Greater Noida News - Sach Kahoon Hindi

जीएसटी अधिकारी बनकर 29 लाख की लूट का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा (एजेंसी)। Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में जीएसटी कंसल्टेंट से 29 लाख रुपए की लूट के मामले का गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की पूरी रकम बरामद करने का दावा किया है। बरामदगी में 24 लाख 50 हजार रुपए नकद के अलावा करीब 4 लाख 50 हजार रुपए कीमत की सोने की चेन, चांदी का कड़ा और अंगूठी शामिल हैं। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल दो कार, सात मोबाइल फोन, पुलिस सब इंस्पेक्टर की वर्दी और दिल्ली सिविल डिफेंस की वर्दी भी बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने खुद को जीएसटी अधिकारी बताकर पीड़ित को फर्जी ई-वे बिल के सत्यापन के नाम पर ब्लैकमेल किया था। आरोपियों ने पीड़ित को जीएसटी से जुड़े मामले में जेल भेजने का डर दिखाया और उससे 29 लाख रुपए वसूल लिए। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया था। सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय खुफिया तंत्र की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

पुलिस के अनुसार, घटना 20 जुलाई 2026 की है। जीएसटी कंसल्टेंट संदीप अपने आवासीय सोसायटी से अपने पालतू कुत्ते और लैपटॉप के साथ कार से निकले थे। इसी दौरान एस एस्पायर सोसायटी के पास आरोपियों ने अपनी कार पीड़ित की कार के आगे लगा दी। इसके बाद आरोपियों में से एक ने खुद को जीएसटी अधिकारी बताते हुए पीड़ित की कार में प्रवेश किया। आरोपियों ने पीड़ित को दो फर्मों और कंपनियों के नाम बताते हुए उनके ई-वे बिल के सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप लगाया। इसके बाद उसे कार्रवाई और जेल भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया। आरोपियों ने पीड़ित को उसकी ही कार में बैठाकर इधर-उधर घुमाया।

इस दौरान उसके पालतू कुत्ते को एक्सप्रेसवे पर उनके एक साथी के हवाले कर दिया गया। यह जांच के दौरान पुलिस के सामने यह बात भी सामने आई कि मुख्य आरोपी कशिश, उर्फ ईशू चौहान, और पीड़ित संदीप पहले से एक-दूसरे को जानते थे।

पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2021 से दोनों के बीच संपर्क था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी को जानकारी थी कि पीड़ित जीएसटी से संबंधित काम करता है और बिलों में कथित हेरफेर के चलते नोटिस आदि की कार्रवाई का सामना कर चुका था। इसी जानकारी को आधार बनाकर आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल करने की योजना बनाई। पूछताछ में मुख्य आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि उसे पीड़ित की गतिविधियों और उसके कामकाज के बारे में जानकारी थी। इसके बाद आरोपियों ने उसकी रेकी की और 20 जुलाई को योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान मुख्य आरोपी कशिश उर्फ ईशू चौहान ने पुलिस सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहन रखी थी। उसने पीड़ित की कार चलाते हुए उसे पीछे की सीट पर बैठे साथी के साथ रखा, जबकि एक अन्य आरोपी आगे की सीट पर बैठा था। आरोपियों ने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर पीड़ित पर दबाव बनाया और जीएसटी से संबंधित कार्रवाई में जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित के फोन से रकम मंगाई गई। जब पीड़ित का भाई 29 लाख रुपए नकद लेकर पहुंचा तो आरोपियों ने रकम अपने कब्जे में ले ली। इसके बाद उन्होंने पीड़ित को उसकी कार समेत छोड़ दिया और अपनी कार से मौके से फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी कशिश चौहान उर्फ ईशू चौहान निवासी बिजनौर, हाल निवासी सलारपुर नोएडा है। वह यशोभूमि, द्वारका, दिल्ली में ड्राइवर कम पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत बताया गया है। दूसरा आरोपी राजेश पंवार दिल्ली नागरिक सुरक्षा बल से जुड़ा है। तीसरा आरोपी विवेक शर्मा एस्कोर्ट मजेसर, बल्लभगढ़ में ड्राइवर कम पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत रहा है। चौथा आरोपी अंकित शाही सलारपुर में लोहे की ग्रिल और गेट बनाने का काम करता है तथा घटना में इस्तेमाल कार का मालिक बताया गया है। पांचवां आरोपी अंशुल दिल्ली में प्रॉपर्टी का काम करता है।

इस मामले में पुलिस ने स्पष्ट किया है कि घटना में शामिल पांचों आरोपियों में से कोई भी पुलिसकर्मी नहीं है। हालांकि, आरोपियों में से कुछ का सरकारी विभागों से जुड़ी सेवाओं में काम करने या संबद्धता का उल्लेख जांच में सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 24 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा, लूटी गई रकम से खरीदी गई करीब 4 लाख 50 हजार रुपये कीमत की सोने की चेन, चांदी का कड़ा और अंगूठी भी बरामद की गई।

इस तरह पुलिस के मुताबिक, कुल 29 लाख रुपए की शत-प्रतिशत बरामदगी की गई है। इसके साथ ही पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार और बिना नंबर प्लेट की एक वेन्यू कार बरामद की है। आरोपियों के पास से सात मोबाइल फोन, एक जोड़ी पुलिस सब इंस्पेक्टर की वर्दी तथा दिल्ली सिविल डिफेंस के लोगो वाली वर्दी, डोरी और बेल्ट भी बरामद हुए हैं।

बिसरख थाने की पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और स्थानीय सूचना तंत्र के जरिए आरोपियों की पहचान की गई और जलपुरा रोड स्थित स्कॉन मंदिर के पास से पांचों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब आरोपियों से जुड़े अन्य पहलुओं और उनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

प्राथमिक शिक्षक संघ ने डी एम को पत्र प्रेषित कर अवगत कराया
ग्रेटर नोएडा (सच कहूँ/भंवर सिंह भाटी)। Greater Noida News: आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, गौतम बुद्ध नगर की ओर से माननीय जिलाधिकारी महोदया, गौतम बुद्ध नगर को पत्र प्रेषित कर जनपद की वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराया गया। पत्र में उल्लेख किया गया कि जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, भगवान भोलेनाथ के पावन श्रावणी कांवड़ यात्रा के दौरान विभिन्न मार्गों पर कांवड़ियों की आवाजाही एवं यातायात जाम की स्थिति के कारण आवागमन और भी अधिक प्रभावित हो गया है।

इन परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए माननीय जिलाधिकारी महोदय से विनम्र अनुरोध किया गया है कि जनपद के परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित करने की संस्तुति प्रदान करने की कृपा करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, गौतम बुद्ध नगर सदैव शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, गौतम बुद्ध नगर की ओर से माननीय जिलाधिकारी महोदया , गौतम बुद्ध नगर को पत्र प्रेषित कर जनपद की वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराया गया।

पत्र में उल्लेख किया गया कि जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, भगवान भोलेनाथ के पावन श्रावणी कांवड़ यात्रा के दौरान विभिन्न मार्गों पर कांवड़ियों की आवाजाही एवं यातायात जाम की स्थिति के कारण आवागमन और भी अधिक प्रभावित हो गया है।

इन परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए माननीय जिलाधिकारी महोदय से विनम्र अनुरोध किया गया है कि जनपद के परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित करने की संस्तुति प्रदान करने की कृपा करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, गौतम बुद्ध नगर सदैव शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

चोरी की बाइक और अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा (एजेंसी)। Noida News: ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 थाने की पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक अवैध चाकू तथा एक तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई को थाना इकोटेक-3 पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक सेक्टर-10 से तिलपता की ओर सर्विस रोड पर मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष पुत्र हरी सिंह तथा सागर पुत्र देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ और तलाशी के दौरान पुलिस ने मनीष के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया, जबकि सागर के पास से .315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

इसके अलावा, दोनों के कब्जे से चोरी की एक बाइक भी बरामद की गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मोटरसाइकिल किस क्षेत्र से चोरी की गई थी और क्या आरोपी अन्य वाहन चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी मनीष मूल रूप से रूपवास मोड़, कस्बा एवं थाना दादरी, जनपद गौतमबुद्धनगर का रहने वाला है और उसकी उम्र लगभग 19 वर्ष बताई गई है।

वहीं, दूसरा आरोपी सागर मूल निवासी ग्राम नगला पदम, थाना चंडौस, जिला अलीगढ़ का रहने वाला है, जो वर्तमान में ग्राम धूममानिकपुर, थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर में रह रहा था। उसकी उम्र लगभग 22 वर्ष है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मनीष पहले भी चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े तीन मामलों में नामजद रह चुका है। उसके खिलाफ दादरी और सूरजपुर थानों में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं। वहीं सागर के खिलाफ भी बादलपुर थाने में आबकारी अधिनियम के तहत दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इस मामले में थाना इकोटेक-3 पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि उनके अन्य आपराधिक मामलों में शामिल होने की भी जानकारी जुटाई जा सके। साथ ही बरामद हथियार और चोरी की मोटरसाइकिल के संबंध में भी विस्तृत जांच जारी है।

House Collapses: नहर ओवरफ्लो होने से ढहा निर्माणाधीन मकान
ग्रेटर नोएडा (एजेंसी)। Greater Noida News: गौतमबुद्ध नगर के दादरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पल्ला गांव में बुधवार को नहर का पानी ओवरफ्लो होने से बड़ा हादसा सामने आया। लगातार बढ़े जलस्तर के कारण नहर का पानी गांव की ओर फैल गया, जिससे कई घरों और खेतों में पानी भर गया।

पानी के तेज बहाव और जमीन कमजोर होने की वजह से एक निर्माणाधीन मकान अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि इस घटना से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, नहर का पानी ओवरफ्लो होने के बाद तेजी से आसपास के रिहायशी इलाकों और खेतों में फैल गया। देखते ही देखते कई घरों के आंगन और कमरों में पानी भर गया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने किसी तरह अपने घरों से जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इसी दौरान पानी के दबाव और मिट्टी धंसने से निर्माणाधीन मकान का एक हिस्सा अचानक ढह गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।

सूचना मिलते ही दादरी थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों को एहतियात बरतने और क्षतिग्रस्त भवन के पास नहीं जाने की सलाह दी। प्रशासन को भी पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है।

नहर का पानी खेतों में भरने से किसानों की फसलें भी प्रभावित हुई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पानी भरने के कारण खेती को काफी नुकसान पहुंचा है और यदि जल्द जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो नुकसान और बढ़ सकता है।

किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन जलभराव की समस्या दूर करने और प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कह रहा है।

बोरवेल के गड्ढे में डूबने से 6 वर्षीय मासूम की मौत के मामले में ठेकेदार पर एफआईआर
ग्रेटर नोएडा (एजेंसी)। Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-2 स्थित कलाधाम सोसायटी में शनिवार की शाम हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। सोसायटी परिसर में नलकूप (बोरवेल) निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूबने से छह वर्षीय मासूम अव्यान सूर्या की मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ठेकेदार और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राधिकरण के अनुसार, कलाधाम सोसायटी में जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तीन दिन पहले नलकूप निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। आरोप है कि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले ठेकेदार ने जल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना नहीं दी और न ही कार्यस्थल पर सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए। गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग या अन्य सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण उसमें पानी भर गया, जो बाद में एक बड़े हादसे का कारण बन गया।

शनिवार देर शाम सोसायटी में रहने वाले केंद्रीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सीवान यादव का छह वर्षीय पुत्र अव्यान सूर्या खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। जब तक लोगों को घटना की जानकारी हुई और बच्चे को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी डूबने से मौत हो चुकी थी। इस हादसे के बाद सोसायटी में शोक और आक्रोश का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एनजी रवि कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल अधिकारियों को मौके पर भेजा। महाप्रबंधक एके सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक विनोद कुमार शर्मा, सहायक प्रबंधक मनोज चौधरी सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई। सीईओ ने पूरे मामले की जांच के आदेश देते हुए महाप्रबंधक एके सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि जांच में किसी भी स्तर पर अधिकारियों या कर्मचारियों की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण ने ठेकेदार की लापरवाही को प्रथम दृष्टया जिम्मेदार मानते हुए नॉलेज पार्क कोतवाली में सुप्रीम इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन के प्रोपराइटर मनोज कुमार जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। इसके साथ ही संबंधित ठेकेदार फर्म को ब्लैकलिस्ट भी कर दिया गया है।

मामले में प्राधिकरण के जल विभाग के तकनीकी सुपरवाइजर आकाश कुमार और सुपरवाइजर जॉनी कुमार की भी गंभीर लापरवाही सामने आने पर दोनों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। प्राधिकरण ने इनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मासूम की मौत बेहद दुखद है और इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

वहीं, सीईओ एनजी रवि कुमार ने सभी वर्क सर्किलों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि भविष्य में किसी भी निर्माण कार्य की शुरुआत तभी की जाए जब बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक और अन्य सभी सुरक्षा उपाय पूरी तरह सुनिश्चित कर लिए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संबंधित कर्मचारियों और ठेकेदारों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दादरी पुलिस ने फायरिंग मामले में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, अवैध पिस्टल बरामद
ग्रेटर नोएडा (एजेंसी)। Greater Noida News: गौतमबुद्ध नगर की थाना दादरी पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध .32 बोर पिस्टल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। अवैध हथियार की बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले में शस्त्र अधिनियम की धाराओं की भी बढ़ोतरी कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को एक पीड़ित द्वारा थाना दादरी में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और बाद में जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग की। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना दादरी में मुकदमा संख्या 351/2026 दर्ज किया गया।

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की गई। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में 25 जुलाई को थाना दादरी पुलिस ने गोपनीय सूचना और सघन जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए आनंदपुर गांव जाने वाले रास्ते से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अजय पुत्र भभूती, प्रशांत पुत्र पप्पू, गौरव पुत्र विजयपाल तथा महेश उर्फ मोनू पुत्र रणवीर सिंह के रूप में हुई है।

पूछताछ और तलाशी के दौरान मुख्य आरोपी अजय के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध .32 बोर पिस्टल तथा एक जिंदा .32 बोर कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मूल मुकदमे में शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25/27 की भी बढ़ोतरी कर दी है। पुलिस का कहना है कि बरामद हथियार को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा, जिससे यह भी पता लगाया जा सके कि इसका इस्तेमाल किसी अन्य वारदात में तो नहीं हुआ है।

गिरफ्तार आरोपियों में अजय (24 वर्ष), प्रशांत (19 वर्ष) और गौरव (24 वर्ष) ग्राम मायचा, थाना दादरी के निवासी हैं, जबकि महेश उर्फ मोनू (30 वर्ष) ग्राम कोट, थाना दादरी का रहने वाला है। पुलिस सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनका संबंध किसी अन्य आपराधिक गतिविधि से तो नहीं है।

दादरी पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा को मिलेगा नया एलिवेटेड रोड, DSC रोड पर बनेगा 4 KM का फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी राहत
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए एक और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू हो गई है। तिलपता स्थित DSC (दादरी-छल्लेरा-सूरजपुर) रोड पर करीब 4 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाने की योजना बनाई गई है। इस परियोजना के लिए उत्तर प्रदेश सेतु निगम को सर्वे और डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तिलपता में रोजाना लगने वाले जाम से मिलेगी राहत

तिलपता क्षेत्र में DSC रोड पर हर दिन भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। इस मार्ग से दादरी, छल्लेरा, सूरजपुर और ग्रेटर नोएडा के बीच बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। एलिवेटेड रोड बनने से ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लोगों का सफर पहले से अधिक सुगम हो जाएगा।

4 किलोमीटर लंबा होगा एलिवेटेड रोड

प्रस्तावित एलिवेटेड रोड की लंबाई करीब 4 किलोमीटर होगी। यह परियोजना विशेष रूप से तिलपता क्षेत्र में ट्रैफिक को निर्बाध बनाने और यात्रा का समय कम करने के उद्देश्य से तैयार की जा रही है।

यूपी सेतु निगम तैयार करेगा DPR

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ से सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद अब उत्तर प्रदेश सेतु निगम को इस परियोजना का सर्वे और डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। DPR तैयार होने के बाद परियोजना की लागत, डिजाइन और निर्माण की समयसीमा तय की जाएगी।

इन क्षेत्रों के लोगों को होगा फायदा

इस एलिवेटेड रोड के बनने से तिलपता, दादरी, छल्लेरा, सूरजपुर और ग्रेटर नोएडा के हजारों दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों और आसपास की आवासीय सोसायटियों तक पहुंच भी तेज और आसान होगी।

परियोजना को मंजूरी मिलने और निर्माण कार्य शुरू होने के बाद ग्रेटर नोएडा के सड़क नेटवर्क को और मजबूती मिलेगी तथा लंबे समय से चली आ रही ट्रैफिक जाम की समस्या में काफी हद तक सुधार होने की उम्मीद है।

नोएडा को 9,228 करोड़ की औद्योगिक व विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी ने किया शिलान्यास व लोकार्पण
ग्रेटर नोएडा (एजेंसी)। Greater Noida News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे, जहां उन्होंने यमुना सिटी और नोएडा क्षेत्र की कुल 9,228 करोड़ रुपए की औद्योगिक एवं विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने यमुना सिटी के सेक्टर-10 स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी) में 6,750 करोड़ रुपए के निवेश वाली तीन प्रमुख औद्योगिक परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।

इन परियोजनाओं में एम्बर ग्रुप और दक्षिण कोरिया की एक कंपनी के संयुक्त उपक्रम सहित कई बड़े निवेश शामिल हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि जिन इलेक्ट्रॉनिक कॉम्पोनेंट्स का भारत अब तक विदेशों से आयात करता था, अब उन्हें उत्तर प्रदेश में ही निर्मित कर दुनिया के विभिन्न देशों में निर्यात करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सरकार इस दिशा में तेजी से कार्य कर रही है और प्रदेश को इलेक्ट्रॉनिक कॉम्पोनेंट निर्माण का सबसे बड़ा हब बनाने के लिए निवेशकों को हरसंभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने कहा, "कभी जंगलराज के लिए बदनाम रहा जेवर आज मंगलराज का प्रतीक बन गया है।" सीएम योगी ने कहा कि जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश के विकास की नई पहचान बन रहा है और जल्द ही यहां से व्यावसायिक उड़ानें शुरू होंगी। इससे न केवल क्षेत्र का औद्योगिक विकास होगा, बल्कि लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

उन्होंने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश की पहचान नकारात्मक कारणों से होती थी, लेकिन आज वही प्रदेश देश और दुनिया के निवेशकों के लिए सबसे आकर्षक निवेश गंतव्यों में शामिल हो चुका है। सरकार की सिंगल विंडो व्यवस्था और निवेशक अनुकूल नीतियों के कारण बड़ी संख्या में कंपनियां प्रदेश में निवेश कर रही हैं।

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज मोबाइल निर्माण का बड़ा केंद्र बन चुका है और ग्रेटर नोएडा इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स के उत्पादन में देश के अग्रणी क्षेत्रों में शामिल हो गया है।

Wall Collapses: ग्रेटर नोएडा में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दो घरों को नुकसान
ग्रेटर नोएडा (एजेंसी)। Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान ने बुधवार को भारी तबाही मचाई। रबूपुरा क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार अचानक भरभराकर पड़ोस के मकान पर गिर गई, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में पड़ोसी मकान की छत का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना के समय मकान के अंदर मौजूद लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली और कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार रबूपुरा क्षेत्र में एक मकान की तीसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया। तेज हवाओं के दबाव के चलते निर्माणाधीन हिस्से की एक दीवार संतुलन खो बैठी और बगल में बने मकान पर जा गिरी। दीवार गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दीवार गिरते ही पड़ोसी मकान की छत का एक हिस्सा भी ढह गया। उस समय मकान के अंदर परिवार के कई सदस्य मौजूद थे। जोरदार आवाज और कंपन महसूस होने पर सभी लोग तत्काल घर से बाहर निकल आए। कुछ ही क्षण बाद दीवार और मलबा मकान पर आ गिरा। यदि परिवार के सदस्य समय रहते बाहर नहीं निकलते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने राहत और बचाव कार्य में सहयोग करते हुए मलबे की जांच की तथा यह सुनिश्चित किया कि कोई व्यक्ति उसके नीचे न दबा हो। हादसे में दोनों मकानों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, खासकर ऐसे मौसम में जब तेज आंधी और तूफान की संभावना बनी रहती है।

Noida Car Catches Fire: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती जगुआर कार में लगी आग, कुछ ही मिनटों में जलकर राख हुई लग्जरी कार
ग्रेटर नोएडा (एजेंसी)। Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार से दौड़ रही एक लग्जरी जगुआर कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार उसकी चपेट में आ गई और धूं-धूं कर जलने लगी। घटना के दौरान एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 3:30 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो पॉइंट से लगभग 5 से 6 किलोमीटर आगे हुई। बताया जा रहा है कि जगुआर कार सामान्य रूप से एक्सप्रेसवे पर चल रही थी, तभी अचानक से उसमें धुआं उठना शुरू हो गया। चालक ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और कार से बाहर निकल गया। इसके कुछ ही देर बाद कार में आग भड़क उठी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार से उठती ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार काफी दूर से दिखाई दे रहा था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को अवगत कराया गया।

मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार लगभग पूरी तरह जल चुकी थी। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि वाहन मालिकों को समय-समय पर अपने वाहनों की तकनीकी जांच करानी चाहिए, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

सूरजपुर पुलिस ने शातिर चोर गिरोह के चार आरोपी किए गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर और नकदी बरामद
ग्रेटर नोएडा (एजेंसी)। Greater Noida News: गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सूरजपुर पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से लगभग 50 लाख रुपये कीमत के चोरी किए गए आभूषण, 1 लाख 65 हजार रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त एक ऑटो और तीन अवैध चाकू बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को थाना सूरजपुर पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से कार्रवाई करते हुए प्रदीप यादव उर्फ फौजी, शिव कुमार उर्फ चूंचा, वीरेश उर्फ वीरा और सूरज उर्फ बंटा को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी अलग-अलग जनपदों के निवासी हैं और वर्तमान में गौतमबुद्धनगर क्षेत्र में रह रहे थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी ऑटो में बैठकर दिल्ली और एनसीआर के नोएडा क्षेत्र की विभिन्न सोसायटियों और सेक्टरों में बंद पड़े मकानों की रेकी करते थे। इसके बाद मौका मिलते ही घरों के ताले और ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश कर लाखों रुपये के जेवर और नगदी चोरी कर फरार हो जाते थे।

गिरोह के सदस्य चार से पांच लोगों के समूह में काम करते थे, जिनमें से एक या दो सदस्य बाहर रहकर निगरानी करते थे जबकि बाकी सदस्य चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने कई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया।

आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 21 मई को ओमीक्रोन-3 स्थित एक बंद मकान में खिड़की तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और 3.70 लाख रुपये नगद चोरी किए थे। इसके अलावा 24 मई को डेल्टा-1 क्षेत्र में दो अलग-अलग बंद मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। इन मामलों में थाना सूरजपुर में पहले से मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस द्वारा बरामद सामान में सोने-चांदी की चैन, हार, कंगन, अंगूठियां, पायल, बिछुए, मंगलसूत्र, झुमके, टॉप्स, सिक्के और अन्य कीमती आभूषण शामिल हैं। साथ ही एक ऑटो नंबर भी बरामद किया गया है जिसका इस्तेमाल वारदातों में किया जाता था।

जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार सभी आरोपी पहले से कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। इन पर चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

Transgender Murder Case: ग्रेटर नोएडा चर्चित किन्नर हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
Transgender Murder Case: ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुए चर्चित किन्नर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अभिषेक उर्फ मोना उर्फ मानव को सेक्टर-148 मेट्रो लाइन की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Greater Noida News

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 24 मई 2026 को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के ग्राम तुगलपुर में किन्नर मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना नॉलेज पार्क में हत्या का मुकदमा दर्ज कर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी अभिषेक उर्फ मोना उर्फ मानव के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार 26 मई को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सेक्टर-148 मेट्रो लाइन के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। Greater Noida News

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ मोना उर्फ मानव निवासी ग्राम तालिम नगर, थाना हरदुआगंज, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। वर्तमान में वह तुगलपुर, थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में रह रहा था। आरोपी की उम्र लगभग 26 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किया है।

पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना के पीछे क्या कारण था।  इस मामले में थाना नॉलेज पार्क पर मुकदमा संख्या 106/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा किया जाएगा। Greater Noida News