show rooms - Sach Kahoon Hindi

पंचकूला में तीन बड़े शोरूम सील, सेक्टर-9 में बड़ी कार्रवाई
पंचकूला(चरन सिंह)। नगर निगम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स लेने के लिए डिफाल्टरों पर नकेल कसने की मुहिम जारी है। लगातार नगर निगम की टीमें प्रॉपर्टी टैक्स अदा ना करने वाले संस्थानों पर सख्ती दिखाते हुए सीलिंग की कार्रवाई में जुटी हुई है। नगर निगम द्वारा दीपावली से पहले जहां 5 शोरुमों को सील किया (show rooms sealed in Panchkula) गया था, वहीं अब तीन और शोरुम सील कर दिए गए हैं। इस बार कार्रवाई पॉश सेक्टर-9 में हुई है। नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी आकाश के नेतृत्व में टीम द्वारा तीन शोरुम सील कर दिए गए।

26 अक्टूबर को दिया गया था नोटिस

सेक्टर-9 स्थित बिग बाइट श्रुति के एससीओ नंबर 342 को सील कर दिया गया। इस शोरूम के मालिकों को 26 अक्टूबर को नोटिस देकर प्रापर्टी टैक्स जमा करवाने के निर्देश दिए गए थे। इस शोरुम पर 8 लाख 16 हजार 800 रुपये प्रापर्टी टैक्स बकाया था। इसी तरह राहुल सेल्स लि. एससीओ नंबर 345 सेक्टर 9 को बकाया 6 लाख 87 हजार रुपये टैक्स ना चुकाने पर सील कर दिया। इसी प्रकार अमरीक सिंह के एससीओ नंबर 53 को 5 लाख 63 हजार 600 रुपये ना चुकाने के चलते सील कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें-–खेलों में हिस्सा लेने के बाद परीक्षा दे सकेंगे सीबीएसई विद्यार्थी

इन सभी को हरियाणाा म्युनिसीपल कारपोरेशन एक्ट 1994 फार द रिकवरी आफ प्रापर्टी टैक्स के अंडर सेक्शन 95 और 130 के तहत नोटिस दिए गए थे। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद भी इन डिफाल्टरों द्वारा अपनी राशि अदा नहीं की जा रही थी, जिसे चलते इन्हें नोटिस भी दिए गए, लेकिन उसके बावजूद प्रापर्टी टैक्स ना आने पर नगर निगम ने संस्थानों को सील करने का अभियान छेड़ दिया है। फिलहाल प्राइवेट संस्थानों पर कार्रवाई की जा रही है इसके बाद सरकारी कार्यालय भी सील किए जाएंगे।

आईटी कंपनी पर 26 लाख बकाया टैक्स

शहर की एक आईटी कंपनी को भी नगर निगम द्वारा नोटिस दिया गया था। सेक्टर 22 स्थित आईटी पार्क के प्लाट नंबर 5 में बनी कंपनी को सील करने के लिए गत दिनों टीम गई थी। नगर निगम ने कंपनी प्रबंधकों को चेतावनी देते हुए कहा था कि 26 अक्टूबर 2022 तक पेंडिंग 26 लाख रुपये र्प्रापर्टी टैक्स जमा करवा दे। अब यह कंपनी 24 लाख रुपये प्रापर्टी टैक्स नगर निगम को जमा करवा गई है। सेक्टर 10 स्थित होटल वेस्टर्न कोट को भी नोटिस दिया गया है। इस होटल पर 7 लाख 80 हजार 100 रुपये प्रापर्टी टैक्स बकाया है।

डिफाल्टरों को बक्शा नहीं जाएगा

नगर निगम के उपनिगम आयुक्त दीपक सुरा ने कहा कि पिछले काफी समय से इन डिफाल्टरों को प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने की हिदायतें दी जा रही थी, लेकिन उसके बावजूद भी प्रापर्टी टैक्स जमा नहीं किया जा रहा था, इसलिए अब सील करने की मुहिम छेड़ दी गई है। उन्होंने कहा कि जिन भी प्रापर्टी टैक्स डिफाल्टरों पर लाखों रुपये बकाया है, वह जल्द से जल्द अपना प्रापर्टी टैक्स जमा करवा दें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।