India vs Pakistan - Sach Kahoon Hindi
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ आरोन जॉर्ज व सिरसा के कनिष्क चौहान ने खेली धमाकेदार पारी
IND vs PAK, U19 Asia Cup 2025: दुबई। अंडर-19 एशिया कप 2025 के तहत दुबई स्थित आईसीसी अकादमी में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय युवा टीम ने पाकिस्तान के सामने 241 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी चुनी। बारिश के कारण यह मुकाबला 49 ओवर प्रति पारी का कर दिया गया था। भारत की ओर से पारी की शुरुआत आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी ने की। पिछले मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले वैभव इस बार बड़ी पारी नहीं खेल सके और केवल 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। IND vs PAK
कप्तान आयुष म्हात्रे ने हालांकि आक्रामक शुरुआत की और कुछ आकर्षक शॉट्स लगाए। उन्होंने 25 गेंदों पर तीन छक्कों और चार चौकों की मदद से 38 रन बनाए। वह अच्छी लय में नजर आ रहे थे और बड़ी पारी की ओर बढ़ते दिख रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश उनका विकेट गिर गया। दूसरे विकेट के लिए उन्होंने आरोन जॉर्ज के साथ 49 रन की साझेदारी की। IND vs PAK
भारतीय पारी की रीढ़ आरोन जॉर्ज रहे
भारतीय पारी की रीढ़ आरोन जॉर्ज रहे। उन्होंने संयम और आक्रामकता का संतुलन दिखाते हुए 88 गेंदों में 85 रन बनाए। उनकी पारी में 12 चौके और एक छक्का शामिल रहा। मध्यक्रम में कनिष्क चौहान ने भी उपयोगी योगदान दिया। कनिष्क ने 46 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली, जिसमें तीन छक्के और दो चौके शामिल थे।
भारतीय टीम निर्धारित ओवर पूरे होने से पहले ही 46.1 ओवर में 240 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद साएम और अब्दुल सुभान ने प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट झटके। इसके अलावा निकाब शफीक को दो सफलता मिली, जबकि अली राजा और अहमद हुसैन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
दुबई की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन भारतीय बल्लेबाजी अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरी नहीं उतर सकी। ऐसे में अब गेंदबाजों पर जिम्मेदारी होगी कि वे शुरुआती ओवरों में पाकिस्तान को दबाव में डालें। यदि भारतीय टीम पहले दस ओवरों में दो से तीन विकेट हासिल कर लेती है, तो मुकाबले में उसकी पकड़ मजबूत हो सकती है। IND vs PAK
India vs Pak: भारत ने पाकिस्तान को खेल के मैदान पर फिर चटाई धूल
हांगकांग (एजेंसी)। India vs Pak: रॉबिन उथप्पा (28), भरत चिप्ली (24) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने शुक्रवार को हांगकांग सिक्सर्स टूनार्मेंट 2025 के पूल सी के वर्षा बाधित मुकाबले में डकवर्थ-लुईस पद्धति से पाकिस्तान को दो रनों से शिकस्त दी। आज यहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में चार विकेट पर 86 रन बनाए, जिसमें रॉबिन उथप्पा के 11 गेंदों में 28 रन और भरत चिप्ली के 13 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कप्तान दिनेश कार्तिक ने छह गेंदों में नाबाद 17 रन बनाकर भारत को एक प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया। वर्षा बाधित इस मैच में, भारत ने धैर्य बनाए रखते हुए करीबी जीत हासिल की। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद शहजाद ने दो विकेट लिये। अब्दुल समद ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
पाकिस्तान की पारी की शुरूआत अच्छी रही और तीन ओवर के बाद जब उसका स्कोर एक विकेट पर 41 रन था, तभी भारी बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। उसके बाद खेल नहीं हो सका और डीएलएस पद्धति के अनुसार पाकिस्तान को दो रन हार का सामना करना पड़ा। स्टुअर्ट बिन्नी की कसी हुई गेंदबाजी, जिसमें उन्होंने सिर्फ सात रन दिए और एक विकेट लिया। इस बीच, पूल बी में, आॅस्ट्रेलिया ने यूएई को 10 विकेट से हराया। आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने विस्फोटक बल्लेबाज का प्रदर्शन करते हुए मात्र तीन ओवर में 88 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। जैक वुड ने 11 गेंदों में 55 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि निक हॉब्सन सिर्फ पांच गेंदों में 26 रन बनाकर नाबाद रहे। India vs Pak
अफगानिस्तान ने पूल ए में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दक्षिण अफ्रीका पर 49 रन की शानदार जीत दर्ज की। यह टूनार्मेंट में उनकी दूसरी जीत थी। कप्तान गुलबदीन नैब ने 12 गेंदों में 50 रन बनाए, जबकि करीम जनत ने 11 गेंदों में 46 रन जोड़े, जिससे अफगानिस्तान ने छह ओवर में छह ओवरो में 148 रन बनाए। जवाब में, दक्षिण अफ्रीका की टीम दो विकेट पर 99 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। पूल डी में, बंगलादेश ने श्रीलंका पर 14 रन से जीत दर्ज की। कप्तान अकबर अली ने नौ गेंदों में 32 रन बनाए, लेकिन मोसादेक हुसैन की शानदार 3/20 गेंदबाजी ने मैच को बंगलादेश के पक्ष में मोड़ दिया, क्योंकि उन्होंने 75 रन का बचाव करते हुए श्रीलंका को छह विकेट पर 61 के स्कोर पर रोक दिया। इस हार के साथ श्रीलंका को टूनार्मेंट में लगातार दूसरी हार मिली। आॅस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दिन का आखिरी मैच बारिश के कारण रद्द रहा। India vs Pak
यह भी पढ़ें:– Mission Shakti Abhiyan: मिशन शक्ति अभियान के तहत कविता पाठ प्रतियोगिता का सफल आयोजन
Actions of Modi Government: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सरकार और सेना के समर्थन में ज्यादा जनता: सर्वे के चौंकाने वाले आंकड़े
Actions of Modi Government: नई दिल्ली। 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी हमले ने सम्पूर्ण राष्ट्र को आक्रोशित कर दिया था। इसके प्रत्युत्तर में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से पाकिस्तान स्थित आतंकी अड्डों को ध्वस्त किया। इस कड़े जवाब के पश्चात जब भारत सामरिक रूप से प्रभावी स्थिति में था, तभी सरकार ने सीजफायर की घोषणा कर दी, जिस पर अनेक सवाल उठे। विपक्ष ने जहां सरकार को घेरने का प्रयास किया, वहीं पाकिस्तान ने सोशल मीडिया के माध्यम से भारत के विरुद्ध दुष्प्रचार शुरू कर दिया। India vs Pakistan
इन परिस्थितियों के बीच आईएएनएस-मैटराइज द्वारा किए गए एक राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण ने जनता की सोच को सामने रखा है। सर्वे में 9 से 15 मई 2025 के बीच कुल 7,463 नागरिकों (4,702 पुरुष व 2,761 महिलाएं) से राय ली गई। सर्वे का त्रुटि सीमा ±3% रही। India vs Pakistan
प्रमुख निष्कर्ष: | India vs Pakistan
1. क्या ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पाकिस्तान को सबक सिखाने में सफल रहा?
66% लोगों ने कहा – हां
18% – कुछ हद तक सफल
9% – बिल्कुल नहीं
7% – कह नहीं सकते
2. क्या मोदी सरकार आतंकवाद के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई में सक्षम है?
92% – पूरी तरह सक्षम
1% – कुछ हद तक
4% – नहीं
3% – कह नहीं सकते
3. क्या न्यूक्लियर शक्ति संपन्न पाकिस्तान के भीतर घुसकर हमला करना भारत की बड़ी उपलब्धि है?
72% – हां
9% – कुछ हद तक
12% – नहीं
7% – कह नहीं सकते
4. क्या भारत ने पाकिस्तान के न्यूक्लियर कवच को भेद दिया है?
78% – हां
18% – कुछ हद तक
4% – नहीं
5. क्या ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भारत की वैश्विक छवि सुदृढ़ हुई है?
73% – हां
16% – कुछ हद तक
9% – नहीं
2% – कह नहीं सकते
6. क्या पीएम मोदी की वैश्विक छवि और सशक्त हुई है?
69% – हां
26% – पहले जैसी ही है
5% – कह नहीं सकते
7. क्या पीएम मोदी की लोकप्रियता बढ़ी है?
74% – हां
11% – कोई असर नहीं
10% – घटी है
5% – कह नहीं सकते
8. क्या विपक्ष द्वारा उठाए गए सवाल उचित हैं?
27% – हां
9% – कुछ हद तक
57% – नहीं
7% – कह नहीं सकते
9. क्या संसद का विशेष सत्र बुलाने की विपक्ष की मांग उचित है?
33% – हां
8% – कुछ हद तक
45% – नहीं
3% – कह नहीं सकते
10. क्या विपक्ष ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर राजनीति कर रहा है?
57% – हां
14% – कुछ हद तक
26% – नहीं
3% – कह नहीं सकते
11. मोदी बनाम इंदिरा: कौन अधिक सशक्त निर्णय लेने में सक्षम?
42% – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
29% – पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी
17% – दोनों
5% – कोई नहीं
7% – कह नहीं सकते
12. क्या वर्तमान सरकार सबसे कठोर निर्णय लेने वाली सरकार रही है?
79% – हां
16% – नहीं
5% – कह नहीं सकते
13. क्या भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान पर दबाव बनाना चाहिए?
66% – हां
22% – नहीं
12% – कह नहीं सकते
14. क्या ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम उचित है?
76% – हां
12% – नहीं
12% – कह नहीं सकते
15. क्या इस कार्रवाई से सरकार और सेना पर जनविश्वास बढ़ा है?
84% – हां
6% – कुछ हद तक
2% – नहीं
8% – कह नहीं सकते
16. पाकिस्तान को सबक सिखाने में सबसे सक्षम नेता कौन?
70% – नरेंद्र मोदी
5% – राहुल गांधी
अन्य नेता जैसे केजरीवाल (2%), अखिलेश (3%), ममता (2%) इत्यादि को सीमित समर्थन प्राप्त हुआ।
Baluchistan:”लोगों को जबरदस्ती गायब कर रहा पाकिस्तान”
Jasprit Bumrah: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले ही जसप्रीत बुमराह ने कर दिया ये कमाल!
अवॉर्ड्स मिले बेमिसाल!
दुबई, (एजेंसी)। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबले से पहले, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2024 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी अवॉर्ड्स और टीम ऑफ द ईयर कैप्स से सम्मानित किया गया Jasprit Bumrah
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिडनी में पांचवें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट में लगी पीठ के निचले हिस्से की चोट के कारण बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल पाए और उन्हें बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन रूटीन के लिए भेज दिया गया। लेकिन रविवार को बुमराह को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में देखा गया और उन्होंने आईसीसी के चेयरमैन जय शाह से अवॉर्ड्स और कैप्स प्राप्त किए, जिसकी तस्वीरें इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की हैं।
बुमराह ने आईसीसी पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर जीता
बुमराह ने आईसीसी पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर जीता और उन्हें 2024 में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित सर गारफील्ड सोबर्स अवार्ड दिया गया, जहां उन्होंने 14.92 की औसत से लंबे प्रारूप में 71 विकेट लिए। वह भारत में प्लेयर ऑफ द टूनार्मेंट भी बने, उन्होंने 8.26 की चौंका देने वाली औसत और सिर्फ़ 4.17 की इकॉनमी रेट से 15 विकेट लेकर यूएसए और वेस्टइंडीज में 2024 पुरुष टी20 विश्व कप जीता। बुमराह ने एक सनसनीखेज वर्ष में आईसीसी पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का सम्मान भी जीता, जहां वह 200 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले सबसे तेज भारतीय तेज गेंदबाज बने। उन्हें आईसीसी पुरुष टेस्ट टीम आॅफ द ईयर और आईसीसी पुरुष टी20 टीम ऑफ द ईयर में भी नामित किया गया था।
पुरस्कार और कैप प्राप्त करने के बाद, बुमराह ने अपने भारतीय साथियों की ओर हाथ हिलाया, जो पाकिस्तान के खिलाफ बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले अपने वार्म-अप रूटीन से गुजर रहे थे। दिलचस्प बात यह है कि बुमराह पिछले साल महिला टी20 विश्व कप के दौरान दुबई में भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए मौजूद थे। Jasprit Bumrah
India vs Pakistan: भारत-पाक मैच से पहले रोहित शर्मा के कोच ने कर दी विजेता की बड़ी घोषणा
T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा ने पाकिस्तानी फैंस को रुलाने वाले बुमराह को लेकर दिया बड़ा बयान
T20 World Cup 2024: न्यूयॉर्क (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि जसप्रीत बुमराह एक प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं। पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को छह से मिली जीत के बाद रोहित ने कहा, ‘मैं उनके बारे में अधिक बात नहीं करना चाहता। हम पिछले कुछ वर्षों से लगातार इस बात का साक्षी रहे हैं कि वह क्या कर सकते हैं। वह एक प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं लेकिन अन्य गेंदबाजों ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया। उन्होंने अन्य गेंदबाजों की सराहना करते हुए कहा, ‘जाहिर तौर पर इस तरह के टूर्नामेंट में आप अपने खिलाड़ियों से ऐसे ही प्रदर्शन की अपेक्षा करते हैं। छोटे-छोटे योगदानों ने आखिर में बड़ा अंतर पैदा किया। जिसके हाथ में भी गेंद आई, वह टीम के लिए योगदान देना चाहता था।
AC Care Tips: AC से आ रही है गर्म हवा तो अपनाएं ये टिप्स, कुछ ही मिनटों में चिल्ड हो जाएगा पूरा रूम
उन्होंने कहा, ‘हमें लगा कि हमने कुछ रन कम बनाए हैं। इसलिए हमें अनुशासन में रहकर गेंदबाजी करने की आवश्यकता थी। मैंने कुछ अतिरिक्त करने का प्रयास नहीं किया। विकेट बाद बल्लेबाजी के लिए आसान हो गई थी और मूवमेंट भी नहीं मिल रही थी इसलिए मैंने यह प्रयास किया कि जितना संभव हो सके सीम को हिट करूं। उन्होंने अपनी रणनीति को साझा करते हुए कहा, ‘हमने पाकिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान धैर्य बनाए रखा। पिच से अधिक मदद नहीं मिल रही थी इसलिए ऐसी परिस्थिति में एक गेंदबाजी इकाई के तौर पर हमें इस बात को लेकर स्पष्ट होना था कि हमें किस तरह की गेंदबाजी करनी है और हम विपक्षी टीम पर वैसा दबाव बनाने में सफल भी हुए। T20 World Cup 2024
गेंदबाजी के दौरान में बाहरी आवजो से ध्यान हटाकर वर्तमान में रहने का प्रयास कर रहा थे और यही सोच रहे थे कि मुझे कैसी गेंद डालनी चाहिए जिससे कि बल्लेबाज को शॉट खेलने में दिक्कत हो। उन्होंने कहा, ‘हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। दस ओवर के बाद हम तीन विकेट पर 81 रनों के साथ अच्छी स्थिति में थे। लेकिन हम यहां से साझेदारियां नहीं बना सके। मुझे लगा कि हमने 15-20 रन कम बनाए हैं। हमने इस बारे में चर्चा भी की थी इस तरह की पिच पर हर रन मायने रखता है। हमारे जेहन में 140 का स्कोर चल रहा था। लेकिन मैं यही सोच रहा था कि हमारे गेंदबाज बढ़िया प्रदर्शन करेंगे और उन्होंने किया भी।
T20 World Cup 2024: भारत-पाक मैच में शामिल हुए सचिन तेंदुलकर व रवि शास्त्री!
T20 World Cup 2024: न्यूयॉर्क में दिखाया बेसबॉल कौशल
न्यूयॉर्क (एजेंसी)। आज रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 का रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है लेकिन उससे पहले न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और भारत के पूर्व कोच एवं विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रवि शास्त्री को बेसबॉल में हाथ आजमाते हुए देखा गया। दोनों ही दिग्गज भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। यहां तेंदुलकर ने दिखाया कि वे बेसबॉल में भी उतने ही माहिर हैं, जितने कि वो क्रिकेट में थे। इस अवसर पर उन्होंने भीड़ को कुछ शानदार शॉट खेलकर रिझाया। IND vs PAK
भारतीय दिग्गज रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले को देखने के लिए कल शहर पहुंचे। टीम इंडिया ने आयरलैंड पर जीत के साथ अपना खाता खोल लिया है, जबकि पाकिस्तान अमेरिका से हार गया, जिसने अभी हाल फिलहाल में ही विश्व कप में अपना पदार्पण किया है।
तेंदुलकर हाथ में काले रंग का बेसबॉल बैट लिए स्ट्राइक पर दिखाई दे रहे हैं
इंस्टाग्राम पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें तेंदुलकर हाथ में काले रंग का बेसबॉल बैट लिए स्ट्राइक पर दिखाई दे रहे हैं, जबकि रवि शास्त्री दूसरे हाथ में गेंद और दस्ताने लिए उन्हें गेंद फेंकने के लिए तैयार हैं। IND vs PAK
आईसीसी ने एक पोस्ट में लिखा, ‘‘भारत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर #T20WorldCup न्यूयॉर्क में  @sachintendulkar channelling फैन पार्क में एक और क्रिकेट आइकन रवि शास्त्री के साथ @mlb और @yankees vibes की भावनाओं को व्यक्त करते हुए।’’ शास्त्री को भी इस मुकाबले के बारे में टिप्पणी करते हुए सुना जा सकता है। क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर को गेंद फेंकने से पहले शास्त्री ने कहा, ‘‘तैयार हो जाओ, अब यह बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है!’’ दाएं हाथ के स्ट्राइकर ने दोनों गेंदों को मजबूती से मारा और फिर कहा, ‘चलो खत्म करते हैं। यह पार्क से बाहर है। यह सब खत्म हो गया है, खेल खत्म हो गया है।’’
दोनों टीमें मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं
इस बीच, तेंदुलकर ने दोनों टीमों को शुभकामनाएं दीं। आईसीसी से बात करते हुए तेंदुलकर ने कहा, ‘‘भारत बनाम पाकिस्तान हमेशा से एक बड़ा और रोमांचक मैच रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ मेरा पहला विश्व कप अनुभव 1992 में आॅस्ट्रेलिया में था और उसके बाद से हमने जितने भी मैच खेले हैं, वे सभी रोमांचक और सुपर रोमांचक रहे हैं। मुझे पता है कि दोनों टीमें मैदान पर उतरने और अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जब साझा करने की बात आती है, तो मेरी शुभकामना हैं कि मैं भारत के लिए थोड़ा और योगदान दूं।’’
यह पहली बार है कि दुनिया भर में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए किसी विश्व कप का एक हिस्सा अमेरिका में आयोजित किया जा रहा है। यह एकमात्र ऐसा अवसर भी है, जब कुल 20 टीमें, जो किसी भी विश्व कप में सबसे अधिक हैं, इस बड़े आयोजन में भाग ले रही हैं। IND vs PAK
IND vs PAK T20 World Cup 2024 : भारत और पाकिस्तान के बीच ‘जंग’ आज! कौन करेगा फतेह? देखें, किसकी दावे…
World Cup 2023 IND vs PAK Live Score Updates: भारत की पाक पर विजयी पताका, पाक ने खोया अपना आपा!
World Cup 2023 IND vs PAK Live Score Updates: अहमदाबाद। आज क्रिकेट के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वियों भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का रोमांचकारी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ, जहां भारत ने वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी आठवीं जीत दर्ज करके इतिहास को दोहरा दिया। इससे पहले भारतीय टीम ने 2021 में टी20 विश्व कप के दौरान ऐसा इतिहास रचा था। IND vs PAK
भारत की जीत में चमके कैप्टन रोहित शर्मा | IND vs PAK
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया जोकि रोहित शर्मा का बिल्कुल स्टिक फैसला रहा। भारतीय टीम ने पाकिस्तानी टीम को मात्र 191 के स्कोर पर ढेर कर दिया। भारत की तरफ से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 2, जसप्रीत बुमराह ने 2, कुलदीप यादव ने 2, हार्दिक पांडया ने 2 एवं रविंद्र जडेजा ने 2 विकेट चटकाए और पूरी पाकिस्तानी टीम को 200 का आंकड़ा भी छूने नहीं दिया और पूरी टीम को 191 के स्कोर पर रोक दिया। जवाब में भारत ने 3 विकेट खोकर इस आसान से लक्ष्य को 30. ओवर में हासिल कर लिया। भारतीय टीम के उच्चतम स्कोरर रहे रोहित शर्मा ने शानदार 66 गेंदों में 86 रन बनाएं। वहीं शुभमम गिल ने 16, विरोट कोहली 16, श्रेयस अय्यर ने 53 और लोकेश राहुल ने 19 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई। IND vs PAK
यह भी पढ़ें:– Operation Ajay: इजराइल से 235 भारतीयों को लेकर दूसरी उड़ान दिल्ली पहुंची
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को थमाई ऐशिया कप की सबसे बड़ी हार
India vs Pakistan: विराट कोहली (122 नाबाद) और केएल राहुल (111 नाबाद) की तूफानी बल्लेबाजी के बाद चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव (25 रन पर पांच विकेट) के करिश्मायी प्रदर्शन की बदौलत भारत ने सोमवार को एशिया कप सुपर फोर चरण के वर्षा बाधित मुकाबले में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 228 रनो से हरा दिया। पाकिस्तान के खिलाफ एक दिवसीय इतिहास में भारत की यह सबसे बड़ी जीत है। भारत ने पहले खेलते हुये निर्धारित 50 ओवरों में 356 रनो का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में मात्र 128 रन बनाकर पवेलियन लौट गयी।
इमाम उल हक का बुमराह ने लिया विकेट | India vs Pakistan
आर प्रेमदासा स्टेडियम पर आज भारत ने पहले बल्लेबाजी और बाद में गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुये पाकिस्तान को न सिर्फ आइना दिखाया बल्कि आगामी
विश्वकप में भाग लेने वाली सभी टीमों को यह अहसास दिलाया कि घरेलू जमी पर वह विश्वकप के सबसे मजबूत दावेदार है। कप्तान रोहित शर्मा (56) और शुभमन गिल (58) ने पहले शतकीय साझीदारी कर भारत के लिये मजबूत आधार तैयार किया जिस पर विराट और राहुल की जोड़ी ने रनों की कु तुबमीनार खड़ी कर दी। बाद में गेंदबाजी करने आयी पाकिस्तान की टीम को पहला झटका इमाम उल हक (9) के तौर पर लगा जिन्हे जसप्रीत बुमराह ने स्लिप पर खड़े गिल के हाथों आउट कराया जबकि भारत की जीत में सबसे बड़ी बाधा बाबर आजम (10) को हार्दिक पंड्या ने क्लीन बोल्ड आउट कर विरोधी टीम को करारा झटका दिया। बाद में कानपुर के कुलदीप यादव का शो शुरू हुआ जिन्होने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुये विरोधी टीम के विकेटों की लाइन लगा दी। पाकिस्तान के नसीम शाह और हारिस रउफ चोटिल होने के कारण बल्लेबाजी नहीं कर सके।
विराट और राहुल पूरी लय में दिखायी दिये | India vs Pakistan
इससे पहले विराट और राहुल पूरी लय में दिखायी दिये। दोनो बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ते हुये मैदान के चारों ओर रनों की बरसात कर दी। विराट ने पारी के 48वें ओवर की दूसरी गेंद पर विश्व के सबसे बढ़िया पेस अटैक को मामूली साबित करते हुये शाहीद शाह अफरीदी की गेंद को पुल करते हुये दो रन लिये और इसी के साथ कोहली के 13000 रन पूरे कर लिये। इसके अगली ही गेंद में विराट ने कवर प्वाइंट में खेल कर सिंगल चुराया और वन डे करियर का अपना 47वां शतक पूरा किया। इस शतक के साथ विराट दुनिया में सर्वाधिक वन डे शतकों के मामले में सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे बल्लेबाज बन चुके है। सचिन ने अपने वनडे करियर में 49 शतक जड़े है।
इस रिकार्ड को तोड़ने में विराट अब सिर्फ दो शतक पीछे हैं। विराट ने अपनी नाबाद शतकीय पारी में मात्र 94 गेंद खेल कर नौ चौके और तीन छक्के लगाये। उधर करीब छह महीने के लंबे अतंराल के बाद वन डे टीम में स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर जगह बनाने में सफल हुये कर्नाटक के केएल राहुल ने आज अपनी फिटनेस का भरपूर मुजाहिरा पेश किया। उन्होने विराट का भरपूर साथ निभाते हुये रन गति को तेज बनाये रखा। उन्होने 47वें ओवर में नसीम शाह की गेंद पर दो रन लेकर करियर का पांचवा शतक पूरा किया। पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी सबसे खचीर्ले गेंदबाज साबित हुये जिन्होने अपने दस ओवर के स्पेल में 79 रन लुटाये और शुभमन गिल (58) का विकेट हासिल किया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (56) का विकेट स्पिनर शादाब खान के खाते में गया।
भारत ने रविवार को दो विकेट पर 147 रन बनाये थे कि बारिश के कारण आगे के मैच को रिजर्व डे यानी सोमवार को खेले जाने का निर्णय अंपायरों ने लिया था। आज भी वर्षा के कारण मैच भारतीय समयानुसार शाम चार बज कर 40 मिनट पर शुरू हो सका। विराट और राहुल की जोड़ी ने आज के खेल की शुरूआत सधे हुये तरीके से की और मुकाबले के आगे बढ़ने के साथ ही दोनो ने गियर बदलते हुये पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण पर प्रहार करने शुरू कर दिये। पीठ दर्द के कारण हारिस रउफ की गैर मौजूदगी का दोनो बल्लेबाजों ने पूरा फायदा उठाया और पार्ट टाइम गेदबाजों को निशाना बनाते हुये अपने पांव क्रीज पर जमाये रखे।
यह भी पढ़ें:– पंजाब सरकार ने सौंपे 27 जिलादारों को नियुक्ति पत्र
भारत-पाक मैच में इंद्रदेव ने फिर डाला ‘खलल’
कोलंबो (श्रीलंका)। एशिया कप-2023 के सुपर-4 स्टेज के भारत और पाकिस्तान मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बना लिए थे। विराट कोहली (नाबाद 08) और केएल राहुल (नाबाद 17) क्रीज पर डटे हुए थे। इससे पूर्व ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने 52 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। India vs Pakistan
उन्हें शाहीन शाह अफरीदी ने कैच आउट करवाया। कप्तान रोहित शर्मा (49 गेंदों में 56 रन) को शाबाद खान ने फहीम अशरफ के हाथों कैच करवाए। रोहित के विकेट के साथ उनकी शुभमन के साथ 121 रन की पार्टनरशिप टूटी। दोनों ने पिछले मुकाबले में नेपाल के खिलाफ 147 रनों की शतकीय साझेदारी की थी। यह रोहित-गिल की 5वीं शतकीय साझेदारी है। रोहित ने इस मुकाबले में अपने करियर की 50वीं फिफ्टी लगाई और गिल ने 9वीं फिफ्टी पूरी की।
यह भी पढ़ें:– पंजाब में मनाया गया पावन महापरोपकार माह का भंडारा
ICC World Cup 2023 Full Details: आईसीसी विश्व कप में भारत अपने अभियान की शुरूआत आगामी आठ अक्टूबर को चेन्नई के चेपौक स्टेडियम में (ICC World Cup 2023 Schedule) पांच बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। आईसीसी ने बहुप्रतीक्षित एकदिवसीय मैचों के कार्यक्रम की मंगलवार को घोषणा की , जिसके अनुसार टूर्नामेंट की शुरूआत पांच अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत चैंपियन इंग्लैंड और गत उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच भिडंत से होगी।
ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध शुरू होगा भारत का विश्व कप अभियान | ICC World Cup 2023 Schedule
अब तक के सबसे बड़े क्रिकेट विश्व कप में दस टीमें भाग लेंगी, जो पांच अक्टूबर से 19 नवंबर तक 10 स्थानों पर खेला जाएगा। बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे इस टूनार्मेंट के आयोजन स्थलों में शामिल हैं। अहमदाबाद टूनार्मेंट के उद्घाटन मैच के अलावा 19 नवंबर को होने वाले फाइनल की मेजबानी भी करेगा। अभ्यास खेलों की मेजबानी में गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम हैदराबाद के साथ शामिल होंगे। चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान (15 अक्टूबर) एवं आॅस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (4 नवंबर) भी अहमदाबाद में ही आमने सामने होंगे। Cricket World Cup 2023
विश्व कप सुपर लीग के माध्यम से 46 दिवसीय आयोजन के लिए आठ टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है, जबकि अंतिम दो स्थान जिम्बाब्वे में जारी आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर द्वारा तय किए जायेंगे। टूनार्मेंट में पिछली बार के राउंड-रॉबिन प्रारूप को बरकरार रखा गया है। सभी टीमें कुल 45 लीग मैचों में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। लीग चरण के अंत में शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जो 15 नवंबर को मुंबई में और 16 नवंबर को कोलकाता में खेला जाएगा। सेमीफाइनल और फाइनल के लिए अतिरिक्त दिन आरक्षित किए गए हैं। Cricket World Cup 2023
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्योफ एलार्डिस ने कहा, “हमें आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 का कार्यक्रम जारी करते हुए खुशी हो रही है, जो किसी भी वैश्विक आयोजन से पहले हमेशा एक बड़ा अवसर होता है।” उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि दुनिया भर में करोड़ों प्रशंसक अब तक के सबसे बेहतरीन पुरुष क्रिकेट विश्व कप का हिस्सा होंगे और हम जानते हैं कि भारत में टीमें एक अनोखे वातावरण का आनंद लेंगी, जिसके समापन पर विजेता दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में ट्रॉफी उठाएंगे। Cricket World Cup 2023
मेजबान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह ने कहा, ‘हमारे देश की समृद्ध विविधता को प्रदर्शित करते हुए भारत के विभिन्न शहरों में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी करना बहुत सम्मान और गर्व की बात है।
उन्होंने कहा, ‘भारत में क्रिकेट के प्रति उत्साह और जुनून अद्वितीय है। मुझे यकीन है कि यहां और विदेशों में प्रशंसक 2011 के बाद पहली बार टूनार्मेंट की भारत में वापसी का इंतजार कर रहे होंगे, जब हमारी टीम घरेलू धरती पर ट्रॉफी उठाने वाली पहली टीम बनी थी। मैं सभी टीमों को उनकी तैयारियों के लिए शुभकामनाएं देता हूं। हम एक और रोमांचक टूनार्मेंट की मेजबानी के लिए उत्सुक हैं।
IND vs PAK Football Match: भारत की पाकिस्तान को जोरदार किक, पाकिस्तान को किया चारों खाने चित
फुटबाल मैच में 4-0 से हराया, कप्तान सुनील छेत्री ने दागे तीन गोल
नई दिल्ली। Saff Championship 2023 Ind vs Pak भारत और पाकिस्तान के बीच (IND vs PAK Football Match) साउथ एशिया फुटबॉल फेडरेशन (Saff) चैम्पियनशिप 2023 के ग्रुप ए के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया। भारत ने रोमाचक मुकाबले में पाकिस्तान को 4-0 की करारी शिकस्त दी। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला बैंगलोर के कंटीरवा स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हराकर टूनार्मेंट में भी जीत के साथ आगाज किया है। Saff Championship 2023 Ind vs Pak
वर्णनीय है कि भारत ने मैच में शुरूआत से ही अपनी पकड़ मजबूत बना ली थी। 10वें मिनट में भारत के कप्तान सुनील छेत्री ने पहला गोल दागकर अपनी जीत पक्की कर ली थी। हालांकि 15वें मिनट में भारत को पेनाल्टी मिला। कप्तान सुनील छेत्री ने इसका भरपूर फायदा उठाया और टीम के लिए दूसरा गोल किया। IND vs PAK Football Match
बता दें कि पहले हाफ तक भारत 2-0 से आगे रहा। वहीं, इस हॉफ तक पाकिस्तान एक भी गोल नहीं कर पाया था। 75वें मिनट में भारत के कप्तान सुनील छेत्री ने मैच का तीसरा गोल करते हुए जीत को निश्चित कर दिया। इससे भारत ने 3-0 से बढ़त हासिल कर ली। 81वें मिनट में उदन्त सिंह ने भारत के लिए चौथा गोल किया। भारत ने पाकिस्तान को आखिरी मिनट तक एक भी गोल करने का मौका नहीं दिया। IND vs PAK Football Match
उल्लेखनीय कि दोनों के बीच अब तक 28 मैच खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 15 मैच जीते हैं। 4 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। भारत और पाकिस्तान के बीच 9 मैच ड्रा रहे हैं। मैच के दौरान कुल 39 गोल हुए हैं। पिछली बार जब भारत और पाकिस्तान रअऋऋ कप 2018 में भिड़े थे तो भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया था।
बता दें कि रअऋऋ चैंपियनशिप के ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, कुवैत और नेपाल शामिल हैं। 21 जून को ग्रुप ए के मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं, ग्रुप बी में लेबनान, बांग्लादेश, मालदीव और भूटान हैं और यह 22 जून से शुरू होगा। उधर, 21 जून को खेले गए पहले मुकाबले में कुवैत ने नेपाल को आसानी से हरा दिया। कुवैत ने नेपाल को 3-1 से हराया। कुवैत की अटैकिंग गेम का नेपाल के पास कोई जवाब नहीं था। नेपाल की तरफ से अंजन बिष्ट ने एकमात्र गोल दागा।
यह भी पढ़ें:– आम आदमी क्लीनिकों पर पांच साल तक के बच्चों की आधार नामांकन करने के निर्देश
वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला आज, जानें मेलबर्न का मौसम कैसा रहेगा
बड़े टूर्नामेंट की तैयारी के लिये ज्यादा समय देना जरूरी:रोहित
मेलबर्न (एजेंसी)। आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में (ICC T20 WC 2022) आज भारत का मैच पाकिस्तान के साथ होगा। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में अपने अभियान की शुरूआत से पहले कहा कि जब टीम किसी बड़े टूनार्मेंट के लिए बाहर जाती है तो तैयारी में अधिक समय देना आवश्यक होता है। उल्लेखनीय है कि भारत को अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है लेकिन रोहित की टीम तैयारी के लिए छह अक्टूबर को ही आस्ट्रेलिया आ गयी थी। रोहित ने माहौल में ढलने के महत्व पर जोर देते हुए कहा,‘यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में हम कुछ समय से बात कर रहे हैं। जब आप बड़े दौरों पर जाते हैं, तो आपको अच्छी तैयारी करने की जरूरत होती है, खासकर जब आप भारत से बाहर यात्रा करते हैं। जिस तरह से आप तैयारी करना चाहते हैं उसे तैयार करने के लिए आपके पास समय होना चाहिए, क्योंकि इसमें समय लगता है। भारतीय टीम पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित टी20 विश्व कप में भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में असफल रही थी। इसका एक मुख्य कारण यह था कि खिलाड़ी यूएई की परिस्थितियों से परिचित नहीं थे और तैयारी के लिये पर्याप्त समय न मिल पाने के कारण पिच की गति को नहीं समझ सके। वहीं मौसम विभाग के अनुसार मेलबर्न में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना ना के बराबर ही है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी
रोहित ने कहा, ‘ बहुत से लोग विदेशी परिस्थितियों में खेलने के अभ्यस्त नहीं हैं, चाहे वह आॅस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड या न्यूजीलैंड हो। हाथ में समय होना हमेशा अच्छा होता है। टीम प्रबंधन और बीसीसीआई ने सचेत प्रयास किया कि बड़े टूनार्मेंट में हमारे पास खुद को तैयार करने के लिए समय हो। पिछले विश्व कप के ठीक बाद ही हाथ में समय रखने की बात शुरू हुई थी। भारत ने आॅस्ट्रेलिया आने से पहले घरेलू सरजमीन पर दक्षिण अफ्रीका के साथ टी20 शृंखला खेली थी और छह अक्टूबर से दोनों देशों के बीच एकदिवसीय शृंखला भी खेली जानी थी। बीसीसीआई ने निर्णय लिया कि विश्व कप खेलने वाली 15-सदस्यीय स्क्वाड आॅस्ट्रेलिया रवाना होगी जबकि शिखर धवन की अगुवाई में दूसरी टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
इस टीम के बहुत सारे खिलाड़ी पहले कभी आॅस्ट्रेलिया नहीं आए
रोहित ने कहा, ‘हम जानते थे कि विश्व कप कहाँ हो रहा है। हमने उम्मीद से थोड़ा पहले आॅस्ट्रेलिया जाने का एक बहुत ही सचेत निर्णय लिया क्योंकि हम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शृंखला खेलने वाले थे, दुर्भाग्य से हम सभी को तैयारी के लिए चूकना पड़ा। यह सब कुछ टी20 विश्व कप 2021 के ठीक बाद से हमारे दिमाग में चल रहा था। हम जानते हैं कि तैयारी कितनी महत्वपूर्ण है। इस टीम के बहुत सारे खिलाड़ी पहले कभी आॅस्ट्रेलिया नहीं आए हैं, इसलिए यह भी एक कारण था कि हम यहां जल्दी आना चाहते थे। रोहित ने कहा कि आॅस्ट्रेलिया आने के बाद पर्थ में खेले गये अभ्यास मैचों ने टीम को परिस्थितियों से परिचित होने में सहायता की। उन्होंने कहा, ‘जाहिर है कि आप पूरे आॅस्ट्रेलिया की यात्रा नहीं कर सकते, लेकिन हमें जो कुछ भी अनुभव मिल सका वह हमने लिया। मुझे लगा कि पर्थ हमारे लिए शुरू करने का सही समय है। हम इन दिनों बहुत सारे आंकड़ों से गुजर रहे हैं कि आॅस्ट्रेलिया में लोग कैसे सफल रहे हैं। यह हालांकि साल का एक अलग समय है। आॅस्ट्रेलिया में इस महीने के दौरान बहुत अधिक क्रिकेट नहीं खेला गया है, लेकिन हमारे लिए महत्वपूर्ण था कि आॅस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर से जुड़े कुछ आंकड़े प्राप्त करें।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।