Bits Oasis fest - Sach Kahoon Hindi

बिट्स पिलानी में Oasis 2023 फेस्ट का आगाज़
भारत के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों शुमार बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स), पिलानी आने वाले दिनों में आपको संस्कृति और रचनात्मकता के संगम का गवाह बनेगा मौका है ‘ओएसिस’ (Oasis) है। यह बिट्स पिलानी का वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव है जो ढेरों कार्यक्रमों; संगीत, नृत्य, साहित्य और कला का एक जीवंत संगम है। यह उत्सव प्रतिवर्ष भारत के प्रमुख कॉलेजों के छात्रों को बड़ी संख्या में अपनी तरफ आकर्षित करता है।

टीम की प्रतिनिधि ने सच कहूं संवाददाता को बताया कि हर गुजरते साल के साथ इस फेस्ट की गरिमा बढ़ रही है। ओएसिस फेस्ट सभी आयु वर्गों के प्रतिस्पर्धीयों को इस फेस्ट में प्रस्तुत की जाने वाली सांस्कृतिक और रचनात्मक कला के संसार में खो जाने के लिए अपनी तरफ आकर्षित करता है।

प्रतिनिधि ने आगे बताया कि अपने समृद्ध इतिहास के दौरान, ओएसिस ने कई विशिष्ट शख्सियतों की मेजबानी की जिसमे शामिल हैं; एस.एस. राजामौली, मधुर भंडारकर, प्रजाक्ता कोली तथा सबके चेहरों पर मुस्कान बिखेरने वाले मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन्स; आशीष शक्या, केनी सेबास्टियन और करुणेश तलवार इस आयोजन में शामिल होंगे।

साथ ही संगीतमय प्रतिभाएं जैसे सुनिधि चौहान, अमित त्रिवेदी, शंकर-एहसान-लॉय व साथ ही विशाल-शेखर, रैप कृष्णा, भारतीय EDM पायनियर न्यूक्लिया, और बहुत से अन्य कलाकार भी इसका हिस्सा बनेगें।

फेस्ट प्रतिनिधि ने आगे बताया कि यहाँ आयोजित होने वाली इवेंट्स और प्रतिस्पर्धाओं की विविधता और गुणवत्ता व साथ ही बिटसियन छात्र समुदाय की सक्रियता “ओएसिस फेस्ट” को अन्य कॉलेज फेस्ट (त्योहारों) से अलग करती है। बता दें, इस बार ओएसिस फेस्ट का 51 वां संस्करण “ग्रिमोआर गेलोर” थीम के साथ आयोजित किया जा रहा है जो यहाँ रचनात्मकता और नयापन अपने साथ लाने का वादा कर रहा है। तो अब देरी किस बात कि तैयारी करें 27 से 31 अक्टूबर के बीच आयोजित होने जा रहे महाकुम्भ “ओएसिस फेस्ट” में भाग लेने की।

यहाँ बता दें कि राष्ट्रीय समाचार पत्र सच कहूं व मैगज़ीन सच्ची शिक्षा इस बार फेस्ट में मीडिया पार्टनर है।

यह भी पढ़ें:– मीठीबाई क्षितिज व रोटरी क्लब ऑफ मुंबई सिटी लाया वंचित बच्चों के चेहरों पर मुस्कान

बिट्स का ओएसिस फेस्ट 50वें संस्करण के साथ हम सब के बीच
ओएसिस – बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस-पिलानी की तरफ से आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव है। प्रत्येक वर्ष के अंत में आयोजित किया जाने वाला यह फेस्ट वास्तव में एक शानदार इवेंट है, जिसके दौरान पूरे पिलानी कैंपस में छाया नया जोश सब के लिए एक न भूलने वाले पल लेकर साथ आता है।इस समय हर कोई दिन-प्रतिदिन की शैक्षणिक जिम्मेदारियों को छोड़ इसका आनंद लेता है। इस साल का ओएसिस फेस्टिवल 19 से 23 नवंबर 2022 के बीच आयोजित किया जा रहा है। फेस्ट इंचार्ज आदर्श ने सच कहूँ संवाददाता को बताया कि इस वर्ष फेस्ट का 50वां संस्करण होने के कारण यह पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और बेहतर रूप में हमारे बीच आ रहा है। उन्होंने आगे बताया कि रोमांचक इवेंट्स और दिग्गज कलाकारों की उपस्थित इसे निश्चित रूप से मस्तीभरा एक असाधारण कार्यक्रम साबित करेगी।

इस फेस्ट की शुरुआत 19 नवंबर को फिल्म जगत की एक महत्वपूर्ण शख्सियत की तरफ से मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत के साथ हुई। उद्घाटन के बाद नाइट्स वॉच, एस्ट्रो क्लब का कर्नेल जैसे जबरदस्त कार्यक्रम थे साथ इसमें भाग लेने वालों को पिलानी के खूबसूरत आकाश तथा खगोलीय पिंडों को शक्तिशाली दूरबीनों के माध्यम से देखने का भी मौका मिला। फिर अगले दिन यानि 20 तारीख से असली मस्ती की शुरुआत हुई। जो अगले 72 घंटे की नॉन स्टॉप इवेंट्स और प्रोग्राम को लेकर आई; इस दौरान एड्रेनालाईन आपको इन आनंदपूर्ण दिनों की याद के साथ बहा कर ले जा सकता है पर यह हमारी गारंटी है कि आप निश्चित रूप उस माहौल तथा समय को जरूर याद रखेंगे।

आगे कुछ प्रमुख कार्यक्रम की बात करें तो उसमे रॉकटेव्स भी शामिल है, जो भारत में सबसे पुरानी अर्ध-पेशेवर इलेक्ट्रो-बैंड प्रतियोगिता हैं, जिसमें पूरे देश के बैंड हमारे मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगें; तथा अगले कार्यक्रम की बात करें तो “तांडव”, एक शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता; तथा “तरंग”, भारतीय पृष्ठभूमि का एक संगीत कार्यक्रम है। इस प्रकार इस फेस्ट के असंख्य विविध पहलू हैं, जहां अर्ध-पेशेवर बैंड भाग ले कर बड़े पुरस्कार जीत सकते हैं और प्रश्नोत्तरी और खज़ाने की खोज जैसे कई और आकर्षक कार्यक्रम देखने को मिलेंगे जो आपको फेस्ट के साथ बांधे रखेंने में नीव का पत्थर साबित होंगे। इसके अतिरिक्त थीम आधारित यादगार रातें भी इसी कड़ी में आगे आप सबके सामने आयेगी, जिसमें पीटर कैट रिकॉर्डिंग कंपनी, इंडी नाइट की हेडलाइनिंग और अमेरिकी कलाकार सेवन और सीधे मौट ईडीएमएक्सहिप हॉप आदि इन कार्यक्रमों को यादगार बनाने के लिए हम सब के बीच होंगे। इनके इलावा हर दिन एक विशेष कलाकार अपने हुनर से आपका दिल जीतने के लिए हम सब के बीच होगा।

इस प्रकार यादगार पलों व धुनों पर थिरकने वाले कार्यक्रमों के साथ इस साल का ओएसिस एक अद्भुत अनुभव देने का वादा करता है। यदि आप इस दौरान राजस्थान में या उसके आसपास हैं, तो बिट्स पिलानी आपके लिए सही जगह है! बता दें, राष्ट्रीय समाचार पत्र सच कहूँ इस फेस्ट में मीडिया पार्टनर है।