Anti-Drug Campaign - Sach Kahoon Hindi
Anti-drug Campaign:जिले भर में नशा तस्करों के दो हजार से अधिक ठिकानों पर दबिश, तस्करों में मचा हडक़ंप!
नशे के खिलाफ चलाया एकदिवसीय विशेष अभियान
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। पुलिस अधीक्षक अरशद अली के निर्देशन में शुक्रवार को जिले भर में नशे के खिलाफ एकदिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस टीमों ने नशीले व मादक पदार्थों खासकर स्मैक-हेरोइन बेचने का कारोबार करने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके घरों में दबिश देकर तलाशी ली। जिले में नशा तस्करों के करीब दो हजार से अधिक ठिकानों पर सैकड़ों पुलिस कर्मियों की ओर से दबिश दिए जाने की बात सामने आई। जिला मुख्यालय पर नशे का गढ़ माने जाने वाले खुंजा इलाके में जंक्शन व टाउन पुलिस थानों के दो सौ पुलिस कर्मियों के जाप्ते ने पुलिस अधीक्षक अरशद अली की उपस्थिति में चिह्नित सक्रिय नशा तस्करों के घरों की तलाशी ली। एएसपी जनेश तंवर, डीएसपी मीनाक्षी सहित जंक्शन, टाउन, महिला व सदर पुलिस थानों के प्रभारियों ने स्वयं घर-घर जाकर तलाशी ली। Anti-drug Campaign
कार्रवाई के चलते खुंजा का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील
इस कार्रवाई के चलते खुंजा का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। जिले भर में एक साथ अचानक पुलिस छापेमारी से नशा तस्करों में हडक़ंप मच गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस कुछ लोगों को डिटेन कर थाना ले गई और पूछताछ की। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने क्या कुछ बरामद किया, इसका खुलासा नहीं हो पाया। पुलिस अधीक्षक ने दोपहर बाद बरामदगी आदि के संबंध में जानकारी देने की बात मीडियाकर्मियों को कही। एसपी अरशद अली ने बताया कि पूरे जिले में एनडीपीएस खासतौर पर हेरोइन, स्मैक बेचने का कारोबार करने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शुक्रवार को एकदिवसीय अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से घरों की तलाशी लेकर वेरिफिकेशन किया गया कि कौन-कौन लोग इस कारोबार से जुड़े हुए हैं। हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर जंक्शन के खुंजा में नशे का धंधा करने वाले लोग अधिक हैं। इसकी बार-बार शिकायतें मिल रही थीं। खुंजा में इस तरह का धंधा करने वाले 143 सक्रिय व्यक्तियों को चिह्नित किया गया जिनकी पहले एनडीपीएस एक्ट के मामलों में गिरफ्तारी हो चुकी है और चालान हो चुका है। इन नशा तस्करों के घरों में दबिश देकर तलाशी ली गई। मौके से कई लोगों को डिटेन किया गया है। डिटेन किए गए व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। Anti-drug Campaign
Gold-Silver Price Today: सोने की कीमत में भारी गिरावट! चांदी भी हुई सस्ती!
251 ग्राम चिट्टा बरामद, कार सवार तस्कर गिरफ्तार, एचएस फरार
टिब्बी थाना पुलिस की डीएसटी के सहयोग से बड़ी कार्रवाई
Anti Drug Campaign: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। नशा एवं मादक पदार्थों के खिलाफ जारी पुलिस अधीक्षक अरशद अली की जीरो टोलरेंस नीति के तहत टिब्बी थाना पुलिस ने डीएसटी के सहयोग से बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने 251 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर कार सवार तस्कर को धर दबोचा जबकि थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर पुलिस को चकमा दे फरार होने में कामयाब रहा। यह कार्रवाई शुक्रवार देर रात्रि को गांव गुडिया में गिरफ्तार तस्कर के मकान के आगे की गई। फिलहाल पुलिस ने इस मुकदमे में गिरफ्तार तस्कर व फरार एचएस के अलावा सप्लायर को भी नामजद किया है। Hanumangarh News
जांच संगरिया थाना पुलिस कर रही है। पुलिस अधीक्षक अरशद अली के अनुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों, जुआ, सट्टा, क्रिकेट बुक्की, अवैध फायर आम्र्स व अवैध धंधों की रोकथाम एवं नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए जीरो टोलरेंस अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की पालना सभी थाना, चौकी प्रभारी एवं बीट कांस्टेबल को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में सख्ती से करवाए जाने के लिए निर्देशित किया गया था। इसके बावजूद नशा तस्करी से संबंधित शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। एसपी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उन्हें मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि टिब्बी पुलिस थाना क्षेत्र के गांव गुडिया में कुछ युवक बड़े स्तर पर चिट्टा (हेरोइन) की खरीद-फरोख्त का कारोबार कर रहे हैं।
जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक करोड़
वे अपने घरों में आसपास के नौजवान युवकों को चिट्टे का नशा करवाते हैं। इस पर उन्होंने आरोपियों की ओर से किए जा रहे नशा खरीद-फरोख्त कारोबार का वीडियो मुखबिर के जरिए बनवाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए। जिला विशेष टीम के माध्यम से लगातार निगरानी रखवाकर आवश्यक आसूचना का संकलन करवाया गया। प्राप्त आसूचना को सत्यापित/डवल्प करवाया गया। Hanumangarh News
इसी क्रम में जिला विशेष टीम सेक्टर हनुमानगढ़ की सूचना पर टिब्बी थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात्रि को गांव गुडिया में सिकन्दर खान के मकान के बाहर गली आम में कार्रवाई करते हुए 251 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर कार नम्बर आरजे 31 सीसी 6793 में सवार सिकन्दर खान (22) पुत्र अबूब शाह उर्फ भूप खान निवासी वार्ड पांच, गांव गुडिया को गिरफ्तार किया जबकि सिकन्दर खान नाम का शख्स भागने में कामयाब रहा। मौके से कार जब्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।
अनुसंधान संगरिया पुलिस थाना प्रभारी एसआई तेजवंत सिंह की ओर से जारी है। आरोपी सिकन्दर खान के खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में डीएसटी सेक्टर हनुमानगढ़ की विशेष भूमिका रही। एसपी के अनुसार जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपए है।
चौकी प्रभारी व बीट कांस्टेबल सस्पेंड
एसपी अरशद अली ने बताया कि नशा एवं मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देशों की पालना नहीं करने पर बशीर पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई सुखपाल सिंह एवं बीट कांस्टेबल राहुल मीणा को सस्पेंड किया गया है। टिब्बी पुलिस थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह की भूमिका की भी जांच करवाई जा रही है।
हिस्ट्रीशीटर हुआ फरार | Hanumangarh News
एसपी ने बताया कि मौके से फरार आरोपी अहमद नवाज उर्फ चिडिया (52) पुत्र जान मोहम्मद निवासी गुडिया के खिलाफ पूर्व में विभिन्न थानों मे मारपीट, आम्र्स, एनडीपीएस एक्ट के 35 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी अहमद नवाज उर्फ चिडिया टिब्बी पुलिस थाना का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। इस मुकदमे में पुलिस की ओर से पंजाब के अमृतसर निवासी सुखविन्द्र सिंह को सप्लायर के रूप में नामजद किया गया है।
Amnesty Scheme: एक बार में सभी चालान माफ करवाएं! एमनेस्टी स्कीम का लाभ उठाएं!
Anti-Drug Campaign : खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। जिला पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि जिला पुलिस नशे के खिलाफ अपने स्तर पर लगातार अभियान चलाए हुए हैं, परंतु इस अभियान की संपूर्ण सफलता के लिए जन सहयोग भी अति आवश्यक है। वे रविवार को गांव बणी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थिजनों को संबोधित कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में और तेजी लाई जाएगी तथा नशे के सौदागरों की खोज खबर लेकर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर अग्रणी भूमिका निभानी होगी। Sirsa News
नशा स्वस्थ समाज के लिए एक अभिशाप है, जोकि एक गंभीर चिंता का विषय है, इसलिए समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त करने के लिए सभी लोगों को मिलकर एक बड़ा सामाजिक आंदोलन चलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब समाज का प्रत्येक नागरिक अपनी गली, मोहल्ले तथा गांव की पूरी जिम्मेदारी लेगा तभी हम इस अभियान में पूरी तरह से कामयाब होंगे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को नशे के खिलाफ प्रण लेना होगा। इस अवसर पर गांव बणी की सरपंच नैना झोरड़, पूर्व सरपंच राम सिंह सहारण, बाहिया के सरपंच रूपेश, उमीद क्लब के प्रधान विकास झोरड़ सहित काफी संख्या में ग्रामीण तथा युवा मौजूद रहे। इस दौरान गांव बणी में युवाओं के बीच कबड्डी तथा वॉलीबॉल का मैच भी करवाया गया। Sirsa News
Sirsa Weather : आफत की बरसात, 1987 का तोड़ा रिकॉर्ड, राजपुरा माइनर टूटी, बाढ़ का खतरा!