haryana divas - Sach Kahoon Hindi

हरियाणा दिवस पर विशेष: देश के खाद्यान उत्पादन में दूसरा सबसे बड़ा राज्य बना हरियाणा
कृषि वैज्ञानिकों ने ईजाद की नई किस्में भी देशभर में मशहूर | Haryana Day

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। ब्रिटिश हुकूमत से लेकर आजाद होने तक देश के सबसे बड़े राज्यों में शुमार पंजाब प्रान्त से अलग हुए हरियाणा राज्य को 57 साल पूरे हो गए हैं। इस दौरान हरियाणा राज्य ने खेलों के साथ-साथ खाद्यान्न में भी अपने सफलता के झंडे गाड़े हैं। वर्तमान में भी एक छोटा सा प्रदेश हरियाणा खाद्यान्न उत्पादन व भंडारण की स्थिति में देश का सबसे बड़ा राज्य बनकर उभरा है। हरित क्रांति की शुरुआत हरियाणा से ही मानी जाती है। वर्तमान में भी गेहूँ, सरसों व बासमती चावल के उत्पादन में देश भर में हरियाणा अग्रणी राज्यों में शामिल है। Haryana Day

यही एक वजह है कि यहां के खेती व किसानों के साथ-साथ इस प्रदेश के कृषि वैज्ञानिकों की भी देश में अहम भूमिका है। हरियाणा के हिसार में स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने फसलों की नई किस्में ईजाद करने में प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों को पछाड़ा है। प्रदेश में हरित क्रांति की सफलता व खाद्यान उत्पादन में अपार वृद्धि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा अधिक पैदावार वाली विभिन्न फसलों की किस्में विकसित करना, नई-नई तकनीकें इजाद करना, और प्रदेश के किसानों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।

वर्तमान वर्ष में खाद्यान 323 मिलियन टन होने की उम्मीद | Haryana Day

हकृवि के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य कहा कि यह बड़े गर्व का विषय है कि आज चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हरियाणा प्रदेश के साथ नए संकल्पों व लक्ष्यों के साथ नए वर्ष में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश का 1 नवंबर 1966 को जब अलग राज्य के रूप में गठन हुआ था। उस समय खाद्यान्न उत्पादन मात्र 25.92 लाख टन था, जोकि वर्ष 2022-23 में बढ़चढ़ कर 323 मिलियन टन होने की उम्मीद है।

गेहूँ की औसत पैदावार 46.8 क्विंटल प्रति हेक्टेयर

हरियाणा की गेहूं की औसत पैदावार 46.8 क्विंटल प्रति हैक्टेयर एवं सरसों की औसत पैदावार 20.6 क्विंटल प्रति हैक्टेयर है। खाद्यान्नों के अधिक उत्पादन के चलते हरियाणा राज्य केंद्रीय खाद्यान्न भंडार में योगदान देने वाला दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। उन्होंने कहा कि हरियाणा बासमती चावल के लिए भी विशेष रूप से विख्यात है तथा देश के 60 प्रतिशत से अधिक बासमती चावल का निर्यात केवल हरियाणा से ही होता है।

सफलता की रीढ़ कृषि वैज्ञानिक | Haryana Day

कुलपति प्रो. काम्बोज ने कहा कि यह विश्वविद्यालय आज सफलता से भरा वर्ष पीछे छोड़ रहा है। इन सफलताओं के पीछे रीढ़ की तरह काम करने वाले अपने शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों का आभार बनता है, जिन्होंने अधिकार व दायित्व में सामंजस्य बनाए रखकर विश्वविद्यालय के शिक्षा, अनुसंधान व विस्तार कार्यक्रमों में अनेक उपलब्धियां हासिल करने के साथ विश्वविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन में योगदान दिया।

म्हारा बाजरा व चारा भी कम नहीं

हकृवि के बाजरा और चारा अनुभागों को इनकी सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियों के परिणामस्वरूप दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ अनुसंधान केंद्र अवार्ड प्रदान किया गया। इसी प्रकार, विश्वविद्यालय को सरसों में उत्कृष्ट अनुसंधानों के लिए सर्वश्रेष्ठ केंद्र अवार्ड से नवाजा गया। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने सरसों की आरएच 1975, आरएच 1424 व आरएच 1706 नामक तीन नई उन्नत किस्में विकसित करने में सफलता प्राप्त की है। कुलपति ने कहा कि हकृवि ने देशभर में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा वर्ष 2023 के लिए जारी नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) में कृषि शोध संस्थानों में 10वां स्थान प्राप्त किया है। Haryana Diwas

हकृवि का विश्वस्तरीय नाम चमका

विश्वविद्यालय में संरचनात्मक सुविधाओं में विस्तार करते हुए प्रशासनिक भवन में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नया सम्मेलन कक्ष भी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय का नाम आज विश्व स्तरीय विश्वविद्यालयों में शुमार है। यहां के छात्रों का न केवल देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा के लिए चयन हो रहा है अपितु विदेशों में भी फैलोशिप पर जा रहे हैं और दूसरे देशों के छात्र भी यहां पढऩे आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:– कन्या कॉलेज में करवा सजाओ कार्यक्रम का आयोजन

हरियाणा दिवस: सीएम मनोहर लाल खट्टर का संदेश | Haryana divas
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। आज हरियाणा दिवस है, हरियाणा वासियों के (Haryana divas) लिए किसी त्यौहार से कम नहीं है। आपको बता दें कि 1 नवंबर 1966 में हरियाणा राज्य की स्थापना हुई थी। हरियाणा राज्य का जन्म पंजाब से हुआ है। ब्रितानी भारत में हरियाणा पंजाब राज्य का अंग था जिसे 1966 में भारत के 17वें राज्य के रूप में पहचान मिली। इसी अवसर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने हरियाणावासियों के लिए एक संदेश भेजा है, हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सभी हरियाणावासियों को हरियाणा दिवस की बधाई दी। हरियाणा सीएम ने कहा कि परम आदरणीय, बुजुर्गों, माताओं, बहनों-भाइयों और प्यारे बच्चो, आज हम अपने प्रदेश का 57वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मैं आप सबको हार्दिक बधाई देता हूं। मैं कामना करता हूं सभी प्रदेशवासी स्वस्थ हो, शिक्षित हो और हरियाणा के विकास में हर व्यक्ति की सम्मान रूप से सहभागिता हो। इसके बाद उन्होंने अपनी सरकार की उपलिब्ध गिनाई।

हरियाणा का इतिहास | Haryana divas

हरियाणा वासियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। 1 नवंबर 1966 में हरियाणा राज्य की स्थापना हुई थी। हरियाणा राज्य का जन्म पंजाब से हुआ है। 1966 में पंजाब तथा हरियाणा के क्षेत्रों को विभाजित किया गया था जिसे हरियाणा वासी प्रत्येक वर्ष बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ 1 नवंबर को हरियाणा दिवस के रूप में मनाते हैं। हरियाणा उत्तर भारत का एक राज्य है जिसकी राजधानी चण्डीगढ़ है। इसकी सीमायें उत्तर में पंजाब और हिमाचल प्रदेश, दक्षिण एवं पश्चिम में राजस्थान से जुड़ी हुई हैं। यमुना नदी इसके उत्तर प्रदेश राज्य के साथ पूर्वी सीमा को परिभाषित करती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हरियाणा से तीन ओर से घिरी हुई है और फलस्वरूप हरियाणा का दक्षिणी क्षेत्र नियोजित विकास के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल है।

भारत का अधिकतर इतिहास समाहित | Haryana divas

यह राज्य वैदिक सभ्यता और सिंधु घाटी सभ्यता का मुख्य निवास स्थान है। इस क्षेत्र में विभिन्न निर्णायक लड़ाइयाँ भी हुई हैं  जिसमें भारत का अधिकतर इतिहास समाहित है।  इसमें महाभारत का महाकाव्य युद्ध भी शामिल है। हिन्दू मतों के अनुसार महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में हुआ (इसमें भगवान कृष्ण ने भागवत गीता का वादन किया)।  इसके अलावा यहाँ तीन पानीपत की लड़ाइयाँ हुई।  ब्रितानी भारत में हरियाणा पंजाब राज्य का अंग था जिसे 1966 में भारत के 17वें राज्य के रूप में पहचान मिली।]  वर्तमान में खाद्यान और दुग्ध उत्पादन में हरियाणा देश में प्रमुख राज्य है। इस राज्य के निवासियों का प्रमुख व्यवसाय कृषि है।  समतल कृषि भूमि निमज्जक कुओं (समर्सिबल पंप) और नहर से सिंचित की जाती है। 1960 के दशक की हरित क्रान्ति में हरियाणा का भारी योगदान रहा जिससे देश खाद्यान सम्पन्न हुआ।

हरियाणा सीएम ने ट्वीट कर दोहराई हरियाणा एक हरियाणवी एक की बात

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने हरियाणा दिवस की 57वीं वर्षगांठ के मौके पर एक ट्वीट कर प्रदेश के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हरि का सबतै पहले नाम आवै जित करदै म्हारे पहलवान अखाड़े मै सबनै चित बड़े बुजुर्गां का मान करै प्रदेश सारा खेती-किसानी मैं रवै सबतै न्यारा घग्गर, यमुना और मारकंडा की बहती जित धारा हरियाणा एक-हरियाणवी एक का सै म्हारा नारा।

हरि का सबतै पहले नाम आवै जित
करदै म्हारे पहलवान अखाड़े मै सबनै चित
बड़े बुजुर्गां का मान करै प्रदेश सारा
खेती-किसानी मैं रवै सबतै न्यारा
घग्गर, यमुना और मारकंडा की बहती जित धारा
हरियाणा एक-हरियाणवी एक का सै म्हारा नारा

हरियाणा के स्थापना दिवस की सारे प्रदेश नै ढेर सारी बधाई! pic.twitter.com/fuokDdCcPe

— Manohar Lal (@mlkhattar) November 1, 2022

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।