Chaudhary Devi Lal University - Sach Kahoon Hindi

सीडीएलयू ने जारी किया बीए-एलएलबी पांच वर्षीय पाठ्यक्रम का प्रवेश शेड्यूल
सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। CDLU Admission Schedule: चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीए-एलएलबी पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम में प्रवेश संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा, पात्रता शर्तों और काउंसलिंग कार्यक्रम का विस्तृत शेड्यूल घोषित किया है। प्रवेश प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए पूरी रूपरेखा निर्धारित कर दी गई है।

जारी अधिसूचना के अनुसार बीए-एलएलबी पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए 28 जून रविवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। परीक्षा परिणाम 29 जून को घोषित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रश्न पत्र या प्रवेश परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की आपत्ति 29 जून को सुबह 11 बजे तक ही स्वीकार की जाएगी।

100 अंकों की होगी प्रवेश परीक्षा

प्रवेश परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसमें जनरल इंग्लिश से 15 अंक, लीगल एप्टीट्यूड से 30 अंक, रीजनिंग से 20 अंक, जनरल नॉलेज से 20 अंक तथा करेंट अफेयर्स से 15 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।

सामान्य वर्ग के लिए 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य

अधिसूचना के अनुसार प्रवेश परीक्षा में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। वहीं ओबीसी वर्ग के लिए 42 प्रतिशत तथा एससी, डीएससी और एसटी वर्ग के लिए 40 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। श्रेणीवार मेरिट सूची प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि पात्रता संबंधी प्रावधान बार काउंसिल आॅफ इंडिया के लीगल एजुकेशन नियम-2019 के अनुरूप लागू होंगे।

1 जुलाई को जारी होगी पहली मेरिट सूची

विश्वविद्यालय द्वारा पहली मेरिट सूची 1 जुलाई को शाम 5 बजे तक जारी की जाएगी, जबकि फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 3 जुलाई रात 11:59 बजे तक होगी। दूसरी मेरिट सूची 4 जुलाई को और तीसरी मेरिट सूची 8 जुलाई को जारी की जाएगी। यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो 11 जुलाई को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर खाली सीटों का विवरण जारी किया जाएगा। इसके बाद 13 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक फिजिकल काउंसिलिंग आयोजित होगी और चयनित अभ्यर्थियों को 14 जुलाई तक फीस जमा करवानी होगी।

7 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं

विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार बीए-एलएलबी पांच वर्षीय पाठ्यक्रम की नियमित कक्षाएं 7 जुलाई 2026 से प्रारंभ होंगी। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या जानकारी के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय द्वारा जारी ई-मेल और हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

मुख्य बिंदु

प्रवेश परीक्षा : 28 जून 2026
परिणाम : 29 जून 2026
पहली मेरिट सूची : 1 जुलाई
दूसरी मेरिट सूची : 4 जुलाई
तीसरी मेरिट सूची : 8 जुलाई
फिजिकल काउंसलिंग : 13 जुलाई
कक्षाओं का शुभारंभ : 7 जुलाई 2026

Shah Satnam Ji Girls School: क्विज प्रतियोगिता में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल रहा अव्वल
कॉलेज कैटेगरी में भी शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज ने झटका पहला स्थान

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। Shah Satnam Ji Girls School: चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सरसा में आयोजित दो दिवसीय साइंस कॉन्क्लेव उड़ान-2025 में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल व कॉलेज की छात्राओं ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की टीम ने विज्ञान प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की टीम ने मॉडल वर्ग में पहला स्थान अर्जित किया।

विजेता टीमों को सीडीएलयू के प्रोफेसर एस.के. गहलावत और जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता सार्इं ने नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. शीला पूनिया इन्सां ने बताया कि विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में स्कूल की दो टीमों ने भाग लिया। इनमें कक्षा 12वीं की अंजली (मेडिकल), गुरांशमीत (नॉन-मेडिकल) और पलक की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुल 26 पंजीकृत टीमों में से प्रारंभिक स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद केवल 8 टीमें फाइनल राउंड में पहुंचीं, जिनमें शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की टीम ने बाजी मारी।

कॉलेज की छात्राओं ने भी लहराया परचम | Sirsa News

इसी कॉन्क्लेव में आयोजित मुख्तियार सिंह मेमोरियल साइंस मॉडल प्रतियोगिता में शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज, सरसा की टीम ने भी कॉलेज कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल किया। कॉलेज प्रिंसीपल डा. गीता मोंगा इन्सां ने सभी को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या डा. शीला पूनिया इन्सां व कॉलेज प्रिंसीपल डा. गीता मोंगा इन्सां ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर खुशी जताई और कहा कि हमारी छात्राओं ने हर बार की तरह इस बार भी अपनी मेहनत और लगन से विद्यालय व कॉलेज का नाम रोशन किया है। ऐसे आयोजन बच्चों को वैज्ञानिक सोच और अनुसंधान की दिशा में प्रेरित करते हैं।

अन्य वर्गों में यह टीमें रहे विजेता

क्विज प्रतियोगिता में सतगुरु प्रताप सिंह स्कूल और द सरसा स्कूल ने क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किए। इसी प्रकार निबंध लेखन में स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकंडरी स्कूल, सरसा को प्रथम स्थान मिला। गवर्नमेंट गर्ल्ज सीनियर सेकंडरी स्कूल, सरसा और ग्रामीण प्रगति सीनियर सेकंडरी स्कूल ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

साइंस मॉडल प्रतियोगिता में गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल, हिजरांवां (फतेहाबाद) ने प्रथम स्थान, गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल, गुडियाखेड़ा (सरसा) ने दूसरा और श्रीराम न्यू सतलुज स्कूल, सरसा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विश्वविद्यालय और कॉलेज वर्ग में एम.एम. पी.जी. कॉलेज, फतेहाबाद ने क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मुख्तियार सिंह मेमोरियल साइंस मॉडल में प्रतियोगिता में बी.आर. अंबेडकर गवर्नमेंट कॉलेज, डबवाली और जेसीडी मेमोरियल कॉलेज, सरसा ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– गांव सारसा में कांग्रेस को बड़ा झटका – सैकड़ों लोगों ने डीडी शर्मा के नेतृत्व में छोड़ा कांग्रेस का साथ, भाजपा में हुए शामिल

CDLU: सीडीएलयू में दो दिवसीय पुस्तक मेला शुरू, पहले दिन विद्यार्थियों की कम भागीदारी से फीका पड़ा उत्साह
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने किया शुभारंभ, 50 से अधिक स्टॉलों पर सजीं हजारों पुस्तकें

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Chaudhary Devi Lal University: चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सरसा के विवेकानंद पुस्तकालय की ओर से माता अमृता देवी बिश्नोई भवन (यूआईटीडीसी सेंटर) में सोमवार को दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी (पुस्तक मेला) का शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन उपायुक्त शांतनु शर्मा ने किया। इस अवसर पर सरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण और कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों में पठन संस्कृति को बढ़ावा देना रहा। हालांकि पहले दिन विद्यार्थियों की अपेक्षित उपस्थिति न होने से कार्यक्रम का उत्साह कुछ फीका पड़ा और पुस्तक विक्रेताओं को निराशा का सामना करना पड़ा। Sirsa News

मेले में 50 से अधिक स्टॉल लगाए गए

दिल्ली, मुंबई, जयपुर सहित देश के विभिन्न शहरों से आए 50 से अधिक प्रकाशकों व पुस्तक विक्रेताओं ने अपने स्टॉल लगाए। स्टॉलों पर साहित्य, विज्ञान, तकनीकी शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, धार्मिक व प्रेरणादायक पुस्तकों सहित विविध विषयों की हजारों पुस्तकें प्रदर्शित की गईं। प्रकाशकों ने बताया कि वे युवाओं में पढ़ने की रुचि जगाने की उम्मीद लेकर आए थे, लेकिन पहले दिन अपेक्षित भीड़ नहीं पहुंची।

विद्यार्थियों की कम भागीदारी | Sirsa News

विश्वविद्यालय के करीब 5,000 विद्यार्थियों में से पहले दिन केवल लगभग 500 विद्यार्थी ही मेले में पहुंचे। कई छात्रों को मेले की जानकारी देर से मिली, जबकि कुछ को इसका पता ही नहीं चला। इस कारण विक्रेता स्वयं विद्यार्थियों को अपने स्टॉल तक बुलाने का प्रयास करते नजर आए। एक पुस्तक विक्रेता ने बताया हम दिल्ली से विशेष रूप से इस मेले के लिए आए हैं, लेकिन अब तक बहुत कम बिक्री हुई है। हमें उम्मीद थी कि विश्वविद्यालय के छात्र बड़ी संख्या में आएंगे। मेला शहरवासियों के लिए भी खुला रखा गया था, लेकिन स्थानीय लोगों की कम उपस्थिति से माहौल कुछ सुस्त रहा। आयोजकों को उम्मीद है कि मंगलवार को दूसरे दिन विद्यार्थियों और आम नागरिकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

अधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह

उपायुक्त शांतनु शर्मा ने मेले का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों व विक्रेताओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि किताबें इंसान की सबसे बड़ी साथी होती हैं। जो पढ़ने की आदत डालता है, वही जीवन में ऊंचाइयां छूता है। उन्होंने युवाओं से डिजिटल युग में भी पुस्तक पठन संस्कृति को जीवित रखने का आह्वान किया। इस मौके पर एसपी दीपक सहारण ने विद्यार्थियों को अध्ययनशील बनने के लिए प्रेरित किया, जबकि कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार ने समय प्रबंधन के महत्व पर जोर दिया।

विवेकानंद पुस्तकालय की अध्यक्ष प्रो. मोनिका वर्मा ने बताया कि मेले का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल माध्यमों से हटाकर फिर से पुस्तकों के प्रति आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि पुस्तकें मनुष्य के विचारों को दिशा देती हैं और उसके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह प्रदर्शनी 4 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आम जनता और विद्यार्थियों के लिए खुली रहेगी। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– भिवानी में राष्ट्रीय एकता शिविर का चौथा दिन, युवाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारी सिखाने का माध्यम है एनएसएस: आनंद कुमार

Surajkund Mela: सीडीएलयू के विद्यार्थियों ने किया सूरजकुंड मेले का शैक्षणिक भ्रमण
सरसा (सच कहूँ न्यूज़)। Chaudhary Devi Lal University: विद्यार्थियों को व्यावसायिक और सांस्कृतिक ज्ञान प्रदान करने के लिए चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ग्रेजुएट स्टडीज विभाग के बीए (जे.एम.सी.) और इकोनॉमिक्स के छात्रों ने फरीदाबाद सूरजकुंड में चल रहे 38वें अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का शैक्षणिक भ्रमण किया। वाइस चांसलर प्रो. नरसी राम बिश्नोई व यूएसजीएस के डीन प्रो. सुशील कुमार के नेतृत्व आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण पर डॉ. कृष्ण कुमार, डा. पूनम और डॉ. किरण भी छात्रों के साथ मौजूद रहे। Sirsa News

इस दौरान विद्यार्थियों को सूरजकुंड मेले के इतिहास, देश व प्रदेश की कला, संस्कृति, व्यापार और पर्यटन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को करीब से समझने का अवसर मिला। विशेष रूप से बी.ए. (जे.एम.सी.) के छात्रों के लिए यह यात्रा पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में एक मूल्यवान अनुभव रहीं, क्योंकि उन्होंने इस दौरान रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंटेशन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को जाना। वहीं इकोनॉमिक्स के छात्रों के लिए यह दौरा व्यापारिक गतिविधियों, बाजार व्यवस्था और लोकल इंडस्ट्री को समझने का बेहतरीन अवसर साबित हुआ। इस शैक्षणिक दौरे को लेकर छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिला। Sirsa News

उन्होंने इस अवसर का पूरा लाभ उठाते हुए विभिन्न स्टॉल्स, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और हस्तशिल्प उत्पादों की गहरी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कई कारीगरों और व्यापारियों से बातचीत की और उनके अनुभवों को समझा। इस अवसर पर यूएसजीएस के डीन प्रो. सुशील कुमार ने कहा ऐसे शैक्षणिक दौरे छात्रों के ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विश्वविद्यालय का उद्देश्य है कि छात्रों को कक्षा के बाहर भी वास्तविक दुनिया की समझ दी जाए। वहीं डॉ. कृष्ण कुमार और डॉ. किरण ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया और उनके अनुभवों को साझा किया। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– Punjab: प्रदेश सरकार ने चार डीएसपी के किए तबादले

एमए लोक प्रशासन के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर में छाई शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं
नमन तंवर ने 80 प्रतिशत अंक लेकर यूनिवर्सिटी किया टॉप

टॉप-10 में शामिल सभी छात्राएं शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की | Sirsa News

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किए गए एमए लोक प्रशासन के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज (Shah Satnam Ji Girls College) की छात्राओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। द्वितीय सेमेस्टर में सभी टॉप-10 विद्यार्थी इसी कॉलेज की छात्राओं ने बटोरे हैं। नमन तंवर ने 80 प्रतिशत अंक लेकर यूनिवर्सिटी टॉप किया है। जबकि सरोज रानी ने 78 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और रिया ने 76.71 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। Sirsa News

इसके अलावा मोनिका ने 76.43 प्रतिशत के साथ चौथा, निधि और देवकी ने संयुक्त रुप से 75.86 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवां, लवप्रीत ने 75.29 प्रतिशत अंक लेकर छठा, कमलेश रानी ने 74.86 प्रतिशत अंक लेकर सांतवां, रमनदीप 74.71 प्रतिशत अंक लेकर आठवां, प्रमोद ने 74.43 प्रतिशत अंकों के साथ नौंवां और अनुराधा ने 74 प्रतिशत अंकों के साथ यूनिवर्सिटी में दसवां स्थान हासिल किया। गौरतलब है कि इस कक्षा की सभी छात्राओं ने मैरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवाया है। केवल एक ही छात्रा की फर्स्ट डिवीजन है। इसी प्रकार चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा किरण ने भी 82.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी टॉप कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। Sirsa News

कपिशा पूनिया ने 81.20 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा, महिमा ने 80.40 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा और शिवांगी ने 79.60 प्रतिशत अंक लेकर यूनिवर्सिटी में चौथा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा रेखा ने 78.20 प्रतिशत अंकों के साथ छठा और निधि ने 76.40 प्रतिशत अंक लेकर आठवें स्थान पर कब्जा किया। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं को और अध्यापकगणों के कुशल मार्गदर्शन को दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रिंसीपल डॉ. गीता मोंगा ने छात्राओं और अध्यापकगणों को बधाई दी तथा महाविद्यालय का नाम चमकाने वाली छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– निर्माणधीन बस अड्डे पर हुई चोरी

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा में अब 14 जुलाई तक ले सकते है दाखिला
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा (Chaudhary Devi Lal University) ने विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक सत्र 2023-24 के स्नातक तथा स्नातकोत्तर प्रोग्राम्स में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज में चल रहे विभिन्न प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को 14 जुलाई 2023 तक बढ़ा दिया है। Kharkhoda News

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न टीचिंग डिपार्टमेंट्स में चल रहे स्नातकोत्तर प्रोग्राम्स में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा कर 19 जुलाई 2023 किया गया है। सभी पाठ्यक्रमों की फीस ऑनलाइन मोड से जमा होगी। उन्होंने बताया कि इस बार स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिला भी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा और जिन आवेदकों का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है वो भी आवेदन कर सकते है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा की तिथियों को भी आगे बढ़ाया है। पहले जो प्रवेश परीक्षांए 10 जुलाई से प्रारंभ होनी थी वे परीक्षाएं अब 22 जुलाई से 25 जुलाई तक विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगी। ये परीक्षाएं मॉर्निंग तथा इवनिंग सेशन में आयोजित होगी।

उन्होंने बताया कि एमबीए, एमकॉम, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमएससी एनर्जी एंड एनवायरमेंट साइंस, एमएससी फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, एमएससी जूलॉजी तथा एमएससी बॉटनी की प्रवेश परीक्षा 22 जुलाई को आयोजित की जाएगी इसी दिन मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एण्ड इन्फोमेंशन साइंस तथा एलएलएम की प्रवेश परीक्षा भी होगी। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई को एमपीएड, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फोर्मेशन सांइस, एमए एजुकेशन, एम ए हिन्दी, एमए पंजाबी सहित एमएससी गणित, एमएससी रसायन विज्ञान तथा एमएससी भौतिकी विषयों की प्रवेश परीक्षा होगी। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– Passport Rules: क्या आपको पता है, ये 3 लोग दुनिया में बिना पासपोर्ट के कहीं भी आ-जा सकते हैं?

Shah Satnam Ji Girls College ने फिर लहराया परचम
– कॉलेज की ज्योति ने किया एमए इंग्लिश में यूनिवर्सिटी टॉप

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज (Shah Satnam Ji Girls College) की छात्रा ज्योति ने एमए इंग्लिश में 74 प्रतिशत अंक लेकर चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में टॉप किया। ज्योति बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है और अपनी हर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. गीता मोंगा ने ज्योति को अपनी बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

डॉक्टर व वैज्ञानिक अभी तक इंसान के शरीर को सिर्फ 5 से 7 परसेंट ही पढ़ पाए | Saint Dr MSG

अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका ने अपने संपूर्ण विभाग के साथ ज्योति के विश्वविद्यालय टॉप करने को एक सम्मानीय पल बताया। वहीं ज्योति ने अपनी सफलता का श्रेय पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को देते हुए बताया कि वो हमेशा ही उसके लिए प्रेरणास्त्रोत रहें है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।