Saraldoot service - Sach Kahoon Hindi

सरलदूत सेवा शुरू करने वाला हरियाणा का पहला जिला बना कैथल
अनूठी पहल: अब लोगों के घर द्वार तक पहुंचेंगे जरूरी कागजात

पोर्टल पर उपलब्ध 29 प्रकार की सेवाएं, खाका तैयार

सच कहूँ/वर्मा

कैथल। डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने कैथल के नगर परिषद क्षेत्र में ( Saraldoot service) सरल दूत नामक सेवा की अनूठी पहल की है। इसके तहत सरल दूत निर्धारित क्षेत्र में लोगों को 29 प्रकार की सेवाएं उनके दहलीज तक उपलब्ध करवाएगा। डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन ने सरलदूत पोर्टल जन सेवा के लिए लांच किया है। इसका मुख्य उद्देश्य जरूरी कागजात लोगों के घर द्वार पर पहुंचाना है। अभी शुरूआत में राजस्व, परिवहन, नगर परिषद, स्वास्थ्य और समाज कल्याण विभाग की 29 सेवाएं लोगों के घर द्वार पर पहुंचाई जाएगी। इसके लिए पूरा खाका तैयार कर लिया गया है।

इन नंबरों पर करें संपर्क

डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन ने अच्छी पहल करने का प्रयास किया है। संबंधित कागजात बनवाने के लिए प्रार्थी को मोबाइल वाट्सएप नंबर 99969-37500 या टोल फ्री नंबर 1800-180-1332 पर संपर्क करना होगा। जैसे ही प्रार्थी इन नंबरों पर सेवाओं का लाभ लेने के लिए संपर्क करेगा तो तुरंत आपरेटर उसका विवरण लेगा और उसके लिए टाइम निर्धारित कर लेगा।

बिचौलियों से मिलेगा छुटकारा

टाइम निर्धारित करने के उपरांत संबंधित व्यक्ति के घर जाकर सेवाओं के कागजात लेगा और आनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब उसका दस्तावेज बन जाएगा तो उसके घर जाकर उसे देगा। इस व्यवस्था संबंधित व्यक्तियों को आर्थिक बचत होगी और उसे बार-बार कार्यालयों के चक्कर काटने से निजात मिलेगी। साथ ही बिचौलियों से भी छुटकारा मिलेगा। इस मौके पर उपस्थित जिला सूचना अधिकारी दीपक खुराना ने कहा कि यह सेवा लोगों के लिए बेहतरीन सिद्ध होने वाली है और प्राप्त जानकारी के अनुसार कैथल जिला ऐसा पहला जिला है, जिसमें यह सरलदूत सेवा शुरू की है। इस पोर्टल को विकसित करने में व्यवस्था विश्लेषक सोहन शर्मा ने महत्वपूर्ण योगदान किया है।

डीसी ने आवेदक को उसके घर जाकर दिया विवाह पंजीकरण पत्र

डीसी डा. संगीता तेतरवाल ने सरल दूत सेवाएं लांच करने के बाद महादेव कालोनी स्थित जसकीरत और सिमरन को घर जाकर विवाह पंजीकरण पत्र दिया। अपने घर पर खुद डीसी को देखकर नवदंपती व उनके परिजन बड़े खुश नजर आए। उन्होंने दो दिन पहले ही इसके लिए आवेदन किया था।

ये भी पढ़े:-अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 में हाइटेक तकनीक से लगेंगी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी

यह होंगे बुकिंग के स्लाट

डीसी ने कहा कि सरलदूत पर सेवाओं का लाभ लेने के लिए सरलदूत.ईकैथल.इन पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा। अपनी बुकिंग करवाने के लिए प्रात: आठ बजे से 10 बजे तक, 10 बजे से 12 बजे तक, 12 बजे से दो बजे तक, दो बजे से चार बजे तक और चार बजे से 6 बजे तक का समय लिया जा सकता है। इस समय अवधि में आवेदक के घर सरलदूत पहुंचेगा और जरूरी कागजात प्रार्थी से प्राप्त करेगा। सरलदूत सेवाओं का लाभ देने के लिए चाहे कितनी भी बार संबंधित व्यक्ति के घर जाए, लेकिन सरकारी फीस के अलावा मात्र एक बार ही सिर्फ 100 रुपये लेगा।

यह सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध

सरलदूत के माध्यम से राजस्व विभाग की रिहायशी प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति व अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, विमुक्त जाति प्रमाण पत्र, आर्थिक कमजोर वर्ग राज्य स्तर प्रमाण पत्र, वंचित अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र, अल्प संख्यक प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आर्थिक कमजोर वर्ग केंद्र स्तर प्रमाण पत्र, टपरीकण प्रमाण पत्र तथा आय प्रमाण पत्र, परिवहन विभाग का नया लर्निंग लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस में पता बदलवाना, स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस, डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण तथा ड्राइविंग लाइसेंस में अन्य वाहन दर्ज करवाना की सेवाएं दी जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।