Yamunanagar news - Sach Kahoon Hindi

दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में सन राइज पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Yamunanagar News: सनराइज पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर में दो दिवसीय भव्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेल उत्सव के दौरान कराटे बेल्ट टेस्ट और रोमांचक कबड्डी प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल भावना और बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित कराटे बेल्ट टेस्ट में स्कूल के 43 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से 20 छात्रों ने येलो बेल्ट से ब्लू बेल्ट में प्रमोशन पाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा 12 छात्र येलो बेल्ट से येलो-वन बेल्ट में प्रमोट हुए, जबकि 11 छात्रों ने व्हाइट बेल्ट से येलो बेल्ट में प्रमोट होकर अपने कराटे सफर की शानदार शुरुआत की। अगले दिन आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

लड़कों के वर्ग में अंडर-17 और अंडर-14 दोनों श्रेणियों में बॉयज टीम ने शानदार जीत दर्ज कर विनर ट्रॉफी पर कब्जा किया। वहीं, लड़कियों के वर्ग में अंडर-14 गर्ल्स टीम ने अपनी बेहतरीन रणनीति और फुर्ती की बदौलत खिताबी जीत हासिल की। खेल उत्सव में जिला यमुनानगर के जनरल सेक्रेटरी संजीव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधक बलजीत सिंह सिद्धू और प्रधानाचार्या परमजीत कौर संधू द्वारा सभी विजेता बच्चों को मेडल और ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि संजीव ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल हमें टीम भावना और अनुशासन सिखाते हैं। कराटे जहां आत्मरक्षा के लिए जरूरी है, वहीं कबड्डी हमारी शारीरिक क्षमता को मजबूत करती है। स्कूल प्रबंधक बलजीत सिंह सिद्धू, और प्रधानाचार्या परमजीत कौर संधू  ने शानदार कोचिंग के लिए कोच हेमा सिंघल और अमित कुमार की भी सराहना की और सभी विजेता बच्चों को बधाई दी।

सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर हुआ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन।

छछरौली/आर के कश्यप। सनराइज पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी यमुनानगर की तरफ से उपलब्ध कराई गई " थर्ड लेवल इंटर स्कूल रोड सेफ्टी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता  का सफल आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित हुई इस प्रश्न-उत्तर प्रतियोगिता में स्कूल के कक्षा 3 से लेकर कक्षा 12वीं तक के अधिकतम बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह पूरा कार्यक्रम स्कूल के सभी शिक्षकों की सामूहिक देखरेख और अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस विशेष प्रतियोगिता के लिए प्रश्न-उत्तर जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय यमुनानगर की तरफ से ही उपलब्ध कराए गए थे। इस तीन स्तरीय प्रतियोगिता में प्राथमिक से लेकर सीनियर सेकेंडरी स्तर (कक्षा 3 से 12वीं) तक के विद्यार्थियों से उनकी श्रेणी के अनुसार सड़क सुरक्षा कानूनों, ट्रैफिक सिग्नलों, ड्राइविंग नियमों और आपातकालीन सुरक्षा उपायों से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल पूछे गए।

स्कूल के अधिकतम छात्र-छात्राओं ने अपनी सूझबूझ और बेहतरीन ज्ञान का परिचय देते हुए इन सभी प्रश्नों के बेहद सटीक जवाब दिए।प्रबंधक व प्रधानाचार्या ने बच्चों की जागरूकता को सराहा। प्रतियोगिता के सफल समापन पर स्कूल के प्रबंधक बलजीत सिंह सिद्धू और प्रधानाचार्या परमजीत कौर संधू ने सभी प्रतिभागी छात्रों की सराहना की और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा तैयार की गई यह प्रश्न-उत्तर प्रतियोगिता बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाने और उनके जीवन को सुरक्षित रखने की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय और प्रभावी कदम है। स्कूल प्रबंधन ने इस सफल आयोजन के लिए शिक्षा विभाग और स्कूल के समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

Chhachhrauli News: प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित करते हुए

प्रेमी सुमेरचंद इन्सां की अस्थियों पर किया पौधारोपित
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: राजेंद्र कुमार इन्सां के पिता गांव देवधर निवासी प्रेमी सुमरेचंद इन्सां की बुधवार को अस्थि संचय क्रिया हुई। अस्थि संचय क्रिया में परिजनों, ग्रामीणों व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर कमेटी के सदस्य जरनैल इन्सां ने बताया कि पे्रमी सुमेर चंद इन्सां की अस्थि संचय क्रिया की गई। जिसके बाद डेरा सच्चा सौदा की मुहीम के अनुसार प्रेमी सुमेर चंद इन्सां की अस्थियों पर आम व बेलपत्थर के दो पेड़ रोपित किए गए। इस मौके पर भूला राम, पूर्व सरपंच ओमकार, पूर्व सरपंच सलिन्द्र गुर्जर, सरपंच प्रतिनिधि राजेश शर्मा, संदीप गुरदीप सिंह ओर रिश्तेदार पड़ोसी और गांव वाले काफी संख्या में मौजूद रहे।

Pratap Nagar News: प्रेमी सुमेरचंद इन्सां की अस्थियों पर किया पौधारोपित

प्रताप नगर व छछरौली के 50 टीबी मरीजों को वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने वितरित की न्यूट्रिशन किट
Nutrition Kits distributed: प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेन्द्र कुमार)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रताप नगर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में टीबी मरीजों को न्यूट्रिशन किट वितरित की गईं। विश्वास फाउंडेशन के सहयोग से प्रताप नगर और छछरौली क्षेत्र के 50 टीबी मरीजों को पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

डॉ. जितेंद्र कुमार ने मरीजों को पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए नियमित दवाओं के साथ संतुलित भोजन लेने की सलाह दी। किट में प्रोटीन पाउडर, भुने चने, दालें, मूंगफली, गुड़ सहित अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्री शामिल हैं। मेडिकल आॅफिसर डॉ. परमिंदर पाल सिंह ने भी मरीजों को किट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया और इलाज पूरा होने तक हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में डॉ. जितेंद्र कुमार, जसपाल सिंह, प्रिया नर्सिंग आॅफिसर, रमेश काउंसलर सहित स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बरसाती नदी के तेज बहाव में फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली, बुलडोजर से चालक का रेस्क्यू
यमुनानगर (सच कहूँ/लाजपतराय)। Yamunanagar News: जैतपुर गांव में बरसाती नदी के तेज बहाव के बीच रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बीच धार में फंस गई। नदी पार करते समय अचानक पानी का बहाव तेज होने से ट्रैक्टर-ट्रॉली आगे नहीं बढ़ सकी। इस दौरान चालक भी बीच नदी में फंस गया और उसके लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक माइनिंग जोन से रेत भरकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान नदी में पानी का बहाव बढ़ गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली बीच धार में फंस गई। चालक की स्थिति को देखते हुए मौके पर बुलडोजर की मदद से रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया गया। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। इसके बाद बुलडोजरों की सहायता से ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी नदी से बाहर निकाला गया। घटना में चालक के सुरक्षित होने की जानकारी है। तस्वीरें इस बात की गवाही दे रही हैं कि बरसाती नदी के तेज बहाव के बीच जोखिम उठाकर नदी पार करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है। समय रहते रेस्क्यू किए जाने से चालक की जान बच गई।

15 अगस्त को छछरौली में धूमधाम से मनेगा स्वतंत्रता दिवस, फाइनल रिहर्सल में दिखा उत्साह
छछरौली (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार) Chhachhrauli News: उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाने को लेकर अनाज मंडी छछरौली में फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल  में उप मंडल अधिकारी (ना.) छछरौली जसपाल सिंह गिल ने फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल का अवलोकन किया तथा परेड की सलामी ली।

उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह अनाज मंडी छछरौली में बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपमंडल प्रशासन द्वारा समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

उप मंडल अधिकारी( ना.) जसपाल सिंह गिल  ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देशवासियों के लिए एक गौरवशाली एवं ऐतिहासिक दिन है। यह दिन हमें उन अमर शहीदों के बलिदानों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपनी जान न्यौछावर कर देश को आजादी दिलाई।

एसडीएम ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इन प्रस्तुतियों में देशभक्ति गीत, नृत्य,योगा और नाटक शामिल होंगे, जो आजादी के जज्बे से ओत-प्रोत होंगे। उन्होंने कहा कि रिहर्सल के दौरान सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने अनुशासन और उत्साह के साथ अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां दी हैं।

उन्होंने कस्बावासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपस्थित होकर देशभक्ति का परिचय दें और इस राष्ट्रीय पर्व को सफल बनाएं।

उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को मुख्य कार्यक्रम में एस सी कमिशन की चेयरपर्सन बंतो कटारिया मुख्यतिथि होंगीं।

इस अवसर पर  डीएसपी कंवलजीत, नायब तहसीलदार आंनद रावल, बीडीपीओ कार्तिक चौहान, थाना प्रभारी वेदपाल, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक धीमान, मार्केट कमेटी सुपरवाइजर धीरज अग्रवाल,पंचायत अधिकारी विकास कुमार, कपिल मनीष गर्ग, गौरव गोयल, गुलशन अरोड़ा सहित ​विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य व्यक्ति तथा स्कूलों के बच्चे उपस्थित रहे।

Wall Collapsed: 250 साल पुराने राजाजी महल की दीवार गिरी, बुजुर्ग दंपती मलबे में फंसा
यमुनानगर/जगाधरी (सच कहूँ न्यूज)। Jagadhri News: जगाधरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार को करीब 200 से 250 साल पुराने राजाजी महल की विशाल दीवार अचानक ढह गई। करीब 18 इंच मोटी दीवार का मलबा सामने स्थित मकान और गली में जा गिरा। हादसे के समय मकान में मौजूद बुजुर्ग दंपती मलबे में फंस गया। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों को बाहर निकाला। दंपती को चोटें आईं और उपचार कराया गया। दीवार गिरने की घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में दीवार का एक हिस्सा गिरने से पहले धीरे-धीरे नीचे आता दिखाई दे रहा है। हादसे से करीब 10 सेकेंड पहले एक स्कूटी सवार भी वहां से गुजरता नजर आया। घटना के समय गली में एक बच्चा भी मौजूद था।

मकान मालिक रोहित बंसल ने बताया कि हादसे के समय वह घर पर नहीं था। सूचना मिलने पर पहुंचा तो उसके माता-पिता मलबे में फंसे मिले। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। दीवार गिरने से मकान को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से महल के बचे हुए जर्जर हिस्से का निरीक्षण कर खतरे वाले भागों को सुरक्षित तरीके से हटाने की मांग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार महल करीब ढाई शताब्दी पुराना है और इसे राजा ज्योति प्रसाद से जोड़ा जाता है। महल के वंशज ब्रह्मप्रकाश ने कहा कि जिन लोगों के मकान या सामान को नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई की जाएगी। उन्होंने महल के शेष हिस्से की जांच कराने की बात भी कही। जगाधरी सिटी थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल दंपती को उपचार दिलाया गया और महल मालिकों को सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए गए। गली से मलबा हटवाकर आवाजाही सुरक्षित कराई गई।

बारिश में पानी-पानी हुई यमुनानगर की सड़कें
यमुनानगर (सच कहूँ/लाजपतराय)। Yamunanagar Barish News: यमुनानगर-जगाधरी में सोमवार सुबह भारी बारिश से शहर की अनेक कॉलोनियों में घरों व दुकानों में पानी भर गया। वहीं शहर की कई मुख्य सड़कों पर जमा हुए पानी से गुजरकर अपने गन्तवय पर जाना पड़ा। और पानी के बीच से गुजरते वाहन रेंगते दिखाई दिए। बताया ये भी जा रहा है कि स्कूलों में पानी घुस जाने से बच्चों की छुटटी करनी पड़ी। वहीं उधर मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जगाधरी में सबसे अधिक 82 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि व्यासपुर में सबसे कम 7 एमएम बारिश दर्ज की गई। ओर प्रतापनगर मे 72 एमएम, सरसवती नगर में 25 एमएम, छछरौली में 19एमएम, साढौरा में 15एमएम व रादौर में 8 एमएम बारिश दर्ज की गई।

राहगीर व स्थानीय नागरिक राजेश शर्मा का कहना है कि जगाधरी बसस्टेंड, नगरनिगम कार्यालय व हर चौंक चौराहे पर बारिश का पानी जमा होने से राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था न किया जाने से पानी निकासी नहीं हो रही है, जिससे बारिश का पानी सड़कों पर जमा होने के बाद लोगों के घरो में घुस रहा हैं। उन्होंने बताया कि इस बारिश में सड़को पर जमा पानी से स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं कई राहगीरों ने बताया कि नालों की सफाई केवल कागजो में हैं और नालों को उपर से बंद कर दिया गया हैं जिससे पानी को रास्ता नहीं मिल रहा हैं। उन्होने बताया कि कई कार्यालयों में भी बारिश का पानी घुसा हुआ हैं।

Yamunanagar Rain News: यमुनानगर में पुराना हाईवे पर स्थित दी केन्द्रीय सहकारी बैंक लिं. के दोनों गेटों पर जमा बारिश का पानी। 10केयूके07

Chhachhrauli News: आकाशीय बिजली गिरने से घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त
छछरौली, (सच कहूँ न्यूज)। छछरौली क्षेत्र के गांव फेरूवाला में गत देर रात्रि आसमानी बिजली गिरने से एक घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मकान की छत और दीवारों में गहरी दरारें आ गईं, जबकि बाहर का छज्जा टूटकर गिर गया और उसके नीचे रखा कूलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि बारिश शुरू होने पर परिवार कुछ देर पहले ही आंगन छोड़कर कमरे में चला गया था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही सरपंच व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि हादसे में उन्हें काफी नुकसान हुआ है। Chhachhrauli News

गांव फेरूवाला के सरपंच रवि ने पीड़ित परिवार से बातचीत के बाद बताया कि शंटि कुमार अपने माता-पिता, छोटे भाई, पत्नी और बेटी के साथ गांव के बस अड्डे के पास डेरे में रहता है। वह मजदूरी का काम करता है। रात को परिवार खाना खाने के बाद गर्मी के चलते बाहर आंगन में बिस्तर लगाकर आराम कर रहा था।

रात करीब 3 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिसके बाद परिवार के सदस्य बिस्तर उठाकर कमरे में सोने के लिए चले गए। कमरे में जाने के कुछ ही मिनट बाद तेज गर्जना के साथ आसमानी बिजली सीधे मकान पर गिरी। कमरे के अंदर छत से सीमेंट के टुकड़े नीचे गिरने लगे। जब परिजन बाहर निकले तो देखा कि मकान की दीवारों और छत में दरारें पड़ चुकी थीं और बाहर का छज्जा टूटकर गिरा हुआ था। इतना ही नहीं, बाहर रखा कूलर भी पूरी तरह टूट चुका था। Chhachhrauli News

आसमानी बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त, छत-दीवारों में आईं दरारें, छज्जा गिरा
यमुनागनर (सच कहूँ न्यूज)। Yamunanagar News: यमुनानगर जिले के छछरौली क्षेत्र के गांव फेरूवाला में रविवार देर रात आसमानी बिजली गिरने से एक मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मकान की छत और दीवारों में गहरी दरारें आ गईं, जबकि बाहर बना छज्जा गिर गया। उसके नीचे रखा कूलर भी पूरी तरह टूट गया। शंटी कुमार का परिवार इस हादसे में सुरक्षित बच गया। परिवार बारिश शुरू होने पर कुछ मिनट पहले ही आंगन से उठकर कमरे में चला गया था। धमाके के बाद छत से प्लास्टर और सीमेंट के टुकड़े गिरने लगे, जिससे सभी सदस्य घबरा गए। ग्रामीणों ने बताया कि यदि परिवार समय रहते कमरे में नहीं पहुंचता तो बड़ा हादसा हो सकता था। सरपंच रवि और अन्य ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सोमवार को राजस्व विभाग के पटवारी ने निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया।

अवैध रूप से खैर के पेड़ों को काटकर चोरी करने वाले आरोपी मौके से फरार, दो मोटरसाइकिल व अवैध खैर की लकड़ी बरामद
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: वन्य जीव विभाग, कलेसर द्वारा वन अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 30 जुलाई 2026 को साय 7 बजे विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चिक्कन वन क्षेत्र के शाहजादवाला पी.एफ. में 4–5 व्यक्ति मोटरसाइकिलों पर सवार होकर अवैध रूप से खैर के पेड़ों की कटाई करने पहुंचे हुए हैं।

सूचना के आधार पर वन दरोगा श्री अनुज कुमार, वन्य जीव रक्षक श्री संजीव कुमार एवं वन्य जीव रक्षक श्री प्रदीप कुमार की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। वन्य जीव विभाग की टीम को देखकर आरोपी घनी घास एवं अंधेरे का लाभ उठाकर अपनी दो मोटरसाइकिलें छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गए।

मौके से विभागीय टीम ने दो लावारिस मोटरसाइकिलें, खैर के 4 ताजा कटे हुए ठूंठ (मुंडियां) तथा खैर की लकड़ी के 12 पीस बरामद किए। बरामद लकड़ी का कुल आयतन लगभग 0.635 घन मीटर पाया गया। दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लिया गया तथा बरामद लकड़ी के संबंध में वन अपराध रिपोर्ट (FOR No. 042/2026, दिनांक 30-07-2026) दर्ज की गई।

जांच के दौरान फरार आरोपियों की पहचान ताज मोहमद उर्फ ताजू पुत्र नूरहशन, फुरकान उर्फ़ काला पुत्र मोबदीन, आबिद पुत्र मीरहशन, सुकरदीन उर्फ शुकरू पुत्र बानी तथा आबिद पुत्र सिनना, निवासी कासली के रूप में हुई है।

वन्य जीव निरीक्षक श्री राजबीर द्वारा इस संबंध में थाना प्रतापनगर में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय वन अधिनियम, 1927 एवं वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वन्य जीव विभाग एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से प्रयास किए जा रहे हैं।

वन्य जीव निरीक्षक श्री लीलू राम ने कहा कि वन संपदा राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है और इसकी अवैध कटाई एवं तस्करी किसी भी परिस्थिति में सहन नहीं की जाएगी। वन अपराधों में संलिप्त प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वन विभाग ऐसे अपराधों पर लगातार निगरानी रखे हुए है तथा भविष्य में भी विशेष अभियान चलाकर वन माफिया के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी वन अपराध अथवा वन्य जीव अपराध की सूचना मिले तो तत्काल वन विभाग या पुलिस को सूचित करें, ताकि दोषियों के विरुद्ध समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके और वन संपदा का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

नन्द लाल शर्मा के निधन के बाद मुकेश गर्ग संभालेंगे हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष का कार्यभार
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा के आकस्मिक निधन के बाद आयोग के वरिष्ठतम सदस्य प्रताप नगर निवासी मुकेश गर्ग नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति होने तक अध्यक्ष के दायित्वों का निर्वहन करेंगे। आयोग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए हरियाणा विद्युत सुधार अधिनियम, 1997 की धारा 3(4) के तहत यह व्यवस्था लागू की है।

आयोग के आदेश के अनुसार, 23 जुलाई को नन्द लाल शर्मा के निधन से अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया। इसके बाद आयोग की बैठक में विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 92(2) के प्रावधानों के तहत अध्यक्ष की अनुपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता के लिए उपस्थित सदस्यों मुकेश गर्ग एवं शिव कुमार ने सर्वसम्मति से मुकेश गर्ग का चयन किया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि नियमित अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण करने तक मुकेश गर्ग आयोग के अध्यक्ष के सभी दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुकेश गर्ग ने 2 फरवरी 2024 को हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के सदस्य(विधि पृष्ठभूमि) के रूप में पदभार ग्रहण किया था, जबकि शिव कुमार ने 28 अगस्त 2025 को आयोग के सदस्य के रूप में कार्यभार संभाला था। वरिष्ठतम सदस्य होने के कारण मुकेश गर्ग को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुकेश को मिली इस जिम्मेदारी को लेकर विजय सिंगला, मुदित बंसल, गौरव गुप्ता, पवन गुप्ता, रविन्द्र कुमार पूर्व सरपंच कलेसर, जयकरण,मुकेश  दमोपुरा,ओंकार देवधर,मोहन खदरी,प्रदीप कलेसर आदि ने शुभकामनाएं दी है।

Pratap Nagar News: एडवोकेट मुकेश गर्ग।

Haryana: हरियाणा के इस डेरा श्रद्धालु को सीएम ने किया सम्मानित, जानकर आप भी हो जाओगे हैरान
यमुनानगर (सच कहूँ/लाजपतराय)। Haryana: हरियाणा में जिला पानीपत की तहसील बापौली के गांव सनौली खुर्द निवासी डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु 73 वर्षीय त्रिलोकीनाथ इन्सां युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं। रविवार को जब यमुनानगर में जब बिना थके वे 10 किलोमीटर तक दौड़े तो हर कोई दांतों तले उंगली दबाता नजर आया। इतना ही नहीं त्रिलाकीनाथ के हौंसले को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उन्हें सम्मानित किया। मौका रहा यमुनानगर में नशे से जंग मैराथन का, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

विशेष बात यह रही कि त्रिलोकीनाथ इन्सां अपनी धर्मपत्नी 72 वर्षीय श्यामो देवी के साथ दौड़ में पहुंच थे। श्यामो देवी ने पांच किलोमीटर रेस में भाग लिया। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर कमेटी की वर्दी में दौड़ रहे त्रिलोकनाथ इन्सां के दौड़ के प्रति बेमिसाल जज्बे को देख मुख्यमंत्री ने त्रिलोकीनाथ इन्सां की जमकर प्रशंसा की। त्रिलोकीनाथ इन्सां को 10 किलोमीटर मैराथन दौड़ में त्रिलोकी नाथ इन्सां ने शानदार प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री ने उन्हें विशेष श्रेणी में सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी 73 वर्षीय त्रिलोकीनाथ इन्सां के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि त्रिलोकीनाथ इन्सां युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जिस उम्र में अधिकांश लोग आराम को प्राथमिकता देते हैं, उस उम्र में वे मैराथन में भाग लेकर समाज को नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश दे रहे हैं। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर नशे से दूर रहना चाहिए तथा खेलों को अपनाकर अपने स्वास्थ्य और भविष्य को बेहतर बनाना चाहिए।

पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा से शुरू की दौड़

73 वर्षीय त्रिलोकीनाथ इन्सां ने बताया कि उन्होंने 20 अक्तूबर 2024 से पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां की प्रेरणा से दौड़ लगाना शुरू किया था। तब से उनका यह सफर लगातार जारी है। इस सफर के दौरान अब तक वे देश के कई राज्यों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर गोल्ड मेडल सहित कई पदक जीत चुके हैं। इन उपलब्धियों ने उनके आत्मविश्वास और हौसले को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि दिसम्बर 2025 में उनकी पत्नी श्यामो देवी गीता महोत्सव कुरूक्षेत्र में भाग लेकर पहला स्थान प्राप्त कर 5100 का नकद ईनाम जीता था।

उन्होंने बताया कि पूज्य गुरु जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से उनका यह सफर लगातार जारी है। इस दौरान त्रिलोकीनाथ इन्सां ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि युवा नशे से दूर रहें। नशा जीवन को बर्बाद कर देता है, जबकि खेल व्यक्ति को स्वस्थ, अनुशासित और सफल बनाते हैं। युवा अपनी ऊर्जा को नशे जैसी बुराइयों में व्यर्थ करने के बजाय खेलों और सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार 1990 से डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हुआ है।

Haryana: हरियाणा के इस डेरा श्रद्धालु को सीएम ने किया सम्मानित, जानकर आप भी हो जाओगे हैरान