Karnal News - Sach Kahoon Hindi

Traffic Challan: घरौंडा में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पटाखा बुलेट, प्रेशर हॉर्न और काली फिल्म वाले वाहनों के चालान
घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: घरौंडा में मंगलवार को करनाल ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। पटाखे जैसी तेज आवाज करने वाली बुलेट बाइक, प्रेशर हॉर्न और कारों पर काली फिल्म लगाने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए। कई बुलेट बाइक इंपाउंड भी की गईं। कार्रवाई से बाइक चालकों में हड़कंप रहा, जबकि शहरवासियों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।

दो टीमों ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में की जांच

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे करनाल ट्रैफिक पुलिस की दो टीमें एसएचओ रामलाल के नेतृत्व में घरौंडा पहुंचीं। एक टीम को शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर तैनात किया गया, जबकि दूसरी टीम की अगुवाई एसएचओ रामलाल ने खुद की। टीम ने रेलवे रोड से कार्रवाई शुरू की और मंडी मनीराम, तकिया बाजार, मेन बाजार, गुरु सैन चौक, अराईपुरा रोड और रेलवे रोड चौक समेत प्रमुख स्थानों पर वाहनों की जांच की।

पुलिस ने पटाखा साइलेंसर वाली बुलेट बाइक, काली फिल्म लगी कारों और प्रेशर हॉर्न वाले वाहनों को रोककर चालान किए। काली फिल्म वाले कुछ वाहन चालकों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई, लेकिन बाद में वे माफी मांगते नजर आए। पुलिस ने कार्रवाई में नरमी नहीं बरती।

गली-मोहल्लों में भी एसएचओ ने खुद की बाइकों की जांच

एसएचओ रामलाल ने शहर की गलियों में भी बुलेट बाइक की जांच की। जिस बाइक से पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी, उसे मौके पर रोककर चालक को चालान थमा दिया गया। पुलिस के अनुसार दर्जनों बाइकों के चालान किए गए और कुछ को इंपाउंड भी किया गया। कार चालकों पर भी नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की गई।

एसएचओ रामलाल ने कहा कि घरौंडा से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि पटाखा बुलेट चलाने वालों से लोग परेशान हैं। इसी के चलते अभियान चलाया गया है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि पटाखा साइलेंसर बदलवाएं, प्रेशर हॉर्न उतरवाएं, काली फिल्म हटवाएं और अधिक आवाज करने वाले वाहनों को ठीक करवाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि घरौंडा में यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के चालान किए जाएंगे।

59वीं जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का भव्य समापन
करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Karnal News: जिला बैडमिंटन एसोसिएशन, करनाल द्वारा आयोजित 59वीं जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप–2026 का सोमवार को करन स्टेडियम में भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि आईपीएस श्री सुरेंद्र भोरिया रहे। उन्होंने खिलाड़ियों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा अपनी ऊर्जा का सकारात्मक इस्तेमाल खेलों में करें। यदि युवा खेलों से जुड़ेंगे तो समाज में नशे जैसी बुराइयों को स्वतः समाप्त करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश के लगभग सभी प्रमुख खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का योगदान कई बार आधे से भी अधिक रहा है। आने वाले समय में यह योगदान और बढ़ने की उम्मीद है।

इस अवसर पर लिबर्टी शूज़ लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री रमन बंसल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने प्रतियोगिता में जीत हासिल नहीं कर पाने वाले खिलाड़ियों को भी निराश न होने और आगे और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा खिलाड़ियों को दिए जा रहे सहयोग एवं प्रोत्साहन की सराहना की।

श्री रमन बंसल ने इस वर्ष प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों की बढ़ी हुई भागीदारी पर खुशी जताते हुए कहा कि 9 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों की संख्या काफी अधिक रही, जो बैडमिंटन के प्रति युवाओं के बढ़ते रुझान का प्रमाण है।

जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी श्री दीपक पंडित ने कहा कि एसोसिएशन को इस बात का गर्व है कि करनाल से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ी बड़ी प्रतियोगिताओं में न केवल भाग लेते हैं, बल्कि शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर करनाल का नाम भी रोशन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को कैश प्राइज, प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी श्री दीपक पंडित, पैट्रन श्री हरीश मक्कड़, टेक्निकल एडवाइजर श्री गुरमीत कपूर, कैशियर श्रीमती अंजलि शर्मा, श्री प्रदीप चीमा, श्री विक्रांत महाजन, श्री राहुल चानना, डॉ. बृज, श्री योगेश अरोड़ा सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी, खिलाड़ी, अभिभावक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Karnal News: 59वीं जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का भव्य समापन

करनाल में हर्ष के एनकाउंटर से खफा रोड़ समाज ने किया विरोध प्रदर्शन
करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Karnal News: करनाल में हर्ष के एनकाउंटर से खफा रोड़ समाज सोमवार को फिर सडक़ों पर उतरा। करीब दो किलोमीटर लंबा रोष मार्च निकाला गया, उसके बाद करीब 3 घंटे तक रोड़ धर्मशाला से लेकर लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया गया। रोड़ समाज करनाल से भाजपा विधायक के इस्तीफे और माफी मंगवाने की मांग पर अड़ा रहा। प्रदर्शन का नेतृत्व अखिल भारतीय रोड़ महासभा के प्रधान बलकार सिंह ने किया। बलकार सिंह ने कहा कि 29 तारीख तक इंतजार करेंगे, यदि मांगें नहीं मानी तो 30 अगस्त को करनाल में सीएम के प्रोग्राम में प्रदर्शन करेंगे।

बलकार सिंह ने बताया कि समाज की ओर से सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं। पहली ये कि विधायक माफी मांगें और इस्तीफा दें, दूसरी-डबल एनकाउंटर की सीबीआई से जांच करवाई जाएं। तीसरी-कथित फेक एनकाउंटर में शामिल पुलिस अधिकारियों, कर्मियों पर एक्शन हो। आपको बता दें कि बीरू वाल्मीकि की 5 अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 6 अगस्त को प्रदर्शन कर रहे बीरू के परिजनों के सामने विधायक ने शाम तक रिजल्ट देने की बात कही। उसी शाम को रोड़ समाज के युवक हर्ष और बीरबल को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। जिससे रोड समाज के लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा था। सोमवार को सुबह से ही रोड़ धर्मशाला में समाज के लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। बड़ी संख्या में युवा और समाज के अन्य लोग यहां एकत्रित हुए।

प्रदर्शन शुरू होने से पहले प्रधान बलकार सिंह ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके बाद समाज के लोग रोड़ धर्मशाला से जिला सचिवालय की ओर रवाना हुए। करीब 2 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद प्रदर्शनकारी जिला सचिवालय के नजदीक पहुंचे। प्रदर्शन के बाद जिला सचिवालय के बाहर डीसी आनंद कुमार मौके पर पहुंचे। समाज के प्रतिनिधियों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा, जिसे राज्यपाल के नाम भेजा गया है। उन्होंने कहा कि ज्ञापन में समाज की तीन मुख्य मांगें रखी गई हैं। सरकार से जल्द इन मांगों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर जल्द कोई फैसला नहीं हुआ तो समाज की बनाई गई कमेटी बैठक करेगी और आगामी आंदोलन की रणनीति तय करेगी।

बलकार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पहले समाज से 16 अगस्त तक का समय मांगा था और आश्वासन दिया था कि उनकी तीनों मांगों पर विचार किया जाएगा। उनके अनुसार, निर्धारित समय बीतने के बाद भी सरकार की ओर से मांगों को लेकर कोई ठोस संदेश या निर्णय सामने नहीं आया। उन्होंने कहा कि समाज यह नहीं कहता कि हर्ष किसी तरह की गलती में शामिल नहीं था। यदि उसके खिलाफ कोई मामला था तो उसे गिरफ्तार कर न्यायपालिका के सामने पेश किया जाना चाहिए था। अदालत मामले की सुनवाई करती और जो फैसला देती, वह समाज को भी स्वीकार होता। बलकार सिंह ने कहा कि एनकाउंटर वास्तव में फेक था या नहीं, यह निष्पक्ष जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। उनका आरोप है कि यदि कानून व्यवस्था में इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा मिला तो लोगों का न्याय व्यवस्था पर भरोसा प्रभावित हो सकता है।

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पर्याप्त बल तैनात किया। सेक्टर-12 से आने वाले वाहनों को सेक्टर-13 की तरफ डायवर्ट किया गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन के दौरान स्थिति पर नजर बनाए रखी। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शनकारी वापस लौट गए। फिलहाल समाज ने अपना ज्ञापन सरकार तक पहुंचा दिया है। अब आगे की कार्रवाई सरकार के रुख पर निर्भर करेगी। मांगें पूरी नहीं होने पर कमेटी की बैठक में अगले आंदोलन को लेकर फैसला लिया जाएगा।

59वीं जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू, विधायक योगेंद्र राणा ने किया शुभारंभ
करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Karnal News: जिला बैडमिंटन एसोसिएशन, करनाल द्वारा आयोजित 59वीं जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप–2026 का आज करनाल के करन स्टेडियम में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 24 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है।

चैंपियनशिप का शुभारंभ असंध के विधायक श्री योगेंद्र राणा जी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर लिबर्टी शूज़ लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री रमन बंसल जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला बैडमिंटन एसोसिएशन को शुभकामनाएं दीं।

इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 9 वर्ष से लेकर 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तक के खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में करनाल जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और प्रतिस्पर्धात्मक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिल रहा है।

प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को कैश प्राइज, प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रमन बंसल ने कहा कि इस चैंपियनशिप का उद्देश्य बच्चों से लेकर वरिष्ठ खिलाड़ियों तक सभी आयु वर्गों को बेहतर मंच प्रदान करना और करनाल में बैडमिंटन खेल को और अधिक लोकप्रिय बनाना है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन भविष्य में भी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।

इस अवसर पर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी श्री दीपक पंडित, पैट्रन श्री हरीश मक्कड़, टेक्निकल एडवाइजर श्री गुरमीत कपूर, कैशियर श्रीमती अंजलि शर्मा, श्री प्रदीप चीमा, श्री विक्रांत महाजन, श्री राहुल चानना, डॉ. बृज, श्री योगेश अरोड़ा सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

तीन दिवसीय यह चैंपियनशिप 24 अगस्त 2026 तक चलेगी, जिसमें विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

Gharaunda Accident: करनाल में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरा कैंटर हाईवोल्टेज तार की चपेट में आया
Gharaunda Accident: करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के घरौंडा क्षेत्र में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात श्रद्धालुओं से भरे कैंटर के साथ गंभीर हादसा हो गया। मिनी बायपास के समीप कैंटर के ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईवोल्टेज विद्युत लाइन के संपर्क में आने के बाद वाहन में आग लग गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। Karnal News

हादसे के समय कैंटर में करीब 65 से 70 श्रद्धालु सवार थे। सभी श्रद्धालु बागड़ धाम की ओर जा रहे थे। अचानक विद्युत तार वाहन के संपर्क में आया और देखते ही देखते कैंटर में आग फैल गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों के परिजनों के अनुसार, कैंटर में पीछे की तरफ बैठे कई लोग आग की चपेट में आ गए। हादसे में कुछ श्रद्धालुओं के झुलसने के अलावा कई अन्य को चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में मची अफरा-तफरी | Karnal News

हादसे के बाद बड़ी संख्या में घायल अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों के मुताबिक शुरुआत में उन्हें सामूहिक रूप से घायलों के पहुंचने की सूचना मिली थी। कई मरीजों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी स्थिति और जरूरत के अनुसार दूसरे अस्पतालों के लिए रेफर किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि कुछ घायलों ने शरीर में दर्द, पैर में चोट और रक्तचाप कम होने जैसी समस्याएं बताईं। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण उपलब्ध चिकित्सा व्यवस्था के अनुसार उन्हें अलग-अलग स्थानों पर उपचार के लिए भेजा गया। एंबुलेंस की व्यवस्था कर कई घायलों को तत्काल दूसरे चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाया गया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को घटना की सूचना फोन के माध्यम से मिली थी। इसके बाद वे तत्काल अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने घटनास्थल की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। हादसा किस परिस्थिति में हुआ और विद्युत तार की ऊंचाई कितनी थी, इन पहलुओं की भी जांच की जा रही है। घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और हाईवोल्टेज लाइनों की स्थिति को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। Karnal News

संत डॉ. गुरमीत राम रहीम के अवतार दिवस पर डेरा अनुयाइयों ने किया पौधारोपण
घरौंडा/करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार दिवस के उपलक्ष्य में ब्लॉक घरौंडा द्वारा पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान की शुरूआत उपली गांव के स्टेडियम परिसर से की गई, जहां बड़ी संख्या में साध-संगत ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद ब्लॉक घरौंडा के विभिन्न गांवों में भी साध-संगत ने अपने-अपने क्षेत्रों में पौधारोपण कर अभियान को सफल बनाया। दूसरी और करनाल की साध संगत ने फुसगढ़ मे पौधा रोपण किया जिसकी शुरूआत पप्पू लाठर ने की।

अभियान के दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित साध-संगत ने हजारों पौधे रोपित किए। पौधारोपण के साथ-साथ सभी श्रद्धालुओं ने इन पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में वृक्ष बनकर पर्यावरण को शुद्ध और हरित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। इस अवसर पर 85 मेंबर कपिल इंसां व ब्लाक के प्रेमी सेवक राजेंद्र इंसां  ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण पूरी मानवता के लिए सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते वन क्षेत्र को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां हमेशा प्रकृति संरक्षण, स्वच्छता और मानव सेवा के कार्यों के लिए प्रेरित करते रहे हैं। उन्हीं की प्रेरणा से डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत समाज और पर्यावरण के हित में निरंतर कार्य कर रही है।

साध-संगत ने बताया कि गुरुजी की प्रेरणा से देशभर में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान, नेत्रदान, देहदान, जरूरतमंदों की सहायता, नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता जैसे अनेक कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत गुरुजी की प्रेरणा से 176 मानवता भलाई के कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रही है, जिनका उद्देश्य समाज को बेहतर, स्वस्थ और सुरक्षित बनाना है। पौधारोपण अभियान के दौरान युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपली गांव के स्टेडियम में लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्णय भी लिया गया। इसके अलावा विभिन्न गांवों में लगाए गए पौधों की देखभाल के लिए स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारियां भी तय की गईं।

Tree Plantation: अग्रकुल सेवा संस्था ने आरपीआईआईटी संस्थान में चलाया पौधारोपण कार्यक्रम
घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: अग्रकुल सेवा संस्था (रजि.) की ओर से आज बसताड़ा स्थित आरपीआईआईटी संस्थान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। संस्थान परिसर में पौधारोपण के बाद श्री कल्याण ने बुद्घिजीवियों और समाजसेवियों से भावी पीढिय़ों की सुरक्षा के लिए अधिकाधिक पौधे लगाने का आह्वïन किया। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है।

इस मौके पर श्री कल्याण का संस्था की ओर से पुष्प गुच्छ देकर, शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। लिबर्टी के एमडी श्री शम्मी बंसल को भी स्पीकर साहब द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता आरपीआईआईटी के चेयरमैन भरत सिंगला ने की। विधानसभा अध्यक्ष ने संस्थान परिसर में पौधारोपण किया। बाद में बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज को दिशा मिलती है, साथ ही जागृति भी आती है। क्षेत्र, देश व मानवता के लिए ऐसे कार्यक्रमों में सभी को हिस्सा लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए एक पेड़ मां के नाम नारे से उसका महत्त्व स्पष्ट है। मां हमें जन्म देती है, पेड़ जीवन को चलाते हैं। कोरोना काल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए उस समय सिलेंडरों का सहारा लेना पड़ा। उस स्थिति से सबक लेना चाहिए। पेड़ों से ही प्राणवायु ऑक्सीजन मिलती है। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी की जरूरतें पूरी करने के लिए आधारभूत संरचनाओं, सडक़ों, पुलों, हाईवे आदि का निर्माण जरूरी है लेकिन विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन भी जरूरी है। पौधारोपण और उनके संरक्षण का भाव बच्चों में भी पैदा करना होगा। पर्यावरण से इंसान का स्वास्थ्य जुड़ा है। पर्यावरण शुद्ध होगा तो सेहत ठीक रहेगी और लक्ष्य को भी आसानी से हासिल कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि बच्चों में पर्यावरण को बचाने और मेहनत के संस्कार डालें। त्यौहार-सामाजिक कार्यक्रमों से समाज में एकता का भाव आता है। देश की महान संस्कृति का हर भाग आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करता है। पेड़-पौधों की पूजा करना, नदी को मां के रूप में संबोधित करना भारतीय संस्कृति में शामिल है। उन्होंने कहा पौधारोपण के प्रति जागृति हर पाठशाला से निकलनी चाहिए। भावनात्मक रूप से पेड़ों से जुड़ें, अधिकाधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण सुनिश्चित करें ताकि पर्यावरण स्वच्छ रह सके।

इस अवसर पर लिबर्टी शूज कंपनी के एमडी श्री शम्मी बंसल ने कहा कि पेड़ हमारी सृष्टि का आधार है पेड़ों के बैगर जीवन असम्भव है पेड़ हमें जीवन देते है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे पौधा रोपण अभियान एक पेड़ माँ के नाम कि सराहना करते हुये कहा कि अग्रकुल संस्था इस अभियान को आगे बढ़ाते हुये पौधा रोपण अभियान चला रही है इसके आलावा और भी समाज भलाई के कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि लिबर्टी द्वारा पर्यावरण व जीवों के संरक्षण के लिए राजस्थान, दिल्ली व मरुस्थल के क्षेत्रों मे जलाशयों को निर्माण करवाया गया है व समय समय पर पौधा रोपण अभियान भी चलाया जाता हैं।  इस मौके पर संस्था के प्रधान विनोद गुप्ता, राजपाल सिंगला,महासचिव नरेश गर्ग, कैशियर दीपक गुप्ता, आरपीआईआईटी के चेयरमैन भरत सिंगला, कपिल मोंगा राजेंद्र गुप्ता,पंकज गोयल, रमेश सैनी मौजूद रहे।

समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत, जनता के हकों की लड़ाई और तेज करेगी कांग्रेस: शेर प्रताप शेरी
असंध/करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। हरियाणा किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शेर प्रताप शेरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आमजन के अधिकारों और हितों की लड़ाई लड़ती आई है तथा भविष्य में भी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की सबसे बड़ी पूंजी उसके समर्पित, कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं के दम पर ही संगठन मजबूत होता है और जनता का विश्वास जीतता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और घर-घर जाकर आम लोगों की समस्याओं को सुनें, उन्हें पार्टी की नीतियों से जोड़ें और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें।

करनाल रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए शेरी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश और देश की जनता आज बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, स्मार्ट मीटर, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और सरकारी विभागों के निजीकरण जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है, जबकि शिक्षा और सरकारी स्कूलों से जुड़े फैसलों का सीधा असर गरीब और ग्रामीण परिवारों के बच्चों की शिक्षा पर पड़ रहा है।

शेरी ने कहा कि सरकारी विभागों के लगातार निजीकरण से सामाजिक न्याय की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकारी नौकरियां लगातार कम होती जाएंगी तो आरक्षण का वास्तविक लाभ वंचित वर्गों तक कैसे पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर ने आरक्षण की व्यवस्था समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाकर उन्हें समान अवसर और बराबरी का अधिकार दिलाने के उद्देश्य से की थी, लेकिन वर्तमान नीतियां उस मूल भावना को कमजोर कर रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकारों के समय स्थापित सार्वजनिक संस्थानों और राष्ट्रीय संपत्तियों का निजीकरण किया जा रहा है। उनके अनुसार इससे देश की सार्वजनिक परिसंपत्तियां धीरे-धीरे निजी हाथों में जा रही हैं और आम नागरिकों के हित प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम परिवारों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है और हर वर्ग आर्थिक दबाव महसूस कर रहा है।

शेरी ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती से उठा रहे हैं तथा जनता के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे स्मार्ट मीटर, बेरोजगारी, महंगाई, निजीकरण, शिक्षा और आरक्षण जैसे जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच ले जाएं तथा कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएं।

इस अवसर पर दिलबाग नंबरदार बल्ला, बलवान कुरलन,हरिंद्र सिंह,मंगलबीर सिंह विर्क, सुखदेव शर्मा,श्याम पाल रोहिल्ला,सुंदर सिंह गुज्जर,तेजी बस्सी,सुरेंद्र गुप्ता,गुरमुख सिंह कैरो,जयनारायण प्रजापत,बाबू राम रोड़,पूर्व चेयरमैन हरविंदर सिंह, रमेश कौशिक,विक्रम बाल्मीकि,रोशन लाल बाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।

डिंगर माजरा पहुंचे लेबरफेड चेयरमैन देवेंद्र पांचाल, कांग्रेस पर साधा निशाना
घरौंडा/करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: हरियाणा स्टेट को-ऑपरेटिव लेबर एंड कंस्ट्रक्शन फेडरेशन लिमिटेड (लेबरफेड) के चेयरमैन देवेंद्र पांचाल बुधवार को घरौंडा के गांव डिंगर माजरा पहुंचे। यहां ग्रामीण हुकुमचंद के आवास पर आयोजित जनसभा में उनका जोरदार स्वागत किया गया। चेयरमैन देवेंद्र पांचाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी बड़े पद पर सेवा करने का अवसर मिलता है। इसी का परिणाम है कि आज पांचाल विश्वकर्मा समाज को हरियाणा में लेबरफेड का चेयरमैन मिला है।

उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में काम या तो पैसे के दम पर होता था या फिर किसी बड़े सर्कल से जुड़ाव जरूरी होता था। पांचाल ने आरोप लगाया कि पिछले 70 वर्षों में किसी भी पार्टी ने पांचाल समाज को वास्तविक लाभ नहीं दिया, केवल दिखावटी वादे किए गए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कांग्रेस द्वारा एक महिला को चेयरमैन बनाए जाने की बात करते हैं, लेकिन वह केवल तीन महीने के लिए और वह भी सरकार के अंतिम समय में किया गया निर्णय था। इसके विपरीत भाजपा सरकार ने उन्हें साढ़े तीन साल पहले ही चेयरमैन बनाकर समाज को सम्मान दिया। देवेंद्र पांचाल ने कहा कि वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का प्रयास किया था, लेकिन उस समय पूर्ण बहुमत न होने के कारण यह संभव नहीं हो सका।

समाज ने रखीं कई मांगें, चेयरमैन ने दिया आश्वासन

कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने चेयरमैन के समक्ष कई मांगें रखीं। इनमें प्रमुख रूप से सभी सरकारी विभागों में पिछड़ा वर्ग के कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण देने, रोस्टर प्रणाली लागू करने, कौशल आधारित भर्तियों में 27 प्रतिशत आरक्षण देने, बैकलॉग पदों को भरने और क्लास-1 व क्लास-2 पदों में 16+11 प्रतिशत यानी कुल 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग शामिल रही।

इन मांगों पर प्रतिक्रिया देते हुए चेयरमैन ने कहा कि समाज की ओर से रखी गई मांगों पर काम चल रहा है और सरकार उन्हें पूरा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी समाज के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी।

9700 सोसाइटियों को मजबूत करने का लक्ष्य

एक सवाल के जवाब में देवेंद्र पांचाल ने बताया कि हरियाणा में लगभग 9700 लेबर सोसाइटियां रजिस्टर्ड हैं। उनका उद्देश्य है कि इन सभी सोसाइटियों को पर्याप्त काम मिले और उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार का विजन है कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाए और स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए। इस मौके पर बरसत मंडल अध्यक्ष नरेश कैमला, भाजपा नेता नरेंद्र लाठर, कृष्ण चंद लाठर, विश्वकर्मा मंदिर समिति के प्रधान रवि पांचाल, सुरेंद्र पांचाल, दर्शन धीमान, राजेंद्र धीमान, सुदामा धीमान, रमेश धीमान व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

घरौंडा के बरसत स्कूल में एसडीएम का छापा, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
घरौंडा/करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: घरौंडा क्षेत्र के बरसत गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार सुबह एसडीएम राजेश कुमार सोनी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वे सीधे कक्षाओं में पहुंचे और छठी कक्षा में बच्चों के साथ बेंच पर बैठकर पढ़ाई का स्तर जांचा। उन्होंने बच्चों से सवाल पूछे, किताबें पढ़वाईं और उनकी समझ का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ स्कूल की सफाई, बिजली, शौचालय और मिड डे मील की गुणवत्ता भी जांची गई।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम राजेश कुमार सोनी छठी कक्षा में पहुंचे, जहां अध्यापक बच्चों को पढ़ा रहे थे। एसडीएम खुद बच्चों के बीच बेंच पर बैठ गए और शिक्षक को पढ़ाते हुए देखा। उन्होंने बच्चों से सवाल पूछे और किताब पढ़वाकर उनकी क्षमता को परखा। इसके बाद छठी कक्षा के दूसरे सेक्शन में पहुंचे, जहां बच्चों ने संतुलित आहार विषय पर लघु नाटिका प्रस्तुत की।इसके बा द एसडीएम सातवीं, आठवीं, नौवीं, दसवीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं में भी पहुंचे। उन्होंने हर कक्षा में पढ़ाए जा रहे विषयों से जुड़े सवाल पूछे और पिछले दिनों की पढ़ाई के बारे में भी जानकारी ली। बच्चों से उनके भविष्य के लक्ष्य भी पूछे गए। कई बच्चों ने डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और इंस्पेक्टर बनने की इच्छा जताई।

पंजाबी की कक्षा में बच्चों को ह्लमुझे गुस्सा क्यों आता हैह्व विषय दिया गया, जबकि अंग्रेजी की कक्षा में ह्लहमें कड़ी मेहनत क्यों करनी चाहिएह्व जैसे भाव लिखने को कहा गया। बच्चों ने इन विषयों पर अपने-अपने जवाब कॉपियों में लिखे। बच्चों ने सीखा कि कैसे हम गुस्से पर काबू पा सकते है और कैसे मेहनत करके आगे बढ़ सकते है।

एसडीएम सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर ही स्कूल पहुंच गए। सबसे पहले उन्होंने प्रधानाचार्य कार्यालय में जाकर शिक्षकों का हाजिरी रजिस्टर अपने कब्जे में लिया। कुछ शिक्षक छुट्टी पर थे, जबकि बाकी शिक्षक स्कूल में मौजूद मिले। हालांकि कुछ शिक्षक थोड़ी देरी से पहुंचे और बच्चे भी करीब साढ़े 8 बजे तक आते रहे। जब एसडीएम ने बच्चों से देरी का कारण पूछा तो सामने आया कि कई बच्चे डेरा संजयनगर और अन्य डेरों से पैदल स्कूल आते हैं, जिससे उन्हें देर हो जाती है। कुछ बच्चे खाली पेट भी स्कूल पहुंचते हैं। इस पर एसडीएम ने बच्चों को समय पर आने के लिए प्रेरित किया।

बच्चों के जूते और भोजन को लेकर भी उठे सवाल

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि कई बच्चों के पैरों में जूते नहीं थे। इस पर एसडीएम ने सामाजिक सहयोग से जूतों की व्यवस्था करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जो बच्चे बिना कुछ खाए स्कूल आते हैं, उनके लिए भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सरकार को लिखा जाएगा। ऐसे में स्कूल प्रबंधन द्वारा सोलर लाइट लगवाए जाने की भी मांग रखी गई, ताकि बिजली सप्लाई में किसी तरह की कोई बाधा न आए, जिस पर एसडीएम ने संबंधित डिपार्टमेंट से बात करने की बात कही।

मिड डे मील में सामने आईं खामियां

मिड डे मील के निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं। बच्चों ने इंस्टेंट खीर में रुचि नहीं दिखाई। पहले दूध और चावल से बनने वाली खीर बच्चों को पसंद आती थी, लेकिन अब वह व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा दाल, राजमा और चने ठीक से नहीं गलते और सब्जी भी सही तरीके से नहीं बन पाती। मिड डे मील इंचार्ज ने बताया कि अब राशन एक एग्रो कंपनी के माध्यम से आता है, जिसकी गुणवत्ता को लेकर समस्याएं हैं। बच्चों को यह खाना पसंद नहीं आ रहा। इंचार्ज ने अनुरोध किया कि पहले की व्यवस्था लागू की जाए, जिसमें स्कूल स्तर पर ही सामग्री खरीदी जाती थी। इस पर एसडीएम ने संबंधित विभाग से बात करने का आश्वासन दिया।

सफाई, बिजली और वेंटिलेशन की जांच

निरीक्षण केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं रहा। एसडीएम ने पूरे स्कूल परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने शौचालयों की स्थिति, कक्षाओं की सफाई, लाइट व्यवस्था और वेंटिलेशन की जांच की। जहां कहीं भी कमी मिली, वहां तुरंत सुधार के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने सुबह की प्रार्थना सभा को अच्छा बताया, लेकिन इसमें योग, पीटी और अन्य गतिविधियों को शामिल करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए ये गतिविधियां जरूरी हैं। बताया जा रहा है कि एसडीएम राजेश कुमार सोनी लगातार सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इससे पहले वे कोहंड और लालूपुरा के स्कूलों का भी निरीक्षण कर चुके हैं। शनिवार को बरसत गांव के स्कूल में उनकी यह कार्रवाई इसी क्रम का हिस्सा रही।

एसडीएम बोले-बच्चों के सपनों को पूरा करना जरूरी

पत्रकारों से बातचीत में एसडीएम राजेश कुमार सोनी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान बच्चों का शैक्षिक स्तर जांचा गया है। यह देखा गया कि बच्चे पढ़ाई को समझ पा रहे हैं या नहीं और किताब पढ़ने में सक्षम हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि बच्चों से उनके जीवन के लक्ष्य पूछे गए, जिसमें बच्चों ने डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और इंस्पेक्टर बनने की इच्छा जताई। सभी बच्चों के अपने सपने हैं और वे इन्हें पूरा करने के लिए स्कूल आते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों द्वारा भी बच्चों को पढ़ाने में मेहनत की जा रही है। जो बच्चे दूर से आते हैं या लेट होते हैं, उनके लिए शिक्षकों को प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मिड डे मील और अन्य समस्याओं पर लिखा जाएगा

एसडीएम ने बताया कि मिड डे मील को लेकर जो समस्याएं सामने आई हैं, उन्हें संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। एग्रो कंपनी से आने वाले राशन की गुणवत्ता पर भी ध्यान दिलाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिन बच्चों के पास जूते नहीं हैं, उनके लिए सामाजिक स्तर पर व्यवस्था की जाएगी। जो बच्चे बिना खाना खाए स्कूल आते हैं, उनके लिए भी उचित कदम उठाने के लिए सरकार को लिखा जाएगा।

डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने पेश की मानवता की मिसाल, जरूरतमंद मरीज को दान की प्लेटलेट्स
घरौंडा/करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Platelet Donation: पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार मानवता भलाई के कार्यों में निरंतर लगे हुए हैं। इसी कड़ी में एक जरूरतमंद बीमार व्यक्ति को समय पर प्लेटलेट्स उपलब्ध करवाकर उसकी जान बचाई गई।

मिली जानकारी के अनुसार विनोद पुत्र कृष्ण निवासी क्षेत्र को मलेरिया व टाइफाइड होने के कारण उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी। डॉक्टरों ने बताया कि उसके शरीर में प्लेटलेट्स बहुत कम हो चुकी हैं और तुरंत प्लेटलेट्स चढ़ाना बहुत जरूरी है। मरीज के परिजन प्लेटलेट्स के लिए काफी परेशान हो रहे थे।

इस बात की जानकारी जैसे ही डेरा सच्चा सौदा के जिम्मेवार 85 मेंबर कपिल इन्सां को लगी तो उन्होंने तुरंत मानवता भलाई के कार्य को आगे बढ़ाते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों को करनाल के अस्पताल में भेजा।

सेवादार सागर इन्सां निवासी गांव कैमला, ब्लॉक घरौंडा को जैसे ही मैसेज मिला, वह बिना देरी किए तुरंत करनाल हॉस्पिटल पहुंचे और डॉक्टरों की सलाह अनुसार अपनी प्लेटलेट्स डोनेट की। समय पर प्लेटलेट्स मिलने से मरीज की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

मरीज के परिजनों ने डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों और पूज्य गुरु जी का तहे दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब उन्हें कोई रास्ता नहीं दिख रहा था, डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने देवदूत बनकर मदद की।

इस अवसर पर 85 मेंबर कपिल इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षा है कि रक्तदान महादान है और हमें निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। डेरा सच्चा सौदा के सेवादार 24 घंटे मानवता की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। डेरा सच्चा सौदा द्वारा 167 मानवता भलाई के कार्य चलाए जा रहे हैं जिनमें रक्तदान, प्लेटलेट्स दान, पौधारोपण, गरीबों की मदद आदि शामिल हैं।

पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
घरौंडा/करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News; हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। प्रदेश सरकार एक पेड़ मां के नाम अभियान को जन-जन का अभियान बनाकर हरियाणा को और अधिक हरा-भरा बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि प्रकृति से जुडऩा ही भगवान शिव से जुडऩा है। सावन के पावन माह की शुरुआत पर हर व्यक्ति एक लोटा जल भगवान शिव के नाम और एक पौधा आने वाली पीढ़ी के नाम का संकल्प ले।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी वीरवार को करनाल के कुटेल स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित 77 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के पर्यावरण, वन एवं वन्य प्राणी मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने की, जबकि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 800 स्कूली बच्चों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया तथा सभी को एक पेड़ मां के नाम की प्रतिज्ञा दिलाई। इसके उपरांत उन्होंने वन विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा हरियाणा फॉरेस्ट न्यूज एवं धार्मिक वृक्षारोपण पुस्तिकाओं का विमोचन किया। समारोह के दौरान मियावाकी के तहत 20 हजार पौधों का रोपण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्वच्छ हरियाणा, हरित हरियाणा विषय पर आयोजित क्विज व पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया।

घरौंडा विधानसभा को मिली सौग़ात

हालांकि यह कार्यक्रम वन विभाग का था परंतु इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण के निवेदन पर मेडिकल यूनिवर्सिटी कैंपस के साथ लगती  मुगल ड्रेन नंबर-1 के हिस्से को मजबूत किये जाने की घोषणा की। सिंचाई विभाग द्वारा इस प्रोजेक्ट के लगभग 7.00 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा। इस हिस्से के सौंदर्यीकरण का कार्य वन विभाग को दिया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा ड्रेन नंबर-1 और ड्रेन नंबर-2 के सुदृढ़ीकरण व रीमॉडलिंग के कार्य की भी घोषणा की है जिसके लिए पैसा नाबार्ड द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा। सिंचाई विभाग द्वारा इसकी डीटेल व अनुमान तैयार किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने गाँव उपली में 100 एकड़ में बनने वाले डियर पार्क का भी जिक्र किया जिसकी घोषणा उन्होंने अपने बजट में की थी।

विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने जहाँ मुख्यमंत्री का आभार जताया वहीं उन्होंने कहा कि इस वन महोत्सव के दौरान मेडिकल यूनिवर्सिटी में बड़े स्तर पर होने वाले वृक्षारोपण से यह प्रांगण बहुत हरा भरा तथा खूबसूरत होगा।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन इसलिए भी विशेष है क्योंकि सावन माह का शुभारंभ हुआ है। भगवान शिव का संपूर्ण स्वरूप प्रकृति से जुड़ा हुआ है और उनका प्रत्येक रूप हमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करते हैं, उसी प्रकार बेल सहित अन्य उपयोगी वृक्षों का रोपण और संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हर घर, हर गांव, हर खेत और हर शहर को हरियाली से भरने का संकल्प लें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान मनुष्य के स्वास्थ्य की रक्षा करता है, जबकि वृक्ष पूरी पृथ्वी के स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं। अस्पतालों में ऑक्सीजन जीवन बचाती है, लेकिन जंगल हमें चौबीसों घंटे प्राकृतिक ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और हरियाली अनेक बीमारियों से बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति को सदैव पूजनीय माना गया है। हमारे पूर्वजों ने पीपल, वट, तुलसी और नीम जैसे वृक्षों को विशेष महत्व दिया। माता अमृता देवी बिश्नोई और उनके साथियों का बलिदान आज भी हमें वृक्षों की रक्षा का संदेश देता है। जलवायु परिवर्तन, बढ़ता तापमान, जल संकट और प्रदूषण जैसी चुनौतियों का समाधान तभी संभव है, जब सरकार के साथ समाज भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर आगे आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया एक पेड़ मां के नाम अभियान आज जन आंदोलन का रूप ले चुका है। पंचायतों और सार्वजनिक भूमि पर बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जा रहा है। दुर्लभ एवं संकटग्रस्त वृक्ष प्रजातियों के संरक्षण की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है तथा किसानों को खेतों की मेड़ों और उपलब्ध भूमि पर स्थानीय एवं उपयोगी प्रजातियों के पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि और वानिकी एक-दूसरे के सहयोगी हैं और वृक्ष किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ मिट्टी, जल और पर्यावरण की भी रक्षा करते हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2026-27 में प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा 44 हेक्टेयर क्षेत्र में मियावाकी पद्धति से सघन वन विकसित किए जाएंगे। पिछले वित्त वर्ष में प्रदेश में 1 करोड़ 52 लाख पौधे लगाए गए। प्रदेश में 58 हर्बल पार्क, 75 नमो पार्क, प्रत्येक जिला मुख्यालय पर ऑक्सी वन, गांवों में पंचवटी तथा कुरुक्षेत्र के 134 तीर्थों पर पंचवटी वाटिकाएं विकसित की जा रही हैं। प्रदेश के 610 वन मित्र हरियाली बढ़ाने और पौधों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वहीं प्राण वायु देवता योजना के तहत 5,360 पुराने एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण वृक्षों के संरक्षण के लिए प्रति वृक्ष 3,000 रुपये वार्षिक प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

विद्यार्थी कम-से-कम एक पौधे को गोद ले

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से स्कूली विद्यार्थियों से आह्वान किया कि प्रत्येक विद्यार्थी कम-से-कम एक पौधे को गोद ले और उसकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी पौधे का नाम रखें, उसके विकास का रिकॉर्ड तैयार करें और अपने जन्मदिन सहित अन्य विशेष अवसरों पर उसके संरक्षण का संकल्प दोहराएं। यदि आज का युवा एक-एक पौधे को जीवनभर संवारने का संकल्प ले ले, तो हरियाणा की हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का सपना स्वत: साकार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पौधरोपण किसी एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के प्रति हमारी आजीवन जिम्मेदारी और संस्कार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं। सच्चा विकास वही है, जिसमें सडक़ भी हो और छायादार वृक्ष भी, उद्योग भी हों और स्वच्छ हवा भी। उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाली पीढिय़ों के लिए हरियाली से समृद्ध हरियाणा छोडऩा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

एक पेड़ मां के नाम अभियान लोगों को प्रकृति से भावनात्मक रूप से जोड़ने का काम कर रहा: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि जिस परिसर में आज पौधारोपण किया जा रहा है, वहां वर्षों पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने भी पौधा लगाया था। आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में उसी संकल्प को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आज लगाए जा रहे पौधे आने वाले वर्षों में विशाल वृक्ष बनेंगे और मेडिकल विश्वविद्यालय परिसर को हरा-भरा एवं स्वच्छ वातावरण प्रदान करेंगे।

उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा। जिस प्रकार बड़े संस्थान किसी क्षेत्र के विकास को नई दिशा देते हैं, उसी प्रकार यह विश्वविद्यालय करनाल और पूरे हरियाणा की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में विकसित होने वाला मियावाकी वन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे परिसर में घना हरित क्षेत्र विकसित होगा, लोगों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा और आने वाली पीढिय़ों को भी इसका लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान लोगों को प्रकृति से भावनात्मक रूप से जोडऩे का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमें प्रकृति से जो विरासत मिली है, उसे और समृद्ध बनाकर आने वाली पीढिय़ों को सौंपना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हरियाणा निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने बताया कि बजट में घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 100 एकड़ में मियावाकी वन विकसित करने की घोषणा की गई है, जो भविष्य में पर्यावरण संरक्षण का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनेगा। इसके साथ ही क्षेत्र में स्टेडियम सहित अन्य विकास कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

श्री हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री से मेडिकल विश्वविद्यालय के समीप से गुजरने वाली ड्रेन की सफाई और सुदृढ़ीकरण कराने का भी आग्रह किया, ताकि परिसर का वातावरण और अधिक स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके।

पर्यावरण संरक्षण आज केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है: कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह
पर्यावरण, वन एवं वन्य प्राणी मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने के लिए हर व्यक्ति को कम-से-कम दो पेड़ अवश्य लगाने चाहिए और उनकी देखभाल भी करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के 13 जिले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का हिस्सा हैं। सर्दियों के मौसम में दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा के ये जिले भी वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या से प्रभावित होते हैं। ऐसे में अधिक से अधिक पौधारोपण ही प्रदूषण से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

राव नरबीर सिंह ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में पेड़ों का विशेष महत्व है। पेड़ जीवनभर हमें छाया, ऑक्सीजन और फल-फूल देते हैं और अंत समय में भी अंतिम संस्कार के काम आते हैं। इसलिए हमें पेड़ों को केवल लगाना ही नहीं, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना चाहिए।

उन्होंने बदलती जीवनशैली का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्ष 2018 में एक सर्वे के अनुसार देश में लगभग 10 करोड़ शादी के कार्ड छपे थे। सोचिए, इन्हें बनाने के लिए कितने पेड़ों की कटाई हुई होगी। आज वर्ष 2026 में यह संख्या और भी बढ़ चुकी है। उन्होंने कहा कि शादी के निमंत्रण के साथ भेजे जाने वाले भारी-भरकम गिफ्ट बॉक्स और कागज का अत्यधिक उपयोग पर्यावरण पर अतिरिक्त बोझ डालता है। आज जब हर व्यक्ति के हाथ में मोबाइल फोन है और हम अन्य शुभकामनाएं व संवेदनाएं डिजिटल माध्यम से भेज सकते हैं, तो विवाह के निमंत्रण भी डिजिटल माध्यम से भेजने की आदत विकसित करनी चाहिए। इससे बड़ी मात्रा में कागज की बचत होगी और पेड़ों की कटाई भी कम होगी।

राव नरबीर सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के स्थापित होने से इस क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण के प्रयासों और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में यह क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार का बड़ा केंद्र बनकर उभर रहा है। जिस प्रकार वर्षों पहले गुरुग्राम में उद्योगों के आने से वहां की तस्वीर बदल गई थी, उसी प्रकार यह मेडिकल यूनिवर्सिटी भी करनाल और आसपास के क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगी तथा रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी।

समारोह के दौरान प्रधान मुख्य वन संरक्षक के. सी. मीना ने मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2026-27 के दौरान कुल 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें से 1 करोड़ पौधे वन विभाग द्वारा तथा 40 लाख पौधे अन्य सरकारी विभागों एवं संस्थाओं द्वारा लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि पौधारोपण अभियान को चार चरणों में संचालित किया जाएगा। प्रथम चरण के तहत आज प्रदेशभर में 25 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान से जोड़ते हुए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग द्वारा सडक़ों एवं एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जा रहा है, जिससे वायु एवं ध्वनि प्रदूषण को कम करने में सहायता मिलेगी। इसके साथ ही प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मियावाकी पद्धति से सघन वन विकसित किए जा रहे हैं, जो कम समय में तेजी से विकसित होकर हरित आवरण बढ़ाने में प्रभावी सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत स्थानीय जलवायु के अनुकूल देशी प्रजातियों के पौधों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जैव विविधता को भी बढ़ावा मिल सके।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, चीफ व्हीप एवं इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप, करनाल विधायक जगमोहन आनंद, नीलोखेड़ी विधायक भगवानदास कबीरपंथी, असंध विधायक योगेंद्र राणा, महापौर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, हरियाणा के केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के चेयरमेन यशपाल ठाकुर, व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमेन सतीश गुप्ता, हरियाणा वन विकास निगम के अध्यक्ष रवि सैनी, करनाल सांसद प्रतिनिधि कवींद्र राणा, पीसीसीएफ नवदीप सिंह, घनश्याम, अतुल व टी.पी. सिंह, उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा, एसपी नरेंद्र बिजराणिया, डीएफओ नवल किशोर सहित वन विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये बच्चे हुए सम्मानित

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 77वें  राज्य स्तरीय वन महोत्सव समारोह में वन एवं पर्यावरण के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-7 से12वीं कक्षा के छात्र सार्थक, द्वितीय स्थान पर रेलवे रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ मॉडल संस्कृति माध्यमिक स्कूल से 11वीं कक्षा की छात्रा पलक व तृतीय स्थान पर ओ.पी.एस. विद्या मंदिर सेक्टर-13 से 9वीं कक्षा के छात्र वेदांक गोयल को सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार पेंटिंग प्रतियोगिता (श्रेणी कक्षा 6 से 8) में प्रथम स्थान पर ओ.पी.एस. विद्या मंदिर सेक्टर-13 अर्बन स्टेट से आठवीं कक्षा की छात्रा ईशानी, द्वितीय स्थान पर ओ.पी.एस. विद्या मंदिर सेक्टर-13 अर्बन स्टेट से 7वीं कक्षा की छात्रा याश्वी और तृतीय स्थान पर ओ.पी.एस. विद्या मंदिर से कक्षा 7वीं की छात्रा ऐश्रा को सम्मानित किया गया। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता (श्रेणी कक्षा 9 से 12)में प्रथम स्थान पर ओ.पी.एस. विद्या मंदिर स्कूल के कक्षा 9 की छात्रा अनुष्का शर्मा, द्वितीय स्थान पर दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर 7 से कक्षा 11वीं की छात्रा ग्रेसी व तृतीय स्थान पर दयाल सिंह पब्लिक स्कूल से कक्षा 10वीं की छात्रा तमन्या सिंह को सम्मानित किया गया।