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटों की आंच करीब 100 फीट की दूरी तक लग रही थी। गोदाम में लगी आग से जीविशा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अमरजीत छाबड़ा का करीब 5 से 6 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस आग के कारण गोदाम में रखा लाखों का बारदाना व करोड़ों रुपये की धान व चावल करेटों सहित आग की भेंट चढ़ गई। Kaithal News

आग इतनी ज्यादा थी कि फायर ब्रिगेड की 2-4 गाड़ियों से काबू नहीं पाया जा सका। ऐसे में फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर बुलाई गई। सीवन, ढांड, पूंडरी, राजौंद, कलायत से भी फायर ब्रिगेड की गाड़िया बुलाई गयी। वहीं तीन जेसीबी, ट्रैक्टर और एम्बुलेंस सहित अन्य साधन मौके पर बुलाए गए। आग ज्यादा लगी होने के कारण जेसीबी मशीन की मदद से दीवारों को भी गिराया गया। आगजनी की सूचना पाकर ढांड के नायब तहसीलदार अचिन दल बल सहित मौके पर पहुंचे और सहायता कार्यों में जुटे।

पुलिस बल और एंबुलेंस रही तैनात | Kaithal News

नायब तहसीलदार अचिन ने बताया कि जैसे ही उन्हें जैसे ही अगजनी की सूचना मिली वे मौके पर पहुंचे और इसके बाद में संबंधित विभाग को सूचना दे दी गई। रात 11 बजे पूंडरी के कार्यकारी अभियंता को फ़ोन कर ग्रामीण फ़ीडर लाइट चलवाई गई जिससे दमकल की गाड़ियों को बिना रुके पानी मिलता रहा व आग पर काबू पाने में काफी सहायक रही। मौके पर पटवारी भूप सिंह, ढांड पुलिस के एएसआई बलजोर सिंह पुलिस बल सहित तैनात रहे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए मौके पर एंबुलेंस भी पहुंची।

पांच से छह करोड़ का नुकसान: छाबड़ा

मिल में लगी आग के कारण हुए नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए मालिक अमरजीत छाबड़ा ने बताया कि अगजनी के कारण उनका करीब छह का नुकसान हो गया है। इसमे उनकी बासमती जीरी व चावल बारदाना सभी व गोदाम इत्यादि का माल जलकर राख हो गया। उन्होंने कहा कि यह भी शुक्र रहा कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

पानी मौके पर मिलने से मिला फायदा | Kaithal News

फायर आफिसर ने बताया कि गनीमत यह भी रही कि उन्हें आग बुझाने के लिए पानी राइस मिल के बाहर ही मिल गया। जिससे उन्हें आग बुझाने में काफी आसानी रही। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी अभी तक विभाग की चार गाडिया मौके पर आग बुझाने में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें:– दो दिन से घर से लापता युवक की लाश मिली

बाहरी राज्यों से उतर रहे चावल व धान के ट्रकों को मौके पर पकड़ा
पंचायती तौर पर मिल मालिकों डेढ़ लाख पर लगाया जुर्माना

मार्केटिंग बोर्ड ने भी 81000 जुर्माने सहित की वसूली

रतिया (तरसेम सैनी)। भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ के किसानों ने शहनाल रोड पर एक राइस मिल में बिहार से आए हुए धान के दो व चावल के एक ट्रक को उतारते हुए पकड़ लिया और इसके बाद मार्केट कमेटी व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों और एसडीम को मामले की सूचना दे दी। लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब कोई अधिकारी जांच करने नहीं पहुंचा तो किसानों ने राइस मिल के गेट के बाहर धरना लगा दिया। सरकार व विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर दी। कई घंटे बीत जाने के बाद मार्केट कमेटी के सचिव मेजर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बाहरी राज्यों से आए माल का निरीक्षण कर राइस मिल मालिक पर 81 हजार का जुर्माना लगाया ।

किसानों को आगे से बाहरी राज्यों का धान न लाने का आश्वासन दिया।

किसान यूनियन द्वारा भी पंचायती तौर पर राइस मिल संचालकों पर डेढ़ लाख रुपए जुर्माना लगाया गया जो कि 3 धार्मिक स्थलों दिया जाएगा। राइस मिल एसोसिएशन के जिला प्रधान सुरेश जिंदल के नेतृत्व में कमेटी के सदस्य भी पहुंचे और किसानों को आगे से बाहरी राज्यों का धान न लाने का आश्वासन दिया।

करोड़ों रुपए की धांधली की जा रही

भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ के प्रधान जरनैल सिंह, उपप्रधान बेगराज फुला, बंटी सिहाग, ओमप्रकाश हसंगा, राजविंदर सिंह चहल, पूर्व जिला पार्षद रामचंद्र शहनाल, पवन सिहाग व अन्य किसान नेताओं ने बताया कि रतिया क्षेत्र में अधिकारियों की मिलीभगत के कारण उत्तर प्रदेश और बिहार से चावल व धान बेरोकटोक रतिया के राइस मिल में उतार कर करोड़ों रुपए की धांधली की जा रही है और यह सब अधिकारियों की आंखों के सामने ही हो रहा है।

देर रात भी उनकी यूनियन के सदस्यों को पता लगा कि शहनाल रोड पर सनराइज मिल में उत्तर प्रदेश और बिहार से चावल से भरे हुए ट्रक उतर रहे हैं जिस पर दर्जनों की संख्या में किसान राइस मिल के गेट के आगे पहुंच गए उस समय बाहरी राज्यों से आए चावल व धान को उतारना शुरू किया गया था जिस पर उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। मिल गेट के आगे धरने की सूचना मिलते ही राइस मिल एसोसिएशन के जिला प्रधान सुरेश जिंदल, रतिया प्रधान सुखदीप ग्रेवाल, व्यापार मंडल के प्रधान राजू लाली, रमेश गर्ग पप्पू अन्य पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

किसान नेता राजविंदर सिंह चहल ने बताया कि इस दौरान राइस मिल मालिक ने किसान नेताओं को बताया कि वह पहली बार राइस मिल चला रहे हैं और उन्हें इस बात का संज्ञान नहीं था कि बाहरी राज्यों से चावल व ध्यान को नहीं मंगाया जा सकता जिस पर उन्होंने आगे आगे से दूसरे राज्यों से धान व चावल नहीं मंगवाने की बात कही।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।