Mithibai College - Sach Kahoon Hindi

क्षितिज’25 ने बांटी मुस्कानें और अपनापन: मुंबई लियो क्लब के साथ बुजुर्गों के बीच सामाजिक पहल
सच कहूँ न्यूज़ (मुंबई)। Old Age Home: मीठीबाई कॉलेज के अंतरराष्ट्रीय अंतर-महाविद्यालय सांस्कृतिक महोत्सव क्षितिज’25 ने समाज सेवा की दिशा में एक प्रेरक कदम उठाते हुए 28 अक्टूबर को बांद्रा (पश्चिम) स्थित सेंट एंथनी ओल्ड एज होम में विशेष सामाजिक पहल आयोजित की। यह कार्यक्रम लियो क्लब ऑफ मुंबई SOL के सहयोग से हुआ।

इवेंट प्रतिनिधि ने सच कहूँ संवाददाता को बताया कि इस पहल का उद्देश्य समाज में खुशी और अपनापन फैलाना था, जिससे कॉलेज के छात्र कैंपस से बाहर भी अपने संवेदनशील दृष्टिकोण को व्यक्त कर सकें।

हंसी, यादों और स्नेह से भरा पल

सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक चले इस कार्यक्रम में छात्रों और वृद्धाश्रम के निवासियों ने मिलकर आनंद, संवेदना और साझा खुशियों का वातावरण बनाया। छात्रों ने गीत-संगीत, संवाद और छोटे-छोटे सद्भावना कार्यों से बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान ला दी।

इवेंट प्रतिनिधि ने बताया कि विद्यार्थियों ने वृद्धजनों की जीवन कहानियाँ सुनीं, पुरानी यादों को साझा किया और जीवन, प्रेम तथा यादों से जुड़ी बातें कीं। यह पहल सभी को करुणा, साथ और मानवीय रिश्तों के महत्व की याद दिलाने वाली रही, जो क्षितिज की सांस्कृतिक पहचान का मूल हिस्सा है।

प्राचार्या और चेयरपर्सन का अभिमत

मीठीबाई कॉलेज की प्राचार्या प्रो. कृतिका बी. देसाई ने कहा, “ऐसी पहलें समग्र शिक्षा का सच्चा स्वरूप हैं। हमारे छात्र न केवल क्षितिज के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करते हैं बल्कि समाज के प्रति संवेदना और जिम्मेदारी भी निभाते हैं।”

क्षितिज’25 की चेयरपर्सन भूमि शाह ने कहा, “यह कार्यक्रम याद दिलाता है कि क्षितिज सिर्फ़ मनोरंजन नहीं, बल्कि जुड़ाव, देखभाल और कर्म के ज़रिए अर्थ पैदा करने की भावना का प्रतीक है।”

युवाओं की संवेदनशीलता का उदाहरण | Old Age Home

लियो क्लब और सेंट एंथनी ओल्ड एज होम के सहयोग से हुआ यह कार्यक्रम युवाओं की सामाजिक जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। मुस्कुराहटों, आत्मीयता और करुणा से भरे इस आयोजन ने क्षितिज’25 की यात्रा को और गहराई तथा उद्देश्य प्रदान किया।

यह भी पढ़ें:– देशभर में चुनाव संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए 1950 पर कर सकते हैं कॉल

क्षितिज`25 में Half CA टीम का शानदार प्रमोशनल इवेंट, छात्रों से जुड़े संघर्ष और प्रेरणा की कहानियाँ
मुंबई (सच कहूँ न्यूज़)। मीठीबाई कॉलेज के अंतरराष्ट्रीय अंतर-महाविद्यालयीन सांस्कृतिक महोत्सव क्षितिज`25 के तहत 4 सितम्बर 2025 को जुहू जागृति हॉल में लोकप्रिय वेब सीरीज़ Half CA के दूसरे सीज़न का प्रमोशनल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलाकार अहसास चन्ना, गयनेन्द्र त्रिपाठी, प्रीत कमानी, रोहन जोशी, अनमोल कजानी तथा सीरीज़ के निर्देशक प्रतीश मेहता मौजूद रहे।

इवेंट प्रतिनिधि ने सच कहूँ संवाददाता को बताया कि इस दौरान कलाकारों ने छात्रों से सीधा संवाद कर न सिर्फ़ अपने किरदारों के विकास की यात्रा साझा की बल्कि उन वास्तविक संघर्षों पर भी चर्चा की, जिनसे प्रेरित होकर इस शो की कहानी गढ़ी गई। चर्चा ने छात्रों के मन में गहरी छाप छोड़ी और उन्हें महत्वाकांक्षा, दृढ़ता और आत्म-खोज जैसे विषयों से जोड़ दिया।

निर्देशक प्रतीश मेहता ने कहा, “क्षितिज हमारे लिए बेहद खास है। यहाँ सीज़न-1 का प्रमोशन भी शानदार रहा था और अब दोबारा आना हमें परिवार जैसा अहसास दिलाता है।”

कॉलेज की प्राचार्या प्रो. कृतिका बी. देसाई ने सच कहूँ संवाददाता को बताया कि यह कार्यक्रम सिनेमा और छात्र जीवन का बेहतरीन संगम था। उन्होंने कहा, “इसने छात्रों के भीतर आत्मचिंतन, प्रेरणा और गर्व की भावना को प्रज्वलित किया। क्षितिज का उद्देश्य हमेशा से छात्रों के समग्र विकास को बढ़ावा देना रहा है।”

क्षितिज`25 की चेयरपर्सन भूमि शाह ने कहा, “इस कार्यक्रम में हर किसी ने Half CA में कहीं न कहीं अपना अक्स देखा और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत रही।”

इवेंट प्रतिनिधि ने आगे बताया कि कार्यक्रम का समापन गगनभेदी तालियों, फोटो सेशन और उत्साहपूर्ण पलों के बीच हुआ। यह शाम छात्रों के लिए अविस्मरणीय अनुभव साबित हुई और क्षितिज`25 की तैयारियों को और ऊँचाई देने वाली बनी।

यह भी पढ़ें:– Free Eye Test: शिक्षक दिवस पर क्षितिज`25 ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

NUMÉRO X: शानदार प्री-इवेंट सेलिब्रेशन के बाद, 7 फरवरी को मुख्य फेस्ट का आयोजन
मुंबई (सच कहूँ न्यूज़)। मुंबई के मीठीबाई कॉलेज के बहुप्रतीक्षित Numéro X फेस्ट का प्री-इवेंट सेलिब्रेशन 30 जनवरी को शहर के एक शानदार वेन्यू में आयोजित किया गया। यह शाम मनोरंजन और उत्साह का बेहतरीन मिश्रण थी, जिसने 7 फरवरी को होने वाले मुख्य आयोजन के लिए माहौल तैयार कर दिया।

इवेंट प्रतिनिधि ने सच कहूँ संवाददाता को बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत चेयरपर्सन श्री संयम सुराना और श्री आरजव शेठ के स्वागत से हुई, जिसके बाद कई दिलचस्प टॉक शो आयोजित किए गए, जिन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस शाम की सबसे बड़ी खासियत थी मशहूर हस्तियों की उपस्थिति। अगस्त्य नंदा (अभिनेता), दीपक नटराजन (सीएफओ, टाटा प्रोजेक्ट्स) और अनुभ्रथा मुंद्रा (डायरेक्टर, डेलॉइट) जैसे दिग्गजों ने अपनी हाजिरजवाबी और आकर्षक व्यक्तित्व से दर्शकों का दिल जीत लिया।

इसके अलावा, इस आयोजन के तहत एक विशाल कार्निवल भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। यहां फूड स्टॉल, शॉपिंग और मनोरंजन के कई विकल्प मौजूद थे, जिनका बखूबी लाभ आंगतुकों ने उठाया।

आयोजकों ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा, “Numéro X के लिए लोगों का उत्साह और बेसब्री साफ नजर आ रही है। हम वादा करते हैं कि 7 फरवरी को होने वाला मुख्य आयोजन सभी उपस्थित लोगों के लिए अविस्मरणीय अनुभव होगा।”

इवेंट प्रतिनिधि ने आगे बताया कि प्री-इवेंट सेलिब्रेशन ने मुख्य इवेंट को लेकर उम्मीदों को काफी बढ़ा दिया है, और अब सभी की निगाहें मुख्य कार्यक्रम पर टिकी हैं, लेकिन एक बात तय है—यह एक ऐसा आयोजन होगा जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय समाचार पत्र सच कहूँ और मासिक पत्रिका ‘सच्ची शिक्षा’ इस आयोजन के मीडिया पार्टनर हैं।

यह भी पढ़ें:– Trump Sarkar: 45 लाख कर्ज उठाकर विदेश गई थी मुस्कान, अमेरिका में 45 दिन भी नहीं रहीं