SaintMSG - Sach Kahoon Hindi

अपने खानदान के बारे में पूज्य गुरु जी ने ऐसा क्या कहा जिसको सुनकर 6 करोड़ साध-संगत गर्व महसूस करती है
सरसा। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां फरमाते हैं कि हमारी खानदानी तो आप हैं, सारी साध-संगत और हमें उम्मीद है, कि हमारी खानदानी में ऐसे-ऐसे लोग पड़े हंै, जो दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं करते। हमारी खानदानी में ऐसी औलादे हैं हमारी, जो दूसरों को निगाह देने के लिए जीते-जी भी अपनी एक आंख देने को तैयार बैठी हैं। हमारी खानदानी में वे सेवादार हैं, जो जीते-जी भी गुर्दा दान करने के लिए तैयार बैठे हैं, सिर्फ एक-दो नहीं बल्कि 52 हजार बैठे हैं।

ये खानदानी नेकी भलाई के कार्यों में ठोक-ठोक के कदम रख रहे हैं, ये हैं हमारी खानदानी। जो अल्लाह, वाहेगुरु, राम के रास्ते पर चल रहे हैं, बस एक आवाज देने से सेवा का जज्बा ऐसा उठता है कि करोड़पति भी मनुष्यों की गंदगी तक को चुटकियों में साफ कर देते हैं, ये है हमारी खानदानी। और हम अपने संत सतगुरु शाह सतनाम जी महाराज की खानदानी हंै, जिन्होंने हमें अपने नक्शेकदम पर चला रखा है। हमारी भी अपनी नहीं है, यह भी उस मुर्शिदे कामिल की है, उसका रहमोकर्म है। सब कुछ उसका है। इसलिए हमारा तो वो ही है, जो हमारे नक्शेकदम पर चलेगा। जो हमारे से उल्ट चलता है, हर समय उस बात को मानता ही नहीं है, वो हमारे कुछ नहीं लगता।

उसके लिए दुआए हैं, मालिक कभी तो उसे सद्बुद्धि देगा। कभी तो नेक अकल देगा। हर इन्सान नेकी भलाई के रास्ते पर चले। हालांकि हम सब एक ही अल्लाह, राम की खानदानी हैं, जो उसको नहीं मान रहे वो भी तो हैं उसकी खानदानी और उस लिहाज से हमारी भी हुई। लेकिन असल खानदानी हमारी आप सब साध-संगत हैं। जो नेकी भलाई के रास्ते पर हमारी एक जरा-सी आवाज में ना शरीर की परवाह करते हैं, ना कपड़े-लत्ते की परवाह करते हैं, ना शारीरिक परेशानी की। हमारी खानदानी वो कभी नहीं हो सकती, जो अपने शरीर के लिए 10-20 औरों को भी तकलीफ पहुंचाए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

हमने किसी धर्म को नहीं दी चुनौती : पूज्य गुरु जी
बरनावा। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां जी ने शाह सतनाम जी आश्रम बरनावा (यूपी) से आॅनलाइन गुरुकुल के माध्यम से फरमाया कि बात को सही तरीके से पेश किया जाना चाहिए। अभी जब हम आ रहे थे तो एक सज्जन मिला तो हमसे कहने लगा कि गुरु जी क्या आपने कोई चैलेंज दे रखा है। तो हमने कहा कि नहीं, हमने तो कोई चैलेंज नहीं दिया। हमने पूछा किस चीज का तो उसने किसी धर्म की कोई चर्चा की। साध-संगत जी ध्यान से सुनो कि कैसे बात को तरोड़ा-मरोड़ा जाता है।

हम एक चीज कह रहे थे कि भाई हमारी हाथ जोड़कर विनती है, सभी धर्मों के जो मौजिज लोग हैं, कि हम सभी मिलकर समाज में से गंदा नशा निकाल दें। ये सोचकर ही निकाल दें कि आपां अपने धर्म से ही गंदा नशा निकाल रहे हैं। वो धर्म भी बढ़ेगा और सारे समाज में खुशियां आएंगी। आओ मिलकर चलें, आओ सब मिलकर नशा छुड़ाएं। इसमें चैलेंज नाम की चीज कहां है? इतना गपोड़ मारते हैं, इतना तोड़ मरोड़ करना, जो भी कोई करता है, वो मालिक जाने। आदमी को हमेशा सच के राह पर चलना चाहिए, सच का साथ देना चाहिए। सच का रास्ता एक ऐसा रास्ता है, जिस पर चलना मुश्किल होता है, जिसके लिए बड़ी मुश्किलें आती हैं। लेकिन सच हमेशा सच रहता है और झूठ हमेशा बदल जाया करता है।

तुर्की सहित चार देशों के भूकंप पीड़ितों के लिए पूज्य गुरु जी ने की दुआ

मृतकों की आत्मिक शांति, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और पीड़ित परिवारों को दु:ख सहने करने की शक्ति देने के लिए भगवान से की प्रार्थना

पूज्य गुरु जी ने तुर्की, सीरिया सहित चार देशों में भीषण भूकंप के चलते हजारों की संख्या में लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि हमें पता चला कि तुर्की और सीरिया में भूकंप के कारण हजारों लोगों की मौत हो गई और अनेक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हमें बड़ा दु:ख हुआ। तब पूज्य गुरु जी ने पवित्र नारा ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ के रूप में साध-संगत के साथ भगवान से भूकंप पीड़ितों की आत्मिक शांति के लिए, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और पीड़ित परिवारों को इस दु:ख की घड़ी को सहन करने का बल बख्शने की प्रार्थना की।

राम-नाम में आगे बढ़ने में मदद करता है ब्रह्मचर्य का पालन

पूज्य गुरु जी ने ब्रह्मचर्य के लाभ पर प्रकाश डालते हुए फरमाया कि बच्चे पूछते हैं कि कैसे ब्रह्मचर्य संभव है? बड़ा मुश्किल होता है छोटी सी उम्र में अपने आपको कंट्रोल करना। और जो कंट्रोल कर गया वो ही सर्वोत्तम होता है। उत्तम बहुत होते हैं, अच्छे बहुत होते हैं। पर सर्वश्रेष्ठ वही हो सकता है, जो अपने आप पर कंट्रोल पाना सीख जाता है। तो आत्मबल से ही ब्रह्मचर्य पर कंट्रोल होता है। खान-पान में कुछ चीजें एड करनी पड़ेंगी और कुछ में बदलाव लाना होगा। ऐसी चीजें ना खाएं जो बहुत ज्यादा गर्म हों, ऐसी चीजें भी ना खाएं जो आपको परेशान करती हों, सात्विक भोजन हो। कोशिश कीजिये कि स्वस्थ भोजन करें। इन्सान को हमेशा अपनी संतुलित डाइट रखनी चाहिए।

नेचर से आॅर्गेनिक चीजें खाएं जो आपको अंदर से शक्ति, हिम्मत देगी। इस दौरान अगर आप साथ में अल्लाह, वाहेगुरु, गॉड, खुदा, रब्ब का नाम लेंगे तो आप ब्रह्मचर्य का पालन कर पाएंगे। पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि ब्रह्मचर्य का पालन करने के लिए हम इसलिए कहते हैं कि अगर आप पढ़ाई करते हैं, खेलते हैं, कोई रिसर्च करते हैं या आप खेती करते हैं, चाहे बिजनेस है, चाहे व्यापार हैं तो ब्रह्मचर्य हर क्षेत्र में कामयाबी का रामबाण है, इसमें कोई दो राय नहीं है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।