Rajasthan Roadways - Sach Kahoon Hindi
Rajasthan Roadways: हनुमानगढ़ को मिलेंगी 49 बसों की सौगात, बंद पड़े रूटों पर होगा संचालन
हनुमानगढ़। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (Rajasthan Road Transport Corporation) के हनुमानगढ़ आगार से 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को दस नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई जाएगी। मुख्यालय से यह दस गाड़ियां हनुमानगढ़ आगार को मिलेंगी। इनमें से पांच स्टार लाइन जबकि पांच ब्ल्यू लाइन बसें होंगी। यही नहीं इन बसों सहित इस वित्तीय वर्ष में हनुमानगढ़ आगार को अप्रैल माह तक 49 गाड़ियों और मिलेंगी। शेष 39 बसों में 25 ब्ल्यू लाइन जबकि 4 एसी, 2 नॉन एसी स्लीपर और 8 स्टार लाइन बसें शामिल हैं। इससे ऐसे मार्ग जो अन्य राज्यों में हैं या स्थानीय मार्ग, जिन पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं है या कम है, उन मार्गांे पर प्राथमिकता से इन नई गाड़ियों को शुरू किया जाएगा। Rajasthan Roadways
क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों की ओर से जिले के विभिन्न मार्गांे पर रोडवेज बस संचालन के संबंध में भी हनुमानगढ़ आगार को पत्र सौंपे गए हैं। उन मार्गांे पर भी रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। इन सबके बाद शेष गाड़ियों को एक्शन प्लान के अनुसार ग्रीष्मकालीन समय सारणी में चलने वाली बसों के रूट में शामिल किया जाएगा। काफी समय से बंद पड़ी चिन्तपूर्णी माता मंदिर के लिए रोडवेज बस भी शुरू की जाएगी। इसके अलावा सालासर और खाटू श्याम जैसे धार्मिक स्थलों के लिए रोडवेज बस की सुविधा उपलब्ध होगी।
रोडवेज बसें बंद होने से आगार को हो रहा राजस्व का नुकसान
उल्लेखनीय है कि कई मार्गांे पर रोडवेज बसें बंद होने की वजह से आगार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। वर्तमान में हनुमानगढ़ आगार को करीब 13-14 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हो रहा है। नई बसें मिलने के बाद राजस्व 20 लाख रुपए को पार करने की उम्मीद जताई जा रही है। हनुमानगढ़ आगार के पास वर्तमान में कुल अनुबंधित 86 बसें हैं। इस वित्तीय वर्ष में करीब 50 नई गाड़ियां मिलने पर यात्रियों को सुविधा होगी। खास बात यह कि नई बसें सुविधाओं के साथ कई नए उपकरणों से लैस होंगी। इन बसों में पैनिक बटन और वीटीएस (व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम) के साथ कई और सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इनमें सबसे प्रमुख कैमरा शामिल है। बसों के बाहर के साथ अन्दर भी कैमरे लगे होंगे।
इन कैमरों की मदद से अधिकारी किसी भी समय यह जान सकेंगे कि बसों में क्या स्थिति है। अप्रिय घटना आदि की सूचना पर अधिकारियों की ओर से इन कैमरों की मदद से वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सकेगा। हनुमानगढ़ आगार के मुख्य प्रबंधक हामिद अली ने बताया कि परिचालकों की भर्ती अपने आखिरी चरण में है। सिविल डिफेंस जल्द मौजूद होंगे। रिटायर्ड कर्मचारियों को भी लेने के संबंध में आदेश प्राप्त हो चुके हैं। स्टाफ की कमी पर भी काबू पा लिया जाएगा। इससे उम्मीद है कि अच्छी तकनीक-रफ्तार से कार्य होगा। Rajasthan Roadways
Rajasthan Roadways: कार से टकराने के बाद खेत में उतरी रोडवेज बस, यात्री सकुशल
गोलूवाला के पास हुआ सड़क हादसा
Rajasthan Roadways: हनुमानगढ़। जिले में गोलूवाला के निकट अयालकी गांव के पास शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। रोडवेज बस और एक निजी कार की टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर पास के खेत में जा घुसी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार को बचाने के प्रयास में रोडवेज बस का चालक स्टियरिंग से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस अनियंत्रित हो गई और सीधे खेत में उतर गई।
टक्कर के बाद बस काफी दूर तक खेत में घुस गई, लेकिन बस में सवार यात्रियों और कार सवारों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस और रोडवेज अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग की कोशिश को वजह माना जा रहा है। Hanumangarh News
Rajasthan Roadways: राजस्थान सरकार ने की महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा!
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बसों में महिलाएं कर सकेंगी फ्री सफर
जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Rajasthan Roadways Free Bus Travel: राजस्थान सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए 8 मार्च को पूरे राजस्थान में रोडवेज की बसों में फ्री सफर की सुविधा दी है। रोडवेज चेयरपर्सन शुभ्रा सिंह के निर्देश पर बुधवार को यह घोषणा की गई। इस सबंध में रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि फ्री सफर की सुविधा 8 मार्च की मध्य रात्रि से 11:59 बजे तक लागू रहेगी। यह आॅफर राजस्थान की राज्य सीमा के भीतर चलने वाली सभी साधारण और एक्सप्रेस बसों में लागू रहेगी।
उन्होंने बताया कि एसी और वोल्वो बसें इस योजना के अंतर्गत शामिल नहीं हैं। अंतरराज्यीय मार्गों पर यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा केवल राजस्थान की सीमा के भीतर ही लागू होगी। अधिकारी ने बताया कि अगर कोई महिला जयपुर से दिल्ली की यात्रा कर रही है, तो राजस्थान के भीतर उसकी यात्रा निशुल्क होगी और राज्य की सीमा पार करने के बाद उसे दिल्ली की शेष यात्रा के लिए टिकट खरीदना होगा। Rajasthan Roadways
राजस्थान रोडवेज की कार्यकारी निदेशक (यातायात) ज्योति चौहान ने इस संबंध में बताया कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उनकी गतिशीलता को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने दोहराया कि मुफ्त यात्रा सुविधा केवल गैर-एसी बसों के लिए उपलब्ध है और यह राजस्थान के अंदर ही सीमित है। अधिकारियों ने कहा कि यह पहल महिलाओं के कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाती है और इसका उद्देश्य इस विशेष अवसर पर महिलाओं के लिए सुविधाजनक और लागत-मुक्त यात्रा का अनुभव प्रदान करना है।
बता दें कि महिलाओं के योगदान को पहचानने और सम्मान देने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 को ‘एक्सीलरेट एक्शन’ थीम पर मनाया जाएगा। एक्सीलरेट एक्शन महिलाओं की प्रगति को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने वाली रणनीतियों, संसाधनों और गतिविधियों को आगे बढ़ाने का एक विश्वव्यापी आह्वान है। Rajasthan Roadways
यह भी पढ़ें:– विधायक ने विधानसभा में उठाया औरंगाबाद नगर पंचायत की जमीनों पर भूमाफियाओं के अवैध कब्जे का मामला
Rajasthan Roadways: राजस्थान जिला परिवहन विभाग ने की लोगों से अपील
Rajasthan Weather Update: श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। जिले में घने कोहरे के मद्देनजर सावधानीपूर्वक एवं निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने के लिये जिला परिवहन विभाग की ओर से आमजन के लिये अपील जारी की गई है। विभाग की ओर से बताया गया है कि घने कोहरे के परिणामस्वरूप वाहन संचालन के समय दृश्यता बाधित होने से वाहन दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है। निर्धारित मानकां के विपरीत वाहनों का संचालन एवं ओवरलोडिंग से भी सड़क दुर्घटनाओं की आंशका बनी रहती है। Rajasthan Roadways
जिला परिवहन अधिकारी श्री अवधेश चौधरी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा 15 नवम्बर से 17 नवम्बर 2024 तक विशेष जांच अभियान चलाया जाकर निर्धारित मानकों के विपरित संचालित एवं ओवरलोड वाहनां के विरूद्व कार्यवाही करते हुए कुल 105 चालान बनाए गए तथा कुल 4.22 प्रशमन राशि (लाखों में) वसूल की गई। अभियान के तहत 35 ओवरलोड वाहनों के चालान, 14 बिना रिफलेक्टर टेप वाहनों के चालान, 10 बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के चालान, 13 बिना सीट बेल्ट के चालान, यात्री वाहनों के 9 चालान, 11 ओवर प्रोजेक्शन/ओवरहैंग एवं 13 अन्य सड़क सुरक्षा नियम उल्लंघन संबंधी चालान बनाए गए। Rajasthan Roadways
रिफलेक्टर टेप लगाने की कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी | Rajasthan Roadways
उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में भी यातायात नियमां का उल्लघंन कर संचालित होने वाले एवं ओवरलोड संचालित होने वाले वाहनों पर सख्त से सख्त दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जावेगी, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। इसके अतिरिक्त परिवहन विभाग के उडनदस्तों द्वारा सड़क दुर्घटनाओं मे कमी लाने हेतु समय-समय पर अभियान चलाया जाकर वाहनों पर रिफलेक्टर टैप लगाई जाती है, जिससे रात्रि के दौरान दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा वाहनों पर रिफलेक्टर टेप लगाने की कार्यवाही आगे भी निरन्तर जारी रहेगी। Rajasthan Weather Update
उन्होंने आमजन से अपील की है कि रात्रि के दौरान घने कोहरे की परिस्थितियां को देखते हुए सावधानीपूर्वक एवं निर्धारित गति सीमा में ही समस्त यातायात नियमां का पालन करते हुए अपने वाहन का संचालन करें, जिससे की सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके। समस्त दुपहिया एवं चौपहिया वाहन चालक क्रमश: हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाकर ही अपने वाहन का संचालन करें। व्यावसायिक वाहन चालकां से भी अपील की है कि अपने वाहन को निर्धारित भार क्षमता (अंडरलोड) के भीतर एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप रिफलेक्टिव टेप लगाकर ही सभी यातायात नियमों का पालन करते हुए संचालित करें। Rajasthan Roadways
State Highway News: जल्द बनाया जाए स्टेट हाइवे!
Rajasthan Diwali Bonus: रोडवेज कर्मियों को दीपावली पर बोनस का तोहफा, महंगाई भत्ता भी बढ़ाया
Dearness Allowance increased: जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (Rajasthan State Road Transport Corporation) ने अपने कर्मचारियों को दीपावली पर तोहफा देते हुए बोनस की घोषणा की है। साथ ही महंगाई भत्ते को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 53 प्रतिशत कर दिया है। Rajasthan Diwali Bonus
प्रबंध निदेशक श्री पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि प्रतिमाह 21 हजार रुपए तक वेतन या दैनिक भत्ता प्राप्त करने कार्मिकों को अधिकतम 7 हजार रुपए बोनस देय होगा। यह बोनस निगम में वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान कम से कम 30 कार्य दिवसों तक कार्य करने वाले नियमित कर्मचारियों को देय होगा। वहीं रोडवेज प्रबंधन द्वारा जारी एक अन्य आदेश के अनुसार निगम कार्मिकों के महंगाई भत्ते को भी 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 53 प्रतिशत कर दिया गया है। यह वेतन वृद्धि एक जुलाई, 2024 से लागू होगी। Rajasthan Diwali Bonus
Sardar Patel: सशक्त भारत में लौह पुरूष का अतुलनीय योगदान : भजनलाल शर्मा
हरियाणा व राजस्थान रोडवेज के बीच मामला खत्म हो गया है: अनिल विज
आम आदमी पार्टी पर मंत्री विज का तंज, बोले ‘ये लोग घर बैठे-बैठे ही गुब्बारे छोड़ते रहते हैं | Ambala News
अंबाला (सच कहूँ/कंवरपाल)। Haryana and Rajasthan Roadways: हरियाणा और राजस्थान रोडवेज के बीच चालान को लेकर हुए विवाद पर हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक मसला बन गया था मगर, हरियाणा रोडवेज और राजस्थान रोडवेज के बीच वो सेटल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से बात करके वो मामला खत्म हो गया है।
विज सोमवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे
आम आदमी पार्टी के आरोप कि अगर केजरीवाल को कुछ होता है तो उसका जिम्मेवार भाजपा होगी पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि ये लोग घर बैठ के ऐसे ही गुब्बारे छोड़ते रहते है। कोई कारण तो बताओं उसके बाद जवाब देगे। Ambala News
वहीं, दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा हरियाणा पर लगाए गए आरोपों पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दूसरों पर दोषारोपण करने से पहले अपनी असफलताओं को नहीं देखते यह आम आदमी पार्टी का चरित्र बन गया है। उन्होंने कहा आप की सरकार को दिल्ली में आए 10 साल हो गए क्यों यमुना साफ नहीं हुई, जो नाले यमुना में गिर रहे है। Ambala News
उन्होंने कहा जितनी यमुना दिल्ली में प्रवेश करने से पहले हरियाणा में बहती है उसका बीओडी चेक कर लो और दिल्ली में प्रवेश करने के बाद ओखला तक उसका पीओडी चेक कर लें पता चल जाएगा कि गंदगी कौन फला रहा है। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली वालों की गंदगी हम थोड़ा साफ करेंगे। वहीं, कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अपने अपने आवास पर जनसमस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निधान करने के दिशा-निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें:– दो युवकों पर सामूहिक दुराचार का आरोप, एसपी से शिकायत
Haryana-Rajasthan Roadways: महिला पुलिसकर्मी ने 50 रुपये का बस टिकट नहीं लिया तो राजस्थान-हरियाणा के बीच चालान की जंग शुरू
Haryana-Rajasthan Roadways: हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। महिला पुलिसकर्मी की वर्दी की धौंस में टिकट न लेने के मामले के बीच हरियाणा और राजस्थान में तनातनी बढ़ गई। पहले जहां हरियाणा में राजस्थान परिवहन निगम की करीब 90 बसों के चालान किए जा चुके हैं तो अब राजस्थान में भी हरियाणा रोडवेज की 26 बसों के चालान किए गए। दरअसल यह पूरा मामला हरियाणा में राजस्थान रोडवेज की बस में टिकट को लेकर महिला पुलिसकर्मी और कंडक्टर के बीच हुए विवाद के बाद शुरू हुआ है। हालांकि परिवहन मंत्री अनिल विज यह स्पष्ट कर चुके हैं कि हरियाणा पुलिस सिर्फ हरियाणा रोडवेज की बसों में ही नि:शुल्क यात्रा कर सकती है।
महिला पुलिसकर्मी की टिकट को लेकर कंडक्टर के साथ बहस विवाद
इस विवाद के बाद जहां हरियाणा पुलिस ने राजस्थान रोडवेज की बसों के चालान काटने शुरू कर दिए थे। वहीं अब राजस्थान में भी हरियाणा रोडवेज की बसों के चालान कटने शुरू हो गए हैं। इस विवाद के बाद हरियाणा व राजस्थान राज्यों की ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई में रोडवेज कर्मचारी और यात्री चक्की के दो पाटों की तरह पिस रहे हैं। इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें हरियाणा रोडवेज का कंडक्टर कह रहा है कि 5-7 सवारी ज्यादा होने की वजह से राजस्थान पुलिस नाजायज तरीके से चालान कर रही है।
ड्राइवर पुलिस कर्मचारी को बता रहा है कि 60 सीटर बस है। इस पर पुलिस कर्मचारी जवाब देता है कि सवारी 64 हैं। इसके बाद कंडक्टर कहता है कि बदले की भावना में कार्रवाई की जा रही है। ऐसी स्थिति में दोनों राज्यों को सौहार्दपूर्ण तरीके से इस मामले को निपटाना चाहिए। दूसरी तरफ हरियाणा रोडवेज ने अपने विभाग के ड्राइवर व कंडक्टर्स को अपनी बसों के सभी कागजात पूरे रखने के आदेश दिए हैं।
यात्री बेवजह परेशान | Haryana-Rajasthan Roadways
आलम यह है कि चालान की कार्रवाई के दौरान बसों को कई-कई देर तक खड़ा रखा जाता है। जिस वजह से यात्रियों को बिना कसूर देरी से अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ रहा है। ताजा घटनाक्रम के अनुसार राजस्थान में भी हरियाणा रोडवेज की 26 बसों के एक ही दिन में चालान किए गए। यह चालान जयपुर में हुए हैं। 9 बसों के चालान सिंधी कैंप और 17 बसों के चालान सड़वा मोड़ पर हुए।
Reliance Foundation Hospital 10th Anniversary: अब बच्चों, किशोरियों व महिलाओं का होगा फ्री इलाज!
Rajasthan Roadways: राजस्थान रोडवेज की दिल्ली डिपो की आय में इतने लाख का इजाफा!
जयपुर (सच कहूं न्यूज)। राजस्थान रोडवेज के दिल्ली डिपो ने रक्षाबंधन के अवसर पर 46 लाख रुपये से ज्यादा की आय अर्जित की है जो पिछले वर्ष के मुकाबले 4 लाख रुपए ज्यादा है। राजस्थान रोडवेज बसों का रक्षाबंधन के त्योहार पर राजस्थान में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा का प्रावधान रहता है। इस साल भी राजस्थान रोडवेज में महिलाओं को भाई-बहन के इस पवित्र त्यौहार पर निःशुल्क यात्रा मुहैया करायी गई। Rajasthan Roadways
रोडवेज के दिल्ली डिपो के मुख्य प्रबंधक पुलकित कुमार ने सभी कर्मचारियों की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि हमारा डिपो आगामी समय में भी इसी तरह राजस्थान जाने वाले यात्रियों की सुविधाओं का बेहतर प्रबंध सुनिश्चित करेगा ताकि रोडवेज की आय को और अधिक बढ़ाया जा सके। डिपो के यातायात प्रबंधक बिरमाराम ने बताया कि दिल्ली से चलने वाली बसों के बेहतर संचालन और अच्छे प्रबन्धन के कारण दिल्ली डिपो की आय में इस बार 4 लाख की बढ़ोतरी हुई है जो पिछले वर्ष से काफी अच्छा प्रदर्शन है। Rajasthan Roadways
Nasa News: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स इस दिन लौटेंगी धरती पर! नासा ने दी बड़ी अपडेट!
Rajasthan Roadways : हनुमानगढ़-गोलूवाला मार्ग पर रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग
मासिक पासधारी युवाओं ने किया रोडवेज डिपो में प्रदर्शन
Rajasthan Roadways : हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हनुमानगढ़ से गोलूवाला मार्ग पर पूर्व की भांति शाम 7.10 बजे रोडवेज बस (Rajasthan Roadways Bus) शुरू करने की मांग के संबंध में पक्कासारणा, बनवाला, पक्काभादवां, अयालकी, गोलूवाला, सुभानवाला, 34 चक के युवाओं ने सोमवार को भारत की जनवादी नौजवान सभा के बैनर तले राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के कार्यालय (रोडवेज डिपो) पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद रोडवेज अधिकारियों को ज्ञापन सौंप मांग न माने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। Hanumangarh News
डीवाईएफआई के राजेश नोखवाल ने बताया कि पूर्व में शाम 7.10 बजे हनुमानगढ़ से पक्कासारणा, बनवाला, पक्काभादवां, अयालकी, गोलूवाला, सुभानवाला, 34 चक व आसपास के गांवों के रूट पर रोडवेज बस का संचालन होता था। इन गांवों के पासधारी युवा रोजाना काम के लिए रोडवेज बस के जरिए हनुमानगढ़ आते-जाते हैं। यह सभी 20-22 वर्षांे से रोडवेज की मासिक पास योजना से जुड़े हुए हैं। लेकिन शाम 5.40 बजे के बाद से लेकर 8 बजे के बीच में इस मार्ग पर रोडवेज की कोई बस नहीं चलती। यानि दो घंटे से अधिक समय तक इस मार्ग पर सफर करने वाले यात्री बस स्टैंड में खड़े रहकर परेशान होते हैं। Hanumangarh News
रोजाना सफर करने वाले मासिक पासधारी को अधिक परेशानी होती है
विशेषकर रोजाना सफर करने वाले मासिक पासधारी को अधिक परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि पूर्व में शाम 7.10 बजे इस मार्ग पर रोडवेज बस का संचालन होता था। उसे बंद कर दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पूर्व की भांति शाम 7.10 बजे चलने वाली बस को सुचारू रूप से शुरू नहीं किया गया तो एक अगस्त के बाद रोडवेज डिपो के समक्ष बेमियादी पड़ाव डाला जाएगा। उधर, रोडवेज के मुख्य प्रबंधक अंकित शर्मा ने बताया कि अनुबंधित 30 गाडिय़ों की समय सीमा समाप्त होने के कारण यह समस्या पैदा हुई है। रोडवेज की नई बसें मिलने के गोलूवाला रूट पर बस शुरू की जाएगी। Hanumangarh News
गला काट पत्नी की हत्या कर थाने पहुंच पुलिस को बताया यह बड़ा कारण!
Rajasthan Roadways: बकाया भुगतान की मांग पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
रोडवेज से सेवानिवृत चालक-परिचालकों ने एमडी के नाम सौंपा ज्ञापन
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। रोडवेज से सेवानिवृत चालक-परिचालकों ने ओवरटाइम, वीकली रेस्ट, जीएच आदि के बकाया का भुगतान करने संबंधी हुई सहमति की क्रियान्विति करवाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने राजस्थान रोडवेज सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण समिति हनुमानगढ़ के बैनर तले सोमवार को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम जयपुर के प्रबंध निदेशक के नाम मुख्य प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। समिति अध्यक्ष पृथ्वीसिंह ने बताया कि निगम के अनेक चालक-परिचालक, दस-पन्द्रह वर्षों से रिटायर होते आ रहे हैं। Rajasthan Roadways
इनको रिटायरमेंट के साथ ही आवरटाइम, वीकली रेस्ट तथा जीएच का भुगतान हो जाना चाहिए था। परंतु नहीं हुआ। अभी भी भुगतान किए जाने के स्थान पर, मात्र भुगतान का हिसाब तैयार किए जाने की बात की जा रही है। जबकि अनेक सेवानिवृत कर्मचारी उम्र अनुसार काल कलवित भी होते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों 5 सितम्बर की प्रस्तावित रोडवेज बसों की हड़ताल वापस लिए जाने पर रोडवेज मैनेजमेंट से बिंदु संख्या 5 में सेवानिवृत चालक-परिचालकों के ओवरटाइम, वीकली रेस्ट, जीएच आदि के बकाया भुगतान का हिसाब तैयार कराने पर सहमति हुई थी लेकिन अभी तक उसका हिसाब तैयार नहीं किया गया। Rajasthan Roadways
उन्होंने बताया कि सहमति पत्र में कुल 200 करोड़ रुपए का अतिरिक्त फंड आवंटित किया गया है जो सभी प्रकार के त्वरित भुगतान के लिए पर्याप्त है। उन्होंने सहमति अनुसार किए जाने वाले भुगतान के प्रथम फेज में ही सेवानिवृत चालक-परिचालक तथा अन्य कर्मचारियों के ग्रेच्युटी ओवरटाइम, वीकली रेस्ट, जीएच तथा बकाया ब्याज का भुगतान नकद करवाने की मांग की। सेवानिवृत कर्मचारियों का भुगतान शीघ्र नहीं करवाए जाने पर 4 अक्टूबर को आगार स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर समिति उपाध्यक्ष रणजीत सिंह व सचिव दुलीचन्द सहित कई सेवानिवृत कर्मचारी मौजूद थे। Rajasthan Roadways
यह भी पढ़ें:– Indian Railways : भारी बारिश ने रोके ट्रेनों के पहिये, ट्रेनें रद्द
Rajasthan Roadways: रोडवेज प्रबंधन की संयुक्त मोर्चे के साथ वार्ता सफल
Rajasthan Roadways: प्रस्तावित हडताल स्थगित
कार्मिकों के नियमित वेतन, पेंशन के लिये लगभग 200 करोड रुपये की कार्यशील पूंजी रिजर्व का होगा प्रावधान : अध्यक्ष राजस्थान रोडवेज | Rajasthan Roadways
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि कार्मिकों के वेतन, पेंशन एवं सेवानिवृत्ति परिलाभो के नियमित और समयबद्ध भुगतान के लिये 200 करोड़ रूपये के रिजर्व का प्रावधान किया जायेगा । यह प्रावधान राज्य सरकार एवं विभिन्न वित्तीय संस्थाओं के सहयोग से किया जायेगा, जिससे कार्मिकों को वेतन, पेंशन तथा एक माह के सेवानिवृत्ति परिलाभों का भुगतान प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस को किया जा सके।
निगम के इस निर्णय से संयुक्त मोर्चे की प्रस्तावित हड़ताल को वापस लिये जाने की आपसी सहमति बनी है। संयुक्त मोर्चे के प्रतिनिधियों ने निगम अध्यक्ष आनंद कुमार और प्रबंध निदेशक नथमल डिडेल का उनकी इस सकारात्मक पहल के लिये आभार जताया। Jaipur News
रोडवेज अध्यक्ष रविवार को रोडवेज मुख्यालय पर निगम के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चें के प्रतिनिधि मण्डल के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होने बताया कि निगम में एक हजार बसों को शामिल करने के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रति माह एक निश्चित सहयोग राशि आगामी 5 वर्षों तक प्रदान की जावेगी तथा 5 वर्ष की अवधि पश्चात उक्त बसें निगम की सम्पत्ति होगी। राज्य सरकार के उक्त कार्य से निगम को समुचित बसों की आपूर्ति हो पायेगी एवं आम जनता को नियमित रूप से सुविधापूर्ण परिवहन सुविधा निगम उपलब्ध करा पायेगा। Jaipur News
बैठक में निगम के प्रबंध निदेशक नथमल डिडेल ने रिक्त पदों पर भर्ती की मांग पर बताया कि निगम की ओर से पूर्व में प्रेषित प्रस्ताव की पुनः समीक्षा कर आवश्यकतानुसार लगभग 2800 पदों की भर्ती की अनुमति हेतु प्रस्ताव वित्त विभाग राज्य सरकार को प्रेषित किया जावेगा। Rajasthan News
उल्लेखनीय है कि निगम के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चें के प्रतिनिधि मण्डल ने परिवहन मंत्री, निगम अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक की उपस्थिति में अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात की थी जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा निगम अध्यक्ष को संयुक्त मोर्चे की महत्वपूर्ण मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देंशित किया गया था। जिसके सकारात्मक परिणाम आज प्रतिनिधि मण्डल के साथ आयोजित बैठक में सामने आये है। बैठक में निगम अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक सहीत कार्यकारी निदेशक (यातायात) संजीव कुमार पाण्डेय, कार्यकारी निदेशक (प्रशासन ) अनीता मीना, वित्तीय सलाहकार रामगोपाल पारीक एवं संयुक्त मार्चे से जुडे प्रतिनिधि मौजूद रहें। Rajasthan Roadways
यह भी पढ़ें:– भाजपा की ”परिवर्तन संकल्प यात्रा” का दूसरा रथ गृहमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Rajasthan Roadways: जयपुर (सच कहूं न्यूज)। राजस्थान रोडवेज के श्रम संगठनों के संयुक्त मोर्चे के “रोडवेज बचाओ -रोजगार बचाओ” आंदोलन के 7वें चरण में रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदेशभर में रोडवेज की सभी इकाइयों पर पर “ढोल बजाओ-सरकार जगाओ” प्रदर्शन किये। जयपुर में रोडवेज कर्मचारियों ने अपने-अपने संगठनों के झंडों के साथ सिंधी कैम्प बस स्टैंड के अंदर चारों ओर रैली निकालकर एग्जिट गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। Rajasthan Roadways
रैली एवं प्रदर्शन के दौरान कई ढोल बजाये जा रहे थे। संयुक्त मोर्चे के संयोजक एम.एल. यादव ने कहा कि चरणबद्ध आंदोलन को 01 माह 28 दिन का समय पूरा हो जाने के बावजूद राज्य सरकार एवं रोडवेज प्रबंधन द्वारा मांगों को पूरा करने में की जा रही देरी के कारण रोडवेज कर्मचारियों का आक्रोश दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। 01 सितम्बर को राज्य सरकार एवं रोडवेज प्रबंधन की मांगों के प्रति नकारात्मक नीतियों के पुतले दहन किये जायेंगे। 3 व4 सितम्बर को दिन-रात के धरनों के बाद 5 सितम्बर को 24 घंटे की हड़ताल की जायेगी। Rajasthan Roadways
कार्यक्रम में संयुक्त मोर्चे के घटक संगठन एटक के कृष्ण गोपाल गुप्ता, धर्मवीर चौधरी एवं सीटू के किशन सिंह राठौड़, गणेश चौधरी एवं इंटक के आलोक दुबे, देवकरण चौधरी एवं एसोसिएशन के आनंद चौधरी, हरगोविंद चौधरी एवं कल्याण समिति के गोविंद पिल्लाई, रमेश तिवाड़ी सहित कई प्रमुख नेता थे। Rajasthan Roadways
यह भी पढ़ें:– फिजिकल फिटनेस का संदेश देने को भाजपा के दिग्गज नेताओं ने दौड़ाई साइकिलें