Bhiwani - Sach Kahoon Hindi

Water Crisis: आठ महीनों से पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन
तोशाम (सच कहूँ/विरेंद्र सिंह)। Tosham News: गांव अलखपुरा में पिछले करीब आठ महीनों से पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों ने तोशाम-हांसी रोड पर गांव के बस अड्डे के पास जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। लगभग दो घंटे जाम रहने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के जलघर में भूरटाना माइनर से पानी आता है, लेकिन माइनर की लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण जलघर के टैंक तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा। इसके चलते गांव में पेयजल का गंभीर संकट बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले आठ महीनों से उन्हें पीने के पानी की भारी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। मजबूरी में कई परिवार एक हजार रुपये तक खर्च कर पानी के टैंकर खरीदकर अपनी जरूरत पूरी कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि जलघर के टैंक की भी नियमित सफाई नहीं हो रही और गांव में पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि तोशाम विधानसभा क्षेत्र से सिंचाई मंत्री होने के बावजूद लोगों को पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है, जो व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के एसडीओ राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर आश्वासन दिया कि अगले दो दिनों में जलघर के टैंक को भरवा दिया जाएगा तथा गांव में पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया और यातायात सामान्य हो गया।

Tosham News: रोष जताते ग्रामीण।

नशे के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई: गुरुग्राम में एसआईआर के लिए राजनीतिक पार्टियों को बीएलए-2 नियुक्त करने को लेकर बैठक लेते उपायुक्त उत्तम सिंह
चरखी दादरी (सच कहूँ/ इन्द्रवेश)। Charkhi Dadri News: हरियाणा सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चरखी दादरी जिला को बड़ी सौगात मिली है। विधायक सुनील सांगवान ने गांव समसपुर में नशे के विरोध में चल रहे ग्रामीणों के धरने पर पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि क्षेत्र से नशा माफियाओं का पूरी तरह सफाया किया जाएगा। विधायक सुनील सांगवान ने बताया कि उन्होंने दादरी क्षेत्र में बढ़ती नशे की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से विशेष मुलाकात की थी।

मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्रभाव से चरखी दादरी में समर्पित स्पेशल नार्कोटिक यूनिट के गठन को मंजूरी प्रदान की है। साथ ही यूनिट के लिए आवश्यक स्टाफ की तैनाती भी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य कर रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है तथा बचे हुए आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। सरकार और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से संतुष्ट होकर गांव समसपुर के ग्रामीणों ने अपना अनशन वापस लेने की घोषणा की।

ग्रामीणों ने विधायक सुनील सांगवान के प्रयासों तथा सरकार की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस कार्रवाई पूरी होने के बाद धरना भी समाप्त कर दिया जाएगा। विधायक सुनील सांगवान ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई में समाज के हर व्यक्ति को आगे आना होगा और पुलिस व प्रशासन का सहयोग करना होगा, ताकि युवा पीढ़ी को सुरक्षित और बेहतर भविष्य दिया जा सके।

Charkhi Dadri News: नशे के विरोध में चल रहे ग्रामीणों के धरने पर पहुंचे विधायक सुनील सांगवान।

Theft News: घर का ताला तोडकर चोरों ने लाखों की कीमत के आभूषण व नगदी पर किया हाथ साफ
तोशाम (सच कहूँ/विरेंद्र सिंह)। Tosham News: मंगलवार रात चोरों ने तोशाम में टेलीफोन एक्सचेंज के नजदीक स्थित एक मकान के ताले तोडकर लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण तथा नगदी चोरी कर ली। इसकी सूचना पीड़ित मकान मालिक ने पुलिस को दी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए पीड़ित मकान मालिक से पूछताछ की। मकान मालिक विकास जैन तथा मुकेश जैन ने बताया कि मंगलवार को वह किसी शादी में हांसी गए हुए थे और घर पर कोई नहीं था तो मकान पर ताला लगा हुआ था।

बुधवार सुबह पड़ोसी का फोन आया कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है। जब उन्होंने आकर देखा तो मकान के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था तथा अंदर के दरवाजे का ताला तथा कुंडा टूटा हुआ था और मकान के अंदर अलमारी, बेड आदि सब जगह सामान बिखरा हुआ था। इस दौरान पहुंची पुलिस ने छानबीन करते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो सीसीटीवी फुटेज में रात्रि करीबन एक बजे के पश्चात तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और घर का ताला तोडकर घर के अंदर करीबन 45 मिनट तक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान चोरों ने घर का प्रत्येक कोना छान मारा और अलमारी, मंदिर, बेड आदि सहित सब जगह सामान बिखेर दिया और घर में रखी करीबन 2 लाख रुपए की नगदी, एक सोने का मंगलसूत्र, सोने की दो अंगूठी, सोने की दो जोड़ी कानों की बालियां, सोने की एक चैन,

सोने की दो जोड़ी छोटी कानों की बालियां आदि सोने के आभूषण तथा आधा दर्जन से अधिक चांदी की पायल, करीबन 15 चांदी के सिक्के, चांदी का गिलास आदि सहित करीबन डेढ़ किलो चांदी के आभूषण आदि कुल करीबन 15 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित मकान मालिक ने घटना की शिकायत पुलिस को देकर पुलिस से चोरों का पता लगाने तथा चोरी हुआ सामान बरामद करवाने की गुहार लगाई है। इस संबंध में तोशाम थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ मामले में छानबीन जारी है।

मां ने कहा, मेरा बेटा एक दिन कुछ बड़ा करेगा, आज बनाई अन्तरराष्ट्रीय पहचान
भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। विश्व कला दिवस हर वर्ष 15 अप्रैल को महान कलाकार लियोनार्डो दि विंची के जन्मदिवस पर मनाया जाता है। यह दिन कला की शक्ति, रचनात्मकता और समाज में उसके योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित है। इस विशेष अवसर पर हम बात कर रहे हैं एक ऐसे भारतीय कलाकार की, जिन्होंने गांव की सादगी से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई, कलाकार हरिओम बावा पुत्र रामनिवास वाल्मीकि। संघर्ष से शुरू हुई कला यात्रा हरिओम बावा का जन्म हरियाणा बवानीखेड़ा कस्बे के एक साधारण परिवार में हुआ, जहाँ आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी। उनके पिता मजदूरी करते थे, और घर की जिम्मेदारियाँ बहुत जल्दी उनके कंधों पर आ गई। लेकिन इन कठिन परिस्थितियों के बावजूद, उनके भीतर कला के प्रति जुनून कभी कम नहीं हुआ। उनकी कला यात्रा सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक मिशन है, पर्यावरण और समाज को जागरूक करने का मिशन। उन्होंने अपनी परफॉर्मिंग आर्ट और ईको-फ्रेंडली स्कल्पचर के माध्यम से लोगों को प्रकृति से जोड़ने का प्रयास किया। हरिओम बावा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने बीएफए (स्कल्पचर) की पढ़ाई कॉलेज आर्ट यूनिवसिर्टी आॅफ दिल्ली से पूरी की। फिर मास्टर आॅफ फाइन आर्ट की डिग्री अमरावती (नागपुर) से प्राप्त की। यह शिक्षा उनके लिए सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि उनके सपनों को आकार देने का माध्यम बनी। हरिओम बावा की सफलता के पीछे उनकी मां का सबसे बड़ा योगदान रहा। उनकी मां हमेशा कहती थीं कि मेरा बेटा एक दिन कुछ बड़ा करेगा। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। बीएफए के अंतिम वर्ष में उनकी मां का देहांत हो गया। यह उनके जीवन का सबसे बड़ा झटका था। आज भी हरिओम बावा अपनी हर कला, हर उपलब्धि को अपनी मां को समर्पित करते हैं। उनकी कला में जो संवेदनशीलता और भावनात्मक गहराई है, वह इसी रिश्ते की देन है। जीवन साथी का सहयोग आज उनकी पत्नी रिंकी बावा उनके जीवन और कला यात्रा में एक मजबूत सहारा हैं। हर कठिन समय में उन्होंने हरिओम का साथ दिया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एक कलाकार के लिए भावनात्मक सहयोग बहुत महत्वपूर्ण होता है, और रिंकी बावा इस भूमिका को पूरी निष्ठा से निभा रही हैं।

गांव से अंतरराष्ट्रीय पहचान तक की कहानी

गांव से अंतरराष्ट्रीय पहचान तक हरिओम बावा ने अपने गांव से शुरू होकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक अपनी पहचान बनाई। उनकी कला सिर्फ सुंदरता नहीं, बल्कि एक संदेश देती है, प्रकृति को बचाओ, समाज को जगाओ। उनकी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों में स्पेन में सिल्वर मेडल, बेल्जियम में सिल्वर मेडल, क्रोएशिया में ब्रॉन्ज मेडल, मिस्र में डॉ. मुस्तफा सादिक अंतर्राष्ट्रीय वैश्विक जलवायु परिवर्तन पुरस्कार है। ये सम्मान केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि उनकी मेहनत, संघर्ष और समर्पण की पहचान हैं। हरिओम बावा की विशेषता है उनकी परफॉर्मिंग आर्ट, जिसमें वे लाइव आर्ट के माध्यम से लोगों को पर्यावरण, स्वास्थ्य और सामाजिक मुद्दों पर जागरूक करते हैं। वे बच्चों, युवाओं और आम जनता को यह संदेश देते हैं कि प्रकृति की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है, स्वच्छता और स्वांस्थ्य जीवन का आधार है, कला सिर्फ देखने की चीज नहीं, बल्कि समाज बदलने का माध्यम है।

गोबर कला और प्राकृतिक सामग्री का उपयोग

हरिओम बावा मुख्य रूप से गोबर कला और प्राकृतिक सामग्री का उपयोग करते हैं। यह न केवल पर्यावरण के लिए सुरक्षित है, बल्कि भारतीय परंपरा और लोक कला को भी जीवित रखता है। विश्व कला दिवस के इस अवसर पर, हरिओम बावा जैसे कलाकार हमें यह याद दिलाते हैं कि कला केवल रंगों और आकृतियों का खेल नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली माध्यम है जो दुनिया को बदल सकता है। गांव की मिट्टी से उठकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने वाले हरिओम बावा आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।

जसबीर सिंह राठी बने लेफ्टिनेंट, बहन व पिता भी हैं सेना में उच्च पदों पर
परदादा, दादा-पिता सहित पूरा परिवार कर रहा है देश के लिए सेवा

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani: चेन्नई आर्मी ट्रेनिंग सेंटर से जसबीर सिंह राठी पास आउट हुए हैं और अब वह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुए हैं। पिछले वर्ष चेन्नई से ही जसबीर की बहन सिमरन राठी भी इसी सेंटर से पास आउट हुई थी और गोल्ड मेडल जीता था। इन दोनों बहन-भाई के पिता जय भगवान सिंह राठी सेना में ब्रिगेडियर के पद पर हैं। इनका गांव राठीवास जिला गुडगांव में है और इन बच्चों के दादा कप्तान के पद से रिटार्य हुए थे और इनके परदादा हवलदार के पद से रिटार्य हुए थे। इन बच्चों की मां उर्मिला ग्रेवाल राठी भिवानी के गांव बामला में इश्वर सिंह ग्रेवाल की बेटी हैं। बामला गांव की बेटी उर्मिला का भी इन बच्चों की कामयाबी में बहुत बड़ा योगदान है। इन्होंने स्वयं भी कॉलेज में पढ़ते समय पूरे हरियाणा की एनसीसी की कमांड की थी। इनकी भी सेना में बहुत दिलचस्पी रही है और उर्मिला ग्रेवाल का बड़ा भाई करणबीर सिंह ग्रेवाल इस समय भारतीय सेना में मेजर जनरल के पद पर हैं। Bhiwani

यह भी पढ़ें:– Rupee News: 10,20, 50 नोटों को लेकर केन्द्र सरकार का आया बड़ा बयान, जल्दी पढ़ेेंं

गांव मुंढ़ाल की बहु सरिता का एक ही साल में दो बार हुआ राजपत्रित पदों पर चयन, अब बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
भिवानी (सच कहूँ न्यूज़)। Bhiwani: कहावत है कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती और इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है क्षेत्र की बेटी और बहू सरिता ने। सरिता ने हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर (भूगोल) के पद पर चयनित होकर अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।सरिता की यह सफलता इसलिए भी विशेष है क्योंकि यह उनकी एक ही वर्ष के भीतर दूसरी बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले वर्ष 2025 में भी उनका चयन एचपीएससी के माध्यम से ही पीजीटी भूगोल (लेक्चरर) के पद पर हुआ था। एक ही विषय में बैक-टू-बैक दो राजपत्रित पदों पर चयन पाना उनकी विषय पर पकड़ और शैक्षणिक योग्यता को दशार्ता है। मूल रूप से गांव पहाड़ी निवासी वरिंद्र पहाड़ी की सुपुत्री सरिता का विवाह मुंढाल खुर्द निवासी विकास रोहिल्ला के साथ हुआ है। Bhiwani

उनके पति विकास स्वयं शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तथा वे वर्तमान में अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही अपनी पीएचडी पूरी कर रहे हैं। सरिता ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और ससुराल पक्ष विशेषकर अपने पति विकास के निरंतर सहयोग को दिया है। सरिता का मानना है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और इरादे मजबूत तो कोई भी बाधा आपको आगे बढ?े से नहीं रोक सकती। उनकी यह कहानी उन हजारों युवाओं और विशेषकर महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो सरकारी सेवा में जाने का सपना देखते हैं। सरिता ने कहा कि शिक्षण केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज की सेवा करने का माध्यम है। मुझे खुशी है कि अब मैं असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में देश के भविष्य को संवारने में अपना योगदान दे सकूंगी। एक विवाहित महिला के लिए घर की जिम्मेदारियों के साथ उच्च स्तरीय परीक्षाओं की तैयारी करना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन सरिता ने इसे मुमकिन कर दिखाया। Bhiwani

यह भी पढ़ें:– Bihar News: बिहार में बंद पड़ी 10 चीनी मिलें हुईं चालू: सम्राट चौधरी

Congress: जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त उपप्रधान संजय गांधी का अभिनंदन
भिवानी (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Congress: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निदेर्शानुसार कांग्रेस के शहरी जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी द्वारा टीम का विस्तार किए जाने के बाद रविवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में कार्यक्रमों का दौर जारी रहा। इसी कड़ी में नवनियुक्त उपप्रधान संजय गांधी के सम्मान में स्थानीय हुन्नामल प्याऊ के समीप एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। Bhiwani

कार्यकर्ताओं का कहना था कि संजय गांधी की नियुक्ति से जमीन स्तर पर पार्टी को मजबूती मिलेगी। वही सम्मान से गदगद संजय गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सीएलपी लीडर एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रामबीर चौहान, हनुमान गोस्वामी, नवनीत परमार, चांद पंघाल, पंकज चावला, संजय चावला, रामकिशन, सोनू जांगड़ा, आशु चौहान, प्रवीण सहित अन्य लोग मौजूद रहे। Bhiwani

यह भी पढ़ें:– नाबालिक लड़के की हत्या मामला: आरोपी को उम्र कैद की सजा, 15 हजार का जुर्माना

Haryana Roadways: हरियाणा रोड़वेज ने एनसीआर में प्रदूषण को कम करने के लिए तकनीक का लिया सहारा
एनसीआर में चलने वाली बसों में यूरो-6 तकनीक को किया इंस्टॉल

भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। Haryana Roadways News: हरियाणा प्रदेश के एनसीआर में आने वाले सभी जिलों में हरियाणा रोड़वेज ने प्रदूषण को कम करने के लिए यूरो-6 मापदंड की गाड़ियों के तैनाती कर दी है। इसके बाद अब यूरो-6 तकनीक आधारित बसों से अब धुआं नहीं, बल्कि डैफ तकनीक के माध्यम से धुएं की जगह पानी निकलेगा तथा प्रदूषण ना के बराबर होगा। इस नई तकनीक के तहत डीजल एगजस्ट फ्लू यूरा-6 गाडि?ों में होता है, जो नाईट्रोजन आॅक्साईड को पानी में बदल देता है तथा धुआं खत्म हो जाता है। Bhiwani News

भिवानी डिपो की सभी 235 गाड़ियों में यूरो-6 तनकीक अपनाई गई है। यह बात भिवानी रोड़वेज प्रबंधक दीपक कुंडू ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। रोड़वेज महाप्रबंधक ने बताया कि जहां एक तरफ प्रदूषण मुक्त गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। वही दूसरी तरफ अत्याधिक सर्दी के चलते कोई धुंध में ड्राईवरों को निर्देश दिए गए है कि वे अधिक धुंध होने पर गाड़ियों को 40 से कम स्पीड में चलाए। इसके अलावा गाड़ियों में रिफलैक्टर लगाने के साथ ही लंबी दूरी तय करने वाली रोड़वेज बसों में फोग लैप भी इंस्टाल किए गए है। इसके साथ ही यैलो ट्यूब लाईट भी बसों में लगाई गई है, ताकि धुंध में अन्य वाहनों से टक्कर होने से बच सकें तथा दृश्यता में बढ़ोत्तरी हो सकें।

उन्होंने बताया कि विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जिला स्तर पर तैनात रोड़वेज महाप्रबंधकों को यह भी निर्देश दिए गए है कि वे अपने विवेक का प्रयोग कर धुंध के समय में कुछ रूटों को बंद भी कर सकते है। जिसके चलते भिवानी के 152डी पर चलने वाली बस को भी बंद किया गया है, जो चंडीगढ़ तक जाती है। जैसे ही धुंध कम होगी 152डी पर चलने वाली सुबह 4 बजे की बस को पुन: चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि धुंध में कोई भी रोड़वेज ड्राईवर तेज गाड़ी चलाता है तो उसकी शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– लखनपाल हत्याकांड के सभी आरोपियों पर ऐट्रोसिटी एक्ट के तहत साजिशन हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए: सीटू

डॉ. अंबेडकर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। Bhiwani: शहर के जीतू वाले जोहड़ स्थित डा. अंबेडकर भवन में डा. अंबेडकर युवा संघर्ष समिति भिवानी व नि:शुल्क कोचिंग केंद्र भिवानी द्वारा हरियाणा दिवस व नि:शुल्क कोचिंग केंद्र के आठवां स्थापना दिवस समारोह पर सांस्कृतिक कार्यस्र5म के साथ मनाया गया। Bhiwani

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दैनिक चेतना अखबार के मुख्य संपादक श्रीभगवान वशिष्ठ, विशिष्ट अतिथि नरोत्तम बागड़ी वरिष्ठ पत्रकार, आवासीय कल्याण संगठन भिवानी से डा. वर्मा, बबीता यादव, नरदेव आर्य, सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्कूल शिक्षा बोर्ड भिवानी के सांस्कृतिक शिक्षक मनोज के साथ-साथ नि:शुल्क कोचिंग केंद्र के संस्थापक जय किशन बौद्ध, संस्था के प्रधान संजीव रैय्या, सचिव प्रेम सिंह, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर, मुकेश भुक्कल, सुरेश कुमार चौहान, बलवंत सिंह भौरिया, ओमप्रकाश गर्वा, राम कुमार, सतबीर दहिया उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्रीभगवान वशिष्ठ द्वारा समय-समय पर सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। Bhiwani

कार्यक्रम में स्वास्तिक शिक्षार्थी ने ब्लाक स्तर पर, जिला स्तर पर व राज्य स्तर पर पोल वाल्ट में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर व अश्विनी गर्वा को हरियाणा सरकार में नौकरी प्राप्त करने पर व धनराज गर्वा द्वारा विधि छात्र के रुप में द्वितीय वर्ष में संविधान पर 350 पृष्ठ व तृतीय वर्ष में पर्यावरण कानून पर 750 पृष्ठ की पुस्तकें लिखने और भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश द्वारा विमोचन करने पर विशेष सम्मान दिया गया। Bhiwani

यह भी पढ़ें:– रैडक्रॉस ने 10 राज्यों के 200 स्वयं सेवकों को दिया बेसिक फर्स्ट एड व सीपीआर का प्रशिक्षण

नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 10 वर्ष कैद, लगाया 40 हजार रुपए का जुर्माना
एडीजे सुरुचि अटरेजा सिंह द्वारा आरोपी को सुनाई गई सजा

भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश) Bhiwani: भिवानी एडीजे सुरुचि अटरेजा सिंह ने की अदालत ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की कैद की सजा सुनाई है, वही आरोपी पर 40 हजार रुपए का जुमार्ना भी लगाया है। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भिवानी जिला में एक व्यकित ने सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 25 दिसंबर 2023 को आरोपी उनकी नाबालिग लडकी को बहला फुसलाकर घर से ले गया था तथा आरोपी द्वारा उनकी लडकी के साथ दुष्कर्म किया गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया। Bhiwani

जिसकी पहचान स्थानीय दिनोद रोड़ निवासी सोनू के रूप में हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के सम्मुख पेश किया गया था जो माननीय न्यायालय ने आरोपी को ट्रायल के दौरान अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को कैद व जुमार्ने की सजा सुनाई है। न्यायालय के द्वारा आरोपी को 4 पोस्को एक्ट के तहत 10 वर्ष कैद व 40 हजार रुपए जुमार्ना की सजा सुनाई। आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा लगाए गए जुमार्ना न भरने पर अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी होगी। भिवानी के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने जिला के सभी प्रबंधक थाना व चौकी इंचार्ज को निर्देश दिए गए हैं कि महिला विरुद्ध अपराध में तुरंत मामला दर्ज कर तत्परता से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के सम्मुख पेश किया जाए ताकि पीड़ित को समय पर न्याय दिलाया जा सकें। Bhiwani

यह भी पढ़ें:– युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

भिवानी के गांव कलिंगा में मकान की छत ढ़हने से 6 दबे, तीन नाबालिक बच्चियों की मौत
भिवानी (इन्द्रवेश) भिवानी जिला के कलिंगा गांव में बीती रात्रि अधिक बरसात के चलते मकान की दीवार दकरने से मकान में सो रहे 6 व्यक्तियों पर मकान की छत आ गिरी तथा मकान भरभराकर गिर गया। इस घटना में मकान में सो रहे 6 व्यक्तियों में से तीन की मौत हो गई तथा तीन अन्य को गंभीर घायल होने के चलते रोहतक पीजीआई में दाखिल करवा दिया गया। इस घटना में 47 वर्षीय ओमपाल, 42 वर्षीय पत्नी अनिता तथा 5 वर्षीय बेटा ध्रूुव घायल है तथा ओमपाल की तीन नाबालिग बेटियां 15 वर्षीय अंशिका, 9 वर्षीय दिशा, 7 वर्षीय भारती की मकान में दबने से मृत्यु हो गई।

इस बारे में जानकारी देते हुए मौके पर पहुंचे तहसीलदार जयबीर व ग्राम सचिव अजय ने बताया कि घटना का शिकार ओमपाल अपने चार बच्चों व पत्नी सहित गांव के बाहरी क्षेत्र में कृष्ण के मकान में 4 वर्षो से किराये पर रह रहा था। वह मूल रूप से मजदूरी का कार्य करता था। उसका खुद का मकान गांव के बीच में जर्जर अवस्था में था, जो रहने लायक ना होने के चलते उसे किराये पर रहना पड़ रहा था। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे के बाद ओमपाल को मकान बनाने के लिए इस योजना में भी शामिल किया गया था तथा उसका मकान बनना अभी बाकी था। उन्होंने बताया कि गांव कलिंगा में पिछले तीन दिनों से चल रही बरसात के चलते गांव के चारों तरफ पानी भरा हुआ है। निकासी की व्यवस्था ना होने के चलते प्रशासन द्वारा मोटर व ट्रैक्टर लगाए गए है।

वही इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए ओमपाल के चाचा मनबीर व पड़ौसी संदीप फौजी व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि ओमपाल जिस मकान में रह रहा था, उसके घर के पीछे की दीवार के साथ बरसात के चलते काफी पानी जमा था तथा साथ लगता हुआ किसी अन्य का मकान भी नहीं था। घटना की जानकारी सुबह उन्हे 5 बजे चली, जब राहगीरों ने मकान को गिरा हुआ देखा तो तुरंत परिवार के सदस्यों को निकालकर रोहतक मैडिकल कॉलेज में ले जाया गया। ग्रामीणों ने इस मजदूर परिवार को आथर््िक सहायता दिए जाने व उसके परिवार के इलाज का खर्च सरकार द्वारा उठाए जाने की मांग भी की।

भिवानी के मुक्केबाज परिवार की तीन पीढ़ियों ने भिवानी को दिलाई मिनी क्यूबा की संज्ञा
भिवानी (इन्द्रवेश)। हरियाणा के भिवानी जिले को मुक्केबाजों का शहर कहा जाता है, जिसके चलते इस शहर को मिनी क्यूबा के नाम से भी जाना जाता है। इसके पीछे कहानी यह है कि इस शहर ने देश व दुनिया को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सैंकड़ों मुक्केबाज दिए है। जिसके चलते इस शहर के मुक्केबाजों को राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन अवॉर्ड, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, वर्ल्ड कप सहित विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मैडल प्राप्त करने का गौरव प्राप्त रहा है। भिवानी में मुक्केबाजी की शुरूआत एक ऐसे मुक्केबाज फैमिली द्वारा शुरू की गई थी। जिसकी आज तीसरी पीढ़ी भी अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी में पहचान बनाए हुए है। यह परिवार है, कैप्टन हवा सिंह श्योराण का। जिनके नाम से भिवानी में बॉक्सिंग का रिंग भी स्थापित है तथा उनकी प्रतिमा भिवानी के भीम स्टेडियम में भी लगाई गई है।

भिवानी ही नहीं, देश में मुक्केबाजी की शुरूआत के लिए जाने जाने वाले हवा सिंह श्योराण के परिवार को अब तक 60 से अधिक मैडल प्राप्त हो चुके है। उन्होंने 1956 में मुक्केबाजी की शुरूआत की। वे 11 वर्ष तक राष्ट्रीय चैंपियन रहे। उन्हे मुक्केबाजी मे अपने सहयोग के लिए 1988 में अर्जुन अवॉर्ड तथा मुक्केबाजों को तैयार करने के लिए मरणोपरांत वर्ष 2000 में द्रोणाचार्य अवॉर्ड तक से नवाजे गए। वे दो बार के एशियन चैंपियन रहे। उन्होंने 1986 में भिवानी में बॉक्सिंग की शुरूआत की, जिनके चेलों ने मुक्केबाजी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में मैडल भी प्राप्त किए।

कैप्टन हवासिंह श्योराण के बाद उसके बाद उनकी दूसरी पीढ़ी ने उनके बेटे संजय श्योराण ने मुक्केबाजी की इस परंपरा को कायम रखा। वे अपने समय में एशियन मैडलिस्ट तथा भीम अवॉर्डी रहे तथा उन्होंने नई पीढ़ी के मुक्केबाज ओलंपियन पूजा बोहरा, वर्ल्ड चैंपियन सचिन, एशियन मैडलिस्ट दीया, कॉमनवेल्थ मैडलिस्ट नमन व अक्षय जैसे मुक्केबाज देश को दिए। उनकी तीसरी पीढ़ी में कैप्टन हवा सिंह की पौती व मुक्केबाज संजय श्योराण की बेटी नुपुर श्योराण अब मुक्केबाजी की इस परंपरा को आगे बढ़ा रही है। वे ओलंपियन रहने के साथ ही विश्व चैंपियन भी मुक्केबाज रही है। इन दिनों वे लीवरपुल में वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारियों में जुटी हुई है।

मुक्केबाजी की इस यात्रा के बारे में भीम अवॉर्डी कोच संजय श्योराण बताते है कि उनके पिता कैप्टन हवा सिंह ने मुक्केबाजी की शुरूआत 1986 में भिवानी में प्रशिक्षक के तौर पर की। जिसके चलते यह शहर मिनी क्यूबा बन पाया। इसमें कई बड़े मुक्केबाजों व प्रशिक्षकों ने भी अपना सहयोग दिया। आज उनकी तीन पीढियां मुक्केबाजी से जुड़ी है। उन्होंने वर्ष 2007 में अपने बॉक्सिंग कैरियर पूरा करने के बाद बतौर प्रशिक्षक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को तैयार करना शुरू किया। जिसके चलते अब तक भिवानी के एक हजार 1200 के लगभग अलग-अलग सरकारी नौकरियों में खेल कोटे के तहत नौकरी पाए हुए है। वह खुद भी टाटा स्टील जमशेदपुर में खेल कोटे में नौकरी कर चुके है। यह मिनी क्यूबा भिवानी की उपलब्धि है। अब तीसरी पीढ़ी में उनकी बेटी नुपुर श्योराण इस परंपरा को आगे बढ़ा रही है। वे 80 किलोग्राम भार वर्ग की हैवी वेट खिलाड़ी है। उन्होंने बताया कि तीन पीढ़ियों की इस मुक्केबाजी यात्रा के दौरान उनके परिवार को कई प्रकार के संघर्षो से गुजरना पड़ा।

तीन पीढ़ियों की इस मुक्केबाज परिवार में भीम अवॉर्डी संजय श्योराण की धर्मपत्नी मुकेश की भी अहम भूमिका है। वे बताती है कि वे बॉस्केटबॉल की खिलाड़ी रही। वे इंडिया टीम तथा जूनियर एशियन स्तर पर अपनी पहचान बॉस्केटबॉल में बना चुकी थी, जब उनकी शादी हुई। शादी के बाद जब वे संजय श्योराण की पत्नी के रूप में कैप्टन हवा सिह के परिवार में आई तो उन्हे यहां आने के बाद मुक्केबाजी का माहौल मिला। उनका खेल बैकग्राऊंड होने के चलते उन्होंने इस परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाने में अपने पति व बच्चों का सहयोग दिया। उनके ससुर कैप्टन हवा सिंह श्योराण ने उस समय उन्हे पर्दे या कहे मुंह ढकने से भी मना कर दिया था तथा कहा था कि आप मेरी बेटी हो।

खेल की इस परंपरा को आगे बढ़ाने में परिवार का सहयोग करे। आज वे अपने पति के साथ मुक्केबाजों की फौज तैयार करने में कंधे से कंधा मिलाकर साथ लगी रहती है। उनके पति संजय श्योराण कड़े अनुशासन के बीच खिलाड़ियों को प्रशिक्षण में लगाए रखते है। इसी का परिणाम है कि भिवानी के मुक्केबाज बड़ी संख्या में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाए हुए है। खुद उनकी बेटी भी मुक्केबाजी में वर्ल्ड चैंपियन है। वही तीसरी पीढ़ी की बेटी नुपुर श्योराण कहती है कि उन्हे बचपन से ही मुक्केबाजी का माहौल मिला। पहले उनके दादा फिर उनके पिता मुक्केबाजी करते थे। उन्ही के बीच रहकर वे आज वर्ल्ड चैंपियन के मुकाम तक पहुंची है। उन्हे गर्व है कि भिवानी शहर को मिनी क्यूबा बनाने में उनके परिवार की भी बड़ी भूमिका रही है।

अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज अमित व अंजली बताते है कि उन्होंने खेल कोटे में नौकरी पाई है। कैप्टन हवा सिंह श्योराण परिवार ने मुक्केबाजी खेल को आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया है। आज उन जैसे बहुत से खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में इस मुक्केबाज परिवार का सहयोग मानते है तथा यहां प्रशिक्षण भी प्राप्त करे है।