businessman - Sach Kahoon Hindi

हांसी में व्यापारी से 11 लाख की लूट, कार सहित जिंदा जलाया
लुटेरों ने भाटला से महजत रोड पर दिया वारदात को अंजाम

शक होने पर राममेहर ने घर वालों को दे दी थी सूचना

सच कहूँ/संदीप सिंहमार हिसार। हांसी-बरवाला रोड पर स्थित गांव भाटला व मस्जिद के बीच दिल दहला देने वाली लूट व हत्या की वारदात सामने आई। यहां आधी रात को लुटेरों ने एक (Businessman) फैक्ट्री मालिक से 11 लाख की राशि लूटकर उसे उसी की कार में जिंदा जला दिया। लूट व हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे अपने हिसाब से साक्ष्य मिटा कर मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान हांसी उपमंडल के गांव डाटा निवासी राममेहर के रूप में हुई है। राममेहर की बरवाला बाईपास पर डिस्पोजल की फैक्ट्री है। लूट व हत्या की इस वारदात की सूचना मिलने के बाद हांसी सदर थाना प्रभारी कश्मीरी लाल सीन ऑफ़ क्राइम टीम के साथ मौके पर पहुंचे व वारदात से संबंधित जरूरी साक्ष्य जुटाए। राममेहर के परिजनों के अनुसार इस वारदात से पहले उसने अपने घर फोन करके सूचना भी दी थी कि एक कार व दो बाइकों पर सवार बदमाश लूट के उद्देश्य से भाटला से महजत रोड पर उसका पीछा कर रहे हैं। लूट के साथ-साथ राममेहर ने अपने परिजनों से उसकी जान को भी खतरा बताया था। तभी उसके परिजनों ने हांसी पुलिस को सूचना देकर खुद भी दी हुई लोकेशन की तरफ कूच कर दिया था। लेकिन जब तक उसके परिजन महजत से भाटला रोड पर पहुंचे तो गाड़ी आग की लपटों से घिरी हुई थी। गाड़ी में राममेहर भी दिखाई दे रहा था। लेकिन परिजन चाहते हुए भी उसे बचा नहीं सके। राममेहर के परिजनों ने बताया कि उसने किसी के 11 लाख रुपए भुगतान करना था। 9 लाख उसने दिन में अपने भांजे से लिए थे, जबकि एक लाख घर रखे थे। इसी सिलसिले में वह शाम को हिसार गया था। रात को करीब 11 बजे तब वह भाटला से महजत रोड की ओर चला तो दो बाइक व एक गाड़ी में सवार बदमाशों ने उसे लूट के इरादे से घेर लिया। इतना ही नहीं बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद कार में आग लगाकर मौके से फरार हो गए। उन्होंने राममेहर को भी गाड़ी से बाहर नहीं निकलने दिया। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ लूट व हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दुकानें बंद करके दिया बैंक के आगे धरना
व्यापारी से 19 लाख रुपये की ठगी का मामला

चैक से छेड़छाड़ करके निकाले गए पैसे

गोनियाना (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय गोयल मशीनरी स्टोर के मालिक के साथ गत दिवस हुई कथित 19 लाख रुपये की ठगी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर आज स्थानीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतपाल गोयल के नेतृत्व में लोगों ने अपनी दुकानें व कारोबार बंद रख कर भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय ब्रांच के गेट के समक्ष धरना दिया।

प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए ठगी से संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके गोयल मशीनरी स्टोर के पीड़ित मालिक पवन कुमार ने बताया कि उनका खाता नंबर 65003254948 स्टेट बैंक आफ पटियाला (अब भारतीय स्टेट बैंक) की स्थानीय शाखा में है। ठगी मारने वाले व्यक्ति ने खुद को एक समाचार पत्र कंपनी का कर्मचारी बता कर उनसे 450 रुपये का चैक (नंबर 587131) लिया था,

लेकिन उक्त व्यक्ति ने स्थानीय ब्रांच स्टाफ के सहयोग से उक्त चैक के साथ छेड़छाड़ करके 19 लाख 4 हजार 559 रुपये की राशी सावन ज्यूलर्स चंडीगढ़ के नाम पर पास करवा लिया, जबकि उक्त दुकान की लिमिट 30 लाख रुपये ही बनी हुी है। उस लिमिट से 23 लाख 45 हजार 907 रुपये इस्तेमाल किए हुए हैं।

मौके पर पहुंचे डीएसपी गुरजीत सिंह रोमाणा ने कहा कि गोयल मशीनरी स्टोर के मालिक का कोई कसूर नहीं है। उन्होंने कहा कि सात दिन के भीतर बैंक अपनी जांच पूरी करके सब कुछ लोगों के सामने स्पष्ट कर देगी। शेष कार्रवाई पुलिस करेगी।

गलती से पास हुआ चैक: बैंक मैनेजर

बैंक मैनेजर नरेश कुमार गोयल ने कहा कि गोयल मशीनरी स्टोर के मालिक का चैक गलती से पास हो गया है, जिसकी अगली कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस व संबंधित बैंक के अधिकारियों को लिख्ती रूप में भेज दिया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

100 घंटे का सर्टिफिकेट कोर्स बताएगा क्या है ‘जीएसटी’
कौशल विभाग शुरू करेगा कोर्स

भोपाल। देश में एक जुलाई से लागू हुए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की चुनौतियों से निपटने और व्यापारियों की सहायता के लिए केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय विद्यार्थियों के लिए 100 घंटे का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करेगा। इसके अलावा एमएसडीई मंत्रालय कौशल विकास के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाली आईटीआई संस्थाओं के प्राचार्याे को पद्मश्री सम्मान देने की भी अनुशंसा करेगा। केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता विभाग (एमएसडीई) के राज्यमंत्री राजीव प्रताप रूडी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हम नई कर प्रणाली (जीएसटी) का स्वागत करते हैं और इससे लोगों को अवगत कराने हेतु पूरा सहयोग करेंगे।

एमएसडीई ने 100 घंटे का सर्टीफिकेट कोर्स शुरू करने का फैसला किया है। इस कोर्स में सभी विषयों के स्नातक विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। पायलट योजना के तहत फिलहाल यह भोपाल, बेंगलूरू और दिल्ली में शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकारों को आईटीआई में सबसे अच्छा काम करने वाले प्राचार्याे का नाम देने के लिए कहा गया है। इन प्राचार्याे को पद्म श्री सम्मान देने की सिफारिश की जाएगी। रूडी ने कहा कि भारत अर्ताष्ट्रीय स्किल ओलंपिक 2023 की मेजबानी के लिए आवेदन करेगा और हमें इसके लिए आज से ही तैयारी शुरू करनी होगी।

आईटीआई निर्माण के नए नियम होंगे लागू

एमएसडीई 15 दिन के अंदर ही आईटीआई निर्माण के नए नियम लागू करेगा। रूडी ने कहा कि कौशल विकास मिशन के लिए वह विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से लगातार मुलाकात कर रहे हैं। प्रदेशों को अपने क्षेत्रों में कौशल विकास और आवश्यकताओं की समीक्षा करने के लिए कहा गया है। एक सवाल के उत्तर में रूडी ने स्पष्ट किया कि उनके मंत्रालय का काम रोजगार उत्पन्न करना नहीं है, बल्कि प्रशिक्षण के जरिए लोगों को रोजगार की उपलब्धता बढ़ाना है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हाइवे पर लूटपाट , आंखों में मिर्च डाल लूटे तीन करोड़
फिल्मी अंदाज में गाड़ियां आगे लगा कर लूट ले गए 470 किलो चांदी व डेढ़ किलो सोना

पांच जिलों की पुलिस लगी तलाश में

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजकोट से सोना-चांदी लेकर आगरा जा रहे सर्राफा कंपनी के कर्मचारियों को वीरवार रात को उदयपुर के टीडी की नाल क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने फिल्मी अंदाल में तीन करोड़ का सोना-चांदी लूट ले गए। दो अलग-अलग कारों में आए तकरीबन आठ बदमाशों ने कपंनी की गाड़ी के आगे-पीछे गाड़ी लगा कर तीन कर्मचारियों को हथियार दिखाते हुए आंखो में मिर्च डालकर वारदात को अंजाम दिया है। सूचना मिलने पर उदयपुर व अजमेर रेंज के पांच जिलों की पुलिस लुटेरों की तलाश में लगी है।

पुलिस के मुताबिक राजकोट गुजरात की पुष्पक कंपनी जोकि सोना-चांदी की सप्लाई करती है। इसके तीन कर्मचारी, योगेश (श्यामू )उसके पिता शोमदत्त व राकेश वर्मा वीरवार रात को हमेशा की तरह कंपनी की लोडिग गाड़ी में चार सौ सत्तर किलो चांदी व डेढ़ किलो सोना लेकर उदयपुर व जयपुर होते हुए आगरा जाने के लिए निकले थे। उदयपुर-अहमदाबाद हाइवे पर टीडी की नाल के पास रात ढाई बजे कर्मचारियों के पीछे से आई दो कारों में एक के चालक ने गाड़ी भिड़ाने की बात कर कर उनकी गाड़ी के आगे व पीछे दो कारें लगा दी। कर्मचारी कुछ समझ पाते इससे पहले कारों से हथियार लेकर निकले सात-आठ लोगों ने उनको चारों तरफ से घेर लिया।

प्रदेशभर में नाकाबंदी, टोल नाकों पर धरपकड़

उसके बाद गन प्वाइंट पर लेकर उनके चालक को अगवा कर अपनी गाड़ी में बिठा लिया। बाद में करीब चार-पांच किलोमीटर तक बंधक रखने के बाद बारपाल जगह पर हाइवे किनारे गाड़ी रोक कर उनकी की आंखों में मिर्च डाल कर मोबाइल व रुपए लेकर सुनसान जगह फेंक गए और उनकी गाड़ी मय सोना-चांदी लूट कर ले गए। तड़के पीड़ित कर्मचारियों ने सड़क पर राहगीर से मदद लेकर पुलिस को वारदात की सूचना दी।वारदात के बाद उदयपुर आईजी आनंदश्रीवास्तव की सूचना पर उदयपुर, चित्तौडगढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा व अजमेर पुलिस के साथ आॅपरेशन शुरू किया। इस बीच हाइवे के टोल नाकों पर कैमरे के फुटेज देखे गए है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जीएसटी की ‘भूल-भुलैया’ से बेचैन बाजार !
एक राष्ट्र, एक कर’ के सपने को पूरा करने वाला गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) 01 जुलाई से लागू हो जाएगा। पूरे देश में इस नई कर व्यवस्था को लागू करने के लिए केन्द्र सरकार कर रही है। जीएसटी लागू करने के लिए 30 जून को आधी रात में संसद में विशेष आयोजन किया जाएगा। बकौल वित्त मंत्री अरुण जेटली, जीएसटी पर कई सरकारों ने अहम भूमिका निभाई है। लगभग सभी राज्यों में इसे लेकर कानून पारित हो चुका है। जीएसटी काउंसिल ने अनेक फैसले लिए हैं। 30 जून को इस पर संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है। 30 जून की देर रात इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। यह कार्यक्रम सेंट्रल हॉल में होगा।

इस कार्यक्रम में सभी राज्यों के वित्तमंत्री को भी बुलाया गया है। रात 12 बजे राष्ट्रपति इसे लॉन्च करेंगे। इस दौरान एक कार्यक्रम होगा, जिसमें सभी लोग मौजूद रहेंगे। इस दौरान दो शॉर्ट फिल्म भी दिखाई जाएगी, जिसमें जीएसटी की खूबियों को दर्शाया जाएगा। भले सरकार जीएसटी लागू करने की तैयारी में जुटी हुई हो, पर जीएसटी की भूल-भुलैया और इसे लेकर देश के व्यापारियों की बेचैनी देखने लायक है। अफरातफरी जैसा माहौल बना हुआ है। ज्यादातर व्यापारियों को तो यह समझ में ही नहीं आ रहा है कि आखिर करना क्या है?

जीएसटी को लागू होने में अब बहुत कम वक़्त बचा है। ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती व्यापारियों को इस नई प्रणाली से जोड़ने की है। 20 लाख से ऊपर वाली सालाना आमदनी वाले व्यापारियों का जीएसटी से जुड़ना अनिवार्य है लेकिन नए टैक्स सिस्टम की जानकारी और कम्प्यूटर साक्षरता के अभाव में छोटे-बड़े सभी व्यापारी परेशान हैं। देश मे करीब 6 करोड़ छोटे व्यापारी हैं। छोटे-छोटे कस्बों और गांवों में व्यापार चलाने वाले लोगों की बात छोड़ भी दें तो देश के अनेक बड़े शहरों के ऐसे लाखों व्यापारी हैं जिनको जीएसटी की पूरी जानकारी नहीं है।

ऐसे में व्यापारियो का मानना है सरकार को जीएसटी लागू करने से पहले सभी को जागरूक करने की मुहिम चलानी चाहिए थी जिससे सभी सही तरीके से इस कदम के साथ स्वेच्छा से जुड़ सकें। दरअसल, व्यापारियों को इस नए टैक्स सिस्टम से जुड़ी छोटी-बड़ी जानकारी का घोर अभाव है। जीएसटी में सभी बही खातों का कंप्यूटरीकरण किया जाना है। सवाल है कि अधिकांश व्यापारी कम्प्यूटर चलाना ही नहीं जानते हैं तो वो इस काम को कैसे कर पाएंगे। बताते हैं कि 70 फीसदी से अधिक व्यापारियों को कम्प्यूटर की जानकारी नहीं है। महीने में 3 बार आयकर रिटर्न फाइल करना होगा जो कि पहले 3 महीने में एक बार था। लोकल होल सेल व्यापारियो के लिए सभी प्रोडक्ट की जानकारी कम्प्यूटर पर डालना मुमकिन नहीं है। जीएसटी की भूल-भुलैया में बाजार अभी से मंदा हो गया है। यूं कहें कि जीएसटी लागू होते ही बाजारो पर पड़ने वाले असर से व्यापारी डरे हुए हैं।

यद्यपि जीएसटी के मुद्दे पर सबकुछ सामान्य रहे इसके लिए कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा ने मंत्रालयों के अलग-अलग विभागों पीएसयू को बहुत पहले ही पत्र लिखकर अपने यहां एक सुविधा केंद्र स्थापित करने के लिए कहा था। सरकार को इस बात का भान है कि जीएसटी समस्याएं भी पैदा कर सकती है, इसीलिए सुविधा केंद्र स्थापित करने के बारे में सोचा गया। पर वह सुविधा केन्द्र कितना बना और कितना कारगर है, यह तो 01 जुलाई के बाद ही पता चल जाएगा। पत्र में कैबिनेट सचिव ने यह उल्लेख किया था कि संबंधित मंत्रालय यह सुनिश्चित करें कि उनके अंर्तगत आने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम 01 जुलाई, 2017 से पूर्व जीएसटी के अनुकूल हो जाएं।

उन्होंने सचिवों से कहा था कि वे पीएसयू के अध्यक्ष/सीएमडी के साथ बैठक कर के उन्हें जीएसटी लागू करने की प्रक्रिया से अवगत कराएं ताकि सबको जीएसटी अधिनियम/नियम/दर-संरचना आदि की पूर्ण जानकारी हो सके। हालांकि जीएसटी के क्रियान्वयन की तारीख पहले से तय थी, पर कुछ समय से इस बारे में संशय का माहौल था। व्यापार जगत खासकर छोटे व मझोले कारोबारियों की तरफ से इसे एक जुलाई के बजाय एक सितंबर से लागू करने की मांग की जा रही थी। इस मांग से जाहिर था कि उनमें से बहुत-से लोग जीएसटी के प्रावधानों और प्रक्रियाओं को ठीक से समझ नहीं पाए हैं। कपड़ा व्यापारियों ने तो जीएसटी का खुलकर विरोध करते हुए पंद्रह जून को देश भर में हड़ताल भी की थी। दूसरी तरफ ये अटकलें भी लगाई जा रही थीं कि जीएसटी को लागू करने की खुद सरकार की तैयारी अभी पूरी नहीं हो पाई है।

व्यापारियों व जनता की इस आशंका पर कि सरकार की तैयारी पूरी नहीं है, खुद वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सारी अटकलों और अनिश्चितता पर विराम लगा दिया। जीएसटी परिषद् की सत्रहवीं बैठक के बाद उन्होंने पिछले दिनों एलान किया कि जीएसटी 01 जुलाई से ही लागू होगा। यह आजादी के बाद अप्रत्यक्ष कर-ढांचे में सबसे बड़ा बदलाव है। जीएसटी के वजूद में आते ही वस्तुओं तथा सेवाओं पर लगने वाले अलग-अलग ढेर सारे कर विदा हो जाएंगे और जीएसटी उन सबकी जगह लेगा, लेकिन शुरू में जैसी इसकी परिकल्पना पेश की जा रही थी उसके विपरीत जीएसटी के कई स्तर हैं, शून्य से लेकर 28 फीसद तक। कर-राजस्व के दो बड़े मद फिलहाल जीएसटी के दायरे में नहीं हैं, पेट्रोलियम और मादक पदार्थ।

जाहिर है, जीएसटी की जैसी अवधारणा और परिकल्पना थी उसमें काफी कतर-ब्योंत के साथ यह लागू होने जा रहा है। जीएसटी से कई लाभ होने की बात शुरू से कही जाती रही है, तो कुछ अंदेशे भी जताए गए हैं। माना जा रहा है कि पूरे देश में जिन्सों तथा सेवाओं पर एक ही कर प्रणाली होने से व्यापार में सुगमता होगी, माल ढुलाई में सुविधा होगी, जीडीपी में बढ़ोतरी होगी। कर-आधार बढ़ेगा। जीडीपी के अनुपात में राजकोषीय घाटा कम होगा। निर्यात में भी बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन दूसरी तरफ व्यापारियों को कुछ शंकाएं और आशंकाएं हैं। उन्हें नई कर-व्यवस्था के जटिल होने का भी भय सता रहा है और इंस्पेक्टर राज के लौटने का भी। बहुतों को लग रहा है कि उन्हें पहले से ज्यादा फॉर्म भरने पड़ेंगे, और कोई छोटी-मोटी चूक भी पता नहीं किस दंड का पात्र बना दे।

बता दें कि जीएसटी परिषद् ने तैयारियों में रही कसर को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक वे-बिल पर फैसला टाल दिया। ई-वे बिल नियमों के तहत कोई व्यक्ति पचास हजार रुपए से अधिक का सामान ढुलाई से कहीं ले जाता है तो उसे जीएसटी से ई-वे बिल लेना होगा। हमारे देश में ज्यादातर कारोबारी कॉरपोरेट की दुनिया से बाहर के लोग हैं। यह दावा नहीं किया जा सकता कि तमाम छोटे व्यापारी और उद्यमी जीएसटी की बारीकियों से वाकिफ हो चुके होंगे। सच तो यह है कि उनमें से ज्यादातर लोग जीएसटी के प्रावधानों को लेकर अब भी उलझन में हैं। फिर-फिर टुकड़े-टुकड़े में तय होने वाली बहुत-सी बातें उनकी उलझनों को और बढ़ाती ही हैं। यह हालत तब है जब जीएसटी को लागू होने में महज कुछ ही दिन बाकी हैं। बहरहाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली जुलाई से लागू होने वाले जीएसटी को भले अर्थव्यवस्था के लिए एक टर्निंग प्वायंट करार दिया हो लेकिन इसे लेकर अब भी भ्रम व उहापोह की स्थिति बनी हुई है। अब देखना यह है कि जीएसटी लागू होने के बाद क्या होता है?

राजीव रंजन तिवारी

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

व्यापारी के गोली मारकर लूटे दो लाख
अंधेरा का फायदा उठा कर बदमाश फरार

नागौर (सच कहूँ न्यूज)। नागौर से व्यापार के पैसा लेकर बुधवार देर रात वापस अपने घर सीकर लौट रहे एक व्यापारी की कनपटी पर गोली मार कर दो लाख रुपए लूट लिए गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो लुटेरों की बोलेरो एक खाई में गिर गई। बदमाश फिर भी बच निकले और पैदल ही अंधेरा का फायदा उठा कर फरार हो गए।

रुपयों से भरा बैग लेकर फरार

पुलिस के मुताबिक सीकर निवासी व्यापारी, मोहम्मद मजीद खान बुधवार को अपने व्यापार के सिलसिले में नागौर आया हुआ था। रात को हिसाब लेकर अपनी गाड़ी से वापस सीकर लौट रहा था। इस बीच रास्ते में करकेड़ी इलाके में बोलेरो सवार बदमाशों ने उसके आगे गाड़ी लगा कर लूट का प्रयास किया। मजीद ने विरोध किया तो एक हमलावर ने उसकी कनपटी पर गोली मार दी जिससे उसकी मौक पर ही मौत हो गई। बदमाश उसकी मौत के बाद दो लाख रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

मजीद के पीछे ही आ रहे एक बाइक सवार ने घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बोलेरो नंबर के आधार पर नाकाबंदी करते हुए सीकर हाइवे पर उनका पीछा किया। इस बीच बदमाशों की बोलेरो सड़क किनारे ही एक खाई में जा गिरी। पुलिस उन तक पहुंचती उससे पहले ही बदमाश गाड़ी छोड़ कर पैदल ही अंधेरे का लाभ उठा कर भाग गए। अब पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

UP: व्यवसायी की पत्नी बेटे समेत हत्या
सीतापुर: यहां एक कारोबारी की पत्नी और बेटे समेत गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुनील जायसवाल रोज की तरह दुकान बंद करने के बाद अपनी बाइक से घर पहुंचे। अभी वे घर के बाहर ही थे, तभी कुछ बदमाशों ने वहां पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया। बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

एडीजी-आईजी ने लिया मौके का जायजा

ट्रिपल मर्डर की जानकारी मिलते पर लखनऊ एडीजी, आईजी और अन्य पुलिस ऑफिशियल्स ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। फिंगर प्रिंट स्पेशलिस्ट और डॉग स्क्वॉड की टीम भी पहुंची।

सुनील की मौके पर ही मौत

सभी बदमाश मोटर साइकिल से थे, उन्होंने सुनील से रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश की, लेकिन सुनील उनसे भिड़ गए। इस पर बदमाशों ने उनको गोली मार दी। सुनील की मौके पर ही मौत हो गई।

बदमाश भागने की फिराक में थे, तभी पास में मौजूद एक शख्स उनसे भिड़ गया और उनको रोकने की कोशिश करने लगा। इस बीच गोली चलने की आवाज सुनकर सुनील की पत्नी कामनी और उनका बेटा घर से बाहर निकल आए।

उन्होंने मिलकर एक बदमाश को पकड़ लिया। कामिनी ने बदमाशों को जमीन पर भी गिरा दिया। इस पर उन्होंने कामनी पर भी फायरिंग कर दी। कामनी के सिर पर गोली लगी और उनकी भी वहीं मौत हो गई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।