Ambala news - Sach Kahoon Hindi

Electricity Workers Strike: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, समाधान के लिए बातचीत जारी
अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। Electricity Workers Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारी यूनियनों द्वारा 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को टालने के लिए राज्य सरकार ने बातचीत के प्रयास तेज कर दिए हैं। ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि विभाग के उच्च अधिकारी कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ लगातार संपर्क में हैं और उन्हें भरोसा है कि हड़ताल का सौहार्दपूर्ण समाधान निकाल लिया जाएगा।

ऊर्जा मंत्री के अनुसार, हाल ही में यूनियनों के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक में कर्मचारियों की मुख्य मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली वितरण का समानांतर लाइसेंस देने का मामला सीधे हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के समक्ष विचाराधीन है, जो एक स्वायत्त निकाय है। सुनवाई के दौरान सरकारी अधिकारियों ने निजीकरण का विरोध करते हुए सरकार का रुख स्पष्ट कर दिया है। स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर मंत्री ने जानकारी दी कि इसके टेंडर अभी जारी नहीं हुए हैं और फाइल प्रक्रियाधीन है। इसके अतिरिक्त, एग्री डिस्कॉम गठन की मांग पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से आगामी चर्चा के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि बैठक में सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई थी, लेकिन बाहर कुछ असामाजिक तत्वों के उकसावे के कारण हड़ताल का ऐलान किया गया। इसके बावजूद विभाग बातचीत कर रहा है और कर्मचारियों को मना लिया जाएगा।

Ambala News: बिजली कर्मचारियों की मांगों पर स्थिति स्पष्ट करते ऊर्जा मंत्री अनिल विज। 7केयूके08

17 वर्षीय हिमांशी ने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर नीट में हासिल की एआईआर 2849
अंबाला (सच कहूँ/संदीप सांतरे)। Ambala News: समलेहड़ी स्थित गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल से वर्ष 2025 में बारहवीं कक्षा 95 प्रतिशत अंकों से पास करने वाली 17 वर्षीय हिमांशी ने एक साल का ड्रॉप लेकर नीट परीक्षा की तैयारी की और अखिल भारतीय रैंक 2849 प्राप्त की। अंबाला कैंट वासी हिमांशी ने इस पूरी अवधि में खुद को सोशल मीडिया से दूर रखा और आत्म-अनुशासन के सहारे अपनी तैयारी को दिशा दी।

यह उपलब्धि अकेले हिमांशी की मेहनत भर की कहानी नहीं, बल्कि उस बड़ी तस्वीर का हिस्सा है, जिसमें हर साल लाखों छात्र सीमित मेडिकल सीटों के लिए एक अतिरिक्त वर्ष जोखिम में डालते हैं। देश में नीट के लिए बैठने वाले छात्रों और उपलब्ध सीटों के बीच के भारी अंतर ने ड्रॉप ईयर को लगभग अनिवार्य विकल्प बना दिया है, जिसमें डिजिटल विकर्षणों से दूरी बनाना एक अतिरिक्त चुनौती के रूप में सामने आता है। हेमांशी ने अपनी इस यात्रा में परिवार और शिक्षकों के निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन को सबसे अहम बताया।

Ambala News: छात्रा हेमांशी, फाइल फोटो।

शहजादपुर की कृति ने पेपर लीक के झटके के बाद दोबारा परीक्षा देकर पाई एआईआर 24171
अंबाला (सच कहूँ ब्यूरो)। Ambala News: गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शहजादपुर से वर्ष 2025 में बारहवीं पास करने वाली कृति गोयल ने नीट यूजी 2026 में अखिल भारतीय रैंक 24171 हासिल की है। कृति के पिता संजीव कुमार इसी स्कूल में लेक्चरर हैं और माता अलका गोयल विज्ञान की शिक्षिका हैं।

कृति ने बताया कि 2025 में मनचाहा परिणाम न आने पर उन्होंने अगला पूरा साल तैयारी को समर्पित किया। नीट 2026 में उन्होंने 653 अंक हासिल किए थे, लेकिन पेपर लीक सामने आने के बाद यह परीक्षा रद्द कर दी गई। इसके बाद कृति ने दोबारा तैयारी की और पुनर्परीक्षा में 569 अंकों के साथ यह रैंक सुरक्षित की।

यह मामला अकेली कृति की मेहनत तक सीमित नहीं, बल्कि परीक्षा प्रणाली की उस कमजोर कड़ी को भी सामने रखता है, जहां एक पेपर लीक हजारों छात्रों की महीनों की तैयारी को दोबारा दांव पर लगा देता है। पिता संजीव कुमार का कहना है कि जब तक परीक्षा सुरक्षा तंत्र को तकनीकी रूप से और मजबूत नहीं किया जाता, तब तक ऐसी घटनाएं छात्रों के मानसिक दबाव और अनिश्चितता को लगातार बढ़ाती रहेंगी। उन्हें ख़ुशी है कि उनकी बेटी ने भारी दबाव के बावजूद यह परीक्षा पास की।

कृति ने बताया कि लोगों की मदद करने और उन्हें स्वस्थ करने की चाह उन्हें चिकित्सा क्षेत्र की ओर ले गई। उनकी बड़ी बहन पहले से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं, जिससे उन्हें भी प्रेरणा मिली और उन्होंने सोशल मीडिया के इस दौर में खुद को लक्ष्य पर केंद्रित रखा।

Ambala News: छात्रा कृति गोयल, फाइल फोटो।

अंबाला कार बम विस्फोट मामले में पाकिस्तानी आतंकवादी समेत 8 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Ambala Bomb Blast Case: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस साल जनवरी में अंबाला के बलदेव नगर थाने के पार्किंग क्षेत्र में हुए कार बम विस्फोट के सिलसिले में पाकिस्तानी गैंगस्टर से आतंकवादी बने शहजाद भट्टी सहित आठ आरोपियों के खिलाफ हरियाणा की एक विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया है। यह कार्रवाई गैर-कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत की गई है। पाकिस्तानी नागरिक और मुख्य साजिशकर्ता भट्टी के अलावा, जिन अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है उनकी पहचान करमजीत सिंह उर्फ टोनी, आकाश, सौरभ उर्फ सोबी उर्फ सौरभ, रमन कुमार, सत्यम, सुखदेव सिंह उर्फ सुखा और अमरजीत सिंह उर्फ अम्बी के रूप में हुई है।

पंचकुला स्थित विशेष अदालत में दायर इस आरोप पत्र में जांच एजेंसी ने आरोपियों की भूमिका और पुलिस प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर लोगों में आतंक फैलाने के उद्देश्य से भट्टी द्वारा रची गई साजिश का विस्तृत विवरण दिया है। जांच के अनुसार, इस पाकिस्तानी आतंकवादी ने भारत में अपने नेटवर्क के मॉड्यूल बनाए किए थे और साजिश के तहत पुलिस थानों पर हमलों को अंजाम देने के लिए स्थानीय गुर्गों को रसद और विस्फोटक सामग्री की व्यवस्था करने का काम सौंपा था। भारत में भट्टी का मुख्य गुर्गा आकाश था, वह सह-आरोपियों के साथ मिलकर इन हमलों के समन्वय के लिए जिम्मेदार था। जांच में पता चला है कि संभावित ठिकानों की टोह लेने के बाद बलदेव नगर थाने को निशाना बनाया गया था। कुछ आरोपियों ने गैस सिलेंडरों और विस्फोटक पदार्थों से भरी कार को थाना परिसर में खड़ा किया था और बाद में प्रचार-प्रसार के लिए उस दृश्य की वीडियोग्राफी भी की थी।

एजेंसी की जांच से यह भी खुलासा हुआ है कि भट्टी ने सोशल मीडिया मंचों और सुरक्षित संदेश चैनलों के माध्यम से इन आरोपियों की भर्ती की थी और उन्हें कट्टरपंथी बनाया था। डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक और फोरेंसिक सबूतों से यह भी स्थापित हुआ है कि आरोपी इस योजनाबद्ध हमले के दौरान अपने आका के साथ लगातार संपर्क में थे। राष्ट्रीय जांच एजेंसी इस मामले में अपनी जांच जारी रखे हुए है और उसने भट्टी के इशारे पर आरोपियों द्वारा की गई भर्ती, वित्तीय मदद, परिचालन समन्वय, विस्फोटक पदार्थों की खरीद और इस आतंकवादी कृत्य को अंजाम देने के पूरे जाल का पदार्फाश किया है।

सांकेतिक फोटो

मानसून: अम्बाला में जलभराव रोकने को प्रशासनिक टीम सड़कों पर उतरी
अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। Ambala News: अम्बाला में मानसून के दौरान संभावित जलभराव की गंभीर चुनौती से निपटने के लिए प्रशासनिक अमले और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से ग्राउंड जीरो पर मोर्चा संभाल लिया है। शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था को तत्काल सुचारू बनाने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। इस दौरान बलदेव नगर, गीता नगरी और काकरू के पास नेशनल हाईवे के नालों की सफाई में देरी पर चिंता जताई गई, जिसे दुरुस्त करने के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में एक संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी। काकरू में नए स्टॉर्म डिस्पोजल की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही देवीनगर नाले और मनमोहन नगर पुलिया से तत्काल कचरा हटाने के निर्देश दिए गए। नालों में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ अब सीधे कानूनी कार्रवाई होगी।

तात्कालिक राहत के लिए दशमेश मार्केट व सेक्टर-10 के पास नए स्टॉर्म वाटर डिस्पोजल बनाए जा रहे हैं, जबकि इंद्रपुरी और सेक्टर 9-10 के मौजूदा संयंत्रों की क्षमता बढ़ाई गई है। दीर्घकालिक समाधान के तहत आईआईटी रुड़की ने एक विस्तृत ड्रेनेज प्लान तैयार किया है, जिसमें सिंचाई, जनस्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी और राजस्व सहित सात विभाग समन्वय के साथ काम कर रहे हैं। इस संबंध में गुरुवार को एक उच्च स्तरीय बैठक होगी। निरीक्षण के समय मेयर अक्षिता सैनी, उपायुक्त अजय सिंह तोमर, निगम कमिश्नर विरेन्द्र सहरावत, एसडीएम दर्शन कुमार, एसई मुनीष भारद्वाज, रितेश गोयल, संदीप कुमार, रितेश अग्रवाल, सौरभ गुप्ता सहित पार्षद राजेश मेहता उपस्थित रहे।

Ambala News: जलभराव रोकने के लिए नालों का निरीक्षण करते अधिकारी।

अब अंबाला साइंस सेंटर को जाना जाएगा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नाम से: मुख्यमंत्री
अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। Ambala News: भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृतियों को संजोने के लिए हरियाणा सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। अंबाला में आयोजित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पक्ष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि शहर में 85 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक साइंस सेंटर का नामकरण डॉ. मुखर्जी के नाम पर किया जाएगा। इसके साथ ही, स्थानीय निर्माणाधीन शहीद स्मारक के समीप उनकी एक भव्य प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। इस विशेष समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अंबाला की भूमि का डॉ. मुखर्जी के जीवन और उनके अंतिम संघर्ष से गहरा ऐतिहासिक नाता रहा है।

सरकार उनके विचारों और राष्ट्र सेवा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। पिछले वर्ष से शुरू हुआ यह विशेष जयंती समारोह जुलाई 2027 तक दो वर्षों के लिए एक देशव्यापी अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। डॉ. मुखर्जी के बहुआयामी व्यक्तित्व को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि वे मात्र 33 वर्ष की आयु में कोलकाता विश्वविद्यालय के सबसे युवा कुलपति बने थे। इसके बाद, संविधान सभा के सदस्य के रूप में उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री का दायित्व भी संभाला था। कायक्रम में वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी की राजनीतिक शुचिता और सिद्धांतों के प्रति उनके समर्पण को याद किया। वर्ष 1950 में वैचारिक मतभेदों के कारण केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद, उन्होंने देश को एक वैकल्पिक राजनीतिक दृष्टिकोण दिया।

8 मई 1953 को जम्मू-कश्मीर की यात्रा के दौरान अंबाला रेलवे स्टेशन से ही उन्होंने तत्कालीन कश्मीर प्रशासन को बिना परमिट राज्य में प्रवेश करने की ऐतिहासिक चुनौती दी थी। इसके बाद रावी नदी के पुल को पार कर बिना परमिट जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, जहां नजरबंदी के दौरान उनका निधन हो गया। केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान में मेक इन इंडिया और नई शिक्षा नीति जैसे बड़े फैसले डॉ. मुखर्जी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को ही धरातल पर उतारने का प्रयास हैं।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।

अनुच्छेद 370 की समाप्ति और सीएए को जेपी नड्डा ने बताया राष्ट्रवाद का नया अध्याय

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि देश को एक सूत्र में पिरोने और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की नींव रखने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विजन को आज जमीनी स्तर पर उतारा जा रहा है। एक राष्ट्र, एक विधान का जो सपना उन्होंने देखा था, वह वर्तमान सरकार की नीतियों में स्पष्ट झलक रहा है। वे अंबाला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय मंत्री ने वर्तमान सरकार की आर्थिक और शैक्षणिक नीतियों को डॉ. मुखर्जी के दृष्टिकोण से जोड़ते हुए कहा कि मेक इन इंडिया, सेमीकंडक्टर निर्माण, रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी तकनीक और आत्मनिर्भर भारत अभियान वास्तव में उनके आर्थिक राष्ट्रवाद को ही आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होेंने कहा कि यमुनानगर ताप विद्युत संयंत्र, द्वारका एक्सप्रेसवे और खरखौदा में मारुति के नए प्लांट जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स ने राज्य में औद्योगिक क्रांति की नई इबारत लिखी है।

40 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। Ambala News: साहा थाना पुलिस ने जमीन के सौदे में करीब 40 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी जगदीश अरोड़ा के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत से एक दिन की पुलिस रिमांड पर लेने के बाद दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई महेश नगर निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज मामले के बाद की गई है। अंबाला छावनी के महेश नगर निवासी शिकायतकर्ता जितेंद्र सिंह ने 13 जनवरी को साहा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जगदीश अरोड़ा और उसके साथियों ने वर्ष 2019 से 2023 के बीच साहा क्षेत्र के गांव दीनारपुर में दो कनाल जमीन का इकरारनामा किया था। शिकायतकर्ता से कथित तौर पर लगभग 40 लाख रुपये लेने के बाद भी आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम नहीं कराई। आरोप है कि मुख्य आरोपी ने बाद में इस जमीन की रजिस्ट्री अपनी पत्नी के नाम करवा दी और पैसे लौटाने से भी इनकार कर दिया। मुख्य आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है और मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

Ambala News: इस वक्त की सबसे बड़ी और बेहद दुखद खबर, अंबाला के गांव धनौरा में 4 वर्षीय मासूम खुले बोरवेल में गिरा
Child Fell into the Borewell: अंबाला (बलराम सिंह)। इस वक्त की सबसे बड़ी और बेहद दुखद खबर अंबाला के गांव धनौरा (Dhanaura) से सामने आ रही है, जहां एक 4 वर्षीय मासूम बच्चा निर्भय खुले बोरवेल में गिर गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रशासन, पुलिस, भारतीय सेना और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। Ambala News

बताया जा रहा है कि 4 वर्षीय मासूम सुबह अपने चाचा पापा दादा के साथ खेत मे घूमने आया था..निर्भय खेलते-खेलते अचानक खुले बोरवेल के पास पहुंच गया और देखते ही देखते उसमें गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस, प्रशासन और अन्य बचाव एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं।

मौके पर अंबाला पुलिस, जिला प्रशासन, भारतीय सेना और विशेषज्ञ रेस्क्यू टीमें लगातार बचाव अभियान चला रही हैं। आधुनिक उपकरणों की मदद से मासूम तक सुरक्षित पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से घेर लिया गया है और अनावश्यक भीड़ को दूर रखा जा रहा है, ताकि रेस्क्यू अभियान में किसी प्रकार की बाधा न आए। गांव धनौरा सहित पूरे इलाके में चिंता का माहौल है।

बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं और हर कोई मासूम निर्भय के सकुशल बाहर आने की दुआ कर रहा है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। प्रशासन का पूरा फोकस मासूम को सुरक्षित बाहर निकालने पर है। जैसे-जैसे इस रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ी नई जानकारी सामने आएगी, सबसे पहले आपको अपडेट दी जाएगी। सभी की यही प्रार्थना है कि 4 वर्षीय मासूम निर्भय जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकले। Ambala News

https://www.youtube.com/watch?v=3omeVR3MqMo

नारायणगढ़ में 1 जुलाई से शुरू होगा 100 बेड का अस्पताल, सीएम करेंगे उद्घाटन
अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। Ambala News: क्षेत्र के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में स्थानीय नागरिक अस्पताल अब एक नए स्वरूप में सेवाएं देने के लिए तैयार है। आगामी 1 जुलाई को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस नवनिर्मित और सर्वसुविधायुक्त चार मंजिला अस्पताल भवन का विधिवत लोकार्पण करेंगे। करीब 41.64 करोड़ रुपये के इस पूरे प्रोजेक्ट के तहत चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अस्पताल की क्षमता को 50 बेड से बढ़ाकर सीधे 100 बेड कर दिया गया है।

लोक निर्माण विभाग ने लगभग 31.12 करोड़ रुपये की लागत से मुख्य अस्पताल परिसर का निर्माण कार्य पूरा कर इसे स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, कुल 7781.70 वर्ग मीटर कवर्ड एरिया में फैले इस आलीशान भवन के सिविल और इलेक्ट्रिकल कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया है। जमीनी हकीकत देखें तो यह नया परिसर मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बड़े शहरों जैसी चिकित्सा सुविधाएं देने में सक्षम होगा।

Ambala News: उद्घाटन के लिए तैयार नारायणगढ़ का नया चार मंजिला नागरिक अस्पताल भवन।

दुखेड़ी गोलीकांड में 6 दिन तक जिंदगी से जंग लड़ने के बाद केशव ने तोड़ा दम, परिजनों में भारी रोष
अंबाला (सच कहूँ/संदीप सांतरे)। Ambala News: जिले के दुखेड़ी गांव में करीब एक सप्ताह पहले भड़की आपसी रंजिश ने आखिरकार एक घर का चिराग बुझा दिया। गत 17 जून को गली के मामूली विवाद में पेट में गोली लगने से घायल हुए 19 वर्षीय युवक केशव ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटनाक्रम के अनुसार, गांव की एक ही गली में रहने वाले दो पक्षों के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। वारदात वाले दिन दोपहर के समय दोनों गुट अचानक आमने-सामने आ गए, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

गोली सीधे केशव के पेट में जा लगी। लहूलुहान हालत में ग्रामीण उसे तुरंत दिल्ली हाईवे स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसका आॅपरेशन भी किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। गांव में पसरे तनाव को देखते हुए पुलिस मुस्तैद है। पुलिस को मौके से कारतूस के खोल और सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। सीआईए 2 के प्रभारी रवि कुमार के मुताबिक, मुख्य आरोपी अंकित को रिमांड पर लेकर वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल, मैगजीन और वाहन बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही, उत्तर प्रदेश से अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले मुख्य सरगना को भी दबोच लिया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस मुख्य आरोपियों को पकड़ने में ढील बरत रही है, जिससे उनमें गहरा रोष है।

Ambala News: मोर्चरी के बाहर  रोष व्यक्त करते परिजन।

अंबाला में अंतरराज्यीय बाइक चोरी मामले में 6 आरोपियों से 25 मोटरसाइकिलें बरामद
अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। Ambala News: सड़कों पर दौड़ते वाहन जब अचानक गायब हो जाते हैं, तो पीछे छूट जाती है एक आम नागरिक की रोजमर्रा की चिंता और उसकी मेहनत की कमाई का नुकसान। अंबाला और उसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से दोपहिया वाहनों के गायब होने का सिलसिला स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन के लिए एक चुनौती बना हुआ था। पुलिस अधिकारियों से प्राप्त हालिया जानकारी के अनुसार, इस सिलसिले के पीछे सक्रिय एक अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े होने के आरोप में छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से चोरी की 25 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

जानकारी के अनुसार मामले की शुरूआत अंबाला शहर थाने में दर्ज बाइक चोरी की एक शिकायत से हुई थी। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम ने गत 16 जून को पंजाब के रहने वाले दो संदिग्धों कुणाल और नितिन को हिरासत में लिया। अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान हुई पूछताछ के आधार पर इस मामले की परतें खुलती गईं और गिरोह के अन्य सहयोगियों तथा चोरी के वाहन खरीदने के संदिग्धों के नाम सामने आए। इसके बाद तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने बंटी राम, दिलबाग, बंटी और मनदीप सिंह नामक चार अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए सभी आरोपी पंजाब के पटियाला जिले के विभिन्न गांवों के निवासी हैं। वे अंबाला और पंजाब के सीमावर्ती इलाकों से दोपहिया वाहन उठाते थे और पकड़े जाने के डर से उन्हें पंजाब के एक सुनसान इलाके में इकट्ठा कर देते थे, जहां से इन्हें बेहद कम दामों पर बेच दिया जाता था। गिरफ्तार किए गए कुछ संदिग्धों का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। फिलहाल सभी छह आरोपी पुलिस की कानूनी प्रक्रिया और गहन जांच के दायरे में हैं।

Ambala News: पुलिस द्वारा बरामद वाहन।

पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगाने से दो आरोपी घायल
अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। Ambala Crime News: बराड़ा रेलवे पुल के पास बुधवार रात पुलिस और सीआईए नारायणगढ़ की संयुक्त टीम के एसआई रामकरण और एसआई कपिल भान ने एक साहसिक कार्रवाई में दो कथित बदमाशों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस बल पर फायरिंग का प्रयास किया, जिसके जवाब में हुई गोलीबारी में दोनों बदमाशों के पैरों में गोलियां लगी। पकड़े गए आरोपी उत्तर प्रदेश के 28 वर्षीय उधम सिंह निवासी सहारणपुर और 19 वर्षीय रितिक निवासी जिला मुरादाबार यूपी हैं। इन दोनों ने बीती 28 मई को एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर आभूषणों की सनसनीखेज लूट को अंजाम दिया था।

डीएसपी सुरेश कौशिक ने सनसनीखेज खुलासा किया कि इस पूरी वारदात का ताना-बाना उत्तर प्रदेश की सहारनपुर जेल की सलाखों के पीछे बुना गया था। पुलिस के मुताबिक, मास्टरमाइंड दिलीप सिंह पूर्व में बराड़ा में किरायेदार था, जिसने जेल में बंद रितिक और उधम सिंह के साथ मिलकर इस डकैती की योजना बनाई थी। पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने बकायदा पंजाबी भेष धारण किया और बुजुर्ग विद्या देवी पर हमला कर सोने की बालियां छीन लीं थीं। पुलिस के अनुसार 3 जून की देर रात सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी आरोपी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अनाज मंडी मोड़ के पास नाकाबंदी शुरू की।

जवाबी कार्रवाई में दबोचे आरोपी

बस स्टैंड की तरफ से आती एक मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन सवारों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर फ्लाईओवर के नीचे आरोपियों की मोटरसाइकिल फिसल गई। आत्मसमर्पण की चेतावनी देने पर आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिए। पुलिस का दावा है कि आत्मरक्षा और आरोपियों को काबू करने के लिए पुलिस टीम की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें दोनों आरोपी घायल होकर गिर गए। मामले में डीएसपी सुरेश कौशिक ने बताया कि दो हमलावर काबू आ चुके हैं और मुख्य सूत्रधार दिलीप की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

Ambala News: मुठभेड़ के बाद एंबुलेंस में पुलिस अभिरक्षा में घायल बदमाश और बरामद हथियार।