Depth campaign - Sach Kahoon Hindi
DEPTH Campaign: डेरा सच्चा सौदा की ‘डेप्थ मुहिम’ नशे की दलदल में फंसे युवाओं को दे रही नई जिंदगी
‘नशा तो बर्बादी का घर है, यह बात डेरा सच्चा सौदा में आकर समझ आई’
DEPTH Campaign: सरसा (सच कहूँ/रविंद्र शर्मा)। समाज को दीमक की तरह खा रहा नशा आज एक गंभीर चिंता का विषय बन चुका है। गांवों से लेकर शहरों तक, युवा ही नहीं बल्कि बुजुर्ग और बच्चे भी इसकी गिरफ्त में आते जा रहे हैं। जिस घर में नशे रूपी अभिशाप ने कदम रखा, वहां खुशियां उजड़ गईं और परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच गया। नशे के इस दानव पर नियंत्रण पाने के लिए डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाई जा रही डेप्थ मुहिम लगातार नशे से ग्रस्त लोगों के घरों में आशा की किरण जगा रही है। डेरा द्वारा लगाए जा रहे नशा छुड़ाओ कैंपों के माध्यम से लाखों लोग नशे की दलदल से बाहर निकलकर सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं। Sirsa News
इसी मुहिम के तहत नशा छोड़कर स्वस्थ होकर घर लौट रहे जिला मानसा के एक गांव से आए वरिंदर सिंह (काल्पनिक नाम) ने बताया कि वह मेडिकल नशे का आदी हो गया था। मेहनत-मजदूरी कर परिवार पालने वाला यह युवक धीरे-धीरे अपने ही परिवार पर बोझ बन गया। वह रोजाना मेडिकल नशा करता था। वरिंदर सिंह ने बताया कि जब डेरा श्रद्धालुओं ने उसकी और उसके परिवार की दयनीय स्थिति देखी तो वे उसे डेरा सच्चा सौदा में चल रहे नशा छुड़ाओ कैंप में लेकर आए। यहां पहुंचने के बाद शुरूआती चार दिन तक उसे यह भी पता नहीं था कि वह कहां है।
पूज्य गुरु जी के आशीर्वाद और सेवा-संभाल ने बदली जिंदगी | Sirsa News
इस दौरान जरूरत पड़ने पर सेवादारों ने स्वयं चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाई और उपचार कराया। जब उसे होश आया तो पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पवित्र वचनों के अनुसार उसे लंगर-प्रसाद ग्रहण कराया गया। उसने बताया कि यहां सेवादार बहुत अच्छे तरीके से सेवा-संभाल करते हैं। नशा छोड़ने वाले मरीजों को दूध, पौष्टिक आहार और प्रोटीनयुक्त भोजन दिया जाता है।
यहां घर जैसा माहौल मिलता है | Sirsa News
वरिंदर सिंह ने कहा कि नशा तो बर्बादी का घर है, यह बात उसे डेरा सच्चा सौदा में आकर सही मायने में समझ आई। उसने कहा कि नशे से पीड़ित लोगों को अपना इलाज करवाने के लिए यहां जरूर आना चाहिए। यह कैंप सामान्य नशा छुड़ाओ केंद्रों से बिल्कुल अलग है, जहां आने पर घर जैसा वातावरण महसूस होता है। अच्छे खानपान, सेवा-संभाल और आध्यात्मिक माहौल में रहकर नशा छोड़ना कठिन नहीं लगता। उसने बताया कि जैसे-जैसे दिन बीतते गए, वह पूरी तरह स्वस्थ होता गया और अब नशे से पूरी तरह मुक्त होकर अपने घर लौट रहा है।
आजकल युवा और छोटे-छोटे बच्चे नशे में डूबे पड़े हैं। दुख होता है जब कोई माँ रोती है जिसका बेटा नशे के कारण इस दुनिया से चला गया। नशे के राक्षस से समाज को बचाने की ओर किसी का ध्यान नहीं। अगर सब मिलकर प्रयास करें तो अकेला पंजाब या हरियाणा नहीं, पूरा देश और पूरा संसार नशे के इस राक्षस से बच सकता है। Sirsa News
-पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां, डेरा सच्चा सौदा, सरसा
Depth Campaign: सरसा (सच कहूँ/रविन्द्र शर्मा)। जब कोई माँ विलाप करती है कि उसके बेटे को नशे के राक्षस ने निगल लिया है तो दिल कांप उठता है। उस बेटी की चीखें रोंगटे खड़े कर देती हैं, जिसका पिता नशे की बाढ़ में बह गया। देश भर में बढ़ते नशे के सैलाब ने असंख्य सुहागनों के सुहाग उजाड़ दिए हैं। बहनों के भाई समय से पहले इस जहां से रुखसत हो गए। Sirsa News
समाज को नशे की इस दलदल से बचाने के लिए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने ‘डेप्थ मुहिम’ चलाई हुई है। डेरा सच्चा सौदा सरसा ऐसी संस्था है जहां नशा छुड़ाने के कैंप निरंतर चलते हैं। रोजाना विभिन्न वर्गों के नशे से पीड़ित लोग यहां आते हैं और सात दिनों के बाद स्वस्थ होकर घर लौटते हैं। यहां अधिकतर लोग बिना किसी दवा के हर प्रकार का नशा छोड़ रहे हैं। ऐसे ही एक युवक की दास्तां हम आपको बता रहे हैं।
मैं जिंदगी को धोखा दे रहा था लेकिन पूज्य गुरु जी ने जिंदगी संवार दी
सात दिनों के कैंप में नशा छोड़कर अपने गांव कौड़ियांवाली (जिला फाजिल्का) लौटे जग्गा सिंह ने बताया कि जो व्यक्ति नशे की लत में पड़ जाता है, वह अपनी जिंदगी के साथ सबसे बड़ा धोखा करता है। नशे का अंत मौत है, लेकिन डेरा सच्चा सौदा में नशा छोड़ना कोई मुश्किल काम नहीं। नशे की गिरफ्त से छुटकारा पाकर शानदार जिंदगी में प्रवेश करने वाले जग्गा सिंह ने बताया कि वह किराए की गाड़ी चलाता था और शुरूआत में पोस्त का नशा करने लगा। काम में व्यस्त रहने के कारण पता ही नहीं चला कि कब नशा शरीर में रच गया। फिर पोस्त का असर कम होने लगा। पोस्त और अफीम छोड़ने के लिए सरकारी नशा छुड़ाने के केन्द्र में भर्ती होना पड़ा, जहां जीभ के नीचे रखने वाली गोली की लत लग गई।
यह गोली इतनी खतरनाक है कि इसे छोड़ना और भी कठिन हो गया। पोस्त के बिना एक-दो दिन तो गुजर जाते थे, लेकिन जीभ वाली गोली के बिना गुजारा मुश्किल हो गया। उन्होंने बताया कि रोजाना 28 ऐसी गोलियां लेनी पड़ती थीं। डोज पूरी न होने पर चिट्टे का नशा करने लगा। शुरूआत में पन्नी पर चिट्टा लगाना शुरू किया, बाद में इंजेक्शन लगाने शुरू कर दिए। नशे ने दिमाग इतना खराब कर दिया कि तीन-चार सालों में 10 लाख रुपये से अधिक का नशा कर डाला। ऐसे हालात में बुरी तरह परेशान हो चुके परिवार को जब पता चला कि डेरा सच्चा सौदा में लगातार नशा छुड़ाने के कैंप चल रहे हैं, तो वे तुरंत यहां ले आए। Sirsa News
पूज्य गुरु जी के पवित्र वचनों के अनुसार वह एक सप्ताह कैंप में रहा
पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पवित्र वचनों के अनुसार वह एक सप्ताह कैंप में रहा। खाने-पीने का पूरा प्रबंध डेरा सच्चा सौदा की ओर से था और उनके सारे नशे छूट गए। अब किसी भी नशे की इच्छा नहीं होती, न ही कोई परेशानी या कमजोरी आई है। बल्कि अब मैं पहले से ज्यादा तंदुरुस्त महसूस कर रहा हूँ। उसने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार कैंप में आए नशा पीड़ितों की बहुत देखभाल करते हैं। दूध, पौष्टिक भोजन के अलावा प्रोटीन युक्त आहार भी दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु जी ने हम पर अपार रहमत की है और नया जन्म मिला है। तंदुरुस्ती की कहानी सुनाते हुए उसका चेहरा चमक रहा था और वह बार-बार पूज्य गुरु जी का शुक्रिया अदा करता रहा।
बता दें कि जग्गा सिंह ने खुद नशा छोड़कर स्वस्थ होने के साथ दो अन्य साथियों को भी नशा छुड़वाने के लिए लेकर आया और वे भी नशा छोड़ चुके हैं। डेरा सच्चा सौदा से नशा छोड़कर गए युवक लगातार अपने साथियों को भी नशा छुड़वा रहे हैं। Sirsa News
आजकल युवा और छोटे-छोटे बच्चे नशे में डूबे पड़े हैं। दुख होता है जब कोई माँ रोती है जिसका बेटा नशे के कारण इस दुनिया से चला गया। नशे के राक्षस से समाज को बचाने की ओर किसी का ध्यान नहीं। अगर सब मिलकर प्रयास करें तो अकेला पंजाब या हरियाणा नहीं, पूरा देश और पूरा संसार नशे के इस राक्षस से बच सकता है।
पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां, डेरा सच्चा सौदा, सरसा
नशा छोड़ने वालों को पौष्टिक आहार भी दे रहा डेरा सच्चा सौदा
पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने ‘डेप्थ’ मुहिम को मजबूत करने के लिए सेफ (एस.ए.एफ.ई.) मुहिम भी चलाई हुई है। इसके तहत डेप्थ मुहिम के माध्यम से नशा छोड़ने वाले युवाओं को पौष्टिक भोजन (हेल्दी डाइट) दिया जाता है। सेफ मुहिम के अंतर्गत नशा छोड़ने वालों को पौष्टिक खुराक की किट प्रदान की जाती है। इसमें आॅर्गेनिक प्रोटीन उत्पाद, चने, ईसबगोल और ओआरएस के पैकेट दिए जाते हैं। इसके अलावा किट में बादाम, काजू आदि ड्राई फ्रूट्स भी शामिल होते हैं ताकि नशा छोड़ने वाले युवा पूरी तरह तंदुरुस्त हो जाएं। Sirsa News
Depth Campaign: “पूज्य गुरु जी की प्रेरणा से शमशीदा ने 30 साल के नशे को कहा अलविदा! ली ये शपथ”
चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली 49 वर्षीय शमशीदा ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के एक बार कहने पर ही नशा छोड़ दिया। शमशीदा पिछले 30 वर्षों से लगातार नशा कर रही थी और परिवार से लेकर समाज के लोगों द्वारा कई बार समझाने के बावजूद भी वह नशा नहीं छोड़ पा रही थी। लेकिन पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से उसने न सिर्फ नशे को अलविदा कहा, बल्कि पारिवारिक जीवन में भी खुश रहने लगी। Chandigarh News
शमशीदा इस समय जीरकपुर में रह रही है और रविवार को एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र, चंडीगढ़ में पावन एमएसजी भंडारा सुनने पहुंची थी। इसी दौरान उसने आॅनलाइन पूज्य गुरु जी से बातचीत करते हुए कभी भी नशा न करने का प्रण लिया, जिस पर पूज्य गुरु जी ने आशीर्वाद देते हुए नशे से पूरी तरह तौबा कर कायम रहने के पावन वचन फरमाए।
पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार दिवस के अवसर पर भंडारा सुनने के बाद समशीदा ने चंडीगढ़ में पत्रकार से बातचीत करते हुए बताया कि वह उत्तर प्रदेश के जिÞला मुरादाबाद के गांव सरकारा परमपुर की रहने वाली है। वह अपने पति शेर अली और तीन बेटों व चार बेटियों के साथ पिछले कुछ वर्षों से जीरकपुर में रह रही है। उसका परिवार यहां कबाड़ का काम करके गुजर-बसर करता है और वह स्वयं पिछले 30 वर्षों से लगातार नशा करती आ रही थी। Chandigarh News
उसने कहा कि अब वह कभी भी नशा नहीं करेगी, बल्कि नशे के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा बनकर दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेगी और उन्हें डेरा सच्चा सौदा से जोड़ेगी।
यह भी पढ़ें:– MSG Bhandara: पावन अवतार दिवस पर मानवता भलाई केंद्र बेहड़ा सादात में भारी तादाद में आई साध-संगत
‘चिट्टे’ से काली जिंदगी, पूज्य गुरु जी के पावन आशीर्वाद व देखभाल से हुई खुशहाल
डेरा सच्चा सौदा आकर चमकी ‘किस्मत’
सरसा (सच कहूँ/रविन्द्र शर्मा)। देश के गाँवों और शहरों में नशे का दानव युवा पीढ़ी को लगातार निगलता जा रहा है। रोजाना नशे के कारण होने वाली मौतों की खबरें पढ़कर रूह कांप उठती है। इस दानव को खत्म करने के लिए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने ‘डेप्थ मुहिम’ चलाई हुई है। डेरा सच्चा सौदा, सरसा एक ऐसी संस्था है, जहाँ नशा छुड़ाओ कैंप लगातार चल रहे हैं। रोजाना नशे से पीड़ित हर वर्ग के लोग अपना भयानक से भयानक नशा छोड़ने आते हैं और सात दिन बाद स्वस्थ होकर अपने घर लौटते हैं। यहाँ आकर लोग अधिकांशत: बिना किसी दवा के हर तरह का नशा छोड़ रहे हैं। ऐसे ही कुछ युवाओं द्वारा बयान की गई आपबीती के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। Sirsa News
सात दिन के कैंप के दौरान नशा छोड़कर अपने घर लौट रहे ढाणी बब्बनपुर, ब्लॉक रतिया, जिला फतेहाबाद (हरियाणा) निवासी अंग्रेज सिंह ने बताया कि वह नशे की दलदल में इस कदर फंस गया था कि बाहर निकलने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था। उसने बताया कि वह पहले-पहले शराब पीने का आदी हुआ। धीरे-धीरे मेडिकल नशे करने लगा और फिर चिट्टा तथा गोलियों के इंजेक्शन भी लगाने लगा। उसका सारा ध्यान नशे में ही लग गया और वह समाज से पूरी तरह दूर हो गया था। अंग्रेज सिंह के अनुसार उसने इतने इंजेक्शन लगा लिए थे (लगभग 300 इंजेक्शन एक महीने में) कि बाजुओं की नसें तक खत्म हो गई थीं। उसकी नशे की आदत से पूरा परिवार परेशान था। फिर एक दिन डेरा सच्चा सौदा के सेवादार उसके पास आए और उसे नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया।
पूज्य गुरु जी के पावन वचनों के अनुसार वह एक सप्ताह तक कैंप में रहा
वह उनके साथ डेरा सच्चा सौदा में लगे नशा छुड़ाओ कैंप में आया। उसने बताया कि पूज्य गुरु जी के पावन वचनों के अनुसार वह एक सप्ताह तक कैंप में रहा। खाने-पीने की व्यवस्था डेरा सच्चा सौदा द्वारा की गई थी और अब उसके सभी नशे छूट गए हैं। अब न तो उसका किसी नशे की ओर मन करता है और न ही उसे किसी तरह की परेशानी या कमजोरी महसूस होती है। बल्कि अब वह पहले से ज्यादा स्वस्थ महसूस कर रहा है। उसने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार कैंप में आए नशा पीड़ित मरीजों की बहुत अच्छी देखभाल करते हैं। दूध और अन्य पौष्टिक आहार के साथ-साथ प्रोटीन युक्त भोजन भी दिया जाता है। उसने कहा कि पूज्य गुरु जी ने हम पर कृपा की है और उसे नया जन्म मिला है। वह जीवन भर पूज्य गुरु जी का आभारी रहेगा। Sirsa News
तीन से चार पत्ते गोलियों के खा जाता था
मंडी डबवाली, जिला सरसा (हरियाणा) से आए रामफल (काल्पनिक नाम) ने बताया कि वह मेडिकल नशे का आदी हो गया था। वह तीन से चार पत्ते गोलियों के खा जाता था। वह एक अच्छे परिवार से है, लेकिन नशे ने उसकी जिÞंदगी बर्बाद कर दी। पहले उसके लिए रिश्ते आते थे, लेकिन नशे की ऐसी आदत पड़ गई कि अब कोई उससे बात करना भी पसंद नहीं करता था। फिर एक दिन डेरा सच्चा सौदा के सेवादार उसके पास आए और उसे नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया। वह उनके साथ डेरा सच्चा सौदा, सरसा आया और नशा छुड़ाओ कैंप का लाभ लिया।
पूज्य गुरु जी के पावन वचनों के अनुसार आज सात दिन पूरे हो गए हैं और वह पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर जा रहा है। उसने बताया कि इस दौरान उसकी पूरी देखभाल की गई। लोग कहते हैं कि नशा छोड़ते समय दस्त लगते हैं या तड़प होती है, लेकिन यह सब दिमाग का वहम है। उसने कहा कि अब वह नशे की दलदल में फंसे अन्य युवाओं को भी बाहर निकालने की कोशिश करेगा। अपने दोस्तों और साथियों से अपील करते हुए उसने कहा कि आओ, सब मिलकर नशे के कोढ़ को जड़ से खत्म करें। नशा छोड़कर स्वस्थ होकर घर जाते समय उक्त युवक ने पूज्य गुरु जी का तहेदिल से धन्यवाद किया और आगे से कभी भी नशा न करने का संकल्प भी लिया। Sirsa News
नशे के संबंध में पूज्य गुरु जी के पावन वचन
आजकल युवा और छोटे-छोटे बच्चे नशे में डूबे हुए हैं। दुख होता है जब कोई माँ रोती है, जिसका बेटा नशे के कारण इस दुनिया से चला जाता है। नशे के दानव से समाज को बचाने की ओर किसी का ध्यान नहीं है। अगर सब मिलकर प्रयास करें तो अकेला पंजाब या हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरा देश और पूरा संसार नशे के दानव से बच सकता है।
नशा छोड़ने के लिए ‘सेफ मुहिम’ के तहत दी जाती है पौष्टिक खुराक
पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने ‘डेप्थ मुहिम’ को मजबूत करने के लिए ‘सेफ’ (S.A.F.E.) मुहिम चलाई है। इसके तहत डेप्थ मुहिम के माध्यम से नशा छोड़ने वाले युवाओं को पौष्टिक आहार (हेल्दी डाइट) दिया जाता है। सेफ मुहिम के अंतर्गत नशा छोड़ने वाले युवाओं को 15 दिन या एक महीने की पौष्टिक खुराक की किट दी जाती है। इसमें ऑर्गेनिक प्रोटीन प्रोडक्ट, छोले, इसबगोल और ओआरएस घोल के पैकेट शामिल होते हैं। इसके अलावा किट में ड्राई फ्रूट्स भी दिए जाते हैं, ताकि नशा छोड़ने वाले युवा पूरी तरह स्वस्थ हो सकें। Sirsa News
तस्वीरें : सरसा। सुशील कुमार
दिन-रात नशे में डूबे रहने वाला आज नशा छोड़कर औरों को भी कर रहा प्रेरित
नम आँखों से माँ बोली: धन हन डेरे सच्चे सौदे दे प्रेमी वीर जिन्हां ने मेरे पुत्त नूं बचा लैया..
ओढ़ां/सरसा (सच कहूँ/राजू)। Depth Campaign: ‘धन हन डेरे सच्चे सौदे दे प्रेमी वीर जिन्हां ने मेरे पुत्त नूं बचा लैया। अज कल इन्नां किसै लई कौण करदा है। जुग-जुग जीवे पिंड दे प्रेमी वीर जिन्हां ने मेरे पुत्त नूं नवीं जिंदगी दे दित्ती।’ नम आँखों ये कहना था बुजुर्ग महिला रणजीत कौर का। रणजीत कौर का बेटा कभी कबड्डी के मैदान में बड़े-बड़े खिलाड़ियों को पटखनी देता था। लेकिन नशे की लत ने उसकी तथा उसके परिवार की जिंदगी नर्क के समान बना दी। उसकी माँ रातभर गलियों में अपने बेटे को ढूंढती फिरती। ऐसा कोई दिन नहीं था जब परिवार ने चैन की रोटी खाई हो। घर में अशांति एवं कलह-कलेश ने डेरा जमा लिया था। Depth Campaign
ऐसे में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की ‘डेप्थ’ मुहिम उक्त परिवार के लिए आशा की किरण बनी, जिसकी वजह से न केवल इस शख्स की जिंदगी बदल गई बल्कि घर में खुशियां भी लौट आईं। जो शख्स कभी दिन-रात नशे में डूबा रहता था वो स्वयं नशा छोड़ कर औरों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित कर रहा है। इस शख्स से जब ‘सच-कहूँ संवाददाता’ ने बातचीत की तो उसने पूरी दास्तां साझा की।
दरअसल सरसा जिला के गांव देसुमलकाना निवासी करीब 33 वर्षीय बलतेज सिंह एक समय में कबड्डी का नामी खिलाड़ी था। कबड्डी का शौंक उसे बचपन से ही था। कबड्डी में वह बड़े-बड़े खिलाड़ियों को पटखनी दे देता था। बलतेज की गांव में हैयर सेलून की भी दुकान थी। कबड्डी की तरह सैलून के काम में भी उसकी पूरी चर्चा थी। लेकिन करीब एक वर्ष पूर्व वह गलत संगत में पड़कर चिट्टे का इस कदर आदी हुआ कि उसे और कुछ दिखा ही नहीं। बलतेज दिन-रात नशे में डूबा रहता। उसकी दुकान पर जितनी भी आमदन होती उसे वह नशे में उड़ा देता।
घर में परिजनों ने नहीं खाई कभी चैन की रोटी | Depth Campaign
इकलौते बेटे को नशे की गर्त में डूबा देख घर की शांति एवं अमन-चैन सब छिन गया। बलतेज के घर में उसकी पत्नी, 2 मासूम बच्चे व माता-पिता सहित 6 सदस्य हैं। बलतेज की इस लत से उसके परिजन काफी परेशान थे। परिजनों ने कभी चैन की रोटी तो खाई ही नहीं। नशे की लत की वजह से बलतेज का खेल का मैदान व हेयर सैलून भी छूट गया। नशे ने बलतेज की शारीरिक और आर्थिक स्थिति दोनों को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया। परिवार व रिश्तेदार बलतेज को समझा-समझा कर थक चुके थे, लेकिन चिट्टे ने बलतेज को ऐसा वश में कर लिया था कि उसे और कुछ दिख ही नहीं रहा था। उसे सिर्फ अपनी नशे की पूर्ति से मतलब था। बलतेज इस लत के चलते कई बार आत्महत्या तक की कोशिश कर चुका था।
माँ फिरती थी रातभर गलियों में ढूंढती:-
बलतेज सुबह ही अपने साथियों के साथ घर से निकल जाता था। फिर उसका ये नहीं पता था कि वह रात को घर कब आएगा। ऐसे में उसकी माँ रणजीत कौर उसे गलियों में ढूंढती फिरती रहती थी। बलतेज सिंह नशे की लत ने उसकी पत्नी परमजीत कौर को एक ऐसे मुहाने पर ला खड़ा कर दिया जहां उसे ये समझ नहीं आ रहा था वह अपने 2 मासूम बच्चों को कैसे पालेगी। लेकिन उसे दृढ़ निश्चय कर लिया था कि वह न तो घर छोड़कर जाएगी और न कभी हार मानेगी। बलतेज हर रोज यही कहता था कि वह मरना चाहता है। इस डर से उसकी पत्नी रात-रातभर जागकर उसकी देखरेख करती थी।
22 दिन तक स्वयं को कमरे में बंद किए रखा | Depth Campaign
नशा बलतेज को पूरी तरह से अपनी गिरफ्त में ले चुका था। दिन में 3 हजार रुपये का चिट्टा उसकी डोज थी। परिजनों के साथ-साथ बलतेज स्वयं भी अपनी इस लत से परेशान हो चुका था। लेकिन उसे कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था। स्थिति ये हुई कि चिट्टे के बगैर उसके लिए चारपाई से उठना भी मुश्किल हो गया था। बलतेज ने स्वयं को 22 दिन तक कमरे में बंद किए रखा। उसकी पत्नी परमजीत कौर अपनी 2 मासूम बच्चों के साथ दिनभर यही सोचती कि काश कोई ऐसा चमत्कार हो जो उसके घर में खुशियां फिर लौट आए। बलतेज ने बताया कि उसने चिट्टे के नशे में करीब 9 लाख रुपये बर्बाद कर दिए।
फरिश्ते बनकर आए डेरे के सेवादार:-
परमजीत कौर की ईश्वर ने पुकार सुन ली। उसके घर में गांव से डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार फरिश्ते बनकर आए। उन्होंने बलतेज से मिलकर उसे समझाते हुए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई ‘डेप्थ’ मुहिम बारे बताया। सेवादारों ने उससे कहा कि पूज्य गुरु जी की ‘डेप्थस मुहिम से अब तक हजारों लोग नशा छोड़कर सभ्य जिंदगी जी रहे हैं। एक बार वह उनके साथ जरूर चले, साध संगत उसका पूरा सहयोग करेगी। Depth Campaign
सेवादारों के आग्रह पर बलतेज पूज्य गुरु जी के लाइव रुहानी सत्संग में जाने को तैयार हो गया। सत्संग में बलतेज ने नाम-शब्द लेते हुए पूज्य गुरु जी द्वारा नशे के खिलाफ फरमाए गए पावन वचनों को ध्यान से सुना। सत्संग में पूज्य गुरुजी ने जब गुरुमंत्र दिया और नशा न करने का प्रण करवाया तो बलतेज के मन में आत्मविश्वास जगा और उसने नशे को पूरी तरह से अलविदा कह डाला। इस कार्य में गांव देसुमलकाना की साध-संगत बलतेज के साथ खड़ी रही। अब बलेज नशा मुक्त, सुखमय जीवन जी रहा है।
माँ बोली : फिर देखना चाहती हूं खेल मैदान में:-
बलतेज के नशा छोड़ने के बाद घर से गायब हुई शांति एवं अमन-चैन पुन: लौट आया। बलतेज की माँ ने नम आँखों से कहा कि बलतेज को शादी के 7 सालों के लंबे समय बाद मन्नतों से पाया था। इकलौता बेटा नशे में पड़ जाए तो एक माँ के लिए इससे बड़ा और दु:ख क्या होगा। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के प्रेमी सेवादारों ने उसके बेटे को बचा लिया। धन्य है पूज्य गुरु जी और उनके सेवादार जो लोगों के घरों में खुशियां लौटा रहे हैं। आज के समय में कौन किसी के लिए इतना करता है। पूरे परिवार ने नम आँखों से यही कहा कि जुग-जुग जीये प्रेमी सेवादार।
जिन्होंने उनके घर में फिर से खुशियों का चिराग जला दिया। उसकी माँ ने अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने बेटे बलतेज को फिर से खेल के मैदान में देखना चाहती है। बलतेज ने अपनी माँ को आश्वस्त किया कि वह फिर से अपना खोया सम्मान वापस लाएगा। बलतेज की पत्नी परमजीत कौर ने अपने दोनों मासूम बच्चों के साथ हाथ जोड़कर पूज्य गुरु जी व पूरी साध-संगत का धन्यवाद व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें:– Weather Alert: हरियाणा व राजस्थान में धूलभरी आंधी का अलर्ट
DEPTH Campaign: एक मुस्लिम महिला ने पूज्य गुरु जी को लेकर दिया ये बड़ा ब्यान!
DEPTH Campaign: चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। नशों की दलदल में फंसे युवा युवतियों को बाहर निकालकर उन्हें इंसानियत की शिक्षा देकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का सिलसिला डेरा सच्चा सौदा द्वारा लगातार जारी है और इसका मुख्य श्रेय जाता है डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को, जिनकी शिक्षा से प्रेरित होकर ऐसे-ऐसे नौजवान नशा छोड़ चुके हैं, जो दिन-रात नशों में डूबे रहते थे, ऐसे-ऐसे नशों के इंजेक्शन लिया करते थे जो शरीर को बिल्कुल खत्म कर देते हैं। Ram Rahim News
आपको ये जानकार हैरानी होगी कि पूज्य गुरू जी की शिक्षा से प्रेरित होकर सिर्फ 15 मिनट में ऐसे-ऐसे लोग नशों को तौबा कहकर अपने जीवन को खुशहाल बना चुके हैं। इतना ही नहीं डॉ. एमएसजी द्वारा नशों को रोकने के लिए शुरू की गई डेप्थ मुहिम व पूज्य गुरु जी द्वारा नशों पर प्रहार करते गीतों को सुनकर न केवल लोग नशा छोड़ रहे हैं बल्कि हरियाणा, राजस्थान, पंजाब व अन्य राज्यों की पंंचायतें भी अपने गांवों में शराब के ठेकों व नशों की दुकानों पर ताला लगा चुके हैं। ऐसे में पूज्य गुरु जी की मुहिम का असर युवाओं के साथ नशों में डूबी महिलाओं व युवतियों पर भी देखने को मिल रहा है।
ताजा मामला चंडीगढ़ से प्रकाश में आया
इसका ताजा मामला चंडीगढ़ से प्रकाश में आया है, जहां 35 साल से विभिन्न प्रकार का नशा करने वाली मुस्लिम समुदाय की महिला ने पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षा से प्रेरित होकर नशों से तौबा की और सिर्फ तौबा ही नहीं की बल्कि इस महिला ने एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र चंडीगढ़ में जाकर जीवन में बुराइयों को छोड़ते हुए मानवता व इंसानियत की सेवा करने का भी संकल्प लिया है। इसी के साथ मुस्लिम समुदाय से 63 अन्य लोगों ने भी नशा छोड़ने का सराहनीय काम किया है।
नोट: यदि आप नशीली दवाओं के खिलाफ लड़ाई में बदलाव लाना चाहते हैं, तो हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें: +91 8059602525। आइए हम सब मिलकर नशा मुक्त भारत और मानवता, कल्याण और आध्यात्मिकता पर आधारित समाज के लिए प्रयास करें। Ram Rahim News
Body Donation: ब्लॉक माधोसिंघाना की अमर कौर शरीरदान कर हुई अमर
Drugs Free Campaign: बढ़ते नशे को रोकने के प्रयास तेज! नशे के खिलाफ जन आंदोलन का बजा बिगुल!
Depth Campaign: बींझवायला (सच कहूँ न्यूज)। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत श्रीगंगानगर जिले में विभिन्न नवाचारों के माध्यम से युवाओं को जागृत करने के लिए नशे के खिलाफ जन आंदोलन की शुरुआत गांव में शहीद भगत सिंह जयंती पर हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. मंजू, जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव रहे। Drugs Free Campaign
कार्यक्रम का आयोजन शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती पर नशे से आजादी थीम पर किया गया। जिला पुलिस एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में ऑपरेशन सीमा संकल्प ए प्रॉमिस फॉर ड्रग्स फ्री लाइफ अभियान के तहत युवाओं में नशे के बढ़ते प्रचलन को रोकने एवं उनको अपने जीवन में अच्छे रोल मॉडल को चुनने के लिए शहीद ए आजम भगत सिंह के जन्मदिन को कार्यक्रम के लिए चुना गया।
शहीदों के आचरण पर चलना होगा
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों की ओर से शहीद आजम भगत सिंह व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। ऑपरेशन सीमा संकल्प के सहप्रभारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से विक्रम ज्याणी की टीम रेड आर्ट्स थियेटर ग्रुप की ओर से कोरियोग्राफी भगत सिंह को मत मारो एवं मांगी खुशी और मिली खुदकुशी कोरियोग्राफी के माध्यम से विक्रम ज्याणी, लक्ष्या ज्याणी, सहीराम, अनिल सिंह, सौरभ सहारण, नीलम सहारण ने अभिनय करते हुए संदेश दिया कि शहीद ए आजम भगत सिंह युवाओं के आदर्श बनकर 23 साल की उम्र में देश के लिए फांसी चढ़ा जबकि हमारे युवा नशे के लिए मर रहे हैं। Drugs Free Campaign
भगत सिंह इसलिए नहीं मरा था कि वह अंग्रेजों से आजाद कराकर इस मुल्क को नशे से गुलामी के लिए छोड़ जाए। इसलिए हमें यह लड़ाई लड़नी होगी हमें अपने शहीदों के आचरण को अपनाकर उनके बताए रास्तों पर चलना होगा एवं कोरियोग्राफी मांगी खुशी मिली खुदकुशी में नशे की ओर से एक युवक की मौत पर उसकी मां और उसकी छोटी बहन के विलाप ने सभी की आंखें नम कर दी। Drug Free India
कार्यक्रम में श्रीकरणपुर उप जिलापुलिस अधीक्षक संजीव चौहान, बींझवायला तहसीलदार दर्शना इंदलीया, प्रशासनिक अधिकारी सुखदेव सिंह, उप तहसीलदार मुकुल टॉक, सुदेश मोर उप जिला प्रमुख साधुराम गौड़ सरपंच बींझबायला, बृजलाल मोर मंदिर कमेटी अध्यक्ष, रणजीत शर्मा, तेजभान शर्मा, जयप्रकाश वर्मा, सरस्वती शिक्षण संस्था के छात्र व स्टाफ, नशा मुक्त युवा जागृति टीम सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी प्रिंसिपल सहित हजारों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। Drugs Free Campaign
नशे से घर बर्बाद हो रहे हैं
इस मौके पर जिला कलक्टर डॉ मंजू यादव ने कहा कि नशा एक समस्या है पर श्रीगंगानगर में आने के बाद मुझे यह पता चला कि यह बड़ी गंभीर समस्या है। यहां नशे का रूप कुछ अलग है जिस तरीके से नाटक में दिखाया वह यहां की सच्चाई है। नशे से घर बर्बाद हो रहे हैं। जब बाप अपने नशे के लिए अपनी बेटी को बेच दे तो इससे गिरी हुई बात क्या होगी हमारे समाज के लिए। इसलिए आप सभी से यही अपील करने आई हूं की इस देवभूमि से जन आंदोलन की शुरुआत करें। शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती पर हमारे नौजवान महान शहीद से सीख कर नशे से आजादी का बिगुल बजाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे। Nasha Mukt Bharat Campaign
जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने कहा कि नशा हमारे दिमाग को हाईजैक कर लेता है शुरू में छोटे नशे से शुरू होते हैं और फिर बड़े नशे की ओर बढ़ जाते हैं और एक दिन ऐसा आता है जब आपकी सोचने समझने की सारी शक्ति खत्म हो जाती है। इसलिए पहली ही बार में नशे को ना करना सीखें नशा अपराध की दुनिया का रास्ता है। Drugs Free Campaign
World Rabies Day: विश्व रेबीज दिवस पर लगाए गए एंटी रेबीज टीके
पूज्य गुरु जी की मुहिम का कमाल, जाखल के दुकानदार ने किया ये सबसे अच्छा काम
DEPTH CAMPAIGN: जाखल (तरसेम सिंह)। पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने पूरे देश को नशा मुक्त बनाने के लिए मुहिम शुरू की है, जिसे डेप्थ (डीईपीटीएच) नाम दिया है। जिसमें डी अर्थात ड्रग, ई यानि इजेक्ट, पी यानी पीसफुली टी यानि थ्रूआउट और एच यानी हिंदुस्तान से शांतिपूर्वक तरीके से नशे को खत्म करना है। पूज्य गुरु जी के पवन वचनों से प्रभावित होकर जाखल ब्लॉक के गांव मुस्सा खेड़ा में एक और दुकानदार ने अपनी दुकान से तंबाकू युक्त समग्री को बेचना बंद कर दिया है। Jakhal
Signs of Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के 5 लक्षण, पीला जहर निकालेंगे ये घरेलू उपाय
जानकारी देते हुए गांव प्रेमी सेवक धर्मचंद इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां लगातार युवाओं को नशों से दूर रहने की प्रेरणा दे रहे हैं और लगातार भयानक नशों के खात्मे को लेकर लोगों से आह्वान कर रहे हैं कि मनुष्य के लिए किसी भी प्रकार का नशा लेना बहुत ही हानिकारक है आज तरह-तरह के भयानक नशे का प्रचलन है जिसमें आज की युवा पीढ़ी इनमे धंसती जा रही है। DEPTH CAMPAIGN
पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा पर चलते हुए गांव मूसा खेड़ा के दुकानदार एवम् पूर्व सरपंच मुकेश कुमार गोयल पुत्र हरदेव कुमार गोयल ने अपनी दुकान में तंबाकू युक्त रखे बीड़ी बंडल, सिगरेट, तंबाकू इत्यादि को अपनी दुकान से बाहर निकाल दिया और भविष्य में कभी भी नशा न बेचने का प्रण लिया। हरियाणा राज्य 85 मेंबरी कमेटी के सदस्य राजीव मेहता, हरदेव गोयल इन्सां, सोनू इन्सां इत्यादि ने कहा कि भविष्य में सभी दुकानदारों से अपील करेंगे कि गांव में किसी भी प्रकार का तंबाकू युक्त उत्पाद ने बेचा जाए, वही अन्य मेडिकल नशे इत्यादि का सेवन कर रहे युवाओं को जागरूक करने के लिए गांव में एक अभियान चलाया जाएगा। ताकि लोग नशे की प्रवृत्ति से बच सकें। और आने वाले अपने भविष्य को सुखद बना सकें। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अपने गांव को नशा मुक्त बनाने में सभी सहयोग करें।
Saint MSG की शिक्षाओं का कमाल, बिहार के इन्सानों ने किया कार्य ये बेमिसाल
बिहार के नौजवानों ने नशों को कहा ‘ना’, दुनियावी लोगों ने यह देख कहा ‘वाह’ !
बबलू यादव इन्सां व बबलू इन्सां ने नशीले पदार्थ बेचना बंद किया | Saharsa News
सहरसा, (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं से प्रभावित होकर बिहार के ब्लॉक सहरसा जिला सहरसा के दो व्यक्तियों ने अपनी दुकान व अपने होटल पर नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगा दी है। उल्लेखनीय है कि ‘से नो टू ड्रग्स’ के तहत लाखों लोगों का नशा छुड़ाया गया है। पूज्य गुरु जी के मार्गदर्शन से देश के लगभग हर राज्य में ‘से नो टू ड्रग्स’ का प्रण लेकर लोगों को नशा छोड़ने के प्रति प्रेरित किया जा रहा है, जिसकी चहुँ और प्रशंसा हो रही है व लोग नशे जैसी भयानक बुराई को छोड़कर राम नाम से जुड़ रहे हैं।
बिहार से 15 मेंबर सुरेंद्र इन्सां ने जानकारी देते हुए बताया कि वे लोगों को पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा अनुसार नशा छोड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं और इसका असर ये हुआ कि अभी हाल ही में बिहार के सहरसा जिले में Saint MSG की पावन शिक्षाओं से प्रभावित होकर बिहार के ब्लॉक सहरसा जिला सहरसा के बबलू यादव इन्सां ने अपनी दुकान से व मधेपुरा के बबलू इन्सां ने अपने होटल से बीड़ी, तम्बाकू, गुटका आदि नशा बेचना बंद कर दिया है। बबलू यादव इन्सां व बबलू इन्सां ने कहा कि यह सब पूज्य गुरू जी की पावन शिक्षाओं से ही संभव हो पाया है। हम पूज्य गुरु जी का तहेदिल से धन्यवाद करते हैं जो समाज को इस भयानक बुराई से बचा कर उनका जीवन सफल बना रहे हैं। Saharsa News
यह भी पढ़ें:– पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
दुकान पर नशा बेचना छोड़ा
पदमपुर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय ग्राम 6ईईऐ में डेरा सच्चा सौदा के सतगुरु महाराज डॉ एम एस जी द्वारा मानवता भलाई कार्य तहत (Depth Campaign) डैप्थ मुहिम (ध्यान, योग व स्वास्थ्य द्वारा अखिल भारतीय नशामुक्ति अभियान) से प्रभावित होकर एक दुकानदार देवीलाल इन्सां ने अपनी दुकान से हर प्रकार का नशा (बीड़ी, जर्दा, तंबाकू, खैनी इत्यादि) बेचना छोड़ा हैं। हर नागरिक अपना इंसानी फर्ज समझते हुए नशा छोड़े व लोगों का भी नशा छुड़वायें तो समस्त संसार खुशहाल व स्वास्थ्य समृद्ध हो जाएगा। सेफ मिशन के तहत नशा छोड़ने वालों को टोनिक, सूखे फ्रूट्स, इसबगोल आदि से युक्त खुराक दी जाती है ताकि वे कोई कमजोरी ना महसूस ना करें।
इस मौके पर काजल, कांता इन्सां, लाज इन्सां, नीतू इन्सां, सुरेन्द्र इन्सां, महेंद्र इन्सां, आई टी विंग मनदीप, पूर्व प्रेमी सेवक चुन्नीलाल, मुकंद, नंदलाल, स्नेहा, पूर्व सुजान बहन बंसो, विकास, मनीष, वजीर प्रेमी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
नशामुक्त समाज निर्माण में ‘डैप्थ’ मुहिम निभा रही अहम् भूमिका, पूज्य गुरु जी को सैल्यूट
बुद्धिजीवी बोले: लड़ाई-झगड़ा, अपराध व परिवार टूटने के पीछे नशा ही मुख्य कारण
सरसा/ओढ़ां (सच कहूँ/राजू)। नशा समाज के लिए बड़ी समस्या बन चुका है। इस लत का शिकार होकर युवा वर्ग स्वयं का भविष्य तो बर्बाद कर ही रहा है बल्कि अपने परिवारों का भी सुख-चैन समाप्त कर मौत की तरफ बढ़ रहा है। इतिहास गवाह है कि नशे ने सिवाय नाश के कुछ नहीं दिया। समाज में ऐसे अनेक उदाहरण हैं जहां नशे के कारण हंसते-खेलते परिवार उजड़ गए। मौजूदा समय मेंं परिवार टूटने, लड़ाई-झगड़ा व अपराध के पीछे नशा ही मुख्य कारण है।
यह भी पढ़ें:– गुर्दे मरीज के लिए फरिश्ता बना राज इन्सां
ऐसे में समाज को नशा मुक्त बनाने में डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई ‘डैप्थ’ मुहिम अहम् भूमिका निभा रही है। पूज्य गुरु जी ने आॅनलाइन गुरुकुल के माध्यम से जहां पंचायतों को नशे के खिलाफ एकजुट होने की बात कही तो वहीं नशे का शिकार हो चुके युवाओं को ये बुराई छोड़कर सभ्य जिंदगी जीने हेतु प्रेरित किया।
पूज्य गुरु जी की डैप्थ मुहिम ने उन घरों में खुशियां बिखेर दीं जिन घरों में नशे के कारण लड़ाई-झगड़ा होना आम बात हो गई थी। सच-कहूँ संवाददाता राजू ओढ़ां ने जब इस विषय में समाज के बुद्धिजीवियों एवं सरपंचों से बात की तो उन्होंने इस मुहिम को अति सराहनीय बताते हुए इसके लिए पूज्य गुरु जी का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज को बचाने के लिए ऐसी मुहिम की बेहद आवश्यकता है।
नशा समाज में आज एक बड़ी समस्या बन चुका है। इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। गुरु जी ने जो डैप्थ मुहिम चलाई है उसके समाज में सार्थक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। ऐसी मुहिम की आज बेहद आवश्यकता है। क्योंकि अगर नशा नहीं रुका तो भविष्य में इसके भयंकर परिणाम सामने आएंगे। मैं गुरु जी के कई कार्यक्रमों में शिरकत कर चुका हूँ। अच्छी बात तो यह है कि पूज्य गुरु जी की इस मुहिम से जुड़कर नशा करने वाले लोग नशा छोड़कर औरों को भी जागरूक कर रहे हैं। ऐसी मुहिम के लिए पूज्य गुरु जी का आभार। पूज्य गुरु जी सच्चे समाज सुधारक हैं।
-डॉ. केवी सिंह, पूर्व ओएसडी।
युवा नशे का शिकार होकर पथभ्रमित हो रहे हैं। अगर उन्हें इससे बचाया नहीं गया तो समाज में बाकी क्या रह जाएगा। पूज्य गुरु जी समाजसेवा के अनेकों कार्य चला रहे हैं। जो कि बहुत बड़ी बात है। पूज्य गुरु जी ने जो नशे के खिलाफ डैप्थ मुहिम चलाई है वह काफी सराहनीय है। डैप्थ मुहिम से जुड़कर बड़ी संख्या में लोग नशा छोड़कर सभ्य व खुशहाल जीवन जी रहे हैं। हम सभी को एकजुट होकर नशे के खिलाफ लड़ना होगा। हमें पूज्य गुरु जी की इस मुहिम में योगदान देना चाहिए।
-मा. राजेन्द्र देसूजोधा, ‘आप’ नेता (हलका कालांवाली)।
मैंने अपने गाँव रोड़ी में पूज्य गुरु जी का आॅनलाइन कार्यक्रम देखा था। उन्होंने नशे के खिलाफ बहुत अच्छी तरह से समझाया। वाकई नशा आज समाज के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। मैंने नशे के कारण घर उजड़ते और लोगों को बिलखते देखा है। पूज्य गुरु जी ने नशे के खिलाफ जो डैप्थ मुहिम चला रखी है उससे समाज में काफी जागृति आ रही है। मैं इस मुहिम की मुक्त कंठ से प्रशंसा करता हूँ। नशामुक्त समाज निर्माण में पूज्य गुरु जी बहुत बड़ा योगदान दे रहे हैं। पूज्य गुरु जी डैप्थ मुहिम घरों में खुशियां लौटा रही है।
-महंत बलदेव दास (रोड़ी)।
इतिहास गवाह है कि नशे ने सिवाय बर्बादी के कुछ नहीं दिया। नशा आज युवा पीढ़ी को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है। हालांकि सरकार व पुलिस प्रशासन अपनी तरफ से कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पूज्य गुरु जी के प्रयास काफी रंग ला रहे हैं। मैं पूज्य गुरु जी के कई कार्यक्रमों में गया हूँ। मैंने देखा कि लोग नशा करने व बेचने से तौबा कर रहे हैं। इसके अलावा गुरु जी गीतों के माध्यम से भी सरपंचों को एकजुट होकर नशे के खिलाफ लड़ने का संदेश दे रहे हैं। मैं डैप्थ मुहिम को अपने गाँव में लागू करने हेतु प्रयासरत हूँ। पूज्य गुरु जी समाज के लिए जो कर रहे हैं यह और कोई नहीं कर सकता। हम सभी को नशा मुक्त अभियान में योगदान करना चाहिए।
-सुरेन्द्र सुथार, सरपंच (गांव बिज्जुवाली)।
मैं अपनी पूरी पंचायत की तरफ से पूज्य गुुरु जी का ‘डैप्थ मुहिम’ के लिए आभार व्यक्त करता हूँ। हमारे गाँव में आॅनलाइन सत्संग कार्यक्रम हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने इस नशा रूपी बुराई को त्यागा। समाज को अगर कोई जागरूक कर सकता है तो वो संतजन ही कर सकते हैं। पूज्य गुरु जी का नशे के खिलाफ यह प्रयास काफी सराहनीय है। मैं सभी पंचायतों व लोगों से आह्वान करता हूँ कि इस मुहिम से जागरूक होकर औरों को भी जागरूक करें। हम सभी को डैेप्थ मुहिम से जुड़कर समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान करना चाहिए।
-अंग्रेज सिंह, सरपंच (गांव श्री जलालआणा साहिब)।
मैं स्वयं नशे के बेहद खिलाफ हूँ। मैंने पंचायती चुनाव में शराब या अन्य किसी तरह का नशा नहीं चलाया। अगर हम नशे के बल पर गाँव की बागडोर लेना चाहते हैं वोतो वह बिल्कुल उचित नहीं है। पूज्य गुरु जी ने समाज को नशा मुक्त करने का जो बीड़ा उठा रखा है उसमें हम सभी को एकजुटता के साथ योगदान करना चाहिए। हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि हमारा घर तो नशे से अछूता है। बल्कि यह सोचना चाहिए कि अगर हमने प्रयास नहीं किया तो एक न एक दिन हमारा घर भी नशे का शिकार हो सकता है। पूज्य गुरु जी समाज की जितनी चिंता कर रहे हैं उतनी और कोई नहीं कर सकता। मैं उन्हें दिल से सैल्यूट करता हूँ।
-बेअंत सिंह, सरपंच (गांव गदराना)।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
डैप्थ मुहिम से सुधर रहा समाज, नशा छोड़ परिवारों में लौट रही खुशियां
पूज्य गुरु जी की डेप्थ मुहिम को बुद्धिजीवी वर्ग ने सराहा, बोले- आ रही है समाज में जागृति
कालांवाली व डबवाली के विधायक ने मुहिम की सराहना की
ओढां (सच कहूँ/राजू)। नशे को समाज से उखाड़ फेंकने के उद्देश्य से पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाई गई डैप्थ मुहिम समाज में जागृति ला रही है। इस मुहिम से जुड़ने के बाद उन घरों में चैन व अमन शांति देखी जा रही है, जिन घरों में नशे के कारण लड़ाई-झगड़ा होना आम सी बात हो गई थी। पूज्य गुरु जी ने आॅनलाइन कार्यक्रमों के जरिए पंचायतों को भी इस मुहिम के तहत एकजुट होकर नशे के खिलाफ लड़ने का आह्वान किया है। समाज के बुद्धिजीवियों ने इस मुहिम के लिए पूज्य गुरु जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि सभी लोग इस मुहिम में योगदान दें तो समाज नशामुक्त होने में अधिक समय नहीं लगेगा। वहीं अनेक पंचायतों द्वारा डैप्थ मुहिम को अपने गांवों में लागू करने के चलते इसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। इस बारे जब कुछ पंचायतों व बुद्धिजीवियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि डैप्थ मुहिम से समाज में जागरूकता आ रही है।
यह भी पढ़ें:– इन्सां लॉकेट गर्व से पहना करो: Saint Dr Ram Rahim
नशा समाज में आज एक बड़ी समस्या बन चुका है। आज परिवार टूटने व अपराध के पीछे नशा मुख्य कारण हैं। मेरे हिसाब से अगर समाज को जागरूक किया जाए तो इसके सार्थक परिणाम सामने आ सकते हैं। मैंने पूज्य गुरु जी का आॅनलाइन कार्यक्रम देखा था। गुरु जी का नशे के प्रति समझाने का ढंग मुझे बहुत अच्छा लगा। सबसे अच्छी बात तो ये है कि गुरु जी की डैप्थ मुहिम से जुड़कर नशा करने वाले ही नहीं बल्कि बेचने वाले भी नशे से तौबा कर गए। समाज को नशामुक्त बनाने में गुरु जी की डैप्थ मुहिम कारगर साबित हो रही है।
मंजीत कौर सरां, चेयरमैन (ब्लॉक समिति बडागुढ़ा)।
युवा पथभ्रमित होकर नशे की लत का शिकार हो जाते हैं। अगर उन्हें नहीं बचाया गया तो समाज में बाकी क्या रह जाएगा। पूज्य गुरु जी नशे के खिलाफ लंबे समय से लोगों को जागरूक करते आ रहे हैं। अब जो डैप्थ मुहिम शुरू की गई है वो अति सराहनीय मुहिम है। मैंने देखा है कि डैप्थ मुहिम से जुड़कर बड़ी संख्या में लोग नशा छोड़कर सभ्य जीवन जी रहे हैं। हम सभी को एकजुट होकर नशे के खिलाफ लड़ना होगा। गुरु जी समाज के बारे में जब इतना कर रहे हैं तो हमारा भी ये कर्तव्य बनता है कि हम भी इसमें योगदान दें।
शीशपाल केहरवाला, विधायक (हलका कालांवाली)।
आज नशा एक बड़ी समस्या बन चुका है। बिना किसी के सहयोग से अकेले न ही तो पुलिस प्रशासन और न ही सरकार इस पर अंकुश लगा सकती। सबसे पहले जागरूकता अनिवार्य है। पूज्य गुरु जी ने जो नशे के खिलाफ डैप्थ मुहिम चलाई है उससे न केवल लोग नशा छोड़ रहे हैं तो वहीं औरों को भी जागरूक कर रहे हैं। ये एक बहुत बड़ी बात है। मैं इस मुहिम की मुक्त कंठ से प्रशंसा करता हूं। नशामुक्त समाज में गुरु जी बहुत बड़ा योगदान निभा रहे हैं। समाज में नशे के खिलाफ युवा जागरूक हो रहे हैं।
अमित सिहाग, विधायक (हलका डबवाली)।
इतिहास गवाह है कि नशे ने सिवाए बर्बादी के कुछ नहीं दिया। नशे के चलते परिवार उजड़ रहे हैं। लड़ाई-झगड़े, परिवारों में बिखराव व अपराध के पीछे नशे का सबसे बड़ा योगदान है। ऐेसे में पूज्य गुरु जी की डैेप्थ मुहिम की समाज में बहुत आवश्यकता है। बहुत से लोग इस मुहिम से जुड़कर नशा छोड़ चुके हैं। मुझे पूज्य गुरु जी के कई आॅनलाइन कार्यक्रमों में शिरकत करने का अवसर मिला। पूज्य गुरु जी सच्चे समाज सुधारक हैं। गुरु जी समाज के लिए जितना कर रहे हैं वो और कोई नहीं कर सकता। मैं लोगों से आह्वान करता हूं कि डैप्थ मुहिम से जागरूक होकर नशा छोड़ें।
निर्मल सिंह मलड़ी, जेजेपी नेता (हलका कालांवाली)।
पूज्य गुुरु जी की डैप्थ मुहिम से जागरूक होकर मैंने अपने गांव में भी नशे के खिलाफ अभियान चला रखा है। इस मुहिम के समाज में सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। इसके अलावा पूज्य गुरु जी ने गीतों के माध्यम से भी पंचायतों को एकजुट होकर नशे के खिलाफ लड़ने का संदेश दिया है। गुरु जी का नशे के खिलाफ ये प्रयास काफी सराहनीय है। मैं सभी पंचायतों व लोगों से आह्वान करता हूं कि इस मुहिम से जागरूक होकर औरों को भी जागरूक करें। मैं पूरी पंचायत की तरफ से गुरु जी का डैप्थ मुहिम चलाने पर आभारी हूं।
भीम सिंह दादरवाल, सरपंच (गांव लक्कड़ांवाली)।
पूज्य गुरु जी ने नशे के खिलाफ जो मुहिम चला रखी है वो अति सराहनीय है। हम सभी को इसमें योगदान देना चाहिए। अगर नशा नहीं रुका तो भविष्य में इसके भयंकर परिणाम सामने आएंगे। हमें एकजुट होकर इससे लड़ना होगा। मैं ओढां खंड की पूरी सरपंच एसोसिएशन की ओर से गुरु जी के प्रयासों की सराहना करती हूं। मैं उन लोगों से आह्वान करती हूं जो नशा करते या बेचते हैं कि नशा किसी रूप में हितकारी नहीं है। इसलिए नशा छोड़ें। गुरु जी की डैप्थ मुहिम समाज में जागृति ला रही है।
अर्शदीप कौर मलिकपुरा, सरपंच एवं प्रधान (सरपंच एसोसिएशन खंड ओढां)।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।