PM Shri School - Sach Kahoon Hindi

Education: शिक्षा मंत्री ने पीएम श्री राजकीय स्कूल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सोनीपत, (सचकहूं/हेमंतकुमार)। प्रदेश के शिक्षा मंत्री  महीपाल ढांडा  गन्नौर क्षेत्र के दातौली गांव स्थित पीएम श्री जीजीएसएसएस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल परिसर की साफ-सफाई, बुनियादी सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विद्यार्थियों से बातचीत कर जानी समस्याएं:

स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री ने न केवल भौतिक व्यवस्थाओं को जांचा, बल्कि कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद भी  किया। उन्होंने छात्रों से पढ़ाई के स्तर, शिक्षकों की उपस्थिति, पठन-पाठन की सामग्री और स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं को लेकर खुलकर बात की। मंत्री ने विद्यार्थियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्रों की हर जरूरत और समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।

धरातल पर उतरकर व्यवस्थाएं जांचने की अनूठी पहल:

मंत्री महीपाल ढांडा का मानना है कि केवल कार्यालयों में बैठकर नीतियां बनाने से जमीनी बदलाव संभव नहीं है, बल्कि उसके लिए खुद मौके पर जाकर कमियों को देखना और सुधार करना आवश्यक है। उनके इस आक्रामक और संवेदनशील कार्यशैली की आम जनमानस और अभिभावकों के बीच सराहना हो रही है।

11 दिनों में कई शिक्षण संस्थानों का कर चुके हैं निरीक्षण:

शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का यह अभियान लगातार जारी है। पिछले 11 दिनों के भीतर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा कई प्रमुख शिक्षण संस्थानों का औचक दौरा कर चुके हैं। इससे पहले वे पंचकूला के राजकीय कॉलेज, बसताड़ा के राजकीय महिला कॉलेज, पानीपत के सेक्टर-18 स्थित राजकीय कॉलेज और पानीपत के निजामपुर गांव स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल का भी गहन निरीक्षण कर चुके हैं।

शिक्षकों और अधिकारियों को दिए निर्देश:

निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकारी शिक्षण संस्थानों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अध्यापकों को निष्ठापूर्वक पढ़ाने और स्कूलों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों व कॉलेजों में ऐसा माहौल तैयार करना है, जिससे गरीब से गरीब बच्चे को भी गुणवत्तापूर्ण और विश्वस्तरीय शिक्षा मिल सके।

14 स्कूलों को बदला जाएगा पीएम श्री स्कूल में
खंड स्तर पर खोले जाएंगे दो-दो स्कूल

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार लाने के लिए अब प्रदेश में चल रहे सरकारी स्कूलों को पीएम श्री स्कूल का दर्जा दिया जाएगा। सभी जिलों के हर खंड में ऐसे दो-दो पीएम श्री स्कूल खोलने का लक्ष्य है। यानि सरसा जिले में 14 स्कूल खोले जाएंगे। पीएम श्री स्कूल को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय व शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों ने प्रदेश के सभी जिला परियोजना अधिकारियों के साथ गत दिवस वीडियो कान्फ्रेंसिंग से बैठक ली।

यह भी पढ़ें:– संगरूर में 15 हजार से अधिक लोगों के पास हथियार

जिले के हर खंड में दो-दो पीएम श्री स्कूल खोले जाएंगे। सरसा जिले में 14 स्कूल खोले जाएंगे। पीएम श्री स्कूल को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय व शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों ने बैठक लेकर जरूरी निर्देश जारी किए हैं।

– बूटाराम, जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान, सरसा।

कौशल विकास की भी शिक्षा दी जाएगी

पीएम श्री के तहत नए स्कूल नहीं खोले जाएंगे, बल्कि पहले से चल रहे स्कूलों को चयनित किया। जिसके तहत सरसा जिले के 193 स्कूलों में चयन किया जाएगा। इस योजना के तहत अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही नीति से जुड़ी सभी प्रमुख सिफारिशों को लागू किया जाएगा। छात्रों को स्कूली शिक्षा के साथ ही कौशल विकास की भी शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए इन खास स्कूलों में सारी सुविधाएं जुटाई जाएंगी।

स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर का अभाव

स्कूलों की स्थिति वैसे तो पहले से बेहतर हुई है, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में स्कूल ऐसे हैं जिसमें शिक्षकों से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर का अभाव है। जिसको लेकर पीएम श्री स्कूलों को लेकर जो तैयारी की है, उसमें इन सभी स्कूलों में शिक्षक-छात्र औसत सहित इंफ्रास्ट्रक्चर का खास ख्याल रहेगा। छात्रों को नई तकनीक से जोड़ने के लिए कंप्यूटर सहित अटल टिंकरिंग लैब जैसी सुविधाएं भी होंगी। समग्र शिक्षा अभियान के सहायक परियोजना अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पीएम श्री स्कूल के लिए स्कूलों को 31 दिसंबर तक आवेदन करना होगा। इसके बाद 15 जनवरी 2023 तक स्कूलों को फाइनल कर दिया जाएगा। शिक्षा सत्र में स्कूलों को शुरू कर दिया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।