Jatin murder case - Sach Kahoon Hindi

मृतक जतिन के स्वजनों ने शव लेने से किया इंकार
पुलिस ने दो दिन में कार्रवाई का दिया आश्वासन

मामले में एससी-एसटी की धाराएं भी जोड़ी

बीती 15 अक्टूबर की रात को नागरिक अस्पताल में गोली लगने से गंभीर घायल जतिन की हिसार के अस्पताल में हुई थी मौत

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। बीती 15 अक्टूबर की रात को नागरिक अस्पताल में गोली लगने से मारे गए (Jatin murder case) युवक जतिन की हत्या के मामले में शहर थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ दर्ज मामले में हत्या के साथ साथ एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी है। वीरवार को नागरिक अस्पताल में मृतक जतिन के शव को स्वजनों व मुहल्लावासियों ने लेने से मना कर दिया। उन्होंने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग व स्वजनों को सहायता राशि दिये जाने की मांग की। मुहल्लावासियों ने नागरिक अस्पताल में गेट के आगे बैठकर जाम लगाने का प्रयास भी किया परंतु शहर थाना प्रभारी धर्मवीर व जेजे कालोनी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजबाला ने उन्हें समझाकर एक तरफ बैठाया। बाद में समाज के मौजिज लोगों भूषण बरोड़, बंसी दहिया व अन्यों ने अपनी मांगें लिखकर दी, जिन्हें पुलिस अधिकारियों ने स्वीकार किया

ये भी पढ़ें:-हरियाणा : वित्त वर्ष 2022-24 के लिए 2455.39 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत

ये है पूरा मामला

वर्णनीय है कि बीती 15 अक्टूबर की रात को दो पक्षों के बीच पहले सदर बाजार में पिटबुल कुत्ता छीनने को लेकर विवाद हुआ था। बाद में दोनों पक्षों के बीच आधी रात को नागरिक अस्पताल में हिंसक झड़प हुई। जिसमें दोनों पक्षों के 30-40 लोग तेजधार हथियार लेकर अस्पताल में घुस गए और उत्पात मचाया। एक आरोपित ने रिवाल्वर से अंधाधुंध फायरिंग की, जिसके छर्रे लगने से दो एबुलेंस चालकों सहित आठ लोग घायल हो गए। आरोपित ने जाते समय अस्पताल में इमजरेंसी के बाहर खड़े जतिन को पकड़ कर उसके सिर में गोली मार दी थी। जिससे उसे गंभीर हालात में हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां बुधवार दोपहर को उसकी मौत हो गई।

घर में सबका बुरा हाल

मृतक जतिन घर में इकलौता कमाने वाला था। परिवार पर अब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता राजकुमार व मां बेसुध हो रही है। छोटी बहन तथा वृद्ध दादा दादी का भी रो रोकर बुरा हाल है। जतिन की नवंबर महीने में शादी होनी थी। घर में मुरम्मत का काम चल रहा था।

जतिन की हत्या मामले में मृतक के पिता राजकुमार के बयान पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ था। मामले में हत्या व एससी एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई है। इस मामले में अब तक एक आरोपित गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

– इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह, थाना प्रभारी, सरसा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।