Crime News - Sach Kahoon Hindi

Gurugram Crime News: डेढ़ लाख रुपये के विवाद में पीजी संचालक की गोली मारकर हत्या
गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Gurugram News: आचार्यपुरी कॉलोनी में डेढ़ लाख रुपये के लेन-देन को लेकर पीजी संचालक हेमंत कौशिक (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात का आरोप उसके दोस्त और रिटायर्ड फौजी अमरजीत पर है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, अमरजीत मंगलवार रात हेमंत के घर उधार दिए 1.5 लाख रुपये मांगने पहुंचा था। उसने कमरे में टेबल पर पिस्टल रखकर पैसे मांगे और 20 प्रतिशत ब्याज देने की बात कही। हेमंत ने आठ दिन का समय मांगा, लेकिन आरोपी तैयार नहीं हुआ। बहस बढ़ने पर अमरजीत ने हेमंत के माथे में गोली मार दी। उस समय उसकी पत्नी, तीन बच्चे और दोस्त ललित भी कमरे में मौजूद थे।

गोली लगने के बाद परिजन हेमंत को अस्पताल ले गए, जहां से उसे फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ घंटे बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। हेमंत पीजी चलाने के साथ किराये का काम भी करता था। परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। सेक्टर-14 थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी भिवानी का रहने वाला है और मामले की जांच जारी है।

Gurugram News: गुरुग्राम की आचार्यपुरी में पीजी संचालक हेमंत कौशिक की हत्या का आरोपी रिटायर्ड फौजी अमरजीत व हेमंत कौशिक का घर।

चांदपुरा में दिव्यांग से कथित लूटपाट, तीन बाइक सवार युवकों पर आरोप
जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: गांव चांदपुरा निवासी दिव्यांग दर्शन सिंह से तीन बाइक सवार युवकों द्वारा कथित तौर पर लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 5 सितंबर की शाम की बताई जा रही है। पीड़ित ने जाखल थाना में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दर्शन सिंह के अनुसार, वह शाम को खेत में काम करने गया था और खेत की परंडी पर बैठा हुआ था। उसकी स्कूटी पास में खड़ी थी। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उससे बीड़ी मांगी। आरोप है कि बीड़ी देने के कुछ देर बाद दो युवकों ने उसे पकड़ लिया, जबकि तीसरे ने छीना-झपटी करते हुए उसकी जेब से नकदी निकाल ली और स्कूटी में रखा मोबाइल लेकर फरार हो गया।

पीड़ित ने बताया कि उसने युवकों का पीछा करने का प्रयास किया। पीछा किए जाने का पता चलने पर युवकों ने बाइक वापस उसकी ओर मोड़ ली। दोबारा नुकसान पहुंचाए जाने के डर से वह उनकी नजर से बचकर वहां से निकल गया। फिलहाल तीनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है।

दिव्यांगों ने थाने पहुंचकर उठाई आवाज
मंगलवार को ब्लॉक समिति सदस्य रामचंद्र इन्सां लाल, लखबीर सिंह खालसा धालीवाल, पूर्व पंच लखमीर सिंह, दिव्यांग जगतार सिंह ग्रेवाल सहित अन्य लोग जाखल थाना पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

थाना प्रभारी बलराज ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं रामचंद्र इन्सां ने कहा कि यदि मामले में जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो जिला भर के दिव्यांगों को एकजुट कर आवाज उठाई जाएगी।

Jakhal News: जाखल थाना में कार्रवाई की मांग करते रामचंद्र इन्सां व अन्य लोग।

चोरी व अवैध हथियार बरामदगी में तीन को कारावास
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: चोरी व अवैध हथियार बरामदगी के चार अलग-अलग मामलों में कोर्ट ने दोष सिद्ध पाए जाने पर तीन आरोपियों को कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई है। एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वर्ष-1998 में सुनील निवासी ऊन के विरुद्ध थाना झिंझाना पर चोरी एवं बरामदगी का अभियोग दर्ज हुआ था। यह मामला कैराना स्थित अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में विचाराधीन था।

मंगलवार को कोर्ट ने आरोपी सुनील को दोषी मानते हुए जेल में बिताई गई अवधि के कारावास व 1000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। दूसरा मामला वर्ष-2001 का है। संजय निवासी ग्राम कण्डेला के विरुद्ध कोतवाली शामली पर चोरी एवं बरामदगी का अभियोग पंजीकृत हुआ था। यह मामला कैराना स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में विचाराधीन था। मंगलवार को कोर्ट ने आरोपी संजय को दोषी करार देते हुए चार माह व 11 दिन के कारावास तथा 3500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। तीसरा मामला भी वर्ष-2001 का है। चोरी एवं बरामदगी का यह मामला भी संजय निवासी ग्राम कण्डेला के विरुद्ध कोतवाली शामली पर दर्ज हुआ था।

यह मामला भी कैराना स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में विचाराधीन था। कोर्ट ने आरोपी संजय को दोषी करार देते हुए इस मामले में भी चार माह व 11 दिन के कारावास व 3500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। चौथा मामला इसी वर्ष का है। भूरा निवासी ग्राम बनत के विरुद्ध थाना झिंझाना पर अवैध हथियार बरामदगी के आरोप में आयुध अधिनियम की धारा-3/25 के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ था। यह मामला भी कैराना कोर्ट में विचाराधीन था। मंगलवार को कोर्ट ने आरोपी भूरा को दोषी करार देते हुए चार माह व 15 दिन के कारावास व 2000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।  कोर्ट ने सभी मामलों में अर्थदंड अदा न करने पर अतिरिक्त कारावास का प्रावधान किया है।

UP Crime News: गोंडा में पुलिस वाहन पर हमला करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार
गोंडा (सच कहूँ/एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस गश्ती वाहन पर कथित पथराव और फरसे से हमला करने के मामले में कौड़िया पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों की पहचान छिरास गांव निवासी गिरवर दयाल उर्फ नागा और शिवदयाल उर्फ सचिन उर्फ ददऊ के रूप में हुई है। गिरफ्तारी सोमवार तड़के करीब चार बजे की गई।

पुलिस के मुताबिक, घटना छह और सात अगस्त की मध्यरात्रि छिरास गांव में हुई। गश्त के दौरान पीवीआर पर पथराव की सूचना मिलने के बाद कौड़िया थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान दोनों भाइयों ने पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थरों से हमला किया और फरसे से भी वार करने का प्रयास किया। अचानक हुए हमले में कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के संबंध में कौड़िया थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी।

गिरफ्तारी के बाद माफी मांगते दिखे आरोपी

गिरफ्तारी के बाद सामने आए एक वीडियो में दोनों आरोपी पुलिस से माफी मांगते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे अपनी गलती स्वीकार करते हुए आगे ऐसी घटना न दोहराने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों के खिलाफ कौड़िया थाने में पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब पुलिस हमले के कारणों, कथित रूप से इस्तेमाल किए गए हथियारों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। सीओ करनैलगंज आनंद राय के अनुसार, पुलिस टीम पर हमले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों का प्राथमिक उपचार कराया गया है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खाना बनाने और डांस क्लास को लेकर विवाद के बाद पति पर पत्नी की हत्या का आरोप, गिरफ्तार
नागपुर (एजेंसी)। Nagpur News: महाराष्ट्र के नागपुर में खाना बनाने और डांस क्लास में जाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना उस समय सामने आई जब घरेलू हिंसा के बाद महिला की हालत बिगड़ गई।

पुलिस ने शुरुआत में इसे आकस्मिक मौत मानकर मामला दर्ज किया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोटों का खुलासा होने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर 41 वर्षीय पति को गिरफ्तार कर लिया गया। मृतका की पहचान 38 वर्षीय यामिनी कृष्ण लाल यादव के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति कृष्ण लाल यादव है। दंपति के दो छोटे बच्चे हैं।

पुलिस के अनुसार, कृष्ण लाल काम से घर लौटा और यामिनी से अपने और बच्चों के लिए खाना बनाने को कहा। हालांकि, यामिनी उस समय अपनी हाउसिंग सोसाइटी में आयोजित डांस क्लास में जाने की तैयारी कर रही थी और उसने उस वक्त खाना बनाने से मना कर दिया। घरेलू कहासुनी देखते ही देखते हिंसक हो गई। पुलिस ने बताया कि विवाद के समय कृष्ण लाल शराब के नशे में था और उसने यामिनी के गले और पेट पर हमला कर दिया। यह घटना कथित तौर पर उनके दो बच्चों के सामने हुई।

जानकारी के अनुसार, हमले के बाद यामिनी ने गले और पेट में तेज दर्द की शिकायत की। उसने पति से दर्द निवारक दवा लाने को कहा। कृष्ण लाल पास की मेडिकल दुकान पर गया, लेकिन दुकान बंद थी, जिसके बाद वह बिना दवा के घर लौट आया।

इसके बाद यामिनी की हालत और बिगड़ गई। उसके पेट में सूजन आने लगी, जो गंभीर आंतरिक चोटों का संकेत था। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस ने शुरू में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हालांकि, मेडिकल जांच में मौत के कारणों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन की हड्डी टूटी हुई मिली, साथ ही आंतों और अन्य आंतरिक अंगों में गंभीर चोटें पाई गईं।

यामिनी के भाई ने बताया कि परिवार को शुरू में लगा था कि उसकी मौत दुखद परिस्थितियों में हुई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि उसके साथ गंभीर हिंसा हुई थी और गला घोंटने के निशान थे।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "हम मुंबई में थे, तभी फोन पर बहन की मौत की खबर मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसका गला घोंटा गया था और पेट पर चोटें थीं। रिपोर्ट में साफ था कि पेट पर हमला किया गया था। इसके आधार पर पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर मेरे बहनोई कृष्ण लाल यादव को गिरफ्तार कर लिया। उस पर हत्या की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।"

यामिनी के भाई ने आगे बताया कि पति-पत्नी के बीच पहले भी झगड़े होते थे। यामिनी ने कभी-कभार अपने घरेलू विवादों के बारे में बताया था, लेकिन परिवार को दखल देने से मना करती थी। उन्होंने बताया कि जब भी रिश्तेदारों ने हस्तक्षेप करने की बात कही, तो यामिनी कहती थी कि यह पारिवारिक मामला है और उनके दखल से घर में उसके लिए और परेशानी खड़ी हो सकती है। इसलिए परिवार ने पहले के विवादों को सामान्य वैवाहिक झगड़ा मान लिया था और अंदाजा नहीं लगाया था कि स्थिति जानलेवा हो सकती है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने कृष्ण लाल से पूछताछ की और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और यामिनी की मौत के कारणों और घटनाक्रम को लेकर आगे की जांच जारी है।

चोरी व गोवध के दो आरोपियों को कारावास व अर्थदंड की सजा
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोर्ट ने चोरी एवं गोवध के अलग-अलग मामलों में आरोप सिद्ध होने पर दो आरोपियों को कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई है। एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वर्ष-2009 में राहुल निवासी मोहल्ला पंसारियान शामली के विरुद्ध थाना आदर्शमण्डी पर चोरी के आरोप में अभियोग पंजीकृत किया गया था। यह मामला कैराना स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में विचाराधीन था। बुधवार को कोर्ट ने आरोपी राहुल को दोषी मानते हुए जेल में बिताई अवधि के कारावास व दो हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।

दूसरा मामला भी वर्ष-2009 का है। फिरोज निवासी मोहल्ला काजीवाड़ा के विरुद्ध कोतवाली शामली पर गोवध निवारण अधिनियम की धारा-3/5/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मामला भी कैराना स्थित न्यायालय में विचाराधीन था। बुधवार को कोर्ट ने आरोपी फिरोज को दोषी करार देते हुए जेल में बिताई गई अवधि के कारावास व दो हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। कोर्ट ने दोनों मामलों में अर्थदंड अदा न करने पर अतिरिक्त कारावास का प्रावधान किया है।

मारपीट व गाली-गलौच के आरोपी पर एक हजार का जुर्माना
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोर्ट ने मारपीट तथा गाली-गलौच करने के मामले में आरोप सिद्ध पाए जाने पर आरोपी पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वर्ष-2006 में इस्लाम निवासी ग्राम बनती खेड़ा के विरुद्ध बाबरी थाने पर मारपीट व गाली-गलौच के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। यह मामला कैराना स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में विचारणीय था। मंगलवार को कोर्ट ने आरोपी इस्लाम को दोषी मानते हुए एक हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

Bank Fraud Case: जैलानी स्टील ट्रेडर्स बैंक फ्रॉड केस में 7 दोषी, मुख्य आरोपी को 2 साल की सजा
नई दिल्ली (एजेंसी)। Bank Fraud Case: चेन्नई की सीबीआई कोर्ट ने बैंक धोखाधड़ी के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने 31 अगस्त को एक प्राइवेट फर्म मेसर्स जैलानी स्टील ट्रेडर्स समेत 7 लोगों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने यह केस 21 अप्रैल 2008 को यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर दर्ज किया था।

दोषी ठहराए गए लोगों में एस. अमरुद्दीन, एल. विजयलक्ष्मी, एम. शांति, एस. कामाक्षी, एम. शिवकुमार और एम. रविचंद्रन बाबू शामिल हैं।

आरोप था कि मेसर्स जैलानी स्टील ट्रेडर्स और अन्य लोगों ने बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ मिलकर साजिश रची थी। उन्होंने फर्जी दस्तावेज जमा करके बैंक से कई तरह की क्रेडिट सुविधाएं लीं, बैंक के पैसों का गबन किया और करीब 2.68 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की।

जांच पूरी होने के बाद सीबीआई ने 23 जून 2009 को मेसर्स जैलानी स्टील ट्रेडर्स और 13 अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। लंबे ट्रायल के बाद कोर्ट ने 31 अगस्त 2026 को 7 आरोपियों को दोषी ठहराया।

कोर्ट ने प्राइवेट फर्म मेसर्स जैलानी स्टील ट्रेडर्स पर 20,000 रुपए का जुर्माना लगाया है। आरोपी एस. अमरुद्दीन को 2 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है, जबकि एल. विजयलक्ष्मी, एम. शांति, एस. कामाक्षी, एम. शिवकुमार और एम. रविचंद्रन बाबू को 6 महीने की सश्रम कारावास की सजा दी गई है। इन 6 आरोपियों पर कुल 60,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

इस मामले में 4 प्राइवेट आरोपी (जैलानी बीवी, ए. श्रीनिवासन, एन. मनोहरण और एस. जी. शेखर) की ट्रायल के दौरान मौत हो गई थी, इसलिए उनके खिलाफ आरोप समाप्त कर दिए गए। वहीं, लोक सेवक एस.आर. ज्ञानशेखर, ब्रांच मैनेजर, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और प्राइवेट व्यक्ति एम. चक्रवर्ती को बरी कर दिया गया, जबकि लोक सेवक पी.बी. संपत कुमार, पैनल एडवोकेट, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया को आरोपमुक्त कर दिया गया।

मादक पदार्थ तस्करी, अवैध हथियार बरामदगी व चोरी में कारावास
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: मादक पदार्थ तस्करी, अवैध हथियार बरामदगी व चोरी के अलग-अलग मामलों में कोर्ट ने चार आरोपियों को दोषी करार देते हुए कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई है।

एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वर्ष-2021 में इरशाद उर्फ काला निवासी मोहल्ला कलंदरशाह शामली व अमरदीप निवासी ग्राम खेड़ी करमू  के विरुद्ध स्थानीय कोतवाली पर धारा-8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। यह मामला कैराना स्थित कोर्ट में विचाराधीन था। सोमवार को कोर्ट ने आरोपी इरशाद उर्फ काला को दोषी करार देते हुए 06 वर्ष के कारावास व 10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई, जबकि अमरदीप को डेढ़ वर्ष के कारावास व पांच हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है। दूसरा मामला वर्ष-2020 का है।

अशोक निवासी ग्राम जंधेड़ी के विरुद्ध थाना कांधला पर अवैध हथियार बरामदगी का मुकदमा दर्ज हुआ था। यह मामला कैराना स्थित कोर्ट में विचाराधीन था। सोमवार को कोर्ट ने आरोपी अशोक को दोषी करार देते हुए जेल में बिताई अवधि के कारावास व 500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। तीसरा मामला वर्ष-2023 का है। शहजाद निवासी मोहल्ला ईदगाह स्टेशन के सामने कस्बा थानाभवन के विरुद्ध स्थानीय थाने पर चोरी एवं बरामदगी के आरोप में अभियोग पंजीकृत हुआ था। यह मामला भी कैराना स्थित कोर्ट में विचाराधीन था। सोमवार को कोर्ट ने आरोपी शहजाद को भी दोषी करार देते हुए जेल में बिताई अवधि के कारावास व 500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड अदा न करने पर कोर्ट ने सभी मामलों में अतिरिक्त कारावास का प्रावधान किया है।

पंजाब के गुरदासपुर में जानलेवा हमला, कंधे में लगी गोली; पुलिस ने शुरू की जांच
गुरदासपुर (एजेंसी)। Gurdaspur News: पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक शख्स पर जानलेवा हमला हुआ है। इस घटना में व्यक्ति के एक कंधे में गोली लगी। हालत गंभीर होने पर उसे अमृतसर रेफर किया गया है। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, गुरदासपुर जिले के फतेहगढ़ चूड़ियां में अजनाला रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने व्यक्ति को रोककर गोली मारी। घायल की पहचान अमरजीत सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी ललित कुमार और फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस स्टेशन के प्रमुख ने भी घटनास्थल की निरीक्षण किया। इसके बाद जांच को आगे बढ़ाया गया।

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब पिछले दिनों पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर को कथित तौर पर अपहरण के बाद पेड़ से बांधकर जिंदा जला दिया गया था। 26 अगस्त को चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के दौरान मनजीत कौर की मौत हो गई।

पीड़िता की मां की शिकायत के अनुसार, मनजीत कौर को 3 जुलाई को चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में शराब की दुकान के पास दो परिचितों से मिलने के लिए बुलाया गया था।

शिकायत में कहा गया कि आरोपियों ने कथित तौर पर मनजीत को जबरदस्ती कार में बिठाया और पंजाब के रूपनगर जिले के मोरिंडा ले गए। वहां, उन्होंने कथित तौर पर मनजीत कौर साथ मारपीट की, उन्हें पेड़ से बांध दिया और आग लगा दी। बताया जाता है कि बाद में एक दोस्त मौके पर पहुंचा था, जिसने कंबल से आग बुझाई।

कौर को पहले मोरिंडा के एक अस्पताल ले जाया गया, फिर मोहाली ले जाया गया और बाद में जलने के गंभीर घावों के कारण 9 जुलाई को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। मनजीत कौर कई सप्ताह तक बेहोश रहीं। 5 अगस्त को उन्हें होश आया। हालांकि, फिर से उनकी हालत बिगड़ गई और 26 अगस्त को मौत हो गई।

Shamli Encounter: हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Ankit Baliyan Murder: शामली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस ने सोमवार को हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में दो संदिग्ध हत्यारों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मरने से पहले संदिग्ध हत्यारों ने अपराधी राहुल का नाम लिया है। Shamli Encounter

अपराधियों की पहचान सुमित और मोहित के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि सुमित और सुमित दोनों हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले थे। शामली के एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने पुष्टि की कि जिन चार शूटर्स ने अंकित बालियान की हत्या की थी, ये दोनों अपराधी उनमें शामिल थे। उन्होंने बताया कि यह मोस्ट वांटेड अपराधी थे।

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने अपराधियों के एनकाउंटर के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 26 अगस्त को शामली जिले में एक बड़ी घटना हुई थी। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक जिम के पास मशहूर हरियाणवी गायक अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस घटना के बाद हमने पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया था।

उन्होंने बताया कि रात 12 बजे से सुबह तक नाकेबंदी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस अभियान के तहत पूरे जिले में चेकिंग हो रही थी। तभी रात में लगभग 3.30 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में बागपत रजिस्ट्रेशन नंबर वाली गाड़ी में दो युवक आए। जब ​​पुलिस ने उन्हें आवाज देकर रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने तुरंत पुलिस की गाड़ी और जवानों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद वे मुड़कर कोतवाली की तरफ भाग निकले। Shamli Encounter

एसपी ने बताया कि आगे भी चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसमें गाड़ी का शीशा टूट गया। इसी बीच अपराधी शहर की ओर भागने की कोशिश करने लगे। आगे चलकर उन्होंने पॉजिशन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। इसी बीच, वरिष्ठ अधिकारी भी मुठभेड़ स्थल पर पहुंच चुके थे।

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अपराधियों की फायरिंग के दौरान दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान दो अपराधी गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। उन्हें पकड़कर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि दोनों शूटर्स के पास से दो 9एमएम की पिस्तौल, एक .32 कैलिबर पिस्तौल, 26 कारतूस बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय घायल होने के बाद जब हमारी टीम ने उनसे विस्तार से पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि हरियाणा के एक कुख्यात अपराधी राहुल ने उन्हें भेजा था। उसने उन्हें पैसे दिए, पिस्तौल का इंतजाम किया और बताया कि 26 अगस्त को बाहर से आने वाले कुछ लोग उनसे मिलेंगे। वे चारों अलग-अलग रास्तों से यहां पहुंचे और अंकित को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। Shamli Encounter

अंबाला के नग्गल थाने में एसएचओ की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
अंबाला (सच कहूँ न्यूज़)। Ambala News: हरियाणा के अंबाला जिले में शनिवार दोपहर नग्गल थाने के भीतर सब इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह की सीने में गोली लगने से मौत हो गई। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना दोपहर लगभग 3:15 बजे परिसर के अंदर घटी, जहां शव के पास ही उनकी सर्विस रिवॉल्वर बरामद हुई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस शुरुआती जांच के आधार पर सुसाइड की आशंका जता रही है, हालांकि गोली किन परिस्थितियों में चली, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से कुरुक्षेत्र जिले के रामगढ़ रोड निवासी कर्मवीर सिंह बीते एक वर्ष से नग्गल थाने में बतौर एसएचओ तैनात थे। घटना के कारणों को समझने के लिए पुलिस की टीमें मृतक के मोबाइल फोन तथा अन्य विभागीय दस्तावेजों को खंगाल रही हैं। स्थानीय पुलिस प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत मामले के हर पहलू की गहराई से पड़ताल करने में लगी है।

डीएसपी मुख्यालय विजय सिंह ने बताया कि पुलिस को कर्मवीर सिंह के गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उन्हें कितनी गोलियां लगी हैं और घटना की वास्तविक वजह क्या रही।

अंबाला में सर्विस रिवॉल्वर से गोली लगने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व नवंबर 2013 में करनाल निवासी एसआई करण सिंह ने भी अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उस समय मृतक अधिकारी ने अपने सुसाइड नोट में विभाग के तीन पुलिसकर्मियों पर उकसाने का आरोप लगाया था, जिसमें तत्कालीन इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, सुरेश की पत्नी कांस्टेबल संगीता और एएसआई जगमाल सिंह के नाम शामिल थे।

एसएचओ कर्मवीर सिंह की फाइल फोटो