Dengue and Chikungunya - Sach Kahoon Hindi

संगरूर में डेंगू-चिकनगुनिया की रफ्तार थमी, मरीजों को मिल रही राहत
डेंगू के नए मामलों में कमी, चिकनगुनिया से पीड़ित मरीजों को ठीक होने में लग रहा लंबा समय

ल्ल स्थिति नियंत्रण में, सफाई और सतर्कता बरतने की अपील: स्वास्थ्य विभाग

संगरूर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। Dengue-Chikungunya: जिला संगरूर में चिकनगुनिया ने पिछले दिनों बड़े पैमाने पर पैर पसारे थे, जबकि डेंगू के मरीज अपेक्षाकृत कम सामने आए। चिकनगुनिया ने लगभग हर घर को प्रभावित किया, जिससे सरकारी और निजी अस्पतालों के बैड मरीजों से भर गए थे। अब दोनों वायरस की रफ्तार धीमी पड़ने से लोगों ने राहत की सांस ली है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस सप्ताह डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या काफी कम हुई है। Sangrur News

बीते दिन जिले में डेंगू के केवल दो मरीज सामने आए, जिनका इलाज सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। चिकनगुनिया के नए मामलों में भी गिरावट आई है, लेकिन पहले से संक्रमित मरीज अब भी कमजोरी और जोड़ों के दर्द से जूझ रहे हैं। संगरूर निवासी राजिंदर राजा ने बताया कि दिवाली से पहले उन्हें चिकनगुनिया हुआ था। बुखार तीन दिन में उतर गया, लेकिन अब भी शरीर में कमजोरी और जोड़ों में सूजन बनी हुई है।

सुनाम और अन्य इलाकों में हालात | Sangrur News

चिकनगुनिया ने सबसे अधिक सुनाम क्षेत्र को प्रभावित किया। यहां हालात इतने बिगड़े कि अस्पतालों में बिस्तर उपलब्ध नहीं रहे और लोगों को महंगे निजी इलाज का सहारा लेना पड़ा। इसके बाद यह वायरस संगरूर, धूरी और अन्य इलाकों में फैल गया। कई मरीज अब भी बिस्तरों पर पड़े हैं और पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पाए हैं।

वर्तमान स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में, बीते दिन दो ही मरीज आए : सिविल सर्जन

संगरूर की सिविल सर्जन डॉ. अमरजीत कौर ने बताया कि वर्तमान स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या अधिक रही, लेकिन किसी की मृत्यु नहीं हुई। बीते दिन जिले में डेंगू के केवल दो मरीज सामने आए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों की अच्छी तरह सफाई रखें, क्योंकि ये वायरस पानी से ही उत्पन्न होते हैं।

संगरूर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमनदीप अग्रवाल ने कहा कि चिकनगुनिया से पीड़ित मरीजों को कमजोरी और जोड़ों के दर्द लंबे समय तक परेशान कर रहे हैं। उन्होंने सलाह दी कि ऐसे मरीज अधिक मात्रा में तरल पदार्थ लें, जैसे मौसमी, अनार और संतरे का रस। अलसी भी कमजोरी दूर करने में सहायक है। उन्होंने कहा कि मरीजों को अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य लेना चाहिए। Sangrur News

यह भी पढ़ें:- पंजाब पुलिस और मार्केट कमेटी की संयुक्त कार्रवाई, धनौला में कुख्यात तस्कर का अवैध निर्माण ढहा

सरकारी अस्पताल में डेंगू मरीजों के 60 बैड आरक्षित, प्लेटलेट्स भी उपलब्ध
मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया के प्रति प्रशासन हुआ संजीदा

उपायुक्त बोले, रोगों से बचाव व रोकथाम के लिए 50 टीमें कार्यरत | Sirsa News

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। जिला में निरंतर अपने पांव फैलाता मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया (Chikungunya) जैसे रोगों के प्रति प्रशासन पूरी तरह से संजीदा नजर आ रहा है। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने आमजन से आह्वान किया कि वे इन रोगों से बचाव के लिए अपने आसपास मच्छर पैदा ही न होने दें तथा नागरिक अपने घरों में सीमेंट से बनी टंकियों को पूरी तरह ढक कर रखें। सप्ताह में एक बार टंकियों, कूलरों, गमलों, शौचालयों में पड़े घड़ों, छतों पर पड़े बेकार टायरों, पशु-पक्षियों के पानी पीने के बर्तनों व अन्य पानी के स्त्रोतों को खाली करें व रगड़कर साफ करें व फिर पानी भरें।

इसके अलावा अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। जमा पानी में मच्छर अंडे देता हैं, जो 7 दिनों में पुन: मच्छर बनकर मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारियां फैलाता है। रात को सोते समय कीटनाशक मच्छरदानी या आॅडोमास का प्रयोग करें। शरीर को पूर्ण रूप से ढकने वाले वस्त्र पहने, बुखार होने की स्थिति में अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपना ईलाज करवा सकता है तथा मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम में सहयोग करें।

अब तक जिला में 124 मरीज मिले डेंगू पॉजिटिव | Sirsa News

नोडल अधिकारी डॉ. गौरव अरोड़ा ने बताया कि जिला में अब तक कुल 124 मरीज डेंगू के पॉजिटिव मिले हैं जिनमें से 123 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। उन्होंने बताया कि अगर किसी को बुखार, सिर दर्द जैसे लक्षण मिलते हंै तो वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपना ईलाज करवा सकता है। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि इसमें घबराने की जरूरत नहीं है तथा डेंगू के मरीजों के ईलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में 60 बैड आरक्षित किए गए हैं तथा प्लेटलेट भी उपलब्ध हैं। Sirsa News

उन्होंने बताया कि मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव के लिए 50 टीमें लगातार कार्य कर रही है जो घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं और मच्छर का लार्वा पाए जाने पर उसे तुरंत प्रभाव से कीटनाशक दवा डालकर नष्ट किया जाता है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव मरीजों के एरिया में नगर परिषद, सरपंच व नंबरदार द्वारा फोगिंग भी करवाई जा रही है।

यह भी पढ़ें:– संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने डीसी कार्यालय के समक्ष दिया धरना

पटियाला में डेंगू के 9 और चिकनगुनिया के छह केस आए सामने
-जिला उपायुक्त ने जागरुकता मुहिम के तहत कई कॉलोनियों का किया निरीक्षण

पटियाला (सच कहूँ न्यूज)। बदलते मौसम में बुखार के काफी मामले सामने आ रहे हैं। (Dengue and Chikungunya) वायरल फ्लू के साथ डेंगू व चिकनगुनिया के मामले भी बढ़ रहे हैं। सेहत विभाग के अनुसार शनिवार को डेंगू के 9 केस सामने आए हैं। इसके बाद डेंगू के केसों की संख्या 292 हो चुकी है। वहीं दूसरी और चिकनगुनिया के छह केस मिले हैं। डेंगू व चिकनगुनिया के बढ़ते केसों के मद्देनजर नगर निगम ने भी स्लम एरिया में फागिंग सहित लोगों को इससे बचाव संबंधी जागरुक करना शुरु कर दिया है।

ये भी पढ़ें:-प्रबुद्धजन मिलकर गांव, शहर व नगर से नशे रूपी दैत्य को भगाए: डॉ. एमएसजी

सिविल सर्जन डॉ. राजू धीर व जिला एपिडोमोलोजिस्ट डॉ. सुमित सिंह ने कहा कि डेंगू व चिकनगुनिया बुखार मच्छर के काटने से फैलता है अगर तेज बुखार के साथ सिर दर्द, आखों के पिछले हिस्से में दर्द, जोड़ों व मासपेशियों में दर्द, उल्टी, थकान व शरीर पर लाल धब्बे जैसे निशान हैं तो टेस्ट करवाना बहुत जरुरी है। जो कि सरकारी अस्पताल, राजिंदरा अस्पताल, माता कौशल्या अस्पताल, सिविल अस्पताल राजपुरा व नाभा के सिविल अस्पताल में फ्री होगा।

डेंगू का बुखार होने पर तरल पदार्थ जैसे कि पानी, जूस, नींबू पानी, नारियल पानी या फिर अन्य पेयजल पदार्थ का सेवन ज्यादा से ज्यादा किया जा सकता है और बुखार को कंट्रोल करने के लिए पैरासीटामोल दवा का सेवन करें। उन्होंने बताया कि बुखार के साथ अचानक पेट दर्द होना, ब्लॅड प्रेशर कम हो जाना, चक्कर आने, काले रंग का मल आना व शरीर के किसी हिस्से में ब्लड का बहने पर तुरंत डॉक्टरी जांच करवानी जरुरी है। डॉ. सुमित सिंह ने बताया कि डेंगू का बुखार में प्लेटलैट सैल 20 हजार तक कम होने पर मरीज को कोई खतरा नहीं होता।

डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी, निगम कमिश्नर आदित्य उप्पल, सिविल सर्जन डॉ. राजू धीर ने दारु कुटिया, संजय कॉलोनी व तफ्जलपुरा का दौरा किया। अधिकारियों ने लोगों को डेंगू से बचाव संबंधी जागरुक किया। डीसी ने निगम व सेहत विभाग के अधिकारियों को डेंगू की रोकथाम संबंधी शहर के विभिन्न इलाके में फॉगिंग करने व लोगों को जागरुक करने के आदेश दिए। साथ ही सेहत विभाग को डेंगू के लारवे को नष्ट करने के लिए लगातार चेकिंग करने को कहा।

बता दें कि निगम कर्मचारियों द्वारा राजपुरा रोड स्थित झुग्गियां, भारत नगर के अलावा शहर की अन्य जगहों पर चेकिंग करने के साथ-साथ लोगों को डेंगू से बचाव संबंधी जागरुक किया जा रहा है। प्रभावित इलाकों में भरत नगर, डीएम डब्लयू, अर्बन एस्टेट, रणजीत नगर, अलीपुर अराईयां, बाजवा कॉलोनी, गुरबख्श कालोनी, शांति नगर, संजय कॉलोनी, विर्क कॉलोनी, तफजलपुरा, घुम्मण नगर, बाबा दीप सिंह नगर, कृष्णा कॉलोनी, बाबू सिंह कॉलोनी व पंजाब बाग के नाम शामिल हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।