Rajasthan Police - Sach Kahoon Hindi

Operation Chakravyuh: हनुमानगढ़ में 'ऑपरेशन चक्रव्यूह'! प्रतिबंधित दवाओं और डोडा-पोस्त के साथ 2 गिरफ्तार
टैपेंटाडोल और प्रेगाबलिन कैप्सूल बरामद, 85270 रुपए की बिक्री राशि भी मिली

Operation Chakravyuh: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। नोहर थाना पुलिस ने चक्रव्यूह ऑपरेशन के तहत कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 900 टैपेंटाडोल टैबलेट, 1395 प्रेगाबलिन कैप्सूल और बिक्री से प्राप्त 85270 रुपए बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, नोहर थाना के सहायक उपनिरीक्षक रविन्द्र मीणा के नेतृत्व में टीम कस्बे में गश्त कर रही थी। शाम करीब 3.55 बजे टैगोर चौक से भगत सिंह चौक के बीच एक व्यक्ति सफेद पॉलीथिन लेकर खड़ा दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर वह पास की बंद दुकान के आगे रखे काउंटरों के पीछे छिपने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की। उसकी पहचान दीन मोहम्मद (48) पुत्र यासीन खां निवासी वार्ड नंबर 32, नोहर के रूप में हुई।

पुलिस ने दीन मोहम्मद के कब्जे में मौजूद सफेद पॉलीथिन की तलाशी ली तो उसमें टैपेंटाडोल हाइड्रोक्लोराइड 100 एमजी की तीन पेटियां, प्रेगाबालिन 300 एमजी की चार पेटियां और 13 पत्ते मिले। जांच करने पर टैपेंटाडोल की तीन पेटियों में कुल 900 टैबलेट तथा प्रेगाबालिन की चार पेटियों और 13 अलग पत्तों में कुल 1395 कैप्सूल पाए गए। पॉलीथिन से 40270 रुपए भी मिले। इसके अलावा दीन मोहम्मद की तलाशी में लोअर की जेब से 45 हजार रुपए और एक कीपैड मोबाइल बरामद हुआ।

कुल 85270 रुपए के संबंध में पूछताछ करने पर उसने इन्हें प्रेगाबालिन कैप्सूल और टैपेंटाडोल टैबलेट की बिक्री से प्राप्त राशि बताया। पुलिस के अनुसार, दीन मोहम्मद से उक्त दवाओं को रखने के लिए लाइसेंस, परमिट अथवा चिकित्सक की पर्ची मांगी गई, लेकिन उसके पास कोई दस्तावेज नहीं था। जिला कलक्टर हनुमानगढ़ के 14 अगस्त 2026 के आदेश के तहत इन दवाओं की जिले में खुली और अनियंत्रित बिक्री प्रतिबंधित है।

पुलिस ने दवाओं और बिक्री राशि को जब्त कर लिया। मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत दर्ज किया गया है। दीन मोहम्मद को गिरफ्तार कर अनुसंधान सहायक उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद को सौंपा गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में सहायक उपनिरीक्षक रविन्द्र मीणा, कांस्टेबल त्रिलोकाराम और रामहरि शामिल रहे।

870 ग्राम डोडा-पोस्त और 800 प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद

हनुमानगढ़। संगरिया थाना पुलिस ने चक्रव्यूह ऑपरेशन के तहत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 870 ग्राम डोडा-पोस्त और 800 प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, संगरिया थाना के उपनिरीक्षक हरबंशलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम फतेहपुर, इन्द्रपुरा, सिंहपुरा, शाहपीनी, अमरपुरा जालू खाट आदि क्षेत्रों में गश्त कर रही थी। दोपहर करीब 1.10 बजे टीम मोरजंड सिखान से जंडवाला सिखान की ओर जाने वाली सड़क पर एएमपी नहर की पुलिया के पास पहुंची। वहां नहर के पटड़े पर नीम की छाया में एक विकलांग व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक थैला और लाठी लिए खड़ा दिखाई दिया।

चक्रव्यूह ऑपरेशन के तहत संगरिया थाना पुलिस की कार्रवाई

पुलिस टीम को देखकर वह खेतों की तरफ जाने लगा और थैला छिपाने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। उसकी पहचान हरमेश सिंह (37) पुत्र जगरूप सिंह निवासी वार्ड नंबर 6, मोरजंड सिखान के रूप में हुई। पुलिस ने थैले की तलाशी ली तो उसके अंदर काले रंग की प्लास्टिक थैली मिली, जिसमें हल्के भूरे रंग का छिलका नुमा पदार्थ था।

पुलिस के अनुसार जांच और पहचान के बाद इसे डोडा-पोस्त बताया गया। तौल करने पर प्लास्टिक थैली सहित डोडा-पोस्त का वजन 870 ग्राम पाया गया। इसके अलावा हरे रंग के थैले में प्रेगाबालिन 300 एमजी के 800 कैप्सूल मिले। पुलिस के अनुसार ये कैप्सूल 80 पत्तों में थे और प्रत्येक पत्ते में 10 कैप्सूल थे। आरोपी से कैप्सूल रखने का लाइसेंस, परमिट या चिकित्सक की पर्ची मांगी गई, लेकिन उसके पास कोई दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने कैप्सूल को भी जब्त कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को डोडा-पोस्त इन्द्रगढ़ निवासी हरजिंद्र सिंह उर्फ कालू से खरीदना तथा प्रेगाबालिन कैप्सूल अबोहर निवासी गगनदीप सिंह की ओर से दिए जाना बताया। पुलिस ने आरोपी हरमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बरामद डोडा-पोस्त के संबंध में एनडीपीएस एक्ट तथा प्रेगाबालिन कैप्सूल के संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच ढाबां चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद को सौंपी गई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरबंशलाल, हेड कांस्टेबल महंगासिंह और प्रदीप काल्वी शामिल रहे।

Drugs destroyed: 170 करोड़ से अधिक मूल्य के मादक पदार्थों को किया नष्ट
Drugs destroyed: श्रीगंगानगर। जिला पुलिस ने नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट के अंतर्गत जब्त किए गए मादक पदार्थों का आज बड़े पैमाने पर नष्टीकरण किया है। पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने बताया कि लगभग 170 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थों को आज एक सीमेंट फैक्टरी में जलाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। इन मादक पदार्थों का न्यायालय द्वारा धारा 52ए (2) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत भौतिक सत्यापन पहले ही करवाया जा चुका था। सत्यापन के बाद इन्हें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नष्ट किया गया। Rajasthan News

जिले के  विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज कुल 101 एनडीपीएस मामलों में जब्त 84 किलो 208 ग्राम हेरोइन, 672 किलो 642 ग्राम पोस्त, 3 किलो 92 ग्राम गांजा तथा 1690 नशीली गोलियों का नष्टीकरण किया गया। नष्ट किए गए इन मादक पदार्थों का कुल मूल्य लगभग 169 करोड़ 50 लाख 80 हजार 230 रुपये आंका गया है। नष्टीकरण दो स्तरीय कमेटियों की मौजूदगी में किया गया। बीकानेर रेंज के महा निरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश की अध्यक्षता में गठित रेंज स्तरीय कमेटी तथा पुलिस अधीक्षक  की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कमेटी ने संयुक्त रूप से इस कार्य को अंजाम दिया। Rajasthan News

Chittorgarh News: तीन युवक देशी कट्टे व चार जिंदा कारतूस सहित काबू
चित्तौड़गढ़ (हि.स.)। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला विशेष टीम (डीएसटी) और सदर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया। आरोपितों के कब्जे से दो देशी हथियार और चार जीवित कारतूस बरामद किए गए हैं। Chittorgarh News

पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सेंती पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटी पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर दोनों वापस मुड़ने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में दोनों युवक घबराए हुए दिखाई दिए। तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की से एक पिस्टलनुमा देशी कट्टा, एक .315 बोर का देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामद हथियारों की जांच में पता चला कि उन पर किसी निर्माता या निर्माण इकाई का कोई चिन्ह अंकित नहीं था, जिससे वे हस्तनिर्मित प्रतीत हुए। Chittorgarh News

मामले की जांच आगे बढ़ाने पर पुलिस ने एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग को विधिक प्रक्रिया के तहत संरक्षण में लिया गया। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपितों की उम्र 20 वर्ष से कम है, जिसे गंभीर चिंता का विषय माना जा रहा है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि अवैध हथियार उन्हें कहां से मिले और उनका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था। जिला पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिलेभर में अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई की जाएगी। Chittorgarh News

Hanumangarh Police: अब हर सूचना पर होगी त्वरित कार्रवाई! ‘सेफ सिटी अभियान’ का आगाज
Hanumangarh Police: हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। जिले को सुरक्षित, नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाने की दिशा में हनुमानगढ़ पुलिस ने शनिवार को ‘सेफ सिटी अभियान’ का विधिवत शुभारंभ किया। जंक्शन स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित अभियान के लॉन्चिंग कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बी आदित्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद बिश्नोई, राज कंवर, सीओ सिटी मीनाक्षी सहित पुलिस अधिकारी, व्यापारी एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। Hanumangarh News

कार्यभार संभालने के बाद एसपी बी आदित्य की यह पहली बड़ी पहल मानी जा रही है, जिसके तहत अपराध, विशेषकर नशे के नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार करने की रणनीति तैयार की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी और हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

एसपी ने बताया कि अभियान के पहले चरण में 20 पुलिसकर्मियों की विशेष टीम गठित की गई है, जो बाइक के माध्यम से शहर के उन स्थानों पर लगातार निगरानी रखेगी, जहां नशेड़ी प्रवृत्ति के लोग एकत्र होकर नशा करते हैं या इंजेक्शन का सेवन करते हैं। संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह टीम दो पारियों में कार्य करेगी। सुबह 8 बजे से रात 10-12 बजे तक लगातार गश्त रहेगी, ताकि किसी भी सूचना पर बिना देरी कार्रवाई हो सके। Hanumangarh News

पुलिस कप्तान बी आदित्य ने बताया कि ‘सेफ्टी सिटी’ अभियान की प्रतिदिन मॉनिटरिंग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर पर होगी। भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से शहर में नशे से जुड़े सभी संवेदनशील स्थानों का हॉटस्पॉट मैप तैयार किया जाएगा। इन स्थानों के कॉर्डिनेट सिस्टम में दर्ज किए जाएंगे, जिससे पुलिस को यह स्पष्ट जानकारी रहेगी कि किन इलाकों में सबसे अधिक निगरानी की आवश्यकता है।

किंगपिन तक पहुंचेगी पुलिस : एसपी

एसपी ने कहा कि अभियान केवल नशा करने वालों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नशे की सप्लाई चेन से जुड़े मुख्य तस्करों (किंगपिन) तक पहुंचकर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होने से चोरी, छीनाझपटी और अन्य छोटे अपराधों में भी उल्लेखनीय कमी आएगी। पुलिस ने आमजन से नशा तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना देने की अपील करते हुए एसपी व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 87645-31201 जारी किया है। पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और हर विश्वसनीय सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। Hanumangarh News

जनभागीदारी बनेगी अभियान की सबसे बड़ी ताकत

अभियान के तहत ‘सेफ सिटी कमेटी’ का गठन किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता स्वयं एसपी करेंगे। इसमें बार एसोसिएशन, डॉक्टर्स एसोसिएशन, टीचर्स एसोसिएशन, व्यापारिक संगठनों सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। पुलिस केवल सुझाव नहीं लेगी, बल्कि आमजन को अपराध नियंत्रण की प्रक्रिया का सक्रिय भागीदार बनाया जाएगा, ताकि सूचना तंत्र मजबूत हो और अपराधियों तक तेजी से पहुंचा जा सके। कमेटी की मासिक बैठक होगी, जबकि पुलिस स्तर पर प्रत्येक सप्ताह अभियान की समीक्षा कर कार्रवाई का मूल्यांकन किया जाएगा।

नशे के आदी लोगों के पुनर्वास पर भी रहेगा जोर

एसपी बी आदित्य ने कहा कि नशे का आदी व्यक्ति केवल अपराधी नहीं, बल्कि कई बार परिस्थितियों का शिकार भी होता है। ऐसे लोगों को प्रशासन के सहयोग से नशामुक्ति केन्द्रों में भर्ती करवाकर मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास भी किए जाएंगे। कार्यक्रम में व्यापारी प्यारेलाल बंसल, पदम जैन, डिंपल बंसल, मोहित बलाड़िया, सुनीता अग्रवाल, कंचन गुप्ता, मिताली अग्रवाल, जंक्शन थाना प्रभारी रामचंद्र कस्वां, टाउन थाना प्रभारी लखवीर सिंह गिल, महिला थाना प्रभारी चंद्रकला, सीआई जगदीश कड़वासरा सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।  Hanumangarh News

Attacked: 25-30 हथियारबंद बदमाशों ने खेत पर बोला धावा
हनुमानगढ़। गोलूवाला थाना क्षेत्र में कृषि भूमि को लेकर विवाद के चलते हथियारबंद लोगों की ओर से खेत पर हमला, फायरिंग, मारपीट, आगजनी, अपहरण और लूटपाट का मामला सामने आया है। गोलूवाला थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर 10 नामजद तथा 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार श्रीगंगानगर निवासी गुरसेवक सिंह (35) पुत्र इकबाल सिंह ने गोलूवाला थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी 15 बीघा कृषि भूमि चक 13 एमओडी ए में स्थित है। यह भूमि उसने अपनी बुआ सुखपाल कौर एवं जसपाल कौर से इकरारनामे के जरिए खरीदी थी, जिसका कब्जा उसके पास है। खेत की काश्त के लिए उसने सुरेश, अमनदीप, मनदीप और भूपेंद्र को रखा हुआ है, जो खेत पर बने मकान में रहकर खेती करते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार 19 जुलाई की रात करीब 11.30 बजे सात मोटर साइकिल, एक थार, एक स्कॉर्पियो और दो ट्रैक्टरों में सवार होकर गुरविंद्र सिंह पुत्र इकबाल सिंह, लखवीर सिंह पुत्र गुरविंद्र सिंह, रवि बराड़ पुत्र गुरलाल सिंह, कमलदीप मान, मनप्रीत सिंह बराड़, गुरलाल सिंह बराड़ निवासी अयालकी, दलजीत सिंह उर्फ सूबेदार निवासी डबलीराठान, छिन्दा निवासी लिखमीसर, प्रदीप पुत्र मुख्त्यार सिंह निवासी 46 जीबी विजयनगर, अमर सिंह पुत्र दरबारा सिंह तथा सुखप्रीत सिंह गिल निवासी 60 जीबी रामसिंहपुरा के अलावा 15-20 अन्य लोग हथियारों के साथ खेत में जबरन घुस आए। Hanumangarh News

हमलावरों के हाथों में पिस्तौल, गंडासी और लाठियां थीं। आरोपियों ने खेत पर मौजूद सुरेश, अमनदीप और मनदीप के साथ जान से मारने की नीयत से मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। इसके बाद ट्रैक्टरों से खेत में खड़ी फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया गया। रवि बराड़, लखवीर सिंह, कमलदीप मान और छिन्दा ने पिस्तौल से फायरिंग की, जबकि अन्य लोगों ने खेत की तारबंदी और सीमेंट के पिलरों को तोड़ दिया। खेत पर बने मकान में रखे घरेलू सामान में आग लगा दी गई तथा वहां से गैस सिलेंडर, चूल्हा, तीन मोबाइल फोन और 12 हजार रुपए भी छीनकर ले गए। रिपोर्ट में बताया गया कि घटना की सूचना भूपेंद्र सिंह ने फोन पर दी। इसके बाद परिवादी 20 जुलाई को तड़के करीब 1.30 बजे खेत पर पहुंचा, जहां सुरेश और मनदीप घायल अवस्था में मिले, जबकि अमनदीप वहां नहीं था।

परिवादी के अनुसार काफी तलाश के बाद अमनदीप ने किसी राहगीर का मोबाइल फोन लेकर भूपेंद्र सिंह को फोन किया और बताया कि वह अमरसिंहवाला रोड पर है। वहां पहुंचने पर अमनदीप ने बताया कि हमलावर उसे थार गाड़ी में पिस्तौल की नोक पर अगवा कर अपनी ढाणी में ले गए, जहां उसे बांधकर मारपीट की गई। बाद में सुबह करीब 5 बजे उसे एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार में बैठाकर अमरसिंहवाला के पास सुनसान सड़क पर छोड़ दिया गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए गोलूवाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परिवादी ने पुलिस को यह भी बताया कि पूरी घटना और फायरिंग के वीडियो उसके पास मौजूद हैं। साथ ही खेत में लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपियों के खेत में आते समय की फुटेज भी रिकॉर्ड हुई है, जबकि जाते समय आरोपियों ने कैमरे को तोड़ दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच एएसआई विजेन्द्र कुमार को सौंपी गई है। Hanumangarh News

Fraud: शादी के बाद पत्नी मायके चली गई, फिर गहने और रुपए लौटाने से किया इनकार
हनुमानगढ़। जिले के भादरा पुलिस थाना में शादी का झांसा देकर लाखों रुपए, सोना और चांदी हड़पने के आरोप में अदालत के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय से प्राप्त इस्तगासे के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय से इस्तगासा प्राप्त हुआ। परिवादी मोहम्मद आदिल (26) पुत्र इसरायल निवासी वार्ड नंबर 35, भादरा ने आरोप लगाया कि वर्ष अप्रैल 2022 में उसके रिश्तेदार रसूला उर्फ फौजी निवासी भिरानी अपनी पौत्रवधू आसिफा के साथ उसके घर आए और मेरठ निवासी युवती आरजू से शादी कराने का प्रस्ताव रखा। आरोप है कि इसके बदले रसूला ने एक सोने की अंगूठी और दो लाख रुपए की मांग की।

परिवाद के अनुसार करीब दस दिन बाद आरजू, उसकी मां जरीना और भाई आरिस भादरा पहुंचे। आरोप है कि उस दौरान रसूला ने कहा कि शादी के लिए लड़की पक्ष को पांच तोला सोने के गहने, आधा किलो चांदी और तीन लाख रुपए देने होंगे। परिवादी और उसकी मां ने विश्वास में आकर रसूला को एक सोने की अंगूठी एवं दो लाख रुपए दिए, जबकि आरजू, जरीना और आरिस को पांच तोला सोने के गहने, आधा किलो चांदी और तीन लाख रुपए सौंप दिए। Hanumangarh News

परिवादी के अनुसार इसके बाद 26 मई 2022 को उसकी शादी आरजू से कर दी गई। कुछ समय तक आरजू उसके साथ भादरा में रही, लेकिन 7 सितंबर 2023 को वह अपनी मां और भाई के साथ जाने लगी। विरोध करने पर उसकी मां के साथ मारपीट की गई और आरजू अपने परिजनों के साथ पहले भिरानी तथा बाद में मेरठ चली गई।

परिवाद में आरोप लगाया गया है कि बाद में आरोपियों ने परिवादी और उसके परिवार पर दहेज तथा घरेलू हिंसा के झूठे मुकदमे दर्ज कराकर दबाव बनाने का प्रयास किया। मोहम्मद आदिल ने यह भी आरोप लगाया कि उसने दांपत्य संबंधों की पुनर्स्थापना के लिए भादरा न्यायालय में वाद दायर किया।

इस दौरान आरोपियों ने कथित रूप से स्वीकार किया कि शुरू से ही उनकी नीयत बेईमानी की थी और वे रुपए तथा गहने हड़पना चाहते थे। साथ ही यह भी कहा कि न तो आरजू उसके साथ रहेगी और न ही रुपए एवं गहने लौटाए जाएंगे। परिवादी का कहना है कि पूरी कथित धोखाधड़ी भादरा में हुई, जहां रुपए, सोना और चांदी दिए गए। अदालत के आदेश के बाद भादरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच एएसआई दुलाराम को सौंपी गई है। Hanumangarh News

फरार आरोपी को पकड़ने गई आबकारी टीम पर हमला
हनुमानगढ़। गांव मक्कासर में हथकढ़ शराब के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची आबकारी निरोधक दल की टीम पर हमला करने और सरकारी वाहन में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। हमले में आबकारी विभाग के प्रहराधिकारी वीरेंद्र सिंह के पैर में चोट आई, जबकि सरकारी बोलेरो वाहन को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना के बाद जंक्शन पुलिस थाना में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। Hanumangarh News

पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार आबकारी निरोधक दल हनुमानगढ़ के प्रहराधिकारी वीरेंद्र सिंह (54) पुत्र लक्ख सिंह निवासी वार्ड नंबर 10, गांव चिचड़ोली जिला झुंझुनूं ने रिपोर्ट देकर बताया कि 17 जुलाई को वह अपनी टीम के साथ फरार आरोपी दीपचंद उर्फ दीपा पुत्र अर्जुनराम सोरगर निवासी मक्कासर को गिरफ्तार करने के लिए गांव मक्कासर पहुंचे थे। टीम में सिपाही ओमप्रकाश, राजवीर, रोहिताश्व तथा आरएचजी पूजा शामिल थीं।

टीम अनुबंधित बोलेरो वाहन आरजे 31 टीए 1287 से मौके पर पहुंची थी। एफआईआर के अनुसार आबकारी विभाग के प्रकरण संख्या 78/2025-26 एवं 80/2025-26 में फरार आरोपी दीपचंद उर्फ दीपा की गिरफ्तारी के लिए शाम करीब 5.45 बजे उसके घर पहुंचने पर उसकी मां और पुत्री घर पर मिलीं। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि दीपचंद चंडीगढ़ गया हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि टीम वापस लौटने लगी तो इसी दौरान दीपचंद का पुत्र विक्रम उर्फ संजू दो अन्य युवकों के साथ गली से आया और तीनों ने सरकारी बोलेरो पर लकड़ी और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। Hanumangarh News

इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। जब आबकारी टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो तीनों ने टीम की ओर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए और लकड़ियों से हमला करने का प्रयास किया। इसी दौरान विक्रम उर्फ संजू के साथ आए एक युवक ने लकड़ी से वार कर प्रहराधिकारी वीरेंद्र सिंह के बाएं पैर पर चोट पहुंचाई। घटना के बाद तीनों मौके से फरार हो गए।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने राजकार्य में बाधा पहुंचाई, सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचाया तथा सरकारी कर्मचारियों पर हमला किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच सहायक उप निरीक्षक हंसराज को सौंपी गई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। Hanumangarh News

Arrested: स्कॉर्पियो में सवार छह आरोपी हेरोइन और अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार
हनुमानगढ़। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना के निर्देशन में टाउन थाना पुलिस ने मादक पदार्थों और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो में सवार छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6.17 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), एक 12 बोर राइफल, एक 32 बोर पिस्टल तथा कुल 16 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। Hanumangarh News

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने बताया कि उप निरीक्षक रामकेर के नेतृत्व में गठित टाउन पुलिस थाना की टीम सोमवार देर रात गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान टीम ने रोही चक 14 केएसपी, शेरगढ़ स्थित स्वामी विवेकानंद बीएड कॉलेज के पास एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान वाहन में सवार आरोपियों के कब्जे से 6.17 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), एक 12 बोर राइफल मय 6 कारतूस तथा एक 32 बोर पिस्टल मय 10 कारतूस बरामद हुए। इसके बाद सभी छह आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार उर्फ गोलू (38) पुत्र ओमप्रकाश जाट निवासी वार्ड नंबर 7, लाखासर पीएस नोहर, रमेश उर्फ धोलू (28) पुत्र भूपराम जाट निवासी वार्ड नंबर 8, मटोरियांवाली ढाणी पीएस टाउन, श्रवण कुमार (49) पुत्र भागीरथ जाट निवासी वार्ड नंबर 10, गोरखाना पीएस खुइयां, जगदीश उर्फ पहलवान (28) पुत्र जगतेज सिंह जटसिख निवासी दमदमा पीएस ऐलनाबाद जिला सिरसा, हरियाणा, सुरजीत पवार (37) पुत्र बलवंत सिंह नायक निवासी कगनपुर पीएस सदर सिरसा, हरियाणा तथा निखिल (19) पुत्र सुरेन्द्र जाट निवासी मटोरियांवाली ढाणी पीएस टाउन के रूप में हुई।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट तथा बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच टाउन थाना प्रभारी लखवीर सिंह गिल कर रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हेरोइन और अवैध हथियार कहां से लाए गए थे और इन्हें किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। Hanumangarh News

Rajasthan Crime: खेत जाते समय बाइक सवारों पर कुल्हाड़ी और कस्सी से हमला, एक गंभीर
Rajasthan Crime: हनुमानगढ़। सदर थाना क्षेत्र के मसरूवाला गांव में खेत जाते समय मोटर साइकिल सवार दो लोगों पर कथित रूप से कुल्हाड़ी और कस्सी से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में गुरमेल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ मौजूद जग्गा सिंह को भी चोटें आईं। सदर थाना पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार जसपाल सिंह (33) पुत्र राजवीर सिंह निवासी वार्ड नंबर 8, मसरूवाला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके ताऊ गुरमेल सिंह 12 जुलाई को सुबह करीब 8.30 बजे खेत में रोटावेटर लगाकर ट्रैक्टर घर छोड़ने के बाद जग्गा सिंह के साथ मोटर साइकिल पर वापस खेत जा रहे थे। इसी दौरान जब वे सुखवीर सिंह के घर के सामने से गुजर रहे थे, वहां सुखवीर सिंह के कोठे पर कुछ महिलाएं और चार-पांच लोग खड़े थे।

आरोप है कि इसी दौरान सुखवीर सिंह, रणवीर सिंह पुत्र सोहन सिंह तथा सोहन सिंह हथियारों से लैस होकर आए। रिपोर्ट के अनुसार, सुखवीर सिंह ने गुरमेल सिंह पर जान से मारने की नीयत से कस्सी से हमला किया, जिससे वह मोटर साइकिल से नीचे गिर गया। इसके बाद रणवीर सिंह ने कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे गुरमेल सिंह के कंधे और सिर पर गंभीर चोटें आईं। वहीं जग्गा सिंह के होंठ पर भी चोट लगी। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे तो आरोपित वहां से फरार हो गए।

सूचना मिलने पर परिवादी जसपाल सिंह मौके पर पहुंचा और घायल गुरमेल सिंह को कार से राजकीय चिकित्सालय, हनुमानगढ़ टाउन पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। सदर थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर सुखवीर सिंह, रणवीर सिंह और सोहन सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल राजेन्द्र मीणा को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Hanumangarh News

Hanumangarh News: वर्दी के साथ निभा रहे प्रकृति का भी फर्ज, हैड कांस्टेबल शक्तिवीर सिंह बने प्रेरणा
हनुमानगढ़। पुलिस की जिम्मेदारियां निभाने के साथ यदि पर्यावरण संरक्षण और जीवों की सेवा का भाव भी जुड़ जाए तो यह समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन जाता है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थापित हैड कांस्टेबल शक्तिवीर सिंह इन दिनों अपनी ड्यूटी के साथ-साथ पर्यावरण और पक्षियों के संरक्षण के प्रति भी उल्लेखनीय जिम्मेदारी निभा रहे हैं। Hanumangarh News

भीषण गर्मी के बीच हैड कांस्टेबल शक्तिवीर सिंह प्रतिदिन अपनी ड्यूटी के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में लगे पौधों को नियमित रूप से पानी देते हैं। इसके साथ ही परिसर में लगाए गए परिंडों में भी पानी भरते हैं, ताकि तेज गर्मी में प्यास से व्याकुल पक्षियों को राहत मिल सके। उनका यह छोटा-सा प्रयास पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जीवों के प्रति संवेदनशीलता का भी संदेश दे रहा है।

शक्तिवीर सिंह का कहना है कि पुलिस की ड्यूटी निभाना उनका कर्तव्य है, लेकिन इसके साथ पर्यावरण और जीव-जंतुओं की सेवा करना भी उतना ही बड़ा दायित्व है। उनका मानना है कि यदि हर व्यक्ति अपने घर, कार्यालय या आसपास लगे पौधों की नियमित देखभाल करे और परिंडों में पानी रखे तो भीषण गर्मी के दौरान अनेक पक्षियों और अन्य जीवों का जीवन बचाया जा सकता है। Hanumangarh News

पर्यावरण प्रहरी बनकर पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभा रही क्षेत्र की संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष लादूसिंह भाटी ने शक्तिवीर सिंह के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को उनसे प्रेरणा लेते हुए गर्मी के मौसम में अपने घर, कार्यालय और आसपास रखे परिंडों में नियमित रूप से पानी भरना चाहिए, ताकि पक्षियों को प्यास के कारण अपनी जान न गंवानी पड़े। Hanumangarh News

साथ ही पौधों को भी समय-समय पर पानी देना चाहिए, जिससे पर्यावरण हरा-भरा रहे और प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। ऐसे छोटे-छोटे प्रयास ही समाज में सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव रखते हैं।

"वर्दी का वादा: संकट में परिवार के साथ खड़ी रहेगी पुलिस", पुलिसकर्मी के आकस्मिक निधन पर परिजनों को तत्काल ₹3 लाख की सहायता
जयपुर। पुलिस की वर्दी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने का प्रतीक नहीं है, बल्कि उसके पीछे ऐसे हजारों परिवारों का विश्वास, त्याग और धैर्य भी जुड़ा होता है, जो हर दिन अपने प्रियजन को समाज की सुरक्षा के लिए समर्पित करते हैं। ऐसे में यदि किसी पुलिसकर्मी के साथ कोई अप्रत्याशित घटना घट जाए तो सबसे बड़ा आघात उसके परिवार पर पड़ता है। इसी मानवीय संवेदना को केंद्र में रखते हुए सवाई माधोपुर की पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी ने पुलिस कल्याण की दिशा में एक ऐसी पहल की है, जो संवेदनशील पुलिसिंग का प्रेरक उदाहरण बनकर उभरी है। उनके नेतृत्व में शुरू किया गया 'अक्षय फंड' अब संकट की घड़ी में पुलिस परिवारों के लिए एक मजबूत आर्थिक संबल बनेगा।

पुलिस संगठन अपने कर्मियों को केवल सहकर्मी नहीं, बल्कि एक परिवार मानता है। इसी भावना को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से 'अक्षय फंड' की स्थापना की गई है। यह पहल इस विश्वास को मजबूत करती है कि पुलिसकर्मी चाहे किसी भी परिस्थिति में हों, उनका परिवार कभी अकेला नहीं रहेगा।

कांस्टेबल कुंजीलाल की स्मृति से जन्मी पहल

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बताया कि हाल ही में सवाई माधोपुर पुलिस लाइन में कार्यरत कांस्टेबल श्री कुंजीलाल के आकस्मिक निधन ने पूरे पुलिस परिवार को भावुक कर दिया। इस घटना ने यह आवश्यकता महसूस कराई कि ऐसी परिस्थितियों में पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए एक स्थायी और व्यवस्थित व्यवस्था होनी चाहिए। इसी विचार ने 'अक्षय फंड' का स्वरूप लिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में लगभग 1400 पुलिस​कर्मी कार्यरत है और अनुमानत: 16 लाख रुपया इस फंड में एकत्र हो सकता है।

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की पहल पर सवाई माधोपुर जिला पुलिस के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के एक दिन के वेतन के स्वैच्छिक अंशदान से इस फंड का गठन किया जाएगा। यह केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि अपने साथी और उसके परिवार के प्रति अपनत्व, उत्तरदायित्व और एकजुटता का जीवंत उदाहरण है।

संकट की घड़ी में मिलेगा तत्काल सहारा

'अक्षय फंड' के माध्यम से यदि किसी पुलिसकर्मी का आकस्मिक निधन होता है, तो उसके परिजनों को ₹3 लाख की आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी। यह सहायता शोकाकुल परिवार को कठिन समय में प्रारंभिक आर्थिक राहत प्रदान करेगी और उन्हें यह भरोसा दिलाएगी कि उनका पुलिस परिवार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है।

इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता इसकी व्यावहारिक और आत्मनिर्भर कार्यप्रणाली है। फंड बनने के बाद जब तक उसकी राशि सहायता के रूप में उपयोग नहीं हो जाती, तब तक किसी भी कार्मिक के वेतन से पुनः कटौती नहीं की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर ही पुनः एक दिन के वेतन का स्वैच्छिक अंशदान लिया जाएगा। इससे योजना निरंतर चलती रहेगी और कर्मचारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार भी नहीं पड़ेगा।

यह पहल केवल आर्थिक सहयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि पुलिस संगठन के भीतर विश्वास, आत्मीयता और पारिवारिक भावना को भी नई मजबूती प्रदान करेगी। इससे प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य का निर्वहन और अधिक निश्चिंत होकर कर सकेगा, क्योंकि उसे यह विश्वास रहेगा कि विपरीत परिस्थितियों में उसका परिवार अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

संवेदना, सहयोग और सामाजिक सुरक्षा का संगम

'अक्षय फंड' पुलिस संगठन की उस कार्यसंस्कृति का परिचायक है, जहाँ संवेदना और सहयोग केवल शब्द नहीं, बल्कि व्यवहार का हिस्सा हैं। यह पहल पुलिस कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और मानवीय मूल्यों का ऐसा संगम है, जो संगठन के भीतर आत्मविश्वास और पारस्परिक विश्वास को और अधिक मजबूत करेगा।

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की यह अभिनव पहल पुलिस महकमे में व्यापक सराहना का विषय बनी हुई है। यह केवल सवाई माधोपुर जिला पुलिस का कल्याणकारी प्रयास नहीं, बल्कि ऐसा मॉडल है जिसे भविष्य में राजस्थान के अन्य जिलों में भी अपनाया जा सकता है। यह पहल इस संदेश को सशक्त करती है कि खाकी केवल कानून की संरक्षक नहीं, बल्कि अपने परिवार की संवेदनाओं की भी सच्ची प्रहरी है।

Rajasthan News: एसओजी की फर्जी एफएमजी स्क्रीनिंग परीक्षा प्रमाण-पत्र मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन और फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार
Fake FMG Screening Test Certificates Case: जयपुर, (सच कहूँ ब्यूरो)। राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने फर्जी एफएमजी स्क्रीनिंग परीक्षा प्रमाण-पत्र मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश से एमबीबीएस कर लौटे तीन और चिकित्सकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि तीनों ने अनिवार्य एफएमजी स्क्रीनिंग परीक्षा उत्तीर्ण किए बिना 23 से 25 लाख रुपये देकर कूटरचित प्रमाण-पत्र बनवाए और राजस्थान मेडिकल काउंसिल (आरएमसी) में अस्थायी पंजीकरण कराकर विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप शुरू कर दी। Rajasthan News

एसओजी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विशाल बंसल ने बताया कि जांच में सामने आया है कि राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) की एफएमजी स्क्रीनिंग परीक्षा में असफल रहने वाले अभ्यर्थी दलालों के माध्यम से जाली प्रमाण-पत्र तैयार करवाते थे। इसके बाद राजस्थान मेडिकल काउंसिल के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित मिलीभगत से अस्थायी पंजीकरण हासिल कर प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप कर रहे थे।

इस मामले में नवदीप तम्बोलिया, चिराग साहु और आफरीदी खान को गिरफ्तार किया गया है। एसओजी के अनुसार गिरोह के मुख्य सरगना भानाराम माली, शुभम गुर्जर और इंद्रराज गुर्जर बताए गए हैं, जो प्रत्येक अभ्यर्थी से 20 से 30 लाख रुपये लेकर फर्जी प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराते थे। Rajasthan News

मेडिकल कॉलेजों में कर रहे थे इंटर्नशिप

जांच के अनुसार बांसवाड़ा निवासी नवदीप तम्बोलिया ने किर्गिस्तान से एमबीबीएस करने के बाद कई बार एफएमजी परीक्षा में असफल रहने पर 25 लाख रुपये देकर फर्जी प्रमाण-पत्र बनवाया और राजकीय मेडिकल कॉलेज, दौसा में इंटर्नशिप शुरू कर दी। प्रतापगढ़ निवासी चिराग साहु ने कजाकिस्तान से एमबीबीएस करने के बाद 23.50 लाख रुपये देकर जाली प्रमाण-पत्र तैयार कराया और पैसिफिक मेडिकल कॉलेज, उदयपुर में इंटर्नशिप प्राप्त की। वहीं दौसा निवासी आफरीदी खान ने भी कजाकिस्तान से एमबीबीएस करने के बाद 25 लाख रुपये देकर फर्जी प्रमाण-पत्र बनवाया और राजकीय मेडिकल कॉलेज, अलवर में इंटर्नशिप कर रहा था।

100 से अधिक संदिग्धों की पहचान, जांच जारी

एसओजी के अनुसार अब तक विदेश से एमबीबीएस कर लौटे 100 से अधिक ऐसे संदिग्ध अभ्यर्थियों की पहचान की जा चुकी है, जिन्होंने कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जयपुर महानगर द्वितीय की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 4 जुलाई 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

इस मामले में अब तक कुल 28 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें फर्जी प्रमाण-पत्र के आधार पर चिकित्सकीय कार्य करने वाले 17 डॉक्टर, राजस्थान मेडिकल काउंसिल के तत्कालीन रजिस्ट्रार, दो कर्मचारी, मुख्य आरोपित भानाराम माली और अन्य दलाल शामिल हैं। एसओजी का मानना है कि पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में इस संगठित रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और महत्वपूर्ण तथ्यों का भी खुलासा हो सकता है। Rajasthan News