Deepawali - Sach Kahoon Hindi

Nasa News: दिवाली के शुभ मौके पर सुनीता विलियम्स को लेकर अंतरिक्ष से आई अच्छी खबर!
Diwali 2024: नासा (एजेंसी)। दिवाली का शुभ अवसर चल रहा है और अंतरिक्ष से भी इस शुभ मौके पर एक शुभ समाचार आया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) जोकि बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में तकनीकी खराबी के कारण पृथ्वी पर अपनी वापसी नहीं कर सकी थी, की उड़ान को अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में ही अपनी दिवाली का त्यौहार मनाएंगी। इस मौके पर नासा की वरिष्ठ अंतरिक्ष यात्री सुनीता ने दिवाली के त्यौहार के जश्न के लिए सोमवार को दिवाली की देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। Nasa News

सुनीता विलियम्स ने कहा-‘‘हैप्पी दिवाली’’ | Nasa News

रिपोर्ट में सुनीता विलियम्स ने दिवाली के शुभ अवसर पर अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि जब ‘‘दुनिया में अच्छाई की जीत होती है, मैं व्हाइट हाउस और दुनिया भर में मना रहे त्यौहार की सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएँ देना चाहती हूँ। इस साल मुझे आईएसएस पर पृथ्वी से 260 मील ऊपर से दिवाली मनाने का अनूठा अवसर मिला है।’’

अंतरिक्ष यात्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का भी आभार व्यक्त किया औरर कहा, ‘‘आज हमारे समुदाय के साथ दिवाली मनाने और हमारे समुदाय के कई योगदानों को पहचानने के लिए उपराष्ट्रपति को धन्यवाद।’’

पिता ने परिवार और भारत के बीच एक सेतु का काम किया

अपने वीडियो संदेश में सुनीता विलियम्स ने यह भी बताया कि कैसे उनके पिता ने परिवार और भारत के बीच एक सेतु का काम किया और उन्हें हमेशा दिवाली और अन्य भारतीय त्यौहारों के बारे में सिखाया। मैं एक बहु-सांस्कृतिक घर में पली-बढ़ी होने के लिए बहुत आभारी हूँ, जहाँ हमारे माता-पिता ने हमें हमेशा अवसरों की तलाश करने और सितारों तक पहुँचने के लिए प्रोत्साहित किया। Nasa News

#WATCH | Washington DC | White House Diwali Celebrations | NASA Astronaut Sunita Williams shares a video message on Diwali from the International Space Station.

She says, “Greetings from the ISS. I want to extend my warmest wishes for a Happy Diwali to everyone celebrating… pic.twitter.com/YEv3wNAxW9

— ANI (@ANI) October 28, 2024

उल्लेखनीय है कि सुनीता विलियम्स, बुच विल्मोर के साथ, 2024 की शुरूआत में लॉन्च और लैंडिंग क्षमताओं का परीक्षण करने को एक बीइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान पर आईएसएस के लिए एक अंतरिक्ष मिशन पर भेजी गई थीं। शुरू से ही विभिन्न बाधाओं का सामना करने के कारण बोइंग अंतरिक्ष यान के प्रक्षेपण में साल की पहली छमाही में कई बार देरी हुई, जिसके बाद, अंतरिक्ष यान 5 जून, 2024 को लॉन्च हुआ। नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों को लगभग 2-3 महीने तक आईएसएस में रहना था, लेकिन कई तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर वापसी नहीं कर सके और उनकी अंतरिक्ष उड़ान को 2025 तक के लिए टाल दिया गया। Nasa News

Gold Price Today: धनतेरस के उपलक्ष में एमसीएक्स पर सोने की कीमत में तेजी!

Deepawali पर पूज्य गुरु जी के स्पेशल वचन
बरनावा। पूज्य गुरु जी ने आॅनलाइन सत्संग करते हुए फरमाया कि (Deepawali) यह त्योहार के दिन बड़ी खुशियां व उमंग लेकर आते है। लेकिन इन्सान इनके मीनिंग, मतलब को नहीं समझ पाता। दीपवाली या दीपावली का शब्द दीपा प्लस अवली से मिलकर बना है जिसका शाब्दिक अर्थ दीपों की अवली अर्थात दीयों की कतार या पंक्ति से है। दीवाली हर कोई मनाता है, लेकिन हमने देखा है कि रामजी के पदचिन्हों पर चलने वालों की कमी है और रावण सबके अंदर जागा हुआ है। दीपावली में रोशनी जगाई जाती है और यह सबको पता है कि बुराई पर अच्छाई की जीत का वो दिन जब रामजी अयोध्या वापिस आए थे, घर-घर दिये जले,खुशी मनाई गई। तो उसी त्यौहार को दीपावली के रूप में मनाया जाता है। लेकिन बड़े दर्द की बात है, दुख की बात है कि आज लोग इन दिनों में जुआ खेलते है, नशे करते है, बुरे कर्म करते है और मनुष्य इसी को कहता है कि हम त्योहार को इंजॉय कर रहे है, त्योहार को मना रहे है। पूज्य गुरु जी ने कहा कि यह कोई त्योहार को मनाने का तरीका नहीं है। त्योहार जिस लिए बने थे, आज कलियुगी इन्सान उससे बहुत दूर हो चुका है। इन्सान को समझ ही नहीं आ रही कि कैसे त्योहार को मनाया जाए।

पूज्य गुरु जी को लेकर, हिमाचल प्रदेश में परिवहन मंत्री ने दिया बड़ा ब्यान

पूज्य गुरु जी ने बताया कि हम दीपावली पर्व पर घी के दीये जलाते थे और पटाखे वगैरहा भी बजाते थे। लेकिन आज का दौर, जिसमें जनसख्यां बहुत बढ़ गई है, आज के समय में पेड़ बहुत कट गए है, पानी बहुत नीचे चला गया है, इसलिए हो सकता है पहले पेड़ बेइंतहा हो और जो पटाखे चलते थे, उनसे जो प्रदूषण होता था, वो जल्दी खत्म हो जाता था। पर आज प्रदूषण पहले ही बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ है। इतनी फैक्ट्रियां हैं, इतनी गाडिय़ा चलती है, यानि आगे से कई गुणा ज्यादा ये सब कुछ हो चुका है, तो नेचुरली जब आप पटाखे चलाओंगे तो थोड़ा प्रदूषण तो बढ़ता ही है। लेकिन हमें आज तक यह समझ कभी नहीं आई कि जब पटाखे चलाते है तो उन्हें रोका जाता है। मगर जिन फैक्ट्रियोंं का धुंआ सारी सारी रात और दिन प्रदूषण फैलाता है, उनका फिल्ट्रेशन करने की कोई बात नहीं करता। पूज्य गुरु जी ने कहा कि होली और दीवाली पर ही लोगों को प्रदूषण की याद आती है। पूज्य गुरु जी ने यह भी कहा कि हम इस हक में भी नहीं है कि आप पटाखे चलाकर प्रदूषण फैलाए, लेकिन हम इस हक में भी नहीं है कि इन त्योहारों में खुशी ना मनाए। पूज्य गुरु जी ने कहा कि पटाखों से तो सिर्फ एक दिन की प्रदूषण होता है, लेकिन फिर भी जो मीटर है पॉल्यूशन वाले वो रोजाना ही 300, 500, 1000 तक पहुंचे रहते है। लेकिन तब तो कोई नहीं रोकता प्रदूषण फैलाने वालों को रोकने से।

हिंदु धर्म के त्योहारों पर ही निशाना क्यों साधा जाता है | Deepawali

पूज्य गुरु जी ने कहा कि अफसोस की बात है कि सभी का मुख्य फोक्स जो हमारे धर्मो के त्योहार है, उनपर ज्यादा रहता है। हम सदा सच्ची बात आप लोगों के बीच में रखते है। हम सभी धर्मो को मानते है, हमने सभी धर्मो में देखा है कि ज्यादातर में देवी-देवताओं, फरिश्तों की इज्जत की जाती है, सत्कार किया जाता है। लेकिन हमारे हिंदु धर्म में हमें बड़ा दर्द होता है, जब हमारे देवी-देवताओं के रूप धारण करके कोई रोड पर भीख मांग रहा है तो कोई हमारे देवी-देवताओं के फिल्मों में रूप धारण करके उनकी बेइज्जती कर रहा है। इससे हमें दुख होता है। क्या इनके लिए कानून अलग अलग है, क्योंकि सभी का देश तो एक ही है। बाकी धर्मो में तो देवी देवताओं की बेइज्जती नहीं की जाती। सिर्फ हिंदु धर्म की बेइज्जती क्यों की जाती है। हिंदु धर्म के त्योहारों पर ही निशाना क्यों साधा जाता है। आज तक हम यह नहीं समझ पाए है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें