Bollywood actor Rajendra Gupta - Sach Kahoon Hindi

अभिनेता राजेन्द्र गुप्ता ने चखा हरियाणवी चूरमे एवं लस्सी का स्वाद
अभिनेता राजेन्द्र गुप्ता ने चित्रकला प्रदर्शनी में प्रदर्शित एवं चित्रित हरियाणा की लोक संस्कृति का किया अवलोकन

कुवि के प्रताप भवन छात्रावास पहुंचकर पुरानी यादें की ताजा

सच कहूं, देवीलाल बारना

कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय रत्नावली समारोह में रविवार को प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता राजेन्द्र गुप्ता (Bollywood actor Rajendra Gupta) ने चित्रकला एवं प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि ललित कला विभाग द्वारा प्रदर्शित कला प्रदर्शनी की सराहना की। अभिनेता राजेन्द्र गुप्ता रत्नावली को देख अभिभूत एवं रोमांचित हुए। ललित कला विभाग द्वारा आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में हरियाणा के पारम्परिक और लोक संस्कृति को चित्रित किया गया है। अभिनेता राजेन्द्र सिंह ने रत्नावली में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्र, मूर्तियां, पोट्रेट, क्राफ्ट वर्क और हस्तशिल्प आभूषणों को देखा एवं सराहना करते हुए कहा कि ललित कला विभाग के विद्यार्थियों ने अपनी चित्रकला की प्रस्तुति में हरियाणा की परम्परा और संस्कृति से सम्बन्धित कार्य किया है।

ये भी पढ़ें: Sadi Nit Diwali भजन अब इन प्लेटफॉर्मों पर भी मचाएगा धमाल, रूहानी दीदी हनीप्रीत इन्सां ने ट्विटर पर दी जानकारी

कलाकार वीएस गुलिया हरियाणवी लोकनृत्य की छवि को चित्रित करते दिखाई दिए

इस कार्यशाला में रणधीर सिंह पठानिया, प्रो. राम विरंजन सिंह, पवन जुलाना, प्रो. पीएस गुलिया, डॉ. कविता सिंह, डॉ. राजेश, गिरजा शंकर, शैलेंद्र सिंह और आदेश खेरीवाल आदि कलाकार प्रतिभागी रहे जिसमें उन्होंने हरियाणा के पारम्परिक और लोक संस्कृति को चित्रित किया। प्रो. राम विरंजन ने अपनी पेंटिंग के द्वारा हरियाणा के ग्रामीण सौन्दर्य व हरियाणवी ग्रामीण नारी चित्रण को अलौकिक रूप प्रदान किया। कलाकार आरएस पठानिया ने हरियाणा के लोक जीवन को मौलिकता प्रदान करते हुए चित्रण किया। कलाकार वीएस गुलिया ने हरियाणवी लोकनृत्य की आकर्षक छवि को चित्रित करते दिखाई दिए। ऐसे ही विभिन्न कलाकारों ने हरियाणवी लोक संगीत, नृत्य कला, लोक दृश्य ग्रामीण जन जीवन आदि को अपनी-अपनी हस्ताक्षरित शैली में चित्रित किया।

ललित कला विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पवन कुमार द्वारा एकल प्रदर्शनी की गई जिसका शीर्षक रिफ्लेक्शंस आॅफ शेपस एंड टाईम है। यह प्रदर्शनी 28 से 31 अक्टूबर तक चलेगी। इसमें लगभग 17 फोटोग्राफी को प्रदर्शित किया गया जिन्हें हरियाणा राज्य के दर्शक देखने आए। इसमें छाया और प्रकाश का अद्भुत संतुलन देखने को मिलता है। रंगीन एवं ब्लैक एंड व्हाइट चित्र दिखाए गए। यहां सभी चित्र सौंदर्य की दृष्टि से मन को मोहने वाली है।

अभिनेता राजेन्द्र गुप्ता ने चखा हरियाणवी चूरमे एवं लस्सी का स्वाद

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित रत्नावली राज्य स्तरीय सांस्कृतिक समारोह के तीसरे दिन बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता राजेन्द्र गुप्ता ने टूरिज्म विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर हरियाणवी चूरमे का स्वाद चखा एवं लस्सी भी पी। उन्होंने कहा कि हरियाणा का देशी खान-पान स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए बहुत लाभदायक है।

बॉलीवुड अभिनेता राजेन्द्र गुप्ता पहुंचे कुवि के प्रताप छात्रावास भवन में

कुवि के एलुमनाई एवं बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता राजेन्द्र गुप्ता रविवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्रावास प्रताप भवन में अपने बिताए समय की यादें ताजा करते हुए छात्रावास भवन पहुंचे। उन्होंने बताया कि 1963 में यूनिवर्सिटी कॉलेज में बीएससी कैमिस्ट्री में दाखिला लिया था। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित नाटकों में भी भाग लिया था। उन्होंने बताया कि कमल भारद्वाज एवं डॉ. सुदर्शन कौशल ने उन्हें अभिनय के लिए प्रेरित किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।