Dabwali Police - Sach Kahoon Hindi

Dabwali Police: डबवाली पुलिस ने हरिद्वार निवासी महिला को सकुशल परिजनों को सौंपा
Dabwali Police: डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। डबवाली पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक मानसिक रूप से अक्षम महिला को करीब 9 माह बाद उसके परिवार से मिलवा दिया। जानकारी के अनुसार शक्ति अनाथ आश्रम में रह रही करीब 45-50 वर्षीय महिला सुनीता पिछले नौ महीनों से वहीं रह रही थी। आश्रम के संचालक डॉ. प्रमोद कालेरा ने बताया कि महिला से बातचीत के दौरान उसके परिवार और निवास स्थान से जुड़ी कुछ अहम जानकारी प्राप्त हुई, जिससे उसके हरिद्वार निवासी होने का पता चला। Dabwali News

इस संबंध में आश्रम प्रबंधन ने महिला थाना डबवाली को सूचना दी। इसके बाद महिला पुलिस टीम ने महिला को अपने संरक्षण में लेकर पूछताछ शुरू की। सीमित जानकारी के बावजूद पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए महिला के परिजनों का पता लगाने में सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के मार्गदर्शन और महिला थाना प्रभारी सुशीला के नेतृत्व में टीम ने परिजनों को शक्ति अनाथ आश्रम बुलाकर महिला को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। महिला के परिजनों ने डबवाली पुलिस और आश्रम प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। वहीं डॉ. प्रमोद कालेरा ने कहा कि पुलिस की इस पहल से समाज में मानवता और पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। Dabwali News

अहमदपुर दारेवाला के सनसनीखेज हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
गोरीवाला (सच कहूँ/अनिल)। सीआईए डबवाली, सदर थाना डबवाली तथा चौकी गोरीवाला पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करते हुए गांव अहमदपुर दारेवाला में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल आरोपी पुत्र राम सिंह निवासी अहमदपुर दारेवाला को काबू कर लिया है। सदर थाना प्रभारी एसआई शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 06 अप्रैल को गुरदास सिंह निवासी अहमदपुर दारेवाला ने बयान दिया था कि वह अपने पिता की मृत्यु के बाद अपनी माता के साथ अपने नाना जसवंत सिंह के घर पर रहता है। जो उसकी माता ने अपने हिस्से की जमीन बेचकर अहमदपुर दारेवाला में जमीन खरीद रखी है। जिस जमीन को लेकर उसके मामा राम सिंह व नाना जसवंत सिंह के साथ विवाद चल रहा था। Sirsa News

05 अप्रैल को रात करीब 9.30 बजे वह अपने नाना जसवंत सिंह व मामा गुरविंदर सिंह के साथ खेत में पानी लगाने के लिए बिज्जूवाली की तरफ जा रहे थे। आरोपी राम सिंह पीछे से अपनी जीप लेकर आया और उसके नाना जसवंत सिंह को टक्कर मार दी। जिससे उसके नाना के सिर, दोनों पैर व शरीर पर चोटें लगी। घायल को नागरिक अस्पताल मंडी डबवाली ले गए। जहां से उन्हें एम्स बठिंडा रेफर कर दिया।

बठिंडा ले जाते समय जसवंत सिंह की मौत हो गई। शिकायतकर्ता गुरदास सिंह के बयान के आधार पर उक्त आरोपी के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डबवाली के निर्देशानुसार सीआईए डबवाली, थाना सदर डबवाली व चौकी गोरीवाला की टीमों ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी को काबू कर लिया। Sirsa News

Dabwali Police: डबवाली पुलिस में दो कर्मठ कर्मचारियों को एएसआई पद पर पदोन्नति
डबवाली। डबवाली पुलिस परिवार के लिए आज एक गौरवपूर्ण अवसर रहा, जब पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, आईपीएस ने मुख्य सिपाही से सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) पद पर पदोन्नत हुए केवल सिंह एवं परमजीत कौर के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एसपी जसलीन कौर ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि बढ़ी हुई जिम्मेदारियों का प्रतीक भी है। उन्होंने नव पदोन्नत अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन और अधिक मेहनत, अनुशासन, निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करते हुए आमजन की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। Sirsa News

उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का एक सशक्त माध्यम है। प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को अपने कार्यस्थल पर नागरिकों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित करने चाहिए, ताकि सहयोग और विश्वास का वातावरण बन सके तथा पुलिस की सकारात्मक और संवेदनशील छवि और मजबूत हो। एसपी ने यह भी कहा कि पदोन्नति के साथ नई चुनौतियां भी आती हैं, जिन्हें अवसर के रूप में स्वीकार करना ही एक सच्चे पुलिसकर्मी की पहचान है।

वर्तमान में एएसआई केवल सिंह एसडीजेएम डबवाली के गनमैन के रूप में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि एएसआई परमजीत कौर दुर्गा शक्ति टीम डबवाली में तैनात हैं। पदोन्नति के उपरांत दोनों अधिकारियों ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिठाई वितरित कर सभी का आभार प्रकट किया। Sirsa News

डबवाली पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 500 लोगों के काटे चालान
डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस डबवाली लगातार सख्ती बरत रही है। बीते सप्ताह ट्रैफिक प्रभारी बिजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ओवरस्पीड, ड्रंकन ड्राइविंग, ट्रिपल राइडिंग, बिना नंबर प्लेट व बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान ट्रिपल राइडिंग के 35, बिना नंबर प्लेट 25, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट 168 और ओवरस्पीड के 105 चालान किए गए। Sirsa News

वहीं शराब पीकर वाहन चलाने पर 4, लेन चेंज ड्राइविंग के 51 और गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 42 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा भारतमाला रोड व राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात बाधित करने वाले 132 भारी वाहनों को भी रडार पर लिया गया। बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखा बजाने वालों पर कार्रवाई करते हुए 4 मोटरसाइकिलों के साइलेंसर उतरवाए गए। अनऑथराइज्ड लाइट का प्रयोग करने वाले 30 वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई। स्कूल बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल बसों की भी चेकिंग की गई।

इस दौरान फिटनेस, बीमा, लाइसेंस व फर्स्ट एड बॉक्स की जांच की गई और अनियमितता मिलने पर 4 बसों के चालान किए गए। ट्रैफिक प्रभारी बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाना है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। Sirsa News

Dabwali Police: साइबर सेल डबवाली का सराहनीय कार्य, 20 खोए मोबाइल ढूंढकर असली मालिकों को सौंपे
डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। डबवाली पुलिस की साइबर सेल टीम ने फरवरी माह में सराहनीय कार्य करते हुए खोए हुए 20 मोबाइल फोन ढूंढकर उनके असली मालिकों को सौंपने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने स्वयं इन मोबाइल फोन को उनके मालिकों को सुपुर्द किया। साइबर सेल डबवाली के प्रभारी एएसआई सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी माध्यमों से मोबाइल फोन ट्रेस कर उन्हें बरामद किया। Dabwali Police News

मोबाइल प्राप्त करने वालों में काशी राम निवासी बठिंडा, टीनू पाल, सुन्दर, विजय व डिप्टी निवासी डबवाली, जगपाल निवासी त्रिलोकेवाला, प्रदीप कुमार निवासी गंगा, राहुल निवासी खुईयां नेपालपुर, करवन निवासी सकता खेड़ा, बग्गा निवासी मेहना (पंजाब), हपिन्दर निवासी पंजाब, ज्योति रानी, अर्जुन निवासी सुखचैन, गुरजिन्दर निवासी केवल, भजन लाल निवासी नीमला, नन्दलाल निवासी रिसालिया खेड़ा, धर्मप्रीत निवासी कालांवाली, संदीप व अनीश शामिल हैं। अपने मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने डबवाली पुलिस व साइबर सेल टीम का आभार जताया। Dabwali Police News

डबवाली पुलिस ने चंद घंटों में ही कर दिखाया महिला हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
डबवाली(सच कहूँ/सुभाष)। मंडी डबवाली के वार्ड नंबर 15 स्थित खटीक मोहल्ला में हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने चंद घंटों में ही खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना शहर डबवाली पुलिस और सीआईए स्टाफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया। शनिवार को थाना शहर डबवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी मुख्यालय कपिल अहलावत ने बताया कि आरोपी की पहचान विक्रम पुत्र पप्पू निवासी कबीर बस्ती, मंडी डबवाली के रूप में हुई है। Sirsa News

6 मार्च को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि खटीक मोहल्ला में एक महिला की हत्या हो गई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक देवीलाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतका के भाई राजू के बयान पर मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। इसके बाद आरोपी विक्रम को कबीर बस्ती से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के चलते आरोपी ने महिला की हत्या की। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। Sirsa News

संदिग्ध परिस्थितियों में डबवाली से लापता किशोरी पुलिस की सूझबूझ से मुंबई में सकुशल मिली
वीरवार को डबवाली पहुंचेगी किशोरी, मुंबई में चिल्ड्रन होम में रखी गई थी

सरसा/डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। डबवाली के वाल्मीकि चौक क्षेत्र निवासी पंकज सिंगला की 15 वर्षीय पुत्री रोहिणी, जो 20 जनवरी से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थी, को पुलिस ने मुंबई में सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल्स और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किशोरी की ट्रैकिंग करते हुए मुंबई तक उसका पता लगाया। जानकारी के अनुसार, 24 जनवरी को रोहिणी मुंबई रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी, जहां रेलवे पुलिस ने उसे सुरक्षित चिल्ड्रन होम में भेज दिया। Sirsa News

बुधवार सुबह किशोरी ने चिल्ड्रन होम से अपने पिता को फोन कर अपनी सुरक्षित स्थिति की जानकारी दी। इसके बाद डबवाली पुलिस की टीम मुंबई के लिए रवाना हुई, जो देर शाम तक वहां पहुंच जाएगी। सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद पुलिस वीरवार को किशोरी को सकुशल डबवाली लेकर आएगी।

20 जनवरी को किशोरी अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। जांच के दौरान किशोरी के बैग से एक नक्शा मिला, जिससे यह संकेत मिला कि उसका घर से निकलना पूर्व नियोजित था। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि वह किसी के संपर्क में थी या किसी के बहकावे में आई थी।

कॉल डिटेल से मिली लोकेशन | Sirsa News

पुलिस जांच में सामने आया कि रोहिणी पहले डबवाली से सूरतगढ़ पहुंची, वहां से दिल्ली गई और फिर दिल्ली से मुंबई रवाना हुई। मोबाइल चैट और संपर्क सूत्रों के आधार पर पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। महिला थाना प्रभारी कमला और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मामले की गहन जांच की। अधिकारिक जानकारी के अनुसार 24 जनवरी से किशोरी मुंबई के एक चिल्ड्रन होम में सुरक्षित रह रही थी। वहीं से उसने अपने पिता से संपर्क कर अपनी स्थिति की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों और पुलिस को राहत मिली। Sirsa News

पुलिस की प्राथमिकता किशोरी को सकुशल डबवाली लाना है। उसके लौटने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। — निकिता खट्टर,एसपी, डबवाली

डबवाली पुलिस की अनूठी पहल! संस्था संचालक ने जताया डबवाली पुलिस का आभार
Dabwali Police: डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। बच्चों की सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य को लेकर डबवाली पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशील और प्रेरणादायी पहल की है। पुलिस अधीक्षक डबवाली निकिता खट्टर आईपीएस ने स्वयं द इवनिंग क्लासेज चैरिटेबल ट्रस्ट कबीर बस्ती मंडी डबवाली में पहुंचकर बच्चों को नशा मुक्ति, डायल-112 और गुड टच-बैड टच जैसे अहम विषयों पर जागरूक किया। Sirsa News

बच्चों को नशा मुक्ति व सुरक्षा का दिया मजबूत संदेश

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बच्चे देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनका सुरक्षित, स्वस्थ व नशा-मुक्त रहना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने नशे को भविष्य नष्ट करने वाली सामाजिक बुराई बताते हुए बच्चों से इससे दूर रहने और पढ़ाई, खेल व सकारात्मक गतिविधियों को अपनाने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को डायल-112 आपात सेवा की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी खतरे, दुर्घटना या अपराध की स्थिति में बिना डर तुरंत मदद ली जा सकती है।

वहीं गुड टचझ्रबैड टच पर बच्चों को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया और गलत व्यवहार की सूचना तुरंत माता-पिता, शिक्षक या पुलिस को देने की सीख दी गई। बच्चों ने पूरे उत्साह से कार्यक्रम में भाग लिया और सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाएं शांत कीं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी किट भी वितरित की। संस्था संचालक अभिषेक बिश्नोई ने डबवाली पुलिस का आभार जताया। यह पहल बच्चों को सुरक्षित और आत्मविश्वासी नागरिक बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। Sirsa News

फोटो: डबवाली01- बच्चों से बातचीत करते डबवाली पुलिस अधीक्षक।

1.6 किलो अफीम के साथ कार सवार तीन तस्कर काबू
सिरसा (सुनील)। जिला की सीआईए डबवाली (Dabwali) पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर करीब ढाई लाख रुपए कीमत की एक किलो 160 ग्राम अफीम बरामद कर कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए डबवाली प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नंदराम पुत्र बालाराम निवासी गांव चांदखेड़ी, हड़मत सिंह पुत्र चैन सिंह निवासी गांव मकड़ावन व कन्हैया पुत्र शिवलाल निवासी गांव चांदखेड़ी, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:– कोई भी बच्चा ‘दो बूँद जिंदगी की’ पीकर ही अच्छा: डॉ. गांधी

पुलिस के अनुसार एएसआई (ASI) बजरंग के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बीती रात्रि क्षेत्र के गांव मांगेंआना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। उन्होंने बताया कि इसी दौरान कार सवार तीन व्यक्ति आए और सामने पुलिस पार्टी को देख कर भागने लगे। ऐसे में पुलिस ने शक के आधार पर उक्त कार सवार तीनों लोगों को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली। इस दौरान उनके कब्जे से एक किलो 160 ग्राम अफीम बरामद हुई।

पुलिस (Police)ने कार तथा अफीम को कब्जे में लेकर पकड़े गए लोगों के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि उक्त अफीम मध्यप्रदेश प्रदेश क्षेत्र से लाई गई थी तथा उसे डबवाली तथा उसके साथ लगते पंजाब क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ कर अफीम तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

विदेश भेजने के नाम पर झूठी शादी करवाकर स्टडी वीजा दिलवाने का दिया झांसा
डबवाली पुलिस ने दंपती सहित आठ नामजद

– साढ़े तीन लाख रुपये, 34 ग्राम सोने के आभूषण व दो खाली चेक लिए

सरसा (सच कहँू न्यूज)। डबवाली क्षेत्र के गांव लोहगढ़ निवासी बलविंद्र सिंह द्वारा गृहमंत्री को दी गई शिकायत के बाद सदर डबवाली पुलिस ने धोखाधड़ी (Fraud) के आरोप में पंजाब के खरड़ में स्थित वीजेडए इमिग्रेशन सर्विस संचालक दंपती सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपितों ने उसके बेटे रमनदीप को विदेश भेजने का झांसा दिया। पीआर शिप के लिए उसकी झूठी शादी करवाकर विदेश भेजने का झांसा दिया।

ये भी पढ़ें: पानीपत क्राइम: टैक्सी चालक का हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में

आरोप है कि आरोपितों ने उससे साढ़े तीन लाख रुपये, 34 ग्राम सोने के जेवरात व दो खाली चेक ले लिए। इस मामले में पीडि़त के बयान पर डबवाली पुलिस ने अनुराधा, उसके पति विपिन उर्फ धर्मवीर चोपड़ा संचालक वीजेडए इमिग्रेशन सर्विस खरड़ पंजाब, जगदीप सिंह, सुरेंद्र पाल, रमन, प्रमजीत कौर, हरप्रीत सिंह, सुरजीत कौर निवासी कलंदरी गेट, करनाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में पीडि़त ने बताया कि उसके लड़के रमनदीप सिंह ने आइलेट्स के पेपर फार्म भरने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाने की प्लानिंग की। उसने अपना पासपोर्ट बनवा लिया। इस दौरान उन्हें पता चला कि वीजेडए इमिग्रेशन सर्विसेज खरड़ वाले छह बैंड से कम वाले बच्चों को भी विदेश का वीजा दिलवा देते हैं। इसके बाद वह अपने बेटे के साथ जनवरी 2022 में गया। जहां अनुराधा, विपिन, जगदीप ने बताया कि अगर तुम्हारा लड़का आइलेट्स में फेल भी हो गया तो हम दूसरे तरीके से उसे विदेश में स्टडी वीजा लगवा देंगे। इसके बाद उसके बेटे के 5.5 बैंड आए। जहां आरोपितों ने उसे कहा कि उसके बेटे का वीजा नहीं लगेगा।

इसके बाद आरोपित अनुराधा ने उसे बताया कि उनके पास एक लड़की 6.5 बैंड वाली विदेश जाना चाहती है लेकिन उसके पास रुपयों की कमी है। अगर तुम अपने लड़के की कागजों में उससे शादी करवा कर रजिस्ट्रेशन करवा लो तो दोनों पति पत्नी बन कर विदेश जाने के लिए जुलाई 2022 में स्टडी वीजा लगवा देंगे। इसके लिए 20 लाख खर्च आए। बाद में

आरोपितों ने उसे व उसके लड़के को अपने आफिस में बुलाकर लड़की वालों से मिलवाया, जहां परमजीत कौर, हरप्रीत सिंह, सुरजीत कौर निवासी कलंदरी गेट, करनाल थे। तय हुआ कि शादी केवल कागजों में होगी, पीआर मिलने के बाद शादी कैंसल करवा देंगे।

पीडि़त ने बताया कि आरोपित अनुराधा व विपिन ने कहा कि दो चार दिन में तुम्हारी संपत्ति की जांच करने के लिए आएगा उस समय जगदीप सिंह को 50 हजार रुपये सरकारी खर्च देना होगा। टीम की संतुष्टि होने पर वे मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाकर स्टडी वीजा लगवा देंगे। बाद में आरोपितों के कहने पर उसने 12 मार्च 2022 को 90 हजार व 13 मार्च को एक लाख रुपयेट्रांसफर कर दिए। बाद में आरोपितों ने उसके बेटे रमनदीप व प्रभजीत कौर की जालंधर के किसी मुहल्ले के गुरुद्वारे में शादी की रस्म करवा दी।

वहां आरोपित विपिन व अनुराधा के कहने पर दिखावे के तौर पर 34 ग्राम सोने का सेट व 31 हजार का शगुन दिया। बाद में उसने आरोपितों के खाते में 60 हजार रुपये जमा करवाए। आरोपितों ने उससे दो खाली चेक भी ले लिए। पीडि़त ने आरोप लगाया कि बाद में आरोपित प्रभजीत कौर इकरारनामे की शर्तों से मुकर गई। आरोपित ने मिलीभगत कर अपनी स्टडी वीजा की फाइल वापस ले ली।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।