CET Exam - Sach Kahoon Hindi
CET Exam News: सरकार की व्यवस्थाओं से खुश नजर आए सीईटी परीक्षार्थी-कहा नायब सरकार के नायाब प्रबंध
कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal News: दो दिन तक चली सीईटी परीक्षा में प्रदेश सरकार के आदेशानुसार जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सुगम तरीके से परीक्षा संपन्न करवाने के लिए अभूतपूर्व प्रबंध किए। रोडवेज की मुफ्त बस सेवा के साथ साथ बस स्टैंड से परीक्षा केंद्र तक निशुल्क शटल बसें मुहैया करवाई गई। परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न इसको लेकर रोडवेज, विभिन्न निजी स्कूलों के चालक-परिचालक पसीना बहाते नजर आए। अभ्यर्थियों ने सरकार व जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों की खुल कर प्रशंसा की और कहा कि नायब सरकार ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए नायाब प्रबंध किए थे। जिसकी वजह से परीक्षार्थियों बिना किसी परेशानी के परीक्षा दे पाए। Kaithal News
जींद से कैथल परीक्षा देने आई सविता ने कहा कि कैथल आने के लिए बस की सुविधा बहुत अच्छी रही। पहले एक बस में कई-कई सवारियां आती थी, खड़ा होने के लिए भी जगह नहीं मिलती थी लेकिन इस बार सभी बच्चे सीट पर बैठ कर आए और बिल्कुल सुविधा से आए। कैथल बस स्टैंड से भी शटल बस ने सेंटर पर समय पर पहुंचा दिया था। सुगम यात्रा के कारण थकावट आदि नहीं हुई और परीक्षा भी अच्छी हुई। नायब सरकार ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए नायाब प्रबंध किए थे, हम उनका तह दिल से धन्यवाद करते हैं। Kaithal News
नरवाना से कैथल सीईटी की परीक्षा देने आई नसीहत ने कहा कि सीएम साहब का बहुत बहुत धन्यवाद जो उन्होंने हमें आने जाने के लिए इतनी अच्छी सुविधा दी। नरवाना से कैथल के लिए सीधी बस मिल गई थी। यहां कैथल पहुंचते ही आगे आगे बसें मिल गई थी। यात्रा बिल्कुल निशुल्क थी। हमारा एक भी पैसा नहीं लगा। बसों के आगे पोस्टर लगाए हुए थे कि कौन सी बस किस सेंटर पर जाएगी। हमें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई।
नरवाना से अपनी बेटी का परीक्षा दिलवाने आई शालू ने कहा कि हम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बहुत धन्यवाद करते हैं कि इस बार हमें बसों की सर्विस बहुत अच्छी मिली। नरवाना से कैथल तक सीट पर बैठ कर आए। यात्रा बिल्कुल सुगम एवं निशुल्क थी। परीक्षा केंद्र पर समय से पहले ही पहुंच गए।
जींद से कैथल में परीक्षा देने आई नेहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी ने परीक्षा के लिए बहुत अच्छी सुविधा दी है। हमें हमारे सामान्य बस स्टैंड से बस उपलब्ध हुई थी। यहां कैथल पहुंचने पर भी आगे बस मिल गई थी, जिसमें हमें परीक्षा केंद्र के बिल्कुल गेट पर उतारा गया। Kaithal News
सीईटी परीक्षार्थी प्रीति ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने परीक्षार्थियों के आवागन के लिए बहुत अच्छी सुविधा मुहैया करवाई है। सुबह साढे पांच बजे बस मिल गई थी। कैथल बस स्टैंड से परीक्षा केंद्र के लिए भी बस उपलब्ध करवाई गई थी। हमें सरकार, एचएसएससी तथा जिला प्रशासन का धन्यवाद करते हैं।
नरवाना से आई श्वेता ने कहा कि कैथल बस अड्डा व बस अड्डे से परीक्षा केंद्र तक और वापसी में बस अड्डे तक बिना पैसा खर्च किए आई है। सरकार ने बस की अच्छी सुविधा दी है। सरकार ने पहले भी बिना पर्ची-खर्ची के नौकरी दी है। अब मैंने बिना किसी खर्च के जैसे परीक्षा दी है, मुझे उम्मीद है कि अब बिना पर्ची व बिना खर्ची के परीक्षा पास हुई तो मुझे भी जॉब भी मिल जाएगी। सरकार का इन प्रबंधों के लिए आभारी हूं। Kaithal News
यह भी पढ़ें:– सेना प्रमुख ने नई तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया
सीईटी परीक्षा के लिए गुरुग्राम प्रशासन पूरी तरह सतर्क, कोई परेशान नहीं आने देने का दावा
परीक्षार्थियों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर
गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Haryana CET 2025: आगामी 26 व 27 जुलाई को आयोजित होने वाली हरियाणा सीईटी परीक्षा को लेकर डीसी अजय कुमार ने परीक्षा की तैयारियां व पूरी होने की बात कही। यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। Gurugram News
जिला उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि गुरुग्राम जिला में 107 शिक्षण संस्थानों पर 145 परीक्षा केंद्र बनाए बनाए गए हैं। जिसमें रोहतक, नूंह, सोनीपत तथा रेवाड़ी से प्रत्येक शिफ्ट में कुल 36 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देने आएंगे। दोनों दिन की चार शिफ्ट में एक लाख 45 हजार 488 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसी प्रकार गुरुग्राम से 7800 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए फरीदाबाद के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन गुरुग्राम ने गुरुग्राम में अन्य जिलों से आने वाले तथा गुरुग्राम से फरीदाबाद जाने वाले परीक्षार्थियों के सुगन आवागमन के लिए 623 बसों का बेड़ा तैयार किया है।
गुरुग्राम से फरीदाबाद जाने के लिए बनाए छह प्वायंट | Gurugram News
गुरुग्राम से फरीदाबाद जाने के लिए जिला में छह स्थानों गुरुग्राम बस स्टैंड, सोहना, पटौदी, सेक्टर 52, मानेसर आईएमटी चौक व फर्रुखनगर से बसें रवाना होंगी। इसी प्रकार बाहरी जिलों से गुरुग्राम आने वाले परीक्षार्थियों के लिए एसजीटी यूनिवर्सिटी, आईएमटी चौक मानेसर, राजीव चौक, ताऊ देवीलाल स्टेडियम तथा लेजर वैली ग्राउंड सेक्टर 29 से परीक्षा केंद्रों के लिए शटल बस सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
गुरुग्राम से फरीदाबाद के लिए 26 जुलाई को सुबह 4 बजे से बस सेवाएं शुरू हो जाएंगी, जोकि 27 जुलाई को रात 10 बजे तक सेवाएं देंगी। सीईटी के परीक्षार्थी यात्रा संबंधी जानकारी के लिए परिवहन विभाग के हेल्पलाइन नंबर 0124-2320222 एवं 0124-4912626 पर भी संपर्क कर सकते हैं। Gurugram News
परीक्षार्थियों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
डीसी अजय कुमार ने बताया कि सीईटी परीक्षा के मद्देनजऱ जिला प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों की सहायता के लिए लघु सचिवालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए परीक्षार्थी कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0124-2972349, 2972351, 2973347, 2973348 और 2974350 पर संपर्क कर सकते हैं। डीसी ने कहा कि कंट्रोल रूम परीक्षा से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी देने और परीक्षार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सक्रिय रहेगा। उन्होंने बताया कि यह कंट्रोल रूम 27 जुलाई की रात 10 बजे तक सक्रिय रहेगा।
परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने का समय
डीसी अजय कुमार ने बताया कि 26 व 27 जुलाई को दो शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसमें सुबह की शिफ्ट में 10 बजे से 11.45 की शिफ्ट निर्धारित की गई है। वहीं दोपहर की शिफ्ट की परीक्षा के लिए 3.15 बजे से शाम 5 बजे का समय निर्धारित किया गया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए सुबह की शिफ्ट के लिए 7.30 बजे से 9.15 बजे तथा दोपहर की शिफ्ट के लिए 12.45 से 2.30 बजे का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय के उपरांत किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी आयोग द्वारा एडमिट कार्ड पर स्पष्ट रूप से दी गयी है।
यह भी पढ़ें:– पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृत दुहन ने संभाला कार्यभार कहा:- खाकी व खादी में छिपे स्लीपर सैल पर भी होगी सख्ती
Haryana CET Exam: सीईटी के परीक्षार्थी के लिए हरियाणा कर्मचारी आयोग ने जारी की विशेष हिदायत, जल्दी देखें
क्या करें और क्या ना करें पर देना होगा विशेष ध्यान
भिवानी (इन्द्रवेश)। Haryana CET Exam: सीईटी की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग विशेष हिदायत जारी की हैं, जिसमें उनको क्या करें और क्या ना करें पर अमल करना होगा। डीसी साहिल गुप्ता ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी की गई हिदायतों की पालना करें ताकि उनको किसी प्रकार की परेशानी न हो।
सीईटी की परीक्षा के दौरान क्या करें परीक्षार्थी | Haryana CET Exam
1. एक स्पष्ट रूप से मुद्रित रंगीन प्रवेश पत्र (दोनों तरफ एक ही ए-4 पृष्ठ पर) साथ लाएं, जिस पर ए चिह्न पर आपकी नवीनतम रंगीन फोटो चिपकाई गई हो तथा जो स्वयं सत्यापित हो।
2. एक मूल फोटो पहचान पत्र (ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, आदि) साथ लाएं। फोटोकॉपी/डिजिटल प्रतियां स्वीकार्य नहीं हैं।
3. सुरक्षा जांच और तलाशी के कारण होने वाली देरी से बचने के लिए परीक्षा स्थल पर समय से पहले पहुंचें।
4. परीक्षा के दिन से पहले अपने परीक्षा केंद्र का स्थान जांच लें और सत्यापित कर लें।
5. यदि आपने धार्मिक/परंपरागत पोशाक या ऐसी वस्तुएं पहन रखी हैं जिनकी अतिरिक्त तलाशी की आवश्यकता हो सकती है तो निर्धारित समय से कुछ समय पहले रिपोर्ट करें। Haryana CET Exam
6. परीक्षा शुरू होने के पांच मिनट के भीतर सुनिश्चित करें कि टेस्ट बुकलेट के सभी पृष्ठ ठीक से मुद्रित हैं और टेस्ट बुकलेट कोड और ओएमआर शीट सीरियल नंबर मेल खाते हैं।
7. एचएसएससी द्वारा अपनी वेबसाइट, विज्ञापन, एडमिट कार्ड, ओएमआर शीट और प्रश्न पुस्तिका पर दिए गए सभी निदेर्शों का पालन करें।
8. परीक्षा कक्ष से बाहर जाने से पहले ओएमआर शीट और प्रश्न पुस्तिका सौंप दें।
परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान क्या न करें:-
1. परीक्षा केंद्र में निषेध वस्तुएं ना लेकर जाएं जैसे :-
ए) मोबाइल फोन
ख) घडिय़ां (सभी प्रकार)
ग) बेल्ट
घ) पेन, पेंसिल, रबड़, शार्पनर, व्हाइटनर/स्याही द्रव
ई) आभूषण जैसे अंगूठी, चेन, हार, झुमके, नाक की पिन, चूडय़िां/कंगन, आकर्षण, कड़ा, आदि।
च) कोई भी इलेक्ट्रॉनिक या संचार उपकरण
2. अपना स्वयं का पेन न लाएं
– नीला/काला बॉलपॉइंट पेन एचएसएससी द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
3. ओएमआर शीट पर रबड़, ब्लेड, कील, व्हाइटनर या ऐसी किसी भी वस्तु का प्रयोग न करें, इससे आपकी उम्मीदवारी रद्द हो जाएगी।
4. ओएमआर शीट को ना मोड़ें, ना फाड़ें या उस पर कोई निशान न बनाएं।
5. देर से न आएं-रिपोर्टिंग समय के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
6. परीक्षा समाप्त होने से पहले या पहले/अंतिम 30 मिनट के दौरान परीक्षा कक्ष न छोड़ें।
7. अपने प्रवेश पत्र पर उल्लिखित समय या केंद्र के अलावा किसी अन्य समय या केंद्र पर उपस्थित होने का अनुरोध न करें।
8. अनुचित साधनों या कदाचार में लिप्त न हों, इससे उम्मीदवारी रद्द और कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
नोट:- परीक्षा केंद्र पर आपके किसी भी सामान को रखने की कोई व्यवस्था नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ें:– जगदीप धनखड़ के बारे में अनिल विज का आया बड़ा बयान
सीईटी परीक्षा के लिए जिला प्रशासन तैयार, परीक्षार्थियों के लिए सुगम एवं सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित करें अधिकारी: डीसी प्रीति
कैथल, सच कहूँ /कुलदीप नैन। डीसी प्रीति ने कहा कि आगामी 26 व 27 जुलाई को आयोजित होने वाली सीईटी की परीक्षा के लिए अधिकारी सभी तैयारियां पूरी रखें। सुनिश्चित करें कि सभी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंच जाएं। बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सभी अधिकारी अलर्ट मोड में काम करते हुए परीक्षा को नकल रहित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करवाएं। कोई भी अधिकारी व कर्मचारी छुट्टी पर नहीं रहेगा और दोनों दिन मुख्यालय पर उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे।
डीसी प्रीति मंगलवार को लघु सचिवालय के वीडियो कांफ्रेंस रूम में परीक्षा की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहीं थीं। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीसी के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
डीसी प्रीति ने बताया कि परीक्षा को लेकर कर्मचारी चयन आयोग की गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। जींद जिला के अभ्यर्थियों की कैथल जिला में परीक्षा होगी। इन परीक्षार्थियों को उनके सेंटर तक पहुंचाने के लिए आगे बसों की व्यवस्था की गई है। वहीं कैथल से बाहरी जिलों (पंचकूला व चंडीगढ़) में जाने वाले परीक्षार्थियों को सुगम यात्रा उपलब्ध करवाने के लिए पर्याप्त बसों की व्यवस्था की गई है।
10 क्लस्टर में बांटा जिला
डीसी प्रीति ने बताया कि कैथल जिला वासियों के परीक्षा केंद्र पंचकूला व चंडीगढ़ में बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों को ले जाने व वापस लाने के लिए स्पेशल बसों की व्यवस्था की गई है। जिले को 10 क्लस्टर में बांटा गया है। इसमें पूंडरी, ढांड, कैथल, राजौंद, कलायत, चीका, कसान, सांघन, सीवन तथा पाई शामिल हैं। जहां से 26 जुलाई को सुबह 3 बजे से बसें पंचकूला व चंडीगढ़ के लिए रवाना होनी शुरू हो जाएंगी। परीक्षार्थी समय पर संबंधित बस स्टॉप पर पहुंचे, ताकि सीट मिलने में कोई परेशानी न हो। डीसी प्रीति ने रोडवेज महाप्रबंधक को निर्देश दिए कि बस स्टैंड पर लाउड स्पीकर, पेयजल, शौचालय, परीक्षार्थियों के लिए काउंटर तथा कुछ परीक्षार्थियों के ठहरने की भी व्यवस्था की जाए।
जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम किया स्थापित
डीसी प्रीति ने बताया कि जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित कमरा नंबर 324 को कंट्रोल रूम बनाया गया है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। टोल फ्री नंबर 1800-180-132, 01746-298928 तथा 01746-294040 पर कॉल करके परीक्षा से संबंधित जानकारी ले सकते हैं।
जिले में बनाए 33 परीक्षा केंद्र
डीसी प्रीति ने बताया कि जिला कैथल में 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 34 हजार परीक्षार्थियों परीक्षा देंगे। यह परीक्षा दो-दो शिफ्टों में प्रात: कालीन व सायं कालीन सत्र में करवाई जाएगी। इन सभी केंद्रों पर कड़ी पुलिस सुरक्षा रहेगी। कोई भी स्टाफ सदस्य और परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर नहीं जाएगा। किसी भी प्रकार की नकल व अन्य अवांछित गतिविधियों को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों सहित तमाम सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।
Cet Exam Date 2024 Out: इस दिन से शुरू हो रही है CET परीक्षा, 26 जिलों में होगी!
Cet Exam Date 2024 Out: श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा सामान पात्रता परीक्षा स्नातक तथा सीनियर सेकेंडरी दोनों स्तर के लिए परीक्षाओं का आयोजन सितंबर और अक्टूबर माह में करवाया जाएगा। इसके तहत पहले स्नातक स्तर की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जिसकी शुरुआत 25 सितंबर से होगी। Cet Exam Date 2024
नेगेटिव मार्किंग हटने से लाभान्वित होंगे 10 लाख से ज्यादा विद्यार्थी
बता दें कि स्नातक स्तर की परीक्षा 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक जबकि सीईटी सीनियर सेकेंडरी स्तर की परीक्षा 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाओं की तैयारी के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा वीसी के माध्यम से परीक्षा केंद्रों के निर्धारण तथा व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा भी की गई है। जिसमें जिला कलक्टर लोकबंधू, एडीएम प्रशासन वीरेन्द्र सिंह चौधरी, तथा कंट्रोल रूम से परीक्षा विशेषज्ञ भूपेश शर्मा शामिल हुए।
गौरतलब है कि समान पात्रता परीक्षा के लिए बीते सप्ताह चयन बोर्ड ने एक अहम निर्णय लेते हुए इस साल की सीईटी स्नातक स्तर की परीक्षा से नेगेटिव मार्किंग के प्रावधान को हटा दिया है। उल्लेखनीय है कि कर्मचारी चयन बोर्ड ने नकारात्मक अंकन के प्रावधान को इसी साल ही लागू किया था।इस निर्णय के लागू होते ही बेरोजगारों में इस व्यवस्था को लेकर विरोध शुरू हो गया था। एक तरफ बेरोजगार यह कहते हुए इसका विरोध कर रहे थे कि पात्रता परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं की जानी चाहिए। Cet Exam Date 2024
रीट-सीटेट जैसी पात्रता परीक्षाओं में भी नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। इसलिए सीईटी में इसे लागू नहीं किया जाना चाहिए। उधर, बोर्ड का दावा था कि यदि इस सिस्टम लागू नहीं किया जाता तो इस बार करीब 6 लाख अभ्यर्थियों को सीईटी की पात्रता मिलने की संभावना है। अगर इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पात्र होंगे तो सीईटी का मकसद खत्म हो जाता। बता दें कि पिछली बार सीईटी में करीब 8 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। बोर्ड के अनुसार पिछली सीईटी में 8 लाख में से 4.15 लाख अभ्यर्थियों ने 40 प्रतिशत व 35 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे।
बड़ी भर्तियों की मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे विद्यार्थी | Cet Exam Date 2024
राजस्थान सीईटी स्नातक स्तर परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट जबकि सीईटी सीनियर सेकेंडरी के लिए योग्यता 12वीं निर्धारित की गई है। इसके अलावा उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए। इन परीक्षाओं के जरिए प्लाटून कमांडर, जेलर, हॉस्टल सुपरिटेंडेंट ग्रेड कक, जूनियर अकाउंटेंट, पटवारी, जिलेदार, वीडीओ, सुपरवाइजर, वनरक्षक, हॉस्टल अधीक्षक, क्लर्क ग्रेड-द्वितीय, कनिष्ठ सहायक, जमादार व कांस्टेबल जैसे पदों पर कई अन्य भर्तियां की जाएंगी। बता दें कि राजस्थान सीईटी केवल पात्रता परीक्षा है। इसके जरिए उम्मीदवार राजस्थान की बड़ी भर्तियों की मुख्य परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।
एक्सपर्ट व्यू | Cet Exam Date 2024
“सीईटी स्नातक तथा सीनियर सेकेंडरी स्तर की परीक्षाओं का आयोजन क्रमश: सितंबर तथा अक्टूबर माह में प्रस्तावित है। सीईटी परीक्षा के पाठ्यक्रम तथा परीक्षा आयोजन की तिथियों के अनुसार तैयारी के लिए मिलने वाले समय के हिसाब से नेगेटिव मार्किंग प्रावधान को हटाने ने विद्यार्थियों को लाभ होगा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए स्नातक स्तर के विद्यार्थी 7 सितंबर तथा सीनियर सेकेंडरी स्तर के विद्यार्थी 1 अक्तटूबर तक recruitment.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।”
भूपेश शर्मा, जिला समन्वयक, विद्यार्थी परामर्श केंद्र, श्रीगंगानगर
Jio 8th anniversary offer: जियो अपने 8 साल पूरे होने पर उपभोक्ताओं को दे रहा ये धांसू ऑफर!
यह कैसी परीक्षा? चश्मा भी नहीं ले जा सकेंगे परीक्षार्थी
परीक्षा ग्रुप-डी की, नियम यूपीएससी से भी सख्त
हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ग्रुप डी भर्ती (CET Group D Exam) की परीक्षा के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्टआगामी 21 और 22 अक्टूबर को प्रदेश घर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर लेने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी इस बार इस परीक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। ताकि किसी प्रकार की कोई चूक ना हो। यदि सूचना एवं जनसंपर्क भाषा विभाग आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति पर भरोसा किया जाए तो इस बार ग्रुप डी के पदों के लिए होने जा रही इस लिखित परीक्षा में कोई भी परीक्षार्थी पैन से लेकर चश्मा तक भी नहीं ले जा सकेंगे। यदि ऐसा हुआ तो देश भर में यह पहली परीक्षा होगी जिसमें चश्मा ले जाने का भी अधिकार नहीं होगा।
ग्रुप डी  (CET Group D Exam) की इस परीक्षा में यूपीएससी से भी कड़े नियम लागू किए जा रहे हैं। पूरे प्रदेश भर में जहां इस परीक्षा को लेकर हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की तरफ से सभी तैयारियां को अंतिम रूप प्रदान कर दिया गया है। वहीं हिसार जिले में जिले में आयोजित होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने को लेकर जिला प्रशासन ने भी वीरवार को मंथन बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा जिले से अन्य स्थानों पर परीक्षा देने जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए भी सुचारू परिवहन व्यवस्था की जा रही है। इससे पूर्व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जरूरी दिशा-निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हिसार मंडल आयुक्त गीता भारती, उपायुक्त उत्तम सिंह सहित जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
लागू रहेगी धारा-144, डयूटी मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि पात्रता परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिले में धारा-144 लागू रहेगी। परीक्षा केंद्रों के आस-पास फोटोस्टेट दुकानें बंद रखी जाएगी। परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा अन्य व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर पाबंदी रहेगी। सीईटी परीक्षा के लिए जिले में 69 सैंटर निर्धारित किए जा चुके हैं। इनमें 54 हिसार तथा 15 हांसी में हैं। 21 और 22 अक्टूबर को सीईटी परीक्षा सुबह 10 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 4:45 तक दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक शिफ्ट में लगभग 31 हजार 536 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। कानून व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पर्याप्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएंगे।
बस अड्डों पर पुख्ता व्यवस्था के निर्देश | CET Group D Exam
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि बस अड्डों पर पुख्ता व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। बस अड्डों पर हैल्प डेस्क स्थापित कर परीक्षार्थियों के मार्गदर्शन हेतु स्टाफ को तैनात किया जाएगा। पारदर्शिता के लिए परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक व फेस ऑथेंटिकेशन जैसी तकनीकों से परीक्षार्थियों की पहचान की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे और उनकी निगरानी हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।
परीक्षा केंद्रों पर वर्जित रहेंगी ये वस्तुएं,जिनमे चश्मा भी शामिल
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जिला की कोऑर्डिनेटर डॉ इंदु शर्मा ने बताया कि फोन व ब्ल्यूटूथ जैसे कोई भी उपकरण परीक्षा केंद्रों में ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। सिटी कोऑर्डिनेटर और ऑब्जर्वर के अलावा किसी अन्य स्टाफ के पास फोन नहीं होंगे। इलेक्ट्रॉनिक या संचार उपकरण, किसी भी प्रकार की घड़ी, बेल्ट,अंगूठी, चेन, बाली आदि जैसे आभूषण, पेन, पेंसिल, इरेज़र, शार्पनर, करेक्टिंग फ्लूइड, कोई भी स्टेशनरी वस्तु जैसे पाठ्य सामग्री (मुद्रित या
लिखित), कागज के टुकड़े, ज्योमेट्री/पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, पेन, स्केल, लेखन पैड, पेन ड्राइव, इरेजऱ, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, बैग, वॉलेट, चश्मा, बेल्ट, टोपी, घड़ी/कलाई, कंगन, कैमरा, कोई खाने योग्य वस्तु या पैक, कैमरा, ब्लूटूथ डिवाइस आदि को छिपाकर अनुचित साधनों के लिए किया जा सकता है। इन्हें ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे उपकरण पाए गए तो इसे गंभीर उल्लंघन माना जाएगा और यह उसकी उम्मीदवारी को रद्द करने और उसे भविष्य की परीक्षा से वंचित करने के समान होगा।
अत्यधिक संवेदनशील धातु डिटेक्टर से होगी तलाशी, फिर होगी बायोमेट्रिक
परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने से पहले अभ्यर्थियों की अत्यधिक संवेदनशील धातु डिटेक्टर की मदद से व्यापक और अनिवार्य तलाशी/बायोमेट्रिक जांच की जाएगी। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, हांसी के पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद, अतिरिक्त उपायुक्त नीरज, आरटीए सचिव सुनील कुमार, निगम के संयुक्त आयुक्त प्रीतपाल, एसडीएम विकास यादव, जयवीर यादव, विजया मलिक, मोहित महराणा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:– कस्तूरबा बालिका विद्यालय लखावटी में मिशन शक्ति अभियान चलाया
ग्रुप डी एग्जाम के लिए छात्राओं को मिलेगी यह खास सुविधा!
फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार द्वारा जारी हिदायतानुसार 21 व 22 अक्टूबर को हरियाणा राज्य परिवहन, फतेहाबाद द्वारा सीईटी 2023 CET Exam (ग्रुप डी एग्जाम) की लिखित परीक्षा के दौरान जिला के परीक्षार्थियों को फतेहाबाद/टोहाना से हिसार, भिवानी व सिरसा तक सुबह 3 बजे से प्रवेश पत्र के आधार पर नि:शुल्क बस सेवा व महिला परीक्षार्थियों के साथ सहायक के तौर पर एक पारिवारिक सदस्य को भी नि:शुल्क परिवहन सुविधा दी जाएगी। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग, फतेहाबाद के महाप्रबंधक शेर सिंह ने बताया कि उपरोक्त के संबंध में परीक्षार्थी या उनके अभिभावक अधिक जानकारी के लिए भंडार क्रय अधिकारी सुमित कुमार, मोबाइल नंबर 94660-06333 अथवा उपनिरीक्षक हवा सिंह, मोबाइल नंबर 94164-98803 पर संपर्क कर सकते हैं। Haryana Roadways
यह भी पढ़ें:– अब पूरे हरियाणा के शिक्षण संस्थानों में 21 अक्टूबर को रहेगा अवकाश
सोनीपत मेंं 53 परीक्षा केंद्रों पर करीब 84 हजार आवेदक परीक्षा देंगे
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल (Sanjeev Kaushal) ने 21 व 22 अक्टूबर को होने वाली संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) के सफल संचालन के लिए उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त डा. मनोज कुमार ने सभी निर्देशों की पूर्ण अनुपालना के साथ भरोसा दिया कि सोनीपत में सीईटी की परीक्षा पूर्ण पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ संपन्न करवाई जाएगी। किसी भी प्रकार से परीक्षा को बाधित अथवा प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। यदि किसी ने कोई दुस्साहस करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। Kharkhoda News
विडियो कान्फें्रस के उपरांत उपायुक्त ने कैंप कार्यालय में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीईटी की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न करवाई जाएगी। इसके लिए उन्होंने धारा-144 के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किये जायेंगे। एसडीएम गन्नौर निर्मल नागर को उन्होंने सीईटी के लिए नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने इसके लिए विशेष रूप से हैल्पलाईन नंबर- 1800-180-2022 जारी किया है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय व आपराधिक घटना की सूचना इस हैल्पलाईन नंबर पर दी जा सकती है, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्त में लेकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि सोनीपत में 21 व 22 अक्टूबर को सीईटी की परीक्षा प्रात: व सांयकालीन दोनों सत्रों में आयोजित की जाएगी, जिसके लिए जिला में 53 परीक्षा केंद्र स्थापित किये गये हैं। इन केंद्रों पर दोनों दिनों में करीब 84 हजार आवेदक परीक्षा देेंगे। इनमें महिला-पुरुष तथा दिव्यांग आवेदक भी शामिल रहेंगे, जिनके लिए हर प्रकार की बेहतरीन व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। केंद्र में यदि कोई दिव्यांग ट्राईसाईकिल से आता है तो उसे ट्राईसाईकिल से ही अंदर जहां तक संभव हो पहुंचाया जाए। Kharkhoda News
उपायुक्त डा. मनोज कुमार ने कहा कि कई बार पेपर लीक की अफवाहें भी उड़ जाती हैं जिनसे विचलित होने की जरूरत नहीं है। अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। अफवाह फैलाने वालों के विरूद्घ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने परीक्षा केंद्रों में बिजली, पानी, शौचालय की सुविधाओं के साथ जैमर व सीसीटीवी इत्यादि सुरक्षा बंदोबस्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जैमर व सीसीटीवी लगाने वाले तथा ड्यूटी देने वाले कर्मियों की पुलिस वैरिफिकेशन जरूर करवायें। परीक्षा केंद्रों में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं है।
बैठक में एसडीएम निर्मल नागर, एसडीएम अमित कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, सिटी कोर्डिनेटर वीके मित्तल, आरटीओ नीरज जिंदल, हरियाणा रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक वरूण जैन, डा. सुनील पंवार आदि संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे। Kharkhoda News
यह भी पढ़ें:– अण्डरपास के निर्माण कार्य से ग्राहकी प्रभावित
CET Exam कल से, दो दिन चार पारियों में होगी
हनुमानगढ़ जिले से करीब 40 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देने जाएंगे श्रीगंगानगर-बीकानेर
हनुमानगढ़। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से गृह, जल संसाधन समेत 8 विभागों में 3000 पदों के लिए आयोजित करवाई जा रही सीईटी ग्रेजुएशन लेवल पात्रता परीक्षा शनिवार से शुरू होगी। सीईटी ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा का आयोजन 7 और 8 जनवरी को चार परियों में किया जाएगा। पहली पारी का पेपर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी पारी का पेपर दोपहर 2.30 से शाम 5.30 तक होगा। सीईटी परीक्षा के लिए यद्यपि हनुमानगढ़ में कोई परीक्षा केन्द्र नहीं बनाया गया है। हनुमानगढ़ के करीब 40 हजार परीक्षार्थियों को सीईटी परीक्षा के लिए श्रीगंगानगर व बीकानेर में केन्द्र आवंटित किए गए हैं।
परीक्षार्थियों के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। शुक्रवार सुबह से यह सुविधा शुरू हो गई। परीक्षा के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से निर्धारित की गई ड्रेस कोड की पालना करना भी अनिवार्य होगी। ड्रेस कोड का पालना नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा के दौरान पानी की बोतल, पर्स, बैग, ज्योमैट्री, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैल्कुलेटर, तख्ती, पैड, गत्ता, पैन ड्राइव, रबर, टेबल स्कैनर, किताबें, नोटबुक, पर्चियां, व्हाइटनर लाने पर रोक रहेगी। इसके साथ ही डेढ़ घंटे पहले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों पर रिपोर्टिंग करने के साथ ही परीक्षा समय के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ डिपो के मुख्य प्रबंधक राकेश रॉय ने बताया कि सीईटी की परीक्षा के लिए हनुमानगढ़ जिले से करीब 40 हजार परीक्षार्थियों का मूवमेंट होगा। इन परीक्षार्थियों में अधिकतर श्रीगंगानगर व बीकानेर में परीक्षा देने जाएंगे। इसके अलावा पंजाब व हरियाणा से आने वाले परीक्षार्थियों को जयपुर, उदयपुर सहित अन्य जगहों पर केन्द्र आवंटित हुए हैं। उनके लिए भी परिवहन की व्यवस्था की गई है। हनुमानगढ़ से श्रीगंगानगर व बीकानेर जाने वाले के लिए भी व्यवस्था बनाई गई है। परीक्षा के मद्देनजर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। हनुमानगढ़ जंक्शन व रावतसर में दो अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
उनके साथ अन्य कर्मचारी भी रहेंगे। हनुमानगढ़ टाउन, भादरा, रावतसर, पीलीबंगा, सूरतगढ़ में भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि आवश्यकतानुसार रोडवेज बसों का संचालन करवाया जा सके। आम यात्रियों के लिए उपलब्ध न करवाकर रोडवेज की उपलब्ध बसों का डायवर्जन करवाया जाएगा ताकि राज्य सरकार की बजट घोषणानुसार परीक्षार्थियों को निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। निगम के पास कुल 103 बसें हैं। परीक्षार्थियों के लिए शुक्रवार सुबह से रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा शुरू हो गई। कंट्रोल रूम भी शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि रोडवेज बसों में अभ्यर्थियों के लिए यात्रा निशुल्क रहेगी जबकि उनके साथ जाने वाले अभिभावकों से किराया वसूला जाएगा। महिला यात्री को रियायत दी जाएगी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
Haryana CET Exam के दौरान ड्यूटीरत कर्मचारियों को मिलेगा अतिरिक्त अवकाश
हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन ने खुशी जाहिर की | Haryana CET Exam
गुरुग्राम। सीईटी पेपर ( Haryana CET Exam) के दौरान व्यवस्था सम्भालने वाले और दोनों दिन और रात कार्य पर रहने वाले सभी कर्मचारियों को हरियाणा राज्य परिवहन गुरुग्राम डिपो के महाप्रबंधक विकास नरवाल एक अतिरिक्त अवकाश और सम्मान पत्र देने की घोषणा की है। इस निर्णय पर हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन (इंटक) के डिपो प्रधान एवं राज्य उप प्रधान संदीप दलाल ने खुशी जाहिर करते हुए भविष्य में इसी तरह से ड्यूटी करने का भरोसा दिया है।
सम्मान मिलने की बात से गुरुग्राम डिपो के सभी कर्मचारियों में बहुत ज्यादा खुशी का माहौल है। संदीप दलाल ने कहा कि खुद गुरुग्राम महाप्रबंधक विकास नरवाल दिन-रात बस स्टैंड पर मौजूद रहे। खुद भी कर्मचारियों के साथ मिलकर पेपर देने वाले बच्चों कि समस्याओं का समाधान करने में लगे रहे।
महाप्रबंधक को अपने बीच काम करते हुए देख कर सभी कर्मचारी भी दोगुने उत्साह से काम करते हुए दिखाई दिए। स्वयं महाप्रबंधक पेपर देने वालों को उनकी बसों की लोकेशन की जानकारी दे रहे थे। बीच-बीच में स्वयं माइक से अनाउन्स भी कर रहे थे कि अगर किसी को कोई भी दिक्कत आती है तो वो सीधे उनसे आकर मिलें।
विकास नरवाल के कार्य को देखते हुए उनको सम्मानित किया जाए
महाप्रबंधक द्वारा आदेश दिया गया था कि एक भी पेपर देने वाला बच्चा रहना नहीं चाहिए। ना उनको किसी तरह कि परेशानी होनी चाहिए। हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन (इंटक) एवं गुरुग्राम डिपो के सभी कर्मचारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा से मांग करते हैं। विकास नरवाल के कार्य को देखते हुए उनको सम्मानित किया जाए।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
हरियाणा के सभी स्कूलों में दो दिन रहेगी छुट्टी, जानिये कब
-हरियाणा सरकार द्वारा जिला शिक्षा
अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी
चंडीगढ़(सच कहूँ न्यूज)।हरियाणा के (Haryana schools holiday ) सभी स्कूलों में 5 और 6 नवंबर को अवकाश रहेगा। इसके लिए हरियाणा सरकार द्वारा आदेश जारी किए गए हैैं। हरियाणा में दो दिन होने वाली सीईटी की परीक्षा के चलते यह निर्णय लिया गया है। राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें:-Depth campaign : चांदपुरा में एक और दुकानदार ने जलाई तंबाकू उत्पादों की होली
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग अध्यक्ष भोपाल सिंह ने बताया कि 5 और 6 नवंबर को होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए 11 लाख 36 हजार 894 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। लेकिन कुछ के फॉर्म डबल पाए गए हैं और कुछ के अधूरे फॉर्म मिले हैं। इस पूरी प्रक्रिया के बाद अब परीक्षा देने वालों की संख्या 10 लाख 78 हजार 864 अभ्यर्थी रह गए हैं और अनुमान है कि ये सभी अभ्यर्थी परीक्षा देने आएंगे। 658 संस्थानों/भवनों में यह परीक्षा होगी। चंडीगढ़ समेत प्रदेश के 17 जिलों में 1200 के करीब परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
…तो नजदीक परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने की मिलेगी अनुमति
भोपाल सिंह ने स्पष्ट किया कि सीईटी के लिए कुछ अभ्यर्थियों के एक से ज्यादा एडमिट कार्ड डाउनलोड हुए हैं। इसका कारण यह रहा कि ऐसे अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाते समय आधार कार्ड या किसी अन्य पहचान दस्तावेज या परिवार पहचान पत्र के माध्यम से पंजीकरण किया था। इस प्रकार, एक व्यक्ति के एक से ज्यादा फॉर्म भरे माने गए। डाटाबेस में ऐसा कोई सिस्टम नहीं था जो एक ही व्यक्ति द्वारा एक आईडी के माध्यम से किए गए पंजीकरण का पता लगा सके और एक से अधिक बार पंजीकरण होने से रोक सके। उन्होंने बताया कि अभी तक 70 अभ्यर्थी ऐसे मिले हैं जिनके एक से ज्यादा एडमिट कार्ड डाउनलोड हुए हैं।
हेल्पलाइन नंबर 18005728997 जारी
ऐसे अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 18005728997 जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर ऐसे अभ्यर्थी एक से ज्यादा एडमिट कार्ड डाउनलोड होने की जानकारी दे सकते हैं। इस स्थिति में आयोग की ओर से जो सबसे नजदीक परीक्षा केंद्र होगा उसमें परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी को अनुमति प्रदान की जाएगी। बाकी एडमिट कार्ड कैंसिल कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 5 और 6 नवंबर को परीक्षा 2 शिफ्टों में होगी। सुबह परीक्षा का समय 10 बजे से 11:45 बजे तक होगा। इस शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8:30 बजे होगा। इसी प्रकार, शाम की शिफ्ट का समय 3 बजे से 4:45 बजे तक होगा। इस शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 1:30 बजे होगा।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
CET Exam : परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने और वापिस लाने के लिए मुफ्त परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई सरकार
CET Exam : परीक्षार्थी के साथ परिवार का एक सदस्य भी कर सकता है फ्री सफर
हरियाणा सरकार द्वारा लगभग 13 हजार 700 बसों का किया जाएगा प्रबंध
करनाल(सच कहूँ/विजय शर्मा)। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा 5 व 6 नवम्बर को होने वाली सीईटी परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने और
वापिस लाने के लिए मुफ्त परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। महिला परीक्षार्थियों के साथ एक परिवार के सदस्य को भी परीक्षा केन्द्र तक लाने और वापसी के लिए भी मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। सहायक अपने परिवार पहचान पत्र को दिखाकर ही इस सुविधा का लाभ ले पाएगा। इस व्यवस्था के लिए हरियाणा सरकार करीब 13700 बसों का प्रबंध करेगी।
अपील: आमजन जरूरी कार्य होने पर ही करें यात्रा
परिवहन विभाग की लगभग सभी साधारण बसें इस व्यवस्था के लिए प्रयोग में लाई जाएगी। इसलिए जनसाधारण के लिए परिवहन सुविधा के लिए 5 व 6 नवम्बर 2022 को कम बसें ही उपलब्ध हो पाएगी। जन साधारण से अपील है कि किसी विशेष अथवा अति आवश्यक कार्य के लिए ही यात्रा के लिए निकले। नवदीप सिंह विर्क वीरवार को मुख्य सचिव संजीव कौशल की वीसी में बोल रहे थे।
11 लाख 36 हजार उम्मीदवारों के बैठने की संभावना
हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि सीईटी परीक्षा में लगभग 11 लाख 36 हजार उम्मीदवारों के बैठने की संभावना है। प्रदेश सरकार ने इस परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को नजदीकी उपमंडलीय बस अड्डे अथवा नजदीकी जिला स्तरीय बस अड्डे तक पहुंचाने व वापिस लाने की व्यवस्था परिवहन विभाग द्वारा की जाएगी। जिला स्तर पर उपमंडल बस अड्डे अथवा जिला स्तरीय बस अड्डे से परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाने व वापिस लाने की व्यवस्था जिला स्तर पर गठित कमेटी द्वारा की जाएगी।
परीक्षा केन्द्रों तक आना और जाना रहेगा रोडवेज में रहेगा नि:शुल्क
परीक्षा केन्द्र में प्रात: कालीन सत्र के लिए प्रवेश का समय साढ़े 8 बजे और सायं के सत्र के लिए दोपहर 1:30 बजे निर्धारित किया गया है, इसलिए परिवहन राज्य द्वारा परीक्षार्थियों को प्रातकालीन सत्र के लिए सुबह 7 बजे और सायं कालीन सत्र के लिए दोपहर 12 बजे संबंधित परीक्षा केन्द्र के नजदीक बस अड्डे तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार वापसी के लिए संबंधित नजदीकी बस अड्डे से प्रात कालीन सत्र की समाप्ति के बाद परीक्षार्थियों के लिए दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक और सायंकालीन सत्र के लिए परीक्षार्थियों की वापसी के लिए सायं 5 बजे से साढ़े 6 बजे तक बस उपलब्ध करवा दी जाएगी।
परीक्षार्थी बस डिपो पर जरूर करवाए सीट बुक
सभी परीक्षार्थियों से अनुरोध है कि 4 नवम्बर को सायं 5 बजे तक अपने नजदीक डिपो व सब डिपो में जाकर अग्रिम बुकिंग करवाने हेतु अपनी सीट नम्बर सुरक्षित करें ताकि परीक्षा वाले दिन किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य परिवहन प्रदेश में यात्रियों को सुरक्षित आरामदायक एवं समयबद्ध परिवहन सुविधा प्रदान करवाने वाली सरकारी संस्था है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।