run - Sach Kahoon Hindi

कोलकाता में दौड़ेगी भारत की पहली अंडरवॉटर मेट्रो
प्रॉजेक्ट पर काम तेजी से जारी,  मार्च 2020 तक काम पूरा होंने की उम्मीद |Underwater Metro

Edited By Vijay Sharma

नई दिल्ली (सच कहूँ डेस्क)।  अब तक आपने मेट्रो को जमीन के ऊपर (एलिवेटेड) और अंडरग्राउंड (Underwater Metro) चलते देखा है, लेकिन बहुत जल्द भारत में अंडरवॉटर मेट्रो भी दौड़ेगी। कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (KMRC) बहुत जल्द हुगली नदी के भीतर मेट्रो चलाने जा रही है। ईस्ट-वेस्ट प्रॉजेक्ट पर काम बहुत तेजी से जारी है और उम्मीद की जा रही है कि मार्च 2020 तक यह काम पूरा हो जाएगा। जिसके बाद सफर करने वाले अंडरवॉटर मेट्रो सवारी का रोमांचक अनुभव उठा पाएंगे। इस प्रोजेक्ट के चीफ इंजीनियर विश्वनाथ दीवानजी ने बताया कि हमने इसके लिए 13 देशों के अंडरवाटर टनल प्रोजेक्ट की स्टडी की। उनके इंजीनियरों से चुनौतियों और खतरे समझे। टनल की डिजाइनिंग और प्लानिंग में ही करीब एक साल का वक्त लग गया। मजबूत प्लानिंग का नतीजा यह रहा कि 520 मीटर लंबी टनल बनाने में महज 66 दिन लगे।

8600 करोड़ में तैयार हुआ प्रॉजेक्ट |Underwater Metro

भारत की सबसे पहली मेट्रो की शुरुआत 1984 में कोलकाता में हुई थी। यह नॉर्थ-साउथ मेट्रो थी। ईस्ट-वेस्ट मेट्रो की शुरुआती लागत 4900 करोड़ रुपये थी और यह 14 किलोमीटर लंबा था। बाद में बदलाव और लेट होने के कारण यह दूरी 17 किलोमीटर हो गई और प्रॉजेक्ट की लागत 8600 करोड़ रुपये पहुंच गई।

नदी के पानी का प्रेशर बर्दाश्त करने वाली मशीन जर्मनी से आई |Underwater Metro

इस काम के लिए ऐसी मशीन की जरूरत थी, जो ऊपर से पड़ने वाला नदी के पानी का प्रेशर बर्दाश्त कर सके और यह हमने जर्मनी से बनवाकर मंगवाई। इसके लिए तीन शिफ्टों में 1500 लोगों ने बिना थके और रुके काम किया। हर दिन 150 ट्रक मलबा निकाला गया ताकि काम सुचारु चल सके। नदी में 36 मीटर की गहराई में बढ़ता तापमान और ऑक्सीजन की कमी भी बड़ी चुनौतियों में एक थी। इसके लिए अलग से ऑक्सीजन डाला गया। यह तापमान 50 डिग्री सेल्सियस नीचे तक चला जाता है, इससे वातावरण बहुत गर्म हो जाता है। आपात स्थिति के लिए पर्याप्त फायर अलार्म लगाए गए हैं। रेस्क्यू टीम और निकासी मार्ग अलग बनाए गए हैं, ताकि ये आपस में न टकराए।

टनल कोलकाता को हावड़ा से जोड़ेगी, दो फेज में मेट्रो का निर्माण

कोलकाता मेट्रो का निर्माण दो फेज में किया जा रहा है।

इसकी कुल लंबाई 16 किमी. होगी।

पहला चरण साल्ट लेक सेक्टर 5 से साल्ट लेक स्टेडियम 5.5 किमी. तक है।

दूसरा फेज अंडरग्राउंड मेट्रो का 11 किमी. लंबा है।

यह मेट्रो फूल बगान से हावड़ा स्टेशन तक चलेगी।

ट्रैक बिछाने का काम शुरू हाे चुका है।

साथ ही स्टेशनों का निर्माण भी चल रहा है।

इस लाइन को 2021 में चालू करने का लक्ष्य है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दिल्ली-वाराणसी रूट पर चल सकती है बुलेट ट्रेन, बजट सत्र में हो सकती है घोषणा
अमेरिकी कंपनी मोट मैकडॉनल्ड ने रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंप दी है

नई दिल्ली। अहमदाबाद-मुंबई के बाद बुलेट ट्रेन उत्तर प्रदेश में भी चलती दिखाई दे सकती है। नई दिल्ली से वाराणसी तक बुलेट ट्रेन के रूट की फिजिबिलिटी रिपोर्ट अमेरिकी कंपनी मोट मैकडॉनल्ड ने तैयार कर सरकार को सौंप दी है। अगले महीने पेश होने वाले बजट में इस रेल लाइन के निर्माण के लिए पैसे स्वीकृत किए जा सकते हैं। उसके बाद भूमि अधिग्रहण और निर्माण शुरू होगा। हालांकि इस सबको पूरा होने में कम से कम पांच से सात साल लग सकते हैं।

दिल्ली-वाराणसी कॉरिडोर के अलावा केंद्र सरकार पांच अन्य रूट की फिजिबिलिटी रिपोर्ट भी तैयार करा रही है। ये हैं- दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए अमृतसर, चेन्नई से बंगलूरू, दिल्ली से भोपाल, कोलकाता से टाटानगर और कोलकाता से धनबाद। दिल्ली से कानपुर होते हुए वाराणसी तक जाने वाली बुलेट ट्रेन को बाद में पटना और अंतत: कोलकाता तक ले जाया जा सकता है।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन शुरू होने की मियाद अगस्त 2022 है। इसके लिए आधे से ज्यादा जमीन का अधिग्रहा हो चुका है। नवंबर से ट्रैक निर्माण शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि बुलेट ट्रेन लक्ष्य से एक साल पूर्व ही मुंबई से सूरत तक के खंड में अगस्त 2021 से चलने लगेगी।

जीका ने दिया है 90,000 करोड़ का कर्ज

अहमदाबाद से मुंबई तक चलने वाली पहली बुलेट ट्रेन की फिजिबिलिटी रिपोर्ट जापान इंटरनेशनल कॉरपोरेशन एजेंसी जीका ने बनाई थी। इस बुलेट ट्रेन की लागत 1.1 लाख करोड़ रुपये है, जिसमें से 90 हजार करोड़ का कर्ज जीका ने 0.1 फीसदी ब्याज पर 50 साल के लिए दिया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अब विद्यार्थी प्रदेशभर में चलाएंगे ‘पौधागिरी’ अभियान
अभियान को लेकर विभाग ने स्कूलों से मांगी डिमांड

साल तक पौधे की विद्यार्थी को करनी होगी संभाल, मिलेंगे 50 रुपए छमाही

विद्यालयों में होगी सैल्फी विद ट्री नामक प्रतियोगिता

‘Puddhagiri’ campaign will now run across the state

सच कहूँ-सुनील वर्मा सरसा। देश व प्रदेश में बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण व ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से निपटने के लिए प्रदेश सरकार गंभीर नजर आ रही है ‘Puddhagiri’ campaign will now run across the state। वन विभाग द्वारा इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों से सरकार संतुष्ट नजर नहीं आ रही है,इसलिए अब स्कूलों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कड़ा कदम उठाया हैै। सरकार ने स्कूलों में विद्यार्थियों से पौधारोपण करवाने व उनके पालन-पोषण के लिए हरियाणा माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को निर्देश जारी किए है। मानसून के मौसम में अब ‘पौधागिरी’ के नाम से प्रदेश भर के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में 10 जुलाई से 30 अगस्त तक विशेष पौधारोपण अभियान चलाकर 20 लाख से अधिक पौधे रोपित किए जाएंगे।

छठीं से 12वीं के विद्यार्थी लेंगे भाग

‘Puddhagiri’ campaign will now run across the state

प्रदेशभर के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में चलने वाले पौधारोपण अभियान को ‘पौधागिरी’ का नाम दिया गया हैै। इस अभियान में कक्षा छठीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी भाग लेंगे। किस स्कूल में कितने पौधे और किस-किस किस्म के पौधे लगाए जाएंगे,इसकी पूरी जिम्मेवारी स्कूलों में बने इकों क्लब के इंचार्ज की होगी। सर्वप्रथम इकों क्लब के इंचार्ज पौधों की सख्यां व किस्म के बारे में वन अधिकारी को लिखित में देंगे। इसके पश्चात वे पौधशालाओं से पौधे ले पाएंगे।

10 जुलाई से 30 अगस्त तक चलेगा अभियान

‘Puddhagiri’ campaign will now run across the state

प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण में इस बार विद्यार्थियों की हिस्सेदारी तय की गई है। सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में 10 जुलाई से 30 अगस्त तक विशेष पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। पौधारोपण के लिए जिला के सभी स्कूलों से पौधों की सख्यां और किस्म के बारे में जानकारी मांगी गई है, जल्द ही उसकी पूरी डिटेल वन अधिकारी को सौंप दी जाएगीं।

-डॉ. यज्ञदत्त वर्मा, डीईओ सरसा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कल से बहादुरगढ़ तक दौड़ेगी मेट्रो
तोहफा। हरियाणा का तीसरा मेट्रो सिटी बनेगा जिला झज्जर का बहादुरगढ़ शहर, स्वागत को शहरवासी तैयार

कुंडली तक मेट्रो विस्तार का कार्य भी प्रगति पर

सच कहूँ न्यूज/बहादुरगढ़।

हरियाणा के एक और शहर को कल से मेट्रो का तोहफा मिलने जा रहा है। यह शहर है दिल्ली सीमा से सटा जिला झज्जर में स्थित गेट वे आॅफ हरियाणा यानि बहादुरगढ़। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गेट बहादुरगढ़ शहर को मैट्रो सेवा की सौगात देंगे। मुंडका से बहादुरगढ़ ग्रीन लाइन ट्रैक पर चार स्टेशन दिल्ली क्षेत्र में बने हैं जबकि तीन स्टेशन बहादुरगढ़ क्षेत्र में बनाए गए हैं।

एमआईई स्टेशन, बस स्टैंड व सिटी पार्क मैट्रो स्टेशन के माध्यम से पश्चिमी हरियाणा का संपर्क राष्टÑीय राजधानी से बढ़ेगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नार्थ एवेन्यु से मुंडका-बहादुरगढ़ मैट्रो लाइन का शुभारंभ करेंगे और बहादुरगढ़ शहर के सिटी पार्क पार्किंग स्थल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय शहरी एवं आवास राज्य मंत्री हरदीप सिंह पूरी तथा कृषि मंत्री हरियाणा ओमप्रकाश धनखड़ की गरिमामयी उपस्थित में उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे मुंडका-बहादुरगढ़ मैट्रो लाइन का शुभारंभ

मुंडका से बहादुरगढ़ इस ग्रीन लाइन ट्रैक पर चार स्टेशन दिल्ली क्षेत्र में बने हैं जबकि तीन स्टेशन बहादुरगढ़ क्षेत्र में बनाए गए हैं। एमआईई स्टेशन, बस स्टैंड व सिटी पार्क मैट्रो स्टेशन के माध्यम से पश्चिमी हरियाणा के लोगों का जुड़ाव मैट्रो के माध्यम से राजधानी से सीधा होगा।

उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ क्षेत्र में बने मैट्रो स्टेशन की कनेक्टिविटी इंद्रलोक व कीर्तिनगर से होगी और प्रतिदिन करीब एक लाख यात्री इस मैट्रो योजना से लाभांवित होंगे। बहादुरगढ़ शहर देश की राजधानी से सटा है और रोजाना लाखों यात्रियों का आवागमन देश की राजधानी से हो रहा है। ऐसे में मैट्रो सेवा के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र ही नहीं बल्कि पश्चिमी हरियाणा के लोगों को यातायात का सुगम साधन उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ शहर के लिए मैट्रो सेवा विकास की धुरी बनेगी और विकासात्मक परिवर्तन के साथ बहादुरगढ़ निरंरत आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि मैट्रो सेवा व्यक्ति विशेष के लिए ही नहीं बल्कि हर आमजन मानस को सीधे लाभांवित करने की योजना है और मौजूदा सरकार ने बिना किसी देरी के इस प्राथमिकता से शुरू करवाते हुए बहादुरगढ़ क्षेत्र को बड़ी सौगात देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग के अनुरूप केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से विकासात्मक योजनाओं को समर्पित किया जा रहा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पंजाब की सड़कों पर दौड़ेगी आधुनिक सुपर इंटैग्रल बसें
लुधियाना(राम गोपाल राएकोटी)। पंजाब के विभिन्न शहरों के बस यात्रियों को शानदार सफर सुविधाएं मुहैया करवाने व गर्मी से बचाने के लिए ट्रांसपोर्ट विभाग पंजाब अंतरराष्ट्रीय स्तर की अति -आधुनिक सुपर इंटैग्रल बसों का शुरु करने जा रहा है, जिनमें इन बसों की संख्या 31 होगी व यह चंडीगढ़ सहित पंजाब के कुल 9 बस डिपूओं को सौंपी जाएंगी।

डिपूओं में ठेके पर रखे गए चालकों को दिया जायेगा प्रशिक्षण

इस संबंधी पंजाब स्टेट बस स्टैंड मैनेजमेंट समिति द्वारा डीपू मैनेजरों को लिखे पत्र से जानकारी प्राप्त हुई है। ट्रांसपोर्ट विभाग ने डीपू मैनेजरों को कहा है कि वह चालकों को प्रशिक्षण देकर तैयार करें । यह प्रशिक्षण डिपूओं में ठेके पर रखे गए चालकों को दी जाएगी।

जारी पत्र के मुताबिक कुल 31 बसों को चंडीगढ़ सहित पंजाब के चंडीगढ़, रूप नगर, लुधियाना, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर), होशियारपुर, पठानकोट, अमृतसर -1, अमृतसर -2, श्री मुक्तसर साहब में दी जाएंगी परंतु यह सभी 31 बसें विभिन्न डिपूओं को अलग -अलग संख्या में दी जा रही हैं, जिसमें चंडीगढ़ को सबसे अधिक 8 बसें दीं जाएंगी, जबकि इसी तरह रूपनगर को 4 बसें, लुधियाना को 2, नवांशहर को 3, होशियारपुर को 6, पठानकोट को 3, अमृतसर -1 को 2 व अमृतसर -2को 1 बस मिलेगी।

इन शहरों से विभिन्न रूटों पर दौड़ेंगी बसें

जबकि इसी कड़ी में श्री मुक्तसर साहब को 2 सुपर एसी. इंटैग्रल बसें मुहैया करवाई जाएंगी, जो इन शहरों से विभिन्न रूटों पर दौड़ेंगी। इन बसों को चलाने व इनके प्रशिक्षण के लिए 155 चालकों की मांग की गई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अब मथुरा-कुरुक्षेत्र के बीच दौड़ेगी गीता जयंती ट्रेन
मुख्यमंत्री 6 दिसम्बर को कुरुक्षेत्र से हरी झंडी देकर करेंगे रवाना

Kurukshetra, SachKahoon News: अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल भगवान श्रीकृष्ण की कर्मभूमि कुरुक्षेत्र और जन्मभूमि मथुरा के लोगों को एक नायाब तोहफा देने जा रहे है। इस पावन अवसर पर मथुरा और कुरुक्षेत्र के लिए रेलवे ट्रैक पर दोनों पवित्र स्थलों के श्रद्धालुओं के लिए गीता जयंती ट्रेन दौड़ेगी। इस गीता जयंती ट्रेन को चलाने के लिए केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने हरी झंडी दे दी है और मुख्यमंत्री मनोहर लाल गीतास्थली कुरुक्षेत्र से इस ट्रेन को 6 दिसम्बर को झंडी देकर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकार बनने के बाद जहां गीता जयंती समारोह के बजट को पहले वर्ष दौगुना करने का काम किया वहीं दूसरे वर्ष गीता जयंती को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का दर्जा देने का काम किया। इसी वर्ष ही मुख्यमंत्री के प्रयासों से मथुरा से कुरुक्षेत्र और कुरुक्षेत्र से मथुरा के लिए गीता जयंती ट्रेन को शुरू किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के कारण ही कुरुक्षेत्र को पर्यटन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नया मुकाम मिला है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री सुरेश प्रभु के समक्ष मथुरा से कुरुक्षेत्र विशेष ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा था। केन्द्रीय मंत्री ने शुक्रवार को देर सायं मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर मोहर लगाकर दोनों पवित्र स्थलों के लाखों लोगों को एक नई सौगात देने का निर्णय लिया है। अब 6 दिसम्बर के बाद दोनों शहरों के लोग आराम से भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि और कर्मभूमि को निहार सकेंगे।

गीता उपदेश-हरियाणवी गीत लांच

NarNaul, Sagar Kumar: अंतर्राष्ट्रीय गीता जयन्ति महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कर कमलों द्वारा गीता उपदेश-हरियाणवी गीत को लॉंच किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, ज्ञानानन्द जी महाराज व विधायक सुभाष सुधा भी मौजूद थे। गौरतलब है कि जाने-माने गायक दिलावर कौशिक ने इस गीत को अपनी आवाज दी है तथा वरिष्ठ आशु कवि परमानन्द कौशिक ने इस गीत को शब्दों में पिरोया है। गीत का निर्देशन अमित शर्मा द्वारा किया गया। गीता-उपदेश गीत के विमोचन अवसर पर गायक दिलावर कौशिक ने बताया कि गीत के बोल श्रोताओं को भाव-विभोर कर देंगे। इस गीत में गीत के ज्ञान के महत्व को बारीकी से समझाया गया है।

कांग्रेस में है दम कि वह राहुल को अध्यक्ष बनाकर भी चल लेगी
कांग्रेस की सर्वोच्चय नीति निर्धारक समिति ने मंगलवार को एक सामूहिक प्रस्ताव पार्टी की सर्वेसर्वा सोनिया गांधी को दिया है कि राहुल गांधी को अब पार्टी की कमान संभालनी चाहिए। अपने 15 वर्ष के संसदीय जीवन में यूं भी राहुल गांधी काफी कुछ सीख चुके हैं। ऐसे में पार्टी के शीर्ष नेताओं, जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, वरिष्ठ नेता एके एंटोनी, रणदीप सिंह सुरजेवाला प्रमुख तौर पर शामिल हैं, ने यह प्रस्ताव भेजा है। अभी जो कांग्रेस पार्टी है, यह अपने-आपको देश का सबसे पुराना संगठन कहती है और अपने सभी प्रचार अभियानों में यह बकायदा लिखा जाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी, लेकिन यह पार्टी कांग्रेस (आई.) यानि कांग्रेस इंदिरा का विस्तार मात्र है, जो 1967 में अस्तित्व में आई है। जिस पर एकमात्र हक स्वयं कांग्रेसियों द्वारा इंदिरा गांधी के पारिवारिक वारिसों का ही माना जाता है। तभी 1984 में कांग्रेस के पास बेहद अनुभवी नेता होने के बावजूद पार्टी नेताओं ने पीसी एलेक्जेण्डर द्वारा सुझाए या यूं कहे लाईन में धक्के से खड़े किए गए, राजनीति के अनिच्छुक इंदिरा गांधी के ज्येष्ठ एवं एकमात्र जीवित पुत्र राजीव गांधी को नेता चुना व प्रधानमंत्री पद सौंपा। 1991 में राजीव गांधी की हत्या हो गई, तब उनकी पत्नी सोनिया गांधी ने पार्टी से दूरी बना ली, जिसे पीवी नरसिम्हा राव ने संभाला। तत्पश्चात सीताराम केसरी ने पार्टी की बागडोर संभाली। लेकिन कांग्रेसी, जिन्हें सोनिया गांधी की पार्टी से दूरी तड़पा रही थी, वह सोनिया गांधी के 1998 में अध्यक्ष पद संभालने पर ही अपने आपको सच्चा कांग्रेसी व सुरक्षित महसूस करने लगे। अब कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, जिनकी तबियत काफी नासाज रहती है और वह पार्टी की अहम् गतिविधियों में सक्रिय भाग भी नहीं ले पा रहीं, तब उनके पुत्र राहुल गांधी को पार्टी अपना अगला अध्यक्ष ‘बैठा’ लेना चाहती है। भले ही राहुल गांधी पर यह आरोप लगते आए हैं कि वह राजनीति में अनिच्छापूर्ण घूम रहे हैं। एक खानदानी राजनीतिक परिवार से होते हुए भी वह सामान्य सी राजनीतिक घटनाओं को भी संजीदगी से नहीं ले रहे। बहुत बार राहुल गांधी की तुलना उनकी बहन प्रियंका गांधी से भी होती है, जिन्हें हर चुनाव के वक्त कांग्रेस का एक खेमा सक्रिय होने के लिए काफी जोर अजमाइश भी करता है। लेकिन शायद यह गांधी परिवार की आंतरिक इच्छा है कि वह राहुल गांधी को ही इस देश का व पार्टी का सर्वोच्चय नेता बना हुआ देखना चाहते हैं। राहुल गांधी भले ही भारतीय राजनीति में या कांग्रेस में एक अनिच्छुक चेहरा हों। बावजूद इसके उनके कई प्रयोग पार्टी के लिए काफी अच्छे रहे हैं, जैसे कि उन्होंने निचले स्तर पर पार्टी में युवाओं व पंक्ति दो के नेताओं को बेहद सक्रिय कर दिया है। जो पार्टी में अपना मुकाम बनाने के लिए बहुत मेहनत करने लगे हैं। फिर राहुल गांधी ने अपने आसपास के नेताओं की टीम में या तो आला दर्जे के प्रशासक, बुद्धिजीवी जोड़ लिए हैं या फिर वह बेहद सक्रिय युवा हैं, जो पार्टी को किसी भी मोर्चे पर पिछड़ने नहीं देना चाहते। ऐसे नेताओं के लिए अध्यक्ष अब ‘ब्रिटेन का शाही ताज’ मात्र भी रहे, तो भी चलेगा। कांग्रेस का वर्तमान काल ऐसा हो चुका है कि भले ही उसका अध्यक्ष कम अनुभवी हो, राजनीति में अनिच्छुक हो या पार्टी एवं परिवार के पास राहुल से भी बेहतर नेता हों, लेकिन राजीव गांधी, सोनिया गांधी की परिपाटी को ढोने में कांग्रेस पार्टी अभी भी दमखम रखती है।